
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) द्वारा रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने परंपरागत गणवेश में कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुख्य वक्ता चंद्रशेखर देवांगन (प्रांत कार्यवाह, छत्तीसगढ़ प्रांत) सहित कई कद्दावर पदाधिकारी और सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पथ संचलन की शुरुआत रेस्ट हाउस मुंगेली से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों — दाऊ पारा, सिटी कोतवाली, माता परमेश्वरी चौक, मानस भवन, कृषि उपज मंडी, नया बस स्टैंड, रामगढ़, बड़ा बाजार, गोल बाजार, शहीद हेमू कॉलोनी चौक, शंकर मंदिर, मल्लाह पारा, कुम्हार पारा, विनोबा नगर, काली माई वार्ड होते हुए लोरमी बाईपास पड़ाव चौक तक निकाला गया। हर चौक-चौराहे पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान देवांगन समाज की ओर से विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के पदाधिकारियों अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता), विवेकानंद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, बंटी देवांगन, शत्रुहन लाल देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। पथ संचलन में शहर के कोने-कोने से नागरिकों ने भाग लिया और “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और प्रांत के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठन की निष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित यह पथ संचलन न केवल अनुशासन और संगठन की मिसाल बना, बल्कि मुंगेली नगर में देशभक्ति और एकता का संदेश भी फैलाया। फूलों के वर्षा के दौरान देवांगन समाज से श्यामजी देवांगन, बलराम, नानू, कान्हा, गोलू, गज्जू, रामकुमार, यश, तीरथ, बंटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

















आशीष कश्यप बिलासपुर, / कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय की समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए डबल लॉक का भौतिक सत्यापन, संबंधित पंजियों का परीक्षण तथा स्टाम्प, टिकट, बिल पासिंग,पेंशन भुगतान एवं लेखा कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कोषालय में अभिलेखों के सुरक्षित रखरखाव, दस्तावेजों के अद्यतन एवं वित्तीय अनुशासन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य की पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी , डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची ज्ञानू भारद्वाज, सुरेंद्र देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।