Home Blog Page 345

*प्रधानमंत्री धन धान्य योजना एवं दलहन.तिलहन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ तथा कृषि अवसंरचना कोषए पशुधनए मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ;वेबकास्टद्ध कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के सभागार में देखा और सुना गया।
मुंगेलीए 11 अक्टूबर 2025।

राष्ट्रीय कृषि विभाग परिसर पूसाए नई दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य योजना एवं दलहन.तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ तथा कृषि अवसंरचना कोषए पशुधनए मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ;वेबकास्टद्ध कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के सभागार में देखा और सुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत पांडेए अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेलीए श्री रामकमल परिहारए अध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेलीए श्रीमती खोरबाहरीन साहूए सदस्य कृषि स्थायी समिति मुंगेली तथा श्री लालाराम साहूए जनपद सदस्य प्रतिनिधि कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत मुंगेली उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कृषि विभाग से श्रीमती ललिता मरावीए सहायक संचालक मुंगेलीए श्री केण् पीण् घिधोरेए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मुंगेलीए श्रीमती निवेदिता गवेल ;डीपीडीद्धए निकिता तिवारी ;।ज्डद्धए उद्यानिकी विभाग से श्री बीण् पीण् सिंह कंवरए उद्यानिकी अधीक्षकए तामलेश्वर जांगड़े एवं जलेश्वर बारमतेए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारीए पशुपालन विभाग से डॉण् डीण् केण् सास्वतए पशु चिकित्सा अधिकारी तथा मत्स्य विभाग से कमलेश कुमार घृतलहरे एवं आयुष चंद्रवंशीए मत्स्य निरीक्षक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉण् एसण् केण् वर्मा ने किसानों को दलहन.तिलहन फसलों की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन फसलों में आत्मनिर्भर बनना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा बल्कि देश की पोषण सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विषय वस्तु विशेषज्ञ ;पादप रोगद्ध श्री एसण् केण् लहरे ने दलहन.तिलहन फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों के प्रबंधन के उपाय बताए।
विषय वस्तु विशेषज्ञ ;उद्यानिकीद्ध डॉण् प्रमिला जोगी ने वर्षा कालीन सब्जियों की उन्नत खेती की तकनीक पर प्रकाश डाला।
विषय वस्तु विशेषज्ञ ;कृषि प्रसारद्ध श्रीमती नेहा लहरे ने क्रॉप डॉक्टर ऐप की उपयोगिता एवं इसके लाभों की जानकारी दी।
इंजीनियर पल्लवी पोर्ते ने कृषकों को नवीन कृषि यंत्रों की जानकारी दी तथा विषय वस्तु विशेषज्ञ ;मृदा विज्ञानद्ध डॉण् थानेश्वर कुमार देवांगन ने जैविक खेती के महत्व और तकनीकी पहलुओं पर उपयोगी जानकारी साझा की।
मुख्य वक्ता श्री श्रीकांत पांडेए अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली ने किसानों को दलहन.तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दलहन.तिलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से न केवल किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी बल्कि देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकमल परिहार ने अपने उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने किसानों से अपील की कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेते हुए अपनी खेती में परंपरागतए प्राकृतिक एवं जैविक तकनीकों को शामिल करें ताकि स्थायी एवं समृद्ध कृषि को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को फलदार पौधे वितरित किए गए तथा उनसे अधिकाधिक पौधरोपण करने एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया गया।
यह कार्यक्रम कृषकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ तथा कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम रहा।
कार्यक्रम में जिला मुंगेली के 431 महिला एवं पुरुष कृषक सम्मिलित हुए।

*संगीत जगत को लगा गहरा झटका — मुंगेली के सुपरहिट भजन गायक प्रेम आनंद का आकस्मिक निधन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—छत्तीसगढ़ के भक्ति संगीत जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। मुंगेली जिले के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी भजन गायक प्रेम आनंद का आकस्मिक निधन हो गया है। वे लंबे समय से क्षेत्रीय भक्ति संगीत के माध्यम से देव भूमि मुंगेली और सेतगंगा के मेलों में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके थे। उनके निधन से न केवल मुंगेली, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रेम आनंद ने अपनी भजनों की मधुर आवाज़ और गहरे भावों से ‘शक्ति माई मुंगेली’, ‘सेतगंगा मेला’ जैसे‘छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत’ कई सुपरहिट गीतों के ज़रिए जन-जन के हृदय में विशेष स्थान बनाया था। वे अपनी सरलता, मधुर वाणी और लोक संस्कृति से जुड़ी शैली के लिए जाने जाते थे। बताया जा रहा है कि प्रेम आनंद अचानक अस्वस्थ हुए और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और स्थानीय मंचों के माध्यम से फैली, पूरे मुंगेली शहर और आसपास के गांवों में शोक की लहर छा गई। कलाकारों, संगीत प्रेमियों और उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “प्रेम आनंद जैसे कलाकार बार-बार जन्म नहीं लेते, उन्होंने छत्तीसगढ़ी संगीत को नई पहचान दी है।” प्रेम आनंद का मूल निवास अचानकपुर गांव बताया गया है, जहाँ से उन्होंने अपने संगीत सफर की शुरुआत की थी। प्रारंभ में छोटे आयोजनों और मेलों में भजन गाकर वे लोगों के बीच लोकप्रिय हुए, और देखते ही देखते उनका नाम पूरे जिले में गूंजने लगा। सेतगंगा मेला और शक्ति माई मुंगेली में उनके गायन का हर साल लोगों को इंतजार रहता था। उनके असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार और मित्रगण बल्कि पूरा कलाकार समाज स्तब्ध है। मुंगेली शहर के संगीतकारों और भजन मंडलियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। भक्ति संगीत प्रेमियों ने भावुक होकर कहा “प्रेम आनंद अब हमारे बीच नहीं हैं, पर उनकी आवाज़ और उनके गीत हमेशा हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे।” उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम अचानकपुर में किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धन धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारम्भ*

0

*जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल*

*लाइव प्रसारण से वर्चुअली जुड़े जिले के सैकड़ों किसान*

आशीष कश्यप बिलासपुर//प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों का शनिवार को नई दिल्ली के पूसा संस्थान से शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। जिले के सैकड़ों किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को वर्चुअली सुना।

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू इस अवसर पर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में खुशहाली लाई है। नई कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों को सशक्त बनाने तथा कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।” उन्होंने कृषकों से दलहन उत्पादन बढ़ाने, नई तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर अपनी आय में वृद्धि करने का आह्वान किया।
कृषि महाविद्यालय द्वारा आम की तीन किस्में आम्रपाली, मल्लिका और दशहरी को एक ही पौधे में ग्राफ्टिंग तकनीक से जोड़कर तैयार किया गया विशेष पौधा अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया गया। यह नवाचार कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में महाविद्यालय की उन्नत तकनीकी क्षमता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत योजनाओं की रूपरेखा, किसानों के लिए लाभ, तकनीकी नवाचार, बीज वितरण, प्रसंस्करण एवं विपणन की जानकारी किसानों तक पहुँचाई गई।पीएम धन धान्य कृषि योजना का मुख्य उद्देश्य हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाना, फसल उत्पादकता को बढ़ावा देना और किसानों को आसान ऋण एवं भंडारण सुविधाएं प्रदान करना और कृषि पद्धतियों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत योजना के तहत देश के 100 कम उत्पादकता वाले जिलों का व्यापक विकास किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के तीन जिले योजना में शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी,श्रीमती अंबालिका साहू सभापति, डॉ. एन. के. चौरे अधिष्ठाता,कृषि महाविद्यालय बिलासपुर, डॉ. एस. एल. स्वामी अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय लोरमी, डॉ. संजय वर्मा मुख्य वैज्ञानिक क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर तथा डॉ. गीत शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर, कृषि विभाग के उपसंचालक पीडी हथेश्वर इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान ,कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय,कृषि विभाग,आकाशवाणी के अधिकारियों की मौजूदगी रही।

*आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड बनाने महाअभियान 13 अक्टूबर को*

0

*शासकीय राशन दुकानों में लगेंगे एकदिवसीय शिविर*

*कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कि लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान भारत एवं वय वंदना कार्ड बनाने के लिए 13 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के 70 वार्डों के सभी शासकीय राशन दुकानों (पीडीएस) में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, ताकि पहचान सत्यापन कर कार्ड बनाया जा सके।

इसी प्रकार 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाए जाएंगे। जिनके आधार कार्ड में न्यूनतम आयु 70 वर्ष अंकित है, वे इस योजना के पात्र होंगे। साथ ही जो वरिष्ठ नागरिक पहले से सामान्य आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, उन्हें भी 70 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः केवाईसी कराना आवश्यक है, जिससे उन्हें 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस महाअभियान में भाग लेकर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनवाएँ और शिविर का लाभ उठाएं। नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 1 लाख 54 हजार 493 सदस्य आयुष्मान कार्ड हेतु तथा 16 हजार 504 नागरिक वय वंदना कार्ड हेतु पंजीयन से शेष हैं।

*छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के तहत जिले में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विविध कार्यक्रम*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर- बिलासपुर//छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस जिले भर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के साथ मनाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन में बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तिकरण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।


डॉ. गरेवाल ने इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी छात्रावास की सभी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा, पोषण एवं नियमित जांच के महत्व पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलपान एवं दैजा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने रजत जयंती समारोह की तैयारियों एवं समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से करें और संबंधित एंट्री समय पर पोर्टल में पूर्ण करें।


बालिका दिवस के अवसर स्वामी आत्मानंद स्कूल में किशोरी बालिकाओं का सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखराम में बालिका दिवस सप्ताह मनाया गया, जिसमें बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

*कैलाशवासी महंत उदय गिरि जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – मुड़पार (छत्तीसगढ़)। पंचमी तिथि, 11 अक्टूबर 2025 को कैलाशवासी 108 श्री श्री सचिव श्री महंत उदय गिरि जी महाराज (श्री पंचायती अटल अखाड़ा) की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके श्री पूर्णागिरी माता आश्रम, ग्राम मुड़पार में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे संत-महंतों ने महंत उदय गिरि जी महाराज के समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भक्ति-भाव और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संत-महंत:

श्री महंत सतीश गिरि जी महाराज (राजस्थान, पुष्कर)

डॉ. महंत पद्मनाभ गिरि जी महाराज (महाराष्ट्र, औंढा नागनाथ)

श्री मिलन गिरि जी महाराज (महाराष्ट्र, नाशिक सप्तशृंगी गढ़ वणी)

श्री दिगंबर भीम गिरि जी महाराज (छत्तीसगढ़, बागबाहरा चंडी मंदिर)

श्री जवाहर गिरि जी महाराज (छत्तीसगढ़, मुड़पार आश्रम, श्री पूर्णागिरी माता मंदिर)

संत-महंतों ने महंत उदय गिरि जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, समाजसेवा और धर्म प्रचार में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज में सद्भाव, सेवा और साधना का संदेश दिया।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी उपस्थित रहे जिन्होंने महाराज जी के चरणों में नमन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर के 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी ₹20 करोड़ रुपए की स्वीकृति, टेंडर हुआ जारी*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी ₹20 करोड़ की स्वीकृति,पंडरिया नगर में 4.55 किमी सड़क मरम्मत के लिए जारी हुआ टेंडर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा की प्रगति एवं विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा वासियों को बड़ी सौगात मिली है पंडरिया नगर में सड़क मरम्मत हेतु भावना बोहरा द्वारा केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की गई थी जिसके लिए नितिन गडकरी द्वारा नगर के 4.55 किलोमीटर सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है और मरम्मत कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए नगर वासियों को बधाई दी विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के तखतपुर, मुंगेली, पंडरिया और पोंडी शहर सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य हेतु 82 करोड़ 91 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत हेतु विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति शामिल है विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की समृद्धि, प्रगति और जनता की सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है मैनें हमेशा प्रयास किया है कि जनता की हर समस्याओं का समाधान उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप कर सकूँ जनता की बहुप्रतीक्षित मांग के मद्देनजर मैनें केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य हेतु मांग की थी और मुझे हर्ष है कि 4.55 किलोमीटर की इस सड़क के मरम्मत कार्य हेतु केंद्रीय मंत्री ने 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है और उक्त कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो गया है हमें विश्वास है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण भी कर लिया जाएगा यह स्वीकृति न केवल हमारे क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाएगी, बल्कि हमारे लोगों के जीवन को और सुगम और समृद्ध बनाएगी यह केवल एक सड़क नहीं बल्कि पंडरिया नगर एवं विधानसभा के विकास की रीढ़ हैं जो हमारे गाँवों कस्बों और शहरों को जोड़ती हैं बेहतर सड़कें व्यापार को बढ़ावा देती हैं किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में मदद करती हैं और क्षेत्र के विकास को नई गति देती है हाल ही में पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत 1 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात मिली है हरिनाला पुल निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई पंडरिया बाईपास का निर्माण हो रहा है वहीं महाविद्यालायिन्न छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य विगत वर्षों में भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जो कांग्रेस सरकार के शासन में पूरी तरह ठप्प पड़े थे नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार, विकास को अपनी प्राथमिकता मानती है हमारा विजन है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास प्रदेश में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों की सौगात जनता को मिली है बहुत से विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य पूर्ण हो चुकें और कुछ प्रगति पर हैं हमारी सरकार न केवल बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है बल्कि स्थानीय जरूरतों को समझकर जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को भी प्राथमिकता दे रही है मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाती हूँ कि इस राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाएगा सड़क मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका लाभ हर गाँव, हर मोहल्ले तक पहुँचे।

—————————————-

*जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सेवा एवं सुविधा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जा रही है इसी क्रम में आज विधायक भावना बोहरा ने 49 लाख 52 हजार रुपए के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस दौरान उन्होंने गोरखपुर खुर्द, बनिया,डुमरिया, मजगांव एवं रणजीतपुर में सीसी रोड, पुलिया निर्माण, भवन एवं विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह विकास कार्य ही समृद्ध पंडरिया की आधारशिला है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उपेक्षित पंडरिया विधानसभा डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है खासकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के जीवन को सुगम बनाने और उनकी समस्याओं का निराकरण मूलभूत सुविधाओं, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों,

स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण एवं अति आवश्यक जरूरतों सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है आज गाँव-गाँव में प्रकाश व्यवस्था से हर गली रोशन हो रही है पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है विकास कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहें हैं वहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहें हैं और साधन एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई है हमें पूरा विश्वास है कि आज इन सभी विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और हमारा लक्ष्य एवं प्रयास भी यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास व उनका सशक्तिकरण करना आज महिला, युवा,किसान और वृद्धजन सबके सशक्तिकरण एवं सम्मान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है जिससे उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं यह सभी योजनाएं और निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में भी हम जनता की सुविधा और क्षेत्र की प्रगति के लिए अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे।

—————————————-

# *सोशल मीडिया इंस्टाग्राम/फेसबुक/यूट्यूब पर 262 फर्जी ID का खुलासा जिसमें 50 लाख से अधिक फॉलोवर*

0

#इन सोशल मीडिया ID पर महिलाओं की फोटो के साथ फर्जी मोबाइल नंबर वायरल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी

#म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण विवेचना क्रम में जमशेदपुर झारखण्ड, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के 11 आरोपी गिरफ्तार

#गिरफ्तार आरोपियों से 36 मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद

#गिरफ्तार आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है

#इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब सोशल मीडिया में फर्जी आईडी का प्रयोग कर मैट्रिमोनी फ्रॉड के नाम से ठगी करने वाले गैंग के सदस्य गिरफ्तार

#फर्जी कॉल सेंटर जमशेदपुर झारखंड और सरकंडा बिलासपुर में पिछले 2 सालों से संचालित कर रहे थे

#पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर अपराध में सम्मिलित सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है

रायपुर-*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।*

निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वधू का फर्जी फोटो दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से जानकारी प्राप्त हुई कि जमशेदपुर झारखंड एवं सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथी इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब में फर्जी आईडी बना कर महिलाओं की फोटो लगाकर फर्जी मोबाइल नंबर के साथ वायरल करते हैं। इन वायरल मोबाइल नंबरों पर विवाह के इच्छुक व्यक्ति कॉल करते हैं उन्हें वधू का बायोडाटा, नंबर, पता आदि प्रदान करने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी की जाती है। जमशेदपुर झारखंड में रेड कर तीन, बिलासपुर छत्तीसगढ़ में रेड कर आठ कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाने, संचालन करने और म्यूल बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।
*गिरफ्तार आरोपी*
1 शुभम दास पिता नीलकान्त दास उम्र 26 साल पता 192 मिस्त्रीपाड़ा ग्राम चाकुलिया पोस्ट चाकुलिया थाना चाकुलिया, जमशेदपुर झारखंड

2 लक्ष्मण गोप पिता स्वर्गीय सुधीर गोप उम्र 29 साल पता ग्राम लोधा सोली पोस्ट लोधाषोली थाना चाकुलिया जमशेदपुर झारखंड

3 असित पातर पिता सुनील पातर उम्र 24 साल पता तांतीपाड़ा, उपर टोला, गोप दुकान के पास, बर्डी कानपुर, ग्राम काला पाथर पोस्ट काला पाथर थाना चाकुलिया जमशेदपुर झारखंड

4 सूरज कुमार पटेल पिता स्व. खेलनराम पटेल उम्र 21 वर्ष पता वार्ड नंबर 51, सोनी धर्मषाला के पास, चांटीडीह, थाना-सरकंडा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

5 सुखसागर कैवर्त पिता स्व. केजु राम कैवर्त उम्र 22 वर्ष पता वार्ड नंबर 51, चांटीडीह, रप्टा चौक, पठान मोहल्ला, सोना बाई बाड़ा थाना-सरकंडा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

6 मानसु डाहिरे पिता देवप्रसाद उम्र 21 वर्ष पता वार्ड नंबर 51, रामायण चौक, हनुमान मंदिर के सामने, चांटीडीह,थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

7 अनिकेत कुलदीप पिता हरनारायण कुलदीप उम्र 20 वर्ष पता नवापारा, तहसील धर्मजयगढ़ थाना छाल जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
हाल पता- सिंह गुरूजी का मकान बंधवापारा, ड्रीमलैण्ड स्कूल के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

8 करण पुष्पकार पिता समारू पुष्पकार उम्र 22 वर्ष पता माता चौरा, पुराना सरकण्डा, थाना-सरकण्डा, बिलासपुर छत्तीसगढ़

9 रमाकांत गंधर्व पिता ज्योतिष लाल गंधर्व उम्र 22 वर्ष पता मकान नं. 05, वार्ड नंबर 01, घुटुर कुण्डी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम

10 सिराज खान पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष पता अटल आवास मकान नं. 17 ब्लॉक नं ई, वार्ड नंबर 50, डीएलएस कॉलेज के पीछे, अषोक नगर, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ

11 त्रियम्बक कुमार भास्कर उर्फ बाबू पिता महिपाल प्रसाद भास्कर उम्र 27 वर्ष पता ग्राम पिपरा पोस्ट गिरजापुर थाना पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ हाल पता- ड्रीम लैण्ड स्कूल के आगे, अवधधाम, आंचल कुमार बाजपेयी का मकान में थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

*परमेश्वरी चौक निर्माण में अब तक नहीं हुआ कार्य प्रारंभ, देवांगन समाज में भारी आक्रोश*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल माता परमेश्वरी चौक के निर्माण कार्य में अब तक किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं होने से देवांगन समाज में भारी नाराज़गी व्याप्त है। समाज के लोगों ने नगर पालिका की निष्क्रियता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि चौक निर्माण के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार आवेदन और निवेदन किए जा रहे हैं, परंतु नगर पालिका के अधिकारियों की उदासीनता और मनमानी रवैये के चलते अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के अन्य चौक-चौराहों का निर्माण कार्य तो तेजी से पूरा किया गया, लेकिन माता परमेश्वरी चौक को जानबूझकर उपेक्षित रखा गया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह चौक देवांगन समाज की धार्मिक और सामाजिक आस्था का प्रतीक है। नगर पालिका की लापरवाही से समाज के लोगों में गहरी नाराज़गी और असंतोष व्याप्त है।समाज ने स्पष्ट कहा कि यदि नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो शहर स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संभावित कार्यक्रमों में नगर पालिका कार्यालय का घेराव और तालाबंदी जैसे आंदोलनात्मक कदम शामिल हो सकते हैं। देवांगन समाज ने यह भी कहा कि यह मामला अब केवल निर्माण कार्य का नहीं, बल्कि समाज की आस्था और सम्मान का प्रश्न बन गया है। अब देखना यह है कि नगर पालिका समय रहते इस गंभीर मुद्दे का समाधान करती है या फिर मामला आंदोलन की राह पकड़ता है।