Home Blog Page 344

*राजपूत क्षत्रिय समाज ठाकुर राम सिंह के रिहाई हेतु दिए ज्ञापन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली राजपूत क्षत्रिय समाज प.क्र.3738 तखतपुर मुंगेली परीक्षेत्र के द्वारा
बिलासपुर ठाकुर राम सिंह पिता रामनाथ सिंह ठाकुर निवासी सीपत रोड चिंगराजपारा बिलासपुर को पुलिस थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. के झूठे अपराध में उस पर एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही को रोके जाने विषय शीघ्र रिहाई करने हेतु समाज के लिए सदैव समर्पित रहने वाले बिलासपुर ठाकुर राम सिंह के ऊपर झूठे केस में फंसा कर जेल में डाल दिया गया है जिनके विरोध में राजपूत क्षत्रिय समाज प.क्र.3738 द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया और केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत ने कहा शीघ्र रिहाई हेतु अल्टीमेटम दिया गया अन्यथा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत जी ने कहा आखिर धर्म रक्षा करना गौ रक्षा धर्मांतरण होने से रोकना सनातन के लिए आगे रहना क्या अपराध है वहीं पार्षद कोमल सिंह ठाकुर के बताया ठाकुर राम सिंह सनातन धर्म गौ रक्षा धर्मांतरण होने , गौ तस्करी बचाने के लिए निरंतर वर्षों से निस्वार्थ काम कर रहे है सनातनी योद्धा राम सिंह ठाकुर को टारगेट करके झूठी केस में फसाया गया है इस अवसर पर राजपूत क्षत्रिय समाज केंद्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत केंदीय महासचिव श्री लखन सिंह राजपूत, तोप सिंह तोमर,श्री मनहरन सिंह,श्री हुकुम सिंह, संतु सिंह, कोमल सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत सरपंच, सुरेश सिंह धर्मेंद्र सिंह मनमोहन सिंह ,पंकज सिंह, रविराज सिंह, नरेंद्र सिंह,टेक सिंह, सूरज सिंह, चिम्मन सिंह, माखन सिंह, अरविंद सिंह, बहादुर सिंह केंद्रीय मिडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में राजपुत समाज के लोग उपस्थित रहें

*बिहार चुनाव में जनता पुनः एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाकर सुशासन व विकासवादी सरकार चुनेगी : भावना बोहरा*

0

बिहार चुनाव में जनता पुनः एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाकर सुशासन व विकासवादी सरकार चुनेगी : भावना बोहरा

0.बिहार के सोनपुर विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया जन संपर्क, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर बनाई चुनावी रणनीति।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है उन्हें सारण जिला अंतर्गत सोनपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है जहाँ वो लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहीं हैं इस दौरान भावना बोहरा ने स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं किसानों, युवाओं, वरिष्ठजनों और जीविका दीदियों से मुलाकात कर एनडीए गठबंधन एवं प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील कर रही हैं इस दौरान भावना बोहरा ने सोनपुर विधानसभा अंतर्गत बूथ स्तर पर बूथ प्रभारियों एवं मंडल पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर वहां की स्थिति प्रमुख विषयों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर रहीं हैं साथ ही आगामी रानितियों पर भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे रहीं हैं उन्होंने सोनपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 241 और 242 में जीविक लाभार्थी दीदियों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर एनडीए सरकार की योजनाओं से महिला सशक्तिकरण उनके स्वावलंबन आर्थिक विकास व अन्य विषयों पर चर्चा की उन्होंने दिघवारा एवं दिघवारा सदर मंडल, शिकारपुर बाजार में भी प्रचार-प्रसार किया और मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा की साथ ही उपलब्धियों एवं योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही उन्होंने सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर में भी दर्शन पूजन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली व समृद्धि के साथ ही बिहार के निरंतर विकास और जनता के कल्याण की कामना की है इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा ने 71 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिन्हें मैं हार्दिक बधाई देती हूँ साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन को भी बांकीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनने पर उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर वह अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं और राष्ट्रसेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं बिहार चुनाव के दौरान भी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और प्रदेश में फिर एक बार एनडीए सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं जनता में भी चुनाव को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है प्रचार-प्रसार के दौरान स्थानीय निवासियों से मुलाकात के दौरान उनमें एक नया आत्मविश्वास दिखाई दिया वर्तमान सरकार के प्रति उनका सकारात्मक पहलु देखने को मिला, सड़क, बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं की पहुँच से उनके जीवन में आई खुशहाली और परिवर्तन को उन्होंने बताया की कैसे वे आज एक बेहतर जीवन बिता रहें हैं भावना बोहरा ने कहा कि जनता ने बताया कि एनडीए सरकार से पहले पूर्ववर्ती सरकारों ने कैसे प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जंगलराज और ध्वस्त कानून व्यवस्था से प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद रहें, महिलाओं-बेटियों के साथ अत्याचार हुए, युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हुए किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया लेकिन विगत वर्षों में एनडीए गठबंधन की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार प्रदेश के विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं कल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति एवं समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है एनडीए के प्रति जनता में विश्वास स्पष्ट दिख रहा है और हमें विश्वास है कि आगामी चुनाव में जनता फिर से एक बार एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर बिहार प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए सुशासन व विकासवादी सरकार चुनेगी।

—————————————-

*चाचा एवं उनके बेटे ने मिलकर की हत्या*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आईजी से गुहार, कहा मेरे भाई का हत्या हुऐ 1 महिने हो गऐ, सिर्फ जांच के नाम पर कर रहे खाना पूर्ति
तेंदूआ/करगीरोड-जूनापारा चैकी अंतर्गत एक युवक ने अपनी भाई की हत्या का आरोप अपने चाचा एवं उसके पुत्र के उपर लगाते हुऐ बिलासपुर आईजी से शिकायत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मेरे भाई को मेरे ही परिवार के सदस्यो ने तड़पा तड़पा कर मार डाला। इधर भाई को मरे 1 महिने हो गया पुलिस सिर्फ बयान ही ले रही है।
आईजी को किऐ शिकायत में बताया गया है कि मेरा भाई सचितानंद राजूपत उम्र 20 वर्ष निवासी तेंदूआ (बंधियापारा), में ही रहकर पढ़ाई करने के साथ साथ सरकारी नौकरी का तैयारी कर रहा था, 12 सितबंर की रात को मेरे चाचा नारद राजपूत एवं उसके पुत्र गौरव राजपूत के द्वारा यह कहते हुऐ विवाद करने लगा कि तुम्हारे बाप हिस्से की जमीन मेंरे नाम पर कर दो नही तो जिंदा मार देगें। उसके बाद उसे ले जाकर उसके हाथ को धार-दार हथियार से काट दिया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज उनकी मौत को हुऐ महिने भर से समय हो गया मै बार-बार पुलिस की चैखट पर जाकर अपनी भाई के लिए इंसाफ का गुहार लगा रहा हूं लेकिन पुलिस जो है सिर्फ बयान ही ले रही है। पुलिस के इस रवैये से मैं बहुत ही ज्यादा परेशान हूॅ।
अस्पताल ले जाते समय हुआ मौत, पुलिस जांच में उलझी
युवक की मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से मौत होना बताया जा रहा है, युवक को घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस हत्या जैसे मामले में भी लापरवाही बरत कर सिर्फ बया नही दर्ज कर रहे है।
जूनापारा चैकी ने नही सुनी तो पहुचे आईजी के पास, कहा मेरे भाई के हत्यारो को जेल भेज दीजिऐ साहब
शिकायतकर्ता पुनानंद राजूपत पिता उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तेंदूआ (बंधियापारा), ने चूनापारा चैकी पर आरोप लगाया कि मैने चैकी पर 15 दिन पहले आवेदन दिया था और जांच कर दोषियो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया था, लेकिन आज सिर्फ हमे घुमाया जा रहा है, जबकि मेरे भाई के हाथ को धारदार हथियार से काटा गया है।

*बिहार विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भाजपा ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी की सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा की सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है आगामी 6 और 11 नवम्बर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भावना बोहरा को जिला एवं लोकसभा क्षेत्र सारण अंतर्गत सोनपुर विधानसभा क्रमांक 122 के विधानसभा प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और वे बिहार के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं जहां रविवार को भावना बोहरा पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय एवं सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुईं और चुनावी चर्चा में सहभागिता की इस जिम्मेदारी के लिए विधायक भावना बोहरा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है विदित हो कि 2024 में झारखण्ड में हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी भावना बोहरा को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया लगातार क्षेत्र में दौरा कर जनता से मिली,

भाजपा की नीतियों और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यों, जनहित की योजनाओं एवं भाजपा के विकासवाद का प्रचार-प्रसार किया गया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुझे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा प्रदेश नेतृत्व और समस्त वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं पार्टी द्वारा जिस विश्वास से मुझे यह दायित्व सौंपा गया है उसके प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करुँगी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 एनडीए के लिए ऐतिहासिक विजय का चुनाव होगा 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान तथा 14 नवंबर को वोटों की गिनती के माध्यम से बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत प्रदान करेगी बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद से हुए अभूतपूर्व बदलाव राज्य के विकास और योजनाओं से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि ने बिहार के हर घर तक पहुंच बनाई है जबकि विपक्षी महागठबंधन केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है एक समय था जब बिहार में सड़कें गड्ढों से भरी थीं बिजली एक सपना था और कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं था केवल जंगलराज था लेकिन एनडीए की सरकार आने के बाद से हर गांव में बिजली पहुंच गई है हर घर में शौचालय बन गया है पीएम आवास से पक्के आवास बन रहें हैं आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त और बेहतर ईलाज मिल रहा है किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक लाभ एवं स्किल इण्डिया से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं महिलाओं को सशक्त और उद्यमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये की सहायता दी जा रही है ताकि वे अपना उद्यम शुरू करे सके भावना बोहरा आगे कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को 62 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी जिसमें युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगार एवं बिहार के विकास को मुख्य रूप से केन्द्रित किया गया ऐसी कई सौगात बिहार को पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार में मिली है जिसने बिहार में जंगलराज और भ्रष्टाचार को समाप्त कर सुशासन एवं विकास को स्थापित किया है हमें विश्वास है कि जनता आगामी चुनाव में फिर से बिहार के विकास और सुशासन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नकारात्मक और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली विपक्षी पार्टियों को नकार कर एनडीए की सरकार बनाएगी।

—————————————-

*देवांगन समाज में भारी आक्रोश — खबर का असर, नगर पालिका सीएमओ पहुंचे माता परमेश्वरी चौक*

0

माता परमेश्वरी चौक की कार्य को दिया जाएगा प्राथमिकता जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य — सीएमओ होरी सिंह

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था स्थल माता परमेश्वरी चौक के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं होने से देवांगन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने नगर पालिका की निष्क्रियता और उदासीन रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो समाज आंदोलन की राह पकड़ेगा।
देवांगन समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि चौक निर्माण की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है। समाज ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को आवेदन सौंपे, परंतु आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। शहर के अन्य चौक-चौराहों पर तो तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, किंतु माता परमेश्वरी चौक को बार-बार उपेक्षित रखा गया है।
समाज जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आनंद देवांगन ने कहा कि “माता परमेश्वरी चौक हमारी आस्था का केंद्र है। नगर पालिका का यह रवैया समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। अब यह केवल निर्माण का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान का प्रश्न बन चुका है। हम सभी चाहते हैं कि यह कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो।”
देवांगन ने कहा कि यदि अब भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो समाज आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगा, जिसमें नगर पालिका कार्यालय का घेराव, धरना एवं तालाबंदी जैसे चरणबद्ध आंदोलन शामिल होंगे।

*खबर का असर — नगर पालिका ने दिखाई सक्रियता, सीएमओ पहुंचे निरीक्षण*

देवांगन समाज के आक्रोश और मीडिया में मामला उठने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) होरी सिंह ठाकुर स्वयं माता परमेश्वरी चौक पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कहा कि “चौक निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृतियां जल्द पूरी कर ली है” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर पालिका समाज की भावनाओं का सम्मान करती है और यह कार्य प्राथमिकता में रहेगा।

*वार्ड पार्षद ने जताई नाराज़गी, कहा – समय पर नहीं हो रहा कार्य*

स्थानीय वार्ड पार्षद ने भी नगर पालिका की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “माता परमेश्वरी चौक क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। कई बार इस विषय को सभा में उठाया गया, परंतु फाइलों में मामला अटका रहा। अब जनता की भावनाओं को देखते हुए यह काम तत्काल शुरू होना चाहिए।”

*देवांगन समाज की एकजुटता से बनी प्रशासन पर दबाव की स्थिति*

समाज के युवाओं और महिला मंडल ने भी एक स्वर में कहा कि अब विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माता परमेश्वरी चौक पर होने वाले कार्यक्रम न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़े हैं। देवांगन समाज के सभी सदस्य एकजुट होकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने तैयार हैं। अध्यक्ष आनंद देवांगन ने पुनः दोहराया कि “अब यह काम रुकने वाला नहीं है, नगर पालिका ने स्वयं आश्वासन दिया है कि शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। समाज को अब ठोस परिणाम चाहिए, केवल वादे नहीं।”

*नगर पालिका सीईओ ने कहा – जल्द ही दिखाई देगा परिणाम*

नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि “माता परमेश्वरी चौक का निर्माण कार्य अब प्राथमिकता सूची में है। फंडिंग और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होते ही ठेकेदार को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। समाज को आश्वस्त करते हैं कि अब देरी नहीं होगी।”

*शहरवासियों में उम्मीद की नई किरण*

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब नगर के लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से लंबित माता परमेश्वरी चौक का निर्माण कार्य आखिरकार आरंभ होगा। यह केवल देवांगन समाज ही नहीं, बल्कि पूरे शहर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक स्थल है, जिसका निर्माण सभी के लिए गर्व का विषय होगा। इस दौरान नगर पालिका के विभिन्न वार्ड निमेश देवांगन, नारद देवांगन, रोशन सोनी, सत्तू सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे।

*भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली में मंडल स्तर के मीडिया प्रभारीयों की बैठक संपन्न*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली भारती जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय अटल परिसर में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न हुआ, इस बैठक में कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्य, नेक्स्टजेन 2.0 जीएसटी सुधार और छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार के सुशासन के कार्यों को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी सभी मंडल प्रभारियों को दिया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि मीडिया,सोशल मीडिया हमारे पार्टी का प्रमुख आधार स्तंभ है सभी पदाधिकारी और जिम्मेदार व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन करें और देश तथा प्रदेश की विकास कार्यों को आम जनता तक लेकर जाएँ।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया हमारे कार्य प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है और तकनीकी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करना चाहिए, साथ ही रामशरण यादव ने कहा कि सोशल मीडिया हम सब के जीवन का अभिन्न अंग है, इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर है यह प्लेटफार्म अपने अच्छे कामों को आम जनमानस को बताने का एक बहुत बड़ा व सशक्त माध्यम है जिसमें सब की सक्रियता अति आवश्यक है तथा आईटी सेल संयोजक अशोक निर्मलकर ने प्रदेश के द्वारा जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है उसकी जानकारी दिया।
इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से पधारे हुए प्रभारीगण जितेन द्विवेदी जरहागांव मंडल, महेंद्र गबेल सेतगंगा मंडल, गुलाब सिंह राजपूत मुंगेली ग्रामीण मंडल, शशांक तिवारी मुंगेली नगर मंडल, धनेश्वर चंद्राकर गोंडखाम्ही मंडल महावीर सिंह महामंत्री भाजपा नगर मुंगेली मंडल, मन्नू श्रीवास्तव भाजपा नगर महामंत्री श्रीवास्तव मुंगेली नगर मंडल, संजय कुमार चंद्राकर गोंडखाम्ही मंडल, देव प्रसाद यादव डिंडोरी मंडल, संजय साहू गोडखाम्ही मंडल, रघुवीर साहू डिंडोरी मंडल एवं कलेश्वर कश्यप देवरहट मंडल शामिल हुए अंत में बैठक के समापन में धन्यवाद ज्ञापन अशोक निर्मलकर ने दिया।

*बकायादारों के विरुद्ध नगरपालिका की सख्त कार्यवाही जारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। नगरपालिका परिषद लोरमी द्वारा नलजल कर बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए आज 6 बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए । यह कार्यवाही जलशाखा प्रभारी कमलाकांत कश्यप के नेतृत्व में की गई, जिसमें पालिका की टीम ने विभिन्न वार्डों में कुल 12 बकायादारों के घरों पर कार्यवाही की ।
इनमें से 6 बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जबकि शेष 6 के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई । यह अभियान नगर में जल कर वसूली को प्रभावी बनाने तथा जल आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले चरण में अवैध नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है । इसके लिए नगर में अवैध कनेक्शनों का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है । उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने नल कनेक्शन को वैध कराएं और बकाया राशि शीघ्र जमा करें, जिससे नगर में निर्बाध और सुव्यवस्थित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके ।

*कन्नौजिया क्षत्रिय समाज बिलासपुर उप समिति का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न किया गया रामचरित सिंह बघेल को चुना गया अध्यक्ष ,,,,,*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले में आज दिनांक 12,10,2025 को कन्नौजिया क्षत्रिय समाज बिलासपुर उप समिति का सर्वसम्मति से निर्वाचन कार्य सम्पन्न किया गया जिसमें सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिलासपुर को दो क्षेत्र क्रमशः नेहरू नगर 27 खोली कोआशीष  सरकंडा के साथ में संबोधित किया जाए तथा उक्त दोनों के लिए एक एक प्रमुख बनाने का निर्णय लिया गया है, आज की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु श्री रामचरित सिंह बघेल का निर्वाचन किया गया, निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में श्री पुष्पराज सिंह, श्री आकाश परिहार ने निर्वाचन कार्य को संपन्न किया, साथ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु प्रदीप सिंह परिहार , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकिशोर सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रतिज्ञा सिंह, सचिव पद पर धनराज सिंह, सह सचिव दादू सिंह, महिला सह सचिव पुष्पांजलि सिंह, संगठन सचिव अजय सिंह, सह संगठन सचिव सोना सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर शिवराज सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह, कार्यकारणी के रूप में रामपाल सिंह (कन्नू), मनीष परिहार इंद्राज सिंह , गिरिराज सिंह, भूपेंद्र सिंह श्रीनेत, अखिलेश सिंह बघेल, मानस सिंह, विनीत सिंह, पद्मराज सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, प्रमोद सिंह, रामबिहारी सिंह, महिला कार्यकारणी में नंदनी सिंह , शिल्पा सिंह, अंजली सिंह, को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, व अक्षत सिंह ठाकुर को बिलासपुर जिले का मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

*नगर पालिका की लापरवाही: काली माई वार्ड में तीन महीने से पड़ी गिट्टी-रेती बनी आफत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मुंगेली— दीपावली नजदीक है, शहरवासी अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हुए हैं, लेकिन नगर पालिका की लापरवाही ने लोगों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। मुंगेली के काली माई वार्ड में पिछले तीन महीनों से रेती और गिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य के लिए यह सामग्री लाई गई थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। इस दौरान बरसात और अब त्यौहार के मौसम में यह गिट्टी-रेती लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका कार्यालय में शिकायत की, लेकिन

किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। घर के सामने पड़े इस मलबे से आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहीं पानी गिरने पर जगह पर कीचड़ बन जाती है जिससे बच्चों और बुजुर्गों को फिसलने का खतरा रहता है। वार्डवासी सावन देवांगन ने बताया कि गिट्टी के कारण घरों में धूल-मिट्टी भर जाती है, जिससे त्यौहार की तैयारी में भारी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बार-बार पालिका अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब इस मामले में संबंधित ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “नगर पालिका के

इंजीनियर का ट्रांसफर हो जाने के कारण कार्य रुका हुआ है। जैसे ही नए इंजीनियर का पदभार ग्रहण होगा, काम शुरू कर दिया जाएगा।” इधर, लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल एक वार्ड की नहीं है। शहर के अन्य वार्डों में भी कई जगहों पर अधूरे काम और पड़ी निर्माण सामग्री नगर पालिका की उदासीनता को उजागर कर रही है। काली माई वार्ड के निवासियों ने नगर पालिका से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उपमुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।

*“मुंगेली पुलिस की पहल ‘‘एक व्यापक सुरक्षा, जनभागीदारी एवं सकारात्मक बदलाव कार्यक्रम”*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस द्वारा माह मई से एक अभिनव कार्यक्रम “पहल” की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता, नशा मुक्ति एवं उन्मूलन, तथा यातायात सुरक्षा एवं अनुशासन को बढ़ावा देना है।
🔹 कार्यक्रम की रूपरेखा :- सायबर सुरक्षा, नशा उन्मूलन और यातायात जागरूकता पर अभियान प्रारंभ मई माह से पूरे जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई। इसका उद्देश्य नागरिकों को तकनीकी, सामाजिक और नैतिक सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है:-
1. समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कॉलेज एवं स्कुलों के छात्र प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके अगले चरण मे प्रत्येक स्कुल तथा अंत मे समस्त स्कुलों के प्रतिनिधियों का ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता, नशा मुक्ति एवं उन्मूलन, तथा यातायात सुरक्षा एवं अनुशासन संबंधी जागरूकता संदेश दिये गये।
2. ग्रामीण स्तर तक उद्देश्यों की पुर्ति हेतु रक्षित केन्द्र मुंगेली मे जिले के प्रत्येक ग्राम के कोटवारों को अलग-अलग बैचोें मे 03 दिवसीय प्रशिक्षण देकर सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता, नशा मुक्ति एवं उन्मूलन, तथा यातायात सुरक्षा एवं अनुशासन संबंधी जागरूकता संदेश दिये गये।
3. जिले के प्रत्येक ग्रामों तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक थाना/चौकी अंतर्गत कुल 148 बीट विभक्त किये गये। प्रत्येक बीट मे पुलिस प्रभारी नियुक्त कर प्रत्येक ग्रामों के प्रमुख व्यक्तियों को समाहित करते हुये सूचनाओ एवं जागरूकता संदेशो के आदान-प्रदान हेतु वाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया।
4.प्रत्येक थाने के प्रमुख ग्रामों मे ‘‘पहल’’ कार्यक्रम के तहत चलित थाना लगाया जाकर ग्रामीण स्तर पर भी सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता, नशा मुक्ति एवं उन्मूलन, तथा यातायात सुरक्षा एवं अनुशासन संबंधी जागरूकता संदेश दिये गये।
5.नशे के आदि युवाआंे (विशेष कर नाबालिग) को उनके परिजनों के साथ सम्मेलन कर नशे के दुष्परिणामों के संबंध मे जागृत कर उनमे नशेे की आदत से न केवल मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया गया साथ ही उनमे आत्मविश्वास भी लाया गया।


🔹 कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियां:-
1.कोटवारों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘पहल’ के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों के कोटवारों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण से ग्राम स्तर तक एक मजबूत सूचना तंत्र विकसित हुआ, जिससे न केवल अपराध नियंत्रण में सहायता मिली बल्कि पुलिस के प्रति जनविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
2. बीट सिस्टम द्वारा ग्रामों तक पुलिस की पहुँच:- जिले के सभी ग्रामों को 148 बीट क्षेत्रों में विभाजित कर प्रत्येक गांव तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित की गई। इससे प्रत्येक गांव पुलिस से सीधा जुड़ गया और त्वरित कार्रवाई की प्रणाली मजबूत हुई।
3.अपराध नियंत्रण और बरामदगी दर में सुधार ‘पहल’ कार्यक्रम के परिणामस्वरूप सम्पत्ति संबंधी अपराधों की बरामदगी दर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई
ऽ लूट के प्रकरणों में:- वर्ष 2024 में 66.60 प्रतिशत की तुलना में 2025 में 68.57 प्रतिशत
ऽ नकबजनी के प्रकरणों में:- वर्ष 2024 में 6.68 प्रतिशत की तुलना में 2025 में 59.20 प्रतिशत
ऽ साधारण चोरी में:- वर्ष 2024 में 54.85 प्रतिशत की तुलना में 2025 में 61.24 प्रतिशत

यह दर्शाता है कि कार्यक्रम से पुलिस की दक्षता एवं जनता की सहभागिता दोनों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
4. महिला एवं बाल अपराधों में कमी:-
‘पहल’ कार्यक्रम से कई महीनों में महिला एवं बाल अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जो सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपहृत अधिकांशतः बालक/बालिकाओं की बरामदगी की गयी साथ ही गुमशुदगी मे भी उल्लेखनीय कमी परिलक्षित हुयी है।
5. सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी:-
यातायात जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप जिले में वैवाहिक माह मई के अलावा प्रत्येक माह मे दुर्घटनाओं मे ना केवल कमी आयी है बल्कि दुर्घटनाओं से मृतकों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आयी है।


6. नशा उन्मूलन में सशक्त कार्रवाई:-
मुंगेली जिला मे गांजा एवं ब्राउन शुगर के व्यापार और उपभोग पर कठोर कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप युवाओं एवं किशोरों में नशे की लत में कमी आई है तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर भी रोक लगी है।
7. सायबर फ्राड के मामलों में कमी:-
थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत सायबर ठगी 15,00035 रूपये सायबर ठगी के प्रकरण मे अधिकांश रकम त्वरित रूप से होल्ड कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2024 में जहां सायबर ठगी की कुल राशि ₹1,33,92,928 थी, वहीं वर्ष 2025 में यह घटकर ₹1,18,12,551 रह गई जो सायबर जागरूकता के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है