Home Blog Page 343

*पोषण माह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एकीकृत बाल विकास परियोजना पंडरिया अंतर्गत पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16/10/2025 को सामुदायिक भव पंडरिया में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्षता सरिता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजनी साहू,जनपद सदस्य राजकुमार नेताम जनपद सदस्य, चंद्रभान गायकवाड ,जनपद सदस्य,अनुराग सिंह ठाकुर ,पार्षद नगर पालिका पंडरिया मुकेश सावरा पार्षद नगर पालिका पंडरिया राजू साहू, रमेश साहू,दिलीप चंद्रवंशी , माखन साहू,तुषार चंद्रवंशी, रामप्रकाश धुर्वे, स्वारत साहू , कोशलेश देवांगन ,परियोजना अधिकारी,सेक्टर पर्यवेक्षक एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे इस दौरान परियोजना अधिकारी कोशलेश देवांगन द्वारा पोषण माह 2025 की थीम “आज मौका है: स्वस्थ व्यवहार से स्वस्थ भविष्य का” पर विस्तार से जानकारी दी ,जिसमें मोटापे से बचाव, बच्चों की नियमित देखभाल और शिक्षा, प्रकृति का संरक्षण, शिशु पोषण, साझी जिम्मेदारी पर विस्तार से जानकारी दी,साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के बारे में जानकारी देकर विकासखंड को बाल विवाह मुक्त करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया अंजना दुबे सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 75 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ लिया इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों
द्वारा नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई अतिथियों द्वारा गोदभराई और अन्नप्रासन भी कराया गया, मुख्य अतिथि नंदनी साहू जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत पंडरिया के द्वारा पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ व्यवहार को अपनाकर बच्चों का स्वस्थ भविष्य बनाने हेतु आह्वान किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करने की बात कही गई एवं बाल विवाह जैसे बुराई से जड़ से खत्म करने का आह्वान किया गया

—————————————-

*मृतक के पुत्रों ने”अमर आत्मा” शांति के लिए, शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में कराया न्योता भोज।*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत तिथि भोजन को छत्तीसगढ़ सरकार ने न्योता भोजन के नाम से योजना लागू की गई हैं।यह योजना सामुदायिक भागीदारी पर आधारित हैं।इस योजना के तहत राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ ,मृतक अमर आत्मा के शांति,आदि के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन करा सकते हैं।इस योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में गुनापुर निवासी श्री उमेंदराम कुलमित्र के आकस्मिक निधन होने पर उनके पुत्र रामप्रसाद, शत्रुहन, भरतलाल तथा छत्रपाल कुलमित्र ने मृतक अमर आत्मा शांति के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को न्योता भोजन कराया गया।विद्यालय परिवार द्वारा मृत आत्मा के शांति के लिए मौन धारण कर उसके फोटो में पुष्प अर्पित किया गया ।उनके द्वारा लड्डू, पूड़ी, गोभी आलू सब्जी ब्यवस्था किया गया।इस अवसर पर उनके परिवार से किशन, कमलेश, विनोद नवीन, कुमारी भुनेश्वरी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ,smc अध्यक्ष दीपक साहू, सफाईकर्मी कोमल यादव रसोईया कुमारी,लता केवट आदि उपस्थित रहे।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के सक्रिय मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘‘पहल’’ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 756 विद्यार्थियों समेत पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के संपूर्ण, कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया के अधीनस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खुड़िया वनांचल ग्राम में ‘‘पहल’’ नामक बेहद महत्वपूर्ण एवं समाजोपयोगी जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं व्यापक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में उपस्थित कुल 756 विद्यार्थियों के अतिरिक्त, लगभग 200 सदस्यीय ग्रामीण पुलिस विभाग की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस पुलिस टीम में वरिष्ठ अधिकारी डीएसपी श्री संजय साहू, पुलिस कर्मचारी शत्रुहन खूंटे, बबीता श्रीवास, अंकुश, कोमल सहित चौकी प्रभारी खुड़िया श्री माधव टांडिया, विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.पी. मरावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सिंदराम तथा स्थानीय ग्राम प्रमुख भी सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।*

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बालकों एवं युवाओं को सामाजिक, कानूनी तथा नैतिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे अपराधों, साइबर धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की लत, और अन्य सामाजिक कुप्रथाओं से दूर रह सकें तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की पूर्ण समझ विकसित कर सकें। ‘‘पहल’’ कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षा उपायों, आधुनिक तकनीकों के साथ सतर्क रहने, तथा कानून पालन के महत्व के बारे में विस्तृत एवं तर्कसंगत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को ये भी बताया गया कि किस प्रकार वे अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस बल के साथ संवाद किया, जो उनकी समस्याओं और आशंकाओं को सुनकर समाधान प्रस्तुत करने में सहायक रहा। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक छात्र इस आयोजन से अधिकतम लाभान्वित हो और युवाओं की चेतना एवं सामाजिक प्रतिबद्धता में वृद्धि हो। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रश्नोत्तर सत्रों और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सामाजिक सुरक्षा तथा नीतिगत जागरूकता के ज्ञान का विस्तार किया गया।

यह ‘‘पहल’’ जागरूकता कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक संस्थान के भीतर सक्रिय सहभागिता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला सिद्ध होगा। इस प्रकार के आयोजन पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करते हैं और समग्र सामाजिक सौहार्द तथा शांति के स्थापना में सहायता प्रदान करते हैं।

*अपने बचपन के विद्यालय पहुँचे केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, छात्राओं को वितरित कीं सायकलें*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने पी.एम. श्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगली में आयोजित निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर छात्राओं को सायकल वितरित कीं।

श्री साहू ने कहा —
“यह विद्यालय उनके बचपन की स्मृतियों से जुड़ा है — यहीं से उनकी शिक्षा की यात्रा प्रारंभ हुई थी। आज इन्हीं कक्षाओं में नई पीढ़ी को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर देखना उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है।”

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न की आधारशिला हैं। हर शिक्षित और सशक्त बालिका भविष्य के भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती है। केंद्र सरकार का उद्देश्य हर नागरिक, विशेषकर युवाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर करना है, ताकि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम के पश्चात श्री साहू ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स सम्मेलन” में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ आर्थिक सशक्तिकरण, पारदर्शिता और उद्यमिता के प्रोत्साहन पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है — और यह जनभागीदारी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने वाले 02 आरक्षकों को किया सस्पेंड*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली थाना चिल्फी में पदस्थ 2 आरक्षकों को वर्दी हालत में आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। चूंकि उक्त आरक्षकों के द्वारा अनुशासित विभाग में पदस्थ रहकर विभागीय गरिमा के प्रतिकूल कार्य आचरण प्रदर्शित कर घोर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित किया मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने उक्त दोनों आरक्षक क्रमांक 221 राजेश ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 323 मनोज कुमार सिंह को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र मुंगेली में पदस्थ किया गया साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी के समय नशे की हालत में होना अस्वीकार्य है। यह न सिर्फ विभाग की साख को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी डगमगाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सख्त कार्रवाई होगी।

* वर्ष 2024 से भगाकर नाबालिक के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को लोरमी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली नवनीत कौर छाबडा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर शीघ्र गिरफ्तार करने प्राप्त निर्देशन पर थाना लोरमी के अप० क्र० 265/2024 धारा 137, (2) 64 ,64 (2), 65 (1), 87 ,बीएनएस 4.6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में प्रार्थी पीड़िता की मां दिनांक 15/07/ 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक अपृहता/पीडिता को ग्राम गुनापुर से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना दिनांक 15.10.25 को अपहृता को ग्राम सूरजपुरा से समक्ष गवाह के बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 180 बीएनएसएस का कथन कराया गया जो अपने कथन में दिनांक घटना से लगातार आरोपी मोनू उर्फ लोसन प्रसाद खुटे पिता भुवन प्रसाद खुटे उम्र 23 साल साकिन सुरजपूरा थाना लालपुर के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर नाबालिक जानते हुये लगातार शारीरिक संबंध बनाना बतायी अप‌ह्रिता का महिला चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया गया है अपहता के साथ शारीरिक संबंध होना लेख किये है मामले में धारा 64.64(2) ,65 (1) ,87 बीएनएस 4.6 पाक्सो एक्ट जोडी गयी प्रकरण में आरोपी मोनू उर्फ लोमन प्रसाद खुटे पिता भुवन प्रसाद खुटे उम्र 23 साल साकिन सुरजपूरा थाना लालपुर जिला मुंगेली क़ो उसके गाँव से हिरासत में लेकर थाना लाया गया अपराध सबूत पाये जाने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव उनि सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी उनि, राव, आर 13 दिलेश्वर साहू, आर 203 ईश्वर मरावी आर 368 गौतम ध्रुव की भूमिका सराहनीय रहा।

*हज-2026 के लिए राज्य की 288 से 292 तक की हज प्रतीक्षा सूची कन्फर्म हुई*

0

*हज 2026 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा

अकलतरा – छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 15 से प्राप्त सूचना अनुसार हज-2026 के लिए राज्य की सरल क्रमांक 288 से 292 तक की हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म किया गया है। हज 2026 हेतु राज्य से कुल 292 आवेदक प्रतीक्षा सूची में थे जिसमें से प्रथम प्रतिक्षा सूची में 287 आवेदकों को कंफर्म किया गया था अब द्वितीय प्रतिक्षा सूची में राज्य के शेष 05 आवेदक भी कंफर्म हो चुके है। जिससे हज 2026 के लिये राज्य से आवेदन किये प्रत्येक आवेदक को हज यात्रा पूर्ण करने का अवसर प्राप्त होगा। द्वितीय प्रतिक्षा सूची से चयनित आवेदक, यात्रा की पहली एवं दूसरी किश्त की कुल राशि रु. 2,77,300/- प्रति हाजी, ONLINE/SBI/UBI में 31 अक्टूबर 2025 तक जमा कर, जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, अंतिम तिथि 05 नवम्बर 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट में अनिवार्यतः अपलोड करें या कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा करावे।

*उन्होने बताया कि, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 13 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ, स्टेट हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) के ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15 अक्टूबर 2025 से दिनांक 03 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किये गए है। स्टेट हज इंस्पेक्टर हेतु निर्धारित अहर्ताए व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in में सर्कुलर 13 पर उपलब्ध है। साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 14 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 हेतु कुर्राह एवं प्रथम प्रतिक्षा सूची से चयनित आवेदकों द्वारा हज यात्रा की दूसरी किश्त राशि रु. 1,25,000/- प्रति हाजी, ONLINE/SBI/UBI में 31 अक्टूबर 2025 तक जमा कर, जमा राशि की पेय स्लिप कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4049289 पर संपर्क किया जा सकता है।*

*नगरपालिका लोरमी की बकायादार नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगरपालिका लोरमी द्वारा बकायादार नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही जारी है । जलशाखा प्रभारी कमलाकांत कश्यप के नेतृत्व में आज कार्यवाही के 5वे दिन नगरपालिका की टीम 16 बड़े बकायादारों के घर कार्यवाही के लिए पहुंची । इस दौरान 10 लोगों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा की, जबकि शेष 6 लोगों का नल कनेक्शन काटा गया ।
आज की कार्यवाही में बकायादारों से कुल ₹56,000 की वसूली की गई ।


मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने नल कनेक्शनधारियों से नलकर की राशि समय पर जमा करने अनुरोध किया है । उन्होंने अवैध नल कनेक्शनधारियों को अपना कनेक्शन नियमानुसार वैध कराने की अपील की है । नगरपालिका द्वारा अवैध नल कनेक्शनधारियों का सर्वे कराया जा रहा है । अगले चरण में इन पर कार्यवाही की जाएगी ।
जारीकर्ता-
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
नगरपालिका परिषद लोरमी

*डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली की रासेयो इकाई द्वारा आज साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा (अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री बबीता श्रीवास (उप निरीक्षक) एवं श्री शत्रुघ्न खूंटे (उप निरीक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी ने की। इस अवसर पर श्री एन. के. पुरले (जिला संगठक, रासेयो) तथा श्री एस. एल. मौर्य (लाइब्रेरियन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य डॉ. बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में “One Nation, One Agriculture, One Team”, साइबर कैंपेन एवं GST के लाभ संबंधी जानकारी साझा की।
मुख्य वक्ता सुश्री बबीता श्रीवास ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रकार, हैकिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि की सुरक्षा सेटिंग्स एवं साइबर ठगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी भी दी।

इसी क्रम में श्री खूंटे सर ने पास्को एक्ट, ऑनलाइन मार्केटिंग, ओटीपी, सर्वर से जुड़े अपराध, डिजिटल डिवाइस सुरक्षा एवं एआई के दुरुपयोग जैसे विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
श्री एन. के. पुरले ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं, माई भारत पोर्टल में पंजीयन एवं युवा संसद कार्यक्रम के विषय में बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. एस. के. भारती (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री एस. एल. मौर्य (लाइब्रेरियन) ने किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक विनय ठाकुर, दुलार सिंह सहित अनेक विद्यार्थी एवं रासेयो वॉलंटियर्स उपस्थित रहे

*70*छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, सायकल पाकर छात्राओं में दिखी खुशियां व भारी उत्साह…*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -करही में शासन की महती योजना नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके अंतर्गत कक्षा नवमी के पात्र *70* छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। जिससे छात्राएं अत्यधिक खुश एवं उत्साहित नजर आए।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का छात्र छात्रों ने स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मुख्य अतिथि डा.आशुतोष पांडेय जी (अध्यक्ष जन भागीदारी एवं शाला विकास समिति करही)ने नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की संस्था में दूर दराज गांवों की बालिकाएं अध्ययन करने आती है उन्हें अब स्कूल आने जाने में सहूलियत होगी।अब उन्हें स्कूल आने -जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री आनंद राम महिलांगे जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन की महती योजना अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण से बालिकाएं अब अधिक आत्मविश्वास ,आत्मनिर्भरता,उत्साह के साथ स्कूल आना जाना करेंगी।समिति के सदस्य श्री सुधीर मिश्रा ने भी अपने संबोधन में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की अब छात्राओं को सायकल मिल जाने से आने जाने में बड़ी सुविधा मिल सकेगी साथ बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगी। शाला के प्राचार्य श्री जे एस ध्रुव जी के द्वारा समय पर स्कूल आने व ट्रैफिक नियमो के अनुसार सायकल चलाने को समझाया गया व उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ और शुभाशीष दिया गया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य के डी मानिकपुरी जी व प्राचार्य जे एस ध्रुव व शाला स्टाफ से सायकल वितरण प्रभारी *मोनिका ठाकुर*, श्री आर के वैष्णव, राखी पाठक, प्रभा वैष्णव, निधि दवे, सरिता गुप्ता, रीतू पांडेय, भारती देवांगन, कामना मिश्रा, सी व्यास, जे ई सवरिययप्पन, रश्मि शर्मा, आर के पटेल, विजेंद्र कश्यप, रामायण सिंह मरावी, सुधांशु शुक्ला, सरिता साहू, अमरेश पांडेय, नवाब अली(मीडिया प्रभारी) व शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे।