Home Blog Page 342

*दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए इस वर्ष की दीपावली दोगुनी खुशियाँ लेकर आई है आज 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई जिससे क्षेत्र के लगभग 7 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिला लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया जिला-कबीरधाम में पंडरिया विधानसभा की सक्रीय विधायक भावना बोहरा जी के अथक प्रयासों एवं किसानों हितैषी माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 17 अक्टूबर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि जारी की गई वहीं आज दीपावली से पहले गन्ना विक्रेता किसानों को वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान की राशि रू. 8 करोड़ 36 लाख जारी कर दी गई है इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के अतिरिक्त रिकव्हरी राशि रू. 1 करोड़ 65 लाख भी भुगतान हेतु बैंक को प्रेषित कर दिया गया है शेष रिकव्हरी राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जावेगा क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों को मिली इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त किसानों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया किया और कहा है किसानों के हित के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा हमारे अन्नदाताओं की दीपावली भी खुशियों भरी हो इसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं मैं समस्त किसान भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ हर्ष, उल्लास और सुरक्षित रूप से आप सभी दीपावली मनाएं कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि गन्ना किसानों को राज्य शासन से 2 दिवस पूर्व ही देय गन्ना प्रोत्साहन राशि तथा आज जारी मूल भुगतान एवं अतिरिक्त रिकव्हरी राशि सहित दीपावली त्यौहार के पूर्व क्षेत्र के गन्ना उत्पादक विक्रेता किसानां को कुल 15.99 करोड़ रू. का भुगतान किया गया। किसानों को राशि भुगतान के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था उनके प्रयासों से ही दीपावली के पहले किसानों को खुशियों की सौगात मिली है दीपावली के पहले किसानों को मिले इस उपहार से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है इस वर्ष की दीपावली क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए दुगुनी खुशियाँ लेकर आई है जहाँ विधायक भावना बोहरा की सक्रियता किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता से आज उनके परिवार में नया उत्साह और उमंग आया है किसान अब त्योहार को और अधिक हर्षोल्लास से मना सकेंगे।

—————————————-

 *मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने समस्त नगरवासियों,ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक बधाई देकर दिशा निर्देश जारी कर सुरक्षित पर्व मनाने अपील की गई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मुंगेली जिले अंतर्गत समस्त ग्रामवासियों एवं नगरवासियों को दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर सौहार्दपूर्ण वातावरण मे शांति एवं सुरक्षा के मापदंडों को ध्यान देते हुये शुभ दीपावली की मंगलकामना सहित अपील की गई।

*पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षित दीपावली मनाने के लिये दिशा निर्देश:-*
*भीड़भाड़ क्षेत्रों मे सुरक्षा:-*
1.आभुषण एवं कीमती जेवरात एवं अन्य सामाग्री खरीदते समय बरतें सावधानी।
2.बंद गाड़ी के अंदर ज्वलनशील एवं उत्तेजक वस्तुओ को सुरक्षित ढंग से रखरखाव रखे ताकि विस्फोटक क्रियाशिल होने से बच सके।
3.बैंक या एटीएम से रकम निकालते समय संदिग्ध व्यक्तियों से बचे तथा निकासी किये गये रकम को सुरक्षित रखें।
4.यातायात नियमों का पालन करे साथ ही वाहन पार्किग स्थल पर ही पार्क करे व शराब सेवन कर वाहन ना चलावें ।
5.दुकानदार दुकान का सामान सड़क या फुटपाथ पर न लगायें ताकि ग्राहको और पैदल चलने वालों के लिये रास्ता सुचारू रूप से खुला रहे।
6.नागरिकों से अपील है कि अपने मोहल्ले में आपसी समन्वय बनाते हुए सामूहिक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएँ, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।

*फटाखों से संबंधित सुरक्षा:-* 1.फटाखों को सुरक्षित रूप से उपयोंग करे तथा छोटे बच्चे से बड़े फटाखों से दुरी बनाकर रखें तथा स्वंय भी सुरक्षा के मापदंडो को ध्यान मे रखे।
2.फटाखा जलाते समय पास मे पानी की बाल्टी या रेत तैयार रखे ताकि किसी भी आपातस्थिति मे तुरंग आग बुझायी जा सके।
3.फटाखा केवल खुले स्थान पर मे जलायें, इमारतो, ज्वलनशील पदार्थाे या भीड़ भाड़ वाली सड़को, वाहनो के पास पटाखा जलाना सख्त मना है।
4.जले हुये या खराब हुये फटाखों को दोबारा ना जलाने का प्रयास ना करें इस तरह के फटाखो को पानी डालकर निष्क्रिय कर देवे।
5.वातावरण को सुरक्षित रखने हेतू केवल कम प्रदुषण वाले (ग्रीन क्रैकर्स) ही खरीदे और जलायें।
6.फटाखा निर्धारित अवधि तक ही जलावें।

*मुख्य बिन्दु:-* दीपावली प्रकाश, खुशियों और सुरक्षा का त्यौहार है। पुलिस विभाग जनता से इन निर्देशों का पालन करने ऑैर जिम्मेदारी तथा शांतिप्रिय त्यौहार मनाने की अपील की गई किसी भी प्रकार का तोड़फोड़ असामाजिक या अन्य गतिविधियां नही करे, सख्त कार्यवाही की जावेंगी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को दें। आपातकाल नंबर पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस इमरजेन्सी नंबर 100,112, अग्निशमन सेवा नंबर 101, एम्बुलेन्श 102,108

*25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता सम्पन्न*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बच्चों का बढ़ाया हौसला*

*बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन*


बिलासपुर, /25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता सत्र 2025 – 26 का आयोजन बिलासपुर में 15 से 18 अक्टूबर तक किया गया। चार दिवसीय आयोजन में प्रदेश के पांचो संभाग के 1065 बच्चे, 150 से अधिक कोच मैनेजर, 200ऑफिशियल्स एवं 200 खेल शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में इस वर्ष बिलासपुर जिले को बेस बॉल, कबड्डी, और कराते का आयोजन करने की जिम्मेदारी मिली थी जिसमें सभी संभागों के 14 से 19 वर्ष के बालक बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज मुझे अपना विद्यार्थी जीवन याद आ रहा है। जब हम पढ़ा करते थे तब हमारे गुरुदेव कहते थे, खेलो ऐसे खेल पढ़ाई बन जाए और पढ़ाई ऐसे करो कि पढ़ाई खेल बन जाए। मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आप सबको अपने जीवन में आगे बढ़ना है। गीता में भगवान कृष्ण ने उपदेश देते हुए कहा कि कर्म करो किंतु फल की इच्छा मत करो। खिलाड़ी हार और जीत की परवाह के बगैर खेलों में भाग लेता है और अपना कर्म करता है। जब हम सर्वांगीण विकास की बात करते हैं तो जीवन में शारीरिक विकास बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए माननीय प्रधानमंत्री जी खेलो इंडिया के माध्यम से खेल एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। वही माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी विद्यार्थी जीवन से ही शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन कर हमारे इन बेटे बेटियों के लिए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। आप सभी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया इसके लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंत्री जी ने प्रत्येक संभाग के पंडाल में जाकर बच्चों के बीच फोटो खिंचवाया और बच्चों को बधाई दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि खिलाड़ी कबड्डी के मैदान में चोट की परवाह किए बगैर बाजी कैसे जीतना है इस पर ध्यान केंद्रित करता है। बचपन में हम लोग भी खेल खेलते थे। हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी खेलो इंडिया के माध्यम से खेल के विकास के लिए काम कर रहे हैं वहीं हमारे मुख्यमंत्री जी भी प्रदेश में खेल के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जो पुरस्कार दिया जाता था उसे पुनः शुरू कर खेल एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। खेल में जीत हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल में भाग लेना होता है। आप सभी इस प्रतियोगिता में भाग लिए इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह , जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, प्रतिनिधि श्री संतोष कश्यप, श्री विनोद कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे, वर्षा शर्मा सहायक संचालक, रघुवीर सिंह राठौर सहायक संचालक, अखिलेश मेहता, सुशील मिश्रा, डॉ.सुरेश शुक्ला, भारती दुबे, कमलेश्वर यादव, आशीष मिश्रा, अनिल सिंह, जसपाल कौर, संदीप त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

*विश्व निश्चेतना दिवस पर सिम्स में जागरूकता कार्यक्रम*

0

*पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक आयोजित*

आशीष कश्यप बिलासपुर, / सिम्स निश्चेतना विभाग द्वारा विश्व निश्चेतना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय निश्चेतना संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और ऑपरेशन से पूर्व मरीजों के लिए सावधानियों एवं सहमति पत्र की जानकारी शामिल थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में निश्चेतना विशेषज्ञों की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय था — “निश्चेतना विशेषज्ञ का आपात स्थिति में योगदान”, जिसमें एमबीबीएस विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दी। प्रमुख विजेता छात्रों में प्रथम पुरस्कार – मयंक कुमार एवं पंकज, द्वितीय पुरस्कार – कृति तथा तृतीय पुरस्कार – जयेश एवं दीपक को मिला। निर्णायक मण्डल में डॉ. आरती पांडे, डॉ. संगीता रमन जोगी एवं डॉ. आर.के. बेन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.आर. बेन तथा नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप ने विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. मधुमिता मूर्ति ने संबोधित करते हुए कहा कि निश्चेतना विशेषज्ञ केवल ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आईसीयू, दर्द नियंत्रण, आपात कालीन स्थितियों और कार्डियक अरेस्ट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*बीजापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 25 मेडल*

0

बीजापुर – कोरबा जिले में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने स्विमिंग, सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में सदना पोरतेटी ने 3 स्वर्ण और 1 रजत, जबकि अक्षिता तोड़ेम ने 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। अंडर-17 बालक वर्ग में बबलु ऐंजा ने 3 रजत, और सरैया पालदेव ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में रीता पोरतेटी ने 2 स्वर्ण और 1 रजत, गुंजन कोरसा ने 2 स्वर्ण और 1 रजत, सपना कोरसा ने 2 रजत और 1 कांस्य, जबकि तमन्ना ने 1 कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी 1 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों की सफलता में उनकी कोच दीप्ति वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से बच्चों को नई दिशा दी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी एवं संबंधित प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बीजापुर के इन उभरते खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

*मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल*

0

*मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल*

*धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

*नगर सुरक्षा के लिए लोरमी में अब होगी ‘तीसरी नजर’*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगरपालिका परिषद लोरमी क्षेत्र में आने-जाने वालों पर अब “तीसरी नजर” की निगरानी होगी । नागरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक के मांग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव द्वारा लोरमी नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु ₹45 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी । यह कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है ।
बहुत जल्द जिले के पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय से लोरमी नगर के मुख्य मार्गों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे । साथ ही, थाना प्रभारी लोरमी भी थाना भवन से पूरे शहर के सुरक्षा प्रबंधन का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे ।
नगरपालिका परिषद द्वारा यह कार्य पुलिस विभाग के समन्वय से किया जा रहा है । इसके अंतर्गत कोटा पंडरिया मार्ग (महाविद्यालय के पास से सारधा नहर तक), स्थानीय रेस्ट हाउस से ढोलगी रोड तिराहा तक, तथा चारखम्भा चौक से मुंगेली रोड में निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वार तक उच्च क्षमता के कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं ।
कैमरा स्थापना के लिए स्थानों का चयन पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण पश्चात किया गया है ।
नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि –
“लोरमी के नागरिकों की सुरक्षा के लिए तथा गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु ‘तीसरी आंख’ की यह पहल माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की क्षेत्र के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है।”

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि –
“सीसीटीवी कैमरों की मदद से नगर की सड़कों पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग करने वालों से लेकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। ”
मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने कहा कि –
“कैमरे लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रायल रन एवं आवश्यक सुधार के उपरांत यह सम्पूर्ण सुरक्षा प्रणाली पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह पहल लोरमी नगर को एक स्मार्ट एवं सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।”
नगर के व्यापारी वर्ग ने नगर सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे इस प्रयास के लिए स्थानीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है |

*शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की नींव — श्री तोखन साहू*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने छात्राओं को सायकल वितरित कर बढ़ाया हौसला, दीक्षांत समारोह में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया।

श्री साहू ने सर्वप्रथम डॉ. सी. व्ही. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नव-दीक्षित विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की।

उन्होंने कहा
आप सभी युवा भारत के भविष्य हैं। अपने ज्ञान, कर्म और संकल्प से विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएँ, यही मेरी शुभकामना है।

उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय या श्री रमेन डेका जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में आयोजन का माहौल और भी प्रेरणादायक बन गया।

इसके पश्चात श्री साहू ने शासकीय हाई स्कूल, धनरास तथा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला, करगी कलां में आयोजित सरस्वती निःशुल्क सायकल वितरण समारोहों में शामिल होकर बालिकाओं को सायकल वितरित की।

शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में यह कदम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री साहू ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।

धनरास और करगी कलां की छात्राओं में देखा गया उत्साह देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से हर वर्ग को सशक्त बना रही है ताकि “*सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास*” के मंत्र के अनुरूप भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।

*हनुमंत कृपा का आलोक बिखेरने जा रही कवर्धा की ‘हनुमंत वाटिका’भक्ति, सौंदर्य और संस्कृति का संगम बनेगी यह दिव्य वाटिका का लोकार्पण 18 अक्टूबर को*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भक्तिभाव, संस्कृति और लोक आस्था की पवित्र धरती धर्मनगरी कवर्धा एक नए अध्याय की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देशानुसार एवं उनके सोंच व मंशानुरूप नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर में विकास कड़ी को जोड़ते हुए भोजली तालाब के समीप विकसित ‘‘हनुमंत वाटिका’‘ का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण समारोह 18 अक्टूबर शनिवार को शुभ मुहुर्त में पवित्र मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् रूप से संपन्न होगा।

*भक्ति, सौंदर्य और संस्कृति का संगम-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि भव्य हनुमंत वाटिका का निर्माण नगर के सौंदर्यीकरण एवं आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है यहाँ स्थापित भगवान श्री हनुमान की विशालकाय प्रतिमा नगर के मध्य में श्रद्धा भक्ति का केंद्र बनेगी हरीतिमा से आच्छादित परिसर, सुंदर पथ वाटिकाएँ, विद्युत प्रकाश से सुसज्जित यह स्थान श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का अद्वितीय अनुभव कराएगा उन्होने बताया कि यह वाटिका न केवल नगरवासियों के लिए सुकुन स्थल है बल्कि ध्यान, साधना और आत्मिक एकाग्रता का केन्द्र भी सिद्ध होगी नगर पालिका परिषद ने इसे ‘‘आध्यात्मिक सौंदर्य का प्रतीक‘‘ बताते हुए इसके संरक्षण एवं नियमित धार्मिक आयोजन की योजना बनाई है।

*अवैध कब्जों को हटाकर बनाया भक्ति व सौंदर्य का प्रतीक स्थल*

कभी अव्यवस्था, झोपड़ीनुमा दुकानों और अवैध कब्जों के कारण बदहाल रहा भोजली तालाब परिसर आज अपने नए स्वरूप में भक्ति, सौंदर्य और स्वच्छता का अद्भुत उदाहरण बन गया है नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा इस स्थल को पूरी तरह नवजीवन देते हुए अब इसे ‘हनुमंत वाटिका’ के नाम से विकसित किया गया है जहाँ कभी अस्वच्छता और अतिक्रमण का अंबार दिखाई देता था वहीं आज हरी-भरी वाटिका, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले व फिसल पट्टी जैसी आधुनिक सुविधाएँ निर्मित की गई हैं नगर पालिका के इस प्रयास ने न केवल उस क्षेत्र की सूरत बदल दी है बल्कि कवर्धा नगर को एक नई पहचान भी दी है।

*कवर्धा नगर के गौरव का प्रतीक बनेगी यह वाटिका*

‘हनुमंत वाटिका’ कवर्धा नगर की पहचान में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रही है यह न केवल नगर की आध्यात्मिक धरोहर होगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भक्ति और सौंदर्य का संगम भी सिद्ध होगी यह स्थल सदा नगर को आलोकित करेगा जहाँ भक्ति की ज्योति और हनुमंत कृपा का प्रकाश अनंतकाल तक बना रहेगा।

*भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूरी*

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि लोकार्पण समारोह हेतु नगर पालिका द्वारा समुचित तैयारियाँ पूरी कर ली हैं स्थल पर पुष्प सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था की गई है लोकार्पण के उपरांत यहाँ प्रतिदिन निर्धारित समय पर आम लोगों के लिए खोली जावेगी ताकि नियमित वॉकिंग, प्राणायम, योग सहित अन्य लगे खेल उपकरणों का आनंद लिया जा सके उन्होनें आग्रह किया है कि दिनांक 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हनुमंत वाटिका अपने परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान श्री हनुमान के चरणों में नमन करें तथा हनुमंत कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

*इनके आतिथ्य में होगा लोकार्पण*

हनुमंत वाटिका का लोकार्पण 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र संतोष पांडेय, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन जी महराज, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला भाजपाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित सभापतिगण, पार्षदगणों की उपस्थित में संपन्न होगा।

—————————————-

*सांसद संतोष पांडेय बिहार में कर रहे धुंआधार चुनाव प्रचार*

0

0.सांसद ने विश्व के सबसे बड़े व भव्य निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर का किया भ्रमण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव में मोर्चा सँभाले हुए हैं सांसद पांडेय को बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है सांसद संतोष पांडेय द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र में भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है वे लगातार छोटी-बड़ी बैठक व सभाएं ले रहे हैं भाजपा व एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं सांसद पांडेय मोतिहारी जिले के नारायणपुर, केसरिया विधानसभा अंतर्गत केसरिया मंडल, पीपरा विधानसभा अंतर्गत चकिया मंडल, गोविंदगंज विधानसभा अंतर्गत संग्रामपुर मंडल सहित अन्य स्थानों में बैठक व जनसंपर्क किया सांसद पांडेय ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत कैथवलिया गांव के पास निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े व भव्य “विराट रामायण मंदिर” को आकार लेते हुए प्रत्यक्ष रूप से देखा सांसद पांडेय ने कहा कि यह दिव्य-भव्य-रम्य मंदिर न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा बल्कि विश्व पटल पर रामायण के अमर काव्य को और भी भव्य रूप प्रदान करेगा यह मंदिर मात्र एक भवन नहीं, अपितु भगवान श्रीराम के जीवन-लीला का जीवंत प्रतिबिंब है, जो आस्था, वास्तुकला और भक्ति का अनुपम संगम बनेगा विराट रामायण मंदिर एक त्रिस्तरीय संरचना है जो 3.76 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विस्तृत है इसकी लंबाई 1080 फुट, चौड़ाई 540 फुट और मुख्य शिखर की ऊँचाई 270 फुट है। मंदिर परिसर में कुल 12 शिखर होंगे यहां विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग—33 फुट ऊँचा,33 फुट चौड़ा और 210 मीट्रिक टन वजनी सहस्रलिंगम सहित यह शिवलिंग भक्तों के लिए आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र बनेगा यह वर्तमान में कंबोडिया में स्थित विश्व के सबसे बड़े मंदिर अंगकोर वाट से भी बड़ा व भव्य होगा।

—————————————-