Home Blog Page 341

*डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य मुंगेली श्रीमती आशा दिवाकर, प्राचार्य संजारी नवागांव श्रीमती खेमलता रात्रे तथा वरिष्ठ सहयोगी जे.आर.साहू द्वारा सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। संस्थान के स्थापना के संबंध में संस्थाध्यक्ष ने बताया कि सर्वप्रथम संरक्षक बी.पी.केशकर एवं प्रथम अध्यक्ष बलदाऊप्रसाद खाण्डे के नेतृत्व में संस्था का गठन किया गया। संस्था द्वारा समाज के हर क्षेत्रों में विकास के लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं किया गया। विषम परिस्थितियों में भी 33वर्ष पूर्ण कर आज 34वां सोपान पर पहुंचने में जो सीढ़ी की तरह काम किया गया वह छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, संस्था के कर्मचारियों, सदस्यों व पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के नागरिकों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग एवं प्रेरणा ही है। संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, शारीरिक, सामाजिक कल्याण, निःशक्त कल्याण, पर्यावरण, व्यावसायिक शिक्षा, कोचिंग आदि क्षेत्रों में अपना कार्य कर रही है। अशिक्षा के वातावरण से समाज को मुक्त कराना और नैतिक शिक्षा का पक्ष विकसित करना संस्थान की मूल चिंता रही है।

साक्षरता एवं नशा विरोधी अभियान चलाकर जनचेतना का संचार करने में अग्रणी गरीब, ग्रामीण एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं प्रशिक्षण प्रदान करने में सफल प्रयास किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर गौरवान्वित महसूस किया जा रहा है। पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के अलावा राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान छात्रों तथा उत्कृष्ट एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तथा समाज को एकसूत्र में बांधने विविध रचनात्मक कार्यों जैसे छड़ीदार, भंडारी, कड़ीहार सत्संग एवं प्रशिक्षण आदि में संस्था की जीवंत भागीदारी उल्लेखनीय है। इन्हीं के फलस्वरूप राज्य निर्माण के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय क्षेत्र में गुरूघासीदास सम्मान से सम्मानित किया गया। आज 34वीं सोपान में पहंुचने पर संस्था के उन समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नमन है। संस्था के प्रादेशिक सचिव एच.आर.भास्कर ने कहा कि मैं संस्था के प्रारंभ से ही जुड़ा हुआ हूं संस्था के प्रत्येक गतिविधियों में मेरी पूर्ण भागीदारी है संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में मुझे जो कार्य करने का अवसर मिला उससे मैं बहुत प्रसन्न हूं। आप सभी के सहयोग से ही सीमित साधन और कम समय में ही अधिक उपलब्धियां प्राप्त हुई है।

इसी तरह आप सबका सहयोग मिलता रहेगा। श्रीमती खेमलता रात्रे ने बताया कि इस संस्थान के सहयोग एवं मागदर्शन से संजारी नवागांव जिला बलौदाबाजार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्कूल का संचालन कर रही हूं। इसी तरह कोरबा जिले के बालको नगर में श्रीमती त्रिवेणी भास्कर के नेतृत्व में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने कही कि मैं इस संस्था में विगत 29वर्षों से सेवा दे रही हूं। सबकी त्याग और सेवा से संस्था इस मुकाम पर पहुंची है। सभी सदस्यों, पदाधिकरियों ने 34वां स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंत में संस्था के उन सभी दिवंगत सदस्यों को दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई।

* *चाकू से प्राणघातक हमला करने वालो को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

* *चाकू से प्राणघातक हमला करने वालो को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

* *प्रकरण में 05 आरोपी सहित 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल*

* *आरोपियों के विरुद्ध धारा 296,109 (1),191 (3) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय में पेश किया*

 

1. हिमांशु कैवर्त उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा

02. तुषार सिंह कंवर उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
03. राजेन्द्र केंवट उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
04. रविन्द्र धीवर उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
05. मुकेश कंवर उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

मनोज साहू ब्यूरो अकलतरा जांजगीर चांपा:-इस प्रकार है दिनांक 21/10/2025 को आहत मुकेश कुमार को गांव के अटल चौक के पास हिमांशु कैवर्त एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला किया है जिसकी सूचना सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 540/2025 धारा 296,109 (1),191 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।

⏺️ घटना की गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपियो को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया। जो अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में दिनांक 21/10/2025 के शाम 07/30 बजे आहत मुकेश कुमार के साथ घटना घटित, मारपीट करना जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू को जप्त ‍किया जाकर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

⏺️ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI अशोक कश्यप, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, विकाश मिश्रा, आर.गौकरणराय का सराहनीय योगदान रहा।

*जय सेवा। जय आदिवासी। जय बुढादेव। जय जोहार।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी :-ग्राम कंतेली में आदिवासी समाज की ईष्ट देव में *ईसर राजा गौरी-गौरा* का दीपावली त्यौहार की इस पवन पर्व में बडी ही उमंग और उत्साह के साथ *दिनांक 20/10/2025, दिन सोमवार* को *ग्राम कंतेली* में आयोजित ईसर राजा गौरा गौरी उत्सव का कार्यक्रम आदिवासी युवा शक्ति द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे ग्राम कंतेली के आदिवासी समाज के इस वर्ष भव्य रूप से द्वारा शानदार इस उत्सव को मनाया गया, इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर *मुख्य अतिथि* के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रिय सरल, सहज, जमीनी स्तर के लोकप्रिय नेता *बिलासपुर

 

सांसद* एवम हमारे कंतेली क्षेत्र के लोकप्रिय नेता आदरणीय यशस्वी माननीय *श्री आदरणीय श्री तोखन साहू जी* केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी राज्य मंत्री, भारत सरकार, इस *कार्यक्रम की अध्यक्षता* आदरणीय *श्री घनश्याम सिंह मरकाम जी* (पीला बाबा) *पूर्व जमींदार-कंतेली* (राजा साहब) एवम *अध्यक्ष* राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी (पेनठाना) समिति – कंतेली,

*अति विशिष्ठ अतिथि* के रुप में

आदिवासी समाज के केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के *जिला अध्यक्ष* श्री विरेन्द्र कुमार मरावी जी, श्री जिगेश्वर सिंह ध्रुव जी (जिग्गू सिंह)- *जिला उपाध्याक्ष*- सर्व आदिवासी समाज जिला मुंगेली, एवम *सचिव* राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी (पेनठाना) समिति – कंतेली, रमेश ध्रुव (गुरुजी) – *महासचिव*, श्री उत्तम कुमार ध्रुव जी *जिला महासचिव*, श्री सुरेश कुमार सोरी *जिला उपाध्याक्ष*- अ. ज. जा. शास. से. संघ मुंगेली, श्री शिव शंकर पोर्ते – *ब्लॉक उपाध्यक्ष*

*विशिष्ट अतिथि* के रूप में
श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी जी *जिला पंचायत सदस्य* – सेतगंगा मुंगेली, श्री तारा चंद टंडन जी- *जनपद सदस्य* , श्री संतोष चतुर्गोष्ठी- *ग्राम पंचायत कंतेली सरपंच प्रतिनिधि*, एवम श्री अश्वनी चंद्राकर जी- *उप सरपंच प्रतिनिधि* की उपस्थिति रहा।

इस कार्यक्रम में *आदिवासी समाज को सम्बोधित* करते हुए कहा *मुख्य अतिथि* केंद्रीय मंत्री आदरणीय *श्री तोखन साहू जी* ने ने आदिवासी समाज की परम्परा, रीति रिवाज, संस्कृति, बहुत ही प्राचीन एवम प्रकृति शक्ति की पूजारी है , इस समाज ने अन्य सभी समाजों को अहसास दिलाता है की पंच तत्वों के बिना कुछ भी नही ईसर राजा गौरा गौरी की पूजा अर्चना और दर्शन मात्र से ही जीवन कृतार्थ हो जाते है।

*मुख्य अतिथि में की घोषणा*

राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी पेनठाना समिति कंतेली के सचिव- *श्री जिगेश्वर सिंह ध्रुव जी* द्वारा आदिवासी समाज की मांगों को रखा। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आदिवासी समाज को दिवाली त्यौहार की उपहार स्वरूप मांग को स्वीकार करते हुए *आदिवासी समाज को सांस्कृति मंच निर्माण कार्य* के लिए *3 लाख रुपए* राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी पेनठाना समिति कंतेली को देने की घोषणा किया गया जिसमें आदिवासी समाज में ख़ुशी की लहर है।

इसी कड़ी में आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार मरावी जी ने अपने समाज को सम्बोधित करते हुए समाज की रीति रिवाजों, बूढ़ादेव की शक्ति, ईसर राजा गौरा गौरी की शक्ती, समाज की ताकत, संवैधानिक अधिकार, समाजों की संस्कृती एवम शिक्षा पर विशेष कर अपने व्यक्तव्य से लोगो के बीच अपनी बात रखी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी युवा शक्ति *बूढ़ादेव ईसर गौरा गौरी समिति कंतेली* के *अध्यक्ष* पुनीत मरावी जी, *उप सचिव* उमेंद ध्रुव, *सचिव* मनीष ध्रुव, धनी राम जगत, दीपक जगत, दीप जगत, सीता राम जगत, संतोष नेताम, धनंजय जगत, तीजराम मरावी, इत्यादि सहित सभी युवा शक्ति, मातृ शक्ति, पितृ शक्ति, की उपस्थिति सादर सराहनीय एवम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका योगदान रहा।

*तखतपुर पुलिस द्वारा NDPS Act प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*

0

*तखतपुर पुलिस द्वारा NDPS Act प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*
* गिरफ्तार आरोपी :-
सूरज महाडा़. उर्फ सुरज कसेर पिता शेषदेव कसेर उम्र 32 साल निवासी जनकपुर रोड तखतपुर जिला बिलासपुर


आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तखतपुर पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.2025 को अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले सज्जन कुर्रे उर्फ दददु कर्रे के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपना जुर्म करना स्वीकार कर सूरज कसेर के साथ मिलकर मादक पदार्थ का विक्रय करना व लाभ के रकम को मिलकर बाटना बताया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर आरोपी सज्जन कुर्रे को न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया था।विवेचना के दौरान दिनांक 21-10-2025 को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी मनियारी एनीकट नदी के पास घुम रहा है कि सूचना पर तत्काल टीम

मनियारी नंदी एनीकट पहुचकर घेराबंदी कर दबिस देकर आरोपी सूरज कसेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, आरोपी द्वारा अपने साथी सज्जन के साथ मादक पदार्थ गाजा का खरीदी बिक्री कर अवैध लाभ कमाना बताने से आरोपी सूरज के कब्जे से मादक पदार्थ की बिक्री रकम 5000 रूपये को जप्त कर. आरोपी सुरज को गिरफ्तार कर ज्यूडिश्यिल रिमाड पर जेल भेजा गया ।

*परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में राजीव गांधी महाविद्यालय लोरमी विजेता बनी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी :- महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अविनाश निर्मलकर ने बताया कि लोरमी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेक्टर लेवल का खिताब अपने नाम किया छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन डी.पी.विप्र.विधि महाविद्यालय के द्वारा किया गया जिसमें 13 महाविद्यालय के 30 छात्रों ने भाग लिया जिसमें लोरमी महाविद्यालय के छात्र मेलाराम जांगड़े ,हामेश कुमार कुर्रे, हिरेंद्र डहरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय होने का गौरव प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर भंवर सिंह महाविद्यालय पेंड्रा पोरते की टीम रही किया।इस अवसर पर आयोजक महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी


डॉ.आलोक शर्मा ,श्री चोलेश शंकर साहू , सी.पी. सिंह ,डॉ. शेख शाहिद,डॉ सतीश गोयल ,श्री दुवेंदु शुक्ला एवं निर्णायक के रूप में हर्ष सिंह उपस्थित थे। विजयी होने का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे, डॉ.एस.के. जांगड़े,डॉ.एच.एस.राज,पी.पी.लाठिया,डॉ.नरेन्द्र सलूजा,डॉ.आर.एस.साहू,प्रो.निधि सिंह, डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पूर्णश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल,, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,डॉ.गंगा गुप्ता,प्रो.अमित निषाद,प्रो. श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रो.मनीष कश्यप,, प्रतापभानु शर्मा,भागबली जायसवाल, अविनाश साहू सोवू यादव, मुकेश यादव, जितेन्द्र दूबे, नरेन्द्र ध्रुव, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैंl

*आज दिनांक22/10/2025 को लोरमी ब्लॉक के विभिन्न वन ग्रामों कटामी ,बम्हनी , अतरिया ,सुरही , जकड़ बांधा , जमुनाही और खुड़िया में जन्म शताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला बिलासपुर हेतु जनसंपर्क किया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी :- ०आज दिनांक22/10/2025 को लोरमी ब्लॉक के विभिन्न वन ग्रामों कटामी ,बम्हनी , अतरिया ,सुरही , जकड़ बांधा , जमुनाही और खुड़िया में जन्म शताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला बिलासपुर हेतु जनसंपर्क किया गया ,साथ ही साथ गुरुदेव के लिखे साहित्य का भी वितरण किया गया। लोरमी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। आज के इस अभियान में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता खेलन सिंह मार्को , इंद्रजीत ध्रुव और सुषमा पोर्ते ने अपना समयदान किया ।

*धर्मशाला हिमाचल प्रदेश मे आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के साहसिक शिविर के लिए ललित लाठिया का चयन*

0


लोरमी,,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई के स्वयंसेवक रथा एम ए इतिहास प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी ललित लाठिया आत्माज श्री पी पी लाठिया का चयन 24 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक आयोजित साहसिक शिविर के लिए हुआ हैं. इस संदर्भ मे डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि यह शिविर अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट धर्मशाला सेंटर हिमाचल प्रदेश में होगा । इस शिविर में छत्तीसगढ़ से 10 स्वयंसेवक एवं 10 स्वयंसेविका सहभागी होंगे। उक्त विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र बंजारे ,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल चैतमा तथा मिथिला सिंधारे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डॉडी के नेतृत्व मे शामिल होंगे. ललित लाठिया के चयन होने पर महाविद्यालय रासेयों के कार्यक्रम अधिकती डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से 20 स्वयंसेवको का चयन हुआ हैं जिसमे ललित भी शामिल हैं यह हमारे लिए गौरव की बात हैं इसके पूर्व विगत वर्ष मे हमारे ही महाविद्यालय से राजा कश्यप का चयन शिमला के साहसिक शिविर मे हुआ था. प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि महाविद्यालय की रासेयों इकाई निरंतर उपलब्धियों को हासिल कर रही हैं । हमारे स्वयंसेवक समाज के जागरूक स्वयंसेवक हैं यह उपलब्धि स्वयंसेवकों की जागरूकता का ही परिणाम हैं। इस अवसर पर डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,प्रो हेमा आर टंडन ,प्रो नितेश गढ़ेवाल,प्रो विवेक साहू प्रो महेंद्र पात्रे, डॉ अर्चना भास्कर ,प्रो देवेंद्र जायसवाल,आर के श्रीवास्तव,एन आर जायसवाल,पूर्णेश जायसवाल,गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,प्रो अमित निषाद,प्रो गुरुदेव निषाद,डॉ गंगा गुप्ता,डॉ सुषमा डहरिया ,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,प्रो मनीष कश्यप,अविनाश निर्मलकर ,प्रतापभानु शर्मा,भागबली जायसवाल,अविनाश साहू,शिव यादव,मुकेश यादव,उमाशंकर राजपूत,नरेंद्र ध्रुव,भारत ध्रुव ,सुबुद्धि यादव ने ललित को शुभकामनाएं दी।

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर गन्ना किसानों को दी ऐतिहासिक सौगात*

0

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर गन्ना किसानों को दी ऐतिहासिक सौगात

0.उप मुख्यमंत्री ने 30 लाख की लागत से बने बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण।

0.उप मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ का बोनस राशि का चेक वितरण किया।

0.रियायती दर पर शेयर धारक किसानों को शक्कर का वितरण किया, किसानों की खुशियाँ हुई दोगुनी।

0.उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की।

0.छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है– विजय शर्मा डिप्टी सीएम

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर्व को गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया इस रेस्ट हाउस में सुविधा केंद्र में किसानों के ठहराव, विश्राम और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है दीपावली पर धनतरेस में सौगातों की झड़ी लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2024–25 के गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.09 करोड़ रुपये का बोनस राशि का चेक प्रदान किया जिससे किसानों को आर्थिक बल मिला इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरित कर त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत् रूप से कार्य कर रही है किसानों की आर्थिक उन्नति एवं समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश के खेत खलिहानों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे गन्ना उत्पादन को देखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है जिससे किसानों को और बेहतर सुविधा तथा मूल्य प्राप्त हो सके उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी रियायती दर पर शेयर धारक गन्ना किसानों को 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया गया है रियायती दर पर शक्कर वितरण का यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष संचालित किया जा रहा है जिससे किसान को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कारखाना किसानों का है इसे भी किसानों ने ही मिल-जुलकर आगे बढ़ाना है सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कारखाना चलाने में किसानों की भागीदारी बढ़े और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिले वर्तमान में इस गन्ना सहकारी शक्कर कारखाना की पिराई क्षमता 4 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन की है उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने अधिक से अधिक गन्ने का विक्रय यहीं कारखाने में करें ताकि पैदावार का उचित मूल्य सीधे उनके हाथों तक पहुंचे उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए आधुनिक ‘किसान सदन’ का निर्माण किया गया है, जहां प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी उन्होंने किसानों से अपील की कि इस सदन का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी सुविधाओं का लाभ लें उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निकटवर्ती ग्रामों से गन्ना लाने-ले जाने हेतु जिन ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है उनकी मरम्मत के लिए स्वीकृति जारी हो चुकी है कारखाना तक पहुँचने वाली सभी प्रमुख सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि परिवहन में कोई बाधा न आए उन्होंने बताया कि कवर्धा जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है और शीघ्र भूमि पूजन किया जाएगा जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है मरीजों की जांच सुविधा बढ़ाने के लिए आधुनिक सिटी स्कैन मशीन भी पहले ही स्थापित की जा चुकी है उप मुख्यमंत्री शर्मा ने विजयबताया कि आज कवर्धा में भोजली तालाब के सामने ‘हनुमंत वाटिका’ का लोकार्पण किया जाएगा इसके साथ ही चिल्फी से रेंगाखर मार्ग हेतु 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है जिससे इस पर्यटन एवं व्यवसायिक कॉरिडोर को गति मिलेगी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ सरकार की दृढ़ इच्छा-शक्ति के परिणामस्वरूप बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों में लगातार चलाए जा रहे समन्वित सुरक्षा एवं विकास अभियान ने अब बड़े परिणाम देना शुरू कर दिया है। केवल एक ही दिन में 210 नक्सली हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे हैं जो छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता और विकास यात्रा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में आने वाले समय में समूचे बस्तर को न केवल पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया जाएगा, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख एतिहासिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा जहाँ शांति, विकास और समृद्धि एक साथ आगे बढ़ेंगे बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस बनने से किसानों को सुविधा मिलेगी वर्षों से ग्रामीण अंचलों से गन्ना बेचने के लिए कारखाना पहुंचने वाले किसानों की एक प्रमुख समस्या थी कि लंबी प्रतीक्षा के दौरान उनके बैठने व विश्राम के लिए कोई समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी बारिश हो या तेज धूप किसान खुले आसमान के नीचे ही घंटों तक प्रतीक्षा करने को विवश होते थे। किसानों की इसी वर्षों पुरानी मांग का समाधान करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज इसे साकार रूप प्रदान किया इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, कृषक कल्याण परि जिला पंचायत सदस्य गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्णिमा मनीराम साहू, बोड़ला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा कारखाना प्रबंधक जी एस शर्मा सहित किसान उपस्थित थे।

पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपये का हुआ भुगतान

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है समर्थन मूल्य पर मई 2025 में 87.65 करोड़ रुपये, तथा जुलाई में 27.79 करोड़ रुपये रिकवरी भुगतान के रूप में किसानों के खातों में अंतरित किए गए इसके अतिरिक्त दीपावली पूर्व 11.09 करोड़ रुपये का बोनस भी किसानों को प्रदान किया जा चुका है कारखाना क्षेत्र में कुल 11,763 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं तथा इस वर्ष कुल 2,78,177 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई संपन्न हुई है।

सर्व सुविधायुक्त बलराम सदन किसान रेस्ट हाऊस में मिलेगी सुविधा

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में करीब 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त है इसमें एसी युक्त कक्ष, ठंडा पेयजल के लिए वाटर कुलर, मनोरंजन के लिए टीवी, स्वच्छ शौचालय, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, साफ-सफाई और जल सुविधा जैसी सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं किसान रेस्ट हाऊस में लाखों किसान को लाभ मिलेगा।

—————————————-

*BREAKING NEWS = मुंगेली में गौ तस्करों के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस ने किया एफ आई आर दर्ज ,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

BREAKING NEWS = मुंगेली में गौ तस्करों के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस ने किया एफ आई आर दर्ज ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

आशीष कश्यप बिलासपुर/मुंगेली/बिलासपुर/मुंगेली = दिनांक 18/10/2025 को मुंगेली जिले के बाघामुड़ा मोड के पास पिकअप में चालक लालसी लाल गर्ग तीन नग भैंसी अधेड़ उम्र को भरकर अपने तीन सहयोगी संतोष कोशले पिता गोपाल कोशले निवासी देवरी सगवा, एवं भागबली कोशले पिता लक्ष्मण कोशले निवासी संगवा के साथ मिलकर क्रूरता पूर्वक बूचड़ खाने ले जा रहे थे, तभी सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़कर वाहन जप्त कर सिटी कोतवाली लाया गया और उनके ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज किया गया है, बताते चले कि सूचना देने वाले लोगों को झूठे मामले में फसाने के लिए लगातार धमकियां अप्रत्यक्ष रूप से दी जा रही है, गौ सेवा धाम के सदस्यों को लगातार धमकी दी जा रही है जिसमें गौ सेवा धाम के सदस्यों का कहना है कि हम इसी प्रकार प्रकार पुलिस और जिला प्रशासन की आगे भी सूचना देते रहेंगे व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के विपरीत कार्य करने वाले गौ तस्करों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही करते रहेंगे, अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां नहीं थमने पर पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन हों सकता हैं, गौ रक्षकों का कहना है कि वो अपने गौ माता के लिए आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे ऐसी धमकियों से वो रुकने वाले नहीं है ।

*कवर्धा में हनुमंत वाटिका का भव्य लोकार्पण*

0

0.ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ आरती और आतिशबाज़ी से गूंज उठा पूरा कवर्धा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सौंदर्य और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य शनिवार की शाम कवर्धा में देखने को मिला जब नगर के हृदय स्थल पर निर्मित “हनुमंत वाटिका” का भव्य लोकार्पण हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मणों के पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ और भव्य भक्ति माहौल में भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया।

*पारंपरिक परिधान में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पारंपरिक केसरिया परिधान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर वाटिका का लोकार्पण किया और श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया इस दौरान हनुमान चालीसा में उपस्थित सभी जन समूह गहन भक्ति भाव में लीन हो गए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा की “हनुमंत वाटिका केवल एक पार्क नहीं, बल्कि यह कवर्धा की आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है जहां कभी अव्यवस्था थी वहां आज श्रद्धा और सौंदर्य का संगम नजर आ रहा है यह नगर के विकास और जनभावना दोनों का प्रतीक स्थल बनेगा।

*राजीव लोचन दास महाराज के आशीर्वचन और हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा वातावरण*

कार्यक्रम में राजीव लोचन महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा “जहां हनुमान जी की भक्ति होती है वहां से सदैव शक्ति, शांति और सेवा का संदेश प्रवाहित होता है उनके सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया सैकड़ों श्रद्धालु एक स्वर में “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” का पाठ करते हुए भक्ति में लीन हो गए आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस आयोजन में पूरा परिसर “जय बजरंग बली” के जयघोष से गूंज उठा।

*महाआरती और आतिशबाज़ी से गूंजा उठा शनिवार की शाम*

लोकार्पण के बाद हनुमान जी की भव्य आरती संपन्न हुई दीपों की लौ शंखध्वनि और घंटियों की गूंज ने वातावरण को और भी भव्य और दिव्य बना दिया जयघोष के साथ आसमान पर रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी ने आसमान को रोशन कर दिया जिससे पूरा कवर्धा नगर उत्सवमय हो उठा।

*हनुमंत वाटिका, आस्था और सौंदर्य का संगम*

जहां पहले अव्यवस्था और झोपड़ी नुमा दुकानें थीं वहां अब नगर पालिका परिषद कवर्धा ने विकसित किया है “हनुमंत वाटिका” जिसमें हरियाली, वॉकिंग ट्रैक ओपन जिम, बच्चों के झूले, फिसलपट्टी और विशाल हनुमान प्रतिमा जैसे आकर्षण हैं यह स्थल अब न केवल नगर के लोगों के लिए मनोरंजन व श्रद्धा का केंद्र बनेगा बल्कि पूरे जिले के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव स्थल साबित होगा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “हनुमंत वाटिका कवर्धा की सुंदरता और आध्यात्मिकता दोनों को एक नई पहचान दे रही है यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

*कवर्धा का नया गौरव*

सौंदर्य और संस्कृति के संगम का प्रतीक हनुमंत वाटिका अब कवर्धा नगर का नया आकर्षण और गौरव बन चुकी है यहां प्रतिदिन श्रद्धालु और नागरिक हनुमान भक्ति के साथ साथ स्वच्छ, सुंदर वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

*हनुमंत वाटिका निर्माण करने वाले का किया सम्मान*

हनुमंत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राजीव लोचन दास महराज ने धनेश चंद्रवंशी द्वारा परसवारा की मूर्ति का निर्माण किया गया इस सुंदर चित्रकारी का श्रेय योगेश साहू को जाता है जिन्होंने मूर्ति और आसपास की सजावट को जीवंत रंगों से सजाया गार्डन के निर्माण और संपूर्ण कार्य को बलविंदर खुराना ने अपनी निगरानी में पूर्ण कराया इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को सम्मानित किया गया इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन महाराज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी रामकुमार भट्ट भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, मोतीराम चंद्रवंशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष पार्षद गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और नगरवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-