Home Blog Page 339

➡️ *शराब पीने के लिए पैसे की माँग करने, पैसे नहीं देने पर रस्सी से गला घोट कर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

➡️ *शराब पीने के लिए पैसे की माँग करने, पैसे नहीं देने पर रस्सी से गला घोट कर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *मृतक एवं आरोपीगण एक ही गाँव से है*

➡️ *नाम मृतक*- *छोटूराम यादव पिता चीनी लाल यादव उम्र 45 साल ग्राम दलालपाली थाना मालखरौदा जिला सक्ती।*

➡️ *नाम आरोपी* — *(01) धरमू अजगल्ले पिता ठाकुर राम अजगल्ले उम्र 34 साल ग्राम दलालपाली थाना मालखरौदा, जिला सक्ति* ।
(02) *विनोद अजगल्ले पिता पालू राम अजगल्ले उम्र 37 साल ग्राम दलालपाली थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)।*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ *दिनांक 23.10.2025 को मृतक ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास मृत अवस्था में पड़ा था जिसका छोटू राम यादव निवासी ग्राम दलालपाली के रूप में पहचान हुआ था।*

➡️ *मृतक के शव परीक्षण, गवाहों के कथन, एवं पी.एम. रिपोर्ट तथा साक्ष्य के आधार प्रथम दृष्टया मामला में हत्या किए जाना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।*

➡️ *संदेहियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ तथा साइबर टीम की मदद से पूछताछ करने पर आरोपितों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए*॥

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) के निर्देशन में विवेचना कार्यवाही करते आरोपिगणों को दिनांक 26.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अनवर अली, स.उ.नि. नाजिर हुसैन, संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी फ़ग़ूराम, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, कृष्णा तिवारी, आरक्षक सेतराम पटेल, साइबर टीम एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

*अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत नशे के सौदागरों के ऊपर अंकुश लगाने अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
➡️ *लोरमी पुलिस व सायबर सेल की प्रभावी कार्यवाही, अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा मे देशी प्लेन शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी दियाली दिवाकर के कब्जे से 31 पाव (5.580 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब कीमती 2790 रूपये को किया गया जप्त*
➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 600/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलाकर लगातार नशे के सौदागरों पर कार्यवाही की जा रही है दिनांक 24.10.2025 को लोरमी पुलिस एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त रूप मुखबीर सुचना पर घटनास्थल ग्राम अमलडिही पुल के पास दियाली दिवाकर को एक पीले रंग के थैला मे 31 नग देशी प्लेन शराब (5.580 बल्क लीटर) कीमती 2790 रूपये को शराब ब्रिकी करने हेतू हाथ मे रखे खड़े पाये जाने पर गवाहों के समक्ष उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दियाली दिवाकर पिता स्व.नंदु दिवाकर उम्र 50 वर्ष निवासी अमलडिही थाना लोरमी, जिला मुंगेली छ.ग. को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
*मुंगेली पुलिस की अपील:-* जिले मे मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये हुये है, लगातार नशे के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है, जिले मे होने वाले अवैध कार्यो की सूचना नजदीकी पुलिस थानो या पुलिस कंट्रोल रूम को देवें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा।
उपरोक्त कार्यवाही अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.सुशील बंछोर प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी.गणपति राव, प्र.आर. नरेश यादव आर.भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, रवि डाहिरे की अहम भुमिका रही।

*गुमटी(होटल) मे आग लगाने वाले एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*गुमटी(होटल) मे आग लगाने वाले एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

नाम आरोपी – 1- विवेक उर्फ़ बिक्की तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसारा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
2- विमल तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसरा चौकी बेलगहना

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.25 को आरोपीगण ग्राम खोंगसरा में गुमटीनुमा टपरी मे आग लगाकर नुकसान कर दिए थे। एवं दिनांक 25.10.25 को प्रदीप शर्मा निवासी आमागोहन खोगसारा से आरोपी विवेक तिवारी एवं विमल तिवारी के द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया गया था , उक्त दोनों मामलों में क्रमशः धारा- 326(च) एव 296,351(2).115(2),3(5) BNS का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया, घटना के सम्बन्ध मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिन्होंने तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिया जिसके परिपालन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों 1- विवेक उर्फ़ बिक्की तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसारा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
2- विमल तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसरा चौकी बेलगहना को संबंधित मामलों में विधिवत गिरप्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 22.10.2025 की शाम ग्राम शिवतराई में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या का यह जघन्य अपराध घटित हुआ था।

दिनांक 25.10.2025 के सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते, साकिन शिवतराई थाना कोटा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार हेतु रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान दिनांक 25.10.2025 को उसकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम किया गया था, जिसे विवेचना के दौरान धारा 103(1) बी.एन.एस. जोड़ा गया।

कोटा पुलिस की सतर्कता एवं सूझबूझ से आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी, उम्र 40 वर्ष, निवासी – शिवतराई, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं चाकू जप्त किए गए हैं। आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया ।

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

0.कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्रामों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 618.76 लाख रुपये की लागत से 7.40 कि.मी. सी.सी. सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्रामीण सड़कों को सुदृढ़ बनाने दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्रामों में कुल 7.40 किलोमीटर लंबाई की सीमेंट कांक्रीट सड़क सह नाली निर्माण कार्य हेतु रू. 618.76 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामवासियों को कच्ची धूल-मिट्टी और कीचड़ युक्त सड़कों की समस्या से मुक्ति मिलेगी तथा स्वच्छ और सुगम ग्रामीण परिवेश का निर्माण होगा उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्रामों बैहरसरी, बम्हनी, मजगांव (ग्राम पंचायत चंदैनी), कोठार, गुलालपुर, सैगोना, गुलालपुर, सारंगपुरखुर्द, नेवारी, बंदौरा, मोहगांव, खाम्ही, रौचन, अमरौड़ी, सरेखा एवं पालीगुढ़ा में कुल 7.40 किलोमीटर लंबाई की सीमेंट कांक्रीट सड़क सह नाली निर्माण कार्य हेतु रू. 618.76 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा अतिशीघ्र किया जाएगा जिसके उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ कर पूर्ण किया जाएगा इन सड़कों के निर्माण से ग्रामों की गलियों में धूल मिट्टी और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी तथा ग्रामीण परिवेश और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा ग्राम गौरव पथ योजना की इस स्वीकृति से संबंधित ग्रामों में हर्ष का वातावरण है ग्रामवासियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गाँवों में विकास की नई दिशा मिल रही है इस योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर न केवल बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर गाँवों के निर्माण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

—————————————-

*केंद्र की भाजपा सरकार और एनडीए गठबंधन की नीतियों पर बिहार की जनता एक फिर अपने विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है : भावना बोहरा*

0

0.सोनपुर विधानसभा प्रभारी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया जनसंपर्क,एनडीए गठबंधन और मोदी सरकार की बताई उपलब्धियां।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के सारण जिला अंतर्गत सोनपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसे निभाते हुए भावना बोहरा लगातार सोनपुर विधानसभा के सभी मंडलों, बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीतियों पर चर्चा कर रहीं हैं वहीं विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर सोनपुर विधानसभा से भाजपा के एनडीए प्रत्याशी विनय कुमार सिंह व एनडीए गठबंधन के लिए समर्थन जुटा रहीं हैं संगठन की बैठकों में शामिल होना मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रियता के साथ बैठकें कर स्थानीय मुद्दों और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विकासशील नेतृत्व और एनडीए गठबंधन द्वारा बिहार के विकास, रोजगार के प्रयास, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों को आर्थिक संबल, जनकल्याण की योजनाओं एवं अधोसंरचना निर्माण की जानकारी जनता तक पहंचाने हेतु निरंतर जनसंपर्क कर रहीं हैं इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि बिहार की जनता विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है वहीं कार्यकर्ताओं में भी अपार उर्जा और समर्पण भावना स्पष्ट रूप से दिख रही है फिर एक बार एनडीए सरकार का नारा और संकल्प के साथ जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद से जंगलराज ख़त्म हुआ है और सुशासन स्थापित हुआ है बिहार में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जिसने जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है नालंदा की ज्ञान-गंगा से लेकर चंपारण की सत्याग्रह-धारा तक बिहार राज्य ने भारत को एक गौरवशाली इतिहास दिया है आज यहां सड़कों का विस्तार घर-घर में बिजली पानी पहुंचाने का काम एनडीए सरकार ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के लिए विशेष पैकेज मिलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई है उर्जा और सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हुआ है हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है भावना बोहरा ने आगे कहा कि बिहार की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है उन्होंने प्रधानमंत्री जी और एनडीए सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः एनडीए गठबन्धन बिहार में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी बिहार की जनता विकास के साथ है और जनसंपर्क के दौरान जनता से संवाद में एनडीए गठबंधन के प्रति माहौल स्पष्ट दिख रहा है जहाँ-जहाँ जनता से मुलाकात हुई उनसे चर्चा के दौरान बिहार में हुए अभूतपूर्व बदलाव खुद जनता अपनी जुबानी बता रही है, इससे स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर से एनडीए गठबंधन के साथ है बिहार के विकास को एक नई दिशा व गति देने अपने हितों की रक्षा के लिए, किसानों के सम्मान के लिए युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नए और विकसित बिहार के लिए फिर एक बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए जनता संकल्प कर चुकी है।

—————————————-

*मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने रायपुर जिला न्यायालय का किया निरीक्षण*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा आज निरीक्षण हेतु जिला न्यायालय रायपुर पहुंचे । उन्होंने जिला न्यायालय के साथ ही परिवार न्यायालय का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में न्यायालय में दीपावली अवकाश चल रहे हैं। अवकाश के दौरान भी मुख्य न्यायाधीश द्वारा विभिन्न जरूरी प्रकरणों पर सुनवाई की जा रही है तथा सुदृढ सुचारू न्यायालयीन व्यवस्था हेतु विभिन्न न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा उपस्थित थे। साथ ही जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश द्वारा पूर्व में भी जिला रायपुर का निरीक्षण किया जा चुका है। पूर्व निरीक्षण में पायी गयी कमियों के निराकरण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने रायपुर में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ताओं द्वारा उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली गई। बैठक में उनके द्वारा पुराने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई । लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिये गये। पुराने लंबित प्रकरणों की नियमानुसार प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण में मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एन.एन सुब्रहमन्यम एवं प्रोटोकॉल ऑफिसर आर एस नेगी भी उपस्थित थे।

विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरंतर निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार व विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके फलस्वरूप न्यायिक व्यवस्था में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन भी हो रहे है तथा लंबित मामलों का जल्द निराकरण भी हो रहा है।

*कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल*

0

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज

कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह ब्लॉक के कृषि विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश किशोर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक किसान से चार हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, ऑपरेटर ने किसान से पीएम किसान सम्मान निधि की KYC पूरी करने के नाम पर सात हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से चार हजार रुपये लेते हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

वीडियो में नितेश किशोर को यह कहते भी सुना जा रहा है कि “अधिकारी को भी हिस्सा देना है।”

स्थानीय किसानों का आरोप है कि बम्हनीडीह ब्लॉक के कई किसानों से इसी तरह वसूली की जा रही है। किसानों ने बताया कि ऑपरेटर बिना पैसे लिए किसी का कार्य नहीं करता, जिससे किसान लगातार परेशान हैं।

न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जांच की मांग की जा रही है।

*किसानों से पैसा लेने के वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने दिए तत्काल जांच के निर्देश*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, । कृषि विभाग बम्हनीडीह में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते हुए वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है।

कलेक्टर श्री महोबे ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम चांपा को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या आर्थिक लेन-देन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

*खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर की गई कार्यवाही*

0

*खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं खनि अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में खनिज उडनदस्ता दल प्रभारी खनि निरीक्षक श्री आर एल राजपूत द्वारा जिला जॉजगीर चांपा के बम्हनीडीह, खपरीडीह, केराकछार-पंतोरा तथा शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु वाहनो एवं स्थानो का औचक जॉच किया गया।
खनि अधिकारी श्री अनिल साहू ने बताया कि जॉच के दौरान जिला जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह एवं खपरीडीह क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 06 ट्रेक्टर एवं ग्राम केराकछार-पंतोरा क्षेत्र से 06 ट्रेक्टर इस प्रकार कुल 12 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से जप्त 06 वाहनों को कलेक्टर परिसर जॉजगीर तथा 06 वाहनो को पंतोरा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस थाना शिवरीनारायण अमला के सहयोग से खनि अमला जांजगीर-चांपा द्वारा रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलिप्त 04 वाहन जिसमें 01 जेसीबी तथा 03 ट्रेक्टर को खनिज नियम के तहत् जप्ति किया जाकर पुलिस थाना शिवरीनारायण के सुरक्षार्थ रखा गया है।
उपरोक्त दर्ज प्रकरणो में खनिजो के अवैध उत्खननकर्ताओं / परिवहनकर्ताओं/भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी. जांजगीर-चांपा को परिवहन नियम के तहत् उपरोक्त वहानों के लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्यवाही की जावेगी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण से संबंधित प्राप्त सूचना एवं शिकायतों की खनिज अमला तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा निरंतर जॉच करते हुए कार्यवाही की जा रही है।