Home Blog Page 338

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रु. की स्वीकृति*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रु. की स्वीकृति

0.विधायक भावना बोहरा की प्रतिबद्धता से नगर पालिका पंडरिया के विकास को मिल रही गति, 2 करोड़ 80 लाख रु से अधिक के अधोसंरचना व विकास कार्यों की मिली सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हो या पंडरिया नगर में जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता से पंडरिया नगर को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है पंडरिया नगर पालिका परिषद अंतर्गत विभिन्न वार्ड एवं नगर में किड्स प्ले एरिया, जॉगिंग एरिया, पेयजल, सीसी रोड, स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट, विद्युत व्यवस्था हेतु पोल, नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक व विभिन्न कार्यों हेतु 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए की नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिली है इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए नगर वासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकास नीति का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण,चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं कई विकास कार्य प्रगति पर हैं जिसमें पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है और विकास कार्य धरातल पर दिख रहें हैं जिससे जनता में भी एक नया आत्मविश्वास दिख रहा है उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए हमने निरंतर प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री द्वारा पंडरिया नगर अंतर्गत एनएच 130ए के 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य हेतु 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति हमें मिली और उसके लिए टेंडर भी जारी हो चुका है और जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा इसके पूर्व भी पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत 1 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात मिली है स्वच्छता व्यवस्था हेतु नए वाहनों की खरीदी,हरिनाला पुल निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई पंडरिया बाईपास का निर्माण हो रहा है वहीं महाविद्यालायिन्न छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पंडरिया नगर की तस्वीर बदल रही है पंडरिया नगर की आर्थिक प्रगति एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु यह विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य मील का पत्थर साबित होंगे।

—————————————-

*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीण अंचल के बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन*

0

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीण अंचल के बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर में पहुँच कर स्कूल में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं उनके द्वारा भविष्य में पढ़ाई एवं करियर संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केवल लक्ष्य निर्धारित करना ही महत्वपूर्ण नहीं होता है अपितु लक्ष्य हेतु निरंतर प्रयास करने का भी जीवन में बहुत महत्व है बगैर मेहनत के हम लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सकते हैं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया वही कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह थाना प्रभारी पंडरिया नितिन कुमार तिवारी समस्त कुकदूर थाना स्टाफ व छात्र-छात्राएं सहित स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।

—————————————-

 *पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को 16 घण्टे के भीतर पकड़ने मे मिली सफलता*

0

*पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को 16 घण्टे के भीतर पकड़ने मे मिली सफलता*

➡️ *लोरमी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर लोहे के राड, चाकु से हमला करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार व 02 अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

➡️ *चाकुबाजी करने वाले आरोपियो का लोरमी शहर मे पैदल निकाला गया जुलुस बाद पृृथक से भेजा गया जेल*

➡️ *लोरमी हत्या के नियत से आरोपियो द्वारा किये मारपीट,चाकुबाजी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य विभिन्न धाराओं के तहत किया गया कार्यवाही*

➡️ *आरोपीगण व अपचारी बालकों से 02 नग चाकू, 01 राड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, आटो को किया गया जप्त*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 604/2025 धारा 296, 351(2),115(2),126(2),109.191(2),191(3),61(2) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-प्रार्थी कमल कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्र. 03 महामायापारा लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली के द्वारा दिनांक 28.10.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शांति पाठक हॉस्पिटल लोरमी के सामने चॉट गुपचुप का ठेला व छोटा भाई सोम कश्यप तहसील चौक एवं चचेरा भाई कुश कश्यप महामाया मंदिर के पास गुपचुप ठेला लगाते है। दिनांक 28.10.2025 को तीनो अपने-अपने जगह पर गुपचुप ठेला लगाए थे कि शाम करीब 06ः00 बजे कमल कश्यप (प्रार्थी) मोटरसायकल से कुश, सोम को बुलाने गया था। तब सोम कश्यप, कुश कश्यप दोनो अपना अपना ठेला लेकर घर जा रहे थे शाम करीब 06ः15 बजे कमल किराना दुकान के पास रानीगांव मेन रोड पर पर पहुंचे थे कि ठेला के सामने कमल (प्रार्थी) मोटर सायकल से पहुंचा था। उसी समय विशाल धु्रव एवं प्रेम सारथी निवासी महामाया पारा लोरमी मोटर सायकल से आए और एक आटो से कुछ लड़के आए और ठेला के सामने रास्ता रोककर पुर्व मे हुये मारपीट की पुरानी रंजिश रखते हुये विशाल धु्रव, प्रेम सारथी एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा हाथ मे रखे लोहे के राड, ब्लेड व अन्य से सोम कश्यप को अश्लील गाली गलौज करते हुये हत्या करने की नियत से मारपीट करने से गंभीर चोट आना व बीच बचाव मे आये कुश कश्यप के हाथ मे राड लगने से चोट आना बताये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्र. 604/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 109, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटित के मार्गदर्शन मे प्रकरण की निराकरण हेतू त्वरित कार्यवाही हेतू पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी हेतू रवाना किया गया। प्रकरण के आहतों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी आरोपी घटनाकारित बाद फरार हो गये। प्रार्थी एवं आहतो का कथन लिया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी के फुटेज का अवलोकन किया गया, नगर मे लगाये गये सीसीटीवी के माध्यम से घटना मे शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर पुलिस टीम गठित कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महज 16 घंटे के भीतर आरोपीगण 01. विशाल ध्रुव पिता मनीराम उम्र 21 साल सा. वार्ड क्र. 03 महामायापारा लोरमी, 02. प्रेम सारथी पिता नंदकुमार सारथी उम्र 21 साल सा. तुलसाघाट, 03. छोटू ध्रुव पिता मनीराम उम्र 19 साल सा. वार्ड क्र. 03 महामायापारा लोरमी, 04. अरूण अनंत पिता गोपाल दास अनंत उम्र 19 साल सा. सेमरिया व 02 विधि से संघर्षरत बालक को बिलासपुर से हिरासत मे लेकर थाना लाकर पूछताछ किया जो पूर्व मे हुये मारपीट की घटना की रंजीश रखते हुये एक राय होकर हत्या करने की नियत से आहतो का रास्ता रोककर लोहे की रॉड एवं चाकू से मारपीट करना स्वीकार किये। आरोपियो एवं अपचारी बालकों से 02 नग चाकु, 01 नग लोहे का राड, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल स्पलेण्डर क्रमांक सीजी 28 पी 6966, इलेक्ट्रानिक ऑटो क्रमांक सीजी 28 एस 1084 को जप्त कर प्रकरण मे धारा 191(2), 191(3), 61(2) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गयी है। उक्त आरोपीगण एवं अपचारी बालको के द्वारा धारा सदर के तहत अपराध कारित करना प्रमाणित पाये जाने से दिनांक 30.10.2025 आरोपीगण विशाल ध्रुव, प्रेम सारथी, छोटू ध्रुव, अरूण अनंत को विधिवत गिरफ्तार किया गया व 02 विधि से संघर्षरत बालको का सामाजिक पृष्टिभुमि भरकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के गिरफ्तार आरोपियों का लोरमी शहर मे पैदल जुलुस निकाला गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.सुन्दर लाल गोरले, प्र.आर.शेषनारायण कश्यप, नरेश यादव आरक्षक देवीचंद नवरंग, राजु साहू, युगल किशोर उपाध्याय, कवि टोप्पों, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े की अहम भुमिका रही।

*नाबालिग की अश्लील फोटो/विडियो सोशल मीडिया में वायरल करने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया गिरफतार*

0

*नाबालिग की अश्लील फोटो/विडियो सोशल मीडिया में वायरल करने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया गिरफतार*

➡️ *पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
➡️ *नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो वायरल करने एवं बलात्कार बनाने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी आशीष वर्मा से 01 एन्ड्राईड मोबाईल किया गया जप्त*
➡️ *आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 428/25 धारा 67(B) IT Act व 79, 64(च)(झ)(ड) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है।

दिनांक 25.09.2025 को प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली मुगेली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी की चरित्र को बदनामी करने हेतु आरोपी आशीष वर्मा पिता चौन कुमार वर्मा निवासी नवागांव चीनू के द्वारा आपत्तिजनक अश्लील फोटो अपने इंस्टाग्राम आई.डी. से सोशल मीडिया में वायरल करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 428/2025 धारा 67(B) IT ACT एवं 79 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रकरण की पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं पीड़िता का जिला अस्पताल मुंगेली से डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पीड़िता द्वारा आरोपी आशीष वर्मा के द्वारा बलात्कार कर अश्लील फोटो इस्टाग्राम सोशल मीडिया में वायरल करना बतायी एवं डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्ति पश्चात् प्रकरण में धारा 64 (च)(झ)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर तंत्रों के आधार पर आरोपी आशीष वर्मा को पुणे महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर बारिकी से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपी आशीष वर्मा द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी से एन्ड्राईड मोबाईल फोन गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी आशीष वर्मा का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से *आरोपी आशीष वर्मा पिता चैनदास वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी नवागांव (चीनू) थाना सिटी कोतवाली मुंगेली (छ.ग.)* को विधिवत दिनांक 28.10.2025 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रआर. मनोज सिंह ठाकुर, रवि जांगड़े, नोखेलाल कुर्रे, आरक्षक विकास ठाकुर, रवि श्रीवास एवं महिला आरक्षक वृन्द्रा पंद्राम की सराहनीय भूमिका रही।

*चारपारा के कब्जे पर शनिचरा गांव में उबाल, प्रशासन के खिलाफ भड़के ग्रामीण*

0

*चारपारा के कब्जे पर शनिचरा गांव में उबाल, प्रशासन के खिलाफ भड़के ग्रामीण*

बलौदा थाना क्षेत्र में आज जमकर हंगामा हुआ…


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-ग्राम शनिचरा के ग्रामीणों ने चारपारा वासियों के अवैध कब्जे के खिलाफ थाना के पास चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के आदेश के बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे उनकी जिंदगी और रोज़मर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।

हम इस वक्त मौजूद हैं बलौदा थाना के पास, जहां शनिचरा गांव के ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चारपारा गांव के लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और बार-बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जांच के बाद भी प्रशासन ने सिर्फ नोटिस जारी किया, लेकिन चारपारा के लोगों ने रविवार के दिन – जब सरकारी छुट्टी रहती है – उस जमीन पर धान की बुआई कर दी।ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर कब्जा हुआ है, वही उनका चारागाह और निस्तारी स्थल है। अब पशुओं के चरने की जगह नहीं बची है। गाय-भैंसों को दूसरे गांव भेजना पड़ता है, जहां उन्हें मारा जाता है या ट्रक की चपेट में आकर मर जाते हैं।“हम लोग कई बार कलेक्टर, पटवारी और तहसीलदार को आवेदन दे चुके हैं… लेकिन हर बार पेशी पर बुलाते हैं, कोई समाधान नहीं निकलता। हमारी जमीन हमें वापस चाहिए।”ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र बनाए हुए है, लेकिन प्रदर्शनकारियों को अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

*जांजगीर चांपा जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही*

0

*जांजगीर चांपा जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही*

*एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और ऑपरेटर किसान से 180000/ रुपए रिश्वत लेते हुए धरे गए*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 30.10.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को जांजगीर चांपा जिले के एसडीएम चांपा के कार्यालय के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और एक ऑपरेटर को एक किसान से भू अर्जन की राशि भुगतान कराने के एवज में 180000/ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।*

*घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.10.25 को ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी बुधराम धीवर द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी तथा उसके बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा जिला जांजगीर में स्थित जमीन नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिगृहित हुआ था जिसमें उन्हें कुल राशि 35,64,099/ रुपए मुआवजा के रूप में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू अर्जन अधिकारी द्वारा उसके तथा उसके बहन के संयुक्त बैंक खाते में अगस्त 2025 में भुगतान किया गया था। राशि भुगतान के बाद एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी / बाबू बिहारी सिंह द्वारा और ऑपरेटर राजकुमार द्वारा उससे मुआवजा राशि निकलवाने में मदद किए हैं बोलकर 180000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है जो वह उक्त लोगों को रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 30.10.25 को प्रार्थी को रिश्वती रकम 180000 रुपए , आरोपीगण को देने हेतु भेजा गया जो रिश्वती राशि 180000 रुपए को अमीन पटवारी बिहारी सिंह द्वारा हाथ में लेते ही डीएसपी एसीबी बिलासपुर के नेतृत्व में आसपास तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को पकड़ लिया गया। रिश्वत रकम को आरोपी बिहारी सिंह से बरामद कर लिया गया है।।अचानक हुई कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया।पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 180000 / रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा दोनों आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 ,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में आज भी यह बड़ी कार्यवाही की गई । एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।। एसीबी इकाई बिलासपुर की पिछले 1.5 साल में यह लगातार 36 वीं ट्रैप की कार्यवाही है।

*पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं राष्ट्र निर्माण।*

0

पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

कोरबा – पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शस्त्र प्रदर्शनी व राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक हथियारों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी साइबर सेल प्रभारी कोरबा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. एम. के. झा, उप-प्राचार्या श्रीमती किरण बाजपेयी, श्रीमती गौरी वानखेड़े (स्पोर्ट्स ऑफिसर) एवं अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

“राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निवारण एवं नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा, संवैधानिक सुरक्षा, संकट प्रबंधन एवं नागरिकों को सद्भाव बनाएं रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में निभाई जाने वाली भूमिका पर अपने प्रभावशाली तर्क रखे।

*वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:—*

1. खुशबू बनो (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) – प्रथम स्थान

2. नगमा बनो (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) – द्वितीय स्थान

3. आयुषी पटेल (बी.एड. प्रथम वर्ष) – द्वितीय स्थान

4. सानिया (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) – तृतीय स्थान

5. लीना सिंह (बी.एड. प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान

6. सिल्की अग्रवाल

7. सिद्धी

8. ममता यादव

9. शिवांगी चौहान

10. मनीषा कुमारी

11. रूपाली साहू

12. डिंपल साहू

13. अदिति नंदा

14. नरिंदर कौर

15. प्रभजोत कौर

16. गीतू साहू

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में छात्राओं ने आधुनिक हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की और पुलिस कर्मियों से उनके उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस बल की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

*जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा अभियान*
जिला पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत पुलिस शासकीय व अशासकीय संस्थानों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, खेल संस्थानों में पहुंच रही है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा

*उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व — छठ समिति ने जताया प्रशासन का आभार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार की प्रातःकालीन बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर संपन्न हुआ। व्रतियों ने सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

शहर के आगर नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ जल में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करती दिखीं। सूर्य की पहली किरण के साथ ही वातावरण ‘छठ मइया की जय’, ‘जय सूर्य देव’ के जयघोष से गूंज उठा।

छठ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम प्रशासन द्वारा किए गए थे। इसके लिए समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।

छठ घाट पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अब हर साल आगर नदी का छठ पर्व देखने लायक बन गया है। स्वच्छ घाट, सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने इस बार का आयोजन यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

*तोरवा पुलिस ने 02 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई*

0

*तोरवा पुलिस ने 02 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई*

✅ अवैध सम्बन्ध के संदेह में की गई थी हत्या
✅ 02 आरोपी गिरफ्तार
✅ कड़ी दर कड़ी साक्ष्य एकत्र कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

⸻

✅ मृतक की पहचान

विनोद महंत, निवासी– हेमु नगर, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

⸻

✅ गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ कृष्णा पाल पिता स्व. कमलेश पाल, उम्र 24 वर्ष
निवासी– परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा

2️⃣ मनोज पाल उर्फ धन्ना पिता शिवपाल, उम्र 21 वर्ष
निवासी– लालखदान, परियापारा, थाना तोरवा

आशीष कश्यप बिलासपुर :-वर्ष 2023 में थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना थाना तोरवा को प्राप्त हुई थी।
शव की स्थिति संदिग्ध थी —
• बांए हाथ व दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी हुई
• शरीर पर चोट व मारपीट के स्पष्ट निशान
• मृत्यु गंभीर चोटों के कारण होना डॉक्टर द्वारा प्रमाणित

इस पर मर्ग क्रमांक 51/2023 धारा 174 जाफौ. पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान मर्ग डायरी का गहन अवलोकन कराया गया, जिसमें हत्या के तथ्य सामने आए। तत्पश्चात अपराध क्रमांक 202/2024 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

विदित हो कि यह प्रकरण पुराना ब्लाइंड मर्डर होने से विवेचना जटिल थी।
CSP कोतवाली (पूर्व) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में व बाद में
वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में
मामले को नये सिरे से वैज्ञानिक पद्धति से जांच में लिया गया।

जांच में पाया गया कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था।
पूछताछ में महिला ने बताया कि—
हत्या के दिन उसके पुत्र कृष्णा पाल एवं साथी मनोज पाल मृतक से विवाद कर उसे मोटरसाइकिल से लालखदान ले गए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।कृष्णा पासी अपने दोस्त मनोज पाल के साथ अपनी मां राजकुमारी पासी के घर गया था जो देखा कि मृतक विनोद महंत अपने पेंट को उपर चढा रहा था और उसकी मां राजकुमारी पासी अन्दर छिप गई थी,जो बाहर नही आ रही थी तब दोनो के बीच अवैध संबंध होने के संदेह पर कृष्णा पासी ने विनोद महंत के साथ वही पर मारपीट किया और उसके लेकर लाल खदान वाले अपने घर आ गया और वहां मनोज पाल कृष्णा पासी ने मृतक विनोद महंत के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर लोहे की राड से उसको मारा जो विनोद महंत के बेहोश हो जाने पर उसे रात्रि में कृष्णा पासी मनोज पाल व उसका दोस्त मोहन ने गमछा से हाथ को बांधकर मोटर साकयल में बैैठा के दोमुहानी चैथा निर्माणाधीन रेल्वे ट्रेक पर मृत समझ कर डाल दिये जो उसे होश आता देख उसे फिर से वहां पडे पत्थर से उसके सिर पर मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तब मृतक के शव को वहां छोडकर वहां से तीनो फरार हो गयें।
बेहोश होने के बाद मृत समझकर उसे निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया,
लेकिन मृतक के हिलने पर पुनः सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों के कबूलनामे के बाद
हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को जप्त किया गया।

दिनांक 27.10.2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*2 वर्षीय श्रिया साहू बनी दुनिया की सबसे कम उम्र की बच्ची जिसने कम समय में अनेक चीजों की पहचान की: बनाया नया विश्व रिकॉर्ड*

0


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिले के चांपा की नन्ही प्रतिभा “श्रिया साहू” उम्र मात्र 2 वर्ष, ने अपनी अद्भुत याददाश्त और तेज बुद्धि से नया विश्व रिकॉर्ड बना कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। श्रिया ने अपनी कम उम्र में ही अनेक विभिन्न वस्तुओं को पहचानकर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

श्रिया के माता-पिता दीक्षा साहू और कौशल किशोर ने बताया कि बचपन से ही श्रिया में चीजों को पहचानने और याद रखने की विशेष क्षमता दिखाई देती थी। उन्होंने उसकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया और नियमित अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की।
गौरतलब है की नन्ही श्रिया की माता जांजगीर जिले के अकलतरा नगर स्थित आत्मानंद स्कूल में प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ हैं वहीं पिता चांपा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में एई (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत हैं।

नन्ही श्रिया साहू के इस उपलब्धि से पूरे जिले वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।