Home Blog Page 337

*पालना सहायिका के रिक्त पद पर आवेदन 17 नवम्बर तक*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र 68 गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के पास दैहान पारा छोटी कोनी में पालना सहायिका के 1 रिक्त पद पर 3 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका 17 नवम्बर तक कार्यालय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

*छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 जल से जीवन तक की 25 वर्षों की गौरवगाथा*

0

*खारंग जल संसाधन संभाग ने बढ़ाया सिंचाई क्षमता का दायरा*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिले में वर्ष 2000 से 2025 तक के पच्चीस वर्षों में खारंग जल संसाधन संभाग ने प्रदेश की जल संसाधन विकास योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवधि में संभाग ने जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता विस्तार एवं कृषि विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।
जिले में पिछले 25 वर्षों में कुल 31 जलाशय, 08 व्यपवर्तन योजनाएँ, 01 उद्वहन योजना तथा 72 एनीकट एवं स्टॉपडेम का सफल निर्माण किया गया। इन परियोजनाओं से कुल 33 हजार 795 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित हुई। खरीफ मौसम में 23 हजार 287 हेक्टेयर, रबी मौसम में 10 हजार 508 हेक्टेयर कृषि भूमि तक सिंचाई पहंुची। जल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 72 नहरों का निर्माण किया गया जिसकी कुल लंबाई 192 किलोमीटर है। निर्मित संरचनाओं से भू-जल स्तर में सुधार एवं वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहन मिला है।

*वृहद सिंचाई योजना – खारंग जलाशय -*
संभाग की प्रमुख उपलब्धि खारंग वृहद सिंचाई योजना है। इस योजना से अकेले ही 8 हजार 300 हेक्टेयर खरीफ सिंचाई क्षमता तथा 7 हजार 500 हेक्टेयर रबी सिंचाई क्षमता का सृजन हुआ है। इस परियोजना ने क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

*कृषि एवं ग्रामीण विकास पर प्रभाव -*
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से बहुफसलीय खेती को बढ़ावा मिला, जिससे कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि हुई। किसानों की आय में सुधार के साथ ग्रामीण आजीविका में स्थायित्व आया। साथ ही, जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

*डाक विभाग की प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025 “के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्ष पर विशेष आवरण जारी**

0

*डाक विभाग की प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025 “के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्ष पर विशेष आवरण जारी**

**भारतीय डाक विभाग भरोसे और ईमानदारी का प्रतीक है — आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /डाक विभाग द्वारा राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025” के द्वितीय दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निर्विकार, डी.आई.जी., सी.आई.एस.एफ. यूनिट, एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने की। अधीक्षक डाकघर बिलासपुर श्री विनय कुमार प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर “छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्ष” विषय पर विशेष आवरण एवं कैशलेशन कैशट का विमोचन किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने कहा कि “भारतीय डाक विभाग भरोसे और ईमानदारी का प्रतीक है। यह संस्था देश के अंतिम छोर तक हर परिस्थिति में अपनी सेवाएँ निरंतर प्रदान करती है। पुलिस और डाकिया दोनों वर्दीधारी सेवाएँ है। डाकिये के आने से हर्ष और आशा का संचार होता है।”

विशिष्ट अतिथि श्री निर्विकार ने कहा कि “हर नागरिक का जीवन डाक विभाग से गहराई से जुड़ा है। रेल और डाक — दोनों ही संस्थाएँ देश की जीवन रेखाएँ हैं। डाक विभाग केवल पत्र वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र की समृद्धि और विकास में भी अपनी महती भूमिका निभा रहा है।”

फिलाटेलिस्ट श्री अतुल जैन और श्री नरेश अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “डाक टिकट केवल एक टिकट नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और ज्ञान का जीवंत दस्तावेज है। इसमें किसी देश की आत्मा बसती है।”

द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों के लिए क्विज़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, के.पी.एस. स्कूल, सेंट पलोटी, रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज़ प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय-1 ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय-2 ने द्वितीय और रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी — श्री दिनेश मिस्त्री, निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल, श्री विनय प्रसाद, अधीक्षक डाकघर बिलासपुर, श्री गणेश देवांगन, कार्यालय पर्यवेक्षक, श्री अरुण तिवारी, सहायक अधीक्षक, श्री बी.पी. सेन, श्री पंकज मिश्रा, श्री जितेंद्र क्षत्रिय, सुश्री पारुल श्रीवास्तव, श्री अनूप गुप्ता, श्री अनिल जगत एवं श्री निखिल गोपाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं फिलाटेलिस्ट उपस्थित रहे जिन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित टिकटों के माध्यम से देश और विश्व की विविध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक झलकियों का अवलोकन किया।
दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025” का समापन इसी अवसर पर किया गया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया*

रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

➡ *नकाबपोश हमलावरो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’।*

0

➡ *नकाबपोश हमलावरो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’।*
➡ *विवेचना क्रम में मस्तुरी शूटआउट षडयंत्र में शामिल दो अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अब तक कुल 09 आरोपी किये जा चुके है गिरफ्तार।*
➡ *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में मस्तुरी शूटआउट के आरोपियो को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली थी बडी सफलता।*


आशीष कश्यप बिलासपुर ➡ *आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षडयंत्र रचकर दिया गया था घटना को अंजाम।*
➡ *आरोपियो के कब्जे से पूर्व मंे घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी पिस्टल व 01 नग देशी कट्टा किया गया था जप्त, इसके अतिरिक्त आज दिनाॅक को पूर्व आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत व चाहत उर्फ विक्रमजीत से 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिंदा कारतूस किया गया बरामद।*
➡ *पुलिस ने शहर के 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालकर कडी से कडी जोडते हुये अज्ञात हमलावर एवं आॅपराधिक षडयंत्र में शामिल आरोपियों को पकडने में पुलिस को मिली सफलता, मामले से संबंधीत अन्य आरोपी भी किये गये है चिन्हांकित।*

थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5), 61(2) बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट।

*आज गिरफ्तार आरोपी* –
01. देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन पिता राजकुमार सुमन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 53 वर्ष निवासी शिव विहार, मोपका चैंक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी*:-
01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)
06. ब्रायनजीत उर्फ आरजू पिता स्व बलराम अनंत उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. 01 विधि से संर्घषरत किशोर।

*अब तक जप्त सामग्री*:-
01. देशी पिस्टल 03 नग,
02. देशी कट्टा 02 नग,
03. मैगजीन 06 नग।
04. जिंदा कारतुस 05 नग।
05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
06. मोबाईल फोन 05 नग।

घटना की पृष्ठभूमि:-
मस्तुरी के नितेश सिंह (इस प्रकरण का प्रार्थी) व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणो के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है इसकी रेकी बाद घटना दिनाॅक 28/10/2025 को अंजाम दिया गया। आरोपीगण दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथीयो राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री रजनेश सिंह वरष्ठि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देश व नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर घटना के 24 घण्टे के भीतर 07 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई थी।

*बिलासपुर पुलिस द्वारा विवेचना के अनुक्रम में प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का रिमाण्ड लेकर पुछताछ करने पर प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, प्रकरण मंे पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत व चाहत उर्फ विक्रमजीत के निशानदेही पर 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया।*

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पूछताछ में प्रकरण के षडयंत्र में शामिल आरोपियो का खुलासा करने पर उक्त तथ्य की तस्दीकी शहर के महत्वपूर्ण स्थानो व होटलो/ढाबो की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले गये विवेचना दौरान अपराध में शामिल होना पाये जाने पर आरोपी अकबर खान एवं देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियो के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है जिनके संबंध में पतातलाश विवेचना की जा रही है सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।*

*प्रकरण में शामिल आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से गंभीर प्रकृति के अपराध बिलासपुर जिले के अलग अलग थानो मंे दर्ज है प्रकरण मंे धारा 111 बी.एन.एस.(संगठित अपराध) जोडकर विवेचना की जा रही है।*

*मुंगेलीः- छत्तीसगढ़ निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर के मार्गदर्शन में अभिभावक-शिक्षक एवं प्रबंधक सम्मेलन का आयोजन किया गया।* 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली वरिष्ठ अभिभावक एवं विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार साहू एवं पार्षद संजय चंदेल द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम ईश प्रार्थना के बाद समस्त अभिभावकों का स्वागत चंदन लगाकर किया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने विद्यालय का प्रतिवेदन एवं विभिन्न गतिविधियों तथा विद्यालयीन समस्याओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों की उपस्थिति, टिफिन, पेयजल एवं जल संरक्षण, गणवेश, पुस्तक, स्वच्छता, अभिभावक संपर्क, वाहन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, आवासीय सुविधा, सीसीटीवी से निगरानी, निःशुल्क शिक्षा, गृहकार्य, कक्षा कार्य एवं कापी जाँच तथा छात्रों की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी एवं प्रशिक्षण के संबंध में अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। अभिभावकों की उपस्थिति मात्र से विद्यालय विकास एवं शिक्षकों के थोड़ा सा मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से छात्रों की दिशा एवं भविष्य बदल सकती है। इसके लिए प्रबंध समिति दिन-रात प्रयास कर रही है। सुष्मिता बर्मन ने कहा कि व्हाटसअप गु्रप के साथ-साथ कापी में भी होमवर्क दिया जाये। जो बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं ऐसे बच्चों को उच्चारण कर पढ़वायें। विद्यालयीन सुविधाओं जैसे पेयजल, बाथरूम की व्यवस्था में सुधार करें। सुनीता घृतलहरे ने बताया कि अंग्रेजी से हिन्दी माध्यम में परिवर्तन होने से बच्चे हिन्दी और अंग्रेजी दोनों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। रूखमणी नायक ने बताया कि उनके दो बच्चे पढ़ते हैं बच्चों को विद्यालय में अच्छी शिक्षा मिले कि बाहर ट्यूशन की आवश्यकता न पड़े। संस्कारों पर भी जोर दें। लालजी साहू ने कहा कि बच्चे पढ़ना-लिखना तो जानते हैं पर खुलकर किसी से बात नहीं कर पाते। प्रदीप बर्मन ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए ऐसा वातावरण बनायें कि छात्र-शिक्षक आपस में अंग्रेजी में बात करें। टेकचंद गेंदले ने कहा कि कमजोर बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रमाकांत बंजारे ने बताया कि मेरे तीन बच्चे यहां पढ़ते हैं पढ़ाई से संतुष्ट हैं तभी तो 12 किमी दूर से रोज साइकल से आते हैं।

सांवत चतुर्वेदी ने कहा कि जिस विश्वास से विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाये हैं उसी विश्वास को बरकरार रखने के लिए शिक्षक भी कड़ी मेहनत कर संस्कारवान और गुणवान बनाये जिससे कि हमारा और विद्यालय परिवार गौरवान्वित हो। वार्ड पार्षद एवं अभिभावक संजय चंदेल ने कहा कि हमारे बच्चों के लिए हिन्दी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है यह सराहनीय प्रयास है। रमेश साहू ने अपने बच्चों के अंग्रेजी और गणित विषय के कमजोरी को दूर करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा, संस्कार एवं उपलब्ध सुविधाओं से हम सभी अभिभावक संतुष्ट हैं। जब भी विद्यालय याद करे हम सभी अभिभावक तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यालय द्वारा जो निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है वह निश्चित रूप से हम मध्यमवर्गीय अभिभावकों के बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रकार के कोचिंग आगे भी दिया जाना चाहिए। प्राचार्य आशा दिवाकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षक और अभिभावक दोनों मिलकर कर सकते हैं। बच्चों के पढ़ाई, लिखाई, अनुशासन एवं संस्कार पर शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय सीमित साधनों के बाद भी दृढ़ता के साथ न्यूनतम शुल्कों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है। बालकों के विकास के लिए पालकों का सहयोग अतिआवश्यक है आप विद्यालयीन समय के अलावा भी समस्याओं के निराकरण करने के लिए चर्चा कर सकते हैं। तत्पश्चात् बैठक का समापन एवं आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया। इस अवसर पर अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

*कांग्रेस ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, मुंगेली मंडी में छत्तीसगढ़ महतारी का किया मालार्पण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंगेली मंडी परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर मालार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्योत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से की। इस दौरान उपस्थित सभी जनों ने “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के जयघोष के साथ राज्य के गौरव और अस्मिता का सम्मान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हमारी मातृभूमि की भावना को दर्शाता है, जिसकी संस्कृति, परंपरा और मेहनतकश जनता पर हमें गर्व है। पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि यह दिन हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का प्रतीक है, क्योंकि राज्य गठन के बाद प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम में पूर्व मंडी सदस्य देवेंद्र वैष्णव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल रूपवानी, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष पोखराज बंजारे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जवाहर सोनी और चंदन टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक बधाई दी और प्रदेश की उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। समारोह का समापन राष्ट्रगीत एवं जयघोष के साथ हुआ।

* जुआ खेलने वालों पर पुलिस का प्रहार।*

0

* जुआ खेलने वालों पर पुलिस का प्रहार।*
*गुलमोहर होटल के पास फड़ बनाकर जुआ खेलने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार।*
*तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का दांव लगाकर खेल रहे थे जुआ।*
*आरोपियों के कब्जे से कुल 20300 रू नगदी रकम एवं ताशपत्ती किया गया जप्त।*
————————————————-
*नाम आरोपी-*
01. ओम प्रकाश खैरवार पिता भगवान खैरवार उम्र 34 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा।
02. रवि नायक पिता शत्रुहन नायक उम्र 42 वर्ष निवासी राजीव विहार कालोनी सरकण्डा।
03. दीपक वर्मा पिता सुखन वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ठाकुरदेव मंदिर के पास मोपका।
04. राम प्रसाद केंवट पिता लक्ष्मण केंवट उम्र 34 वर्ष निवासी घी कुण्ड तालाब के पास मोपका।
05. धनीराम सूर्यवंशी पिता देव प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी पावर ग्रीन सिटी मोपका।
06. भवानी बरेठ पिता विजय बरेठ उम्र 34 वर्ष निवासी चंदन आवास राजकिशोर नगर सरकण्डा।
***********

आशीष कश्यप बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु त्यौहारी सिजन मंे जुआ खेलने वालों का धरपकड कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाइर्न/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 30.10.2025 के रात्रि करीब 11.00 बजे सूचना मिला कि गुलमोहर होटल के पास श्री कलेक्शन के पीछे मोपका में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही किया गया जहां कुछ लोग झुण्ड बनाकर जुआ खेलते हुये दिखे, जो पुलिस को आते देख मौके से कुछ जुआड़ियान भाग निकले एवं जुआड़ियान ओम प्रकाश खैरवार, रवि नायक, दीपक वर्मा, राम प्रसाद केंवट, धनीराम सूर्यवंशी एवं भवानी बरेठ को जुआ खेलते हुये पकड़ा गया जिनकी तलाशी पर कुल जुमला रकम 20300रू. नगद एवं 52 पत्ती ताश, बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

0

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

*छात्र के किराये के मकान का ताला अटासकर लैपटॉप एवं इयरफोन किया चोरी।*
*आरोपी के कब्जे से चोरी किये चोरी किए लैपटॉप, इयरफोन किमती 38000रू. का मशरूका किया गया बरामद।*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
आशुतोष पाण्डेय पिता अखिलेश कुमार पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी दिनौरा थाना ददरा जिला गाजीपुर उ.प्र. हा.मु. जय नारायण साहू का मकान दैहानपारा पुराना सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :_मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोहन पटेल पिता अरूण कुमार पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बड़े हल्दी थाना पुसौर जिला रायगढ़ का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साइंस कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, एवं सेन्ट्रल लायब्रेरी के पास अरविंद मार्ग सरकण्डा बिलासपुर किराये के मकान में रहता है दीपावली पर्व होने के कारण वह किराये के मकान को ताला लगाकर अपने गृह ग्राम चला गया था जो दिनांक 29.10.2025 को वापस आया तो देखा कि उसके मकान का ताला लगा हुआ था, अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखे लैपटॉप एवं ईयर बड्स जुमला किमती 38000रू. का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान प्रार्थी एवं आसपास से पूछताछ करने पर पता चला कि प्रार्थी के मकान में अन्य कमरे में आशुतोष पाण्डेय नाम का लड़का 4-5 दिन पहले रहने के लिए आया था जो वर्तमान में रूम खाली कर कहीं चले जाना बताया, जिससे आशुतोष पाण्डेय नामक युवक का पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया जो आज दिनांक 31.10.2025 को सूचना मिला कि आशुतोष पाण्डेय जैसे दिखने वाला युवक कोन्हेर गार्डन के पास है, मुखबीर के उक्त सूचना एवं घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा कोन्हेर गार्डन के पास संदेही आशुतोष पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करते हुये पैसों की आवश्यकता होने पर प्रार्थी के लैपटॉप को चोरी करना एवं एक दो दिनों में बिक्री करने की बात स्वीकार करने पर चोरी के मशरूका लैपटॉप एवं इयर बड्स जुमला किमती 38000रू. मशरूका बरामद किया गया, एवं आरोपी आशुतोष पाण्डेय को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

🔶 *थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 01 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67 पाव कुल 12.600 लीटर देसी प्लेन शराबजप्त की है।*

0

🔶 *थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 01 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67 पाव कुल 12.600 लीटर देसी प्लेन शराबजप्त की है।*

🔶 **आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।*
🔶* *नाम आरोपी करण थवाईत पिता स्वर्गीय विजय थवाईत उम्र 19 साल निवासी ग्राम जोंधरा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर –मामले का संक्षिप्त विवरण इन प्रकार है कि,चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देश पर थाना पचपेड़ी में दिनांक 31.10.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोंधरा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल राहगीर गवाहों को लेकर कारण थवाईत निवासी ग्राम जोंधरा के सकुनत पर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी करण थवाईत उम्र 19 साल पिता विजय थवाईत निवासी ग्राम जोंधरा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के कब्जे से 67 कूल 12.600 लीटर लीटर देसी शराब प्लेन कीमती 5360 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

🔶 *पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।*