Home Blog Page 334

“*राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट*“

0

“*राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट*“
*स्टाल में 1056 लोगों ने कराया अपना जॉंच*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कोरबा /छ.ग.राज्य के स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले के घंटाघर में दिनांक 02 नवंबंर से 04 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल के द्वारा 05 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया।
राज्योत्सव में टीबी मुक्त भारत थीम पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया तथा लोगों को सामान्य बिमारी की जॉंच, टीबी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्टॉल में टीबी संभावितों की जॉंच के लिए विभागिय एक्सरे वैन तथा विलियम जे क्लींटन फाउंडेशन आई लिफ्ट के द्वारा एक्स-रे किया गया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लगभग 1056 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जॉंच कराया 882 लोगो का बीपी, शुगर का जॉंच कर दवाईयॉं वितरण किया गया, 76 टीबी संभावितों का एक्सरे किया गया।

*आयुष पाली क्लीनिक, कोरबा में IPD एवं OT का हुआ शुभारंभ – सात मरीजों की हुई सफल शल्यक्रिया*

0

*आयुष पाली क्लीनिक, कोरबा में IPD एवं OT का हुआ शुभारंभ – सात मरीजों की हुई सफल शल्यक्रिया*


रविशिवहरे ब्यूरो कोरबा, /जिला मुख्यालय कोरबा स्थित शासकीय आयुष पाली क्लीनिक में आज इनडोर पेशेंट विभाग (IPD) एवं ऑपरेशन थियेटर (OT) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा एवं पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर OT में डॉ. पवन कुमार मिश्रा द्वारा सात रोगियों की सफल शल्यक्रिया की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा ने की तथा अंत में उन्होंने अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। आयुष पाली क्लीनिक में OT एवं IPD के संचालन हेतु कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से आवश्यक मानव संसाधन, यंत्र-उपकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्था की गई है।

*पेट्रोल पम्प में 65 लाख रुपए की षड्यंत्रपूर्वक गबन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

पेट्रोल पम्प में 65 लाख रुपए की षड्यंत्रपूर्वक गबन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सायबर टीम व बम्हनीडीह पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प में 65 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी गगन जयपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पेट्रोल पम्प में कार्यरत नीरज कुमार साहू (28 वर्ष) ने अपने पिता लोचन प्रसाद साहू (50 वर्ष) व भाई धीरज कुमार साहू (23 वर्ष) के साथ मिलकर लगभग ₹65,00,000 की राशि का षड्यंत्रपूर्वक गबन किया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी श्री यदुमनी सिदार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। सायबर टीम की तकनीकी सहायता से मुख्य आरोपी नीरज कुमार साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2022 से पेट्रोल पम्प में कार्यरत था और बिक्री व बैंक लेन-देन का पूरा कार्य वही संभालता था। मालिक के विश्वास का दुरुपयोग कर उसने कुल ₹65 लाख रुपए गबन किए, जिन्हें जुआ-सट्टा खेलने में गंवा दिया तथा कुछ रकम पिता व भाई को ट्रैक्टर की किस्त चुकाने हेतु दी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹50,000 नकद, एक मोटरसाइकिल एवं आरोपी लोचन प्रसाद साहू के कब्जे से एक ट्रैक्टर जब्त किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 316(4), 316(5), 61(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चंद्रा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, शहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह (सायबर सेल जांजगीर) तथा थाना बम्हनीडीह प्रभारी के.पी. सिंह के साथ मिलन राठौर, सुनील सिंह, जयराम बिंझवार, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माथुर, सचेन्द्र साहू एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*राजभवन में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन*

0

*प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया*

रायपुर, / भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजभवन, रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।
राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*“प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी एवं शासकीय स्कूलों में बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 57 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

0

*“प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी एवं शासकीय स्कूलों में बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 57 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज शासकीय प्राइमरी स्कूल खपरी आरंग में 42 बच्चों की स्क्रीनिंग किया गया जिसमें छात्र 19 एवं छात्राएं 23 छात्राएं शामिल थीं एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 खपरी आरंग में कुल स्क्रीनिंग 15 बच्चों का किया गया जिसमें छात्र 08 एवं छात्राएं 07 शामिल थीं और कोई भी बच्चा सस्पेक्टेड नहीं मिला। शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।

*विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य सचिव श्री विकासशील से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए*

0

**विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य सचिव श्री विकासशील से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए*

*04 नवम्बर से प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र दे रहे बीएलओ*

रायपुर,/ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन श्री विकासशील को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 आरंग के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री विनोद साहू एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उनके शासकीय आवास में पहुँचकर प्रारूप-08 एवं घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मुख्य सचिव को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं आवश्यक विवरण की जानकारी दी गई। तत्पश्चात उन्होंने गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर उसे पूर्ण रूप से संकलित किया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं।

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सभी पात्र नागरिकों से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है। मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

यह पहल मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी*

0

*वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी*

*मातृभूमि की स्तुति में रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय*

*छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास*

*मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन*

*‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का किया गया स्मरण*

*पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ*

*मुख्यमंत्री ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव में वर्चुअली हुए शामिल*

रायपुर/ ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन को छत्तीसगढ़ में भी बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस अवसर पर सभी ने “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का पुण्य स्मरण किया और अमर बलिदानियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए और प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का एक प्रवाह, एक लय और एक तारतम्य हृदय को स्पंदित कर देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का मूल भाव मां भारती है — यह भारत की शाश्वत संकल्पना, स्वतंत्र अस्तित्व-बोध और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की आज़ादी का उद्घोष था, जिसने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने और स्वाधीन भारत के स्वप्न को साकार करने की प्रेरणा दी। स्वतंत्रता आंदोलन में यह गीत क्रांतिकारियों की आवाज़ बना और यह केवल प्रतिरोध का स्वर नहीं, बल्कि आत्मबल जगाने वाला मंत्र बन गया। श्री मोदी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ में भारत की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता, संस्कृति और समृद्धि की कहानी समाहित है। विदेशी आक्रमणों और अंग्रेज़ों की शोषणकारी नीतियों के बीच ‘वंदे मातरम्’ ने समृद्ध भारत के स्वप्न का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत के नए स्वरूप का उदय देख रही है, जो अपनी परंपरा, आध्यात्मिकता और आधुनिकता के समन्वय से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था, और यह गीत सदैव हमारे हृदयों में अमर रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह गीत मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम, कृतज्ञता और राष्ट्रधर्म की भावना का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर मातृभूमि की वंदना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का गौरवपूर्ण अध्याय है। इस अवसर पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा स्मारक सिक्के का जारी होना एक ऐतिहासिक स्मृति है। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है, जिसने सदैव राष्ट्रीय गौरव, एकता और आत्मसम्मान की ज्योति प्रज्वलित की है। यह मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है, साथ ही भारत की एकता और आत्मगौरव की काव्यात्मक अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि 7 नवम्बर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इस कालजयी रचना की सृष्टि की थी, जिसे बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंद मठ’ में शामिल किया गया। मातृभूमि की स्तुति में रचा गया यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा बना। अनेक क्रांतिकारियों ने “वंदे मातरम्” कहते हुए हँसते-हँसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वंदे मातरम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बन गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 1905 में बंगाल विभाजन के समय ‘वंदे मातरम्’ ने स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा दी। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक यह गीत सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रभक्ति का मंत्र बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सुनते ही हृदय में ऊर्जा, गर्व और देशभक्ति का संचार होता है। यह गीत हमें स्मरण कराता है कि हमारी भूमि, जल, अन्न और संस्कृति ही हमारी जीवनदायिनी शक्ति हैं। उन्होंने कहा, “यूरोप में भूमि को ‘फादरलैंड’ कहा जाता है, लेकिन भारत में हम अपनी भूमि को ‘मातृभूमि’ कहते हैं।” यह भाव रामायण के श्लोक “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” में प्रकट होता है। ‘वंदे मातरम्’ भी इसी भाव से जन्मा हमारा ध्येय-वाक्य है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस पहल से भावी पीढ़ी को हमारे अतीत के संघर्षों और ‘वंदे मातरम्’ जैसी अमर रचनाओं की आज़ादी की लड़ाई में भूमिका के बारे में जानने का सुंदर अवसर मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें और इसे भारत माता तथा छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित करें।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित स्मारक सिक्का तथा डाक टिकट का विमोचन किया। साथ ही, इस अवसर पर ‘वंदे भारत पोर्टल’ (vandematram150.in) का शुभारंभ भी किया। इस पोर्टल के माध्यम से देशवासी अपनी आवाज़ में ‘वंदे मातरम्’ रिकॉर्ड कर इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ सकते हैं। यह पहल लोगों को भारत की गौरवशाली विरासत का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करेगी।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदर्शनी का विस्तार से अवलोकन करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के सृजन से लेकर इसके राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक बनने तक की ऐतिहासिक यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के दौर की अनेक अनकही कहानियों को उजागर करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी नई पीढ़ी को देश की आज़ादी के मूल भाव और ‘वंदे मातरम्’ की प्रेरक भूमिका से परिचित कराती है।

इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महाराज, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री मुकेश बंसल, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसवराजू एस. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

*राष्ट्रीय एकता यात्रा का हुआ शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दंतेवाड़ा से कारली तक पदयात्रा का हुआ आयोजन*

0

राष्ट्रीय एकता यात्रा का हुआ शुभारंभ

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दंतेवाड़ा से कारली तक पदयात्रा का हुआ आयोजन

दंतेवाड़ा, । भारत के लौह पुरुष और महान राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण, मेंढ़का डोबरा मैदान से राष्ट्रीय एकता यात्रा का शुभारंभ किया गया।यह यात्रा 06 नवंबर से प्रारंभ होकर 07 नवंबर 2025 को गीदम स्थित ऑडिटोरियम (जावंगा) में समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने ने आगे कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस भारत का स्वप्न देखा था, वह अखंड और सशक्त भारत का था। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर इस विशाल देश को एकता के सूत्र में बाँधा। आज हमें उसी भाव को पुनः जागृत करना है भारत की अखंडता और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना है। हम सबको ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को जीवन में उतारना है। सरदार पटेल केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि राष्ट्र के वास्तविक शिल्पकार थे, जिन्होंने भारत की राजनीतिक एकता की नींव रखी। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम अपने देश को स्वदेशी, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में विकसित कर सकते हैं। सांसद श्री कश्यप ने युवाओं से आव्हान किया कि आज के युवा भारत के भविष्य के निर्माता हैं। उन्हें सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

विधायक श्री चैतराम अटामी ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई के पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी 150वीं जयंती अवसर पर इस राष्ट्रीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा के माध्यम से हम सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते है। यह आयोजन आज दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर आज रात्रि कारली में विश्राम करते हुए कल 07 नवंबर 2025 को ऑडिटोरियम जावंगा में संपन्न होगा।

इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने भी इस पदयात्रा में सभी की सहभागिता प्रदर्शित करने की अपील करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के प्रति अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए पदयात्रा का आयोजन किया गया है। एकता हमारी भारतीय संस्कृति की ना सिर्फ पहचान है बल्कि एक उल्लेखनीय विशेषता भी है। इसके तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय एकता से संबंधित वाद-विवाद, क्विज कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी सिंह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री वेंकट, श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेष पात्रे तथा अधिकारी-कर्मचारी,स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 04 दिसंबर तक*

0

*निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 04 दिसंबर तक*

*कलेक्टर ने राजनैतिक दलों की बैठक एवं प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से एसआईआर के बारे में दी जानकारी*

तिजराम साहू  ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई. आर) के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक ली एवं प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण का 07 फरवरी 2026 तक चलेगा। कलेक्टर ने बताया कि एस.आई.आर. का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना है, ताकि निर्वाचक नामावली में किसी योग्य व्यक्ति का नाम न छूटे तथा किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम न जुडे़।
एसआईआर के अंतर्गत बी. एल. ओ. अपने क्षेत्र के वोटर के घर गणना प्रपत्र लेकर जाएंगे और उन्हें. गणना प्रपत्र भरने में सहायता करेंगे। हर वोटर बी. एल. ओ. द्वारा दिए जाने वाले गणना प्रपत्र को भरना होगा और सबसे अच्छी बात यह है कि वोटर स्वयं ऑनलाईन भी गणना प्रपत्र अपलोड कर सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि बी. एल. ओ. द्वारा एकत्रित सभी गणना प्रपत्र और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तत्पश्चात उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.) को प्रस्तुत किया जाएगा। बी.एल.ओ. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम पता और अन्य विवरण सही रूप में दर्ज मिले इसके साथ ही वह मतदाताओं को यह जानकारी भी देंगे कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि या चूक पाई जाती है तो वह दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं ।
मास्टर टेªनर श्री संजय सोनी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान ईआरओं (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) बी.एल. ओ. के माध्यम से घर-घर गणना पत्रक वितरण एवं संकलन के कार्य को सम्पादित करवाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान पंजीकृत मतदातों को पूर्व मुद्रित विवरण सहित गणना प्रपत्र दो प्रतियों में बी. एल.ओ. की सहायता से भरना होगा। भरे हुए गणना पत्रक को बी.एल.ओ. द्वारा एप में अपलोड किया जावेगा। उन्होेंने बताया कि अनुपस्थित मतदाताओं के घर कम से कम तीन बार बी. एल. ओ. विजिट करेंगे। उनकी अनुपस्थित पर उनके घर में सूचना चस्पा करेंगे। श्री सोनी ने बताया कि भरे हुए गणना प्रपत्र की एक प्रति आवश्यक दस्तावेजों ( आयोग के द्वारा निर्धारित किए हुए 13 प्रकार के दस्तावेज) के साथ संकलन एवं गणना प्रपत्र की दूसरी प्रति पर प्रपत्र और दस्तावेज की प्राप्ति की पावती बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं को दिया जाएगा। गणना प्रपत्र वितरण व संकलन के साथ-साथ बी.एल.ओ. मतदाता सूची में परिवर्धन हेतु भावी या नये मतदाताओं से फार्म 6 भरवाएंगे एवं इससे संबंधित घोषणा पत्र भी प्राप्त करेंगे। मतदाताओं के द्वारा यदि गणना प्रपत्र स्वयं ऑनलाईन अपलोड किया गया हो तो बी. एल. ओ. मतदाता के घर जाकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन का कार्य करेंगे। समस्त एकत्रित किए हुए गणना प्रपत्र एवं संबंधित दस्तावेजों को बी.एल.ओ., ई.आर.ओ. या ए.ई.आर.ओ. के पास रिकार्ड के लिए जमा करेंगे। श्री सोनी ने बताया कि आधार कार्ड केवल पहचान पत्र के रूप में उपयोग हो सकेगा इसे नागरिकता या जन्म का प्रमाणन आधार नहीं माना जाएगा। बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर गणना पत्रक भरवाने हेतु विजिट के समय सभी मतदाताओं को गणना पत्रक में चस्पा करने हेतु नवीन रंगीन पासपोर्ट साईज सफेद बेकग्राउण्ड में फोटो अपने पास रखना होगा। बी.एलए. (बूथ लेवल एजेंट) एक दिन में अधिकतम 50 गणना प्रपत्र जमा कर सकेगा एवं ऐसे फार्म का सत्यापन बी. एल. ओ. घर-घर जाकर करेगा। एसआईआर के दौरान ईआरओं यह भी सुनश्चित करेंगे कि यदि वर्तमान मतदान केन्द्र में यदि मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने पर नए मतदान केन्द्र की गठन हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

*दावा-आपत्ति 09 दिसम्बर से 31 जनवरी तक एवं 07 फरवरी तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन*

अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया कि एन्युमिरेशन तथा मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुर्नगठन कार्य 04 दिसम्बर तक और 09 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया है। जिसका निराकरण 31 जनवरी तक सुनिश्चित करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी को किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

*अवैध धान पर हुई का कार्रवाई, 400 क्विंटल से अधिक पुराना धान जप्त*

0

*अवैध धान पर हुई का कार्रवाई, 400 क्विंटल से अधिक पुराना धान जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व अवैध धान की रोकथाम हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा गल्ला व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई कर अवैध धान पाएं जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी श्री डड़सेना ने बताया कि गल्ला व्यापारियों (थोक एवं चिल्हर) के यहाँ निरीक्षण कर पुराने धान का प्रकरण बनाया गया। कार्रवाई के तहत पथरिया में श्री ओम ट्रेडिंग संचालक पार्वती डड़सेना के यहाँ से 112 क्विंटल, डड़सेना ट्रेडर्स पथरिया संचालक मेलाराम डड़सेना के यहॉ 97 क्विंटल, सारधा लोरमी में संजय फूड ग्रेन से 150 क्विंटल, दुर्गा ट्रेडर्स मुंगेली से 22 क्विंटल, डोंगरिया लोरमी के रंगनाथ श्रीवास के यहां से 50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। उन्होंने बताया गया कि अवैध रूप से संग्रहित धान को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया है तथा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।