Home Blog Page 333

*कोटा पुलिस द्वारा बैनर–पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

0

🔶 कोटा पुलिस द्वारा बैनर–पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

 

आशीष कश्यप बिलासपुर : _ दिनांक 06.11.2025 को प्रार्थी थाना कोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.11.2025 को रात्रि लगभग 11:30 बजे, रेलवे स्टेशन के पास अनावेदकगण द्वारा कल्चुरी समाज के कार्यक्रम हेतु लगाए गए बैनर–पोस्टर को फाड़ा जा रहा था।

प्रार्थी द्वारा मना करने पर अनावेदकगण द्वारा वाद–विवाद, गाली–गलौज एवं झगड़ा की स्थिति उत्पन्न हुई। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा समझाइश देने पर भी अनावेदकगण उत्तेजित होकर झगड़े पर आमादा हो गए।

तत्काल शांति भंग की संभावना को देखते हुए थाना कोटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया —

1. कांति कुमार पिता कालिका प्रसाद प्रजापति, उम्र 29 वर्ष, साकिन पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 08, कोटा।

2. अमर सिंह पिता देवी सिंह जट्ट, उम्र 29 वर्ष, साकिन बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।

3. गणेश पिता स्व. मोहन पुरी गोस्वामी, उम्र 32 वर्ष, साकिन बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।

उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत विधिवत् गिरफ्तारी की गई तथा इनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोटा पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

Iशादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।*
*नाबालिक बालिका से नजदीकियां बढ़ाकर बातचीत करने के लिए आरोपी ने दिया मोबाईल।*
*शादी करने का प्रलोभन देकर नाबालिक बालिका के साथ आरोपी ने किया बालात्कार।*
*नाबालिक बालिका द्वारा मोबाईल से बातचीत बंद करने पर घर में आकर किया गाली गलौच।*
*रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
पंकज देवांगन पिता परमेश्वर देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी बहतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
————————————————-

 

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 06.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़के के पास ओप्पो कंपनी का मोबाईल मिलने पर मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर लड़की ने बताई कि बहतराई का रहने वाला पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर बातचीत करने लगा एवं बातचीत करने के लिए ही मोबाईल को दिया है, जो इसे बहला फूसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर पत्नि बनाकर रखने बात कहते हुये जबरन शारीरिक संबंध बनाया है, जिससे अपने लड़की को बातचीत करने के लिए मना करके मोबाईल को अपने पास रख लेने पर पंकज देवांगन दिनांक 05.11.2025 के रात्रि करीब 08.00 बजे घर में आकर लड़की से जबरन बातचीत करने का प्रयास करने लगा जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर भाग गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पंकज देवांगन को रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर दिनांक 07.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति*

0

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति

0.मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की सतत पहल से कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का सपना अब साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 60 शिक्षकीय एवं कार्यालयीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है यह निर्णय कबीरधाम जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं चिकित्सा शिक्षा और रोजगार अवसरों को नई ऊँचाई देगा। यह कॉलेज न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाने में सहायक होगा बल्कि कबीरधाम जिले को प्रदेश के चिकित्सा मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत पदों में डीन का 01 पद, प्राध्यापक 07, सह प्राध्यापक 08, सहायक प्राध्यापक 10, सीनियर रेसिडेंट 05, जूनियर रेसिडेंट 05, प्रशासकीय अधिकारी 01, लाइब्रेरियन 01, कार्यालय अधीक्षक 01, सहायक कार्यालय अधीक्षक 01, मेडिको सोशल वर्कर 03, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 01, टेक्नीशियन 10, सहायक ग्रेड-2 01, सहायक ग्रेड-3 02, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट 01 तथा भृत्य के 02 पद शामिल हैं यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों और पहल का परिणाम है उन्होंने कबीरधाम जिले में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकता में रखा है जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज कबीरधाम के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा यह केवल एक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं बल्कि स्वस्थ, सशक्त और शिक्षित भविष्य की आधारशिला है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले को चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिलेवासियों का सपना था जो अब साकार होने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ चुका है यह कॉलेज जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

जिले में ही मिलेगी उन्नत स्वास्थ सुविधाएं

कबीरधाम जिले के विकास यह निर्णय एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के अथक प्रयासों से जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर 60 शिक्षकीय एवं कार्यालयीन पदों की स्वीकृति मिलने के बाद अब कबीरधाम में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ आधुनिक लैब, अत्याधुनिक उपकरण और शोध सुविधाएँ उपलब्ध होंगी इससे जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

जिलेवासियों में खुशी की लहर

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद कबीरधाम जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

—————————————-

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती समारोह में लखन लाल कुर्रे को मिला “शिक्षादूत सम्मान”*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव रजत जयंती कार्यक्रम 2025 के अवसर पर जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (घु) ,संकुल केन्द्र नवागांव (घु) विकास खंड के शिक्षक लखन लाल कुर्रे को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान हेतु “शिक्षादूत सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जिला कलेक्टर मुंगेली के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त कर श्री कुर्रे ने कहा—

“यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे सभी सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों का सम्मान है जिन्होंने सदैव मेरा सहयोग और मार्गदर्शन किया।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
शिक्षा जगत में इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

*अखिल भारतीय सतनाम जिला मुंगेली का बैठक संपन्न 1दिसंबर को निकलेगा भव्य सतनाम शोभा यात्रा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली*अखील भारतीय सतनाम सेना जिला अध्यक्ष प्रमोद सतनामी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सतनाम शोभायात्रा 1 दिसम्बर को निकालने के लिए रूपरेखा बनाने व सामाजिक चर्चा परिचर्चा हेतु आवश्यक बैठक रखी गई थी जिसमें समाज के आदेशक निर्देशक राजागुरु धर्मगुरु गुरुबाल दास साहेब जी गुरुगद्दीनशील भण्डारपूरी धाम एवं गिरौधपुरी धाम, अध्यक्ष गिरौधपुरीधाम मेला समिति के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में यह जिलास्तरीय बैठक हुई सम्पन्न जिसमें अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण,जिला महंत,महंतगण समाज के वरिष्ठ, बुद्धजीवीगण,अधिकारी , कर्मचारी, पत्रकार , छड़ीदार भंडारी, महंत , सियान , नेता, युवा वर्ग, एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे,*

*Chhattisgarh to Emerge as Central India’s Hub for Technology and Innovation: Chief Minister Vishnu Deo Sai*

0

*Chief Minister Inaugurates the ‘Make in Silicon’ Symposium*

Raipur, / Chief Minister Vishnu Deo Sai today inaugurated the two-day national symposium “Make in Silicon” at Dr. Shyama Prasad Mukherjee International Institute of Information Technology (IIIT), Naya Raipur, marking the 10th Foundation Day of the institution. Addressing the gathering, the Chief Minister described the event as a pivotal step toward advancing India’s journey in semiconductor manufacturing and technological self-reliance.

The Chief Minister noted that Chhattisgarh is celebrating its Silver Jubilee year while the nation marks the 150th anniversary of the song Vande Mataram. Extending greetings to the people of the state and the IIIT community, he said the institution, named after eminent educationist Dr. Shyama Prasad Mukherjee, symbolizes the fusion of education, unity, and industrial progress essential for national development.

Shri Sai highlighted India’s rapid march toward technological independence under the leadership of Prime Minister Narendra Modi. “India has achieved historic progress through the Semiconductor Mission, electronics manufacturing, and chip design initiatives,” he said. “This mission is not just about infrastructure—it is about empowering youth and fueling innovation.”

The Chief Minister emphasized that semiconductors form the backbone of modern life, powering mobile phones, satellites, defense systems, and artificial intelligence. He said initiatives like Make in Silicon would provide crucial momentum to India’s chip revolution. “Chhattisgarh is fully prepared to play an active role in this national mission,” he declared.

He further added that the state’s new Industrial Policy includes special provisions for the semiconductor sector. “Chhattisgarh offers skilled human resources, robust industrial infrastructure, uninterrupted power supply, and a conducive environment for technological growth,” he said. “The foundation stone has already been laid for a semiconductor unit in Naya Raipur, which will generate direct and indirect employment for the youth. Naya Raipur is being developed as a hub for IT and innovation.”

The Chief Minister also referred to the state’s Chhattisgarh Anjor Vision Document, which focuses on sustainable development and identifies semiconductors as a priority area. “The state government is now emphasizing not only the Ease of Doing Business but also the Speed of Doing Business,” he added.

Welcoming experts, academicians, and representatives from across the country, Shri Sai said the symposium would benefit not just Chhattisgarh but the entire nation. “Let us work together to make Chhattisgarh the center of knowledge, technology, and innovation in Central India and contribute actively to India’s Semiconductor Mission,” he urged.

Finance Minister O.P. Choudhary, addressing the gathering, recalled his student days when Chhattisgarh lacked a single national-level institution. “Due to the visionary leadership of former Chief Minister Dr. Raman Singh, we now have premier institutions such as IIT, IIM, HNLU, AIIMS, NIT, and IIIT in the state,” he said. “These institutions have given Chhattisgarh a new identity in higher education and research.”

He observed that the state has immense potential in education and technology today. “We live in an era driven by technology,” he remarked. “The recent global disruption caused by Microsoft’s server outage shows how deeply technology influences our lives, economy, and global systems. We must prepare now to face such challenges.”

Encouraging students, he said, “Innovation, skill, and competence will determine your true value in the future. Great achievements come only to those who continually refine their abilities. Change begins with vision, determination, and consistent effort.” Citing South Korea’s technological transformation, he added, “We too must invest heavily in education, technology, and research to achieve self-reliance.”

The Finance Minister called upon the youth to make technical proficiency, research, and creative thinking the foundation of their lives. “The future belongs to those who transform knowledge and innovation into strength,” he concluded.

Higher Education Minister TankRam Verma described the Make in Silicon symposium as a major initiative toward making India self-reliant in the semiconductor and industrial sectors. “Aligned with Prime Minister Narendra Modi’s vision, our educational institutions are playing a vital role in promoting research and innovation in this field,” he said. “Under Chief Minister Vishnu Deo Sai’s leadership, the state government is continuously working to strengthen higher education and the technology ecosystem. Your innovation and determination will take India’s technological identity to new heights,” he told the students.

IIIT Naya Raipur Director Prof. Om Prakash Vyas presented an overview of the institute’s achievements over the past decade, emphasizing its focus on teaching, research, and innovation aligned with the concept of Developed India. He said the institute is advancing skill development and capacity building through industry-driven projects and advanced technical training.

The event was attended by Prof. Mukul Sutawane, Director of IIIT Allahabad; Prof. Santosh Vishwakarma of IIT Indore; Shri Manoj Kumar Majumdar; distinguished academicians; and a large number of students.

Notably, Make in Silicon – The National Symposium on Indigenous Semiconductor Infrastructure is being organized by the Department of Electronics and Communication Engineering (ECE) at IIIT Naya Raipur, led by its Microelectronics and VLSI Design Group. The symposium aims to strengthen India’s semiconductor capabilities and promote the development of a self-reliant semiconductor ecosystem.

It serves as a vibrant platform for collaboration among academia, industry, and research institutions to advance innovation and knowledge exchange—paving the way for India’s leadership in the global semiconductor arena.

The discussions focus on cutting-edge technologies in VLSI design and microelectronics, including nanoelectronics, MEMS, quantum devices, and academia-industry partnerships. Progress in these areas will not only drive technological innovation but also bridge the gap between research and industrial growth.

Under the National Semiconductor Mission, this initiative seeks to accelerate self-reliance and innovation in semiconductor equipment, packaging, and flexible electronics. With active participation from policymakers, researchers, and startups, the symposium emphasizes skill development, supply-chain strengthening, and sustainable manufacturing. The event aligns with the spirit of the Atmanirbhar Bharat Mission, marking a significant stride toward establishing India as a global hub for semiconductor innovation and production.

*छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*मुख्यमंत्री ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ का भी ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और ट्रिपल आईटी परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर स्थापित है, जिन्होंने शिक्षा, एकता और औद्योगिक विकास को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह मिशन न केवल बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और नवाचार को प्रोत्साहन देने का भी कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेमीकंडक्टर आज आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है— मोबाइल, सैटेलाइट, रक्षा प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सभी इससे जुड़े हैं। ऐसे में ‘मेक इन सिलिकॉन’ जैसी पहल भारत की चिप क्रांति को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ इस मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुशल मानव संसाधन, सुदृढ़ औद्योगिक ढांचा, निर्बाध बिजली आपूर्ति और तकनीकी विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना का भूमिपूजन हो चुका है, जिससे युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को आईटी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य का ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ सतत विकास पर केंद्रित है, जिसमें सेमीकंडक्टर को प्रमुख क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इज ऑफ डूइंग बिज़नेस के साथ अब स्पीड आफ डूइंग बिज़नेस पर भी बल दे रही है।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस संगोष्ठी से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को लाभ मिलेगा। उन्होंने आह्वान किया कि “हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का केंद्र बनाएं तथा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में सक्रिय योगदान दें।”

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जब मैं पढ़ाई कर रहा था, तब छत्तीसगढ़ में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था। किंतु पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के कारण आज प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, एचएनएलयू, एम्स, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हुए हैं। इन संस्थानों ने राज्य को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई पहचान दी है।

श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में शिक्षा और तकनीकी विकास की अपार संभावनाएँ हैं। आज का युग टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इकोनॉमी का है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से विश्वभर में जिस प्रकार कार्य प्रभावित हुए, उससे स्पष्ट है कि पावर टेक्नोलॉजी आज जीवन, अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रणाली को किस हद तक प्रभावित करती है। इसलिए हमें इन चुनौतियों का सामना करने के लिए अभी से तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि नवाचार, कौशल और काबिलियत ही भविष्य में आपकी वास्तविक उपयोगिता सिद्ध करेंगे। बड़ी उपलब्धियाँ वही व्यक्ति प्राप्त करता है, जो अपनी क्षमता को निरंतर तराशता है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवर्तन हमेशा दृष्टिकोण, संकल्प और निरंतर प्रयास से आता है। साउथ कोरिया के तकनीकी परिवर्तन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि “हमें भी उसी प्रकार शिक्षा, तकनीक और शोध में निवेश बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना होगा।”

वित्त मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी दक्षता, शोध और रचनात्मक सोच को अपने जीवन का आधार बनाएं, क्योंकि आने वाला समय उन्हीं का होगा जो ज्ञान और नवाचार को अपनी शक्ति बनाएंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सेमीकंडक्टर और औद्योगिक क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप शैक्षणिक संस्थान सेमीकंडक्टर क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि “आपका नवाचार और आपका संकल्प भारत की तकनीकी पहचान को नई ऊँचाई देगा।”

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश व्यास ने अतिथियों को संस्थान की 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान में विकसित भारत की अवधारणा के अनुरूप शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छात्रों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण एवं उद्योग आधारित परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के निदेशक प्रो. मुकुल सुतावणे, आईआईटी इंदौर के प्रो. संतोष विश्वकर्मा, श्री मनोज कुमार मजूमदार सहित शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

उल्लखेनीय है कि ‘मेक इन सिलिकॉन’ – स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी – ट्रिपल आईटी नया रायपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ECE) विभाग के माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन समूह द्वारा आयोजित की जा रही है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन शिक्षा जगत, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के बीच नवाचार, ज्ञान-विनिमय और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त मंच है, जिससे भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सके।
संगोष्ठी में वीएलएसआई डिजाइन और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उन्नत तकनीक, जैसे नैनोइलेक्ट्रॉनिक्स, एमईएमएस, क्वांटम डिवाइस, तथा उद्योग-शिक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इन क्षेत्रों में प्रगति न केवल तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करेगी बल्कि भारत के अनुसंधान और औद्योगिक विकास के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य भी करेगी।

राष्ट्रीय मिशन के तहत यह पहल सेमीकंडक्टर उपकरण, पैकेजिंग और फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता एवं नवाचार को गति देने का प्रयास है। संगोष्ठी में नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स की सहभागिता से कौशल विकास, आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ीकरण और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया गया है। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत मिशन की भावना के अनुरूप भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर नवाचार और निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*A Song That Awakened a Nation: Remembering Bankim Chandra Chattopadhyay’s Legacy*

0

*India Celebrates 150 Years of Vande Mataram with National Fervor*

*’A Song of Unity and Gratitude’: CM Sai Joins Nation in Vande Mataram 150th Celebration*

*CM Sai Hails Vande Mataram as the Spiritual Heartbeat of India’s Freedom Journey*

*Chief Minister Vishnu Deo Sai Unveils Photo Exhibition and Calls Vande Mataram India’s Moral Compass*

Raipur, / Across the whole country today, the nation’s collective voice rose in unison to sing Vande Mataram on the 150th anniversary of the country’s national song – an anthem that once stirred a sleeping nation into awakening. In Chhattisgarh, Chief Minister Vishnu Deo Sai joined senior officials and staff at the Mahanadi Bhawan Secretariat for a spirited group rendition of the song, as the air filled with echoes of patriotism and gratitude. The Chief Minister also participated virtually in the national ceremony held in New Delhi, where Prime Minister Narendra Modi addressed the nation.

Prime Minister Narendra Modi, in his address, described Vande Mataram as “a stirring expression of the devotion of Mother India.” He said that the collective singing of Vande Mataram creates “a rhythm, a resonance, and a harmony that touches the heart.” The Prime Minister emphasized that the song’s essence lies in its invocation of Bharat Mata – representing India’s eternal identity, independent spirit, and cultural continuity.

“Vande Mataram was not merely a song during the freedom struggle; it was the battle cry of India’s awakening,” PM Narendra Modi said. “It inspired revolutionaries to break the chains of servitude and gave strength to dream of a free India. Within it resides the saga of our ancient civilization, our cultural richness, and our prosperity.”

He noted that the song’s power transcends time: “It remains as relevant today as it was during the freedom movement — a timeless anthem that continues to stir the nation’s soul.”

Extending greetings to the people of Chhattisgarh, Chief Minister Vishnu Deo Sai described Vande Mataram as a “symbol of boundless love, gratitude, and sacred duty toward the motherland.” He said that under the leadership of the Prime Minister, the nation came together in one voice to pay homage to the motherland through the collective singing of Vande Mataram.

CM Vishnu Deo Sai observed that the yearlong commemoration, inaugurated by the Prime Minister today, marks a “glorious milestone in the journey of this immortal creation.”
He noted that the release of a commemorative coin dedicated to Vande Mataram adds a tangible memory to this historical moment.

Calling it “a poetic embodiment of India’s strength, prosperity, and divinity,” the Chief Minister reflected on its role in uniting generations around a shared sense of national pride and self-respect. He said, “This song is an awakening — a call that has kept the lamp of unity and dignity alive across centuries.”

*A Song Born of Reverence and Revolution*

Chief Minister Sai recounted that Bankim Chandra Chattopadhyay composed Vande Mataram on November 7, 1875, later including it in his landmark novel Anandamath.
“Conceived as a hymn to the motherland,” the Chief Minister said, “it became the most powerful inspiration of the freedom movement.” Countless revolutionaries, he recalled, “sacrificed their lives chanting Vande Mataram with a smile.” He highlighted its pivotal role during the Swadeshi Movement of 1905, when the song emerged as the unifying cry against the partition of Bengal. “From north to south, east to west,” he said, “it became a mantra of cultural unity and patriotism.”

“When one hears Vande Mataram,” CM Sai said, “the heart fills with energy, pride, and devotion. It reminds us that our soil, our water, our food, and our culture are the life-giving forces of our nation.”
He drew a striking cultural contrast: “In Europe, the land is called ‘Fatherland,’ but in India, we call it ‘Motherland.’ As the Ramayana says, Janani Janmabhoomishcha Swargadapi Gariyasi — one’s mother and motherland are greater than heaven itself. Vande Mataram was born of that same eternal emotion.”

*A Pledge for the Future: “Dedicated to Bharat Mata and Chhattisgarh Mahatari”*

The Chief Minister said the initiative offers younger generations a profound opportunity to understand the struggles of the past and the role of Vande Mataram in shaping India’s independence movement.
He called upon citizens to take a renewed vow — to dedicate themselves to building a Viksit Bharat (Developed India) and Viksit Chhattisgarh, in devotion to Bharat Mata and Chhattisgarh Mahatari.

During the national ceremony, Prime Minister Modi released a commemorative coin and postal stamp marking the 150th anniversary and inaugurated the “Vande Bharat Portal” (vandematram150.in) – a digital platform allowing citizens to record their own renditions of Vande Mataram and become part of this living heritage. “This initiative,” he said, “offers every Indian the chance to lend their voice to the country’s timeless legacy.”

*An Exhibition of Memory and Pride*

In Raipur, Chief Minister Vishnu Deo Sai also inaugurated a photo exhibition at the Mahanadi Bhawan Secretariat dedicated to the 150th anniversary of Vande Mataram. The exhibition traces the song’s journey – from its creation by Bankim Chandra Chattopadhyay to its rise as the anthem of national consciousness.

Calling the exhibition “an inspiring visual chronicle,” CM Sai said it illuminates untold stories from India’s freedom struggle and reflects the nation’s indomitable spirit. “Such exhibitions,” he remarked, “connect the youth with the deeper emotional and philosophical roots of India’s independence and the enduring inspiration of Vande Mataram.” In the echoes of Vande Mataram, India once again found its voice — one of devotion, unity, and destiny.

Among those present during the occasion were Member of Parliament Chintamani Maharaj, Chief Secretary Vikas Sheel, Principal Secretary to the Chief Minister Subodh Kumar Singh, Secretary of the Department of Culture Dr. Rohit Yadav, Secretary to the Chief Minister Rahul Bhagat, Mukesh Bansal, P. Dayanand, and Dr. Basavaraju S., along with other senior officials and staff.

*सब्जी मंडी तिफरा में झाड़ियों के बीच मिली अधजली लाश, दहशत में लोग पढ़िये पूरी खबर*

0
Oplus_131072

आशीष कश्यप बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के सबसे शांत और न्यायधानी के नाम से गौरान्वित बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इंदिरासेतु कांड की तर्ज पर मिली अधजली लाश ने शहरवासियों की चिंता और पुलिस का टेंशन बढ़ा दिया है । तिफरा सब्जी मंडी के पास के झाड़ियों से धुआं उठते देख मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर जाकर देखे तो सन्न रह गए, सामने एक युवक की अधजली लाश पड़ी थी, सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची।लोग चर्चा करते रहे कि बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए मृतक की लाश को जलाने का प्रयास भी किया है, पुलिस ने मृतक के शव के पास से कुछ सामान और साक्ष्य के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस तरह की दूसरी घटना ने कई सवाल और पुलिस कर लिए चुनौतियां खड़ी कर दी है, क्योकि हाल ही में इंदिरा सेतु पुल के नीचे नदी में एक अधजली लाश मिली थी,

Oplus_131072

इसी तरह के दुसरे मामलों ने पुलिस को मोड्स अप्रेंटिस की दिशा दिखा दी है। पुलिस को किसी नतीजे पर पहुचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दरकार है। जिससे मौत के कारण का पता चल सके। लगातार हुई इस तरह की घटना ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है,
चाकूबाजी की अल्टरनेट घटनाओं ने पहले ही शहरवासियों की टेंशन बढ़ा रखी है, आलम यह है कि सबके मन मे तब तक भय बना रहता जब तक घर के सारे सदस्य घर के चौखट के अंदर लौटकर न आ जाये।
साइकोबाजी तो नही इस घटना को लेकर चल रही चर्चा में ये भी चर्चा आम है कि ये कही साइकोबाजी तो नही, इस घटना का इंदिरासेतु की घटना से कोई कनेक्शन तो नही।

**जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषणों के प्रदर्शन विधा में दन्तेवाड़ा जिला रहा प्रथम*

0

जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषणों के प्रदर्शन विधा में दन्तेवाड़ा जिला रहा प्रथम

दंतेवाड़ा, 07 अप्रैल 2025। विगत दिवस मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राण्उड में सम्पन्न हुए संभाग स्तरीय ऐतिहासिक बस्तर पंडुम 2025 का आयोजन कई मायनों में गहरी छाप छोड़ गया। बस्तर पंडुम केवल एक महोत्सव नही, बल्कि यह पुरातन आदिम जीवन का समग्र दर्पण था। इस उत्सव ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि जनजातीय समाज ने पीढ़ियों से अपने संस्कृति, लोक नृत्य, संगीत वेशभूषा, खानपान,की विरासत को जीवंत बनाए रखा हैं। कुल मिलाकर बस्तर पंडुम 2025 स्थानीय कला पथक दलों के लिए एक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच बन कर उभरा। जहां इन लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने लोक संगीत, नृत्य, कलाकृतियां प्रदर्शित कर यह सुनिश्चित किया कि हमारी समृद्ध विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचे।

बस्तर पंडुम में सात विधाओं जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं आभूषण, शिल्प एवं चित्रकला, पेय पदार्थ एवं व्यंजन स्पर्धाओं में विजेता दलों को पुरस्कृत किया गया। इसके अन्तर्गत जनजातीय नृत्य, में कोण्डागांव प्रथम स्थान, दन्तेवाड़ा द्वितीय स्थान, कांकेर का तृतीय स्थान, रहा। इस तरह जनजातीय गीत स्पर्धा में नारायणपुर प्रथम स्थान, कोण्डागांव द्वितीय स्थान, दन्तेवाड़ा को तृतीय स्थान मिला। जनजातीय नाट्य प्रतियोगिता में नारायणपुर प्रथम, बस्तर द्वितीय, दंतेवाड़ा तृतीय, जनजातीय वाद्ययंत्र का प्रदर्शन में कांकेर प्रथम, कोण्डागांव द्वितीय, सुकमा तृतीय, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन में दन्तेवाड़ा प्रथम, नारायणपुर द्वितीय, बस्तर तृतीय, जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला का प्रदर्शन में नारायणपुर प्रथम, दन्तेवाड़ा द्वितीय, बस्तर तृतीय, जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन में बीजापुर प्रथम, सुकमा द्वितीय, नारायणपुर तृतीय स्थान रहा।