Home Blog Page 335

*जिला सीईओ ने पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की*

0

*जिला सीईओ ने पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की*

*अधूरे आवास को समय सीमा में में पूर्ण करने एवं लक्षित प्रगति लाने दिए सख्त निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज जिला पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पीएम जनमन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना की प्रगति, अपूर्ण आवासों की स्थिति और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम जनमन अंतर्गत सभी अपूर्ण आवासों को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन आवासों की प्रगति 50 प्रतिशत से कम है, उन्हें 15 दिनों के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतवार निर्माण कार्यों के प्रगति के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि कई ग्राम पंचायतों में कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला सीईओ श्री पाण्डेय ने नोडल अधिकारियों को ग्रामवार प्रगति रिपोर्ट तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को उनके ग्रामों में अपूर्ण आवासों को तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने यह भी कहा कि जनपद पंचायतों के तकनीकी सहायकों को हर सप्ताह क्षेत्र भ्रमण कर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करनी होगी। जहां तकनीकी समस्याएं हैं, वहां तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि “पीएम जनमन योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में उपसंचालक पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ, परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ*

0

*“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ*

*”वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव*

*वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

रायपुर, /“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

*पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ*

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

*चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन*

कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

*जिलों में मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता*

राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

*विद्यालयों में विशेष गतिविधियाँ और रचनात्मक आयोजन*

प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों की धुन पर प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगेगा।

*‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ एक अभिनव पहल*

राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाएगी।

*“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी। – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*Credit Card, Debit Card, and UPI Payment Options for GST Introduced Across Chhattisgarh*

0

*Credit Card, Debit Card, and UPI Payment Options for GST Introduced Across Chhattisgarh*

*Major relief for businesses under the guidance of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai and directions of Finance Minister Shri O.P. Choudhary*

Raipur, / In a move to enhance ease of doing business and promote digital governance, the Chhattisgarh Government has implemented credit card, debit card, and UPI (Unified Payments Interface) payment options for filing GST returns across the state. The initiative, introduced under the guidance of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai and directives of Finance Minister Shri O.P. Choudhary, aims to make tax payments simpler, faster, and more transparent for traders and businesses.

The long-standing demand for such facilities had been raised consistently by the state’s business community, chambers of commerce, and trade organizations since the early phase of GST implementation. Traders had emphasized that integrating modern digital payment methods like UPI and card payments with the GST portal would significantly simplify tax transactions and improve transparency. Responding to this, Finance Minister Shri O.P. Choudhary instructed the State GST and Treasury departments to work jointly and expedite the implementation — a directive that has now materialized into a fully operational system.

Until now, taxpayers were limited to Net Banking and Over-the-Counter (OTC) payment options. This often posed challenges for small and new businesses, especially when certain banks were not linked to the GST portal. Technical issues such as failed payments, server downtime, and transaction failures near deadlines added to their difficulties, forcing many taxpayers to depend on intermediaries, resulting in a loss of both time and efficiency.

“The state government is continuously working to provide maximum convenience to taxpayers,” said Finance Minister Shri O.P. Choudhary. “The new facility to pay GST through credit cards, debit cards, and UPI offers a major relief to taxpayers. It will make the payment process simpler, faster, and more transparent, especially benefiting small traders.”

He further noted that the initiative is a part of the government’s broader commitment to advancing Ease of Doing Business and Digital Governance in the state.

The new facility is now live on the official GST portal (www.gst.gov.in). Taxpayers can log in and make payments directly through credit card, debit card, or any UPI app. The system is fully secure and designed to make GST payment more convenient and user-friendly.

This initiative marks a major stride toward promoting digital payments and building a transparent tax ecosystem in Chhattisgarh. It is expected to enhance departmental efficiency and revenue collection, further cementing the state’s position among India’s leading digital tax administration models.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said, “The Chhattisgarh Government’s goal is to make governance processes simple, accessible, and transparent for every citizen and business. The expansion of digital facilities like credit card, debit card, and UPI payments for GST across the state is a crucial step in that direction. This system will not only provide speed and convenience to traders but also strengthen transparency and trust in the state’s economy. We want taxpayers to face no technical or procedural hurdles and to fulfill their tax obligations smoothly. This initiative will serve as a milestone in positioning Chhattisgarh among the leading states in Digital India and Ease of Doing Business benchmarks.”

*बिलासपुर पुलिस के 5 अधिकारी कर्मचारी सेवानिर्वित*

0

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी के सेवा का किया सम्मान और स्मृति चिह्न भेंट कर दिए शुभकामनाएँ*

**सभी अधिकारी कर्मचारी ने साझा किया अपना अनुभव **

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक महेश राम भगत, आरक्षक देवनारायण प्रधान, आरक्षक दिलीप कुआर दूबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस के अध्यक्षता में बिलासपुर पुलिस के सेवानिवृत्ति पर सभी अधिकारी कर्मचारी का स्वागत करते हुए सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यों के अनुभव से सीख लेते हुए सभी को प्रतीत होना चाहिए कि वर्तमान समय में पर्याप्त संसाधन और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं परंतु इनके भर्ती कि समय न आधुनिक उपरकण न पर्याप्त संसाधन फिर भी पुलिसिंग बेहतर दर्जे का होता था और अपराध रोकथाम उत्तम दर्जे का हुआ करता था कठिन परिस्थिति में भी बेहतर परिणाम दिए। साथ साथ अपने परिवार पुत्र पुत्रियों के भरण पोषण और अच्छी शिक्षा बेहतर जीवन शैली के साथ को बेहतर इंसान बनाने हेतु सराहनीय कार्य हेतु शुभकामनाएँ दिए ।

विदाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, मुख्य लिपिक (बड़े बाबू )पुलिस अधिक्षक कार्यालय रफीक खान सहित पुलिस विभाग कि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्ति अधिकारी कर्मचारी का पुष्प गुच्छ से सम्मान कर शुभकामनाएं सही उज्जवल भविष्य की कामना किए ।

*“समाज सेवा की नई मिसाल: निक्षय मित्र योजना के तहत 10 टीबी रोगियों को गोद लेने पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी को राज्योत्सव में सम्मान”*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली की जानी-मानी सामाजिक संस्था स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने एक बार फिर समाज सेवा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रही निक्षय मित्र योजना के तहत संस्था ने 10 टीबी (तपेदिक) रोगियों को गोद लेकर उनके पोषण, देखभाल और सहयोग की जिम्मेदारी उठाई है।

इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रशासन ने राज्योत्सव के अंतिम दिन संस्था को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
निक्षय मित्र योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। इस योजना के माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था टीबी रोगियों को पोषण, अतिरिक्त निदान और रोजगार सहायता जैसी मदद प्रदान कर सकती है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा हमारी संस्था सदैव सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रही है। निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग की मदद कर हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को सेवा और संवेदना के मार्ग पर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुन्नलाल मोहले और कलेक्टर कुंदन कुमार ने संस्था के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्टार्स ऑफ टुमॉरो समाज के प्रेरक कार्यों के लिए जानी जाती है, और इस पहल ने एक और उल्लेखनीय अध्याय जोड़ दिया है। यह पहल न केवल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज सेवा और मानवीयता की मिसाल भी है।

सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर संस्था के सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सदस्य वासु पांडेय एवं रवि साहू उपस्थित रहे।

*मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याएँ सुनीं*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुँचकर अपनी समस्याएँ एवं जनहित से जुड़े मुद्दे मंत्री श्री साहू के समक्ष रखे। मंत्री श्री साहू ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन “जनता के द्वार तक” पहुँचे और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनकल्याण और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है।छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन तेज़ी से किया जा रहा है।

जनदर्शन के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मंत्री श्री साहू से संवाद किया और क्षेत्रीय विकास से संबंधित सुझाव साझा किए। मंत्री श्री साहू ने कहा कि जनता की सहभागिता से ही विकास का उद्देश्य पूर्ण हो सकता है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

*श्री साहू धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित -श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम कथा में की सहभागिता*

इसके बाद मंत्री श्री साहू पथरिया वार्ड क्रमांक 08 में श्री निश्चल गुप्ता जी के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर सम्मिलित हुए ।

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। श्री साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह कथा सभी के जीवन में सत्य, शांति और भक्ति का भाव जागृत करे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष पथरिया श्रीमती चित्रलेखा मनीष जांगड़े, राजेंद्र साहू, लोकेश साहू, रघु वैष्णव, रिंकू साह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इसके पश्चात मंत्री श्री तोखन साहू ने मानस मंच में परम पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी द्वारा प्रवर्तित श्रीराम कथा में भी सम्मिलित होकर श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में धर्म, मर्यादा और सेवा का संदेश देने वाला प्रेरक प्रसंग है।

श्री साहू ने ईश्वर से कामना की कि यह दिव्य कथा समाज में शांति, सद्भाव और मंगल का प्रकाश फैलाए।

इस अवसर पर लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, अशोक साहू, संतोष साहू, दिनेश साहू, उत्तम साहू, गणेश जायसवाल, नितेश पाठक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और मंत्री श्री साहू के साथ धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता पर सार्थक चर्चा की।

*🔶अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*🔶अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

🔶 थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।

🔶 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।

आशीष कश्यप बिलासपुर –दिनांक 05.11.2025 के शाम थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुरदुर निवासी इंद्र कुमार साहू तालाब किनारे में अवैध महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर आरोपी इंद्र कुमार साहू पिता स्व. सुखेलाल साहू उम्र 60 साल साकिन खुरदुर थाना कोटा जिला बिलासपुर पुलिस टीम को मिला। पूछताछ पर आरोपी के कब्जे से अलग अलग पन्नी पाउच में भरा 1-1 पाव में कुल 12 लीटर महुआ शराब (कीमती ₹2400) पेश करने पर बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

🔶 कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

*🔶✨ जंगली जानवरों के शिकार हेतु लगाए गए अवैध विद्युत करंट से एक व्यक्ति की मृत्यु — शव जलाकर साक्ष्य नष्ट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध ✨🔶*

0

🔶✨ जंगली जानवरों के शिकार हेतु लगाए गए अवैध विद्युत करंट से एक व्यक्ति की मृत्यु — शव जलाकर साक्ष्य नष्ट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध ✨🔶

आशीष कश्यप बिलासपुर :-थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास जंगल में दिनांक 29.10.2025 से 03.11.2025 के मध्य एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मृत्यु एवं शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने की सूचना प्राप्त होते ही कोटा पुलिस द्वारा तत्काल सक्रिय जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ की गई।

प्रार्थी आजू राम कुशराम के आवेदन पर थाना कोटा में मर्ग धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं घटनास्थल निरीक्षण से यह तथ्य सामने आया कि ग्राम नर्मदा डिंडोल के कुछ व्यक्तियों द्वारा 11 केवी विद्युत पोल से नंगी जीआई तार खींचकर अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा था।

इसी दौरान मृतक अयोध्या सिंह खुसरो (उम्र 35 वर्ष), निवासी छिरहापारा धुमा (थाना तखतपुर), उक्त क्षेत्र से गुजरते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के पश्चात आरोपियों ने साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

⚖️ मामले में दर्ज अपराध

जांच उपरांत निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध थाना कोटा में अपराध धारा 105, 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया — उक्त मामले में आरोपी 1️⃣ जान सिंह बैगा पिता चरण बैगा, उम्र 48 वर्ष
2️⃣ अनिल बैगा पिता मंहगु बैगा उम्र 25 साल, 02 विधि से संघर्षरत बालक
(सभी निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल, थाना कोटा, जिला बिलासपुर)
घटनाक्रम के पश्चात आरोपीगण जंगल क्षेत्र में छिपे हुए थे, जिन्हें कोटा पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, सूझबूझ एवं कड़ी मेहनत से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों की सक्रिय पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।

👮‍♂️ इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा श्री तोप सिंह नवरंग के कुशल मार्गदर्शन में —
स.उ.नि. नहारू राम साहू, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव,
आर. रविंद्र मिश्रा, आर. दीप सिंह कंवर, आर. प्रफुल्ल यादव,
आर. विनोद यादव, आर. सोमेश्वर साहू एवं आर. संजय श्याम का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

🚨 कोटा पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध विद्युत शिकार जैसे खतरनाक कार्यों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में कुल 52 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु मिली लगभग ₹2 करोड़ 80 लाख की सौगात*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर सक्रिय पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से लगातार विधानसभा की जनता को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है इन विकास कार्यों से जनता को लाभ मिल रहा है वहीं उन्हें सुगम आवागमन प्रकाश व्यवस्था व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही है नगर पंचायत पांडातराई में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से कुल 52 अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपए की सौगात नगर वासियों को मिली है इसके तहत नगर में मूलभूत सुविधाओं, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण,स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, मुक्तिधाम, मूर्ति स्थापना,टॉप निर्माण,आहता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष जैसे विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास कार्यों का निर्माण होगा इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता की सुविधा एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं नगरवासियों की सुविधा एवं नगर के विकास को गति देने के लिए आज 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है हाल ही में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए नगर में उप तहसील की स्थापना भी की गई जो डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं विकास नीति को दर्शाती है। आज नगर पंचायत पांडातराई को मिली इस सौगात से नगर के विकास एवं जनता को सुविधाओं का लाभ मिलेगा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुगम सड़क, नाली निर्माण से पानी जाम की समस्या से निजात मिलेगा इन विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी वहीं नगर की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी उन्होंने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं इसके पूर्व भी पांडातराई नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, बाईपास निर्माण और तहसील कार्यालय की स्थापना जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पांडातराई नगर एवं पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

—————————————-

 *जान पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण आरोपी गिरफ्तार।*

0

 *जान पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण आरोपी गिरफ्तार।*
*शादी के दबाव डालने पर आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दुसरी लड़की के साथ किया शादी।*
*दुसरी लड़की से शादी करने के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को किया प्रताड़ित।*
*आरोपी के प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पूर्व में किया आत्म हत्या करने की किया कोशिश।*
*रिपोर्ट के महज 6 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
गिरधर साहू पिता सुखराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी आत्मानंदन स्कूल के पास चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 05.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बहन के घर में किराये पर रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक गिरधर साहू के साथ जान पहचान हुआ था, जो इसके साथ शादी करने की बात कहता था कि दिनांक 15.09.2021 को अपने किराये के मकान जोरापारा में पढ़ने के लिए बुलाया और मौका पाकर शारीरिक संबंध बनाया, और तब से वह जब भी मौका मिलता शारीरिक संबंध बनाता था, जिसे शादी करने के लिए कहने पर टाल मटोल कर दुसरी लड़की के साथ शादी कर लिया है, इसके बाद भी वह प्रताड़ित करते हुये शारीरिक संबंध बना रहा था, जिसकी प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर आत्म हत्या का प्रयास भी कर चुकी हूं, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गिरधर साहू को रिपोर्ट के महज 06 घंटों के भीतर दिनांक 06.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।