Home Blog Page 332

*अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार*

0

#शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब अलग अलग 3 प्रकरण में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

रायपुर*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है*

*केश 1* प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 20 लाख ठगी होने पर थाना खमारडीह में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 176/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. 66(D)IT एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी प्रयल अस्थाना घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर निवास कर रहा था।ग्वालियर मध्यप्रदेश में रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*केश 2* प्रार्थी युवराज पिस्दा ने उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.4 लाख की ठगी होने पर थाना मुजगहन में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/24 धारा 420 भादवि पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर दो आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी नेहरू लाल अन्य आरोपी मयंक पटेल के साथ मिलकर मुंबई ब्रांच के बैंक में खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

*केश 3* प्रार्थी डाकेस्वर सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ के बहाने 71 लाख की ठगी होने पर थाना सरस्वती नगर में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/25 धारा 318(4) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी जयराम वाजेंदला बैंक में करंट खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1 प्रयल अस्थाना पिता प्रदीप अस्थाना उम्र 31 वर्ष पता बिरला ग्वालियर मध्यप्रदेश

2 नेहरू लाल पिता सुखदेव उम्र 23 वर्ष पता 12-1 वार्ड नंबर 09 वीटीसी सावित्रीपुर, पोस्ट बरतीकला थाना बंसतपुर जिला बलरामपुर

3 मयंक कुमार पटेल पिता सच्चिदानंद पटेल उम्र 33 वर्ष पता 51-1 ग्राम सावित्रीपुर पोस्ट बरतीकला, पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर, जिला-बलरामपुर

4 जयराम वाजेंदला पिता वीरा राघव राव 52 वर्ष पता प्लॉट 103, साई होम्स, यक्शन पेड़ाघंटियाडा विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश

*Tourists Experience the Charm of Rural Culture, Adventure, and Hospitality at Jashpur Jamboree*

0

*Rock Climbing and Folk Performances Draw Visitors to Deshdekha*

Raipur, /The Jashpur Jamboree in Chhattisgarh’s Jashpur district has redefined tourism by seamlessly blending local culture, nature, and adventure. Organized by the district administration from November 6 to 9, the four-day festival is offering visitors from across the country a vivid experience of Jashpur’s lush valleys, traditional arts, and warm hospitality.

In the village of Kere, eight homestays have been set up for tourists, complete with all necessary amenities. This initiative has not only given rural tourism a new direction but also provided local families with an opportunity for economic empowerment.

Guests at these homestays are living not as outsiders but as members of local households, immersing themselves in the rhythms of Jashpur’s daily life, cuisine, and customs. Tourists shared that “staying in homestays is far better than in hotels — the simplicity, warmth, and home-cooked food here are heartwarming.”

The homestay model offers a direct connection with village life, allowing tourists to experience local culture and language up close while enjoying traditional Chhattisgarhi dishes. Compared to hotels, these stays are more affordable and offer a personalized, family-like environment.

Following the examples of Himachal Pradesh, Uttarakhand, Kerala, Sikkim, and Assam, Chhattisgarh too is entering a new era of homestay-based rural tourism. The scenic hills and greenery of Jashpur make this model even more appealing.

For adventure enthusiasts, the Jashpur Jamboree provided special attractions. Around 120 tourists participated in rock climbing sessions at Deshdekha, conducted under expert supervision with full safety measures. The participants enjoyed both thrill and tranquility amid verdant landscapes.

On the opening day, registered tourists were served meals in leaf plates (dona-pattal) — a hallmark of Jashpur’s traditional hospitality. After a day full of activities, the evenings came alive as visitors danced to folk tunes alongside local artists. Under the moonlit sky, the blend of music, laughter, and camaraderie transformed the atmosphere into a celebration of togetherness.

One of the highlights of the event was the star-gazing session, where tourists lay beneath the open sky, marveling at the brilliance of the stars and the serene beauty of nature. The songs, dances, and luminous night created memories to cherish.

Through meticulous arrangements for accommodation, food, safety, and cultural programming, the district administration has turned the Jashpur Jamboree into a model rural-tourism festival. The event has boosted the local economy and placed Jashpur prominently on India’s tourism map as a unique confluence of nature, culture, and adventure.

*Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Condolence on the Demise of Renowned Actress and Playback Singer Sulakshana Pandit*

0

*Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Condolence on the Demise of Renowned Actress and Playback Singer Sulakshana Pandit*

*“Sulakshana ji’s voice carried the fragrance of Chhattisgarh’s soil,” says the Chief Minister*

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has expressed profound sorrow over the demise of renowned Indian film actress and melodious playback singer Sulakshana Pandit, fondly remembered as the daughter of Chhattisgarh. The Chief Minister said that her passing marks an irreparable loss to the Indian music fraternity.

Chief Minister Sai said that Sulakshana ji’s artistic journey was deeply rooted in the cultural soil of Raigarh, Chhattisgarh, where music is not merely a tradition but a way of life. She was born at the Asharfi Devi Women’s Hospital in the old locality of Ramgudi Para, Raigarh, and received her early education at the Government Girls’ School on Palace Road.

The Chief Minister noted that Sulakshana’s father, Shri Pratap Narayan Pandit, was a distinguished tabla player in the royal court of Raja Chakradhar Singh. For their family, music was not just an art form – it was a sacred legacy. Sulakshana ji embodied that legacy through her soulful voice, which resonated across the nation and beyond.

Chief Minister Sai remarked that Sulakshana ji’s voice reflected simplicity, emotion, and the scent of Chhattisgarh’s earth. Through her music and acting, she not only enriched Indian cinema but also gave Chhattisgarh’s cultural heritage a national recognition.

“Sulakshana Pandit ji’s life was a symbol of music, devotion, and grace. Her contribution will always be remembered,” the Chief Minister said.

He prayed to the Almighty to grant peace to the departed soul and strength to the bereaved family to bear this irreparable loss.

*मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की आराधना केवल शब्दों में नहीं, अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के माध्यम से होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब हम भारत माता की पूजा करते हैं, तो पूजा में दक्षिणा देना भी आवश्यक होता है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि को अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। यही हमारी मातृभूमि के प्रति सच्ची देशभक्ति और सबसे महत्वपूर्ण दक्षिणा होगी।

*“True Devotion to the Motherland Lies in Fulfilling One’s Duties with Integrity,” Says Chief Minister Vishnu Deo Sai*

0

*“True Devotion to the Motherland Lies in Fulfilling One’s Duties with Integrity,” Says Chief Minister Vishnu Deo Sai*

Raipur, / Chief Minister Vishnu Deo Sai today addressed a gathering at the Mantralaya Mahanadi Bhawan on the occasion of the 150th anniversary of the national song “Vande Mataram.”

In his remarks, the Chief Minister drew from the Valmiki Ramayana, citing the verse “Janani Janmabhoomishcha Swargadapi Gariyasi” — “The mother and the motherland are greater than heaven itself.” He said that the land which gives us birth, nurtures us, and shapes our identity deserves our highest form of service. “Serving our motherland,” he emphasized, “is not merely through words of praise, but through the conscientious and devoted performance of our duties. That alone is the truest form of worship.”

Chief Minister Sai added that just as an offering (dakshina) completes any act of worship, so too must devotion to Bharat Mata be accompanied by action. Referring to Prime Minister Narendra Modi’s vision of a ‘Developed India by 2047,’ he urged every officer, employee, and public representative of Chhattisgarh to perform their responsibilities with complete dedication and honesty. “This,” he said, “will be our most meaningful offering — our supreme dakshina — to our motherland and a reflection of true patriotism.”

*जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा”*

0

*जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा”*

*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन*

रायपुर, / भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं प्रभारी सचिवों की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में जनजातीय संस्कृति, लोककला, व्यंजन, हस्तशिल्प और विकास प्रदर्शनी के साथ-साथ भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रमों में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव एवं उत्तर छत्तीसगढ़ जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आश्रम-छात्रावासों, शासकीय संस्थानों और जनजातीय ग्रामों में प्रभातफेरी, जन-जागरूकता यात्राएँ, वृक्षारोपण, निबंध, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। जनजातीय नायक-नायिकाओं के जीवन और योगदान पर संगोष्ठियाँ भी होंगी।

इस पखवाड़े के दौरान विशेष लाभार्थी संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, सिकल सेल जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, जाति प्रमाणपत्र वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाएँ प्रदान की जाएँगी।

जिले के “आदि सेवा केन्द्रों” में भी गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों, प्रतिभावान बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही पी.एम. जनमन, आदि कर्मयोगी तथा धरतीआबा योजनाओं से संबंधित लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएँगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश-पाठ (पाती वाचन) भी किया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर यह आयोजन प्रदेश के आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, संघर्ष और गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर बनेगा।

*”धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और त्याग से जनजातीय समाज को स्वाभिमान और स्वतंत्रता का संदेश दिया। जनजातीय गौरव पखवाड़ा न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत के उत्सव का प्रतीक है, बल्कि यह आदिवासी समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे इस पखवाड़े में उत्साहपूर्वक भाग लें और हमारी जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं मूल्यों को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।”- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि*

0

*मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और उनके सेवा एवं योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से, जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रति चिन्हित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन निधि प्रदान करने की घोषणा की गई थी।

आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि ‘मुख्यमंत्री बैगा, गुनिया-हड़जोड़ सम्मान योजना’ का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के अंतर्गत परंपरागत रूप से वनौषधियों के ज्ञान में दक्ष बैगा, गुनिया और हड़जोड़ व्यक्तियों के पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करना, उसे आगामी पीढ़ियों तक हस्तांतरित करना और उनके वनौषधीय चिकित्सकीय अनुभवों का अभिलेखीकरण कर उनकी आजीविका एवं सेवा को सुदृढ़ बनाना है।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि जनजाति समाजों में वनौषधीय चिकित्सा संबंधी अनुभव परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होते हैं। अनुसूचित क्षेत्रों के ग्रामों में ऐसे बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ व्यक्ति जो विगत तीन वर्षों से वनौषधीय चिकित्सा सेवा कार्य में संलग्न हैं, उन्हें संरक्षित करने और सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्त्री, पुरुष एवं तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) व्यक्ति, जो बैगा, गुनिया या हड़जोड़ के रूप में कम से कम 30 वर्षों से अपने स्थानीय क्षेत्र में सेवाएँ दे रहे हैं तथा जिनके परिवार में कम से कम दो पीढ़ियों से वनौषधीय चिकित्सा का ज्ञान स्थानांतरित हुआ है, पात्र माने जाएंगे। साथ ही, जो व्यक्ति पादप औषधि बोर्ड, आयुष विभाग, वन विभाग या लघु वनोपज संघ जैसी पंजीकृत संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, उनका चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ग्राम स्तर पर किया जाएगा।

ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत द्वारा प्रेषित नामों की अनुशंसा ग्राम स्तर पर ग्राम सचिव, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा प्राथमिक अथवा माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक द्वारा अनुमोदित की जाएगी। इस अनुशंसा के आधार पर संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास स्तर पर गठित समिति — जिसमें संबंधित जनपद अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक जनपद सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) एवं मंडल संयोजक शामिल होंगे — द्वारा अनुशंसित नामों का परीक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सत्यापित सूची आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यालय को प्रेषित की जाएगी। समिति द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया जाएगा।

ग्राम सभा/ग्राम पंचायत से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर तथा जनपद स्तर पर गठित समिति की अनुशंसा के उपरांत सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास द्वारा कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त कर प्रस्ताव आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास को भेजा जाएगा। प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार जिलों को आवश्यक धनराशि का आबंटन किया जाएगा। तत्पश्चात सहायता राशि का वितरण जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा तथा सम्मान निधि प्राप्त व्यक्तियों की सूची संबंधित ग्राम सभा में सार्वजनिक रूप से पढ़ी जाएगी।

*”छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराएं हमारे सांस्कृतिक वैभव और प्राचीन ज्ञान का जीवंत प्रतीक हैं। बैगा, गुनिया और हड़जोड़ हमारे समाज के वे सम्मानित जन हैं, जिन्होंने सदियों से वनौषधीय चिकित्सा की लोकपरंपरा को जीवित रखा है। उनकी इस अनमोल सेवा और ज्ञान को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना” प्रारंभ की है। इस योजना के माध्यम से हम न केवल उनके योगदान को मान्यता दे रहे हैं, बल्कि उनकी परंपरागत चिकित्सा प्रणाली को संरक्षित करते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प भी निभा रहे हैं।” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन परियोजनाएँ प्रदेश के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सिंचाई परियोजनाओं का निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रदेश की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*Ensure Quality and Expedite Irrigation Projects, Says Chief Minister Vishnu Deo Sai*

0

*Ensure Quality and Expedite Irrigation Projects, Says Chief Minister Vishnu Deo Sai*

*Chief Minister reviews Water Resources Department’s performance in Raipur*

Raipur, / Chief Minister Vishnu Deo Sai convened a review meeting of the Water Resources Department at his official residence in Raipur, emphasizing the need to accelerate the pace of ongoing irrigation projects while maintaining the highest standards of quality.

During the meeting, the Chief Minister sought detailed information about all under-construction and active irrigation schemes across the state. He directed officials to ensure that every project is executed with precision and that the speed of implementation is significantly enhanced.

“Irrigation projects are the backbone of Chhattisgarh’s comprehensive development,” Chief Minister Sai said, instructing departmental officers to work with urgency and diligence. He stressed that timely completion of these projects is crucial for ensuring the availability of clean drinking water to citizens and adequate irrigation supply for farmers.

Water Resources Department Secretary Rajesh Sukumar Toppo presented a detailed PowerPoint presentation outlining the current status of irrigation projects underway across the state.

Also present at the meeting were Principal Secretary to CM, Subodh Kumar Singh; Secretary to CM, P. Dayanand, and other senior officials of the Water Resources Department.

* नाबालिक पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

* नाबालिक पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 आरोपी ,पीडिता को नाबालिक जानते हुए जबरदस्ती किया था शारीरिक शोषण
 थाना सीपत में आरोपी का पूर्व में भी दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज है,
 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

गिरफ्तार आरोपी- सूरज कुमार सूर्यवंशी पिता स्व बलदाउ प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी ग्राम मटियारी सूर्यवंशी मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0.ग0.

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.10.2025 को पीडिता द्वारा थाना सीपत में आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी के द्वारा नाबालिक पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी कायमी दिनांक से फरार था जिसकी लगतार पतासाजी किया जा रहा था, मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को उसके गृह ग्राम मटियारी से हिरासत में लेकर, त्वरित कार्यवाही करते हुए, दिनांक 07.11.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी सूरज सूर्यवंशी पूर्व में भी नाबालिक से दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जेल जा चुका है जमानत पर छूटने पर फरार हो गया था जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया गया था।