Home Blog Page 331

*भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम,समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना ही पार्टी व संगठन की असली शक्ति है : भावना बोहरा*

0

0.पंडरिया विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह में एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा ने किया कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन, कहा पार्टी की असली शक्ति आप सभी कार्यकर्ता हैं।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन एवं ऊर्जावर्धन करने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा हाई स्कूल मैदान पोलमी पंडरिया में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में पंडरिया विधानसभा के लगभग 2500 से अधिक की संख्या में बूथ स्तर से लेकर सहसपुर लोहारा एवं पंडरिया जनपद, शक्ति केंद्र, नगर पालिका व पंचायत, कबीरधाम जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे पंडरिया विधायक भावना बोहरा जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन किया और दीपावली मिलन समारोह में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी और उनकी पूरी टीम के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए नजर आए और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और पार्टी एवं देश के प्रति उनकी निष्ठा, सेवा भावना,समर्पण एवं परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का परिश्रम,समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना ही पार्टी व संगठन की असली शक्ति है। आज हमें विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का गौरव आप सभी के खून-पसीने व परिश्रम की बदौलत मिली है चुनाव हो या राष्ट्र सेवा जनता की समस्याओं का निराकरण करना हो या किसी आपदा में उनकी सहायता भाजपा का हर कार्यकर्ता एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही की तरह हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तत्पर रहता है आपकी यह निःस्वार्थ भावना ने ही भाजपा को आज जन-जन के दिलों में बसाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं एक भारत-श्रेष्ठ भारत विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे सार्थक अभियानों को मूर्त रूप देने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन जनकल्याण की योजनाओं और प्रदेश की प्रगति के लिए किये जा रहे विकास कार्यों का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अनवरत प्रयासों से ही आज हमारा देश एवं प्रदेश विश्व के मानचित्र में अपनी एक अमिट छाप छोड़ रहा है आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है हर क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है जिससे हर क्षेत्र में हम अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर रहें हैं वहीं अनुसंधान, विज्ञानं अंतरिक्ष और रक्षा के क्षेत्र में भी भारत की आत्मनिर्भरता स्पष्ट रूप से दिख रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज हमारा देश डिफेन्स के क्षेत्र में उपकरणों का एक्पोर्ट कर रहा है विगतवर्षों में मोदी सरकार ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अंतर्गत कई नीतिगत पहलें की हैं जिनका उद्देश्य देश में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिज़ाइन विकास और निर्माण को प्रोत्साहित करना है आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल भावना है जब हर नागरिक स्वदेशी को अपनाता है और अपने श्रम, कौशल व उत्पाद पर गर्व करता है तभी भारत सशक्त बनता है हमें अपने जीवन में स्वदेशी को अपनाकर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए भावना बोहरा ने आगे कहा कि एक समय था जब कांग्रेस के कुशासन में हमारा पंडरिया विधानसभा उपेक्षित था जनता की समस्याओं को न सुना जाता था ना ही उसका निराकरण होता था भ्रष्टाचार चरम पर था, विकास कार्य केवल कागजों पर सिमित थे सड़कें बदहाल थी, जनता अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही थी लेकिन सत्ता में बैठे कांग्रेस के नेताओं और शासन उनकी आवाज को अनसुनी कर रही थी तब आप सभी कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर एक-एक बूथ में एक-एक घरों तक जाकर कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर पंडरिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार बनाने के लिए भाजपा को मजबूत किया और आज छत्तीसगढ़ सहित हमारे पंडरिया विधानसभा में भी विकास की गति तीव्र हुई है लगातार विकास कार्यों से यहां की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई बेहतर रोड से कनेक्टिविटी बढ़ी, लोगों को पक्के आवास मिले, किसानों को धान बोनस और 3100 रुपए में धान खरीदी से वे सशक्त हुए, महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता मिली युवाओं को रोजगार मिल रहा है वहीं अधोसंरचना के निर्माण कार्य निर्बाध व पारदर्शिता के साथ आकार ले रहें हैं हर घर तक स्वच्छ पानी पहुँच रहा है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रहने वाले जनजाति समाज के हमारे भाई-बहनों के घरों तक पक्की सड़कें और मकान पहुंचा स्वच्छ पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई पीएम जनमन योजना एवं नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं से वे विकास की मुख्य धारा से जुड़े हैं उन्होंने कहा कि आज पंडरिया विधानसभा में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है सुतियापाट नहर विस्तारीकरण जिसके लिए हमने कड़ा संघर्ष किया हरिनाला पुल का निर्माण, पंडरिया बाईपास, नगर पंचायत पांडातराई एवं रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय की स्थापना पीएम जनमन योजना से पक्की सड़कों का निर्माण व पीएम आवास की सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली जिसका टेंडर भी जारी हो गया है और जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण भी कर लिया जाएगा निःशुल्क बस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है गाँव-गाँव तक सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चौक-चौराहों का निर्माण हो रहा है हर व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुँचाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इन प्रयासों में आप सभी का सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं आप सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ा है आत्मनिर्भर भारत का मतलब है एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न हो, बल्कि अपनी ताकत से आगे बढ़े यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है जो हमें आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य रखता है आज प्रधानमंत्री के “हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी” एवं “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों ने देशवासियों को स्थानीय उत्पादों व कारीगरों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है आत्मनिर्भर भारत अभियान जिला संयोजक श्री रामकुमार भट्ट जी ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है आज भारत इम्पोर्ट की जगह एक्पोर्ट करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है स्थानीय उत्पादों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन मिल रहा जिससे वैश्विक मंच पर भारत का प्रभुत्व भी बढ़ रहा है भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है कार्यक्रम में पंडरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया ने आभार भाषण देते हुए उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

—————————————-

*एक मोटर सायकल सीडी डिलक्स वाहन में परिवहन करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही*

0

एक मोटर सायकल सीडी डिलक्स वाहन में परिवहन करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही

चन्द्रपुर जिला सक्ती – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 08.11.2025 को जरिये जरिये मुखवीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति धजाराम पिता ठुरूयम सिदार उम्र 45 वर्ष ग्राम नवापारा थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ छ.ग के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 2000 रू. एव परीवहन में उपयोग लाये मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्र सीजी 13 ए.टी. 8728 में परिवहन करते ग्राम हरदी की ओर जा रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कसकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम मिरौनी एवं मडवा के चीव मेन रोड आम पेड अमित पटेल के खेत पास नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी धजाराम पिता ठुरूराम सिदार उम्र 45 वर्ष ग्राम नवापारा थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ छ.ग के कब्जे से एक नीला रंग के थैला में एक लाल रंग के प्लास्टी क जरीकेन 10 लीटर क्षमता वाली में लगभग 10 लीटर महुआ शराब और एक सफेद रंग के पालीथीन वोरीनुमा में लगभग 10 लीटर महुआ शराव भरी हुई फुल 20 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रूपये तथा परीवहन में उपयोग लाये गये मोटर सायकल नीला सफेद कलर सीडी डिलक्स वाहन क्र. सी. जी 13 ए.टी 8728 को कीमती 30000 रूपये कुल जुमला 32000 रूपये को जप्त कर मौके पर महुआ शराब को शीलबंद कर महुआ शराब एवं मोटर सायकल को कब्जे में लिये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 08.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र. आर. रामगिलास लहरे, उमाशंकर सिदार, आर. मधु सिदार, एंव थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

*बिग ब्रेकिंग  — जांजगीर-चांपा रफ्तार का कहर जारी, सड़क हादसे में एक युवक की मौत — नरियारा में उग्र चक्का जाम*

0

बिग ब्रेकिंग  — जांजगीर-चांपा

रफ्तार का कहर जारी, सड़क हादसे में एक युवक की मौत — नरियारा में उग्र चक्का जाम

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत नरियारा नगर पंचायत में आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक को कैप्सूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अतुल कुमार साहू पिता जय साहू, निवासी नरियारा की दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना में साथ में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, और शव का पंचनामा नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक जाम जारी रहेगा।

मौके पर थाना मूलमुला प्रभारी और पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

यह सड़क बिलासपुर से जांजगीर को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग है, जहां हादसे का यह दृश्य दिल दहला देने वाला रहा।

*शिक्षिका नीलम बनी नगर सैनिक — नेहा पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की शिक्षिका रही नीलम घृतलहरे ने नगर सैनिक में चयनित होकर लोरमी का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फिर बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत, सम्मान कर बधाई प्रेषित किए। तथा विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर नीलम घृतलहरे को सम्मानित किया। फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक सुनील लहरे ने कहा कि नीलम घृतलहरे का नगर सेना में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे विद्यालय की गौरवगाथा है। उन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। वही विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका टोण्डे ने कहा कि नीलम का यह चयन हर शिक्षिका के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा से यह सिद्ध होता है कि लक्ष्य चाहे कितना भी ऊँचा क्यों न हो, दृढ़ इच्छाशक्ति से वह अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही नगर सैनिक नीलम घृतलहरे ने कहा कि नेहा पब्लिक स्कूल मेरे जीवन की सीख और संस्कारों की आधारशिला रहा है। यहाँ के विद्यार्थियों, सहकर्मियों और प्राचार्य से मिले स्नेह और सहयोग ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मैं सदैव इस विद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाए रखने का प्रयास करती रहूँगी। तथा देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका गीता यादव ने किया ।तथा आभार प्रदर्शन शिक्षिका प्रिया अहिरवार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक देवेन्द्र, आशु शर्मा, भारती मरावी, किरण कश्यप, दिव्या शर्मा, सहित ज्योति यादव, रामनाथ ध्रुव, पालकगण एवं बच्चे उपस्थित थे।

* *नशा मुक्ति जागरूकता का विशेष अभियान कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राम कोटमीसोनार एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद*

0

 *नशा मुक्ति जागरूकता का विशेष अभियान कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राम कोटमीसोनार एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद*

* *क्षेत्र के सबरिया/धनुवार समाज के लोग भारी संख्या में महिलाए/पुरुष एवं बच्चे हुए शामिल*

* *पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को कापी, पेन, पुस्तक भी वितरण किया गया*

* *सबरिया/धनुवार समाज के लोगों ने शराब नहीं बनाने, न बिक्री करने की ली शपथ*

* *नशा मुक्ति जागरूकता के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत सबरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि स्वयं सबरिया समाज के लोग अब अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सबरिया समाज के लोग सामूहिक चर्चा कर इस बात पर एकमत हो चुके हैं कि अब वे अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा समाज के लोगों को स्वरोजगार, कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना लागू की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को बिहान ग्रुप से भी जोड़ा जा चुका है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक को कोटमीसोनार एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान ने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। अवैध शराब बिक्री करना एवं शराब का सेवन करना, जुआ, सट्टा खेलने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

*जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील*

* अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं।

* सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

* यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस सकारात्मक पहल से सबरिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में अपराधों पर अंकुश लगेगा और स्वावलंबन का संदेश फैलेगा।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक कमलेश सेंडे पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित साबरीया/धनुवार समाज के लोग अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मरीजों से सीधे संवाद कर ली मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी*

0

*कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मरीजों से सीधे संवाद कर ली मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी*

*निर्माण एजेंसी की धीमी गति पर जताई नाराज़गी, कार्य समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*डॉक्टरों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ देने के निर्देश*

*साफ-सफाई, उपकरणों को फंक्शनल रखने और वेंटिलेटर की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश*

*जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री महोबे*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा,/जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की बेहतर स्वास्थ सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय जांजगीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, लेबर वार्ड, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी कक्ष, नेत्र विभाग, दवा वितरण कक्ष और आर्थो वार्ड का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर महोबे ने मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए नागरिकों से सीधे संवाद कर सेवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि साफ-सफाई में किसी भी स्तर पर कमी ना हो।

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*सोनोग्राफी कक्ष में तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने कलेक्टर को बताया कि सोनोग्राफी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर कलेक्टर महोबे ने तत्काल सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए और आगे की जाँच एवं उपचार में देरी न हो। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी यूनिट में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत न आए, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

*शिशु वार्ड में वेंटिलेटर क्षमता बढ़ाने और आवश्यक स्टाफ की भर्ती का प्रस्ताव भेजने के निर्देश*

कलेक्टर महोबे ने नवजात शिशु वार्ड का निरीक्षण करते हुए वेंटिलेटर, उपकरणों और स्टाफ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिशु वार्ड में वेंटिलेटर की क्षमता बढ़ाने और चिकित्सालय में आवश्यक प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित के लिए प्रस्ताव भेजने कहा ।

*एनआरसी में बच्चों व माताओं के लिए बेहतर पोषण व मनोरंजन की व्यवस्था के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का भी निरीक्षण किया और वहाँ भर्ती बच्चों एवं माताओं से संवाद किया। उन्होंने कुछ माताएँ जो एनीमिक की समस्या से ग्रस्त हैं, उनके लिए उचित उपचार और प्रोटीनयुक्त भोजन की व्यवस्था की जाए।कलेक्टर महोबे ने एनआरसी हॉल में बच्चों के खेलने हेतु अधिक स्पेस, खेल सामग्री और मनोरंजन साधन की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने माताओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आहार में प्रोटीन, हरी सब्जियाँ शामिल हों।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जाँच की और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजुर सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* *महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

* *आरोपी के विरुद्ध धारा 74,79 BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *आरोपी जगन्नथ पाटले उम्र 43 वर्ष निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-इस प्रकार है कि आरोपी जगन्नथ पाटले द्वारा पीडिता को अकेली पाकर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर से थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74,79 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है

*घटना को गंभीरता* से लेते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी जगन्नथ पाटले को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा प्र.आर. शरीफुददीन, म.प्र.आरक्षक रामकुमारी मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

*लोरमी नगर के विकास कार्यों हेतु 21 करोड़ की स्वीकृति – उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति नगर वासियों का आभार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद लोरमी क्षेत्र के विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए ₹20.98 करोड़ (2098.82 लाख रुपए) की राशि स्वीकृत की गई है । यह स्वीकृति राज्य के उप मुख्यमंत्री, भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव के प्रयासों से प्राप्त हुई है ।
विभाग द्वारा दिनांक 07 नवम्बर 2025 को जारी आदेश अनुसार, लोरमी नगर के विभिन्न वार्डों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यों की स्वीकृति दी गई है —
• वार्ड क्रमांक 6 में खेल परिसर (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का निर्माण
• वार्ड क्रमांक 17 में तुलासाघाट सौंदर्यीकरण कार्य
• वार्ड क्रमांक 8 में गांधीडीह तालाब सौंदर्यीकरण कार्य
• वार्ड क्रमांक 1 में शिव घाट सौंदर्यीकरण कार्य
• मेला ग्राउंड विस्तारीकरण कार्य
• वार्ड क्रमांक 13 में डीन्डोल रोड से माँ समलाई टेंट हाउस तक स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य
• वार्ड क्रमांक 6 में शुभ पेट्रोल पंप से SLRM सेंटर से तहसील चौक तक स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य
• वार्ड क्रमांक 14 में रेस्ट हाउस से महरपुर रोड तक स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य
• वार्ड क्रमांक 15 में रेस्ट हाउस से ढोलगी चौक तक स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य
• वार्ड क्रमांक 16 में दुर्गा मंच से तुलसाघाट तक स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य
• वार्ड क्रमांक 12 में कोतरी नाला से माँ समलाई टेंट हाउस तक फुटपाथ निर्माण कार्य
• वार्ड क्रमांक 6 में शुभ पेट्रोल पंप से SLRM सेंटर तक फुटपाथ निर्माण कार्य
• वार्ड क्रमांक 13 में नाहर रोड पर फुटपाथ निर्माण कार्य
• विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट हेतु केबल विस्तार कार्य
• वार्ड क्रमांक 12 में कोतरी नाला से माँ समलाई टेंट हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य
विदित हो कि उक्त सभी कार्यों की मांग नगरवासियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी । इन कार्यों से न केवल लोरमी शहर की सौन्दर्यता में वृद्धि होगी, अपितु नागरिकों को नई सुविधाएँ एवं सुरक्षित आवागमन का लाभ भी मिलेगा । इन कार्यों से लोरमी नगर के सौंदर्य, सुविधा एवं सुगमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी ।
नगर पालिका परिषद लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि –
“ लोरमी नगर के गठन के 40 से अधिक वर्षों के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि एक साथ विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है । यह ऐतिहासिक कदम है जो शहर को व्यवस्थित, सुन्दर एवं सुविधा-संपन्न बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा । ”
लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने नगरवासियों की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए कहा कि –
“स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि लोरमी नगर एक आदर्श नगर के रूप में विकसित हो सके, यह स्वीकृति लोरमी नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।”

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर सरगांव पुलिस ने स्कूल के मध्यान्ह भोजन मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

➡ *सरगांव पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी जतीन कौशिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
➡ *आरोपी से चोरी गये चांवल, दाल, 01 नग पंखा व घटना मे प्रयुक्त लोहे का रॉड को किया गया जप्त*
➡ *आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 305(5), 331(4) बीएनएस के तहत् किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रार्थिया श्रीमती नफीस खानम पति सईद अहमद उम्र 58 वर्ष निवासी शासकीय प्राथमिक स्कुल सरगांव दिनांक 07.11.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 31.10.2025 को शाम को छुट्टी उपरांत स्कुल बंद करके अपने घर चली गयी थी कि दिनांक 03.11.2025 को स्टाफ के साथ स्कुल आयी तो देखी कि मध्यान भोजन कक्ष में लगा ताला टूटा हुआ था और मध्यान भोजन के राशन मे से 02 क्विंटल चावल व 10 किलो दाल एवं भोजन कक्ष के कमरा में लगा सिलिंग फेन को दिनांक 31.10.2025 से दिनांक 02.11.2025 के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति मध्यान भोजन कक्ष का ताला को तोडकर चावल, दाल, सिलिंग फेन को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट थाना सरगांव मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा चोरी/संपत्ति संबंधी अपराध की घटना पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन पर सरगांव पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी जतीन कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड 7 सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को मध्यान भोजन कक्ष मे चोरी करना स्वीकार करने पर चोरी गये चावल, दाल, सिलिंग फेन एवं लोहे का राड को चोरी कर छुपाकर रखे आरोपी के घर वार्ड क्र.07 सरगांव से मौके पर उपस्थित गवाह के समक्ष जप्त कर आरोपी जतीन कौशिक का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध कारित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 08.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि अफरोज अली, आरक्षक भेलेश्वर जायसवाल, हकीम अली, जितेन्द्र जाधव, दुर्गेश पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आयोजन*

0

सुआ नृत्य, राउत नाचा और सांस्कृतिक प्रदर्शनी ने मन मोहा

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल मुंगेली में आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बड़े उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर आलोक पाठक कोषाध्यक्ष सुरेश सत्यपाल और अभिलाष सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गायन किया, जिससे पूरा स्कूल छत्तीसगढ़ी गौरव, माटी की सुगंध और सांस्कृतिक अस्मिता से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य और राउत नाचा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सुआ नृत्य में बच्चियों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में मनमोहक लय-ताल के साथ नृत्य कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। वहीं राउत नाचा में बच्चों ने छत्तीसगढ़ के कृषक वर्ग एवं यादव समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर छत्तीसगढ़ की लोकधुनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से उत्साहपूर्ण रहा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

विद्यालय परिसर में लगाई गई छत्तीसगढ़ राज्योत्सव प्रदर्शनी बच्चों और अभिभावकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें छत्तीसगढ़ के लोकपरंपराएँ, इतिहास, धार्मिक धरोहर, व्यंजन और पर्यटन स्थलों को सुंदर झाँकियों के रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से—

छत्तीसगढ़ी व्यंजन: भाजी, बोरे बासी, ठेठरी, खुर्मी, चीला

लोक आभूषण: चांदी की करधन, बिंदोरी, पगड़ी

त्योहार झांकी: पोला तिहार, भैंसाझिरा, मातर पूजा

धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल: महामाया मंदिर रतनपुर, दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा, सिरपुर पुरातत्व धरोहर

प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थल: जंगल सफारी, गंगरेल बांध, चित्रकोट झरना

इन झांकियों को देखकर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया।

संस्कार और संस्कृति से जोड़ना ही उद्देश्य: पाठक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर आलोक पाठक ने कहा—

> “छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना, माटी की महक, लोक कला और परंपराओं का महत्व बताना ही इस राज्योत्सव का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय सदैव बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कार से जोड़ने के लिए कार्यरत रहेगा।”

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ी भाषा में स्कूली बच्चों द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य संतोष सिंह क्षत्रिय ने किया।