Home Blog Page 329

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित*

0

रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के गोद ग्राम-सोनपुरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं लखपति दीदियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने उन्हें अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया। श्री डेका ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कौशल क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें अच्छे से अध्ययन करने और स्किल सीख कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लखपति दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। लखपति दीदियों ने जैविक खेती, ड्रोन के माध्यम से किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

सम्मान समारोह में राज्यपाल के गोदग्राम सोनपुरी के विद्यार्थी खुसाल वर्मा, कपिल वर्मा, टोपसिंग, पिमला वर्मा, खुशी, प्रिया वर्मा, पूूजा, विनीता यादव को प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही जैविक कृषि सखी श्रीमती राधा वर्मा, ड्रोन दीदी श्रीमती सवित्री साहू, स्वच्छग्राही श्रीमती गोदावरी और निता वर्मा को सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया।

*धान के अवैध भंडारण करने वाले के विरुद्ध कि गयी कार्रवाई*

0

*धान के अवैध भंडारण करने वाले के विरुद्ध कि गयी कार्रवाई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खाद्य विभाग एवं मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा धान के अवैध भंडारण करने वाले के विरुद्ध आकस्मिक छापामार की कार्यवाही की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे च में यादव ब्रदर्स के प्रोपराइटर मणिशंकर यादव के गोदाम से 127 बोरा धान मात्रा 51 क्विंटल, तरूण ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुरेंद्र गिरी गोस्वामी से 80 बोरा धान मात्रा 32 क्विंटल एवं मां सरस्वती टेड्रर्स के प्रोपराइटर योगेश कश्यप के गोदाम से 90 बोरी धान मात्रा 36 क्विंटल मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई।

*रायपुर में ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत सिविल सेवा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रशिक्षण*

0

*रायपुर में ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत सिविल सेवा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रशिक्षण*

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और विशेषज्ञ पैनल ने लिया पहला मॉक इंटरव्यू, युवाओं का मार्गदर्शन किया*

रायपुर,/ जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के अंतर्गत आज नेतृत्व साधना केंद्र में CGPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं के लिए साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर युवाओं का पहला मॉक इंटरव्यू लेकर विशेषज्ञ पैनल ने उनका मूल्यांकन किया और आत्मविश्वास व प्रस्तुति कौशल को और निखारने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। आने वाले दिनों में दो और मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थी वास्तविक साक्षात्कार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

पैनल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, जॉइंट कलेक्टर श्री के. एम. अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

उल्लेखनीय है कि CGPSC ने पहली बार आयोग में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से ‘Faceless Interview’ की व्यवस्था की है, जिसमें अभ्यर्थियों के बारे में शिक्षा योग्यता और शौक (hobbies) के अलावा अन्य कोई भी व्यक्तिगत जानकारी आयोग के पैनल को प्राप्त नहीं होगी।

‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत इस पहल द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जिससे उन्हें सफलता की दिशा में एक मजबूत आधार मिल सके।

*राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर 11 छात्रावासों में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन*

0

*राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर 11 छात्रावासों में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन*

रायपुर,/ राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न छात्रावासों में विशेष विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशन तथा सचिव श्री अविनाश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविरों का आयोजन कुल 11 स्थानों पर किया गया, जिनमें शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास शंकर नगर, प्रयास बालिका छात्रावास गुझियारी, प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास पेंशनवाड़ा, आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास टिकरापारा, संभागीय आदर्श कन्या आश्रम रायपुरा, पोस्ट मैट्रिक ओबीसी छात्रावास बोरियाखुर्द, पीएमटी बालक छात्रावास तथा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर आदि शामिल रहे।

शिविरों में जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर के माननीय न्यायाधीशगण – मनोज कुमार ठाकुर, विनय प्रधान, दिग्विजय सिंह, नरेन्द्र कुमार नेताम, श्रीमती अनीता धु्रव, गिरीश मंडावी, अजय कुमार खाका, अविनाश कुमार दुबे, कु. आकांक्षा बेक, श्रीमती कामिनी वर्मा, विवेक कुमार टंडन, गुरुप्रसाद देवांगन, जेनिफर लकड़ा, विकास खांडे, प्रवीण कुजूर, कु. भामिनी राठी, कु. साक्षी खन्ना, जितेन्द्र कुमार सोनवानी एवं कु. भावना रिगरी द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

शिविरों में मुख्य रूप से – महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध एवं उनके बचाव के उपाय, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, यातायात एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, साइबर अपराध जागरूकता, गुड टच – बैड टच, नालसा की योजनाएं, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं रैगिंग एक्ट, बाल तस्करी एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रमों में लगभग 2,500 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलेंटियर्स – राजकुमारी साहू, करण यादव, शिवानी शुक्ला, टोपेन्द्र वर्मा, मंदा रोकड़े, सुप्रभात हलदार, इंद्र कुमार यादव, सुश्री राजेश्वरी जेरी, गजाल परवीन, कोमल वर्मा, मनीष कुमार, संजू वैष्णव, मधु कोरे, राकेश कुमार, सहदेव नेताम, देवेन्द्र धीवर, खेमेन्द्र साहू एवं संबंधित छात्रावासों के अधीक्षकों एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

**विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए*

0

**विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए*

*बीएलओ 04 नवम्बर से घर-घर जाकर दे रहे गणना प्रपत्र*

रायपुर, / मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनीष मिश्रा तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राकेश देवांगन एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उनके शासकीय आवास में पहुँचकर प्रारूप-08 एवं घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।

इस दौरान गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरने के पश्चात् अधिकारियों द्वारा उसे संकलित किया गया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है। मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। यह पहल मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

* शराब परिवहन करते आरोपी पकडा गया।*

0

* शराब परिवहन करते आरोपी पकडा गया।*
 आरोपी देशी शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहा था।
 देशी शराब 70 पाव मात्रा 12.06 लीटर की बरामदगी।
 परिवहन मे प्रयुक्त मोसा बजाज प्लेटिना किया गया जप्त।
 02 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार।
 आरोपीयों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
 नाम आरोपीगण – 1. सुरेश मरावी पिता मैतू मरावी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5
सौवरापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. भोला आर्मो पिता गुड्डू आर्मो उम्र 28 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर
हा.मु. वार्ड क्रमांक 5 सौवरापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर ‘-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चकरभाठा) श्री डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 09.11.2025 कोे मुखबीर सूचना पर डोडकीभाठा छोटे रेल्वे पूल के पास से मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक सीजी10बीएच 7228 मे परिवहन करते सुरेश मरावी व भोला आर्मो दोनो निवासी सौरापारा बिल्हा के कब्जे से मोटर सायकल मे रखे सफेद रंग के थैला अंदर 25 पाव देशी मसाला व 45 पाव प्लेन देशी शराब, कुल 70 पाव मात्रा 12.06 लीटर कीमती 6100 रूपये व मोसा जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. 786 अनिल कुमार बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 851 मौसम साहू का विशेष योगदान रहा।

*विषय: कबाड़ी दुकानों में चोरी की वस्तुओं की खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-शहर में पिछले कुछ समय से यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ कबाड़ी दुकान संचालक चोरी की वस्तुओं की खरीदी-बिक्री में संलिप्त हैं। प्राप्त शिकायतों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कोनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.11.2025 को कबाड़ियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान तीन कबाड़ी दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई, जिनमें निम्नलिखित व्यक्तियों से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ (चोरी की आशंका वाले सामान) जब्त किए गए —
1. आरोपी: पवन सूर्यवंशी पिता सरोज लाल, उम्र 30 वर्ष, पता – मोहरा, थाना सीपत, हाणमु गतोरी कबाड़ी दुकान, थाना कोनी
जप्त माल: लोहे का टीना, पार्ट्स, राड एवं अन्य कबाड़ —
लगभग 03 क्विंटल, कीमत ₹6,600
2. आरोपी: श्रीमती केशा बाई साहू पति स्व. रामलाल, उम्र 40 वर्ष, पता – गतोरी
जप्त माल: लोहे का टीना, पार्ट्स, सायकल के पार्ट्स, राड एवं अन्य कबाड़ —

लगभग 08 क्विंटल, कीमत ₹16,000
3. आरोपी: अकबर खान पिता स्व. लतीफ मोहम्मद, उम्र 42 वर्ष, पता – अशोक नगर, थाना सरकंडा

जप्त माल: लोहे का टीना, पार्ट्स, सायकल पार्ट्स एवं अन्य कबाड़ — लगभग 04 क्विंटल, कीमत ₹8,000

उक्त सभी प्रकरणों में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 01/2025, 02/2025, एवं 03/2025 धारा 35(ख)(1)(ड) बीऐनएसएस, 303(2) बीऐनएसके तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि चोरी की वस्तुओं की खरीदी-बिक्री करने वाले कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के सभी कबाड़ी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल वैध रसीदों एवं पहचान-पत्र के आधार पर ही सामान की खरीद-बिक्री करें।

*कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

0

*कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

*रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल एवं 1 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है। उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना तथा कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, श्री अटल श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा, एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कल्चुरी राजवंश ने रतनपुर सहित देश के अनेक हिस्सों में लगभग 1200 वर्षों तक शासन किया। उनके शासनकाल में प्रजा सुखी और देश समृद्ध था। उन्होंने कहा कि मां महामाया की कृपा से छत्तीसगढ़ में तीव्र गति से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ देश के मध्य में स्थित एक समृद्ध राज्य है, जो खनिज, वन एवं जल संसाधनों से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों को साथ लेकर राज्य को और अधिक प्रगति के मार्ग पर ले जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार को मात्र 22 माह हुए हैं, और इतनी कम अवधि में भी मोदी की गारंटी के रूप में किए गए लगभग सभी बड़े वादे पूरे किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नया और शक्तिशाली भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों से किए गए वादे के अनुरूप सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित ग्रामों में विकास कार्यों को तीव्र गति से प्रारंभ किया गया है। पिछले कुछ महीनों में बस्तर के अनेक ग्रामों को पुनः विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति को देशभर में सराहना मिली है। अब तक 7.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर उद्योगों की स्थापना का कार्य आरंभ हो चुका है। नई नीति में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, और अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इन नीतियों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट-2047 जारी किया है। इसमें निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रतनपुर कल्चुरी शासन का प्रमुख केंद्र रहा है। लगभग 1200 वर्षों तक देश के विभिन्न भागों में कल्चुरियों ने शासन किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों की गति अत्यंत तीव्र है।

श्री जायसवाल ने कहा कि कल्चुरी समाज के पूर्वजों द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है। कल्चुरियों ने अपने काल में तालाब, सड़कें और सिंचाई परियोजनाएं बनवाई थीं — आज की सरकार भी उन्हीं परंपराओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने नवा रायपुर में एक चौक का नाम भगवान सहस्रबाहु के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सामाजिक समरसता की प्रतीक है और सभी समाजों के ईष्टदेवों के प्रति समान आदर का भाव रखती है। कार्यक्रम में कल्चुरी कलार समाज के मोहित जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां महामाया मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना*

महासम्मेलन में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां महामाया मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए मां महामाया का आशीर्वाद लिया।

*राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला*

0

*जीवन अनमोल है – हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : मुख्यमंत्री साय*

*रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में युवाओं के जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन*

रायपुर /राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया, वैसे ही यह सुपरक्रॉस चैंपियनशिप ज़मीन पर युवाओं के जुनून को नई उड़ान दे रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा का पाठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज़्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ इस खेल का आनंद लें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दीपक, अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

*शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*बालोद जिले के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए समाज के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव को समाज का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वजातीय जनों के बीच मेल-मिलाप और एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल अनावश्यक खर्च को रोकते हैं, बल्कि समाज के कमजोर तबके को आर्थिक संबल भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल शासकीय सेवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की समुचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नशा को समाज की अवनति का प्रमुख कारण बताते हुए समाज के लोगों से नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सभी समाजों की प्रगति ही छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश की प्रगति का आधार है। मरार समाज की उन्नति में ही प्रदेश की उन्नति निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज का यह आयोजन निश्चित रूप से कोसरिया मरार समाज की एकता और प्रगति को नई दिशा देगा। श्री साय ने कहा कि मरार समाज खेती-किसानी और सब्ज़ी उत्पादन के माध्यम से न केवल समाज के सभी वर्गों की सेवा कर रहा है, बल्कि राज्य और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी कर रही है। साथ ही राज्य में सिंचाई के रकबे में वृद्धि हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में पशुपालन को प्रोत्साहित करने तथा दलहन-तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हेतु भी ठोस व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने शाकंभरी महोत्सव के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय-सूत्र में बंधने वाले नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।