Home Blog Page 327

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 13 नवम्बर को होगा “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन*

0

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 13 नवम्बर को होगा “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन*

*कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 13 नवम्बर को जिले में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका लोरमी में दोपहर 12 से 02 बजे और मुंगेली में शाम 03 से 05 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर एनसीसी, एनएसएस, स्कूल और कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। युवा प्रतिभागी एकता के प्रतीक सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर की। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य एवं गरिमामय आयोजन के लिए टेंट, माइक-साउंड, जलपान, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य) श्री तोखन साहू तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह यूनिटी मार्च जिले में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक प्रतीक बनेगा।

*कलेक्टर ने ली गौधाम समिति की बैठक*

0

*गौधाम के संचालन हेतु स्वयं सेवी संस्थाओं से आवेदन लेने दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन द्वारा निराश्रित, घुमंतु और कृषिक पशुओं के संरक्षण और संवर्धन करने के उद्देश्य से गौधाम योजना का संचालन किया जा रहा है। इन गौधामों में पशुओं के लिए सुरक्षित बाड़ा, शेड, पानी, बिजली और चारागाह की सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त बैठक जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री धनेश साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें गौधाम योजना के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष में समिति सदस्यों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गौधाम के संचालन हेतु पंजीकृत, स्वयं सेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट तथा एफपीओ व सहकारी समिति से आवेदन आमंत्रित करने निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी सहित जिला स्तरीय समिति के अशासकीय सदस्य मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के ग्राम सल्फा, मोहभट्ठा, किरना एवं चन्द्रखुरी के ग्राम पंचायत से गौधाम हेतु आवेदन प्राप्त कर तत्काल जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन कराकर राज्य क्रियान्वयन समिति से अनुमोदन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग रायपुर को भेजने हेतु पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण में गौधाम हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग में सर्वसुविधायुक्त 13 गौठानों का गौधामों के रूप में चयन किया गया है। प्रत्येक गौधाम में 200 घुमंतू पशु रखने का प्रावधान है। जिले में गौधाम संचालन के लिए कुल 54 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से विकासखण्ड मुंगेली से 08, लोरमी से 03 और पथरिया विकासखण्ड से 02 प्रस्ताव सहित कुल 13 गौधाम की अनुशंसा की गई है। उन्होंने सदस्यों को गौधाम संचालन हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

*मुंगेली जिले में रेत खदान की हुई ई-नीलामी*

0

*मुंगेली जिले में रेत खदान की हुई ई-नीलामी*

*श्री कन्हैया नवलानी अधिमानी बोलीदार घोषित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// मुंगेली जिले के खनिज शाखा कलेक्टर कार्यालय द्वारा तहसील सरगांव स्थित ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2), रेत खदान की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत इस खदान के लिए ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) लॉटरी के माध्यम से सफल बोली लगाने वाले का चयन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह रेत खदान स्वीकृति हेतु निविदा सुबह 10.30 बजे से ऑनलाइन ओपन की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 आवेदन पात्र पाए गए। नीलामी में ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2) की खसरा क्रमांक 333 रकबा 2.500 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए, श्री कन्हैया नवलानी, निवासी-कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.), को सबसे अधिक बोली लगाने वाला (अधिमानी बोलीदार) घोषित किया गया है। पूरी नीलामी प्रक्रिया अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, टेंडर कमेटी के सदस्य, तथा खनिज विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बोलीदाताओं की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।

 

 

 

 

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली ‘एकता यात्रा’*

0

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली ‘एकता यात्रा’*

*एकता मार्च में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत — “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से गुंजा बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर,भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री सह बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू के नेतृत्व में एक भव्य “यूनिटी मार्च” (एकता यात्रा) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्हा विधानसभा के तिफरा स्थित माँ काली मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के पश्चात किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कहा कि यह एकता यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन है। सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व, कूटनीतिक कौशल और अखंड भारत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह यात्रा सरदार पटेल के एकीकृत भारत के स्वप्न को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के मिशन से जोड़ते हुए, जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बनेगी।”

श्री साहू ने नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ दिलाई तथा यूनिटी मार्च रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा के मुख्य आकर्षण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा से सुसज्जित रथ रहा, जो राष्ट्रीय एकता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बना। पूरे मार्ग में “सरदार पटेल अमर रहें”, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “जय एकता, जय भारत” के नारे गूंजते रहे।

विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों द्वारा मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्थान-स्थान पर नागरिकों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यात्रियों का अभिनंदन किया।

यूनिटी मार्च में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय, बिलासपुर शहर अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे

एकता मार्च में समाजसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, माई भारत वालंटियर्स सहित अनेक विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुआ नृत्य और जनजातीय नृत्य प्रस्तुतियों ने यात्रा को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

लगभग 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा नेहरू चौक से बिलासा चौक तक निकाली गई। नेहरू चौक में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए तथा बिलासा देवी, कर्मा देवी, भारत माता और संत वाल्मीकि सहित अनेक महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

यात्रा का समापन नवीन शबरी कन्या महाविद्यालय में हुआ, जहां स्वच्छता दीदियों एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती अंकिता पांडेय तथा श्री नितेश साहू को “युवा आइकॉन” के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी भावना और सेवा-समर्पण के संदेश से प्रेरित किया। साथ ही श्री साहू ने कहा कि यह एकता यात्रा न केवल सरदार वल्लभभाई पटेल की अमर विरासत को नमन करती है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में जनता के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी।

 *पीडिता को बहलाफुसलाकर उसके घर से ले जाने वाले आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल*

0

*पीडिता को बहलाफुसलाकर उसके घर से ले जाने वाले आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल*
’’ आरोपी – निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिरा जिला जांजगीर चांपा (छग) ’’

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति थाना बाराद्वार – विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता से दुराचार करने वाले आरोपी देवराज उर्फ धीरज चैहान पिता ताम्रध्वज चैहान उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 मल्दा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार (छ.ग) को दिनांक 16.10.25 को गिरफतार कर जेल भेजा गया था तथा पीडिता को बहलाफुसलाकर उसके घर से ले जाकर अपराध में सहयोग करने वाले आरोपी निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा (छग) घटना दिनांक से फरार था जिसका आज दिनांक 11.11.25 को मुखबीर के द्वारा उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रापुसे) से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चंापा (छग) को बसंतपुर बिर्रा से दिनांक 11.11.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है
’’ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव ,,सउनि यशवंत राठौर,, प्रआर. श्यामा जायसवाल, आर. रतन विश्वकर्मा ,जितेन्द्र सिदार का योगदान रहा।

*कबाड़ी दुकानों की जांच कर संदेहास्पद गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु कार्रवाई*

0

*कबाड़ी दुकानों की जांच कर संदेहास्पद गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु कार्रवाई*

आशीष कश्यप बिलासपुर थाना तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में बढ़ती शिकायतों एवं संदेहास्पद गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 09.11.2025 को विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र में संचालित कबाड़ी दुकानों की व्यापक जांच की गई।

इस जांच अभियान में तोरवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 06 कबाड़ी दुकानों की जांच की गई, जिनमें पुराना पेपर, प्लास्टिक बोतल, और कबाड़ सामग्री की जांच की गई। पुलिस टीम को किसी भी कबाड़ी दुकान में चोरी की वस्तुएं या संदेहास्पद सामान बरामद नहीं हुआ।

⸻

जांच के दौरान पाई गई प्रमुख बातें:
1. फजीर कबाड़ी (दुधवारी बाजार, तोरवा): पुराने पेपर और शीशी बॉटल मिलीं, परंतु कोई संदेहास्पद सामान नहीं मिला।
2. चौहान कबाड़ी (मानिकपुर, तोरवा): केवल सामान्य कबाड़ सामग्री — कोई संदिग्ध वस्तु नहीं।
3. पप्पू कबाड़ी (देवर्षियुर्द, तोरवा): पेपर, प्लास्टिक बोतल — कोई अवैध वस्तु नहीं पाई गई।
4. अकबर कबाड़ी (देवर्षियुर्द): केवल सामान्य कबाड़ सामग्री पाई गई — किसी भी संदेहास्पद सामान की खरीदी-बिक्री से इनकार किया गया।
5. तस्सु कबाड़ी (धानमंडी रोड, पावर हाउस): सामान्य पेपर व प्लास्टिक कबाड़ — कोई अवैध सामान नहीं मिला।
6. शारिक कबाड़ी (कासिमपारा, तोरवा): पुराने पेपर व प्लास्टिक सामग्री — कोई संदिग्ध वस्तु नहीं।

⸻

थाना तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी की वस्तुओं की खरीदी-बिक्री करने वाले कबाड़ियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सभी कबाड़ी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वैध स्रोतों से प्राप्त सामान ही खरीदें और खरीद-बिक्री का सही रजिस्टर संधारित करें।

 *मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाईल्स दुकान में घुसकर तिजोरी से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी चढे सिविल लाईन पुलिस के हत्थे ’’।*

0

 *मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाईल्स दुकान में घुसकर तिजोरी से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी चढे सिविल लाईन पुलिस के हत्थे ’’।*

आशीष कश्यप बिलासपुर , श्री राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर , श्री अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू बिलासपुर एवं श्री निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद कडी से कडी जोडते पुलिस पहुची चोरो तक
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. व थाना सिविल लाईन द्वारा आरोपियो को पकडने में मिली सफलता।
➡️ घटना के बाद से घटना स्थल व आस पास ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व थाने की टीम सूचना संकलन में लगे रहे व शहर एवं दीगर जिले के 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।
➡️ आरोपियो के कब्जे से चोरी के नगदी रकम 197000 रूपये एवं चोरी की रकम से खरीदे गये दो नग आईफोन व चार्जर कीमती 130000 रूपये व जूता बैग कपडा कीमती करीब 28000 रूपये कुल कीमती 355000 रूपये किया गया बरामद तथा घटना में टूटे हुये तिजोरी ताला व घटना में प्रयुक्त पेचकस पलास एवं स्कूटी किया गया जप्त
➡️ घटना के एक सप्ताह के भीतर टेक्निकल इन्पुट के आधार पर संदिग्धो की पहचान बाद बिलासपुर पुलिस पहुंची चोरो तक
➡️ ए.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर व थाना सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) – अपराध क्रमांक 1300/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस.

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. सोमू उर्फ अनुज कश्यप पिता कृष्ण् कुमार कश्यप उम्र 23 सयाल साकिन तोरवा राधाकृष्ण् मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
02. ⁠आर्यन शुक्ला पिता उमेश शुक्ला उम्र 22 साल साकिन बाबू जगजीवन वार्ड नंबर 21 कटनी थाना मुरवाडा जिला कटनी म.प्र.

बरामद संपत्ति:-
नगदी रकम 197000 रूपये एवं चोरी की रकम से खरीदे गये दो नग आईफोन व चार्जर कीमती 130000 रूपये व जूता बैग कपडा कीमती करीब 28000 रूपये कुल कीमती 355000 रूपये किया गया बरामद तथा घटना में टूटे हुये तिजोरी ताला व घटना में प्रयुक्त पेचकस पलास एवं स्कूटी

विवरण:-
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 31.10.2025 को थाना सिविल लाईन अंतर्गत मंगला चौक स्थित स्कवायरफीट टाईल्स दुकान के संचालक सत्यजीत राजनकर निवासी अज्ञेय नगर बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29.10.2025 को शाम को दुकान बंद कर घर चले गये थे दिनांक 30.10.2025 को सुबह 10.30 बजे दुकान खोलने पर पता चला कि दुकान में रखे तिजोरी सहित रखे नगदी रकम 580000 रूपये को कोई अज्ञात चोर छत उखाडकर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

घटना की सूचना पर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर , श्री अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू बिलासपुर एवं श्री निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना सिविल लाईन से निरीक्षक अजहरउद्दीन की विशेष टीम जिसमें थाना सिविल लाईन से विवेचक सउनि चंद्रकांत डहरिया आरक्षक विकास श्रीवास व एसीसीयू से आरक्षक निखिल जाधव , विरेन्द्र गंधर्व आरोपीयो की पतासाजी हेतु देवास म.प्र. रवाना की गई जो आरोपियों का की पता तलाश करते हुये देवास पहुंची जहॉ पर स्थानीय पुलिस को सूचित करते हुये लोकेशन के आधार पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 197000 रूपये एवं चोरी की रकम से खरीदे गये दो नग आईफोन व चार्जर कीमती 130000 रूपये व जूता बैग कपडा कीमती करीब 28000 रूपये कुल कीमती 355000 रूपये किया गया बरामद तथा घटना में टूटे हुये तिजोरी ताला व घटना में प्रयुक्त पेचकस पलास एवं स्कूटी बरामद किया गया है शेष रकम को आरोपियो द्वारा खर्च करना बताये है आरोपियो से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया हैा आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैा

*अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी विरुद्ध की गई कार्यवाही*

0

 *अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी विरुद्ध की गई कार्यवाही*

🔶थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

आशीष कश्यप बिलासपुर – दिनांक 10.11.2025 को थाना कोटा प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोटा द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं मुखबिर के बताए मार्ग पर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान एक सफेद रंग का छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 5074 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन, कढ़ाई एवं अन्य कबाड़ सामग्री (कीमती लगभग ₹51,000) बरामद की गई। वाहन की अनुमानित कीमत ₹30,000 जुमला कीमती ₹81000 है। वाहन चालक भरत वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव उम्र 24 वर्ष, निवासी खुरदुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जब्त वाहन एवं कबाड़ को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, स.उ.नि. शिवकुमार साहू, प्र.आर. 607 हरप्रसाद डहरिया, आरक्षक 273 ओमकार नेताम एवं आरक्षक 1040 विनोद यादव की सक्रिय भूमिका रही।

*भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया गिरफतार*

➡️ *दैहिक शोषण करने वाले आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को भोपाल (मध्यप्रदेश) से हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*
➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 486/25 धारा 137(2), 87, 64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा *‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’* अभियान के तहत जिले मे गुम हुये बालक/बालिकाओं की बरामदगी करने एवं महिला संबंधी अपराधों की त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया हैै, प्राप्त निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी मार्गदर्शन पर मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे दस्तायाबी व निराकरण करने विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि थाना मुंगेली के अपराध क्रमांक 486/2025 धारा 137(2) बीएनएस के मामले मे प्रार्थिया के द्वारा दिनॉक 29.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनॉक 26.10.2025 को इसकी नाबालिग पुत्री (बालिका उम्र 16 वर्ष) को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर गुम हुये अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था।
विवेचना दौरान सायबर सेल की तकनीकी सहायता एवं मुखबीर सूचना पर नाबालिग अपृहता व संदेही आरोपी की पतासाजी करने पुलिस टीम भोपाल मध्यप्रदेश रवाना किया गया कि दिनॉक 08.11.2025 को अपहृता को रायल क्रिस्टल कालोनी अवधपुरी मे बने झोपड़ी थाना अवधपुरी, जिला भोपाल म.प्र. से आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय पिता सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी नवागांव घुठेरा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के कब्जे से बरामद किया गया। अपृहता/पीड़िता का कथन एवं डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को शादी का झांसा देते हुये बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के विरूद्व धारा 87,64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.11.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर. दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव आर. जलेश्वर कश्यप, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे म.आर.वृंदा पन्द्राम का सराहनीय योगदान रहा।

*कुख्यात आरोपी सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा के गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित*

0

➡️ *थाना फास्टरपुर के फरार सट्टा खाईवाल कुख्यात आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के लिए ईश्तहार जारी*

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने सट्टा खाईवाल सटोरिया आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के गिरफ्तारी के लिए जारी किये उद्घोषणा*

➡️ *आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा को पकड़वाने में मदद करने वालों को नगद ईनाम से किया जायेगा पुरस्कृत*
–000–


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में आम जनता को रुपए पैसा का लालच देकर अंकों पर सट्टा पट्टी लिखने व खाईदारी (असामाजिक – तत्वों) करने वाले पर लगाम लगाने लगातार मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं जिले में प्रभावी कार्यवाही हेतु मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा सट्टा खाईवाली के प्रकरण में फरार योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज निवासी खैरा सेतगंगा की पतासाजी हेतु इस्तहार जारी कर पता बताने पर ईनाम की उद्घोषणा की गई है।


थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 66/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, एवं अपराध क्रमांक 91/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 प्रकरण के सट्टा खाईवाल आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा पिता गोविंद प्रसाद शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना फास्टरपुर सेतगंगा जिला मुंगेली (छ.ग.) जो घटना दिनांक 07.10.2025 से ही फरार है। थाना प्रभारी फास्टरपुर -सेतगंगा द्वारा आरोपी का पतासाजी का हर संभव प्रयास किया गया है, जिसका अभी तक कोई पता नही चला है। उक्त आरोपी का नाम एवं पता बताने वाले, आरोपी के गिरफ्तारी की युक्ति-युक्त जानकारी देने वाले को जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा *1000/-रूपये (एक हजार रूपये) नगद राशि* से पुरस्कृत किये जाने की उद्घोषणा किया गया है।
*फरार आरोपी का हुलिया:-* इकहरा बदन, कद 5 फिट 6 इंच, रंग गेहूंआ, बांयी आंख के भौंह पर मस्सा, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में बात करता है, जिसका फोटो चस्पा है।ई

*नोट – पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।*

*संपर्क सूत्र:-* थाना फास्टरपुर-सेतगंगा 8839781174
कंट्रोल रूम 9479193044, 07755-264103