Home Blog Page 326

*कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा विषय विशेषज्ञों की 2 पैनल की टीम ले रही सीजीपीएससी परीक्षा के लिए मॉक इंटरव्यू*

0

*कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा विषय विशेषज्ञों की 2 पैनल की टीम ले रही सीजीपीएससी परीक्षा के लिए मॉक इंटरव्यू*

*रायपुर में ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत सिविल सेवा अभ्यर्थियों को दिया जा रहा साक्षात्कार प्रशिक्षण*

*15 नवंबर तक होगा प्रतिदिन आयोजन, इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर हो सकते हैं शामिल*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के अंतर्गत सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल को निखारना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। आज यहां पैनल एक में कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, जॉइंट कलेक्टर श्री के.एम. अग्रवाल, श्री राहुल सिंह सेवानिवृत्ति उपसंचालक संस्कृति विभाग, श्री अरविंद मिश्रा सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक वित्त विभाग, श्री देवेंद्र देवांगन श्रम पदाधिकारी, श्री भूपाल सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर साइंस कॉलेज

पैनल दो में श्री शशांक शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी, श्री जवाहर सुरशेट्टी सदस्य नीति आयोग, श्री बी के नायक संयुक्त संचालक वित्त, श्री आभाष ठाकुर उपयुक्त राज्य कर विभाग, श्री केदार पटेल जिला रोजगार अधिकारी ने अभ्यर्थियों के मॉक इंटरव्यू के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु व्यावहारिक सुझाव दिया।

मॉक इंटरव्यू 15 नवंबर तक शाम 4.30 बजे से आयोजित होंगे इच्छुक उम्मीदवार https://forms.gle/9oTvtdJp8WGXw9jcA लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज 12 अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया गया एवं हर अभ्यर्थी का 25 से 30 मिनट तक सवाल पूछ कर मूल्यांकन किया गया |

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 14 नवम्बर को रायपुर में होगा भव्य “यूनिटी मार्च”*

0

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 14 नवम्बर को रायपुर में होगा भव्य “यूनिटी मार्च”*

*कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने ली अधिकारियों की बैठक*

रायपुर,/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में 14 नवम्बर 2025 को भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे शासकीय जे.आर. दानी शाला से प्रारंभ होकर कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, आजाद चौक, तात्यापारा, राठौर चौक, गुरुनानक चौक, स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक, पीली बिल्डिंग, पाटीदार भवन होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, टिंबर मार्केट में संपन्न होगी। प्रमुख चौकों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

बैठक में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, स्वल्पाहार और चिकित्सकीय सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी तथा शहर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प” के साथ ही नशामुक्ति प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई जाएगी।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “यूनिटी मार्च” में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश दें। जिला प्रशासन आप सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील करता है।

बैठक में डीईओ श्री हिमांशु भारती, डिप्टी कलेक्टर श्री उपेन्द्र किंडो, जिला खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी सहित, माय भारत, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य*

0

*जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य*

*नई दिल्ली में ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव-2025 में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने बढ़ाया राज्य का गौरव*

रायपुर,/ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसमें देशभर से आए उद्यमियों,नीति-निर्माताओं एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने भी हिस्सा लेकर उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया। ये स्टार्टअप्स न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को नई पहचान भी दे रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्टार्टअप्स के स्टॉलों का अवलोकन किया, उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल ने छत्तीसगढ़ एग्रोफैब कंपनी के प्रतिनिधि श्री करण चंद्राकर से विशेष चर्चा करते हुए उनके नवाचारों की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को जनजातीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ श्रीमती ऋतु सेन ने राज्य में उद्यमिता और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमों एवं स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता, परामर्श तथा विपणन सहयोग जैसी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर जनजातीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना। उन्होंने कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले उद्यमियों को उनके उत्पादों के विस्तार एवं बाज़ार पहुँच बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

छत्तीसगढ़ के अनेक स्टार्टअप्स – सिद्धार्थ एग्रोमार्केटिंग प्रा. लि., अंकुरण सीड्स, कोशल, शांति आनंद वेलनेस, बस्तर से बाज़ार तक, कोईतूर फिश कंपनी, कोया बाज़ार, एग्रोफैब तथा हेमल फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. ने प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने उत्पादों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया। इन स्टार्टअप्स ने कृषि विपणन, बीज उत्पादन, जनजातीय हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग, वेलनेस उत्पादों तथा वनोपज आधारित व्यापार से जुड़ी अभिनव पहलें प्रस्तुत कीं।

यह सम्मेलन जनजातीय उद्यमियों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करता है, जिससे छत्तीसगढ़ की छवि समावेशी एवं समुदाय-केन्द्रित उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले अग्रणी राज्य के रूप में और अधिक सुदृढ़ हुई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री संजय गजघाटे तथा निवेश आयुक्त कार्यालय की महाप्रबंधक सुश्री अंजली पटेल भी उपस्थित थीं।

*विधायक भावना बोहरा ने केन केरियर की पूजा कर पंडरिया में शेयर प्रमाण पत्र वितरण एवं गन्ना खरीदी व पेराई सत्र का किया शुभारंभ, सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की*

0

विधायक भावना बोहरा ने केन केरियर की पूजा कर पंडरिया में शेयर प्रमाण पत्र वितरण एवं गन्ना खरीदी व पेराई सत्र का किया शुभारंभ, सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की

0.विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया शक्कर कारखाना में केन केरियर की पूजा और शेयर प्रमाण पत्र वितरण के शुभारंभ कर परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने केन केरियर और भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में सत्र 2025-26 के गन्ना खरीदी और पेराई सत्र और शेयर धारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण का शुभारंभ किया गया इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कारखाना के स्थापना से लेकर अब तक सरदार पटेल के नाम से संचालित होने वाले इस गन्ना कारखाने में उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना करने और कारखाना परिसर में हनुमान मंदिर स्थापित करने की भी घोषणा की इसके साथ ही इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के सभी किसानों को गन्ना खरीदी सत्र की शुरूआत पर बधाई दी और कारखाने के शेयर धारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण किया इससे कारखाने के लगभग 12000 से अधिक शेयर धारक किसानों को लाभ मिलेगा वहीं अन्य किसान भी प्रेरित होंगे भावना बोहरा ने कहा कि किसानों का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तिकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है आज से हमारे पंडरिया के शक्कर कारखाने में भी गन्ना खरीदी और पेराई की प्रक्रिया शुरू हो रही है यह अवसर आप सभी किसान भाई-बहनों के साथ-साथ हमारे लिए भी हर्ष का अवसर है मैं समस्त शेयर धारक किसानों को भी बधाई देती हूँ जिन्हें आज शेयर प्रमाण पत्र मिला है आप वो राष्ट्र-निर्माता हैं जिनके खेतों से निकली मिठास करोड़ों भारतीयों के जीवन में मिठास घोलती है आप सभी को अपनी फसल बेचने और पेराई प्रक्रिया में कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है और प्रक्रियाओं को सुदृढ़ किया गया है जिससे अधिक से अधिक किसान अपने फसलों को बिना किसी अवरोध बेच सकें कारखाना प्रबंधन और प्रशासन द्वारा भी विशेष व्यवस्था एवं कदम उठाए गए हैं जिससे किसान सुविधाजनक तरीके से अपनी फसल बेच सकेंगे जिससे उनके समय और श्रम की बचत होगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर प्रयास कर रही है दीपावली के पूर्व किसानों को बकाया राशि का पूर्ण भुगतान करने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि एवं रिकवरी राशि का भी भुगतान करने का सराहनीय कार्य हमारी सरकार ने किया है जिससे त्योहार में किसानों को दुगनी ख़ुशी मिली सरकार ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है और इस बार भी किसानों को उनके अधिकारों का पूरा भुगतान किया गया है सरकार की योजनाओं से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने में मदद मिल रही है हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य घोषित करने का निर्णय गन्ना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कैबिनेट ने 2025-26 गन्ना सत्र के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी है इस निर्णय से देशभर के गन्ना किसानों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि उनका आर्थिक सशक्तीकरण भी होगा ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण व किसान महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण कर उन्हें स्वालंबन की ओर अग्रसर किया है भावना बोहरा ने कहा कि किसान को प्राथमिकता से उनके सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम फसल बीमा योजना और कृषकों को आधुनिक कृषि से जोड़ने और उपकरणों का अधिक से अधिक उपयोग करने की दिशा में भी कृषि उपकरणों में जीएसटी दरों में अभूतपूर्व कमी की गई है जिससे किसानों को सहयता मिल रही है वहीं उनकी फसल उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोत्तरी हुई है वहीं राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमिहीन किसानों को 10000 रुपए की आर्थिक सहयता, किसान समृद्धि योजना, के साथ ही हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है आज छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत दी जा रही है जो उनकी आय को और सुदृढ़ कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार गठन के दस दिनों के भीतर ही 2 वर्ष की बकाया बोनस राशि का भुगतान कर हमने किसानों के भरोसे को और मजबूत किया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ‘किसान क्रेडिट कार्ड योजना’ की शुरुआत हुई, जिसने खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित कर दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले किसान भारी ब्याज दरों पर उधार लेकर खेती करते थे लेकिन आज केसीसी (KCC) के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है जिससे खेती-किसानी और आसान हो गई है ऐसे कई किसान हित व अधिकार के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार ने निर्णय लिए हैं जिनसे आज उनके जीवन में सकारातमक परिवर्तन आया है।

—————————————-

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों को घर वापसी से मिली नई उम्मीद*

0

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों को घर वापसी से मिली नई उम्मीद

0.पंडरिया विधानसभा के वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों की हुई घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी एवं वनवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं उनके इन्हीं प्रयासों और वनांचल क्षेत्र में निवासरत जनजाति परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान, सशक्तिकरण व सुविधा के लिए उनके अथक प्रयासों से आज वनांचल क्षेत्र में रहने वाले भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को जिन्होंने प्रलोभन देकर उनका धर्मान्तरण कराया है उनके मंसूबों पर प्रहार हो रहा है वहीं जनजाति समाज के लोग अपने मूल धर्म में वापसी कर अपनी जड़ों से जुड़ रहें हैं इसी कड़ी में आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम नेऊर में आयोजित जनजाति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में जनजाति परिवार के 115 लोगों ने घर वापसी कर अपने मूल धर्म में प्रवेश किया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पुनः जुड़े विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत व अभिनंदन किया इस दौरान ग्राम नेऊर, अमनिया, अमलीटोला,महिडबरा, खैरहापारा, कांदावानी, डफरपानी, दमगढ़ (लडूटोला), सारपानी, दमगढ़ (मौहापानी), दमगढ़ और बिरहुलडीह जैसे वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवार के लोगों ने घर वापसी की और इस प्रयास के लिए विधायक भावना बोहरा का अभिनंदन किया विदित हो की कुछ माह पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 70 लोगों की ने अपने मूल धर्म में प्रवेश किया था इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समुदाय भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के वाहक रहे हैं उनकी प्रकृति-पूजा, लोक देवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवन शैली, वनवासी परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है इसी परंपरा और धार्मिक संस्कृति को सहेजने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आज पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में रहने 115 आदिवासी भाई-बहनों ने अपने मूल धर्म में प्रवेश किया और अपनी संस्कृति-धार्मिक जड़ों से जुड़ें हैं घर वापसी सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय अस्मिता की रक्षा का संकल्प है इसी संकल्प के साथ हम उन भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को पुनः अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं जिन्हें कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर, गुमराह किया जा रहा है और अपने निजी स्वार्थ के लिए हमारे जनजाति व आदिवासी समाज के लोगों की अस्मिता और उनकी संस्कृति व विरासत को नुकसान पहुंचा कर वर्षों पुरानी प्राचीनकाल से चली आ रही सभ्यता को समाप्त करने का काम किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार उनके इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी छत्तीसगढ़, आदिवासी संस्कृति और प्रकृति की गोद में बसा हमारा यह राज्य सदियों से विविधता का प्रतीक रहा है लेकिन हाल के वर्षों में, जबरन या प्रलोभन से धर्मांतरण की घटनाओं ने न केवल हमारी परंपराओं को खतरा पहुँचाया है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर किया है उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण की गतिविधियों से जुड़े लोग हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को “नया नियम”नामक किताब बाँट रहे हैं सबको मालूम है कि इसका उद्देश्य क्या है?अगर इन्हें सच में आदिवासियों की चिंता होती तो वे उनके इतिहास, उनका योगदान, उनके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कहानियाँ और उनके समाज के उन महान व्यक्तित्वों की गाथाएँ बताते जिन्होंने देश और समाज में नाम कमाया लेकिन इनका उद्देश्य सही नहीं है इसलिए ये लोग केवल भटकाने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा प्रदेश के आदिवासी व जनजाति समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है एक ओर हमारा प्रदेश नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहा है तो वहीं राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ पधारे प्रधानमंत्री ने आदिवासी नायकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित नवा रायपुर में देश के पहले डिजिटल संग्रहालय शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण कर आदिवासी जननायकों के संघर्ष, शौर्य और बलिदान को सहेजने का कार्य किया भावना बोहरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले जनजाति परिवारों को पक्की सड़क व सुगम आवागमन के साथ ही पक्के आवास मिल रहें हैं। देश के 188 आदिवासी जिलों में “प्रधानमंत्री जन-मन” कार्यक्रम के माध्यम से गाँवों में बिजली, पानी, सड़क और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है जो आज़ादी के बाद पहली बार हो रहा है भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को उचित व सम्मान जनक स्थान देने का कार्य किया है आज देश के सर्वोच्च्य पद पर आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में पूरे आदिवासी समाज को सम्मान दिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी हैं और सरकार हर कदम पर आदिवासी समाज के साथ खड़ी है आज पंडरिया विधानसभा में भी वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी परिवारों को 3000 से अधिक पीएम आवास मिले हैं 100 किलोमीटर से अधिक की पक्की सड़कें तैयार हो रही हैं पानी के लिए दूर दराज नहीं भटकना पड़ता बल्कि टैंकरों के माध्यम से उनतक स्वच्छ पेयजल पहुँचाया जा रहा है बिजली की आपूर्ति की जा रही हैं वहीं शासन की योजनाओं का लाभ उनतक पहुँच रहा है हमारी आदिवासी संस्कृति जो जल, जंगल और जमीनों की रक्षा करती है उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है और इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी हरीश लुनिया ने भी संबोधित करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया उन्होंने कहा की करीब दो महीने पूर्व ही भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र के लगभग 70 से अधिक परिवारों की घर वापसी कराई और आज 115 से अधिक लोगों की उन्होंने घर वापसी कराकर आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसके साथ ही उनके द्वारा लगातार पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों और जनसेवा के कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन जैसे हर क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करते हुए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा के इन प्रयासों के लिया बधाई देते हुए उपस्थितजनों को संबोधित किया और कहा कि यह एक सार्थक पहल है और जनजाति समाज के कल्याण व उत्थान के लिए हम हमेशा प्रयास करते रहेंगे कार्यक्रम में बैगा जनजाति समाज के वरिष्ठजन भाजपा के समस्त मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता नगर पालिका एवं नगर व जनपद पंचायत के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*मोबाइल लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी के तीन मामलों का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार।*

0

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में साइबर सेल कोरबा, थाना सिविल लाइन रामपुर, थाना कोतवाली, चौकी सीएसईबी एवं चौकी मानिकपुर की संयुक्त टीम द्वारा मोबाइल लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी के दो प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण क्रमांक 1 :
थाना कोतवाली, अपराध क्र. 826/2025, धारा 392 (2) बीएनएस

दिनांक 10.11.2025 को शिकायतकर्ता अंशु निवासी सीतामणी हाटर, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह कॉलेज जाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसका मोबाइल छीनकर भाग गया।
मोटरसाइकिल का नंबर CG-12 AG-7740 था तथा उस पर “Dragon Ball” लिखा हुआ था।

आरोपी:
दीपक कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरीडीह, थाना उरगा, जिला कोरबा।

पुलिस द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

प्रकरण क्रमांक 2 :थाना सिविल लाइन रामपुर, अपराध क्र. 704/2025, धारा 304(2), 309(4) बीएनएस

दिनांक 10.11.2025 को शिकायतकर्ता जसुमन निवासी नगर राजीव नगर, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका VIVO मोबाइल फोन (IMEI 887309055744418) छीन लिया और भाग गया।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी:
विशाल पाटले पिता संजय पाटले, उम्र 25 वर्ष, निवासी इंदरगढ़पारा, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

आरोपी से लूटा गया VIVO मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG-12 AG-7740 एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।

प्रकरण क्रमांक 3:

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर, अपराध क्र. 830/2025, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस

दिनांक 10.11.2025 को प्रार्थिया पैदल जा रही थी तभी 02 अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मोटरसाइकिल से भाग गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी:
1. दीपक कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरीडीह, थाना उरगा, जिला कोरबा।
02. कन्हैया लाल यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 19 वर्ष साकिन बारीडीह मोहनपुर थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम उपाध्याय मोहल्ला का किराए का मकान शंकर नगर खरमोर शुभम मार्ट के पास थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा

संयुक्त पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही

तीनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया एवं मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना में प्रयुक्त वाहन एवं लूटा गया सामान जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की अपील

जिला पुलिस कोरबा नागरिकों से अपील करती है कि —

▪️सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।
▪️अपने वाहन को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें एवं लॉक करें।
▪️अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें।
▪️किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत डायल 112, निकटतम थाने या साइबर सेल कोरबा को दें।

*आपकी छोटी सी सूचना भी किसी बड़ी घटना को रोकने में मदद कर सकती है।*

*महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर हुईं रोहराकला की महिलाएं*

0

*महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर हुईं रोहराकला की महिलाएं*

*योजना से प्राप्त राशि से परमेश्वरी साहू ने खोला “फैंसी स्टोर”*

*प्रतिमाह कमा रही 06 से 07 हजार रूपए, सुकन्या समृद्धि योजना में कर रही निवेश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई दिशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम रोहराकला की श्रीमती परमेश्वरी साहू ने इस योजना से प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। श्रीमती साहू को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 01 हजार रुपए की किस्त राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग करके उन्होंने “लोकेश फैंसी स्टोर” नाम से एक दुकान खोली है, जहाँ से वे प्रतिमाह लगभग 06 से 07 रुपए तक की आमदनी अर्जित कर रही हैं। दुकान के लिए आवश्यक सामान वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से ही खरीदती हैं।
इसके साथ ही श्रीमती साहू सिलाई का कार्य भी करती हैं, जिसमें भी वे इसी योजना की राशि का उपयोग करती हैं। अपनी सिलाई और दुकान से होने वाली आमदनी को वे अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करती हैं। उनके अनुसार, महतारी वंदन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया है, बल्कि भविष्य की योजना बनाने का आत्मविश्वास भी प्रदान किया है। इसी तरह ग्राम की श्रीमती ममता साहू को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। वे प्राप्त राशि को अपने परिवार की घरेलू आवश्यकताओं और बच्चों की पढ़ाई में उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्रीमती परमेश्वरी साहू और ममता साहू ने समस्त छत्तीसगढ़ की महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन मुंगेली के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई है।

 

*जनदर्शन: पेयजल, विद्युत, पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए*

0

*जनदर्शन: पेयजल, विद्युत, पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए*

*कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान आमजनों ने पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना आदि का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में 112 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम केशलीकला के रूपचंद जांगड़े ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम पंडोतरा के लालजी गबेल ने नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, ग्राम भटगॉव क जगदीश साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम छिरहुट्टी के दीपक चंद्राकर ने 11 केव्ही विद्युत तार को अन्यत्र स्थानांतरित कराने, ग्राम सुकली की सुरजा जायसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम गोविंदपुर के डेरहाप्रसाद ने नलकूप खनन कराने, ग्राम विचारपुर के धनकू पाटले ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने नल जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल दिलाने, ग्राम पेण्ड्रीतालाब के संजय जांगड़े ने अपने खेत के रकबा में संशोधन कराने, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के विजय पठारी ने ऋण पुस्तिका जारी कराने, ग्राम ककेड़ी के आंचल गोस्वामी ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम घोरपुरा के रोहित श्रीवास ने आधार कार्ड में नाम सुधार कराने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण करने की बात कही। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव और डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सारिका मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*आबकारी विभाग की कार्रवाई*

0

*10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लाहन जब्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सेमरचुवा खार झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल के पास 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पटेल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*पंजीकृत किसानों को धान विक्रय एवं भुगतान में नहीं होगी समस्या: कलेक्टर*

0

*पंजीकृत किसानों को धान विक्रय एवं भुगतान में नहीं होगी समस्या: कलेक्टर*

*किसानों की समस्या के समाधान के लिए नंबर जारी करने दिए निर्देश*

*समय-सीमा की बैठक आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। किसानों को धान विक्रय एवं भुगतान में किसी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए। उन्होंने किसानों की समस्या के समाधान के लिए नंबर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खसरों का भौतिक सत्यापन करने, उपार्जन केंद्र के लिए बफर लिमिट का निर्धारण, ट्रायल रन, बारदाना एवं ऑपरेटर की व्यवस्था आदि तैयारियों की जानकारी ली और समय पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों पर विशेष निगरानी करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए आवश्यक उपाय करें। किसानों को ज्यादा से ज्यादा एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाएं, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत ना हो। गांव, गरीब और आम किसानों को भुगतान में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने धान खरीदी से जुड़े भ्रामक खबर पर प्रभावी रोकथाम, साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने, केंद्र में उचित पार्किंग व्यवस्था आदि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आगामी 13 नवंबर को यूनिटी मार्च और 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च का आयोजन नगर पालिका लोरमी में दोपहर 12 से 02 बजे और मुंगेली में शाम 03 से 05 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पर जिला, ब्लॉक एवं आदि सेवा केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एस.आई.आर. के कार्य को गंभीरता से करने, बीएलओ की मॉनिटरिंग के साथ गणना पत्रक वितरण, डिजिटाइजेशन आदि कार्य को बेहतर एवं शत प्रतिशत संपादन सुनिश्चित करने कहा। बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों के दायित्व एवं कार्ययोजना पर चर्चा हुई। एसआईआर के लिए सेक्टर अधिकारियों के दायित्व के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।