Home Blog Page 325

*सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान*

0

*सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान*

*6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में देश के ईस्ट जोन के बेस्ट डिस्ट्रिक्ट के रूप में सम्मानित होने जा रहा राजनांदगांव*

*जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में बना आदर्श मॉडल*

रायपुर/ जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले को देश के ईस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। यह सम्मान जिले में जल संरक्षण, संवर्धन तथा जनभागीदारी आधारित सतत कार्यों के लिए 18 नवम्बर 2025 को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार में देशभर के विभिन्न जिलों के नामांकन के बाद सेन्ट्रल ग्राउण्ड वॉटर बोर्ड, सेन्ट्रल वॉटर कमिशन एवं विभिन्न दलों के निरीक्षण व विस्तृत अवलोकन के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश के ईस्ट जोन के पांच राज्यों के समस्त जिलों में से बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में यह खिताब राजनांदगांव जिले को प्रदान किया जा रहा है। विगत वर्ष केंद्रीय भू-जल मंत्री द्वारा राजनांदगांव जिले का दौरा कर जिले में चल रहे इस अभियान के प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए देश विभिन्न मंचों में राजनांदगांव जिले की प्रशंसा भी की गई थी।

*जनभागीदारी आधारित यह अभियान जल संरक्षण की दिशा में सफल पहल*

राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के कार्यों को शासन-प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, महिला स्वसहायता समूहों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मिशन के रूप में सघन अभियान चलाया गया। गांवों से लेकर शहरों तक नागरिकों ने जल ही जीवन है और जल है तो कल है के संदेश को आत्मसात करते हुए मिशन जल रक्षा को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। किसानों द्वारा फसल चक्र परिवर्तन, वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण के कार्यों से जिले में जल स्तर में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। केंद्रीय भू-जल बोर्ड की 2021-22 की रिपोर्ट में जिले के तीन ब्लॉकों को सेमी-क्रिटिकल जोन के रूप में चिन्हित किया गया था। सेमीक्रिटिकल जोन का अर्थ पानी के विषय में 70 प्रतिशत से अधिक पानी का उपयोग करने वाले क्षेत्र इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मिशन जल रक्षा के व्यापक प्रयासों के साथ जिले ने यह अभियान प्रारंभ किया था, अब यह पूरे देश में मॉडल के रूप में जाना जाने लगा है। इस योजना में जिले की प्राथमिकता है कि पहले तो हम पानी के तेजी से घटते जल स्तर की गति को धीमा कर सके फिर उसे एक स्तर पर स्थिर कर सके तत्पश्चात् अत्यधिक जल दोहन को रोककर इस प्राकृतिक बहुमूल्य धरोहर को संधारित कर सके। इसके लिए अनिवार्य है कि प्रत्येक नागरिक आज से ही अपने आसपास के क्षेत्र में होने वाले जल दोहन को ध्यान में रख कर कम से कम भू-जल का उपयोग करें एवं कम से कम पानी उपयोग वाली फसलों को बढ़ावा दें।
महिला समूहों ने नीर और नारी जल यात्रा जैसे अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता के लिए कार्य किया गया। जिसमें जिले की पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने जिले के गांव-गांव में जाकर महिलाओं को एकजुट कर जल यात्राओं के माध्यम से मुहिम को बल प्रदान किया। जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैलियों, पौधारोपण विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

*मिशन जल रक्षा – सतत विकास की दिशा में अभिनव पहल के रूप में उभर कर आने लगा*

पानी के तेजी से घटते जल स्तर की इस चुनौती को प्रयासों में बदलते हुए जिले में जीआईएस आधारित तकनीकी योजनाओं, रिचार्ज संरचनाओं, रिचार्ज सॉफ्ट, बोरवेल सह इंजक्शनवेल, परकोलेशन टैंक, फार्म पॉन्ड और तालाबों के पुर्नजीवन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। मिशन के अंतर्गत भू- जल दोहन नियंत्रण, वर्षा जल संग्रहण तथा सामुदायिक प्रयासों को जल संरक्षण की प्रमुख रणनीति के रूप में अपनाया गया।

*सामुदायिक प्रयासों से मिली राष्ट्रीय पहचान*

राजनांदगांव जिले को प्राप्त होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान, जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साझा प्रयासों से जल बचाओ, भविष्य बनाओ की भावना को व्यवहार में उतारते हुए जिले ने यह साबित किया है कि जनभागीदारी से किसी भी संसाधन का संरक्षण संभव है। साथ ही साथ 18 नवंबर 2025 को ही नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले को एक अन्य जल संचय से जनभागीदारी के क्षेत्र में भी सम्मानित किया जाना है। राजनांदगांव की यह उपलब्धियां अब पूरे देश के सामने आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित हो रही है। यह सम्मान न केवल जिले की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सतत जल प्रबंधन और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

*तहसील साहू संघ बसना का चुनाव संपन्न*

0

तहसील साहू संघ बसना का चुनाव संपन्न

बसना. छग प्रदेश डॉ.निरेंद्र साहू के निर्देशानुसार महासमुन्द जिलाध्यक्ष धरमदास साहू के अनुसंशा से09 नवंबर 2025 को तहसील साहु संघ बसना का ग्रामीण, परिक्षेत्रीय मंडल तथा तहसील स्तर का समाजिक चुनाव हर्षोल्लास एवं उमंग एवं समाजिक एकता के संदेश देते हुए तेलीय कुल देवी भक्त शिरोमणिकर्मा माता मंदिर परिसर बोहारपार धाम में शांति पूर्ण संपन्न हुआ
पांच परिक्षेत्र में से बंसुला परिक्षेत्रीय साहु समाज में क्रमशः अध्यक्ष उमेश साव, उपाध्यक्ष मोहन साव संघठन सचिव योगेश्वर साव महिला उपाध्यक्ष मोंगरा साव महिला संघठन सचिव मोहिनी साव , बड़ेसाजापाली परिक्षेत्र से क्रमशः अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू मुकुंदा, उपाध्यक्ष श्री रामकली साहू संघठन सचिव मायाराम साहू महिला उपाध्यक्ष देवती साहू महिला संघठन सचिव सुशीला साहू, परिक्षेत्र बरोली समाज में क्रमशः अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साव( मीनू भैया) उपाध्यक्ष हेमचंद साव केवटापाली संघठन सचिव हेमचंद्र साव चोरभट्ठी महिला उपाध्यक्ष हेमलता साव महिला संघठन सचिव प्रेम बाई साव, परिक्षेत्र साकरा जोंक में क्रमशः अध्यक्ष कुंजराम साहू उपाध्यक्ष गोविन्द साहू संघठन सचिव मुरलीधर साहू महिला उपाध्यक्ष लिनिजुकता साव महिला संघठन सचिव लता साहू परिक्षेत्र भवरपुर बोहारपार साहु समाज में क्रमशः अजित साव उपाध्यक्ष स्वराज साव संघठन सचिव रेशमलाल साव महिला उपाध्यक्ष नंदिनी साव महिला संघठन सचिव पार्वती साव निर्वाचित हुईं.समस्त ग्रामीण पदाधिकारी, परिक्षेत्रीय पदाधिकारी तथा आजीवन सदस्यों द्वारा मिलकर तहसील चुनाव में मतदान किया गया जिसमें अध्यक्ष महेंद्र साव उपाध्यक्ष प्रकाश साहू संघठन सचिव नन्दकुमार साहू महिला तहसील उपाध्यक्ष नूतन साव तथा महिला तहसील संघठन सचिव पद पर केकती साहू विजयी हुईं.निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल साहू थे, जीत के बाद समस्त पदाधिकारीयों नें कर्मा माता की पूजा आरती कर मिठाईयाँ बाटी.

*ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार*

0

ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी
अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार
#SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट करने के बहाने एवं ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब फ्राड प्रकरण में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले अलग अलग प्रकरण में 2 आरोपी मुंबई एवं पुणे से गिरफ्तार

रायपुर :- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को सभी प्रकार के साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है*

*केश 1* प्रार्थी आशुतोष कुमार मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फिक्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने पर थाना आजाद चौक में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी सरफराज अंसारी निवासी उत्तरप्रदेश घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर पुणे महाराष्ट्र में छिप गया था। पुणे महाराष्ट्र में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में ठगी की संपूर्ण राशि को होल्ड कर पीड़ित को वापस कराया गया है।

*केश 2* प्रार्थी देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी होने पर थाना मंदिरहसौद में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/24 धारा 420,34 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचनाक्रम में टेलीग्राम एवं बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई आरोपी मयूर जोशी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का टास्क दिया जाता था शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी जाती थी बाद में प्रार्थी से अधिक रकम लेकर टास्क पूरा करने के बाद रकम वापस नहीं की गई थी। मुंबई में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभीरक्षा में भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1 सरफराज अंसारी पिता फतेह आलम अंसारी उम्र 20 वर्ष पता बभनौली कुशीनगर इमलिया उत्तर प्रदेश

2 मयूर जोशी पिता जगदीश जोशी उम्र 29 वर्ष पता राधा कमीशन अपार्टमेंट उल्हासनगर महाराष्ट्र

*अनुशासित और समय के पाबंद होंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी: राज्यपाल श्री डेका*

0

*अनुशासित और समय के पाबंद होंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी: राज्यपाल श्री डेका*

*राज्यपाल कलिंगा विश्वविद्यालय के पंचम् दीक्षांत समारोह में हुए शामिल*

रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका कलिंगा विश्वविद्यालय के पंचम् दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अनुशासित और समय के पाबंद होगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। जीवन में पूर्णविराम नहीं है, अपनी यात्रा सभी को पूरी करनी है, गिरकर हार नही मानें, उठंे और आगे बढ़े।

राज्यपाल श्री डेका आज नवा रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के पंचम् दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर, वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 के विद्यार्थियों को उपाधि एवं पदक वितरित किए। इस अवसर पर 150 शोधार्थियों को पी.एच.डी उपाधि, 1500 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधि एवं 2500 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर पौधा भी लगाया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन की दूसरी पारी शुरू हो रही है। आगे का दिन उनका संघर्ष का होगा, अनेक बाधाएं आएंगी। बीते दिनों से सीख लेकर योजना के साथ अपना भविष्य तय करें। किसी भी क्षेत्र में काम करें, आनंद पूर्वक जीवन गुजारें। भौतिक उपलब्धी के साथ-साथ मानसिक शांति भी होनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसके लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सतत् चर्चा होनी चाहिए। एन.ई.पी.के बारे में विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी हो। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक और गुरू में अंतर होता है। गुरू शब्द का अर्थ विस्तृत है। आप गुरू बनिए शिक्षक नहीं । अपने अनुभव और ज्ञान से युवाओं का मार्गदर्शन करें।

श्री डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण रखें। नवाचार पर बहुत कार्य हो रहे है। सरकार भी इसके लिए मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव, पशु और प्रकृति के बीच में संतुलन रखना बहुत आवश्यक है। तभी हमारा अस्तित्व कायम रहेगा। हमें सतत् विकास के लिए सोचना है और एक पेड़ मां के नाम लगाना है। श्री डेका ने विद्यार्थियों से कहा कि आप देश के भविष्य हैं, आप के योगदान से भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनेगा।

इस अवसर पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी होती है। विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता को बढ़ाएं और नवाचार के लिए इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत निर्णय लिए गए है परिणामस्वरूप उन्हें नए अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर राज्य निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर वी.के.गोयल, कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार, कुलाधिपति श्री संदीप अरोरा, कुलपति श्री आर. श्रीधर, उपकुलाधिपति श्री सज्जन सिंह, कुलसचिव तथा कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल के सदस्य, विभागाध्यक्ष, अध्यापकगण, विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

*प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली कुसुम की जिंदगी*

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली कुसुम की जिंदगी*

*श्रीमती कुसुम बाई कश्यप को मिली मजबूत छत, बच्चों के लिए सुरक्षित घर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता से ग्रामीणों के जीवनस्तर में सुधार लाने का कार्य कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जैसी जनकल्याणकारी योजना ने छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का मकान देने का सपना साकार किया है। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को बिना किसी देरी के आवास का लाभ मिल रहा है।
ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अवरीद की निवासी श्रीमती कुसुम बाई कश्यप की है। वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान बनाने हेतु राशि स्वीकृत हुआ। श्रीमती कुसुम बाई कश्यप एक संघर्षशील महिला हैं। कई वर्ष पूर्व उनके पति का निधन हो गया था। परिवार में उनकी सास और तीन छोटे बच्चे हैं। पहले वे मिट्टी और खप्पर के घर में रहती थीं, जहाँ बरसात के दिनों में छत टपकती थी और सर्दी-गर्मी में रहना कठिन हो जाता था। खेती-बाड़ी न होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनका सपना साकार कर दिया।
श्रीमती कुसुम बाई कश्यप गर्व और खुशी से कहती हैं कि अब हमारे सिर पर मजबूत छत है, बच्चों के लिए सुरक्षित घर है। पहले बारिश में रातें जागकर गुजरती थीं, अब चैन की नींद आती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें नया जीवन दिया है। आज उनका परिवार सुंदर, मजबूत और सुरक्षित पक्के घर में रह रहा है। श्रीमती कुसुम बाई बताती है कि महात्मा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्य करने वाले श्रमिकों को 90 दिवस की मजदूरी भी प्राप्त हो रही है। इससे गांव में रहते ही उन्हें रोजगार मिल रहा है जिससे उनकी आमदनी एवं वह आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं तो इस तरह से उन्हें एक तरफ आवास तो दूसरी तरफ मजदूरी भी मिल रही है इसके साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से पक्का शौचालय भी मिल रहा है। इसके लिए वह शासन को आभार व्यक्त करते हैं।

*स्वर्गीय पुलिस कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को पेंशन भुगतान हेतु 7 दिवस में उपस्थित होने की सूचना*

0

*स्वर्गीय पुलिस कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को पेंशन भुगतान हेतु 7 दिवस में उपस्थित होने की सूचना*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, । कार्यालय पुलिस अधीक्षक से जारी पत्र अनुसार इस इकाई के स्वर्गीय कर्मचारियों के निम्नांकित उत्तराधिकारियों द्वारा आरक्षक 352 स्व. श्री दिलीप वारेन उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती मंजू वारेन निवासी राजीव गांधी नगर भजन डीपा रायगढ़ जिला रायगढ, आरक्षक (अ) स्व. श्री विजय टण्डन पत्नी श्रीमती एल्सा टण्डन निवासी शंकर नगर, लिंक रोड जांजगीर, आरक्षक 564 स्व. श्री हर प्रसाद सिदार पत्नी श्रीमती रोशनी सिदार निवासी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे जांजगीर, आर. 195 स्व. श्री सुशर्मा शास्त्री पिता दिनेश चंद शास्त्री निवासी बैगा स्कूल पो. बैमानगोई स्कूल मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर, आरक्षक 553 सौरभ सिंह पिता सुखपाल सिंह निवासी जगमहंत पो. धुरकोट थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा पुरानी पेंशन योजना का चयन करने के पश्चात् उन्हें नियमानुसार पेंशन भुगतान करने संबंधी कार्यवाही के लिये पत्रों द्वारा सूचित करने के पश्चात् भी इस कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे है। जिससे उनकी पेंशन संबंधी कार्यवाही अनावश्यक रूप से इस कार्यालय में लंबित है। भुगतान संबंधी कार्यवाही किये जाने के लिये समाचार पत्रों में प्रकाशन तिथि के 07 दिवस के भीतर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा छ.ग. में पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पेज की स्पष्ट छायाप्रति उक्त सभी दस्तावेज स्वयं या पत्नी/पति का (उपरोक्त सभी दस्तावेजों में नाम एवं जन्म तिथि सेवा पुस्तिका के प्रथम पेज अनुसार होना चाहिये), 10 नग फोटोग्राफ (5×3 से.मी. साईज) एवं मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी के साथ उपस्थित होवें।

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक*

0

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी (छ0ग0 के निवासी) जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अंतर्गत संस्थानों के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि निर्धारित तिथि अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 30 नवम्बर 2025 तक, स्वीकृति एवं डिस्बर्स शासकीय 15 दिसम्बर 2025 तक एवं अशासकीय 20 दिसम्बर 2025 तक तथा संभावित भुगतान तिथि 31 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को उनके आधार सीडेड बैंक खाते में भुगतान 07 कार्य दिवस में प्राप्त होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जावेगा एवं ड्राफ्ट लॉक/स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

*छात्रवृत्ति हेतु निम्नानुसार पात्रता निर्धारित है -*

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा रू. 2.50 लाख प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा रू. 1.00 लाख प्रतिवर्ष। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र। छ0ग0 का मूल निवास प्रमाण पत्र। विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम। पीएफएमएस के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी अपने सक्रिय एवं आधार सीडेड बैंक खाते नम्बर की प्रविष्टि ऑनलाईन आवेदन करते समय करना सुनिश्चित करें। वर्ष 2025.26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी आईएनओ का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाना अनिवार्य है।

*रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु बीज भंडारण एवं पंजीयन प्रारंभ*

0

*रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु बीज भंडारण एवं पंजीयन प्रारंभ*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा में रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए जिला जांजगीर-चांपा एवं जिला सक्ती के सभी विकासखण्डों में किसानों की मांग अनुसार गेहूँ, रागी, चना, मटर, मसूर, मूंग, उड़द, तिवड़ा, सरसों, अलसी एवं मूंगफली जैसी फसलों की उन्नत किस्मों का बीज भंडारण किया जा रहा है।
उप प्रबंधक/बीज प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा ने बताया कि इच्छुक कृषक संबंधित विकासखण्डों के माध्यम से अथवा सीधे बीज निगम, खोखसा से संपर्क कर रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन करा सकते हैं। किसान नगद भुगतान कर भी बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा से बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों को बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा में रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन हेतु पासपोर्ट साईज नवीन कलर फोटो, ऋण-पुस्तिका, बी-1 एवं खसरा की नकल संबंधित पटवारी से सत्यापित कराकर एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पास बुक की छायाप्रति के साथ पंजीयन के समय कृषक को स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कार्यवाही कराकर साथ में बीज ले जा सकते है। पंजीयन बी1 में लम्बरदार कृषक के नाम से ही पंजीयन किया जावेगा तथा हिस्सेदार से लम्बरदार को सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। ताकि बीज उपार्जन के समय कोई परेशानी न हो।

*Post-Monsoon Highway Repairs in Full Swing: Deputy Chief Minister Shri Arun Sao Directs Speedy Completion of Highway Repairs by Year-End*

0

*Post-Monsoon Highway Repairs in Full Swing: Deputy Chief Minister Shri Arun Sao Directs Speedy Completion of Highway Repairs by Year-End*

*PWD Secretary Dr. Kamal Preet Singh Reviews Progress of National Highway Projects*

*20 National Highway Repair Works Under Progress; Work Orders for 3 More to Be Issued Soon*

Ashish kashyap Bilaspur. // With the end of the monsoon season, large-scale repair work on national highways across Chhattisgarh has gained momentum. Deputy Chief Minister and Public Works Minister Shri Arun Sao has directed that all ongoing repair projects be completed by December this year. Public Works Department Secretary Dr. Kamal Preet Singh chaired a review meeting today with officials from the National Highways Division to assess the progress of repairs, new constructions, and upcoming projects. Engineer-in-Chief Shri V.K. Bhatpahri was also present at the meeting.

During the review, Dr. Kamal Preet Singh emphasized that the post-monsoon period offers the most favorable conditions for road repairs and construction, urging officials to make full use of this time period. He instructed all divisions to expedite work while ensuring strict adherence to quality and deadlines. Dr. Singh also directed that contractors complete all components of the Short-Term Maintenance Contracts (STMC) under the repair programme. He stressed that ongoing works should not be halted and must be finished at an accelerated pace, with all highway repairs completed by December.

Dr. Singh reviewed the progress of highways currently under construction in the state and sought detailed updates on the status of administrative approvals, cost estimates, tenders, work orders, and initiation of works. He instructed that the earthwork component of all projects sanctioned in the financial year 2025–26 be completed by January 2026. Besides, he asked officials to expedite land acquisition for new projects in coordination with district collectors.

The Secretary also directed focused efforts to improve identified “black spots” on highways to reduce road accidents and stressed the need to install clear and adequate road signage to ensure public convenience and safety.

Officials from the National Highways Division informed that a total of 23 repair projects worth ₹88.58 crore have been approved under state supervision. Out of these, repair work for contracts worth ₹71.49 crore is currently ongoing. These projects include key routes such as National Highway-130 (Abhanpur–Rajim–Gariaband–Devbhog), National Highway-130B, National Highway-353 (Ghodari–Mahasamund–Bagbahara–Odisha border), National Highway-930, National Highway-30, National Highway-63 (Bhopalpatanam–Jagdalpur), and National Highway-49.

In addition, contracts have been finalized for repair work on National Highway-43 (Katni–Gulma route), National Highway-45 (Ratanpur–Kenda–Kenochi route), and National Highway-153 (Raigarh–Sarangarh–Saraipali route). Work orders for these stretches will be issued shortly, after which on-ground repair activities will commence.

The meeting was attended by Additional Secretary Shri S.N. Srivastava, Chief Engineer (National Highways) Shri Gyaneshwar Kashyap along with senior department officials.

*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा*

0

*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा*


आशीष कश्यप बिलासपुर, / उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने मस्तुरी विकासखण्ड का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मस्तुरी के ग्राम लावर एवं दर्रीघाट में बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। बीएलओ को साथ लेकर कुछ मतदाताओं के घर पहुंचे और उन्हें इस कार्य का महत्व समझाया। बीएलओ द्वारा फिलहाल घर-घर पहुंचकर गणना फार्म बांटे जा रहे हैं। कोटा के नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय ने भी अपने क्षेत्र के कुछ गांवों में इस कार्य का निरीक्षण किया।