Home Blog Page 323

*आदिवासी समाज मुंगेली ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*

0

*अपनी अस्मिता अधिकार और पहचान के लिए आदिवासी समाज का जागरूकता अभियान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- आदिवासी समाज के गौरव, वीर सपूत, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किरण फ्यूल्स, रायपुर बाय पास मुंगेली के पास आयोजित की गई जिसमें जिले भर के समस्त आदिवासी समाज संगठनों ने मिलकर अपनी अस्मिता अधिकार और पहचान के लिए जिला स्तरीय जागरूकता अभियान चलाई गई जिसमें भारी संख्या में जिले भर के आदिवासी समाज एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, व कार्यक्रम को सफल बनाने महासचिव उत्तम ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष जिगेश्वर ध्रुव, मलिक मंडल ध्रुव, प्रेमसागर ध्रुव सरपंच खैरवार बैरागी, मोतीराम जगत सहित अन्य का योगदान रहा।
ज्ञात हो कि आदिवासी समाज लगातार अपनी अस्मिता अधिकार और पहचान के लिए शासन के सामने अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं इनके अधिकार और पहचान में वांछित हक नहीं मिलने के कारण आदिवासी समाज को लगातार अपनी मांगों को शासन के सामने मांगने में मजबूर होना पड़ता है। आज आदिवासियों में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर मुंगेली जिले में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अपनी मांगों को बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अनिविभागीय अधिकारी के हाथों ज्ञापन सौंपे।

ये है प्रमुख मांगे:- 01) मुंगेली जिला मुख्यालय में पोस्ट मैट्रिकोत्तर बालक/ बालिका आदिवासी छात्रावास खोलने।
02) रायपुर मार्ग पर बाइपास रोड किरण फ्यूल्स के पास चौक का नामकरण धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम से करने और भगवान बिरसा मुंडा का भव्य स्टैच्यू निर्माण करने।
03) आदिवासियों का जमीन अधिग्रहण बंद करने व आदिवासियों के ज़मीन पर ग़ैर आदिवासियों को 29 साल का लीज देने बंद करने।
04) आदिवासियों का जीवन जंगल पर निर्भर है, वन संरक्षण अधिकार अधिनियम का संशोधन उनके हित के अनुरूप हो, जंगल की अवैध कटाई बंद हो व हसदेव उत्खनन अवैध कटाई रोका जाए।

इन मांगों को लेकर केंद्रीय गोंड महासभा अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी ने कहा हमारी सभी मांग जायज है हम सर्व आदिवासी समाज मिलकर लगातार शासन से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं लेकिन शासन की ओर से आजतक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे सर्व आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है । अगर अब भी शासन की ओर से इन मांगों पर कोई पहल नहीं की जाती है तब सर्व आदिवासी समाज आगे की रणनीति बनाने बाध्य होगी। मुंगेली में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में जिले भर के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी सहित सदस्य शामिल रहे। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया की अभी तक सर्व आदिवासी समाज शासन से अपनी मांगों को शांति पूर्वक मानने कोशिश की जा रही है। बार बार ज्ञापन के माध्यम से आदिवासी समाज की समस्याओं व मांगों को शासन को अवगत करा रही है लेकिन अभी तक आदिवासी समाज की मूलभूत मांगों को शासन के द्वारा अनदेखा की जा रही है जिससे आदिवासी समाज आक्रोशित है अगर आगे इन मांगों पर कोई विचार नहीं करती है तो सर्व आदिवासी समाज नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में जिले भर के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी सहित सक्रिय सदस्य, मातृ शक्ति, पितृ शक्ति व युवा शक्ति शामिल रहे।

*श्री परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण 19 नवंबर को*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ नगर के ह्रदय स्थल श्री परशुराम जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में निर्मित भगवान श्री परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री मा श्री अरुण साव जी के कर कमलों से श्रद्धेया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को पहले हाफ में किया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली की मेहनत व विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी के प्रयास एवं तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेश पाठक के प्रस्ताव पर मूर्ति स्थापना और सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिली थी।
कार्यक्रम की तैयारी में नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, सीएमओ एवं स्टॉफ तथा सर्वब्राह्मण परिषद मुंगेली के सदस्य लगे हुए हैं।
मुख्य कार्यक्रम आगर खेल परिसर मुंगेली में आयोजित है जहां अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

*आधुनिक शिक्षा में विधिक साक्षरता एक अनिवार्य अंग है क्योंकि अधिकारों की जानकारी नागरिकों को सशक्त बनाती है-कु. डिंपल।*

0

कोरबा – छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोरबा में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षा के ऐतिहासिक विस्तार उसके विकास सुगमता और कानूनी साक्षरता की महत्ता पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सचिव कु0 डिंपल ने अपने उद्बोधन में प्राचीन गुरूकुल की परंपरा से लेकर ब्रिटिश काल की औपचारिक शिक्षा पद्धाति और स्वतंत्रता के बाद की क्रमिक शैक्षणिक विकास सुगम और सर्वसुलभ यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया। ज्ञान जितना व्यापक न्याय उतना सशक्त मूल भावना को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के साथ कानूनी जानकारी दी छात्राओं को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा के संदेश को बतायाः- शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ना लिखना नहीं बल्कि समाज को जागरूक संवेदनशील एवं न्यायप्रिय बनाना है, वहीं सचिव कु. डिंपल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवम्बर भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जीवन में शिक्षा का सबसे अहम स्थान होता है शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र(यूएन) 2025 की शिक्षा दिवस थीम ‘‘ एआई एंड एजुकेशनः- प्रिजर्विंग हुमन एजेंसी इन ए वर्ल्ड आफ आटोमेशन‘‘ जिसका अर्थ है कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानव मूल्यों और नियंत्रण को बनाये रखना, जो व्यक्तियों और सामुदायों को तकनीकी प्रगति को समझने, समझाने और प्रभावित करने के लिए शिक्षा की शक्ति पर चिंतन को प्रोत्साहित करता है। राट्रीय शिक्षा दिवस का मूल उद्देश्य ‘‘शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाना‘‘ शिक्षा सिर्फ पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, वह व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को आकार देती है।‘‘
कार्यक्रम में प्राचीन परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे गुरूकुल से तक्षशीला नालंदा तक की शिक्षा ने विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनायी। ब्रिटिश काल में शिक्षा के बहुअयामी औपचारिक रूप ने संरचना बदली और स्वतंत्रता के बाद शिक्षा ने सर्वसुलभता का मार्ग अपनाया आज डिजिटल शिक्षा, विधिक जागरूकता और सामाजिक दायित्यों के साथ नई पीढी़ को सशक्त कर रही है। ज्ञान की रोशनी जब न्याय की राह से जुड़ती है तभी समाज उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होता है।

 

 *आरोपी गणों से कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2600 रू जप्त*

0

 आरोपी गणों से कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2600 रू जप्त

गिरफ्तार आरोपी:-
(1) गोरेलाल सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय रूप साईं सूर्यवंशी उम्र 59 साल निवासी ग्राम सेमरताल थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

(2) सूरज कुमार सक्सेना पिता स्वर्गीय सोनशाय उम्र 21 साल निवासी सेमरताल थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर:- वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले एवं खरीदी_बिक्री करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया हैं जिसके अनुक्रम में दिनांक 13. 11. 25 को थाना कोनी के ग्राम सेमरताल नहर किनारे दो व्यक्ति अपने पास हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है मुखबिर के सूचना पर कोनी पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच रेड करवाई किया गया रेड कार्रवाई के दौरान दोनों अपने पास थैला में महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाए गए जिनकी तलाशी लेने पर आरोपी गोरेलाल सूर्यवंशी के कब्जे से 6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती ₹1200 मिला तथा आरोपी सूरज कुमार सक्सेना के कब्जे से से 7 लीटर अवध कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रू कुल जुमला कच्ची महुआ शराब कीमती 2600 रू मिला आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया है।

*एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक :-भावना बोहरा*

0

एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक :-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए फिर एक बार एनडीए सरकार के अपने नारे को सिद्धि तक पहुंचाने में कामयाब हुई है भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव में एक तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की है वहीं महागठबंधन को एक बार फिर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है भाजपा और एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता ने एक बार फिर अपने जनादेश से यह सिद्ध कर दिया है कि वह विकास, स्थिरता और सर्वसमावेशी प्रगति के मार्ग पर अटूट विश्वास रखती है यह परिणाम सिर्फ़ चुनावी जीत नहीं यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी गारंटी और उभरते हुए नये बिहार के भविष्य में जन-जन का अटूट विश्वास है इस विश्वास के लिए बिहार की जनता का कोटि-कोटि आभार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए एनडीए के सभी विजयी प्रत्याशी समर्पित कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई आपकी मेहनत आपका समर्पण और आपकी प्रतिबद्धता ही इस ऐतिहासिक विजय की असली शक्ति है उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार पुनः बिहार के विकास, महिला के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सहित प्रदेश में विकास व अधोसंरचना निर्माण को गति देने के लिए सुशासन की सरकार चुना है विपक्षी पार्टियों ने कई भ्रम फैलाये चुनाव में जितने के लिए प्रधानमंत्री की माताजी का अपमान किया कई झूठे वादे लेकर जनता के बीच गए लेकिन जनता सब जानती है कि ये सिर्फ विपक्षियों के चुनावी वादें हैं जो जमीनी हकीकत पर नहीं उतरते पर मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है वो जो कहते हैं उसे जरुर पूरा करते हैं बिहार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 10000 रुपए की आर्थिक सहायता दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के लिए विशेष पैकेज मिलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई है उर्जा और सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हुआ है हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है भावना बोहरा ने आगे कहा कि बिहार की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है उन्होंने प्रधानमंत्री जी और एनडीए सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः एनडीए गठबन्धन बिहार में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी मुझे ख़ुशी है कि जीत का मुझे भी माध्यम बनने का केन्द्रीय नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी और आज वहां से भी भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है मैं उन्हें व सोनपुर विधानसभा के समस्त कर्मठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूँ साथ ही सोनपुर विधानसभा की जनता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मुझे अपने परिवार के सदस्य की भांति स्नेह और समर्थन दिया मैं उनके इस विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में बिहार की जनता से किये हर एक वादों को सुशासन और विकास की पहचान एनडीए सरकार अक्षरशः पूरा करते हुए बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और एक नए,आत्मनिर्भर व विकसित बिहार को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे ।

—————————————-

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री सह बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी भारत – आत्मनिर्भर भारत की संकल्प के साथ तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा किया पुर्ण*

0

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर लोरमी एवं मुंगेली में हुआ “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन*

*सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण एवं देश की एकता के लिए किया कार्य केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लोरमी एवं मुंगेली में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने एकता रथ पर सवार होकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रथ यात्रा का शुभारंभ किया। लोरमी रेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से मनियारी नदी सेतु, फव्वारा चौक, मुंगेली चौक होते हुए राजपूत भवन में समाप्त हुई। यात्रा में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्रों द्वारा एकता संदेश की तख्तियों को हाथ में लिए हुए वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहे के जयकारों ने रैली में उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। 100 मीटर के एक तिरंगे के नीचे हजारों स्कूली एवं कॉलेज के बच्चों ने सरदार वल्लभभाई पटेल से प्रेरित एवं उनके आदर्शों का संदेश देते हुए आपसी एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। रैली मंे केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री ने श्रमदान कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राजपूत भवन में किया गया, जहां वन्देमातरम गायन के साथ राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया।
एकता यात्रा के समापन के पश्चात राजपूत भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू और उपमुख्यमंत्री श्री साव ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण संदेश दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अशोक का पौधा, उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नीम का पौधा, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण के संवर्धन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन में स्वच्छता दीदीयांे और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई और आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर इस यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोरमी एवं मुंगेली में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने इस भव्य यात्रा में जनमानस के उत्साह को रेखांकित करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री साहू ने कहा कि यूनिटी मार्च का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान से आमजनों को जागरूक करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है। सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने रियासतों के एकीकरण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।

इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार,पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री गुरमीत सूलजा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।*

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मुंगेली में भी यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू और स्थानीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और एकता रैली का शुभारंभ किया। यह यात्रा रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ होकर दाउपारा, बालानी चौक होते हुए कृषि उपज मंडी परिसर में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया गया और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के समापन में एकता के प्रतीक सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देने वाले माय भारत टीम को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्वच्छता दीदी, वरिष्ठ नागरिक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

 *जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘पहल’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली संवाद सभा कक्ष मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजन किया गया*

0

➡️ *सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु जिले के मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया अनुभाग से 150 से अधिक सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में हुये उपस्थित*
➡️ *पहल ‘‘अभियान’’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा सर्व समाज प्रमुखों को सामाजिक स्तर पर सामाजिक बुराईयॉ, साईबर ठगी, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु पहल करने किया गया प्रेरित*
➡️ *बैठक में समाज प्रमुखों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा किये, जिसकी मुंगेली जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सारगर्भित बातें बतायी*
➡️ *सामाजिक बैठक में प्रमुखों द्वारा अपने समाज को साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जागरूक करने दिया गया आश्वासन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान *‘‘पहल’’* के तहत संवाद सभा कक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु सामाजिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साइबर अपराध, यातायात नियम के पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये सामाजिक स्तर पर सामाजिक बुराईयां एवं कुरितियां साइबर फ्रॉड के प्रलोभन में नहीं आने, नशा से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने पर प्रतिबंधित करने के संबंध में बातें बतायी। बैठक में जिले के 150 से अधिक समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अभियान *‘‘पहल’’* के तहत समाज प्रमुखों के बैठक कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल व जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री प्रभाकर पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समाज प्रमुखों को विभिन्न विषयों साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जाकर समाज प्रमुखों से बोला गया कि अपने सामाजिक स्तर पर पालन करते हुये अपने-अपने समाज के लोगों को सामाजिक बुराईयां एवं कुरितियां साइबर फ्रॉड बचने व उनके प्रलोभन में नहीं आने, नशा नही करने व नशा से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने पर प्रतिबंधित कर परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने अपील की गयी। समाज प्रमुखों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्नात्मक चर्चा किये जिसके संबंध में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सारगर्भित बातें बतायी गयी, और अपने परिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर जन जागरूक, सामाजिक समरसता एवं भाईचारा विस्थापित करते हुये परिवार एवं समाज की विकास करने की बातें बतायी गयी।
बैठक कार्यक्रम में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री प्रभाकर पाण्डेय, अनुुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल, श्री हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा, सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*कलेक्टर श्री अजीत वसंत का ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा*

0

*कलेक्टर श्री अजीत वसंत का ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा*

*शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याण पर दिया विशेष जोर*

*गढ़ उपरोड़ा, कदमझेरिया और कोराई में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण*

*अनुपस्थित शिक्षक तथा प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संकुल समन्वयक को मूल शाला में वापस भेजने के निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/कलेक्टर श्री अजीत वसंत आज कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़ उपरोड़ा, आश्रित ग्राम कदमझेरिया तथा ग्राम कोराई पहुँचे। उन्होंने यहाँ स्कूल, आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालयों में नाश्ता वितरण, गैस सिलेंडर के उपयोग, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया।

*शिक्षा पर विशेष ध्यान – विद्यार्थियों को दी प्रेरणा*

ग्राम गढ़ उपरोड़ा में कलेक्टर श्री वसंत ने प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि समय पर कोर्स पूरा करें और 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल प्राप्त करें।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करें। उन्होंने स्कूल में डीएमएफ से प्रदत्त न्यूज़ पेपर डेस्क के उपयोग की जानकारी ली और विद्यार्थियों से प्रतिदिन अखबार पढ़ने का आग्रह किया ताकि वे देश-दुनिया की जानकारी से अवगत रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन और नाश्ता वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। गढ़ उपरोड़ा के प्रायमरी एवं माध्यमिक स्कूल में गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं पाए जाने और छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पाये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संकुल समन्वयक मूल शाला में वापस भेजने और प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक श्री केशव प्रसाद उरावं और मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक विक्टर लकड़ा को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, कोराई प्राथमिक शाला में गैस सिलेंडर के उपयोग और समय पर नाश्ता वितरण तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल की पुष्टि होने पर उन्होंने प्रधानपाठक और शिक्षकों की प्रशंसा की।


कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्वास्थ्य केंद्र गढ़ उपरोड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रसव सुविधा, दवा वितरण, टीकाकरण, हीमोग्लोबिन जांच, मलेरिया किट की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया जाए और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, कलेक्टर ने डीएमएफ से बन रहे आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश दिए।

*अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान गढ़ उपरोड़ा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री सुधीर बड़ा बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

*गांव में ही होगी खाद्यान्न की व्यवस्था*

अपने दौरे के दौरान जब कलेक्टर कदमझेरिया गाँव पहुँचे, तो ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान गाँव से करीब 7 किलोमीटर दूर है, जिससे खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई होती है। कलेक्टर श्री वसंत ने ग्रामीणों की मांग पर खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अगले माह से गाँव में ही खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*सूरज से समृद्धि की ओर – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जगमगाए श्रवण और सरफराज के सपनों के घर’*

0

*सूरज से समृद्धि की ओर – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जगमगाए श्रवण और सरफराज के सपनों के घर’*

*जहाँ पहले थी बजट की परेशानी, अब सौर ऊर्जा से हर घर में आई रौशनी और राहत*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने देशभर के लाखों परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब आम नागरिक न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को स्वयं पूरा कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने की इस पहल ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का भी मार्ग प्रशस्त किया है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी बस्तियों तक, यह योजना आज हर घर में आशा की नई किरण जगा रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर की छत पर सौर पैनल स्थापित कर नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग और सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सौर पैनलों की स्थापना आमजन के लिए सरल और किफायती बनी है। ऊर्जा उपभोग में आत्मनिर्भरता की यह पहल नागरिकों को बिजली बिल से राहत देते हुए अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचने का अवसर भी दे रही है, जिससे परिवारों की आमदनी में वृद्धि हो रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य में भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन के समन्वित प्रयासों और प्रशासनिक तत्परता के परिणामस्वरूप यह योजना तीव्र गति से जन-जन तक पहुँच रही है। विशेषकर ग्रामीण अंचलों में, जहाँ बिजली आपूर्ति एक बड़ी चुनौती मानी जाती थी, वहीं अब वही घर सौर ऊर्जा की स्वच्छ रोशनी से आलोकित हो रहे हैं। इस योजना ने न केवल ऊर्जा उपलब्धता को सुदृढ़ किया है, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना भी जागृत की है। सौर ऊर्जा अपनाने की यह प्रवृत्ति अब स्थायी विकास और हरित भविष्य की दिशा में प्रदेश को नई पहचान दे रही है। कोरबा जिले में इस योजना के अंतर्गत अनेक परिवारों ने सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है।
पाली विकासखण्ड के ग्राम केराझरिया के निवासी श्री श्रवण अजगल्ले, पेशे से आर्किटेक्ट हैं। अपने माता-पिता के सपनों का घर बनाते समय उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन यही घर सौर ऊर्जा से प्रकाशित होगा। पहले जब हर महीने बिजली का बिल आता था, तो घर का बजट संभालना कठिन हो जाता था। परंतु अब सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के बाद उनके जीवन में सुखद बदलाव आया है। श्रवण बताते हैं कि अब घर की हर जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी होती है कंप्यूटर पर काम करना हो, घर को रोशन रखना हो या गर्मी के दिनों में पंखा और कूलर चलाना हो सब कुछ बिना किसी चिंता के चलता है। वे मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अब बिजली का बिल नहीं, बल्कि घर की छत से मिलने वाली ऊर्जा ही हमारी सबसे बड़ी बचत है।”
वहीं, कोरबा नगरीय क्षेत्र के खरमोरा निवासी श्री सरफराज अंसारी का परिवार भी इस योजना से जुड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बन गया है। श्री सरफराज बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब उनके घर की छत पर लगा सोलर पैनल न केवल बिजली की जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा का स्रोत भी बन गया है। वे कहते हैं, “अब हमें लगता है कि हमारी छत सिर्फ छाया नहीं देती, बल्कि भविष्य की रोशनी भी बिखेरती है।” उन्होंने आगे बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से जीवन की गति बदल गई है। अब काम निर्बाध रूप से चलते हैं और सबसे बड़ी बात यह सब पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के साथ हो रहा है। यह योजना सिर्फ एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है।
दोनों लाभार्थियों के अनुभव बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने केवल बिजली के बिलों में राहत नहीं दी, बल्कि जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन भी लाया है। श्रवण और सरफराज जैसे असंख्य परिवार आज अपने घरों की छत से ऊर्जा का सृजन कर रहे हैं और देश की हरित प्रगति में साझेदार बन रहे हैं। यह योजना अब हर घर में ‘ऊर्जा से आत्मनिर्भरता’ और ‘सूरज से समृद्धि’ का संदेश प्रसारित कर रही है।

 

*राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर छात्राओं को मिली विधिक जागरूकता की सौगात*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा किया गया विशेष शिविर आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी नेताम के मार्गदर्शन में दिनांक 11 नवम्बर 2025 को करसुवा गांधी बालिका छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कंचन कुमारी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अनुप प्रसाद, सिविल जज क्लास-1 कु. कनिक श्रीवास्तव तथा अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में करसुवा गांधी बालिका छात्रावास की लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर के दौरान छात्राओं को शिक्षा के महत्व, बालिकाओं के अधिकारों, संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act, 2012), तथा महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं — जैसे 354, 354A आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सायबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन कुमारी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का वास्तविक सशक्तिकरण है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समाज में जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी सहायता के लिए उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली ने सभी अतिथियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधिक जागरूकता से ही समाज में न्याय और समानता की स्थापना संभव है। शिविर के समापन अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा एवं गरिमामय भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।