Home Blog Page 322

*बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

0

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के कवर्धा आगमन पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की हुई प्रचंड जीत में क्षेत्रीय सांसद व भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा पार्टी हाईकमान ने सांसद पांडेय को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी चंपारण्य लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। इसके अंतर्गत छह विधानसभा सीट आती है सांसद पांडेय ने अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कारगर रणनीति बनाकर पूरी सक्रियता के साथ धुंआधार चुनाव प्रचार किया बैठक व सभा की। परिणाम स्वरूप उनके प्रभार वाले सभी 6 विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों को प्रचंड जीत मिली। इस जीत के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय का भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत अभिनंदन किया सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व नीतीश कुमार के सुशासन के चलते बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया।

—————————————-

*अघोर विद्यापीठ पोड़ी-दल्हा में अंतरशाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला सम्पन्न*

0

अघोर विद्यापीठ पोड़ी-दल्हा में अंतरशाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला सम्पन्न
विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता ने सबका मन जीता, पुलिस अधीक्षक विजय पांडे रहे मुख्य अतिथि

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। अघोर विद्यापीठ पोड़ी-दल्हा में 16 नवंबर को संस्थापक परम श्रद्धेय बाबाजी कापालिक धर्म रक्षित राम जी के आशीर्वाद तथा अध्यक्ष श्री गोपाल राम और प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के कुशल निर्देशन में अंतरशाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।

 

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में बढ़ी शोभा

मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडे उपस्थित हुए।
विशिष्ट अतिथियों में—

एसडीएम श्री सुमित बघेल

डॉ. तरुणधर दीवान, परीक्षा नियंत्रक, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर

श्री आलोक अग्रवाल, विद्यालय समिति सदस्य एवं अध्यक्ष, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी

उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी प्रेरणादायक बन गया।

 

कई विद्यालयों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

इस अंतरशाला विज्ञान प्रदर्शनी में अनेक स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया—
अघोर विद्यापीठ, आरके स्कूल अकलतरा, रेडियंट पब्लिक स्कूल बरगवां, आत्मानंद स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, किनाराम स्कूल जांजगीर सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडलों का प्रदर्शन किया।

 

बच्चों की वैज्ञानिक सोच से अतिथि हुए प्रभावित

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनसे जुड़े प्रश्न भी पूछे। बच्चों द्वारा दिए गए तार्किक, सटीक और ज्ञानपूर्ण उत्तरों ने सभी को प्रभावित किया।
आत्मविश्वास और नवाचार क्षमता देखकर अतिथियों ने विद्यार्थियों की खुलकर प्रशंसा की।

 

आनंद मेले ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

विद्यालय के चारों सदनों—
एबीआर हाउस, डीटी हाउस, केआर हाउस और मां हाउस
द्वारा आकर्षक व्यंजन स्टॉल, खेल गतिविधियाँ और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभिभावकों, अतिथियों और बच्चों ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। मेले ने पूरे कार्यक्रम को उत्सव जैसा माहौल प्रदान किया।

 

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और टीमों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के समय बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, सहभागी विद्यालयों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता का श्रेय सामूहिक सहयोग को दिया।

* *फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 03 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित*

0

* *फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 03 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित*

* *बीते शनिवार की रात्रि में अकलतरा पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान एवं वारंटियों की धरपकड़ के दौरान बड़ी मुश्किल से फरार वारंटियों को पकड़ा गया था*

*निलंबित आरक्षकों का नाम*

1. आरक्षक राजेंद्र कहरा थाना अकलतरा
2. आरक्षक उमेश यादव थाना अकलतरा
3. आरक्षक कमल बहादुर क्षत्रिय थाना अकलतरा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा⏩ *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के नेतृत्व में बीते शनिवार की रात्रि में जिले में विशेष सर्च अभियान चलाकर फरार वारंटियों को पकड़ा गया था। थाना अकलतरा क्षेत्र में पकड़े गए फरार वारंटियों की माननीय न्यायालय पेश करने की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में आरक्षक राजेंद्र कहरा, उमेश यादव एवं कमल बहादुर क्षत्रिय थाना अकलतरा की ड्यूटी लगाया गया था। उपरोक्त कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करने से तीनों वारंटियों द्वारा पुलिस को चकमा देकर भाग जाने से तीनों आरक्षकों को वारंटी सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र संबध किया गया है।

*कबीरधाम नामदेव जयंती में 17 को शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

0

कबीरधाम नामदेव जयंती में 17 को शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा


कबीरधाम जिले के समस्त जिला नामदेव समाज द्वारा भव्य रूप से संत श्री नामदेव जी की 755 वी जयंती मनाई जा रही जिसमें यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की उपस्थिति समाज के साथ रहेगी।

आगे जानकारी देते हुए समाज के सचिव कैलाश नामदेव ने कहा कि 17 नवंबर दोपहर 12 बजे नामदेव सामाजिक भवन में इस वर्ष की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय युवा टीम ने बीड़ा उठाया है ताकि संत श्री की जयंती में शहर में भव्य रैली के साथ राधाकृष्ण मंदिर में भोग चढ़ावा के साथ पूरे समाज के मिलकर निकलने का निर्णय लिया है।
उपाध्यक्ष श्री चंद्र कुमार ने बताया कि जिले महिला संगठन ने इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने और माननीय मंत्री जी का स्वागत हेतु तत्परता से जुड़ कर आज नामदेव सामाजिक में मीटिंग आयोजित की गई है।
कोषाध्यक्ष विजय नामदेव ने बताया कि पूरा समाज के लोगों में मंत्री और अपने विधायक की उपस्थिति को लेकर भव्य व्यापक तैयारी और कम समय ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकत्रिक करने की तैयारी में जुट गए है यह कार्यक्रम एक यादगार होगा।
युवा टीम के सदस्यों ने कहा कि सभी युवा के प्रेरणाश्रोत विजय भइया के आने से सभी युवाओं में भारी उत्साह का माहौल बन गया है। उनके आने से समाज के युवाओं ने तैयारी और भी जोर शोर से शुरू कर दी है ।
जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने बताया कि पूरे जिले के युवा टीम महिला टीम के उत्साह के साथ जो कार्य कर रही है उसके लिए आभारी हु।
कार्यक्रम की तैयारी आज पूरी कर ली जाएगी ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हो ,आए हुए मेहमानों के स्वागत में कोई कमी न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है सभी वर्ग के सामाजिक बंधु इसके लिए कमर कस चुके है ।
कार्यक्रम की सफलता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। जिसके लिए जिले भर से लोग एकत्रित होकर अपनी सेवाएं दे रहे है। उक्त कार्यक्रम में आने के लिए जिसको सूचना नहीं मिल सकी हो मै इस खबर के माध्यम से आप सभी को सपरिवार सादर आमंत्रित करता हु। बाहर से आए हमारे सामाजिक बंधुओं के सूचना पर भवन में रुकने की पूरी व्यवस्था उस दिन रहेगी ।

*मतदाता सूची एसआईआर के प्रति सभी जागरूक बनें:- चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0

मतदाता सूची एसआईआर के प्रति सभी जागरूक बनें:- चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
*विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कार्यशाला का आयोजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर परिषद कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यशाला में निर्वाचन से जुडे अधिकारी ने उपस्थिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं पार्षदगणों को एसआईआर के बारे में विस्तार से बताया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यशाला में आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के अद्यतन नए मतदाताओं के नाम जोड़ने मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटियों के सुधार से संबंधित जानकारी दिया गया अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, फार्म-6, 7, 8 भरने की विधि और ठस्व् के दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने सभी पार्षदों अनुरोध किया कि इस अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुड़कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया इसे एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए कहा कि सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

*मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज हो-चंद्रप्रकाश*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार सटीक मतदाता सूची है हर पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना आवश्यक है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में संचालित किया जाएगा उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने में सहयोग दें।

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने की अपील*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य है उन्होनें कवर्धा शहर के नागरिकों को अपील किया है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम जारी है आपके वार्ड में ठस्व् एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मतदाता सूची परीक्षण संबंधी जानकारी दी जायेगी एवं प्रपत्र फार्म भी दिया जायेगा जिसे सावधानी पूर्वक भरकर संबंधित के पास ही जमा करें ताकि आपका नाम निर्वाचन हेतु मतदाता सूची दर्ज हो सके हम सबका कर्तव्य है कि नगर के हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर लोकतंत्र को मजबूत करें।

—————————————-

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-दिसंबर माह के अंत तक शुरू होगा नया हाईटेक बस स्टैण्ड*

0

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-दिसंबर माह के अंत तक शुरू होगा नया हाईटेक बस स्टैण्ड

0.8 वर्ष का इंतजार अब होगा खत्म, वाहन मालिकों व बस ऑपरेटरों से समन्वय स्थापित करने दिये निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज अपने नगर पालिका टीम के साथ हाईटेक बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होनें उपस्थित अधिकारियों को हाईटेक बस स्टैण्ड की रख-रखाव एवं संचालन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का लंबा इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है क्योंकि पुराना बस स्टैण्ड अब नए हाईटेक बस स्टैण्ड में स्थानांतरित किये जाने की तैयार की जा रही है उन्होनें बताया कि छतीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा नगर पालिका की टीम तत्परता से कार्य कर रही है उनके निर्देशानुसार हो रहे विकास कार्य में घोठिया रोड सड़क मार्ग का कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे निरीक्षण के दौरान उन्होनें उपस्थित अधिकारियों को कहा कि बस ऑपरेटरों व बस मालिकों से चर्चा कर दिसंबर माह के अंत तक नए बस स्टैण्ड को प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें इसी तरह यह भी निर्देश दिया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूरी की जाए उन्होने कहा कि नगर पालिका कवर्धा का उद्देश्य है कि नागरिकों को शीघ्र ही एक आधुनिक स्वच्छ और सुविधाजनक बस स्टैण्ड की सौगात मिले 8 वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ हाईटेक बस स्टैण्ड अब जल्द ही प्रारंभ होगा जिससे हमारे कवर्धा नगर की पहचान बढेगी।

*निरीक्षण के दौरान देखी व्यवस्था*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने हाईटेक बस स्टैण्ड की चारो तरफ घुम घुमकर व्यवस्था का जायजा लिया उन्होने बस स्टैण्ड परिसर के अंदर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने तथा बस स्टैण्ड के बाहर गार्डन को व्यवस्थित कर पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाया जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा बस स्टैण्ड चालू करने के पूर्व संपूर्ण परिसर की नियमित सफाई और रखरखाव किया जावे ताकि बस स्टैण्ड का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि परिसर में खड़े पुराने एवं कण्डम वाहनों को तत्काल हटाया जाए जिससे बस संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

*पेयजल के साथ मूलभूत सुविधाओं में भी फोकस*

हाईटेक बस स्टैण्ड को चालू करने से पूर्व पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रतीक्षालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी यात्री सुविधाएँ पूर्ण रूप से चालू हो जाये मूलभूत सुविधा के लिए यात्रियों को भटकना ना पड़े इसका भी पूर्ण ध्यान रखे नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप हाईटेक बस स्टैण्ड को दिसंबर माह तक प्रारंभ किया जाना है उन्होनें कहा कि अब रायपुर नाका चौक से घोठिया मार्ग होते हुए हाईटेक बस स्टैण्ड तक का सड़क मार्ग अब अंतिम चरण में है जिससे ध्यान में रखते हुए अब शहर बढ़ती आबादी व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखे जाने हेतु बस स्टैण्ड को प्रारंभ किया जाना है निरीक्षण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ पार्षद योगेश चंद्रवंशी, दीपक सिन्हा, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उप अभियंता शिवकुमार गर्ग, जल प्रदाय प्रभारी चंद्रिका सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

—————————————-

*कवर्धा में ज्ञान-संस्कृति को बढ़ावा देने पहल*

0

0.441 लाख की लागत से ‘नालंदा परिसर लाइब्रेरी’ का भूमि पूजन कल 17 नवंबर को।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा जिले में शिक्षा ज्ञान-संस्कृति और अध्ययन संसाधनों के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाने जा रहा है युवाओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, शोध विद्यार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों के लिए 441 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण का भूमि पूजन समारोह आज छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अतिथियो की उपस्थति में आयोजित किया जाएगा यह परियोजना जिले में आधुनिक, डिजिटल व सुदृढ़ अध्ययन संसाधन केंद्र विकसित करने की महत्वाकांक्षी पहल मानी जा रही है भूमिपूजन कार्यकम कल सुबह 10 बजे जिला पंचायत कवर्धा के पास किया जाएगा।

*इन अतिथियों की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम*

समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

*प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ-चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नालंदा परिसर लाइब्रेरी को जिले के युवाओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक उन्नत, शांत, सुसज्जित और डिजिटल सुविधाओं से युक्त अध्ययन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी प्रतियोगी तैयारी अकादमिक रिसर्च, जनसामान्य अध्ययन, सांस्कृतिक ज्ञान और सूचना अभिगम्यता के लिए एक समग्र केंद्र होगी लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा सामग्री, बच्चों का ज्ञान-कोना और रिसर्च सपोर्ट संसाधन शामिल करने के साथ साथ आधुनिकीकरण शैक्षणिक विशेष रहेगा।

—————————————-

*व्हाट्सएप ग्रुप में समाज विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी, देवांगन समाज में आक्रोश… थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग तेजी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— बिलासपुर के डबरीपारा निवासी मीनाक्षी रजक द्वारा पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में देवांगन समाज के लोगों के विरुद्ध कथित रूप से अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का उपयोग किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल हुए इस विवादित संदेश को लेकर समाज के लोगों में भारी नाराज़गी व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी रजक द्वारा कथित रूप से भेजे गए मैसेज में देवांगन समाज के प्रति गाली-गलौज एवं आपत्तिजनक श्राप जैसी बातें लिखी गईं, जिसके बाद यह स्क्रीनशॉट तेजी से प्रसारित होने लगे। इस घटना से समाज के लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं और कई संगठनों ने इसे एक सोची-समझी सोशल मीडिया हरकत बताते हुए कड़ी निंदा की है। समाजजन का कहना है कि ऐसी अभद्र टिप्पणियाँ न सिर्फ किसी समुदाय की छवि धूमिल करती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द्र को भी प्रभावित करती हैं। मामले को लेकर लोगों में रोष इतना बढ़ा कि अब इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता सहित समाज के लोगों ने थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली मुंगेली को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह के विवाद आने वाले दिनों में बड़ा रूप लेकर जिले एवं प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुँचा सकते हैं। ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भाषा का उपयोग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ किसी समुदाय या व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने मांग की है कि पुलिस साइबर सेल की सहायता से व्हाट्सएप संदेश की जांच कर आरोपी पर आईटी एक्ट तथा दंडनीय धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज विशेष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से बचे। फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया है कि पुलिस प्रशासन शीघ्र उचित निर्णय लेकर न्याय सुनिश्चित करेगा। वहीं इस घटना के बाद जिले में सोशल मीडिया पर संयम बरतने और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी लगातार की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, जगदीश देवांगन, गज्जू देवांगन, गोलू, संजय, राज, द्वय सूरज, वीरेंद्र सहित समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

*दंपत्ति की गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी….अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी खंगाली* 

0

 *सोना-चांदी व नकदी साफ….पीड़ित ने लौटकर देखा—दरवाज़ा टूटा, अलमारी बिखरी, गहने गायब*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम बिचारपुर में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। शिकायतकर्ता अरुण कश्यप (55 वर्ष), पिता भगत कश्यप ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ 13 नवंबर 2025 को सुबह 11:45 बजे मोटरसाइकिल से ग्राम सुकली में आयोजित मितानिन बैठक में गए थे। घर को ताला लगाकर वे निश्चिंत होकर निकल गए, लेकिन शाम करीब 4 बजे जब वे लौटे तो घटनास्थल का दृश्य देखकर दंपत्ति के होश उड़ गए।घर का मुख्य दरवाज़ा आधा खुला था और लगा हुआ ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का ताला भी तोड़ा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अरुण कश्यप के अनुसार अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।

*चोरी गए सामान का विस्तृत विवरण*

पीड़ित के अनुसार अपनी शिकायत में निम्न गहने और नकदी चोरी किए जाने का जिक्र है जिसमें 10 हजार रुपये नकद (200 व 500 के नोट),5 तोला सोने की कंठी
,सोने के झुमके 1 जोड़ी—2.5 तोला,सोने की दो चेन—1.5 तोला + 1.5 तोला (नाम वाला पेंडेंट ‘नंद-कुश’ सहित),
13 नग सोने की मनचली—8 मासा,सोने के चार फोकला—6 मासा,उतरना सोने का—6 मासा,डामरखुटी सोने का—6 मासा,सोने की बाली 1 जोड़ी—6 मासा,सोने की अंगूठी—5 मासा,बच्चा वाला लाकेट—5 मासा,गणेश पेंडेंट—2 नग, 5-5 मासा,सोने का टॉप (ईयररिंग) 1 जोड़ी—6 मासा
,सोने का टुकड़ा—करीब 3 मासा,चांदी का लच्छा—400 ग्राम,चांदी की पांच जोड़ी पतली पायल,चांदी की दो जोड़ी बच्चा वाली चूड़ियाँ,चांदी की पांच जोड़ी बिछिया,3 तोला वजन की चांदी की पायल 1 जोड़ी,सभी गहनों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 4.75 लाख रुपये बताया गया है। अरुण कश्यप ने यह भी कहा है पुलिस शिकायत में कि सभी गहने इस्तेमाल किए हुए हैं, जिन्हें वे देखकर तुरंत पहचान सकते हैं।

*पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच तेज*

थाना लोरमी में प्रार्थी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(3) एवं 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
उपनिरीक्षक सतेन्द्र पुरी गोस्वामी द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों तथा संभावित मार्गों पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े घर का ताला टूटना और लाखों की चोरी होना संदेह व्यक्त करता है कि किसी जानकार ने चोरी किया होगा। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सुरागों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

*मुंगेली //बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिस” में विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं भाजपा परिवार के सदस्यों ने जश्न मनाया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली //बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिस” में विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं भाजपा परिवार के सदस्यों ने जश्न मनाया .विधायक मोहले ने बिहार की जनता एवं एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दिया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला वरिष्ठ नेता,द्वारिका जायसवाल,रामकमल सिंह ठाकुर जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष,रजनी मानिक सोनवानी, आशीष मिश्रा,मोहन मल्लाह,कोटूमल दादवानी,राजीव श्रीवास,सौरभ बाजपेयी,सुखचंद साहू,लोकनाथ ठाकुर,सत्तू सिंह ठाकुर,रोशन सोनी,असलम खान,राघवेंद्र सिंह ठाकुर,मन्नू श्रीवास्तव,रमेश बुनकर, लवलेश ठाकुर,पवन मिश्रा,राजेश्वर सिंह टंडन,संदीप सिंह ठाकुर,दयालु डहरिया,मनीष डहरिया,आदर्श जायशवाल,सचिन यादव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे, यह जानकारी रामशरण यादव ने दिया.