Home Blog Page 321

*देश भर में फैला है साइबर अपराधियों का नेटवर्क #फर्जी .APK फाइल के द्वारा मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी करने वाले 6 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार*

0

#देश भर में फैला है साइबर अपराधियों का नेटवर्क
#फर्जी .APK फाइल के द्वारा मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी करने वाले 6 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार
# अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के गिरोह पर कार्यवाही
#धोखाधड़ी के लिए वॉट्सएप पर फर्जी RTOechallan.apk, PMkisanyojna.apk बनाने वालों के साथ ठगी में इस्तेमाल खातों का लेंन देंन करने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी
#गिरफ्तार आरोपियों द्वारा RTO E-चालान, इंश्योरेंस, PM किसान योजना, सभी बड़े बैंक, आयुष्मान कार्ड, PM आवास योजना आदि नाम से फर्जी .APK बनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं

रायपुर:-पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार वॉट्सएप में फर्जी .APK फाइल भेज मोबाइल हैक कर साइबर फ्रॉड कारीत करने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है*

*APK फाइल कैसे बनता है : धर्मजीत सिंह* पिता विजय सिंह उम्र 18 वर्ष पता पता लोना वाला पुणे महाराष्ट्र के द्वारा फर्जी APK (एंड्रॉइड पैकेज किट) को मेलेशियस कोड एम्बेड कर मोबाइल को हैक करने के उद्देश्य से बनाया गया, जिसमें साइबर ठग नकली एंड्रॉइड ऐप का उपयोग करके लोगों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुराते थे । ये ऐप्स अक्सर विश्वसनीय संस्थानों जैसे सरकारी योजनाओं, बैंकों या बिजली बोर्डों के आधिकारिक ऐप के रूप में बनाये होते हैं।
*सोशल मीडिया के माध्यम से एपीके फ़ाइल का विक्रय*: फर्जी एपीके फ़ाइल तैयार हो जाने के बाद *धर्मजीत सिंह* ने टेलीग्राम ग्रुप में लगभग 500 से अधिक लोगों को जोड़ कर विक्रय करने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं, जिसमें व्हाट्सअप ,टेलीग्राम ग्रुप। जिसे हैकरों के द्वारा पुनः विश्वसनीय संस्थानों जैसे सरकारी योजनाओं, बैंकों या बिजली बोर्डों के आधिकारिक ऐप के रूप में आमजन के whatsapp ग्रुप में प्रसारित किया जाता है। जिसे धोखे से क्लिक करने से डाउनलोड हो जाता है और इनस्टॉल करते ही मोबाइल हैक हो जाता है मोबाइल के सभी जानकारी एवं कंट्रोल हैकर के पास चला जाता है कंट्रोल मिलते ही हैकर पीड़ित के मोबाइल में दर्ज बैंकिंग जानकारी को प्राप्त कर राशी आहरण कर लेता है । इसके आतिरिक्त पीड़ित के कांटेक्ट लिस्ट से सभी को फर्जी APK डाउनलोड करने सम्बन्धी मैसेज चला जाता है जिससे अन्य लोग भी इसके शिकार होकर बड़ी राशि गवां देते हैं ।
*फण्ड फ्लो* : साइबर अपराधियों सौरभ कुमार एवं आलोक के द्वारा मोबाइल हैक करने के पश्चात राशि को म्युल एकाउंट्स में प्राप्त कर चाँद मोहमद के माध्यम से एटीएम *इरफान अंसारी आसनसोल* के पास भेजकर राशि आहरित करा लिया जाता है ।
आरोपियों ने प्रार्थीया अर्चना भदौरिया के WhatsApp में RTOechallan.apk फाइल और प्रार्थी महेश कुमार साहू के WhatsApp में PMkisanyojna.apk फाइल भेजा था जिसे क्लिक करने से मोबाइल हैक कर क्रमशः दोनों प्रार्थियों से 5.12 लाख रुपए एवं 12 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 734/25 एवं थाना राखी में अपराध क्रमांक 132/25 धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर दोनों अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में तकनीकी विश्लेषण कर सभी आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के अलग अलग स्थानों से घटना कारीत कर रहे थे। योजनाबद्ध तरीके से एक एक कर सभी स्थानों में रेड कार्यवाही कर आरोपी सौरव कुमार, आलोक कुमार, चांद बाबू, धर्मजीत सिंह, इमरान अंसारी और मारूफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से RTO Eचालान, इंश्योरेंस, PM किसान योजना, बैंक, आयुष्मान कार्ड, PM आवास योजना, RTOchallan.apk, Customer_support.apk, ICICIBank.apk, PMkishan.apk, courierservice.apk, CSCservicejoin.apk, signed.apk, SBIcreditcard.apk, Pandaadmin.apk, Americancard.apk, Admin.apk, Fastag.apk, admin.apk, punjabnationlbank.apk, SBIyono.apk एपीके फाइल के जरिए धोखाधड़ी करने तथा इन फाइल को अन्य आरोपियों को बेचने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त तथ्य अनुसार अलग-अलग राज्यों में रेड कार्रवाई कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है। आरोपियों के व्यक्तिगत बैंक खाता में 2 लाख रुपए होल्ड कराए गए हैं तथा धोखाधड़ी से प्राप्त कुछ रकम का निवेश आरोपियों ने स्वयं के मोबाइल दुकान में समान भंडारण करने में खर्च किया गया है, उक्त रकम तथा बाकी रकम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1 सौरव कुमार पिता शंकर प्रसाद चौधरी उम्र 33 वर्ष पता ग्राम अचारज, थाना बौसी, जिला बांका, बिहार, वर्तमान पता सेक्टर 102 सलारपुर खान क्लीनिक के पास वाली गली नोएडा
(अपराध में भूमिका- फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाता खुलवाने का कार्य, शिक्षा 12 वीं, ड्राइ फ्रूट सेल्समैन)
2 आलोक कुमार पिता चंद्रभूषण प्रसाद सिंह उम्र 25 वर्ष पता ग्राम कोहडउल कोहौल पो0 बाजितपुर कोहौल थाना करपीत जिला अरवल बिहार, वर्तमान पता वीर कुंवर सिंह नगर छठ घाट के पास गली नंबर आठ नगलोई दिल्ली
(अपराध में भूमिका- म्यूल बैंक खाता संकलन कर अन्य आरोपियों को म्यूल अकाउंट बिक्री करना, शिक्षा 12 वीं, कार्य सेल्समैन)
3 चांद बाबू पिता उस्मान गनी उम्र 32 वर्ष पता शिवपुरी मध्य प्रदेश शिवपुर मध्यप्रदेश
(अपराध में भूमिका- ठगी से प्राप्त राशि को बैंक खाता से आहरण कर रकम उधर उधर करना, शिक्षा 12 वीं)
4 धर्मजीत सिंह पिता विजय सिंह उम्र 18 वर्ष पता पता लोना वाला पुणे महाराष्ट्र
(अपराध में भूमिका- apk. फाइल बना कर अन्य लोगों को बिक्री करने वाला हैकर शिक्षा 12 वीं)
5 मोहम्मद इरफान अंसारी पिता मोहम्मद मोईन अंसारी उम्र 23 वर्ष पता पुराना स्टेशन थाना नार्थ आसनसोल पश्चिम बंगाल
(अपराध में भूमिका- .apk फाइल को पीड़ितों को व्हाट्सएप में भेजने का कार्य, शिक्षा 12 वीं, मोबाइल दुकान ओनर)
6 मारूफ सिद्दीकी अंसारी पिता सिद्दीक अंसारी उम्र 20 वर्ष पता रेहान बाग नियर मेस्को स्कूल, ठाणे महाराष्ट्र
(अपराध में भूमिका- म्यूल बैंक खाता संकलन कर अन्य आरोपियों को म्यूल अकाउंट बिक्री करना, शिक्षा 12 वीं, कार्य पैकर्स एंड मूवर्स)

*बचाव हेतु जनता से अपील*
• मोबाइल पर आये किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें न ही उसको डाउनलोड अथवा इनस्टॉल करें
• मोबाइल पर एंटीवायरस का इस्तेमाल करें
एप्लीकेशन को केवल गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें
ऐप अनुमतियों की जाँच करें: किसी भी ऐप को इंस्टॉल करते समय, ध्यान दें कि वह कौन सी अनुमतियाँ मांग रहा है। यदि कोई ऐप अनावश्यक अनुमतियाँ मांगता है, तो उसे इंस्टॉल न करें।
•एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें: अपने डिवाइस पर एक प्रतिष्ठित एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें जो संदिग्ध फ़ाइलों और ऐप्स का पता लगा सके और उन्हें ब्लॉक कर सके।
•यदि किसी का मोबाइल हैक हो जाये तो तत्काल अपने सिम को मोबाइल से निकल दे और मोबाइल को फ्लाइट मोड पर करे दे
•धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें: यदि आप एपीके धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930/cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

*मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई,14 मोटरसाइकिल किया गया जप्त 06 नग  एस.ई.सी.एल से चोरी रोलर जप्त।*

0

10 अपराधों में वांटेड है आरोपी जय सिंह पटेल, 06 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी मोहम्मद असलम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दीपिका SECL खदान से रोलर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया है उक्त रिपोर्ट में थाना दीपिका में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के पताशाजी के दौरान मूखबीर सूचना के आधार पर संदेही जय सिंह पटेल को पकड़ा गया, आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एसईसीएल दीपका खदान से रोलर की चोरी के साथ-साथ दीपका थाना, कुसमुंडा थाना एवं सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया और आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उपरोक्त 14 मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया है. आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उपरोक्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
01 जयसिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी 4 पर कोहड़िया थाना सिविल लाइन रामपुर
02 अनस खान पिता चांद खान उम्र 24 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड पाली थाना पाली
03 शिवचरण पिता स्वर्गीय जगन राम उम्र 31 वर्ष निवासी रेनापुर थाना दिपका
04 रामप्रसाद रोहिदास पिता किरीट राम उम्र 25 वर्ष निवासी झाबर थाना दिपका
05 लालजी यादव पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी चैनपुर थाना दिपका
06 इमरान अंसारी पिता शमीम अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ज्योति नगर दीपका
07 सुनील देवार पिता राजेंद्र देवर उम्र 25 वर्ष निवासी देवार पारा बलोदा जिला जांजगीर चांपा

जप्त सामग्री
1 HERO PLEASURE ENG. NO. JF16ECCGL14275 CHASSIS NO. MBLJF16EECGL14435
2 HONDA ACTIVA CG12AR5168 ENG NO. JF48E82013021 CHASSIS NO. ME4JF48BEH8013215
3 HONDA ACTIVA CG12AK6657 ENG NO. JF50E11426737
4 HERO PASSION PRO ENG. NO. HA18ACJHH34827
5 BAJAJ PULSUR 150 CG10AG2653 ENG NO. DHYWHL10898 CHASSIS NO. MD2A11CY8HWK10084
6 HONDA SHINE CG12AE0976 ENG NO. JC36E7237841 CHASSIS NO. ME4ZC36JJC7157133
7 HERO SPLENDER NXG CG12AA0170 ENG NO. HA12EFA9C00932
8 BAJAJ DISCOVER ENG NO. JBZWDF26273 CHSSIS NO. MD2A14AZXDWG23454
9 TVS STAR CITY CG12H9966 CHASSIS NO. MD625KR5361C86546
10 HERO SPENDER ENG NO. HA10EFAHJ31216 CHASSIS NO. MBLHA10EZAHA00696
11 HERO HF DELUX ENG NO. HA11ENKCJ01643CHASSIS NO. MBLHAW027KGG01813
12 HERO CD DOWN
13 HONDA SHINE ENG NO. JC65E70185192 CHASSIS NO. ME4JC651FF7122963
14 HERO PASSION PRO CG12AC2987 ENG NO. HA10ECB9G10355 CHASSIS NO. MBLHA10E0B9609956

 

*ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर-चांपा अकलतरा में हादसे के बाद उबाल, परिजनों ने लगाया चक्काजाम*

0

ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर-चांपा

अकलतरा में हादसे के बाद उबाल, परिजनों ने लगाया चक्काजाम

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आज माहौल तनावपूर्ण हो गया है। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार नितेश टंडन ने जांजगीर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी नो-एंट्री लागू करने और मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। राजस्व अधिकारी भी लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

*भुईगांव ग्राम पंचायत में लापरवाही से कई गायों की मौत सरपंच पर चारा–पानी में भारी भ्रष्टाचार का आरोप*

0

भुईगांव ग्राम पंचायत में लापरवाही से कई गायों की मौत सरपंच पर चारा–पानी में भारी भ्रष्टाचार का आरोप

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-भुईगांव/पामगढ़ – ग्राम पंचायत भुईगांव के मुक्तिधाम परिसर में रखे गए गाय-गरबे के लिए चारा और पानी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से लगातार गायों की मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां मौजूद दर्जनों गायें कई दिनों से भूख और प्यास से तड़पते हुए मर रही हैं, लेकिन पंचायत व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच का ध्यान गांव के विकास के बजाय अपनी जेब भरने में लगा हुआ है। चारा-पानी जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को भी सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सरपंच द्वारा मुक्तिधाम के लिए 100 ट्रिप चारा मंगाए जाने का दावा किया गया था, जबकि वास्तविकता यह है कि चारा की मात्रा बहुत कम पाई गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एक ट्रिप चारा लगभग 2000 रुपये में आ रहा था, और खर्च को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर पंचायत धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी स्तर पर जितना भ्रष्टाचार नहीं होता, उससे अधिक भ्रष्टाचार हमारे ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किया जा रहा है।

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लगभग हर दिन एक न एक गाय की मौत हो रही है।

ग्रामीणों की मांग :

गायों के लिए तुरंत चारा -पानी की व्यवस्थासरपंच की जांच मुक्तिधाम में हो रही लापरवाही पर कार्रवाई
मृत गायों की संख्या का सत्यापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर वे 17 नवंबर 2025 को पामगढ़ एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपेंगे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

*मातारानी स्कुल अकलतरी में हुआ भव्य बाल आनंद मेला का आयोजन *

0

मातारानी स्कुल अकलतरी में हुआ भव्य बाल आनंद मेला का आयोजन –
_________________________


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अकलतरी में संचालित मातारानी उच्च .माध्य .शाळा अकलतरी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य बाल (आनंद ) मेला का आयोजन हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह रहे |कार्यक्रम के अन्य विशिष्ठ अतिथियों में – पंकजा शिवपाल सिंह राणा (जनपद सदस्य ), पूर्णेंद्र सिंह राणा ( पूर्व जिला प.उपाध्यक्ष ),लक्ष्मी साहूजी ( शाळा समिति अध्यक्ष ), रामकुमार साहू , समे सुरेश धमदे (सरपंच अकलतरी ), शीतला संतोष यादव (सरपंच पीपरस्ती ), जीतेन्द्र सिंह ठाकुर ( सरपंच पोंडी दल्हा ) सुरेश सरूता ( सरपंच मधुआ ) , उपसरपंच,पंच, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे | कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में – बच्चो के द्वारा बनाये गए स्वादिष्ट व्यंजन ने अतिथयों का स्वाद बढ़ा दिया , रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के विभिन्न विचार जानने का अवसर प्राप्त हुआ , विज्ञानं प्रदर्शनी – मॉडल ने मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था | झूला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में – पंथी नृत्य , कर्मा एवं लोक कला नृत्य ने सभी का मन मोह लिया | उक्त कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र सिंग ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों के प्रिय थे उनके देश निर्माण में योगदान बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणादायक हैं हमें सभी महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए । प्रबंधक श्री लीलाधर साहू जी अपने कहा कि बाल आनंद मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को ऐसे अवसर प्रदान करना जहां क्षमताओं का विकास कर आनंद ले सके कार्यक्रम मंच संचालन शिक्षक अभिनय कुमार खरे व माधव साहू द्वारा एवं प्राचार्य समेलाल साहू जी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों ,शिक्षकों और अभिभावकों को कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा यह बहुआयामी आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायि और यादगार सिद्ध होगा

*ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर-चांपा तेज रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से युवक की मौत*

0

ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर-चांपा

तेज रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे ट्रॉली के ऊपर बैठे युवक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुमित बरेट (निवासी ग्राम तीलाई) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह हादसा तेज रफ्तार के कारण होना बताया जा रहा है।
पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना स्थल – मुलमुला थाना क्षेत्र, जिला जांजगीर-चांपा

*तखतपुर माता परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए युवाओं की टोली*

0

*तखतपुर माता परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए युवाओं की टोली*

*माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, समाज की खुशहाली का किया कामना*

मुंगेली, 15 नवम्बर 2025// देवांगन समाज मुंगेली द्वारा 14 नवम्बर की शाम युवाओं की टोली ने समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी के प्रति श्रद्धा, भक्ति और एकता का भव्य स्वरूप शुक्रवार को उस समय देखने को मिला जब मुंगेली देवांगन समाज के युवा एवं पदाधिकारी पीले रंग की पारंपरिक वेशभूषा में संगठित टोली बनाकर तखतपुर पहुँचे। यहाँ आयोजित सात दिवसीय संगीतमय माता परमेश्वरी देवी महापुराण कथा एवं यज्ञ में उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन, हीरालाल वार्ड के पार्षद निमेश देवांगन, विवेकानंद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, युवा जिलाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन सहित बड़ी संख्या में युवा समाजजनों ने सामूहिक रूप से माता के दर्शन हेतु तखतपुर के लिए प्रस्थान किया।
पीले कुर्ता पहनकर और एकता का संदेश देते हुए युवाओं की यह संगठित यात्रा सामाजिक एकजुटता का उदाहरण बनी।

*माँ के दरबार में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*

तखतपुर पहुंचकर सभी युवाओं एवं पदाधिकारियों ने माता परमेश्वरी के विशाल दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समाज की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की सामूहिक प्रार्थना की गई।जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने महोत्सव के सफल आयोजन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा आगामी रविवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा “ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को जागरूक करते हैं, एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपने मूल व परंपराओं से जोड़ते हैं।” तखतपुर महोत्सव समिति ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। युवाओं को ‘जय देवांगन, जय महाजन’ अंकित विशेष प्रिंटेड माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति-स्वरूप माता परमेश्वरी का छायाचित्र भी भेंट किया गया, जिसे सभी ने अत्यंत श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर तखतपुर एवं मुंगेली देवांगन समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं ने समाज उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। जिसमें समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, युवाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने,
शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, जिला स्तरीय महोत्सव को प्रदेश स्तरीय आयोजन का स्वरूप देने
जैसे विषयों पर गंभीर संवाद हुआ और आवश्यक रणनीतियाँ बनाई गईं।

*युवाओं का उत्साह— मुंगेली में 05 जनवरी से महोत्सव, तैयारी जोरों पर*

समाजजनों ने बताया कि मुंगेली देवांगन समाज द्वारा मुंगेली में आगामी 05 से 11 जनवरी तक सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियाँ युवाओं की टीम ने तेज़ी से चल रही हैं। महोत्सव में जिला, संभाग और पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में समाजजन इस आध्यात्मिक उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शुत्रहन देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, जगदीश देवांगन, जलेश, अनिल, ददुआ, बंटी, भूपेंद्र, गज्जू, बलराम, गोलू, यश, मोनू, नितिन सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन व युवा शामिल रहे।

*6 साल से एक ही पद पर जमे है भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित जिला पंचायत के अधिकारी: विभागीय कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल*

0

*6 साल से एक ही पद पर जमे है भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित जिला पंचायत के अधिकारी: विभागीय कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। बिलासपुर जिले में 50 लाख रुपये की गड़बड़ी के आरोप में हटाए गए तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ अभिमन्यु साहू को शासन के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों से अभयदान मिलता दिख रहा है। कई बार स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद यह अधिकारी सालो से जांजगीर-चांपा जिले में ही एक ही पद पर जमे हुए हैं। शासन की सख्त मंशा और हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी ऐसे अधिकारी जिले से जाने का नाम नहीं ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायतों के लिए जारी राशि अपने खाते में डालकर मनमर्जी तरीके से फंड का दुरूपयोग करने के मामले में मस्तूरी जनपद पंचायत के तत्कालीन सीईओ अभिमन्यु साहू को जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया था। बिलासपुर जिले में विकास कार्यों और पंचायत योजनाओं में भारी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर जनपद पंचायत मस्तूरी के तत्कालीन सीईओ अभिमन्यु साहू को हटाते हुए निलंबन अवधि में उन्हें मंत्रालय में अटैच किया गया था। लेकिन आदेश जारी होने के बावजूद अधिकारी ने तबादला स्थल पर कार्यभार नहीं संभाला और प्रभावशाली संपर्कों के दम पर अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर में जनपद पंचायत सीईओ के पद पर में ही जमे रहे, इधर कुछ सालो बाद शासन से राज्य स्तर पर आदेश जारी कर उनका स्थानांतरण महासमुन्द जिले में किया गया, मगर फिर प्रभावशाली संपर्कों के दम पर वर्ष 2019 में उन्होंने अपना स्थानांतरण महासमुन्द जिले से जांजगीर-चाम्पा करा लिया। हालांकि लगातार शिकायतों के बाद साल भर बाद वर्ष 2020 में राज्य शासन ने उनका स्थानांतरण जांजगीर चाम्पा से गरियाबंद जिले में कर दिया, मगर उप संचालक अभिमन्यु साहू ने हाई कोर्ट में शासन के विरुद्ध याचिका दाखिल कर मामले में स्थगन (स्टे) आदेश ले लिया, इधर मामले में हाई कोर्ट ने 14 जून 2024 को सुनवाई करते हुए कहा कि 14.08.2020 के आरोपित स्थानांतरण आदेश के प्रभाव और संचालन पर इस न्यायालय के 05.10.2020 के आदेश द्वारा पहले ही रोक लगा दी गई है, इस स्तर पर, इस याचिका का निपटारा प्रतिवादियों/सक्षम प्राधिकारी को वर्तमान आवश्यकता, यदि कोई हो, को देखते हुए एक नया स्थानांतरण आदेश पारित करने का निर्देश देकर किया जाता है। हाईकोर्ट के आदेश के साल भर गुजर जाने के बाद उप संचालक अभिमन्यु साहू का स्थानांतरण नहीं हुआ और सालो से वे अपने पद पर अंगद की पाव की तरह जमे हुए है।

*अंगद की पाव की तरह जमे उप संचालक, नहीं छूट रहा जिले से मोह*
छह साल से पद पर जमे उप संचालक अभिमन्यु साहू का मोह अब भी नहीं छूट रहा है। विभागीय तबादला नीति और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद वे उसी पद पर बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, बार-बार स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी वे प्रभावशाली संपर्कों के सहारे पद पर टिके हैं। विभाग में चर्चा है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर रहने से विभागीय कार्यो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों में असंतोष है और उनकी पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग कार्रवाई करता है या स्थिति यूं ही बनी रहती है।

*राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में हुआ परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन*

0

राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में हुआ परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन


मुंगेली-लोरमी,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परिक्षेत्र स्तरीय बॉलीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस संदर्भ मे महाविद्यालय के आयोजन सचिव अविनाश निर्मलकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का आयोजन शासकीय महाविद्यालय लोरमी मुंगेली में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे के द्वारा किया गया इन्होने अपने उदबोधन मे कहा कि खेलों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत महत्व है, जो फिटनेस में सुधार, तनाव कम करने और टीम वर्क जैसे जीवन कौशल सिखाने में मदद करते हैं। खेल अनुशासन, सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं, जिससे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली बनती है। इस प्रतियोगिता मे 14 महाविद्यालयों की टीम डीपी विप्र महाविद्यालय, डी.एल.एस महाविद्यालय, एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली,बिल्हा महाविद्यालय ,सी.एम.डी. महाविद्यालय एल.सी.ई.टी महाविद्यालय, साइंस कॉलेज बिलासपुर, साइंस कॉलेज मुंगेली ,मस्तूरी महाविद्यालय,डीपी विप्र विधि महाविद्यालय, कोटा महाविद्यालय, सी.एस.आर महाविद्यालय पीपरतराई कोटा, शा.राजीव गांधी लोरमी ने हिस्सा लिया ।पहला सेमीफाइनल लोरमी महाविद्यालय एवं सी.एस.आर.महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें सी.एस.आर.महाविद्यालय की टीम विजेता रही ,दूसरा सेमीफाइनल डीपी विप्रा महाविद्यालय एवं एल.सी.आई.टी महाविद्यालय के मध्य खेले गए जिसमें एल.सी.आई.टी महाविद्यालय विजेता रहे फाइनल एल.सी.आई.टी महाविद्यालय एवं सी.एस.आर महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें सी.एस.आर महाविद्यालय विजेता रही इस दौरान विशिष्ट अतिथि श्री शोभाराम टाइगर रहे ,इस दौरान उक्त महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी चाेले शंकर साहू सी,पी.सिंह राजेश सिंह ओमकार जयसवाल दुबेदु शुक्ला सुरेश भारती ,एवं निर्णायक के तौर पर सुबोध सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित थे । इस आयोजन मे पी.पी.लाठिया, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, नरेन्द्र ध्रुव, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में FLN मेला का आयोजन किया गया*

0

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में FLN मेला का आयोजन किया गया।

मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में बाल दिवस के अवसर पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यज्ञान मेला(FLN मेला)2025का आयोजन बड़े ही उत्साह और तैयारी के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने बताया कि यह आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ तथा डाइट पेण्ड्रा के निर्देशानुसार हुआ है।मेले में विद्यार्थी स्वयं विभिन्न विषयों पर एक स्टॉल एक अवधारणा के तहत शैक्षणिक स्टॉल लगाए थे।विशेषता यह रहा कि सिखाने वाले भी विद्यार्थी रहे तथा सीखने वाले भी विद्यार्थी रहे। FLN मेला में विद्यालय के सभी विद्यार्थी हर्ष और उतसाह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ गांव से गणमान्य नागरिकों की संपूर्ण सहभागिता के साथ उपस्थिति रही।सभी के द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सिखने -सीखाने की गतिविधियों की सराहना की गई। सभी स्टालों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किया गया था जिसमें हिंदी स्टॉल प्रभारी कुमारी सीमा श्रीवास, गणित स्टॉल प्रभारी पृथ्वीराज साहू, अंग्रेजी स्टॉल प्रभारी तामेश्वर साहू एवं बालवाड़ी स्टॉल प्रभारी टिकेश्वरी निषाद रहे।इन सभी स्टालों की सफल देखरेख शिक्षक रूपेश राजपूत द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम से सभी विद्यार्थी बहुत ही खुश नजर आए।विद्यालय परिवार द्वारा सभी को बाल दिवस की बधाई देते हुए मीठा वितरण किया गया।