Home Blog Page 320

*पैसे लेन देन की पुरानी रंजिश की बात को लेकर हुआ विवाद हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से किया गया हमला।*

0

⏩ पैसे लेन देन की पुरानी रंजिश की बात को लेकर हुआ विवाद हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से किया गया हमला।
⏩ आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू किया गया जप्त।
⏩ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

हिमांशु सिंह ठाकुर :- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
कबीरधाम :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि इस प्रकार है कि प्रार्थी धर्मेन्द्र चंद्रवंशी पिता अयोध्या चंद्रवंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम परसवारा थाना पाण्डातराई का दिनांक 19.10.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 15.10.2025 को रात्रि करीब 8.30 बजे अपने घर से खाना खाकर गांव के दुर्गा मंदिर तरफ अपने मित्रों के साथ घुमने गया था दुर्गा मंदिर के पीछे बैठे थे उसी समय केशरी उर्फ सोनू चंद्रवंशी इसे पुरानी रंजिश पैसे की लेन देन की बात को लेकर इसके पास आकर इसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देते कहने लगा मादरचोद तुम कितने पैसे वाले हो तुम्हारा पैसा में नहीं ढुंगा बोलते हुये मुझे अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से इसके उपर हमला कर दिया जिससे इसके दाहिने गाल गर्दन दाहिने भुजा एवं पीठ में चोट आकर खून निकलने लगा इसके परिजन उपचार कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाण्डातराई लेकर आये जहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल कवर्धा लेकर गये जहां दिनांक 15.10.2025 से दिनांक 18.10.2025 तक भर्ती होकर उपचार कराये है। कि रिपोर्ट पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 157/2025 धारा-296,351(3),118(1),109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी घटना बाद से फरार हो गया था। मामला महिला संबंधी गंभीर किस्म का अपराध होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र बघेल(रा.पु.से.)एवं श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री अखिलेश कुमार कौशिक (रा.पु.से.) बोडला से मार्ग दर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला थाना प्रभारी पाण्डातराई के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी सोनू ऊर्फ केशरी चंद्रवंशी पिता शोभा राम ऊर्फ नारद चंद्रवंशी उम्र 26 साल निवासी ग्राम परसवारा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम का लगातार पतातलाश किया जा रहा था मुखबीर तैनात किया गया था कि मुखबीर से सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो अपना जुर्म स्वीकार किये आरोपी सोनू ऊर्फ केशरी चंद्रवंशी से मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू को जप्त किया गया आरोपी को आज दिनांक-18.11.2025 के 15.10 बजे विधिवत गिर. कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक-कमलाकांत शुक्ला, उप निरीक्षक- उमा उपाध्याय, प्र.आर.राधेलाल चंद्रवंशी, आरक्षक मारतंग चंद्रवंशी, शिवा ,पुरूषोत्तम का विशेष योगदान रहा है।

*केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, नाबार्ड के सहकारीता सम्मेलन मे कहा कि सहकारिता से लोगो की जीवन मे समृद्धि आयेगी*

0

*केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, नाबार्ड के सहकारीता सम्मेलन मे कहा कि सहकारिता से लोगो की जीवन मे समृद्धि आयेगी*

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने नाबार्ड के कार्यक्रम मे कहा कि सहकारिता का आदर्श राज्य बनेगा छत्तीसगढ़*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रायपुर में नाबार्ड द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता मॉडल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में समावेशी विकास का सबसे प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि सहकारी संस्थाओं की मज़बूती देश की आर्थिक प्रगति और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन को गति देना था। इस अवसर पर राज्य के सहकारी क्षेत्र, कृषि विश्वविद्यालयों, वित्तीय संस्थानों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री साहू ने कहा— “सहकारिता केवल आर्थिक तंत्र नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सामूहिक विकास की आत्मा है। पंचायत स्तर से लेकर शहरी स्थानीय निकायों तक सहकारी संस्थाओं की सक्रिय मौजूदगी से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित होती हैं।”
उन्होंने नाबार्ड द्वारा छत्तीसगढ़ में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल रूप से सशक्त सहकारी समितियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाती हैं।

मुख्य उपलब्धियां और पहलें:

छत्तीसगढ़ की 2058 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियाँ डिजिटल रूप से लाइव हो चुकी हैं।

राज्य में 515 नई प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों का गठन किया गया।

सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रेन स्टोरेज योजना लागू की जा रही है, जो छोटे किसानों के उपज भंडारण को सुरक्षित बनाती है।

नाबार्ड समर्थित महिला स्व-सहायता समूह (स्वयं सहायता समूह) आंदोलन ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया।

सहकारी समितियाँ अब बहुउद्देशीय संस्थाओं के रूप में कृषि सेवाएँ, डिजिटल सेवाएँ, सीएससी सुविधाएँ प्रदान कर रही हैं।

*आजीविका आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन*

सम्मेलन के उपरांत राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नाबार्ड द्वारा आयोजित आजीविका एवं नवाचार प्रदर्शनी का भ्रमण किया। प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, कृषि, ग्रामीण विकास और डिजिटल सेवाओं से जुड़े नवीन मॉडल प्रस्तुत किए गए।

श्री साहू ने कहा कि ऐसे मंच न केवल ग्रामीण आजीविका मॉडल को सुदृढ़ करते हैं बल्कि शहरी क्षेत्रों के लिए भी समुदाय-आधारित विकास के नए मार्ग खोलते हैं।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि सहकारी संस्थाएँ ग्रामीण एवं शहरी विकास के समानाधिकार, सहभागिता और सतत प्रगति के मॉडल को और अधिक मजबूत बनाएँगी। उन्होंने सभी संस्थाओं से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सहकारिता को समृद्धि का प्रमुख आधार बनाना है।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
डॉ. ज्ञानेंद्र मणि, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड
डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय श्री कुलदीप शर्मा, पंजीयक, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कृषि उत्पादन संगठन, कृषि उद्यमी उपस्थित रहे।

*शहर में नो एंट्री ,रेत से भरा हाईवा चालक द्वारा बुजुर्ग को किया एक्सीडेंट मौके पर मृत्यु*

0

’’ शहर में नो एंट्री ,रेत से भरा हाईवा चालक द्वारा बुजुर्ग को किया एक्सीडेंट मौके पर मृत्यु
’’ हाईवा चालक द्वारा गैर इरादत हत्या की नीयत एक व्यक्ति को एक्सीडेंट कर मृत्युकारित
किया।
’’ गैर इरादत हत्या, नो एंट्री में भारी वाहन चलाना, बिना रायल्टी के रेत परिवहन आरोपी चालक को कोर्ट में किया पेस।
————————————————-
गिरफतार आरोपी चालक:-
चंद्रशेखर यादव पिता जंतुराम उम्र 41 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ0ग0
————————————————-
मृतक:- राधेश्याम सिदार पिता मंशाराम सिदार उम्र 45 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा ।

आशीष कश्यप बिलासपुर दिनांक 16.11.2025 के संध्या 18.45 बजे सूचना मिली कि पावर हाउस चौक तोरवा के पास एक हाईवा वाहन चालक के द्वारा तेज गति से हाईवा को चलाते हुये एक्सीडेंट कर दिया हैं। त्वरित मौके पर पर पेट्रोंलिग स्टाफ पहुंचा,पुराना पावर हाउस के पास मुख्य मार्ग पर दुर्घटना कारित हाईवा क्रमांक सीजी 10 बीपी 9348 खडा हुआ था हाईवा के चक्के के नीचे एक व्यक्ति स्कूटी सहित गिरा पडा था एक्सीडेंट से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी स्कूटी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई हैं। रेत भरा हाईवा वाहन एवं चालक को थाना लाया गया। हाईवा वाहन का नो एंट्री में वाहन चालाने की अनुमति एवं रेत परिवहन के संबंध में रायल्टी प्रस्तुत करने नोटिश दिया गया जिसमें किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया हैं। इस प्रकार आरोपी हाईवा वाहन चालक द्वारा यह जानते हुये नो एंट्री में भारी वाहन प्रवेश निषेध होना , हाईवा वाहन को गैर इरादतन हत्या के नीयत से हाईवा वाहन को नो एंट्री में चलाते हुए एक व्यक्ति को एक्सीडेंट कर मृत्यु कारित कर दिया। जिस पर बीएनएस की धारा 105 बी जोडी गई। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने पर से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 जोडी गई हैं। हाईवा की जप्ती कार्यवाही कर ,आरोपी चालक को गिरफतार कर दिनांक 17.11.2025 कोे माननीय न्यायालय में पेस किया गया हैं।

*व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास लडाई झगडा करने वाले आरोपी के विरूद्ध तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास लडाई झगडा करने वाले आरोपी के विरूद्ध तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

♦️ *वायरल विडियो के आधार पर किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

♦️ *01 आरोपी के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही।*

*नाम आरोपीः- 1. दुर्गेश साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 27 साल सा. ग्राम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर हा.मु. चंदेला नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.*

आशीष कश्यप बिलासपुर ⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.11.2025 को सोशल मीडिया में व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास का विडियो वायरल हुआ जिसमें दो लडके आपस में मारपीट करते दिख रहे थे वायरल विडियो के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास पहुचकर वायरल विडियो में दिख रहे एक व्यक्ति का पहचान कर उक्त व्यक्ति को पकडकर थाना लाया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज देवांगन समाज माता परमेश्वरी चौक निर्माण कार्य भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज देवांगन समाज माता परमेश्वरी चौक निर्माण कार्य भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल*

मुंगेली— जिले में आज का दिन सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक आस्था और विकास कार्यों के नाम रहने वाला है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव आज एक दिवसीय मुंगेली प्रवास के दौरान शहर में प्रस्तावित अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इन्हीं प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है देवांगन समाज द्वारा प्रस्तावित माता परमेश्वरी चौक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन।देवांगन समाज की वर्षों पुरानी मांग को अब पूरा होते देख समाजजनों में अत्यंत उत्साह, उमंग और प्रसन्नता का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

*समाज की पहल और आग्रह हुआ सफल*

देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने दूरभाष पर चर्चा कर समाज की ओर से विशेष आग्रह रखा था कि वे माता परमेश्वरी चौक के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हों। समाज की भावनाओं को सम्मान देते हुए उप मुख्यमंत्री ने तुरंत सहमति जताई। इस निर्णय के बाद से सामाजिक संगठनों एवं युवाओं में और भी अधिक जोश देखने को मिल रहा है।

*माता परमेश्वरी चौक बनेगा आस्था और पहचान का केंद्र*

प्रस्तावित चौक का निर्माण क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों में एक नई कड़ी जोड़ने जा रहा है। समाजजन मानते हैं कि माता परमेश्वरी चौक न केवल देवांगन समाज की आस्था का प्रतीक बनेगा बल्कि शहर की पहचान को भी नई दिशा देगा। चौक के सुंदर और आकर्षक निर्माण को लेकर भी विशेष रूप से योजनाएँ तैयार की जा रही हैं।

*स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर*

उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर देवांगन समाज के बुजुर्गों, युवाओं और महिला मंडलों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्वागत के लिए विभिन्न समितियाँ बनाई गई हैं। समाजजन स्वागत द्वार, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक स्वागत दल और पुष्प वर्षा की तैयारी में जुटे हैं।
साथ ही नगर के विभिन्न प्रमुख नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हैं।

*विकास कार्यों की श्रृंखला का हिस्सा*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जिले में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नगर के विभिन्न वार्डों, सड़कों, सामुदायिक परिसरों तथा शासकीय सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी जाएगी।

*समाज में खुशी का माहौल*

देवांगन समाज के वरिष्ठ जनों ने इसे समाज की एकता, प्रयास और निरंतर मांग का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में माता परमेश्वरी चौक शहर के लिए एक सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित*

0

*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा बीएलओ श्री सच्चिदानंद कश्यप को निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33–अकलतरा अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 201 हेतु नियुक्त बी.एल.ओ. श्री सच्चिदानंद कश्यप, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनसरी, विकासखण्ड अकलतरा को दिनांक 03.11.2025 को आयोजित निर्वाचन (SIR) प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, जो अपराह्न 2:00 बजे से 4:30 बजे तक सेजेस अकलतरा में सम्पन्न होना निर्धारित था।

संबंधित मतदान केन्द्र क्रमांक 201 के बी.एल.ओ. श्री सच्चिदानंद कश्यप के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने तथा आदेशों का पालन नहीं करने के संबंध में सूचना कार्यालय को प्राप्त हुई है। प्रशिक्षण में अनुपस्थिति तथा आदेशों का पालन नहीं किए जाने उपरांत तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अकलतरा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी होने पर भी नियत समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तथा विभाग से किसी प्रकार के अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होने की जानकारी मिली है।

उनका यह कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही तथा उच्च कार्यालय द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन है, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13ख(2) तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। फलस्वरूप, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)के खण्ड (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बी.एल.ओ. श्री सच्चिदानंद कश्यप, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनसरी, विकासखण्ड अकलतरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, अकलतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

*अशोक टोण्डे को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान*

0

लोरमी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विकास खंड लोरमी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान माता राजमोहनी देवी भवन अंबिकापुर में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार एवं न्यूज़ चैनल द्वारा सम्मान पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उन्हें शिक्षा जगत का प्रेरणादायक शख्सियत बताया।
कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सहित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,एक्ट्रेस,साहित्यकरों, गायकों, कवियों, कलाकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति में अशोक कुमार टोण्डे को सम्मानित किया गया । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उल्लेखनीय योगदान शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। अशोक कुमार टोण्डे ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्यों को अधिक उत्साह के साथ जारी रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल के प्रधान संपादक राजेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि— टोण्डे जी का शिक्षा के प्रति समर्पण,और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने की उनकी निरंतर पहल अत्यंत प्रशंसनीय है। हमें गर्व है कि हम उन्हें यह सम्मान प्रदान कर रहे हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत् प्रगति की कामना करते हैं।

*कुख्यात आरोपी सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा के गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित*

0

 *थाना फास्टरपुर के फरार सट्टा खाईवाल कुख्यात आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के लिए ईश्तहार जारी*

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने सट्टा खाईवाल सटोरिया आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के गिरफ्तारी के लिए जारी किये उद्घोषणा*

➡️ *आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा को पकड़वाने में मदद करने वालों को नगद ईनाम से किया जायेगा पुरस्कृत*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में आम जनता को रुपए पैसा का लालच देकर अंकों पर सट्टा पट्टी लिखने व खाईदारी (असामाजिक – तत्वों) करने वाले पर लगाम लगाने लगातार मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं जिले में प्रभावी कार्यवाही हेतु मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा सट्टा खाईवाली के प्रकरण में फरार योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज निवासी खैरा सेतगंगा की पतासाजी हेतु इस्तहार जारी कर पता बताने पर ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 66/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, एवं अपराध क्रमांक 91/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 प्रकरण के सट्टा खाईवाल आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा पिता गोविंद प्रसाद शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना फास्टरपुर सेतगंगा जिला मुंगेली (छ.ग.) जो घटना दिनांक 07.10.2025 से ही फरार है। थाना प्रभारी फास्टरपुर -सेतगंगा द्वारा आरोपी का पतासाजी का हर संभव प्रयास किया गया है, जिसका अभी तक कोई पता नही चला है। उक्त आरोपी का नाम एवं पता बताने वाले, आरोपी के गिरफ्तारी की युक्ति-युक्त जानकारी देने वाले को जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा *1000/-रूपये (एक हजार रूपये) नगद राशि* से पुरस्कृत किये जाने की उद्घोषणा किया गया है।
*फरार आरोपी का हुलिया:-* इकहरा बदन, कद 5 फिट 6 इंच, रंग गेहूंआ, बांयी आंख के भौंह पर मस्सा, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में बात करता है, जिसका फोटो चस्पा है।ई

*नोट – पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।*

*संपर्क सूत्र:-* थाना फास्टरपुर-सेतगंगा 8839781174
कंट्रोल रूम 9479193044, 07755-264103

*दसवां साल बेमिसाल: कार्यालय उदघाटन एवं भूमि पूजन के साथ मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध “मुंगेली व्यापार मेला 2025” की तैयारियों का आगाज़*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली द्वारा 25 नवंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला की तैयारियाँ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं कार्यालय उद्घाटन कर प्रारंभ की गईं।

आयोजन की सफलता के लिए आयोजित बैठक में इस वर्ष मेले में छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों के अधिकतम स्टॉल लगाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके।

संस्था के सचिव एवं स्टॉल प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि इस बार स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित कर अधिक स्टॉल लगाने की कोशिश की जाएगी, ताकि उन्हें भी बाहरी व्यापारियों की तरह बड़ा लाभ मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि मेले में 300 स्टॉल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 200 स्टॉल बुक हो चुके हैं।

संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेले की थीम रजत महोत्सव तथा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रखने की योजना है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 9 वर्षों से मेले का सफल आयोजन कर रही है और इस बार इसकी भव्यता को राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि इस बार लोगों में खासा उत्साह है, इसलिए दसवें वर्ष के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अधिक मेहनत करनी होगी।

बैठक के अंत में सहसंयोजक रामशरण यादव ने कहा कि “दसवाँ साल बेमिसाल” बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस बार मेले में अनेक नई गतिविधियाँ और आकर्षण देखने को मिलेंगे। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है।

इस अवसर पर संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष राज परिहार, एवं दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह परिहार, गौरव जैन, आशीष सोनी, अनीश जैन, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, निलेश केसरवानी, गिरीश सुथार, राहुल साहू, सुनील वाधवानी, आशीष सिंह, कोमल चौबे, नागेश साहू, मुकेश पांडे, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, राहुल मल्लाह, श्रेयांश बैद, पवन यादव, रवि साहू, दिलबाग सिंह, धीरज जैन, देवेंद्र सिंह, वैभव ताम्रकार, संदीप सिंह, रॉकी सलूजा, अजय चंद्राकर, वासु पांडेय, रघुराज सिंह, श्रीओम सिंह, अमीत साहू, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

*”SIR” फॉर्म भरने वाले सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना। धोखेबाजों से सावधान रहें!*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अगर आप SIR फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरते हैं, तो यह बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें कोई समस्या नहीं है।

🔴 लेकिन सावधान रहें!
• अगर कोई फोन करके आपके मोबाइल पर आया OTP (वन टाइम पासवर्ड) मांगे, तो कभी भी OTP न दें!
• उन्हें सिर्फ इतना कहें – “मैं ऑफिस जाकर बात करूंगा या अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करूंगा।”
• अगर कोई धमकी दे या जोर देकर OTP मांगे – तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।

याद रखें: SIR फॉर्म BLO के माध्यम से भरते समय किसी भी OTP की आवश्यकता नहीं होती है।

आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है!
मुंगेली पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर