Home Blog Page 319

*छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान*

0

*छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान*

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राज्य के 12 जिलों को किया सम्मानित*

*प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय*

रायपुर,/जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर छत्तीसगढ़ के 12 जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आज 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन जिलों को सम्मानित किया है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण की दिशा में देशभर में विशेष पहचान बनाई है। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के अभिनव प्रयासों और जनभागीदारी ने जल संचयन की दिशा में नए आयाम हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री ने इन जिलों के नागरिकों और जिला प्रशासन को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जल संचयन के प्रति लोगों में आई यह चेतना जल के समुचित उपयोग को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार प्रेरणादायी होगा।

रायपुर जिले को जल संचय जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। देशभर के नगर निगमों में रायपुर नगर निगम प्रथम स्थान पर रहा, जबकि पूर्वी जोन कैटेगरी 01 में रायपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। रायपुर जिले और नगर निगम ने मिलकर सामुदायिक सहभागिता को जल संचय का व्यापक अभियान बनाया। रायपुर नगर निगम द्वारा 33,082 कार्य और जिला प्रशासन द्वारा 36,282 कार्य किए गए हैं।

बालोद जिले को केटेगरी 01 में बेस्ट परफॉर्मिंग के लिए पहला स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। यहां 92,742 नई जल संरचनाएँ निर्मित की गई। राजनांदगांव जिले को केटेगरी 01 में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा प्रोत्साहन स्वरूप 2 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई है। यहां 58,967 जल संचय के कार्य जनभागीदारी से पूर्ण किए गए हैं।

महासमुंद जिले को कैटेगरी 2 अंतर्गत प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया है। यहां 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को कैटेगरी 2 के तहत दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा प्रोत्साहन स्वरूप 01 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दी गई है। यहां 30,927 संरचनाओं का निर्माण किया गया है। गरियाबंद जिला को केटेगरी-2 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा प्रोत्साहन स्वरूप एक करोड़ रूपए की राशि मिली है। यहां 26,025 सतही जल के बेहतर रख-रखाव के कार्य किए गए हैं।

बिलासपुर को केटेगेरी 03 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा प्रोत्साहन स्वरूप 25 लाख रूपए की पुरस्कार राशि मिली है। यहां 21,058 जल संरचनाओं का निर्माण कार्य किया गया है। दुर्ग जिले को केटेगरी-03 में 16वां स्थान प्राप्त हुआ है तथा 25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। यहां 5010 जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। बलरामपुर जिले को केटेगरी-03 में 6वें स्थान के लिए सम्मानित किया गया है तथा 25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। यहां 8644 जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण किया गया है।

धमतरी जिले को केटेगरी 3 में 8वां स्थान के लिए सम्मानित कर 25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। यहां 7674 जन संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। रायगढ़ जिले को केटेगरी 3 में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित कर 25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। यहां 19088 जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। सूरजपुर जिले को केटेगरी 3 में 12वां स्थान के लिए सम्मानित कर 25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है तथा यहां 5797 जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण किया गया है।

*छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*वर्ष 2047 तक इस मजबूत बुनियाद पर विकसित छत्तीसगढ़ की इमारत खड़ी होगी*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है। यह विधानसभा भवन केवल एक परिसर नहीं है, यह हमारे छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ निवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। इस भवन से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अब तक के सभी सदस्यों की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। यह संविधान का अमृत वर्ष है। हमें अपने संविधान को आत्मार्पित किए 75 वर्ष हो गए हैं, ऐसे में यह अवसर संवैधानिक मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को समृद्ध करने वाली विभूतियों के स्मरण का भी है।

*श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं का विकास हुआ*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह विधानसभा भवन अंत्योदय और जनकल्याण की उपलब्धियों का साक्षी रहा है। सभी सदस्यगणों ने अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिभा के साथ इस विधानसभा भवन में जो कड़ी मेहनत की है, वह अविस्मरणीय रहेगी। उन्होने कहा कि विधानसभा के इस भवन में जो विधेयक पारित हुए हैं, जो कानून बनाये गए हैं, उनके माध्यम से आज 25 वर्षों की गौरवशाली संसदीय यात्रा में समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव तैयार हुई है। श्री साय ने कहा कि राज्य बनने के बाद विधानसभा के पहले सत्र का आयोजन राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में हुआ था और उसके बाद इस भवन में विधानसभा शुरू हुई। फिर अनेक गौरवशाली पलों का यह विधानसभा भवन साक्षी रहा है। भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तक अनेक गणमान्य अतिथियों की यहां उपस्थिति एवं प्रेरक सम्बोधनों ने संवैधानिक परम्परा को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्वरूप को निखरते हुए सभी सदस्यों ने देखा है। कैसे न्यूनतम साधनों से छत्तीसगढ़ महतारी के सपूतों ने इन पच्चीस बरसों में छत्तीसगढ़ को संवारा है। प्रत्येक सदस्य इस बात के गवाह है। विधानसभा का यह भवन छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। लोकतंत्र के इस मंदिर की बहुत सारी स्मृतियां, यहां के सत्र, तीखी और मीठी नोंक-झोंक, सबकुछ इस परिसर ने देखा है और यह दस्तावेज के रूप में संकलित है।

*समृद्धि छत्तीसगढ़ की हुई नींव तैयार*

श्री साय ने कहा कि 25 बरस पहले जब हमने विधानसभा की यात्रा आरंभ की थी, तब हम सभी अपने साथ अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा की गौरवशाली परंपराएं लेकर आये थे। हमने हर श्रेष्ठ संसदीय परंपरा का पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन किया है। अविभाजित मध्यप्रदेश की विधानसभा में जिन सुंदर विधायी परंपराओं का निर्माण हुआ, उनके पीछे छत्तीसगढ़ की विभूतियों की भी प्रमुख भूमिका रही है। मुझे भी अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक रहने का अवसर प्राप्त हुआ। हमें गर्व है कि सभी श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं को इस विधानसभा भवन ने समृद्ध करने का काम किया है।

*25 वर्षों की जनाकांक्षा, जन संघर्ष और जन गौरव का उत्सव*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के दिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों छत्तीसगढ़ के नये विधानसभा परिसर का लोकार्पण हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘यह केवल एक इमारत का समारोह नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जनाकांक्षा, जन संघर्ष और जन गौरव का उत्सव है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में देश स्वर्णिम शिखर की ओर बढ़ा और एक नवंबर वर्ष 2000 को छत्तीसगढ़ पृथक राज्य के रूप में और हमारा यह विधानसभा अस्तित्व में आया। स्व. श्री बाजपेयी ने राज्य का निर्माण तो किया ही, साथ ही केंद्र में जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रूप में ग्रामीण बसाहटों को जोड़ने की महती योजना तैयार की, जिसका इसका भरपूर लाभ छत्तीसगढ़ को मिला। छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण के लिए 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में आपने और हमारे विधानसभा के साथियों ने बहुत पसीना बहाया है। सबको खाद्य सुरक्षा दिलाने की आपकी पहल से प्रदेश के लाखों लोगों को भूख से मुक्ति मिली। छत्तीसगढ़ के पीडीएस मॉडल को देश के अन्य राज्यों ने भी अपनाया। धान खरीदी के व्यवस्थित मॉडल से लाखों किसानों को पहली बार अपने फसल का बढ़िया मूल्य प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विधानसभा नीति निर्माण का मंच होने के साथ सामाजिक सुधार का सेतु भी है। इसी विधानसभा भवन में मातृ शक्ति के सम्मान को सुरक्षित रखने टोनही प्रताड़ना निवारण विधेयक, शासन और लोक सेवकों की जनता के प्रति जवाबदेही तय करने छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी विधेयक तथा युवाओं को कौशल विकास का अधिकार प्रदान किया गया। उन्होेने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास को डबल इंजन की सरकार से शक्ति मिल गई और चहुँओर ऐसे कार्य आरंभ हुए, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास का ग्राफ तेजी से उत्तरोत्तर चढ़ता गया।

*26 लाख से अधिक पीएम आवास स्वीकृत*

श्री साय ने कहा कि इस विधानसभा भवन ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा वर्तमान यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को साकार करने अहम भूमिका निभाई है। वर्ष 2023 में जब हमारी सरकार बनी, तो सबसे पहले हमने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी फाइल को मंजूरी प्रदान की। प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक पीएम आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं। घर भी बने और घर के अंदर रसोई भी बदली। चूल्हे की जगह उज्ज्वला सिलेंडर प्रदान किया गया।

*हर घर बिजली पहुंचाई*

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों में हमने हर घर बिजली पहुंचाई है। अब लोग प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। इसी विधानसभा में पिछले दो साल में ज्ञान और गति आधारित ऐतिहासिक बजट पेश किया। इस सदन द्वारा जनविश्वास विधेयक, लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक, नगर पालिका तथा नगर निगम संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय स्थापना संशोधन विधेयक, राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक, राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक और भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक समेत अनेक जनकल्याणकारी विधेयक पारित किए गए।

*छत्तीसगढ़ का हर किसान उम्मीद से भरा*

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधान सभा में कहा कि विधानसभा भवन को हमने धान की बालियों से सजाया है। छत्तीसगढ़ का हर किसान उम्मीद से भरा है, क्योंकि पर्याप्त पानी है, बिजली है और उनके उत्पादन का उचित मूल्य है। जब किसान भरपूर मेहनत करते हैं, खूब अन्न उपजाते हैं तो एक संवेदनशील सरकार की यह भी जिम्मेदारी होती है कि किसानों के उत्पादन के अनुरूप खरीदी का स्तर भी बढ़ाये। हमने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के साथ ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदी का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 बरसों की इस यात्रा में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। विधानसभा में बैठी हुईं महिला सदस्य राज्य को संवारने में कड़ी मेहनत कर रही हैं। पूर्व में भी महिला सदस्यों ने अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ को संवारा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल करते हुए इसी विधानसभा भवन से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

*विकास यात्रा को युवा शक्ति ने लगातार गढ़ा*

श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, इस संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने विज़न डॉक्युमेंट नवा अंजोर 2047 के रूप में लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने का कि छत्तीसगढ़ की 25 बरसों की विकास यात्रा को युवा शक्ति ने लगातार गढ़ा है। इस रजत यात्रा में ऐसी अनेक संस्थाएं प्रदेश में स्थापित हुई हैं जिन्होंने प्रदेश के मानव संसाधन की प्रतिभा को उभारने में बड़ी भूमिका निभाई। हमारे यहां एनआईटी, आईआईटी, ट्रिपलआईटी, आईआईएम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है। यहां निफ्ट, फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट जैसी राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थाएं भी यहां आरंभ किया जा रहा है। हमारा नवा रायपुर आधुनिक भारत की सबसे नई बसाहट है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई तथा नवा रायपुर को मिलाकर हमने स्टेट कैपिटल रीजन बनाया है। यह आईटी हब, फार्मा हब, टैक्सटाइल हब के रूप में उभरेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल ने हमंे एम्स दिया, मोदी जी ने हमें मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी, हम एम्स की तरह ही सुपर स्पेशयिलिटी हॉस्पिटलों की श्रेणी खड़ी करेंगे। इसके साथ ही हम मेडिसिटी बना रहे हैं।

*बस्तर के गांवों में नया आत्मविश्वास उत्पन्न*

श्री साय ने कहा कि माओवाद की वजह से पिछड़ गये बस्तर जैसे इलाकों के लिए यहां से विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। नियद नेल्ला नार योजना, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय उत्कृष्ट ग्राम अभियान, जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से बस्तर विकसित छत्तीसगढ़ के आकाश में नक्षत्र की तरह उभरने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल उन्मूलन पर बात करते हुए कहा कि बीते महीनों में सैकड़ों नक्सलियों का आत्मसमर्पण, टॉप कैडर की गिरफ्तारियाँ और लगातार सफल ऑपरेशन्स यह संकेत देते हैं कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। नियद नेल्ला नार, नक्सलियों के पुनर्वास की प्रभावी नीति और नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना ने जनविश्वास को अत्यधिक मजबूत किया है और बस्तर के गांवों में नया आत्मविश्वास उत्पन्न किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्ण अंत हो जाएगा।

*200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ देने का निर्णय*

राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके। इस तरह 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना से प्रदेश के 45 लाख उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हर उपभोक्ता को सस्ती, सुचारू और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। सोलर प्लांट स्थापना प्रक्रिया में समय लगने के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू की जा रही है, जिससे आम जनता के बिजली बिल में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

*पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत फ्री बिजली का लाभ*

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय न केवल जनता के बिजली बिल को कम करेगा बल्कि राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा एवं वैचारिक भिन्नता के बावजूद छत्तीसगढ़ विधानसभा ने मर्यादित और संसदीय आचरण की श्रेष्ठता को बरकरार रखा है। यह देश की अन्य विधानसभाओं के लिए अनुकरणीय है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर कहा कि’ सत्ता पक्ष की ओर 15 और विपक्ष की ओर से 10 सदस्यों इस तरह 25 वर्ष की विकास यात्रा में संयोग से 25 माननीय सदस्यों ने सदन में विशेष सत्र में अपनी बात रखी। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि जिसकी बुनियाद हमारे पुरोधाओं ने रखी थी उसकी मर्यादा को यहाँ माननीय सदस्यों ने क़ायम रखा। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश पांडेय जी के विधानसभा अध्यक्ष रहते क्लोज़ डोर मीटिंग हुई। यह सदन केवल क़ानून नहीं बनाता बल्कि बेहतर भविष्य बनाता है। दिसम्बर 2023 को मेरे सार्वजनिक जीवन का वह क्षण था, जिसे मेरे लिए शब्दों में बाँध पाना संभव नहीं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आगे कहा कि आज जो दायित्व निभा रहा हूँ वह बड़ा दायित्व है। मैं इसके काबिल बनने का प्रयास कर रहा हूँ । विधानसभा अध्यक्ष का पद शक्ति का नहीं, उत्तरदायित्व का है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान बनी है। उनके नेतृत्व में राज्य और मुझे लगता है कि राष्ट्र की सबसे बड़ी समस्या माओवाद आतंक का समाधान होने जा रहा है । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण शून्य ब्याज दर मिलने और सड़क का नेटवर्क यही से पास हुआ । मेडिकल कॉलेज सहित जनहित के सभी विकास कार्यों और कार्यक्रमों का निर्णय यही से हुआ। उन्होंने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। उन्होंने रजत जयंती वर्ष में विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर सदस्यों और मीडिया के साथियों ने सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद दिया।

*कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 नवम्बर 2025 को घटित हत्या के गंभीर मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।*

0

*कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 नवम्बर 2025 को घटित हत्या के गंभीर मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।*

कबीरधाम मामले की प्रार्थिया श्रीमती अमरिका बंजारे, निवासी वार्ड क्रमांक 01 रामनगर, कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके दो पुत्रों—विनोद बंजारे (मृतक) एवं पिन्टू उर्फ श्रवण बंजारे के बीच घरेलू विवाद के कारण झगड़ा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 17.11.2025 को शाम लगभग 06.00 बजे मृतक विनोद एवं आरोपी श्रवण के बीच सब्जी बनाने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया।

विवाद के दौरान आरोपी पिन्टू उर्फ श्रवण बंजारे द्वारा घर में रखी कुल्हाड़ी निकालकर अपने बड़े भाई विनोद बंजारे का पीछा किया गया, जिस पर विनोद घर से बाहर भागते हुए पिलारी नहर की ओर गया। आरोपी द्वारा लगातार कुल्हाड़ी से हमला कर मृतक के दाहिने कान के नीचे, माथे एवं गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। मृतक चोट लगने से जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी उसे नहर की ओर घसीट ले गया तथा वहीं पुनः कुल्हाड़ी एवं लकड़ी के बैठ से प्राणघातक वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 516/2025 धारा 103(1) भा.न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, गवाहों के कथन तथा आरोपी का मेमोरेण्डम लिया गया। अपने मेमोरेण्डम कथन में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लकड़ी का बैठ और पहने हुए कपड़े छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर यह सभी वस्तुएं बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी पिन्टू उर्फ श्रवण बंजारे पिता स्व. मेलाराम बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 रामनगर, अरोरा बिल्डिंग के पास कवर्धा को दिनांक 18.11.2025 को दोपहर 14:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई मनोज बंजारे को दी गई। मामले में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विवेचना जारी है एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि किसी भी विवाद या अपराध संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अपील: अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें, अपनी सुरक्षा के लिए*

0

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अपील: अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें, अपनी सुरक्षा के लिए*

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने समस्त किसान भाइयों और खाताधारकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना विवरण फॉर्म नहीं भरवाएं और न ही अपने खाते की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को दें। उन्होंने कहा कि बैंक से पैसा निकालने या कोई फॉर्म भरवाने के लिए हमेशा बैंक के नियुक्त कर्मचारियों की मदद लें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनजान व्यक्तियों से जानकारी देने से आपके खाते की जानकारी उनके पास जा सकती है और आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “यदि कोई अनजान व्यक्ति आपसे आपके बैंक खाते या फॉर्म से संबंधित जानकारी मांगता है, तो कृपया तात्कालिक इसकी सूचना मुंगेली पुलिस को दें। हम आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं।”

मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने सभी खाताधारकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सावधान रहें और अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम आपके साथ हैं।

*अपनी सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें:*

– अनजान व्यक्तियों से अपना विवरण फॉर्म नहीं भरवाएं।
– अपने खाते की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं दें।
– बैंक से पैसा निकालने या कोई फॉर्म भरवाने के लिए हमेशा बैंक के नियुक्त कर्मचारियों की मदद लें।
– यदि कोई अनजान व्यक्ति आपसे आपके बैंक खाते या फॉर्म से संबंधित जानकारी मांगता है, तो तात्कालिक इसकी सूचना मुंगेली पुलिस को दें।

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

0

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

*धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वाेच्च प्राथमिकता, कोचियों-बिचौलियों पर सख्त निगरानी के निर्देश*

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना को गति देने कहा – जनजागरूकता शिविर होंगे आयोजित*

*अपार आईडी, बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश*

*सीजीएमएससी को गुणवत्ता के साथ निर्माणाधीन कार्याें को समय पर पूर्ण करने के निर्देश*

*जिले में चल रहे सड़क मरम्मत के कार्याें को गुणवत्तापूर्ण के साथ समय सीमा में पूर्ण करने कहा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से प्रारंभ हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने और अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों/राज्यों से धान की अवैध खरीदी, भंडारण व परिवहन पर सख्त रोक लगाएं तथा कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति की समीक्षा की तथा योजना को तेजी से क्रियान्वित करने और शिविरों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के अनुसार सभी खरीदी प्रक्रिया अनिवार्यतः निर्धारित नियमों एवं दिशानिर्देशों के तहत की जाएगी। किसी भी प्रकार की सामग्री, सेवा या उपकरण की खरीदी करते समय संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करे कि पूरी प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से ही पारदर्शी और नियमानुसार तरीके से संपादित हो। किसी भी स्तर पर नियमों से विचलन, बिना अनुमोदन खरीदी या ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाने की अनुमति नहीं होगी तथा ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया है कि विभाग में लंबित सभी छात्रवृत्ति प्रकरणों का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के सभी हितग्राहियों का आधार सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र हितग्राही को भुगतान में देरी न हो। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को अपार आईडी तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कक्षाओं, मार्गदर्शन सत्रों और अभ्यास कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में रोजगार मेला एवं आजीविका मेला आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं और स्व-सहायता समूहों को अवसर प्रदान किए जाएं। साथ ही वय वंदना योजना के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को समय पर लाभ दिलाने हेतु उनके आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं सीजीएमएससी को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को गंभीरता से लेकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने जिले में चल रहे सड़क मरम्मत के कार्याें गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों में चल रहे निर्माणाधीन कार्याें को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन, रख-रखाव और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और उपयोगी सुविधाएं लगातार उपलब्ध हों। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*धान खरीदी में सुगमता हेतु तुंहर टोकन मोबाइल एप प्रारंभ – किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा*

0

*धान खरीदी में सुगमता हेतु तुंहर टोकन मोबाइल एप प्रारंभ – किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा*

*तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन की सुविधा*

*समितियों में लंबी कतारों से किसानों को मिलेगी मुक्ति*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / किसानों को धान विक्रय हेतु सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में तुहर टोकन मोबाइल एप प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। किसान प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से इस ऐप के माध्यम से टोकन हेतु आवेदन कर सकेंगे।
शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सीमांत कृषक (2 एकड़ या 2 एकड़ से कम भूमि) को अधिकतम 1 टोकन, लघु कृषक ( 2 से 10 एकड़ तक) को अधिकतम 2 टोकन तथा दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम 3 टोकन प्रदान किये जायेंगे। नया टोकन बनाने हेतु समय-सीमा रविवार से शुक्रवार तक (प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक) निर्धारित की गई है। जारी टोकन आगामी 07 खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे। धान खरीदी केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल एप के माध्यम से टोकन हेतु आरक्षित रहेगा। इस 70 प्रतिशत में से लघु एवं सीमांत कृषक हेतु 80 प्रतिशत तथा दीर्घ कृषक हेतु 20 प्रतिशत का आरक्षण किया गया है।
उदाहरण स्वरूप यदि किसी उपार्जन केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप हेतु आरक्षित 700 क्विंटल में से 560 क्विंटल लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु तथा 140 क्विंटल दीर्घ कृषकों हेतु आरक्षित रहेगा। शेष 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर भी किसानों हेतु उपलब्ध रहेंगे, जिससे सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय हेतु सहज और सुगम व्यवस्था प्राप्त हो सके। खाद्य विभाग द्वारा विकसित ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाते हुए खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर और समय की बचत सुनिश्चित करेगा।

*जिले में भी तुहर टोकन मोबाइल एप किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी और सुविधाजनक -*

समिति प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि तुहर टोकन’ ऐप हमारे जैसे ग्रामीण किसानों के लिए बहुत सहायक है। पहले समितियों में सुबह से लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब मोबाइल से ही टोकन मिल जाता है। समय की काफी बचत हो रही है और भीड़-भाड़ भी कम हुई है। ऐप में आधार से ओटीपी पंजीयन की सुविधा सरल है। तकनीक से जोड़ने का यह बहुत अच्छा प्रयास है। श्री शेखर प्रसाद धीवर ने बताया कि मोबाइल ऐप के माध्यम से धान खरीदी का टोकन मिलना किसानों के लिए बड़ी राहत है। सबसे अच्छी बात यह है कि सीमांत और लघु किसानों के लिए आरक्षण दिया गया है, जिससे छोटे किसानों को ज्यादा सुविधा मिल रही है। ऐप का इंटरफेस भी समझने में आसान है। सरकार का यह कदम वास्तव में किसानों के हित में है।
समिति प्रबंधक इसी तरह श्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि तुहर टोकन ऐप शुरू होने से खरीद केन्द्रों में अव्यवस्था कम हुई है। 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल ऐप से और 30 प्रतिशत सोसाइटी स्तर पर मिलने की व्यवस्था संतुलित लगती है। रोज़ाना सुबह 8 बजे से आवेदन की सुविधा भी अच्छी है। यह ऐप खरीदी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और तेज़ बनाता है। किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की*

0

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा,/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार 04 दिसम्बर 2025 तक समस्त गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है।
कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा मुनादी कराने व ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से गणना पत्रक शीघ्र भरकर बीएलओ को जमा कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को सूचित करने कहा कि वे अपना गणना पत्र शीघ्र भरकर बीएलओ के पास अथवा तहसील द्वारा निर्धारित क्लस्टर में जमा करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ के साथ नियुक्त वॉलंटियरों के अलावा सीएससी ऑपरेटर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, एनसीसी व एनएसएस से भी आवश्यक सहयोग लेकर डिजिटाइजेशन कार्य में प्रगति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण में बीएलओ प्रतिदिन प्रातः से दोपहर 3 बजे तक घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्रित करें तथा द्वितीय चरण में वे तहसील द्वारा चिन्हांकित मतदान केन्द्रों/क्लस्टरों में जाकर प्रतिदिन गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन करें। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को इसकी सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। गणना पत्रक प्राप्ति हेतु निर्धारित स्थानों पर आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था कर हेल्पडेस्क स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जो मतदाता स्वयं जाकर गणना पत्र जमा करना चाहें, उनके लिए ग्राम पंचायत भवन, वार्ड क्लस्टर तथा निकाय कार्यालयों में स्टाफ तैनात कर पुरानी मतदाता सूची (2003) का मिलान कर पावती प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में डिजिटाइजेशन कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हुआ है, वहाँ के बूथ लेवल अधिकारियों को तहसील स्तर पर तत्काल डिजिटाइजेशन शुरू करने सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*भारतमाला परियोजना भूमि अधिग्रहण प्रकरण में दावा-आपत्ति आमंत्रित*

0

*भारतमाला परियोजना भूमि अधिग्रहण प्रकरण में दावा-आपत्ति आमंत्रित*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कार्यालय कलेक्टर जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतमाला परियोजना अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में किये गये भूमि अधिग्रहण में अनियमितता के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर से जानकारी प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतमाला परियोजना अंतर्गत संबंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है तथा जांच में प्रकरण निरंक पाया गया है।
कंडिका (iv) के संबंध में जानकारी अनुसार मूल खसरे को केवल अधिक मुआवजा प्राप्त करने के प्रयोजनो से छोटा-छोटा भूखण्डों में विभाजन कर मुआवजा प्रकरण तैयार नही किया गया है। इस कार्यालय द्वारा प्रकरणों में सभी किस्म के भूमि का मुल्यांकन कलेक्टर द्वारा निर्धारित गाईड लाईन प्रचलित वर्ष अनुरूप (मार्गदर्शक मूल्य सिद्धांत) जो जिला मूल्यांकन समिति एवं केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड एवं महानिरीक्षक पंजीयन छ.ग. रायपुर (प्रारूप 3) के तहत् प्रति हेक्टेयर की दर से की गई है। भू-अर्जन, हेतु आशय पत्र प्राप्ति दिनांक के उपरान्त मूल भूमि के हस्तांतरण बंटवारा, व्यपवर्तन, नवीन निर्माण, इत्यादि मुआवजा हेतु सम्मिलित किये जाने से संबंधित किसी प्रकार की कार्यवाही इस कार्यालय द्वारा नहीं की गई है। भू-अर्जन प्रकरण नियमानुसार विभाग द्वारा प्रस्तुत संयुक्त प्रतिवेदन, मूल्यांकन के अनुरूप किया गया है। अधिक मुआवजा प्राप्त करने हेतु पूर्व दिनांक से फर्जी नामांतरण, बंटवारा प्रकरण तैयार कर मुआवजा स्वीकृत किये जाने से संबंधित किसी प्रकार की कार्यवाही नही की है। धारा-3 राजपत्र प्रकाशन के समय प्रचलित राजस्व अभिलेख (बी-1, खसरा पांचसाला) के आधार पर की गई है। मुआवजा पत्रक तैयार करते समय भूमि पर स्थित सम्पत्तियों की जानकारी विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रपत्र एवं मूल्यांकन के अनुसार नियमानुसार किया गया है। उक्त संबंध में किसी भी दावा-आपत्ति के लिए 15 दिवस के भीतर भू-अर्जन अधिकारी, जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के उपरांत प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट में अपलोड किया गया है।

*राज्यपाल श्री डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण*

0

*राज्यपाल श्री डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण*

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने असम प्रवास के दौरान नारेंगी-बिर्कुची बिहोगी नगर गुवाहाटी में बिहोगी कवि श्री रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्ति कला विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. छगंेद्र उसेंडी के नेतृत्व में तैयार की गई है।

उल्लेखनीय है की रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।

*डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश*

0

♦️ *डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश*

♦️ *कोरबा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व विशेष टीम के माध्यम से की कार्यवाही*

*♦️पुलिस की कार्यवाही में कल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया*

अपराध क्रमांक:- थाना बालको अपराध क्रमांक: 707/2025 धारा:- 310(2), 310(4), 61 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-माननीय पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी इस टीम 05 टीमों में कल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी थे एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम cctv चेक, सूचना संकालन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।

*🟢 घटना का विवरण*

दिनांक 06.11.2025 एवं 11.11.2025 को ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर पर लगभग करोड़ रुपए की राशि होने की जानकारी मिलते ही संगठित रूप से डकैती की योजना बनाई गई।

▪️मुख्य आरोपी चन्दकांत डिसेना ने अपने साथियों को संपर्क कर बुलाया।

▪️योजना में साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल थे।

▪️आरोपीगण अलग-अलग वाहनों से रात में घटनास्थल पहुँचे।

▪️रैकी की गई, परंतु ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस गश्त की आशंका के कारण आरोपी घटना को अंजाम दिए बिना लौट गए।

साहेब दास ,नरसिंह दास द्वारा पीड़ित परिवार व संपत्ति की संपूर्ण जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई गई थी।

*🟠 गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण—*

01. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
02. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
03. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
04. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
05. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
06. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
07. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
08. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
09. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव) भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा

*🟣 पुलिस जांच में प्रमुख तथ्य सामने आए–*

✔ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण
✔ गाँव में की गई रैकी की पुष्टि
✔ संदिग्ध वाहनों की गतिविधि दर्ज
✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट
✔ मुखबिर की गुप्त सूचना से अहम सुराग

*🔴पुलिस की अपील*

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि —
📌 किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल 112 में दें।
📌 आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।