Home Blog Page 309

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर* *संभागायुक्त महादेव कावरे ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण — डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश*

0

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर*
*संभागायुक्त महादेव कावरे ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण — डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश*

रायपुर, /मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत संभागायुक्त रायपुर एवं रोल आब्जर्वर श्री महादेव कावरे, भा.प्र.से. ने रायपुर जिले के ग्रामीण एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।

संभागायुक्त श्री कावरे ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत जोन कार्यालय—जोन क्रमांक 09 और जोन क्रमांक 03—में चल रहे फॉर्म डिजिटाइजेशन कार्य का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के लिए वर्तमान कर्मचारियों के साथ अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाए। साथ ही शिफ्टवार व्यवस्था बनाकर रात्रिकालीन कार्य भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम प्रगति हासिल की जा सके।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने फील्ड में कार्यरत बीएलओ से बैठक कर फॉर्म-06, फॉर्म-08 आदि के वितरण, प्राप्ति एवं पूर्ण किए गए फॉर्मों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को समय पर फॉर्म वितरण और प्राप्ति सुनिश्चित करने, तथा आवश्यकता पड़ने पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का सहयोग लेने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि रायपुर जिले में अब तक केवल 14 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हुआ है। संभागायुक्त श्री कावरे ने अधिकारियों को प्रतिदिन 10 प्रतिशत प्रगति दर्ज करने तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

*एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक – राज्यपाल श्री डेका*

0

*एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक – राज्यपाल श्री डेका*

*राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस*

रायपुर,  /राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।

राजभवन में रविवार को छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, लद्दाख, और अंडमान निकोबार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है।

केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में इन राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भाषाओं, वेशभूषा, खान-पान, कला और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद हमारी आत्मा एक है। यही विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है। आज जिन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, वे भारत की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और अधिक उजागर करते हैं।

श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक साैंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां कि संस्कृति रामायण काल की है। यह भगवान श्री राम की कर्म भूमि है। छत्तीसगढ़ में 35 से अधिक जनजातियां निवास करती हैं जिनकी अपनी अनूठी परंपराएं, भाषाएं और जीवनशैली है। राज्य की जनजातीय परंपराएं देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सरल हैं और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहते हैं। छत्तीसगढ़ को भारत की खनिज राजधानी कहा जाता है साथ ही यह धान का कटोरा भी है। यहां पर्यटन की भी काफी संभावनाएं हैं। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण रायपुर ‘एजुकेशन हब‘ बनने की ओर अग्रसर है। मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ा कर इस क्षेत्र को शैक्षणिक दृष्टि से और अधिक विकसित किया जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक संपदा और इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने अंदर समेटे हुए है। धार्मिक और पर्यटन दोनों ही दृष्टि से यह देशी-विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। खजुराहो के रहस्यमय मंदिर, सांची का स्तूप और भीमबेटका की गुफाएं, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दो अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन दोनों राज्यों के निवासियों का खान-पान, भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज कुछ हद तक एक जैसे हैं और वे आपसी स्नेह के अटूट बंधन में बंधे हैं।

श्री डेका ने कहा कि एक 1 नवंबर 1956 को केरल राज्य का गठन भाषा, संस्कृति और विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम था। आज केरल अपनी शैक्षणिक उन्नति, स्वास्थ्य सेवाओं, साहित्य, कला, सांस्कृतिक विरासत और सुंदर समुद्री तटों के लिए पूरे विश्व में एक मिसाल बन चुका है। साक्षरता दर, स्वास्थ्य सूचकांक और लैंगिक समानता में केरल पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। केरल में 96 प्रतिशत साक्षरता दर है। यहां शिक्षा को सामाजिक अधिकार की तरह माना जाता है। अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सदाबहार हरियाली के लिए प्रसिद्ध यह राज्य पर्यटकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। हम केरल के प्राचीन इतिहास, लंबे समय से चले आ रहे विदेशी व्यापार संबंधों, विज्ञान और कला की समृद्ध परंपरा पर गर्व कर सकते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर राज्य हिमालय पर्वत श्रृंखला के उच्चतम भाग, और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित वैष्णो देवी और अमरनाथ की गुफाएं हिंदुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं। यह प्रदेश बहादुरी, साहस और देश की सीमा सुरक्षा के गौरव का प्रतीक भी है।

श्री डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया। हिमालय की गोद में बसा लद्दाख का हर दृश्य प्रकृति की अनोखी रचना जैसा प्रतीत होता है। यहां की बौद्ध संस्कृति और हिमालयी जीवनशैली से पूरे देश को शांति और सन्तुलन का संदेश मिलता है। यहां के लोग पर्यावरण के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि अंडमान- निकोबार द्वीप समूह न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं बल्कि ‘सेल्यूलर जेल‘ जैसे ऐतिहासिक स्थल भी यहां है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की पीड़ा और पराक्रम को याद दिलाता है।

राज्यपाल ने कहा कि इन राज्यों की यह विविधता ही भारत की एकता की सबसे बड़ी गारंटी है। यही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना है, जिसका उद्देश्य केवल सांस्कृतिक परिचय नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण है। जब राज्य एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो न केवल संस्कृति, बल्कि शिक्षा, व्यापार, पर्यटन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी नए अवसर बनते हैं।

उन्होंने सभी से अपील की कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं। साथ ही उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि एक कार्य ऐसा जरूर करें, जिसमें मानवीय सेवा निहित हो।

समारोह में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अपने राज्यों की विशेषताओं, परंपरा, संस्कृति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के लोक-नृत्य, मध्यप्रदेश के बुंदेलखंडी नृत्य, जम्मू कश्मीर के राउफ सहित केरल के लोक नृत्य गौपति, लद्दाख के जबरो नृत्य एवं अंडमान निकोबार के लोक नृत्यों ने अतिथियों का मन मोह लिया।

विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं इन सभी राज्यों के युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*नकली नोट खपाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

*नकली नोट खपाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

1. सक्ती पुलिस एवं तेलंगाना पुलिस की सयुक्त कार्यवाही।

2. 01 लाख 70 हजार रूपये नकली नोट बरामद*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) को तेलंगाना पुलिस से सूचना प्राप्त हुआ कि तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी के थाना क्षेत्र कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुय े आरोपी सिद्धा गौड़ को पकडे है जिसस े तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी थाना में अपराध कमांक 551/2025 धारा 179, 318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना मे ं यह बात सामन े आयी है किकोलकाता के सौरव डे एवं नारायण भगत तथा बिहार राज्य के रसीद अहमद द्वारा कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, जे. के. एक्सल बोण्ड पेपर से नकली नोट बनाकर फेसबुक के माध्यम से अलग अलग राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ ़ में नकली नोट खपान े के लिये ब्यक्ति तलाश कर नकली नोट बेचकर नकली नोट को आम जनता में खपा रहे थे जिसस े उक्त तीनो आरोपियो को तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ह ै तथा इनके द्वारा बताया गया है कि अलग अलग राज्य में नकली नोट खपाया गया है। जिसस े छत्तीसगढ ़ राज्य के थाना डमरा क्षेत्र जिला सक्ती के नंदलाल जांगड े पिता लहरूराम साकिन जवाली थाना डभरा एवं छतराम आदित्य पिता चिनकू राम आदित्य साकिन देवगांव थाना डभरा को नकली नोट खपान े हेतु दिया गया है।

नकली नोट सक्ती जिला मे ं खपान े की गंभीरता को देखते हुय े श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से. जिला सक्ती द्वारा थाना डमरा पुलिस एवं तेलंगाना पुलिस की सयुक्त टीम बनाकर आरोपी नंदलाल जांगड े पिता लहरूराम साकिन जवाली थाना डभरा एवं छतराम आदित्य पिता चिनकू राम आदित्य साकिन देवगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बिहार के रसीद अहमद से 40 हजार रूपया में 02 लाख नकली नोट खरीदकर अपने रिस्तेदार मनहरण उर्फ सोहन लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा को 02 लाख रूपये नकली नोट को खपान े हेतु दिया गया है जिसे तत्काल सकुनत में पता तलास किया गया जो सकुनत में न होकर रायगढ़ क्षेत्र में होना पता चलने पर तत्काल रात्रि में ही रायगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया गया जो पूछताछ में बताया कि वह अपने रिस्तेदार छतराम एवं नंदलाल से 02 लाख रूपया नकली नोट को खपान े हेतु लिया था जिसमे ं से 30 हजार रूपये को अलग अलग जगह मे ं खपा देना बताया एवं 01 लाख 70 हजार रूपये के नकली नोट को अपने घर मे ं छुपाना बताया गया जिसे विधिवत सयुक्त टीम द्वारा आरोपी मनहरण उर्फ सोहन लहरे पिता पतिराम लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा से विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा नकली नोट जैस े गंभीर अपराध की गंभीरता को देखते हुय े तत्काल सयुक्त टीम गठीत कर थना डभरा एवं चौकी छपोरा क्षेत्र से आरोपियो को तत्काल हिरासत में लेकर 01 लाख 70 हजार रूपया नकली विधिवत जप्त कराया गया। प्रकरण तेलंगाना राज्य थाना कामारेड्डी की पुलिस टीम को अग्रीम कार्यवाही हेतु विधिवत सौपा गया। तेलंगाना पुलिस द्वारा तीनो आरोपी का ट्रांजिट रिमाण्ड माननीय न्यायालय से प्राप्त कर तेलंगाना राज्य अग्रीम कार्यवाही हेतु रवाना हुये।

उक्त कार्यवाही मे ं थाना डमरा से निरीक्षक कमल किशोर महतो, सउन ि एचएन ताम्रकर, आरक्षक 125 मिरीश साहू, आरक्षक 265 एकेश्वर चन्द्रा, आरक्षक 196 धनेश्वर दिवाकर चौकी छपोरा से आरक्षक 262 परमेश्वर मिरी का विशेष योगदान रहा।

*अवैध शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस का ताबातोड़ कार्यवाही*

0

*अवैध शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस का ताबातोड़ कार्यवाही
*प्रकरण में 01 आरोपी से 30 लीटर
कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया
*अपराध क्रमांक 293/25 धारा 34(2)
आब. एक्ट
नाम आरोपी – राजू कुर्रे पिता तेरस राम कुर्रे उम्र 33 साल निवासी लवसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-थाना बाराद्वार क्षेत्र मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु उच्चाधिकारियों के द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 22.11.25 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम लवसरा में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी. राजू कुर्रे पिता तेरस कुर्रे उम्र 33 साल निवासी लवसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 3000/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार क्या गया ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेंद्र यादव, सहा. उप निरी. यशवंत राठौर प्रआर. मनीष राजपूत, प्र. आर. प्रेम नारायण राठौर आर. योगेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

➡️ *ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*

0

➡️ *ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*

➡️ *ट्रेक्टर ट्राली कीमती 16000 रुपये*|

*नाम आरोपी* —(01) *सुमित कुमार चन्द्रा पिता श्याम चन्द्रा उम्र 23 साल, (02) शानु कुमार चन्द्रा पिता दुकालू चन्द्रा उम्र 20 साल दोनों ग्राम सुखदा चौकी फ़ग़ूरम थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.)*

*अपराध क्र. 262/2025 धारा 303(2), 3(5) बी. एन. एस.*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 06,11,2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक MP 26 EA 0142 को 26 वर्ष पूर्व खरीदा था । घर के सामने खड़ी किया था की दिनांक 27,10,2025 के रात्रि में ट्रॉली कीमती 16000 रूपये का घर के सामने में नहीं था, रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध कायम कर माल मुलाजिम पतासाजी में लिया गया।*

मामला गंभीर प्रकृति का होने से *श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती, श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिए , दौरान माल मुलजिम पतासाजी के उपरोक्त संदेही सुमित कुमार चंद्रा एवं शानू कुमार चंद्रा को हिरासत में लेकर मनोविज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने उक्त ट्राली को चोरी करना स्वीकार किए और ट्राली को छुपा कर रखे थे जिसे बरामद कराए आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से दिनांक 22,11,2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी मालखरौदा के नेतृत्व में स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो आरक्षक बेठियार सिदार, शरद सिदार , हरीश चन्द्रा का विशेष योगदान रहा ।

*व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत RSS के प्रांत कार्यवाह छ ग प्रान्त चंद्रशेखर देवांगन ने किया मुंगेली मे संपर्क अभियान*

0

*समाज के हर परिवार को राष्ट्रीय कार्यों से जुड़ने का किया आह्वान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा चलाए जा रहे घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रांत सह-संचालक चंद्रशेखर देवांगन मुंगेली पहुँचे। यहां उन्होंने समाज के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आनंद देवांगन के निवास पर पहुँचकर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर संगठन के उद्देश्यों और अभियान की जानकारी साझा की। प्रांत सह-संचालक चंद्रशेखर देवांगन ने कहा कि RSS अपने 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर राष्ट्रीय चेतना, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के साथ मिलकर आगे बेहतर काम करने पर जोर दिया जाएगा, इसी पर हमारा ध्यान केंद्रित है।” उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पूरे राज्य के 16 हजार गाँवों 35 लाख परिवार तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे हर परिवार सीधे संगठन के कार्यों से अवगत हो सके। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्माण के कार्य में प्रत्येक परिवार को अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संघ सदैव समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है और इसकी सभी गतिविधियाँ समाज के उत्थान, जागरूकता और संस्कार आधारित विकास की दिशा में केंद्रित रहती हैं। चंद्रशेखर देवांगन ने युवाओं से राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्वों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए संगठन और समाज का समन्वय बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, जगदीश देवांगन, अजय देवांगन, अनिल देवांगन, ऋषि देवांगन सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाज की एकजुटता को और मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर राजकुमार कश्यप सह विभाग कार्यवाह, ताकेश्वर साहू नगर कार्यवाह, अमरजीत जायसवाल जिला व्यवस्था प्रमुख मौजूद रहे।

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के द्वारा देर रात जिले में एस.आई.आर. के अंतर्गत गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि नगरीय क्षेत्र में डिजिटाइजेशन की प्रगति कम है। नगरीय क्षेत्र के कुछ मतदाता एक से अधिक स्थान पर मतदाता के रूप में पंजीकृत है और भ्रम की स्थिति में है कि किस जगह नाम जुड़वाएं*

*इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि किसी एक मतदान केंद्र के बी.एल.ओ. द्वारा मतदाता के गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन कर दिया गया हो, तो उनका दूसरे किसी मतदान केंद्र से डिजिटाइजेशन संभव नहीं है।*

*एक से अधिक स्थान पर नाम होने पर मतदाता को अपने स्थायी निवास का चुनाव स्वयं करना होगा।जिस स्थान पर मतदाता रहना चाहता है केवल उसी जगह का फॉर्म भरे दूसरी जगह से नाम स्वतः कट जाएगा।*

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया की एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950(43) की धारा 31 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा और इसके लिए दंड (एक वर्ष कारावास या जुर्माना या दोनों ) का प्रावधान है।*

*कलेक्टर ने अनावश्यक भ्रम से बचने और अपने सही पते पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने की अपील की है।*

*मोर आवास मोर अधिकार का नारा बुलंद कर बैगा आदिवासियों ने आवास जल्द बनाने लिया संकल्प*

0

*मोर आवास मोर अधिकार का नारा बुलंद कर बैगा आदिवासियों ने आवास जल्द बनाने लिया संकल्प*

0.सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताए जनमन आवास के फायदे।

0.वनांचल गांव अमनिया और बदना में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ज़िले के जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत अमनिया के आश्रित ग्राम अमलीटोला एवं ग्राम पंचायत बदना मे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने रात्रि चौपाल लगाकर जनमन अंतर्गत स्वीकृत आवास के निर्माण को जल्दी पूरा करने एवं योजना का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।ग्रामीणों से उनके आवास प्रगति के बारे में चर्चा कर निर्माण कार्य में हो रही परेशानियों की सम्पूर्ण जानकारी ली रात्रि चौपाल में उपस्थित छत ढलाई पूर्ण करने वाले एक हितग्राही को उत्साह वर्धन स्वरूप श्रीफल भेंट भी किया गया। हितग्राही से चर्चा के दौरान आवास पूर्ण करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए और निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने की बात कही गई सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने हितग्राहियों के साथ उनके निर्माणाधीन आवासो का निरीक्षण भी किया प्रधानमंत्री जनमन आवास के हितग्राहियों जो विशेष पिछले जनजाति बैगा समुदाय से है उन्हें बताया कि इस योजना से 2 लाख रुपए की राशि आवास बनाने के लिए मिल रहा है चार किस्तों में मिलने वाले राशि से वह अपना पक्का घर जल्दी बनाएं हितग्राहियों को उच्च गुणवत्ता के रेती,सीमेंट,गिट्टी एवं ईट्स सहित अन्य निर्माण सामग्रियों का उपयोग करने का सुझाव दिया गया वनांचल क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों द्वारा डीलर दीदी के रूप में कार्य करने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई चौपाल में बताया गया कि डीलर दीदी के माध्यम से सेंट्रिंग प्लेट एवं अन्य निर्माण सामग्री सही दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है और वह भी समय पर गांव में मिला रहा है जिसके लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है रात्रि चौपाल के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया,कार्यक्रम अधिकारी,जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकासखंड समन्वयक सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा आवास के लाभार्थी बैगा आदिवासी उपस्थित रहे।रात्रि चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री जनमन आवास के साथ मिलने वाले शौचालय एवं अन्य आजीविका से संबंधित गतिविधियों और निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया है कि वह शासन के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वह अपने आवास का निर्माण स्वयं करते हुए इसे समय सीमा में पूरा करेंगे।

*निर्माण कार्य की प्रगति पर एक नजर।*

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016 -26 में ग्राम पंचायत अमनिया में कुल 298 आवास स्वीकृत किया गया है। जिसमें से हितग्राहियों द्वारा मात्र 235 आवास का निर्माण पूर्ण किया गया है जबकि 296 घरों के लिए प्रथम किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में जारी कर दी गई है इसी तरह 255 हितग्राहियों के खाते में द्वितीय किस्त 242 हितग्राहियों के खाते में तृतीय किस्त एवं 65 हितग्राहियों के खाते में चतुर्थ किस्त की राशि जारी की जा चुकी है ग्राम पंचायत अमनिया में ही प्रधानमंत्री जनमन आवास के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 333 घरों का निर्माण किया जाना है जिसमें से 105 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है 333 घरों में प्रथम किस्त,269 घरों में द्वितीय किस्त एवं 186 घरों के लिए तृतीय किस्त की राशि जारी की गई है तथा 49 घरों के लिए चतुर्थ किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में जारी की जा चुकी है ग्राम पंचायत बदना में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-26 में 406 आवासों का निर्माण किया जाना है जिसमें से 331 आवास का निर्माण पूरा हुआ हैं जबकि 401 आवासों के लिए प्रथम किस्त की राशि, 366 आवास के लिए द्वितीय किस्त की राशि 343 आवास के लिए तृतीय किस्त एवं 197 आवास में चतुर्थ किस्त की राशि निर्माण अवस्था अनुसार संबंधित हितग्राहियों के खाते में जारी की गई है प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत बदना में कुल 215 आवासो का निर्माण होना है।जिसमें से 213 को प्रथम किस्त की राशि 166 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त की राशि,77 हितग्राहियों को तृतीय किस्त एवं 20 हितग्राहियों में चतुर्थ किस्त की राशि जारी की जा चुकी है तथा 36 हितग्राहियों ने अपने आवास का निर्माण पूरा कर लिया है।

—————————————-

*हमारी मितानिन बहनें स्वस्थ प्रदेश और समृद्ध समाज की आधारशिला हैं : भावना बोहरा*

0

*हमारी मितानिन बहनें स्वस्थ प्रदेश और समृद्ध समाज की आधारशिला हैं : भावना बोहरा*

0.मितानिन दिवस पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मितानिनों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 23 नवम्बर को मितानिन दिवस के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा “हमर मितान” मितानिन दीदी सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल मैदान ग्राम गैंदपुर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मितानित, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए आयोजन में विधायक भावना बोहरा ने स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाली 600 से अधिक मितानिन बहनों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सेवा भाव एवं स्वस्थ प्रदेश एवं समाज के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह दिन उन हजारों मितानिन दीदीयों के समर्पण, सेवा भावना, दायित्व एवं असाधारण कार्यों को नमन करने का अवसर है जो गाँव-गाँव, घर-घर जाकर स्वास्थ्य सुरक्षा की ज्योति जला रही हैं मितानिन केवल एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाज की वह आधार स्तंभ हैं जो समय परिस्थिति और संसाधनों से परे जाकर लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं गाँव में किसी घर में प्रसव होना हो, किसी बच्चे का टीकाकरण हो गर्भवती महिला की देखभाल हो, बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण हो या महामारी जैसी चुनौती सामने हो सबसे पहले जो दरवाजे पर पहुँचती हैं वह हमारी मितानिन बहनें हैं वे समाज की स्वास्थ्य प्रहरी हैं जो लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय समझाती हैं मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाती हैं और साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य करती हैं हमारी मितानिनों बहनों की यही सेवा भावना उन्हें हर समुदाय में सम्मान और विश्वास का प्रतीक बनाती है उन्होंने आगे कहा कि गाँव-गाँव मोहल्ले-मोहल्ले दिन-रात वे पूरी तत्परता और समर्पण से अपने दायित्वों को निभाती हैं उनकी निरंतरता, धैर्य और निःस्वार्थता ही इस सेवा को विशेष बनाती है। मितानिनों द्वारा किए गए कार्यों ने ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति सोच बदली है आज सरकारी अस्पतालों में बढ़ती प्रसूति सेवाएँ, टीकाकरण की बढ़ती दर पोषण की जागरूकता और बीमारियों का कम होता खतरा उनके परिश्रम का प्रमाण है मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं का अंतिम छोर हैं वे सरकार और जनता के बीच वह सेतु हैं जिसकी मजबूती पर स्वास्थ्य व्यवस्था की सफलता टिकी है आज मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह उन सभी बहनों को समर्पित है जिनकी सेवा, त्याग संवेदनशीलता और मेहनत समाज को स्वस्थ और जागरूक बना रही है यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और जनप्रतिनिधित्व की ओर से उनकी प्रतिबद्धता को नमन है भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार मितानिनों के प्रशिक्षण, मानदेय, उपकरण और डिजिटल साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक सशक्तिकरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रही है स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

—————————————-

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने पार्षदों* के साथ वार्डों में किया बूथ स्तरीय निरीक्षण*

0

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने पार्षदों के साथ वार्डों में किया बूथ स्तरीय निरीक्षण

0.पात्र मतदाताओं को नाम जोड़ने के दिए निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने पार्षदों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों के बूथों का निरंतर दौरा कर रहे हैं दौरे के दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) से मुलाकात कर मतदाता सूची के शत-प्रतिशत परीक्षण एवं पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए निर्देश दिए है।

*लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम आवश्यक-चंद्रप्रकाश*

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर पात्र व्यक्ति के मतदाता सूची में दर्ज होने से होती है नगर के किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए बूथ स्तर पर सक्रियता और पारदर्शिता आवश्यक है उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रत्येक बूथ को 100% मतदान जागरूकता का लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा जिससे लोकतांत्रिक प्रणाली सुदृढ़ हो सके नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार सटीक मतदाता सूची है हर पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना आवश्यक है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में संचालित किया जाएगा उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने में सहयोग दें।

*समस्याओं का किया निराकरण*

इस दौरान नगर के अनेक नागरिकों ने मतदाता सूची से संबंधित अपने प्रपत्र एवं समस्याएं भी प्रस्तुत कीं जिनका तत्काल निराकरण किया गया BLO को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि नए पात्र मतदाता (18+) का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए पात्र महिला मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का नाम सूची में पूर्ण रूप से दर्ज हो किसी भी कारण से छूटे हुए नामों का फॉर्म-6, 7, 8 के माध्यम से अद्यतन किया एवं घर-घर सत्यापन अभियान को और गति प्रदान किए जाने को कहा निरीक्षण के दौरान पार्षदों सहित नगर के बुद्धिजीवी व्यापारी एवं महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासनिक टीम को सहयोग प्रदान किया।

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने की अपील*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य है उन्होनें कवर्धा शहर के नागरिकों को अपील किया है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम जारी है आपके वार्ड में एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मतदाता सूची परीक्षण संबंधी जानकारी दी जायेगी एवं प्रपत्र फार्म भी दिया जायएल रहा है जिसे सावधानी पूर्वक भरकर संबंधित के पास ही जमा करें ताकि आपका नाम निर्वाचन हेतु मतदाता सूची दर्ज हो सके हम सबका कर्तव्य है कि नगर के हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर लोकतंत्र को मजबूत करें।

—————————————-