Home Blog Page 310

*स्वच्छता, यातायात एवं अतिक्रमण मुक्ति पर नगर पालिका में अहम बैठक नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने दिए निर्देश, व्यापारियों से की सहयोग की अपील*

0

स्वच्छता, यातायात एवं अतिक्रमण मुक्ति पर नगर पालिका में अहम बैठक नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने दिए निर्देश, व्यापारियों से की सहयोग की अपील

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नालियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाने के साथ-साथ हाईटेक बस स्टैंड में शिफ्टिंग की कार्यवाही को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा बनाने में आप सब से सहयोग की अपीक्षा है उन्होनें व्यापारियो से अनुरोध किया कि कवर्धा शहर को अतिक्रमणमुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है जिसके लिए प्रशासन और व्यापारियों के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सभी प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा नगर के विकास और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए सभी से सहयोग प्रदान करने की अपील की।

*अतिक्रमण-मुक्त एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु बैठक*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक में अतिक्रमण मुक्त शहर व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की उन्होने बताया कि शीतला मंदिर से लेकर ऋषभ देव चौक, ऋषभ देव चौक से लेकर महावीर स्वामी चौक होते गुरूनानक चौक एवं गुरूनानक चोक से लेकर रायपुर नाका चौक तथा गुरूतेगबहादुर चौक मेन मार्केट से होते हुए लोहारा मार्ग विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे मार्केट में लोगों का आवाजाही अधिक रहता है चूंकि उक्त मार्गो में व्यापारियों द्वारा सड़को पर सामान रख दिया जाता है जिसके कारण मार्केट मे आने वाले व्यक्तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके चलते यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो जाता है उन्होनें सभी उपस्थित व्यापारियों से अपील किया गया कि दुकान के बाहर सामान ना रखे ताकि लोगों को परेशानी उठाना ना पड़े। सभी व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

*हाईटेक बस स्टैण्ड को लेकर हुई चर्चा*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का लंबा इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है क्योंकि पुराना बस स्टैण्ड अब नए हाईटेक बस स्टैण्ड में स्थानांतरित किये जाने की तैयार की जा रही है उन्होनें बताया कि घोठिया रोड सड़क मार्ग का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने नालियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने, सड़कों से अतिक्रमण हटाने तथा हाईटेक बस स्टैंड में शिफ्टिंग की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चर्चा की।

*नियमों का उल्लघंन करने वाले पर कार्यवाही की सहमति*

नगर पालिका अध्यक्ष ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। इसी तरह नालियों के उपर अतिक्रमण, शहर में गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के उपर भी शिकंजा कसा जायेगा एवं कार्यालय द्वारा नोटिस भी थमाया जायेगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्रवंशी की इस पहल का स्वागत करते हुए नगर विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहर सभी नागरिकों तथा व्यापारियों की साझा जिम्मेदारी है जिसके लिए हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा सभी सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए प्रशासन एवं व्यापारियों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए वे पूर्ण सहयोग देने को तैयार हैं वही बैठक में राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति अजय ठाकुर, पार्षद योगेश चंद्रवंशी, संजीव कुर्रे, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिनेश जैन, आकाश आहूजा, राकेश दोषी, गौतम लुनिया, अनिल दानी, राजेश गुप्ता, अजय लुनिया, सूचित बोथरा, बल्लूराम सिंह, प्रफुल्ल जैन, अमित शर्मा, संजय गुप्ता, सूर्य प्रकाश केशरी, नरेन्द्र सिंह बग्गा, वैभव नाहटा सहित अधिक संख्या मे व्यापारीगण उपस्थित रहे।

—————————————-

*धारदार चाकू लहराते हुये आरोपी कर रहा था राहगीरों को परेशान।*

0

*धारदार चाकू लहराते हुये आरोपी कर रहा था राहगीरों को परेशान।*
*आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद।*
*आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
जगमोहन पाण्डेय पिता स्व. भूपत राम पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम नगोई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
——————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 22.11.2025 को सूचना मिला कि ग्राम नगोई में एक व्यक्ति धारदार चाकू हाथ में रखकर कर लहरा रहा है एवं आने-जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां आरोपी जगमोहन पाण्डे

*मेला देखकर वापस आते समय पीड़िता के साथ आरोपी ने किया छेड़छाड़।*

0

*मेला देखकर वापस आते समय पीड़िता के साथ आरोपी ने किया छेड़छाड़।*
*रिपोर्ट के कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी गिरफ्तार।*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेष।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
रोहित यादव पिता षिव शंकर यादव उम्र 22 वर्ष निवासी डबरीपारा साइंस कालेज के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर ‘- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 21.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 19.11.2025 के शाम में साइंस कॉलेज मैदान स्वदेशी मेला देखने गई थी, मेला देखकर रात्रि करीब 11.00 बजे घर वापस आ रही थी कि रास्ते मंे पड़ोस का रहने वाला रोहित यादव मिला जो इसे कहां जा रही हो, तुम मेरी गर्ल फ्रेंड से बात कराओ कहकर बोलने लगा जिसे तुमको और तुम्हारी गर्ल फ्रेंड को नहीं जानती कहकर आगे बढ़ने पर अंधेरा देखकर रोहित यादव पास आकर इज्जत लेने के नियत से हाथ बांह पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा जिससे छुड़ाकर भागकर घर चली गई थी, डर के कारण किसी को नहीं बताई थी। आज दिनांक 21.11.2025 को रोहित यादव पुनः धमकाते हुये बोला कि यदि किसी को बताई और रिपोर्ट करेगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा जिससे घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने आयी हूं। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, एवं घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी के पतासाजी हेतु तत्काल टीम रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी रोहित यादव को घेराबंदी कर साइंस कॉलेज के पास डबरीपारा में पकड़ा गया, जिसे घटना के संबंध मंे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी रोहित यादव को आज दिनांक 22.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*आम जनों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले 03 आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आम जनों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले 03 आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*तीनों आरोपी के कब्जे से 03 नग चाकू किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी*
01 – अजय गंगवानी पिता रुपा गंगवानी उम्र 32 वर्ष पता उदाई चौक कतीयापारा जिला बिलासपुर।
02 – ईश्वर साहू पिता रामविलास साहू उम्र 32 वर्ष पता शिव विहार अन्नपुर्णा कालोनी थाना सिरगिटी जिला बिलासपुर।
03 – सोंटी उर्फ ऋषभ तिवारी पिता स्व देवेंद्र तिवारी उम्र 31 वर्ष पता मिलन चौक कुदुदंड बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का विवरण – इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को शख्त हिदायत देकर सार्वजनिक स्थानों में तलवार चाकू लेकर आम नागरिकों को डराने धमकाने वालों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी तारबाहर को जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि पुराना बस स्टैंड बिलासपुर शराब दुकान के पास 03 व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर आम जनों को डरा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मय हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुंच कर तीनों व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम अजय गंगवानी, ईश्वर साहू, सोंटी उर्फ ऋषभ तिवारी तीनों बिलासपुर शहर के रहने वाले होना बताये तीनों के कब्जे से एक एक लोहे का चाकू जप्त कर तीनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बढ़ा किसानों का भरोसा*

0

*सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बढ़ा किसानों का भरोसा*

*तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से मिल रही घर बैठे टोकन की सुविधा : श्री रामसाय यादव*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी का महापर्व इस वर्ष भी सुगमता और पारदर्शिता के साथ मनाया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी ने किसानों के बीच नई उम्मीद और उत्साह जगाया है। प्रदेश के किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाकर संतुष्ट हैं तथा बड़ी संख्या में धान खरीदी केंद्रों में पहुँचकर विक्रय कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

जांजगीर चांपा जिले के खरौद के किसान श्री रामसाय यादव आज धान उपार्जन केंद्र खरौद में धान विक्रय के लिए पहुँचे। केंद्र पहुँचने पर जिला कलेक्टर ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। श्री रामसाय यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक बेहतर और किसान-मित्र साबित हो रही है।

उन्होंने बताया कि धान खरीदी से एक दिन पूर्व ही उन्होंने तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था। पहले टोकन जारी होने के लिए सोसायटी में घंटों इंतजार करना पड़ता था, परंतु अब डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

श्री रामसाय यादव ने लगभग 15 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, धान भराई, तौल और पर्ची निर्गत— सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध और बिना किसी परेशानी के संपन्न हुईं।

उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा जैसे निर्णय किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जिससे खेती अब और अधिक आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।

सरकार की किसान हितैषी नीतियों और डिजिटल सेवाओं के कारण किसानों में भरोसा और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

*रायगढ़ में 30 प्रकरणों में एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 3,266 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त*

0

*रायगढ़ में 30 प्रकरणों में एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 3,266 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त*

*सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी*

*रायपुर, /* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे ज़िलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में रायगढ़ में विगत 15 दिनों में 30 प्रकरणों के द्वारा कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले की सीमाओं पर स्थित सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, वहीं अनुविभागीय स्तर पर विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि अवैध धान परिवहन या भंडारण की कोई भी जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाना, तहसील कार्यालय या चेक पोस्ट पर दें। कार्रवाई में सहयोग करना खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता को मजबूत करेगा।

*उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारु रुप से संचालित हो रहा धान खरीदी कार्य*
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में चेक लिस्ट के अनुरुप मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। 105 उपार्जन केन्द्रों में से 15 केंद्रों को संवेदनशील और 4 केंद्रों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अवैध धान की आवाजाही रोकने के लिए 24 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, इनमें भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, मेनरोड हाटी, गोलाबुड़ा, फतेपुर, केशरचुंवा, टांगरघाट, बिजना, बरकछार, उर्दना बेरियर, बोईरदादर, बेरियर, पलगड़ा, भालूनारा, बाकारुमा बेरियर, ऐडू बेरियर एवं रीलो बेरियर सहित 24 अंतराज्यीय एवं आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के लिए तीन-तीन पालियों में चार टीमें तैनात की गई हैं।

*तुहर टोकन मोबाइल एप के जरिए ऑनलाईन टोकन एवं माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध*
धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने और किसानों को पारदर्शी सुविधा प्रदान करने के लिए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है और सोसायटी संचालक सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी कर कर रहे है। टोकन सात दिनों तक वैध रहेंगे और आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे बिना किसान की सहमति कोई टोकन जारी नहीं हो सकेगा। सेवा सहकारी समितियों में कृषकों को लिए नगद लेनदेन हेतु माइक्रो एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से कृषक एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक की राशि आहरण कर सकते है।

*सुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी के लिए जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित*
शासन के नीति के अनुरूप जिले में सुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई हैं। जांच कमेटी में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, जिला विपणन अधिकारी कु.जान्हवी जिलहरे, उप आयुक् सहकारिता श्री व्यास नारायण साहू, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री सी आदि नारायण एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री एस.पी.सिंह शामिल है।

*बकरी शेड निर्माण से महेत्तर लाल की आजीविका को मिला नया संबल*

0

*बकरी शेड निर्माण से महेत्तर लाल की आजीविका को मिला नया संबल*

*मनरेगा योजना बनी ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार*

रायपुर,/मेहनत को जब उचित अवसर मिलता है, तो सपने हकीकत में बदल जाते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम साजापाली के किसान श्री महेत्तर लाल बरेठ की जीवन यात्रा भी इसी प्रेरणादायक परिवर्तन की कहानी कहती है। मनरेगा योजना के तहत निर्मित बकरी शेड ने न सिर्फ उनकी आजीविका को सुरक्षित आधार दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा प्रदान की है।

पहले बारिश और धूप में खुले में पशुओं की देखभाल करने वाले श्री महेत्तर लाल आज एक मजबूत और सुरक्षित बकरी शेड के स्वामी हैं, जिसने उनके पशुपालन कार्य को नई गति और स्थिरता प्रदान की है। यह निर्माण कार्य सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की ओर बढ़ता हुआ एक सशक्त कदम है।

मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत साजापाली में हितग्राही महेत्तर लाल के लिए आजीविका संवर्धन हेतु बकरी शेड निर्माण स्वीकृत किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुमोदित इस कार्य की कुल राशि 0.88 लाख रुपये थी, जिसमें 0.11 लाख मजदूरी और 0.77 लाख सामग्री मद के रूप में स्वीकृत किए गए। जनवरी 2024 में शुरू हुए इस कार्य को नवंबर 2024 में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके क्रियान्वयन से 42 मानव दिवस का सृजन हुआ, जिससे स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार मिला।

ग्राम पंचायत साजापाली की जनसंख्या लगभग 940 है, जिसमें 567 परिवार जॉब कार्ड धारक हैं। यह पंचायत जनपद अकलतरा से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

हितग्राही महेत्तर लाल बरेठ ने बताया कि शेड निर्माण से पहले पशुपालन में काफी कठिनाइयाँ थीं। बरसात और ठंड में बकरियों के लिए सुरक्षित आश्रय की कमी रहती थी, जिससे उत्पादन और आय दोनों प्रभावित होते थे। लेकिन अब पक्का शेड बन जाने से दूध और खाद उत्पादन में वृद्धि हुई है तथा उनकी आमदनी दोगुनी हो गई है।

उन्होंने कहा कि यह शेड उनके लिए स्थायी आजीविका का मजबूत साधन बन गया है और अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में इस निर्माण कार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम पंचायत साजापाली की सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक सहयोग से यह कार्य समय पर पूर्ण हुआ, जो ग्रामीण विकास के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में उभर रहा है। बकरी शेड निर्माण ने ग्रामीण परिवारों में आत्मनिर्भरता की नई रोशनी जलाई है और आजीविका सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

*राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ*

0

*राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ*

*प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की योजनाओं और हितग्राहियों हेतु नवीन आबंटी पोर्टल का भी होगा शुभारंभ*

*छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष में गृह निर्माण मंडल करेगा राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवंबर 2025 तक राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित होने जा रहा है।

इस मेले में प्रदेशभर की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की विस्तृत जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। साथ ही, आवासीय योजनाओं की स्पॉट बुकिंग सुविधा, बैंक ऋण सहायता तथा पंजीयनकर्ताओं के लिए आकर्षक उपहार जैसी विशेष व्यवस्थाएँ भी की जाएँगी।

इस दौरान हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं में लगभग 70 प्रतिशत आवासीय संपत्तियाँ समाज के कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित रहेंगी।

हाल ही में सम्पन्न राज्योत्सव-2025 के दौरान गृह निर्माण मंडल ने नवा रायपुर स्थित मेला स्थल पर अपनी विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई थी, जिसे नागरिकों का भरपूर प्रतिसाद मिला। हजारों आगंतुकों ने हाउसिंग बोर्ड के स्टॉल का भ्रमण कर संपत्तियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी स्टॉल का अवलोकन कर हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की सराहना की थी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष में आयोजित यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो, और इसी दिशा में लगभग 2000 करोड़ रुपए की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ तथा नवीन आबंटी पोर्टल की शुरुआत एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तुत योजनाएँ समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने गृह निर्माण मंडल की पारदर्शी, जनहितैषी और द्रुत गति से कार्य करने की शैली की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य हर परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेशवासियों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि वर्ष 2027 तक प्रत्येक परिवार के पास अपना पक्का छत हो।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्योत्सव में जनता से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद इस बात का प्रमाण है कि लोगों का हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं पर विश्वास बढ़ रहा है। राज्य स्तरीय आवास मेले के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को एक ही मंच पर सभी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हाउसिंग बोर्ड ने कई जनहितैषी योजनाएँ प्रारंभ की हैं, जिनमें वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसके अंतर्गत भवन मूल्य में 30 प्रतिशत तक की छूट देकर आमजन को किफायती दरों पर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेश की आवासीय विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन “सबके लिए आवास” के लक्ष्य की दिशा में एक सार्थक और ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

*धान खरीदी में आई तेजी़, किसान बिना परेशानी के बेच रहे हैं धान*

0

*धान खरीदी में आई तेजी़, किसान बिना परेशानी के बेच रहे हैं धान*

*बेहतर व्यवस्थाओं से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी किसानों की भीड़*

*टोकन तुहर हाथ ऐप से धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के जारी है। धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक तेज से होने लगी है। सभी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी रूकावट के धान खरीदी की जा रही है। टोकन तुहर हाथ ऐप द्वारा ऑनलाइन टोकन कटने से लेकर धान तौलाई तक की संपूर्ण प्रक्रिया बेहद ही आसान और सुविधाजनक है।

बिलासपुर जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसान अब बड़ी संख्या में अपने धान बेचने आ रहे हैं। केंद्रों में शेड, पेयजल, लाइट सहित बारदाने की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। क्षेत्र के किसानों की सकारात्मक प्रक्रिया ने केंद्रों की व्यवस्थाओं को पारदर्शी साबित किया है। मस्तूरी विकासखंड के जयरामनगर धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए किसान संजय पाण्डे ने बताया कि वे लगभग 4 से 5 एकड़ में धान की खेती करते हैं एवं प्रतिवर्ष यहां धान बेचने आते हैं। आज उनके टोकन का नंबर लगा है, उन्हें टोकन कटवाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आयी है। वे केंद्र की व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट है।

इसी प्रकार खैरा से धान बेचने आए किसान तीजराम साहू ने बताया कि वे 134 कट्टी धान लेकर समिति में धान बेचने पहुंचे हैं। आसानी से टोकन कटा और उनका धान भी समर्थन मूल्य पर विक्रय हो गया है। अब वे बिना किसी चिंता के घर जा सकते हैं। धान उपार्जन केंद्र में अच्छी गुणवत्ता के बारदाने उपलब्ध हैं और यहां के कर्मचारियों का व्यवहार भी सहयोगपूर्ण रहा।

उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के साथ ही अब जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की रफ्तार बढ़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता ने तस्वीर बदल दी है। आज खरीदी केंद्रों में तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था, तेज़ तौल प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों में भरोसा बढ़ा है।

*जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स की बैठक सम्पन्न*

0

*मुंगेली व्यापार मेला के प्रचार-प्रसार को गति देने पर हुआ व्यापक मंथन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जिले के सबसे बड़े वार्षिक उत्सव “मुंगेली व्यापार मेला” के भव्य 10वें वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने हेतु जनभागीदारी और तकनीकी प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि से जुड़े क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स एवं सक्रिय सोशल मीडिया सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को बी.आर. साव स्कूल मैदान (मेला स्थल) में दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। व्यापार मेला के संयोजक रामपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में जिलेभर से आए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी व्यापार मेला 2025 के प्रचार-प्रसार को डिजिटल स्तर पर और अधिक व्यापक, आकर्षक एवं प्रभावी बनाना था। बैठक की शुरुआत में सभी सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने प्लेटफ़ॉर्म पर किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से लेकर वीडियो एडिटिंग, शॉर्ट्स/रील्स निर्माण, लाइव कवरेज, फोटो जर्नलिज़्म तथा सोशल कैम्पेन मैनेजमेंट तक—सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों और तकनीकों को साझा करते हुए मेला प्रचार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने संयुक्त स्वर में कहा कि “मुंगेली व्यापार मेला सिर्फ जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की पहचान बन चुका है। इस पहचान को जीवित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि जिले में होने वाले इस भव्य आयोजन को प्रदेश स्तर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वे गांव-गांव, कस्बे-कस्बे तक इसकी जानकारी पहुंचाने में सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करेंगे। बैठक में उपस्थित प्रमुख यूट्यूबर एवं इन्फ्लुएंसर्स में सीजी कॉमेडी यमन राजा, मुंगेली जोन के संपादक अंकुश पटेल, यश क्रिएटर्स, टीवीसी यूट्यूबर वैभव सोनी तथा अन्य यूट्यूबर, इंस्टाग्रामर एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स शामिल थे। सभी ने आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ मेला प्रचार को सफल बनाने पर सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में मेला संयोजक रामपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले के सोशल मीडिया साथी आज व्यापार मेला के अभिन्न अंग बन चुके हैं। उनके योगदान से मेला की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और इस वर्ष यह प्रचार और भी मजबूत और प्रभावी होगा। इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन यूट्यूबर ने दिया।