Home Blog Page 308

मुंगेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का नया नेतृत्व:भूपेंद्र सिंह ठाकुर सर्वसम्मति से बने जिला अध्यक्ष,अन्य कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुंगेली प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ का औपचारिक गठन किया गया। जिले भर से पहुंचे वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संगठन की संरचना तय की गई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

बैठक में जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को मजबूत और संगठित करने की दिशा में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति से भूपेंद्र सिंह ठाकुर को संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व पर सदस्यों ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई।

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों का चयन

तीनों ब्लॉकों से एक-एक उपाध्यक्ष का चयन किया गया—

विनोद रायसागर:मुंगेली ब्लॉक
उत्तम बंजारा:पथरिया ब्लॉक
राकेश ठाकुर:लोरमी ब्लॉक

अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चयन इस प्रकार रहा—

जिला सचिव:अनिल पात्रे
जिला कोषाध्यक्ष:वाजिद खान
जिला सहसचिव:निखिलेश लाल
जिला संगठन सचिव:नील कमल ठाकुर
जिला प्रवक्ता:रोहित कश्यप
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए इंद्राज सिंह,रवि शुक्ला और योगेश साहू को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मनीष नामदेव,अतुल श्रीवास्तव,गुड्डू यादव,दुर्गा तिवारी,नईम खान,अलीम खान,दिलीप साहू,रजनीश सिंह और नवनीत शुक्ला को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का वक्तव्य

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने पद ग्रहण करने के बाद कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य पत्रकारों के हितों की सुरक्षा करना और जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को एक मजबूत मंच प्रदान करना होगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि—

> “हम पत्रकारों की एकता,सुरक्षा और हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। संगठन निरंतर संवाद और सहयोग के माध्यम से मीडिया कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगा।”

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय,सशक्त और पारदर्शी रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

*जांजगीर चांपा में दो दुकानों पर चोरों का धावा:- मोबाइल दुकान से 2 लाख रुपए की मोबाइल 10 हजार नगदी, डेलीनिड्स दुकान से 10-15 हजार रुपए की समान की चोरी।*

0

जांजगीर चांपा में दो दुकानों पर चोरों का धावा:- मोबाइल दुकान से 2 लाख रुपए की मोबाइल 10 हजार नगदी, डेलीनिड्स दुकान से 10-15 हजार रुपए की समान की चोरी।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में सोमवार की बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया हैं। जिसमें मोबाईल दुकान से 2 लाख रुपए के अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल चोरी वही डेलीनिड्स की दुकान से लगभग 10- 15 हजार रुपए के समानों की चोरी की गई है। दोनों दुकानों में टिन की छत को तोड़ कर चोर अंदर घुसे है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश में जुटी हुई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, आजाद चौक के पास स्थित मां मोबाईल दुकान के टीन की छत को तोड़ कर चोर अंदर घुसकर दुकान में रखे अलग अलग कंपनियों के लगभग 2 लाख रुपए की मोबाइल फोन और गल्ले में रखे नगदी 10 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेहरे पर गमच्छा लगाकर एक नजर आ रहा है जोकि दुकान के अंदर झोले में मोबाईल फोन को भरते नाजर आ रहा है।

दूसरी दुकान डेलीनिड्स की है यह भी छत को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है दुकान में नगद रकम नहीं मिला तो चोरों ने लगभग 10- 15 हजार रुपए के सामनों की चोरी कर फरार हो गए। इसी दुकान से 8 दिन पहले भी चोरी हो चुकी थी मगर पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली थीं।

इससे पहले रविवार को भी बड़ी चोरी हुई थी जिसमें सोने चांदी के जेवर लगभग 5 लाख रुपए और नगदी रकम 6 लाख कुल 11 लाख रुपए की चोरी हुई थी ।

दो दिनों में 3 बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वही पुलिस की पेट्रोलिंग की कमी से चोरों में पुलिस का भय नहीं है।

*जांजगीर-चांपा : रिटायर्ड खोजी कुत्ता ‘डागा’ को फिर लिया गया ड्यूटी पर, अकलतरा चोरी कांड में नहीं मिला सुराग*

0

*जांजगीर-चांपा : रिटायर्ड खोजी कुत्ता ‘डागा’ को फिर लिया गया ड्यूटी पर, अकलतरा चोरी कांड में नहीं मिला सुराग*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा। जिले का मशहूर खोजी (जासूस) कुत्ता डागा, जो पुलिस विभाग से रिटायर हो चुका है, उसे एक बार फिर ड्यूटी पर उतारना पड़ा। ताजा मामले में अकलतरा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रिटायर्ड डॉग स्क्वाड सदस्य डागा को भी सुराग लगाने के लिए साथ लाया गया।बताया जाता है कि डागा की उम्र अब 14 वर्ष हो चुकी है। बढ़ती उम्र के कारण उसकी सूंघने की क्षमता पहले जैसी तेज़ नहीं रही, जिसके चलते इस बार वह आरोपियों तक पहुँचने वाला कोई सुराग नहीं ढूंढ सका।

रिटायर होने के बावजूद डागा को SP स्तर से लगातार उपयोग में लिया जा रहा है, क्योंकि वर्षों से वह कई अहम मामलों को सुलझाने में मददगार रहा है। लेकिन इस बार अकलतरा में हुई चोरी की घटना में डागा कोई ठोस सुराग जुटाने में सफल नहीं हो सका।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और हैंडलर ने पूरे क्षेत्र में तलाशी कराई, लेकिन चोरी के आरोपियों तक पहुंचने वाला कोई निशान या गंध डागा ट्रेस नहीं कर पाया।

स्थानीय लोगों ने आश्चर्य जताया कि रिटायर होने के बाद भी जिले में कोई नया डॉग स्क्वाड उपलब्ध न होने के कारण पुराने डागा को ही फिर से मैदान में उतारा जा रहा है। कई लोगों ने पुलिस विभाग से नए खोजी कुत्ते की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है।

पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में मुंगेली व्यापार मेला का रंगारंग शुभारंभ आज*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा प्रतिवर्ष मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है । दसवें वर्ष का आयोजन 25 नवंबर से वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में सायं 05:30 बजे भव्य व रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा । 7 दिवसीय मुंगेली व्यापार 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक आयोजित है । मुंगेली व्यापार मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है । लोग इसे मुंगेली का त्यौहार जैसे नाम से जानने लगे हैं । स्टार्स आफ टूमारो टीम के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि- “मेले की पूरी तैयारी हो चुकी है । इस बार मेला स्थल को नया रूप दिया गया है । मंच को ऑपरेशन सिंदूर, छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत वर्ष और हरिहर मुंगेली- सुघ्घर मुंगेली को मनमोहक स्वरूप में दिखाने का प्रयास किया गया है । मेला घूमने आने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए थोड़ा विस्तारित किया गया है । हमें पूर्ण विश्वास है, लोगों को बहुत पसंद आएगा । हमारी टीम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर करने की कोशिश करती है । स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित मुंगेली व्यापार मेला में जिले की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की योजना की जाती है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुंगेली गाट टैलेंट, मंच संचालन कौशल, भाषण प्रतियोगिता, स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फूलों की रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता जैसे आयोजन नियोजित किये गए हैं ।” कार्यक्रम के स्वरूप को विस्तारित करते हुए टीम के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया – “वहीं प्रतिदिन रात्रि को नागरिकों के लिए स्वस्थ मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई देगी । जिसके अंतर्गत 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जसगीत गायक दुकालू यादव, 26 नवंबर को छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों पर सामूहिक नित्य की प्रस्तुति होगी । 27 नवंबर को देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य देखने को मिलेगा। 28 नवंबर को देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों की उपस्थिति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित है। 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू की मनमोहक प्रस्तुति होगी। 30 नवंबर को पूनम विराट तिवारी ‘रंग छत्तीसा’ की अनुपम प्रस्तुति देखने को मिलेगी । मुंगेली व्यापार मेला का समापन सैफ एंड सोहेल लाइव रॉक बैंड एंड ब्लिस ट्रूप कोलकाता की रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा ।” इसके माध्यम से शहर की प्रतिभा को मंच तक लाने का एक नया प्रयास किया गया है । शहर की प्रतिभाओं से लोग स्टार्स ऑफ टुमारो के मुंगेली व्यापार मेला के मंच से रूबरू होंगे । बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी । मुख्यतः लघु कुटीर मध्यम दर्जे के उद्योग धंधों का विकास, उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाने तथा व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार हेतु वातावरण तैयार करना है । स्टार्स ऑफ टुमारो के सचिव विनोद यादव ने बताया कि- “इस वर्ष मेले में 200 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं । कुछ लोग स्टॉल के लिए अभी भी संपर्क कर रहे हैं । इस बार फिश टनल, ऑटोमोबाइल, फूड जोन, इलेक्ट्रिक, बैंक, रियल स्टेट, हैंडीक्राफ्ट, शैक्षणिक संस्थान, सौंदर्य प्रसाधन, फर्टिलाइजर्स, कृषि उपकरण, जनरल स्टोर, उद्योग उपकरण, टेराकोटा, क्लॉथ (सूती,ऊनी,खादी), हर्बल प्रोडक्ट, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग के अलावा बच्चों के लिए खिलौने और विभिन्न प्रकार के नये-नये झूले ने लोगों को आकर्षित किया ।”
छत्तीसगढ़ के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी की गरिमामय उपस्थिति और उनके जन्मोत्सव पर मुंगेली व्यापार मेला 2025 का दीप प्रज्वलन के साथ रंगारंग शुभारंभ होगा । पहले दिन सायं 7:00 बजे सुप्रसिद्ध जसगीत गायक दुकालूराम यादव व उनकी टीम द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होगा ।
व्यापार मेला 2025 के दूसरे दिन 26 नवंबर को दोपहर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से किया जा रहा है । 27 नवंबर सायं 6:00 बजे विद्यालयीन छात्र-छात्राओं (छत्तीसगढ़ी जूनियर) द्वारा समुह नृत्य प्रतियोगिता संपन्न होना है । व्यापार मेला को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है । व्यापार मेला के मैदान में अभी से चहल-पहल देखने को मिलने लगी है । व्यापारियों को पूर्ण विश्वास है की व्यापार मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और सफल होगा । व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

*बैंकिंग सुरक्षा को लेकर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल की अपील — किसान व खाताधारक सतर्क रहें, बने जागरूक*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में लगातार बढ़ते साइबर और बैंक से संबंधित ठगी के मामलों को ध्यान में रखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने सभी किसान भाइयों तथा बैंक खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा अपील जारी की है। एसपी पटेल ने नागरिकों को बैंकिंग प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने तथा विशेष सावधानियाँ अपनाने की सलाह दी है ताकि वे किसी भी प्रकार की चोरी, ठगी या लूट से बच सकें।

*पुलिस अधीक्षक की यह अपील जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी की गई है, विशेषकर उन किसानों और ग्रामीणों के लिए जो बैंकिंग प्रक्रिया में नए होते हैं या बड़ी धनराशि निकालकर अपने साथ लेकर चलते हैं।*

*बैंक से रकम निकालते समय बरतें विशेष सावधानी*
एसपी भोज राम पटेल ने कहा कि अधिकांश मामलों में देखा गया है कि नागरिक बैंक से रकम निकालते समय लापरवाही बरतते हैं। कई लोग बैंक के बाहर आकर खुले में ही रकम गिनने लगते हैं, जिससे असामाजिक तत्वों की नजर उन पर पड़ जाती है। इसी तरह की असावधानी के कारण कई बार लोग लूटपाट या ठगी का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि—
“जब भी आप बैंक जाएँ, बैंक से प्राप्त रकम को बैंक कैशियर के सामने ही गिनें और बैंक के अंदर ही उसे सुरक्षित रूप से अपने बैग में रख लें। बैंक के बाहर किसी को भी पैसे न दिखाएँ और न ही खुले में रकम की गिनती करें।”

यह सलाह विशेष रूप से किसान भाइयों के लिए आवश्यक है, क्योंकि कृषि कार्य हेतु बीज, खाद, मजदूरी, कृषि उपकरण या अन्य जरूरतों के लिए वे एक साथ बड़ी राशि निकालते हैं, जिससे अपराधियों की नजर उन पर लग सकती है।
*अपराधिक घटनाओं पर पुलिस की निगरानी तेज*
मुंगेली पुलिस ने बीते कुछ महीनों में जिले के विभिन्न स्थानों पर बैंक-यूजर टारगेटिंग की कई घटनाओं को रोका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधी अक्सर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं—
*जो बड़ी रकम लेकर बैंक से बाहर निकलते हैं*

*जो रकम को खुले में गिनते हैं*

*जो अकेले बैंक आते-जाते हैं*

*जो अपनी रकम की जानकारी अनजाने लोगों से साझा कर देते हैं*

इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार बैंक शाखाओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही है, पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, और बैंक प्रबंधन को भी सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं।

किसान भाइयों को विशेष जागरूक होने की आवश्यकता

छत्तीसगढ़ में अधिकतर किसान नकद लेनदेन पर निर्भर रहते हैं। इसके कारण वे अपराधियों के निशाने पर अधिक रहते हैं। पुलिस अधीक्षक ने किसानों को सलाह देते हुए कहा—

बैंक जाते समय संभव हो तो किसी परिचित को साथ ले जाएँ।
खुली जेब में पैसे न रखें।
पैसे जमा करने या निकालने से पहले आस-पास के संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें।

यदि संभव हो तो डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि मेला-व्यापार, खरीफ–रबी सीजन या अन्य समयों में जब किसान अधिक पैसा निकालते हैं, उस दौरान सावधानी और भी जरूरी हो जाती है।

बैंक प्रबंधन को भी जारी किए गए निर्देश

मुंगेली पुलिस ने सभी बैंक शाखाओं को यह निर्देश दिया है कि—

बैंक परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कार्यरत हों।

बैंक के सुरक्षा गार्ड संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।

कैश काउंटर पर किसानों और ग्रामीणों को पैसे गिनने हेतु सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए।

बैंक स्टाफ ग्राहकों को जागरूक करने का प्रयास करें।

बैंकों में आने वाले बुजुर्ग, किसान और महिलाएँ कई बार रकम की गिनती या सुरक्षित रखने में अनभिज्ञ होते हैं। इसलिए बैंक स्टाफ को भी सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की हिदायत दी गई है।

बैंक से बाहर अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की मदद न लें

एसपी भोज राम पटेल ने बताया कि कई बार ठग बैंक के बाहर ग्राहक बने रहते हैं और भोले-भाले लोगों से कहते हैं— “मैं आपकी मदद कर देता हूँ, पैसे गिन देता हूँ, फॉर्म भर देता हूँ, जमा कर देता हूँ”।

अक्सर इस प्रकार के लोग बैंक ग्राहकों की रकम लेकर फरार हो जाते हैं।

किसी भी स्थिति में बैंक के बाहर किसी अनजान व्यक्ति से

पैसे गिनवाना

पासबुक देना

खाता संख्या बताना

एटीएम कार्ड का PIN साझा करना
जैसी गलती न करें।

यह सावधानी न केवल ठगी से बचाएगी बल्कि भविष्य में आपके वित्तीय सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।

अपराध होने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना

यदि किसी व्यक्ति को यह संदेह भी हो कि कोई अजनबी उसका पीछा कर रहा है, नजर रख रहा है या धमकाने का प्रयास कर रहा है, तो बिना देरी किए तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इसके लिए मुंगेली जिला पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

अपराध होने के बाद तुरंत जानकारी देने से अपराधी पकड़ में भी आसानी से आते हैं और आपकी रकम वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जिले में बैंकिंग सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में—

पुलिस टीम

बैंक अधिकारी

जनप्रतिनिधि

सामाजिक संस्थाएँ
एक साथ मिलकर ग्रामीणों और किसानों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करेंगे।


ग्राम पंचायत स्तर पर भी चौपाल और जनसभा के माध्यम से इस संदेश को पहुंचाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

“जागरूक बनें, सुरक्षित रहें”— एसपी की अपील

अंत में एसपी भोज राम पटेल ने जिलेवासियों से पुनः अपील की—
“आपकी छोटी-सी सावधानी किसी भी बड़ी घटना को होने से रोक सकती है। बैंक से प्राप्त रकम को हमेशा बैंक के अंदर ही सुरक्षित रखें। बाहर किसी को पैसे न दिखाएँ और न ही किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग लें। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।”

मुंगेली पुलिस का यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है, जो जिले में अपराधों को रोकने और लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

*भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात*

0

*भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात*

*छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई सार्थक चर्चा*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और उसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएँ हैं और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

*जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल*

*गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा*

*“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” पुस्तकों का विमोचन*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों—“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गोंड समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण उपस्थिति इस सम्मान का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीएम जनमन और प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु भी सरकार ने कई विशेष पहल प्रारंभ की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नया रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों ने सदैव अपनी माटी और संस्कृति की रक्षा की है, और इस गौरवमयी परंपरा की सुंदर झलक आपको संग्रहालय में देखने को मिलेगी। श्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज की विरासत को सम्मान देने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे भावी पीढ़ी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से परिचित होती है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन समुदाय के लोगों को एक-दूसरे को समझने, जानने और रिश्तों के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने गोंड समाज के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गोंड समाज का इतिहास समृद्ध परंपराओं और वीरता की गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कालखंडों में गोंड राजाओं ने शासन, प्रबंधन और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनका उल्लेख विभिन्न ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है। श्री मरकाम ने कहा कि डबल-इंजन की सरकार में जनजातीय समुदाय के हितों, विकास और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आज बड़े पैमाने पर जनजातीय समाज तक पहुँच रहा है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा गोंड समाज द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, सामुदायिक प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही समाज को सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जग्गू सिंह, उपाध्यक्ष श्री किशोर ध्रुव, श्री सेवाराम ध्रुव, श्री हरि सिंह ठाकुर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Flags Off a Team of 68 Youths from the State for the Unity March*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Flags Off a Team of 68 Youths from the State for the Unity March*

*Youth to Participate in the Padayatra from Sardar Patel’s ‘Karmabhoomi’ Karamsad to the Statue of Unity, Kevadia*

Raipur,  / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Sunday flagged off a team of 68 youths from the state who will travel to Gujarat to participate in the ‘padayatra’ organised on the occasion of the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel. The team was flagged off from the office of the Chhattisgarh State Youth Commission in Raipur. These youths will take part in the national ‘padayatra’ from Sardar Patel’s ‘karmabhoomi’ – the place where Sardar Patel devoted his life’s work at Karamsad to Kevadia.

Chief Minister Shri Sai said that Sardar Vallabhbhai Patel united 562 princely states and territories under British rule, laying the foundation of an integrated India. His firm resolve, unwavering commitment and tireless efforts wove India into a single whole.

Chief Minister Shri Sai said that he had recently attended Bharat Parv held in Kevadia, Gujarat, where he visited the world’s tallest statue—the Statue of Unity—and witnessed a vibrant reflection of India’s cultural unity. He added that Chhattisgarh’s rich culture, diversity and cuisine were also showcased on the occasion.

Chief Minister Shri Sai said that from November 26 to December 06, public representatives from across the country will join the youths of Chhattisgarh in the Unity March, which is a matter of pride for all.

Deputy Chief Minister Shri Arun Sao said that Sardar Patel’s contribution to building the cultural and geographical unity of India is incomparable. He accomplished the historic task of integrating the princely states, which became the foundation of India’s unity and integrity. He extended his best wishes and congratulations to the selected youths for participating in the national ‘padayatra’.

Jagdalpur MLA Shri Kiran Singh Deo addressed the youths, wished them a bright future and conveyed his best wishes for their participation in the ‘padayatra’.

On the occasion, Raipur District Panchayat President Shri Naveen Agrawal, former MLA Shri Naveen Markandeya, Shri G. Venkat Rao, Shri Shyam Narang, Shri Rahul Tikaria, Secretary of Sports and Youth Welfare Department Shri Yashwant Kumar, along with a large number of youths, officers and employees were present.

*Our Government Is Working for the Holistic Development of Tribal Communities: Chief Minister Shri Sai*

0

*Our Government Is Working for the Holistic Development of Tribal Communities: Chief Minister Shri Sai*

*Chief Minister Makes an Appearance at _Gond Yuvak-Yuvti Parichay Sammelan_*

*Shri Sai announces Rs 5 Lakh for Social and Cultural Activities of the Gond Community*

*Chief Minister Releases Two Books: “Adivasi Itihasic Nirantarata se Vartamaan Chunautiyon Tak” and “Virāsat ka Samman: Vaishvik Drishtikon par Sawaal”*

Raipur, / In a warm, dignified gathering that celebrated heritage, identity and community strength, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai today participated in the Gond Youth Introduction Conference _(Gond Yuvak-Yuvti Parichay Sammelan)_ organized by ‘Chhattisgarh Gond Samaj Kalyan Samiti’ at Gondwana Bhavan in Tikarapara, Raipur. Welcomed with traditional tribal rituals, Chief Minister Shri Sai commenced the programme by offering prayers to Bhagwan Budhadev, and announced a financial aid of Rs 5 lakh to support the Gond community’s social and cultural activities.

During the event, Chief Minister Shri Sai released two significant books authored by Shri Vikas Markam, Chairperson of the Chhattisgarh Tribal Local Health Traditions and Medicinal Plants Board—“Adivasi Itihasic Nirantarata se Vartamaan Chunautiyon Tak” and “Virāsat ka Samman: Vaishvik Drishtikon par Sawaal.”

Addressing the gathering, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said that the Gond community’s history is both rich and glorious. He noted that Prime Minister Shri Narendra Modi has been deeply sensitive towards the welfare of tribal communities, and the proud presence of a tribal representative in the country’s highest constitutional office stands as a symbol of this respect.

Shri Sai emphasized that extensive initiatives for the holistic development of tribal communities are being implemented through schemes such as PM Janman and the Pradhan Mantri Dharati Aaba Gram Utkarsh Yojana. Special interventions have also been launched for the upliftment of Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs).

Reiterating the state government’s commitment to honouring the legacy of tribal heroes, the Chief Minister urged the community members to visit the Tribal Museum established in Nava Raipur. He said the museum beautifully showcases the valour and cultural heritage of tribal warriors who have always defended their land and identity. He added that the Tribal Pride Day, celebrated on the birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda, is a powerful medium to honour the heritage of Adivasi community.

Considering such gatherings an important platform for strengthening community bonds, Chief Minister Shri Sai said that youth introduction conferences _(Gond Yuvak-Yuvti Parichay Sammelan)_ help the younger generation to connect not only with each other but also with their traditions and create meaningful social relationships. He extended his best wishes to the organizers for the successful event.

On this occasion, Shri Vikas Markam highlighted the glorious history of the Gond community, recalling its rich traditions and heroic narratives. He said that Gond rulers played an important role in administration, governance and social organization in various historical periods—contributions documented in several historical records. He affirmed that under the Double-Engine Government, the welfare, development and empowerment of tribal communities have been placed at the highest priority, and that the benefits of various central and state schemes are now reaching tribal households on a large scale. He called for unity and collective advancement, noting that community-driven initiatives and innovation are the foundation of societal strength.

The programme was attended by Chhattisgarh Gond Samaj Kalyan Samiti President Shri Jaggu Singh, Vice-President Shri Kishore Dhruv, Shri Sewaram Dhruv, Shri Hari Singh Thakur, and several other members of the community.

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ*

*राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास*

*शंकर नगर बीटीआई ग्राउण्ड में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला शुरू*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के 26 जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम से 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैट बॉट और पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजनाओं की जानकारी सहजता से मिल सकेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री अनुज शर्मा, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल श्री अनुराग सिंहदेव, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जतीन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की टीम बहुत बेहतर है। राज्य के लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण मकान उपलब्ध कराने के लिए नवाचार के साथ आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाउसिंग बोर्ड के 790 करोड़ रूपए के कर्ज को अदा कर बोर्ड को कर्ज मुक्त कर दिया है ताकि बोर्ड बेहतर रणनीति के साथ काम करें। उन्होंने जरूरतमंदों एवं आवासहीनों को पक्का मकान दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन पूरे देश में संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना के तहत 26 लाख लोगों को आवासों की मंजूरी दी गई। सबका आवास बन रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 32 हजार तथा बस्तर में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार आवास की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य स्तरीय आवास मेले में आवास बुकिंग का प्रमाण पत्र, हाउसिंग बोर्ड के उपभोक्ताओं को आवास की चाबी तथा फ्री होल्ड मकान का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की सराहना की और कहा कि बोर्ड की वर्तमान टीम, हाउसिंग के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आवास मेले की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब से मेला शुरू हुआ है रोड पर जाम लग गया है और टैªफिक व्यवस्था संभल नहीं रही है। उन्होंने राज्य में जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि इसके लिए उन्होंने बजट में 14 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की सभी परियोजनाओं को जिलों में अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड के काम-काज को बेहतर बनाने तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए फैसलों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड 790 करोड़ रूपए के कर्ज से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि साल भर के भीतर हाउसिंग बोर्ड ने 672 करोड़ का बिजनेस किया है। लैंड डायवर्सन एवं फ्री होल्ड की रियायत सरकार ने देकर हाउसिंग बोर्ड और उपभोक्ताओं को राहत दी है। श्री चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड उपभोक्ताओं की डिमांड के आधार पर आवासीय परियोजनाओं के निर्माण का काम शुरू करेगा।

कार्यक्रम को हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड राज्य के सभी जिलों में मकान का निर्माण करेगा। हम अगले चरण में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी आवासीय परियोजनाएं लॉन्च करेंगे।

गौरतलब है कि बीटीआई ग्राउंड में यह राज्य स्तरीय आवास मेला 25 नवम्बर तक चलेगा। मेले के पहले दिन सुबह से ही मेला ग्राउंड में हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजनाओं की जानकारी लेने और आवास बुक कराने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा था। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट से खम्हारडीह जाने वाली रोड पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।