Home Blog Page 307

*मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन अपने छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति को लेकर बच्चों को थीम दिया गया था । *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । जूनियर वर्ग के बच्चों ने तो अपने अद्भुत नृत्य से कमाल ही कर दिया । छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया । छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर बच्चों के द्वारा सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य, आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य, जसगीत गीत पर नृत्य, भोजली जैसे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व को बच्चों के द्वारा बहुत ही सम्मोहक रुप में प्रस्तुत किया गया निर्णायकों के लिए विजेता का चयन करना कठिन चुनौती रहा । विद्यालयीन बच्चों की अच्छी प्रतिभागिता होने के कारण पालकों शिक्षकों और विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही । मेला स्थल को देखें तो झूले और फूड-जोन में लोग जम रहे । कश्मीरी गलीचे, ऊनी कपड़े और साड़ियां महिलाओं को अपनी ओर आकृष्ट कर रहे हैं । वही बच्चे झूले और सुंदर खिलौने देख कर आनंदित होते रहे । मुंगेली व्यापार मेला में शहर ही नहीं अपितु ग्रामीण अंचल के लोग यहां घूमने और खरीदारी करने आते हैं । स्टार्स आफ टुमारो की टीम का यह आयोजन दसवें वर्ष नये स्वरूप में देखा जा सकता है । इस आयोजन के प्रति नगर के लोगों का अपार सहयोग भी मिल रहा है । रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सतपाल मक्कड़ और अनुराग सिंह ने किया । रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में
इसके पूर्व मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन दोपहर 2:00 बजे मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें कुमारी साक्षी चौहान प्रथम, आरती गुप्ता द्वितीय एवं रिया कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुश्री हरलीन कौर, कुमारी खुशी बलेचा और कुमारी वर्षा देवांगन रहीं । मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता की तैयारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के सहप्रभारी आशीष सोनी और सूरज मंगलानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
आयोजन के दूसरे दिन सायं मंचीय कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच से कार्यक्रम के अतिथि न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल लोरमी के डायरेक्टर राजेन्द्र पाटकर ने कहा – यह आयोजन हमारे लिए उमंग और उत्साह का आयोजन है। हमारे घर के बच्चे मेला को लेकर बड़े उत्साहित रहते हैं । मेले का स्वरूप जिस तरह से बढ़ रहा है देखकर अच्छा लगता है । इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा ने कहा- स्टार्स की इस टीम ने व्यापार मेला के साथ ही वृक्षारोपण और टीबी के कुछ रोगियों के इलाज की जिम्मेदारी लेकर सकारात्मक पहल किया है । इस टीम की जितनी प्रशंसा की जाये कम है । जिले की पहचान बन चुके इस आयोजन के लिए मैं संयोजक रामपाल सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस अवसर पर डॉ आशुतोष तिवारी ने कहा दूसरे बड़े शहरों का यह स्वरूप अपने छोटे जिले में देखकर मन प्रसन्न हो जाता है । बच्चों को बड़ा मंच और अवसर मिल जाता है । मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए स्टार्स ऑफ टुमारो के अध्यक्ष महावीर सिंहने कहा- यह आयोजन अपने पहले दशक को पूरा करने जा रहा है । जिसमें आप सबका प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग निरंतर बना रहा है ।

आपकी उदारता और सहयोगात्मक भावना से हम आगे बढ़ रहे हैं । मैं हृदय से आप सबका इस व्यापार मेला में हार्दिक अभिनंदन करता हूं । साथ ही अपेक्षा है आप सबका स्नेह व सहयोग हमारे टीम को मिलता रहेगा । मुंगेली व्यापार मेला के आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए संयोजक रामपाल सिंह ने कहा- इस आयोजन को दस साल बेमिसाल बनाने में आप सबका सहयोग है । दूसरे बड़े शहरों में इस तरह के आयोजन को देखकर हमारे मन में भी ऐसा विचार आया कि क्यों ना हम भी इस तरह का आयोजन अपने शहर में करें। आप सबका सहयोग मिला और मूर्त रूप ले लिया । मुंगेली व्यापार मेला का उद्देश्य कृषि, लघु कुटीर, उद्योग और छोटे व्यवसायी के लिए एक वातावरण देने का है। साथ ही शहर की प्रतिभा को सम्मान और अवसर देने का भाव है । स्टार्स ऑफ टुमारो के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का गरिमामय संचालन सहसंयोजक रामशरण यादव ने किया ।
मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन दोपहर 2:00 से फूलों की रंगोली सजाओ प्रतियोगिता और मंच संचालन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । दोनो प्रतियोगिता में अब तक 30 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कर लिया है । वही सायं मंचीय कार्यक्रम में देशभक्ति थीम को लेकर सीनियर वर्ग का समूह नृत्य संपन्न होगा । विजेता टीम को सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा । व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

*मदन भईया की बेटी की शादी में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां*

0

विवेक जैन गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। सुप्रसिद्ध समाजसेवी और खतौली विधायक मदन भैया की बेटी की शादी में धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक, मीडिया क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और वर-वधु को अपना आर्शीवाद दिया। शादी समारोह का आयोजन उनके गांव जावली में आयोजित किया गया। मदन भईया ने शादी समारोह में आये हजारों लोगों का स्वागत-सत्कार किया। लोगों की हजारों संख्या होने के बाबजूद सभी व्यवस्थायें अप-टू-डेट थी, किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था देखने को नही मिली। शादी पंड़ाल की भव्यता व कन्यादान में अधिकतम 101 रूपये की ही धनराशि का स्वीकार किया जाना मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर लोगो ने एक दूसरे के साथ जमकर सेल्फी-फोटो ली। शादी समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व योजना आयोग के सदस्य सोमपाल शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी डाक्टर जाकिर हसन प्रधान रटौल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र गुर्जर घिटौरा, जिला पंचायत सदस्य बागपत जयकिशोर, प्रिंस गुर्जर घिटोरा, परशुराम खेड़ा मंदिर बालैनी के महंत देवमुनी जी महाराज, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, समाजेसवी वारीस राशिद, मंत्री केपी मलिक, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सांसद महेश चंद शर्मा, विधायक अतुल प्रधान सहित अनेकों केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, जिला पंचाचत अध्यक्षों सहित हजारों लोगों ने शिरकत की।

*सात गांव देवांगन समाज कल्याण समिति की वार्षिक बैठक 04 दिसंबर को लोफंदी में होगी आयोजित*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर – सात गांव देवांगन समाज कल्याण समिति द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली परंपरागत वार्षिक बैठक (अगहन पुन्नी) इस वर्ष 04 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार को संपन्न होगी। समाज की यह महत्वपूर्ण बैठक परमेश्वरी प्रांगण, ग्राम लोफंदी में शाम 04 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए समाज के अध्यक्ष, सचिव एवं समिति के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामवासियों एवं समाजजनों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

*सामाजिक परंपरा एवं एकता का प्रतीक है – अगहन पुन्नी की बैठक*

देवांगन समाज में अगहन पुन्नी का विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व माना जाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार, समाज के सदस्य एकत्र होकर आगामी वर्ष के कार्यक्रमों, सामाजिक योजनाओं, आर्थिक पारदर्शिता तथा समाज उत्थान से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा करते हैं। यह बैठक सात गांवों की सामूहिक एकजुटता और सहयोग की पहचान मानी जाती है।

*अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों ने की बैठक हेतु विस्तृत तैयारियाँ*

ग्राम लोफंदी इकाई के अध्यक्ष राकेश देवांगन, सचिव जगदीश देवांगन, उपाध्यक्ष प्रेमकुमार देवांगन, सहसचिव भैयालाल देवांगन, कोषाध्यक्ष बजरंग देवांगन, सहित संरक्षक मंडल के सभी गणमान्य सदस्यों ने बैठक को सफल, अनुशासित और सार्थक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। जिसमें सातों गांव की सभी सामाजिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

*समाज कल्याण, संगठन और संस्कार पर होगी विस्तृत चर्चा*

बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिनमें प्रमुख रूप से सामाजिक एकता एवं संगठन को सुदृढ़ करना, समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक पर फोकस, समाजिक कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा, आर्थिक पारदर्शिता और नए प्रस्तावों की स्वीकृति, जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायता योजनाएँ सहित समाज हितों पर समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं उपस्थित समाजजन खुलकर अपने सुझाव रखेंगे।

*समाजजनों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने की अपील*

आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक बैठक समाज की परंपरा, एकता और अनुशासन का प्रतीक है। इसी कारण सभी ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर में अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने की अपील किया। यह जानकारी सात गांव मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मुंगेलिहा से दिया।

*आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में 76 वा संविधान दिवस का आयोजन किया गया *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि सरपंच लूमेस सप्रे के द्वारा के द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था/ संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था/संविधान निर्माण में राज्य के कई कानून विद्वानों ने भी अपना योगदान दिया था जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल घनश्याम सिंह गुप्त, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाललाल संविधान सभा के सदस्य थे/भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत सभी को 6 से 14 वर्ष की बालकों को अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमारी नंदिनी प्रथम पुष्कर साहू दूसरेस्थान पर रहे/निबंध प्रतियोगिता में प्रमिला मरकाम प्रथम प्रीति साहू दूसरे स्थान पर रही इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम भ्रमण किया गया/किस अवसर पर पर उप प्राचार्य उमाकांत मिरी,अशोक सियारे,लालाराम घृत लहरे,अमीन सोनवानी ,रविंद्र गुप्ता, ज्योति सिंह, सुषमा गुप्ता, भाऊराम साहू, शकुंतला साहू राजकुमारी बंजारे, जेठू राम साहू संतोष सप्रे, मीरकंठ साहू उपस्थित रहे

*जांजगीर-चांपा सुकली NH 49 में ट्रक–स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, 5 की मौके पर मौत – 3 गंभीर….*

0

*जांजगीर-चांपा सुकली NH 49 में ट्रक–स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, 5 की मौके पर मौत – 3 गंभीर….*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली NH 49 में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुँचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सड़क पारा, शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं—

विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष),राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष),पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष),भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू (उम् 40 वर्ष), कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

*बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी में दर्दनाक हादसा, पान ठेला संचालक की मौत*

0

*बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी में दर्दनाक हादसा, पान ठेला संचालक की मौत*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर:- जाजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरगहनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पान ठेला संचालक राम भरोस कुर्रे की एक टेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब राम भरोस कुर्रे अपने ठेला व सामान के पास मौजूद थे। उसी दौरान अचानक टेलर वाहन लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठेले में जा घुसा वे उसके नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा उपकरण के गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ग्राम में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि राम भरोस कुर्रे काफी वर्षों से पान ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

*मुंगेली व्यापार मेला जिले की रचनात्मक पहचान- उपमुख्यमंत्री अरूण साव*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली व्यापार मेला धीरे-धीरे अपने दसवें वर्ष तक पहुंच गया । बीते 9 वर्षों में मुंगेली व्यापार ने क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित किया है । उद्योग और व्यापार के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में टीम ने अनुकरणीय कार्य किया है । मुंगेली व्यापार मेला इस वर्ष नये स्वरूप में दिख रहा है । अगर व्यवस्था, साज सज्जा और कार्यक्रम को देखें तो निरंतर वर्ष दर वर्ष मेला का एक शानदार स्वरूप शहर को देखने मिल रहा है ।
पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां वीणापाणी, विघ्नहर्ता गणेश जी व मां भारती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने उद्बोधनन में कहा – मुंगेली की मिट्टी का संस्कार मेरे साथ हमेशा रहा । मुंगेली में रचनात्मक कार्यों के लिए युवाओं ने जो किया है, वह प्रशंसनीय है । मुंगेली व्यापार मेला प्रदेश के बेहतरीन आयोजननों में से एक है । अपने जन्मदिन पर उर्जावान टीम के साथ समय बिताना सुखद संयोग है । जन्मदिन के अवसर पर इस टीम ने मुझे हजारों लोगों से आशीर्वाद दिलाया है । इन युवाओं को देखकर मुझे अपना विद्यार्थी जीवन याद आता है । मैं स्टार्स आफ टुमारो टीम को बधाई देता हूं । बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा- छोटे से जिले में इतने भव्य आयोजन के लिए स्टार्स ऑफ टुमारो टीम की जितनी प्रशंसा की जाये कम है । यह मेला निरंतर उन्नति की ओर रहे, शुभकामनाएं देता । इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा – स्टार्स आफ टुमारो टीम ने वास्तव में शहर को एक त्यौहार दिया है । जिसकी प्रतीक्षा शहर के लोग वर्ष भर करते हैं । इस विशेष अवसर पर मैं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं एवं स्टार आफ टुमारो को सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा दसवें वर्ष में और अधिक रौनक, विस्तारित और नया स्वरूप देखने को मिल रहा है । जिस तरह से नौ वर्षों से सफल और शानदार मेला का आयोजन कर रहे हैं साथ ही पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण भी कर रहे हैं । मैं पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं ।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण में स्टार्स आफ टुमारो के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा – मुंगेली व्यापार मेला स्टार्स ऑफ टुमारो का मेला नहीं बल्कि पूरे शहर का है । इसमें आप सबका सहयोग है और अपेक्षा है अपना सहयोग करते हैं । आप सभी का इस आयोजन में हार्दिक अभिनंदन है । मुंगेली व्यापार मेला लघु कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने का एक उद्देश्य है । हम स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से विद्यालयीन व महाविद्यालयीन छात्रों के साथ साथ नगर के नव प्रतिभा को मुंगेली गाट टैलेंट, साहित्य , मेहंदी, चित्रकला आदि प्रतियोगिता के माध्यम से शहर व प्रदेश के सामने लाना चाहते हैं । कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक रामशरण यादव ने किया । आभार प्रदर्शन टीम स्टार्स के सचिव विनोद यादव ने किया ।

व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

*प्रधानमंत्री जनमन आवास बना बुधवारिन बाई का मजबूत सहारा*

0

प्रधानमंत्री जनमन आवास बना बुधवारिन बाई का मजबूत सहारा

0.पक्के छत ने जीवन को दी नई दिशा।

0.ग्रामीण परिवार की सुरक्षा और मान-सम्मान का प्रतीक बना जनमन आवास।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:-प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिये वरदान साबित हो रहा है शासन की इस जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ बैगा समुदाय के लोगों को मिल रहा है दुर्गम वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पक्का मकान बनाने का अभियान अब मूर्त रूप ले रहा है कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम पंचायत छूही के आश्रित ग्राम-गुड़ली के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की हितग्राही बुधवारिन बाई बैगा पति सोमनाथ बैगा का अपना पक्के आशियाने का सपना अब साकार हो गया है बुधवारिन बाई ने आवास पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी दशा और दिशा दोनों बदल दी है वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवास की मंजूरी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पात्रता में नाम दर्ज किया गया आवास के लिए पात्र होने पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब आवास के लिए 2 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त की राशि रूपये 40 हजार उनके बैंक खाते में ऑनलाइन डी बी टी से जमा किया गया जिससे पक्का आवास बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया आवास मित्र के सहयोग व तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन पर आवास का निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया आवास की प्रगति के आधार पर द्वितीय से लेकर अंतिम किश्त की राशि हितग्राही को जारी कर दी गई देखते ही देखत बुधवारिन बाई के सपनों का घर बनकर तैयार हो गया बुधवारिन बाई ने बताया कि आवास निर्माण में कार्य करने पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान 24795 रुपए अलग से अतिरिक्त लाभ के रूप में मिला बुधवारिन बाई आगे बताती है कि पहले इनका 8 सदस्यी परिवार कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में निवास करते थे अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी व कृषि कार्य कर जीवन चलाती थी ऐसे में पक्का आवास बनाना बहुत कठिन था मौसम के अनुसार अनेक परेशानियां विशेष कर बरसात के दिनों में बहुत होती थी ऐसे में पक्का आवास मिलने से सारी समस्या दूर हो गई है अब वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास में रहते हुये चैन की नींद सो रहे है अपना पक्का घर होने से समाज में पूछ-परख भी पहले से अधिक बढ़ गई है बुधवारिन बाई को आवास के साथ-साथ शासन की अन्य महत्वकांक्षी योजना जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस-चूल्हा, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से शौचालय, नल-जल योजना से पीने के पानी की व्यवस्था, सौभाग्य योजना से बिजली, महतारी वंदन योजना से 1000 रूपये प्रति महीना मिल रहा है।आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क मिल रहा है एवं सस्ते खाद्यान्न का स्रोत राशन कार्ड का लाभ भी मिल रहा है बुधवारिन बाई जिला प्रशासन को अपने आर्थिक एवं सामाजिक वृद्धि हेतु आभार व्यक्त करते हुये विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के आवास के सपन को पूरा करने के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय और अपने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद की।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आगरपानी में किया 96 लाख 96 हजार के कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आगरपानी में किया 96 लाख 96 हजार के कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत आयोजित वाटरशेड महोत्सव के अवसर पर आज ग्राम आगरपानी में 12 ग्राम पंचायत अंतर्गत 21 गांवों में 96 लाख 96 हजार रु. की लागत से स्वीकृत कृषि व जल-संरक्षण संबंधित परियोजनाओं डबरी, कुंआ एवं स्टॉप डैम निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ये सभी परियोजनाएँ ग्रामीण अंचलों में जल-संरक्षण, सिंचाई सुविधा का विस्तार और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इस दौरान उन्होंने 79.48 लाख के अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 17 लाख 50 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इसके साथ ही लाभार्थी किसानों को 29 डीजल पम्प, बीज एवं किट, अनुदान राशि एवं लाभार्थी प्रमाण पत्र का वितरण भी विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का आभार व्यक्त कर ग्रामवासियों व किसानों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं और पंडरिया क्षेत्र को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, हर खेत को पानी, जल प्रबंधन व सनाराक्षण और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं क्षेत्र में संचालित जल-संरक्षण संरचनाएँ, स्टॉप-डैम, डबरी, कुंआ निर्माण और अन्य परियोजनाएँ आगामी वर्षों में सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराएंगी इन परियोजनाओं से न केवल खेती में स्थिरता आएगी, बल्कि भू-जल स्तर भी बढ़ेगा और किसानों को वर्षभर पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगी यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है इन विकास कार्यों से कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) इसी दृष्टि का मजबूत आधार है जिसका मूल उद्देश्य हर खेत को पानी,जल का संरक्षण,सिंचाई सुविधा का विस्तार,वर्षा जल संचयन व भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देना आज जिन विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है उससे किसानों को खेतों में सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध होंगे वर्षा जल का संचयन बढ़ेगा जिससे सालभर पानी की उपलब्धता रहेगी भूमि का कटाव रुकेगा और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी भू-जल स्तर में सुधार होगा जिससे खेती में स्थिरता आएगी सूखा प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिलेगी और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और इन कार्यों से सीधा फायदा किसानों और ग्रामीणों की आजीविका पर पड़ेगा साथ ही कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी यह महोत्सव न केवल जागरूकता का माध्यम है बल्कि ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि का आधार भी है कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कृषि विभाग के अधिकारी,कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने सहयोग से किया इंकार, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह’ पर संकट*

0

*टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने सहयोग से किया इंकार, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह’ पर संकट*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिले में 24 से 29 नवंबर 2025 तक मनाए जाने वाले “राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह” कार्यक्रम पर बाधा उत्पन्न हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम अकलतरा स्थित टोल प्लाज़ा में आयोजित होना है, लेकिन वर्तमान टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने किसी भी प्रकार का सहयोग देने से स्पष्ट मना कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के लिए यह स्थिति तब और चिंताजनक हो गई है जब यह सामने आया कि पिछले कई वर्षों से पूर्व टोल प्लाज़ा प्रबंधन द्वारा ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग दिया जाता था। पूर्व प्रबंधन हर साल नेत्र परीक्षण शिविर के लिए टेंट, कुर्सी और टेबल सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करता रहा है। लेकिन इस बार नए प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की सामग्री या व्यवस्थात्मक सहयोग देने से इनकार कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रक, बस व अन्य वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि दृष्टि संबंधी समस्याओं से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। संसाधनों की कमी के कारण शिविर की तैयारी प्रभावित हो रही है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो कार्यक्रम की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो सके और वाहन चालकों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई जा सके।