Home Blog Page 306

*संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हुए शामिल*

*संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन*

रायपुर,//मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पहुँचना संविधान की ही उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्मात्री सभा में देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के संविधान निर्माण अमूल्य योगदान दिया को स्मरण किया। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी आज भी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री सुनील सोनी, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*‘Supraja’ Programme Improves Maternal, Child Health Across Chhattisgarh*

0

*‘Supraja’ Programme Improves Maternal, Child Health Across Chhattisgarh*

*Over 7,700 Expectant Mothers Registered at 40 Centers, Over 9,890 Sessions Held*

Raipur, // The ‘Supraja’ programme, being implemented in Chhattisgarh under the National AYUSH Mission of the Union Ministry of AYUSH, has reported steady improvement in maternal and child health across the state. The scheme, run by the Directorate of AYUSH, Chhattisgarh focuses on comprehensive care of pregnant women and newborns, including nutrition, safety and overall health promotion.

The programme is being implemented through 40 AYUSH health institutions across different districts, where doctors and paramedical staff have been trained in line with guidelines issued by the Central government. Regular services are being provided under the initiative, including monthly check ups for pregnant women, developmental assessments of newborns, and AYUSH based healthcare support aimed at maintaining physical, mental and emotional well being during pregnancy.

As part of the programme, regular ‘garbh sanskar’ sessions are being conducted for expectant mothers with the objective of ensuring the birth of healthy children. Ayurveda specialists provide monthly guidance on diet and lifestyle, while yoga instructors and Ayurveda doctors train women in yogic practices considered beneficial during pregnancy. To extend the reach of the initiative, regular yoga classes are being conducted across AYUSH institutions.

Ayurvedic medicines are being provided free of cost to pregnant women. A considerable reduction in pregnancy related complications has been recorded under the programme. After delivery, both mother and child are followed up medically for six months, and counselling is provided on the importance of breastfeeding.

So far, about 7,781 pregnant women have been registered across the 40 institutions linked to the programme, and 9,890 ‘garbh sanskar’ sessions have been successfully conducted. These figures reflect the growing impact of the initiative and its role in improving maternal and child health indicators in the state.

*A fund of Rs 16.17 crore approved for canal restoration under Kokia Diversion Scheme in Jashpur*

0

*A fund of Rs 16.17 crore approved for canal restoration under Kokia Diversion Scheme in Jashpur*

Raipur, //The Chhattisgarh Water Resources Department has cleared an administrative approval of around Rs 16.17 crore for major repair and construction works under the Kokia Diversion Scheme in Baltoli village of Farsabahar block, Jashpur district. The project includes canal restoration, repair of old structures, construction of new structures, CC lining, and channel development.

Once completed, the project is expected to fully cover the scheme’s 810-hectare irrigation target, closing the gap created by the current shortfall of 579 hectares. Officials said the work will follow strict timelines, quality norms, and financial discipline, ensuring direct benefits for farmers in the region.

The project is expected to significantly improve irrigation reliability and support agricultural development in the Farsabahar area.

*सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान: संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद*

0

*सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान: संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद*

*मोबाईल एप्प से टोकन की सुविधा मिलने तथा केन्द्र में की गई सुगम व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन का जताया आभार*


*रायपुर,/* बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री संतराम साहू ने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियाँ पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। मोबाइल तुंहर टोकन ऐप से सहज रूप से टोकन प्राप्त करने से लेकर खरीदी केन्द्र में सुचारू रूप से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया किसानों के लिए सरल हो गयी है।
लगभग ढाई एकड़ में खेती करने वाले किसान संतराम ने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई, उत्पादन भी अधिक रहा और खरीदी केन्द्र में उन्हें बिना किसी समस्या के तुरंत तौल और भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि पहले टोकन कटाने की चिंता लगी रहती थी, लेकिन अब मोबाइल से ही घर बैठे टोकन मिल जा रहा है और केन्द्र में सारी व्यवस्था इतनी अच्छी है कि धान बेचने में बिल्कुल परेशानी नहीं होती।
खरीदी केन्द्र पैरी में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, हमाल और तौल मशीन जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन सुविधाओं के चलते किसान संतराम जैसे अनेक किसानों का अनुभव इस वर्ष पूरी तरह सहज और संतोषजनक रहा है।
किसान संतराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों का भविष्य और अधिक सुरक्षित व समृद्ध बनाया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा सरकार के निर्णयों से हम किसानों का मनोबल बढ़ा है और हमारी उन्नति के रास्ते मजबूत हुए हैं।

*मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव श्री पीएस एल्मा ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण*

0

*मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव श्री पीएस एल्मा ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण*

*आंगनबाड़ी पहुंच प्रभारी सचिव ने बच्चों को सुनाई कविता*

रायपुर/* मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव एवं संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री पीएस एल्मा द्वारा आज एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति भी उपस्थित रहीं।
प्रभारी सचिव श्री पीएस एल्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम खरदी के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात ग्राम एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी, स्टेकिंग एवं तौल का अवलोकन किया। बारदाना की जानकारी पर समिति प्रबंधन ने बताया कि उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के धान परिवहन वाहनों का गेट पास भी किया जा रहा है।
मौके पर उन्होंने धान बेचने आए ग्राम करमोता निवासी कृषक श्री राजेंद्र से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कृषक ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ कृषि जमीन है एवं टोकन प्राप्त होने के बाद वर्तमान में आधा ही धान विक्रय के लिए पहुंचे है। उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
प्रभारी सचिव श्री एल्मा ने मोहला के बाजार चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां नन्हे बच्चों ने प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर का स्वागत किया। बच्चों ने मछली जल की रानी एवं तितली उड़ी… कविता सुनाई एवं अपने बनाए हुए पेंटिंग भी दिखाए। मौके पर प्रभारी सचिव ने कुपोषण की स्थिति, भोजन का भी अवलोकन किया। टीएचआर, खेल सामग्री एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान स्कूल प्रांगण में चल रहें विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे कर्मचारियों से चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल*

*मुख्यमंत्री ने की ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा*

*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी बधाई*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी साथ थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सलखंड में महतारी सदन की बनाने की घोषणा की। साथ ही यहां एनीकेट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक जानकारी जुटाकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पवित्र अगहन मास के अवसर पर मां महालक्ष्मी की पूजा में शामिल होकर हृदय से अत्यंत आनंद और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। बसना और सलखंड के ग्रामवासियों ने वर्षों से जिस भक्ति और परंपरा को जीवित रखा है, वह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण उदाहरण है।अगहन मास हमारे अंचल के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह मास अन्न, धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसी समय नई फसल खेतों में लहलहाती है, और घर-परिवार में सम्पन्नता के द्वार खुलते हैं। मां महालक्ष्मी जीवन में केवल धन ही नहीं, बल्कि सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सदभाव का आशीर्वाद भी प्रदान करती हैं। इसी भावना के साथ हम सभी इस पूजन में शामिल होते हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी से राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। सलखंड गांव की यह 25 वर्षों से चल रही परंपरा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सामुदायिक जागरूकता का भी उदाहरण है। यहां आयोजित मेला ग्रामीण संस्कृति, लोकाचार और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और यही दस्तावेज भारत को एक सशक्त, एकजुट और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की दिशा देता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के सदस्यों के ऐतिहासिक योगदान का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया और कहा कि समिति की दूरदृष्टि एवं प्रयासों ने आज के मजबूत और विकसित होते छत्तीसगढ़ की नींव रखी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के अग्रसर लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 18 लाख आवासों की स्वीकृति इसी संकल्प की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है, जो महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान के प्रति निष्ठा, समरसता, समानता और राष्ट्रीय विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ भी विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

*CM Shri Vishnu Deo Sai attends Maa Mahalakshmi Puja at Basna-Salkhand*

0

*CM Shri Vishnu Deo Sai attends Maa Mahalakshmi Puja at Basna-Salkhand*

*Chief Minister announces construction of a Mahtari Sadan in Salkhand*

*CM extends Constitution Day greetings to citizens*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in the Mahalakshmi Devi Puja organised by villagers in Salkhand under Basna tehsil of Mahasamund district on November 26. On the occasion, the Chief Minister prayed to Maa Lakshmi for the prosperity, well-being and good health of the people of Chhattisgarh.
He interacted warmly with villagers and took note of their issues and local development needs.

During the event, the Chief Minister announced the construction of a Mahtari Sadan in Salkhand village. He also instructed the Water Resources Department to collect necessary data and prepare a proposal for an anicut at the site.

Addressing the gathering, Chief Minister Shri Sai stated that taking part in the worship of Maa Mahalakshmi on the auspicious occasion of the Aghan month filled him with deep joy and a sense of blessing. He added that the devotion and traditions preserved for decades by the villagers of Basna and Salkhand stand as a “proud reflection of Chhattisgarh’s cultural heritage”. The month of Aghan is considered sacred in the region, symbolising “harvest, wealth and prosperity”. It is during this time that new crops flourish in the fields and families welcome abundance into their homes. Maa Mahalakshmi grants not only wealth but also peace, health and goodwill. He prayed for happiness, prosperity, good health, a safe environment and a bright future for every citizen of the state. He reaffirmed the government’s commitment to the “holistic development of villages, the poor, farmers, women and youth”. He praised the 25-year-old tradition of Salkhand as a symbol of faith as well as community unity and awareness. The fair, organised alongside the puja, has now become an important platform to promote rural culture, customs, and traditional heritage.

Speaking on Constitution Day, the Chief Minister emphasised the dignity of the Constitution, democratic values and the importance of public participation in nation-building. He said the Constitution reminds citizens of their rights as well as duties and serves as the guiding document that takes India forward as a “strong, united and progressive nation”. He paid tribute to the historic contribution of members of the Chhattisgarh State Formation Committee and noted that their foresight laid the foundation of today’s developing and confident Chhattisgarh.

Chief Minister Shri Sai stated that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the country is moving rapidly towards the goal of “Viksit Bharat”. He stated that significant progress has been achieved in infrastructure, education, health, women’s empowerment and housing. The approval of 18 lakh houses for Chhattisgarh under the Pradhan Mantri Awas Yojana marks a significant milestone in this national commitment. He added that nearly 70 lakh women are receiving benefits under the Mahtari Vandan Yojana, an initiative that strengthens “women’s dignity and economic empowerment”. He called upon citizens to move forward with a spirit of commitment to the Constitution, harmony, equality and national development, expressing confidence that with the combined efforts of the Centre and the State, Chhattisgarh will play a leading role in building a developed India.

CM’s wife, Smt Kaushalya Sai, Raipur North MLA Shri Purandar Mishra, Basna MLA Shri Sampat Agrawal, State Women Commission member Smt. Sarla Kosariya, Chhattisgarh State Seed Corporation Chairman Shri Chandrahas Chandrakar, local public representatives, Collector Shri Vinay Kumar Langeh, SP Shri Ashutosh Singh and a large number of villagers were present.

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief Over Road Accident in Janjgir–Champa*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief Over Road Accident in Janjgir–Champa*

Raipur,  /Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has expressed deep sorrow over the tragic road accident near Sukli village in Janjgir–Champa district, in which five people lost their lives and several others were injured.
Terming the incident as extremely painful, Chief Minister Shri Sai conveyed his heartfelt condolences to the bereaved families.

Chief Minister Shri Sai said that all the injured have been immediately admitted to Sims Hospital in Bilaspur. He has directed the hospital administration to ensure that there is no shortcoming in their treatment and that the best medical facilities are provided to them.

Praying for peace to the departed souls, the Chief Minister said that he wishes the grieving families strength to bear this profound loss. He also wished a speedy recovery for all those injured in the accident.

*भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे बताया भारत के खेल जगत से जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय*

0

*भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे बताया भारत के खेल जगत से जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय*

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव, खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और हमारे खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती उत्कृष्टता का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को “भारत के खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय” बताया और कहा कि यह हर भारतीय के सपनों को नया पंख देने वाला क्षण है।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलना करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों, जज़्बे और जुनून का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा उत्साह की नई लहर लेकर आई है। यह अवसर देश के हर बच्चे, हर युवा और हर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत खेल महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और यह मेज़बानी उसी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

*अमरताल NH-49 पर दुर्घटना – पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल*

0

*अमरताल NH-49 पर दुर्घटना – पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा/अमरताल। NH-49 पर ग्राम अमरताल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर बैठे मवेशी से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश चौहान (27 वर्ष), निवासी तरपाली बोईरदादर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राकेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में साथ में मौजूद रजत कुमार साहू और अकेश साहू को हल्की चोटें आईं। दोनों ने बताया कि वे बाराद्वार कॉलेज में फॉर्म जमा कर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे तभी यह दुर्घटना हो गई।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि अज्ञात पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।