Home Blog Page 305

*तालाबों के विकास, खेल मैदान निर्माण और मुक्तिधाम में बाउंड्री-वॉल के लिए 1.40 करोड़ स्वीकृत*

0

*तालाबों के विकास, खेल मैदान निर्माण और मुक्तिधाम में बाउंड्री-वॉल के लिए 1.40 करोड़ स्वीकृत*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी*

 

आशीष कश्यप बिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में दो तालाबों के विकास, खेल मैदान के निर्माण तथा मुक्तिधाम में बाउंड्री-वॉल के निर्माण के लिए एक करोड़ 39 लाख 58 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

सूडा द्वारा लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-12 में कदम डबरी तालाब तथा बभनी तालाब के विकास के लिए क्रमशः 27 लाख 92 हजार रुपए और 57 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-7 में उन्मुक्त खेल मैदान के निर्माण के लिए 37 लाख 87 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-4 में मुक्तिधाम में बाउंड्री-वाल के निर्माण के लिए भी सूडा द्वारा 16 लाख 53 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

*फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती हेतु दस्तावेज जांच के लिए 28 को बुलावा*

0

*फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती हेतु दस्तावेज जांच के लिए 28 को बुलावा*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा विलासपुर के अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा के तहत फिजियोथेरेपिस्ट के पद विज्ञापित किये गये थे प्राप्त आवेदनों का विस्तृत विवरण एनआईसी के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पद में प्रकाशित किया गया। विज्ञापन के अनुक्रम में 16 आवेदन प्राप्त हुए है। सभी आवेदको के प्रमाण पत्रों का परीक्षण 28 नवम्बर 2025 को जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, बिलासपुर जिला पंचायत द्वितीय तल में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। आवेदकों अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होना होगा।

*मुक्तिधाम और तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2.04 करोड़ स्वीकृत*

0

*मुक्तिधाम और तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2.04 करोड़ स्वीकृत*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर.नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर नगर पंचायत में दो तालाबों तथा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ चार लाख 42 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है।

सूडा द्वारा लालबहादुर नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में आई.टी.आई. तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में ही छप्पन बांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ छह लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-1 में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए सूडा द्वारा 46 लाख 67 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

*चुनाव आयोग 28 नवम्बर तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 18 बीएलओ का करेगा सम्मान*

0

*चुनाव आयोग 28 नवम्बर तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 18 बीएलओ का करेगा सम्मान*

*प्रत्येक को मिलेगा प्रशस्ति पत्र के साथ 5 हजार की सम्मान राशि*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले प्रथम तीन बीएलओ को चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ 5 हजार रूपए की नगद राशि भेंट की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से जहां की भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2025 तक गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण तथा डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ इस पुरस्कार के हकदार होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर चयनित बीएलओ को जिला स्तरीय समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ का चिन्हांकन संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। ईआरओ द्वारा अनुशंसित बीएलओ ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 18 बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित*

0

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन व उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में आज 13 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र कोटा के बीएलओ श्री श्रवण कुमार यादव, श्रीमती अमरिका बाई, श्रीमती शैल जगत, तखतपुर की श्रीमती रेणु खांडे, मस्तुरी की श्रीमती खेमतला, श्रीमती शारदा ओरकेरा, श्री दिनेश कुमार भारती, श्रीमती उर्वशी जगत, श्रीमती संतोषी मरकाम, श्रीमती सुकृता पावले, बिल्हा की नीली डहरिया, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ श्री प्रशांत शर्मा, श्री अवधेश विमल को सम्मानित किया। इन सभी बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, प्राप्त फॉर्म की पूर्ण संग्रहण और उनके ऑनलाईन एंट्री जैसे महत्वपूर्ण चरणों को दक्षता और समयबद्धता के साथ शत प्रतिशत पूरा किया।

*जिला पंचायत में मनाया गया संविधान दिवस*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत हुआ था। इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत आज जिला पंचायत बिलासपुर के सभाकक्ष में अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, दामोदार कांत जिला पंचायत सदस्य, संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जे.आर.भगत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा एवं जिला पंचायत के समस्त अधिकारी / कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया है।

कार्यक्रम में राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा संबोधन करते हुए अवगत कराया गया कि संविधान निर्माण से हमारे सामाज एवं राष्ट्र के विकास में प्रगति आयी तथा संविधान में हमारे मौलिक अधिकारों को शामिल किया गया। जिसके तहत हम अपने विचारों की अभिव्यक्ति रख सकते है। संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा संविधान निर्माण के संबंध में बताया गया कि संविधान निर्माण के पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा सभी देशो के संविधानों का अध्ययन कर 02 वर्ष 11 माह 18 दिन के अथक प्रयास के पश्चात् भारत का संविधान निर्माण किया गया। सभी उपस्थितजनों के द्वारा संविधान दिवस पर प्रस्तावना का शपथपूर्वक पाठन किया गया साथ ही संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों, अधिकारो एवं मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

*सिम्स करेगा ताप विद्युत परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बड़ा अध्ययन*

0

*सिम्स करेगा ताप विद्युत परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बड़ा अध्ययन*

*कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन के पर्यावरणीय प्रभाव और रोग प्रचलन का होगा वैज्ञानिक आकलन*

आशीष कश्यप बिलासपुर बिलासपुर।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर द्वारा एनटीपीसी सीपत ताप विद्युत परियोजना के 5 किमी दायरे में रहने वाले ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने हेतु एक महत्वपूर्ण महामारी विज्ञान (एपिडेमियोलॉजिकल) अध्ययन शुरू किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 9 लाख रुपए है। यह शोध कार्यान्वयन आधारित अनुसंधान (Implementation Research) के रूप में किया जाएगा, जिसके निष्कर्ष ग्रामीणों के स्वास्थ्य, पर्यावरणीय सुरक्षा और नीतिगत सुधार के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

एनटीपीसी सीपत, बिलासपुर जिले का प्रमुख कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र है, जिसकी तीन इकाइयों में लगभग 2080 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता है और प्रतिदिन लगभग 42,000 मीट्रिक टन कोयले का उपयोग होता है। कोयले का खनन, परिवहन, दहन तथा फ्लाई ऐश का निपटान—ये सभी प्रक्रियाएँ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए संभावित रूप से जोखिमपूर्ण मानी जाती हैं। विशेष रूप से 10 माइक्रोमीटर से छोटे कण (PM10) फेफड़ों, हृदय और रक्तप्रवाह पर गंभीर प्रभाव डालते हैं।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार इस क्षेत्र में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, मलेरिया जैसी बीमारियाँ वयस्कों में अधिक पाई जाती हैं, जबकि बच्चों में कुपोषण, बौनापन और एनीमिया की स्थिति चिंताजनक है। यह क्षेत्र स्थानीय स्तर पर प्रचलित जूनोटिक रोगों की दृष्टि से भी संवेदनशील माना जाता है, जिनकी निगरानी कोविड-19 महामारी के बाद और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

इस अध्ययन का उद्देश्य ग्रामीणों की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति का आकलन, क्षेत्र में प्रचलित स्थानिक रोगों की पहचान, सामाजिक-जनसांख्यिकीय कारकों का विश्लेषण, तथा प्राधिकरणों को शमन उपायों की वैज्ञानिक सिफारिश उपलब्ध कराना है। शोध के निष्कर्ष ग्रामीण समुदायों के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएँ तैयार करने में उपयोगी होंगे।

अधिष्ठाता, सिम्स बिलासपुर — डॉ. रमणेश मूर्ति

“सीपत ताप विद्युत परियोजना क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभावों को समझना हमारे लिए एक सामाजिक और वैज्ञानिक ज़िम्मेदारी है। यह अध्ययन ग्रामीण आबादी में छिपे स्वास्थ्य जोखिमों और पर्यावरणीय प्रभावों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुझे विश्वास है कि यह शोध नीति-निर्माताओं को ठोस हस्तक्षेपों हेतु विश्वसनीय आधार प्रदान करेगा।”

चिकित्सा अधीक्षक, सिम्स — डॉ. लखन सिंह

“सीपत क्षेत्र एक औद्योगिक ज़ोन है जहाँ पर्यावरणीय प्रदूषण और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सिम्स का यह अध्ययन ग्रामीणों की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति को उजागर करेगा और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने, रोगों की रोकथाम तथा शीघ्र हस्तक्षेप रणनीतियाँ बनाने में बेहद सहायक सिद्ध होगा।”

विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन — डॉ. हेमलता ठाकुर

“यह शोध न केवल स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगा, बल्कि सामाजिक-जनसांख्यिकीय कारकों, पर्यावरणीय जोखिमों और स्थानिक रोगों के आपसी संबंध को भी वैज्ञानिक रूप से उजागर करेगा। प्राप्त डेटा ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार, बच्चों में पोषण संबंधी समस्याओं के समाधान और पर्यावरणीय शमन उपायों के लिए एक मजबूत आधार बनेगा

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं कबड्डी विश्व कप की मोस्ट वेल्युबल प्लेयर संजू देवी*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं कबड्डी विश्व कप की मोस्ट वेल्युबल प्लेयर संजू देवी*

*श्री साव ने विश्व कप जीतने और अपने उत्कृष्ट खेल से टूर्नामेंट की मोस्ट वेल्युबल प्लेयर बनने पर दी बधाई*

*संजू का खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा – श्री अरुण साव*

आशीष कश्यप बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से आज महिला विश्व कप विजेता भारतीय कबड्डी टीम की सदस्य सुश्री संजू देवी ने मुलाकात की। श्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान संजू के खेल कौशल की सराहना करते हुए उनकी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। कोरबा जिले की रहने वाली संजू को उत्कृष्ट खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन के आधार पर महिला विश्व कप कबड्डी टूर्नामेंट का मोस्ट वेल्युबल प्लेयर चुना गया। भारत को खिताबी जीत तक पहुंचाने में उनका विशेष योगदान रहा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के गौरव संजू की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनके खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे खिलाड़ियों के सहयोग के लिए हरसंभव कदम उठाती रहेगी।

*छत्तीसगढ़ के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा*

0

*छत्तीसगढ़ के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा*

*छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत*

आशीष कश्यप बिलासपुर बिलासपुर….. छत्तीसगढ़ ने आज अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू कर लिया है। 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तेजी से किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच तेज़, सुरक्षित और निर्बाध कनेक्टिविटी स्थापित करेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और यातायात व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

गौरतलब है कि 30 सितम्बर 2025 को इस टनल के लेफ्ट हैंड साइड का ब्रेकथ्रू पूरा किया जा चुका था। आज हुए ब्रेकथ्रू के साथ टनल के दोनों हिस्सों का निर्माण एक निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। यह सुरंग ट्विन ट्यूब टनल के रूप में विकसित की जा रही है, जो आधुनिक मानकों के अनुरूप अत्यंत सुरक्षित, सुगम और उच्च गुणवत्ता वाला यातायात अनुभव प्रदान करेगी।

रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किमी लंबे सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। यह राजमार्ग रायपुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए विशाखापट्टनम बंदरगाह तक पहुँचेगा। इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसके पूर्ण रूप से तैयार हो जाने के बाद रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच यात्रा समय में कमी आएगी, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को गति मिलेगी तथा छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

*कलेक्टर द्वारा संकुल शैक्षिक समन्वयकों की समीक्षा बैठक*

0

जाति, निवास, आमदनी प्रमाण पत्र बनवाने में अपेक्षितगति नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी,
*बीईओ एवं सीएससी को दिया लक्ष्य

आशीष कश्यप बिलासपुर आज दिनांक को बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के द्वारा जिले में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग बच्चों के जाति प्रमाण पत्र मेंअत्यंत धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मंथन सभा कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,संकुलस्रोत समन्वयक एवं विकासखंड स्रोत समन्वयको की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।जाति निवास आमदनी प्रमाण पत्र निर्माण के साथ-साथ कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत रिमेडियल कोचिंग हेतु भी कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया।बच्चों के अपार आईडी निर्माण में जिले का स्थान प्रदेश में 26 वॉ होने पर कलेक्टर ने सभी को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया। वर्तमान मेंआधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेशन कैंप चल रहा है । कलेक्टर ने सीएससी को सभी विद्यालयों मेंआधार कार्ड अपडेट करने के पश्चात अपार आईडी एवं यू डाइस प्लस निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए। आज के समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम सुश्री ज्योति पटेल, विजय टांडे जिला शिक्षा अधिकारी, रामेश्वर जायसवाल सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के साथ-साथ सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।