Home Blog Page 304

*सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांगजनों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि*

0

*सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांगजनों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /समाज कल्याण विभाग द्वारा “क्षितिज अपार संभावनाएं” योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 हजार रुपये, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रुपये तथा चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना का लाभ केवल दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए है। आवेदन हेतु 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, यूनिक आईडी, आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर तथा सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र आवश्यक है। निर्धारित प्रपत्र में राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित आवेदन पत्र संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग, पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग, कक्ष क्रमांक 04 में जमा किए जा सकते हैं।

*धान खरीदी: पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों का बढ़ा भरोसा*

0

*धान खरीदी: पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों का बढ़ा भरोसा*

*केंद्रों में किसानों को सुविधा के सभी इंतजाम*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी की प्रक्रिया से किसान खुश हैं। केंद्रो में बारदाने की उपलब्धता, व्यवस्था व कर्मचारियों के सहयोग से धान बेचने पहुंचे किसान संतुष्ट दिखे। एरमसाही सेवा सहकारी समिति पहुंचे किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का पूरा ध्यान रखा है।
ग्राम एरमसाही के किसान राम साहू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्र में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही टोकन कटने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि वे इस वर्ष 163 कट्टी धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, और खरीदी केंद्र पर टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। केंद्र में बारदाना उपलब्ध है, कर्मचारी सहयोगी है और किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित थी। एरमसाही केंद्र में धान बेचने आए ग्राम हरदाडीह के किसान कलश राम साहू ने बताया कि वे 76 कट्टी लेकर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। इस राशि से उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नियमित किस्तें बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में बड़ा सहयोग देती हैं। दोनों किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को समझकर जो निर्णय लिए हैं, उनके परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।

*साढ़े 4 लाख रुपए का अवैध धान फिर पकड़ाया*

0

*साढ़े 4 लाख रुपए का अवैध धान फिर पकड़ाया*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/ अवैध रूप से संग्रहित 355 बोरी (142 क्विंटल) धान आज फिर पकड़ाई गई। जब्त धान की कीमत लगभग साढ़े 4 लाख रुपए की है। बिना कागजात के वे इसका व्यवसाय कर रहे थे। आशंका बनी हुई थी कि सांठगांठ करके आसपास की किसी सोसाइटी में इसे खपाते। इसके पहले कलेक्टर के निर्देश पर पकड़ लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी में दो व्यापारी के कब्जे से 115 बोरी धान (46 क्विंटल) बेलगहना विशेष ट्रेडर्स में 90 बोरी (36 क्विंटल) और तखतपुर तहसील में 3 जगहों पर छापामारी कर 150 बोरी (60 क्विंटल) बरामद किए गए। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य और मंडी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*कलेक्टर ने फिर किया 30 उत्कृष्ट बीएलओ का सम्मान*

0

*कलेक्टर ने फिर किया 30 उत्कृष्ट बीएलओ का सम्मान*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में मैदानी स्तर पर कार्यरत बीएलओ का कलेक्टर संजय अग्रवाल निरंतर हौसला बढ़ा रहे है। इस क्रम में उन्होंने आज फिर 30 बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सम्मानित होने वाले बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के ग्राम चनाडोंगरी की बीएलओ श्रीमती अंजू वनराजा, साल्हेकापा की मायादेवी जायसवाल, नेवसा की अनिता ठाकुर, खठोलिया की गायत्री कश्यप, गोकुलपुर की सुनीता बघेल, गनियारी की शिल्पा वैष्णव, महुआकापा के गौरीशंकर कौशिक, टिकरी की प्रगति साहू, परसाकापा रूपमणी कश्यप, मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवान पाली के बीएलओ हरिचंद्र वर्मा, कुकदा के बीएलओ बजरंग प्रसाद बरेठ, देवीनारायण पटेल, श्रवण कुमार देवांगन, पकरिया की हेमलता सिंह, गतौरा के मिन्टु सांडे एवं हेमलता राठौर शामिल है। इसी प्रकार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहतराई के बीएलओ अशोक राव, हरदीडीह के कमलेश कुमार काछी, रेलहा की विमला, कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीसागर की बीएलओ त्रिवेशी सिंह ठाकुर, कसईबहरा के अजय कुमार पैकरा, बृजभान सिंह श्याम, जोगीपुर के स्नेक मरावी, नंदेश्वरी मरावी, टेंगनमुड़ा के लक्ष्मी कोरी, खैरझिटी के कृष्णाबाई बैगा, लक्ष्मीन लहरे और जगदीश सिंह पैकरा शामिल है। इन सभी बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, प्राप्त फॉर्म की पूर्ण संग्रहण और उनके ऑनलाईन एंट्री जैसे महत्वपूर्ण चरणों को दक्षता और समयबद्धता के साथ शत प्रतिशत पूरा किया।

*बुधवारी बाजार में मारपीट करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार।*

0

आरोपियों से 03 मोटर साइकिल 01 स्कूटी की गई जप्त।

कोरबा – दिनांक 21.11.2025 को प्रार्थी सागर यादव पिता नारायण यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि यह दिनांक 20.11.2025 को रात्रि करीब 11:50 बजे बुधवारी बाजार दशहरा मैदान में था इस समय चार-पांच मोटरसाइकिल में कुछ लड़के लोग आए और इसे मां-बहन की गाली गलौज कर मारपीट किए हैं तथा गाड़ी को तोड़फोड़ किए हैं प्रार्थी की रिपोर्ट पर घटना के संबंध में पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 720/2025 धारा 296,115(2),351(3),324(4),3(5) BNS पंजीबद्ध किया गया। *उक्त मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया गया* इसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि.भीमसेन यादव को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश की परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि.भीमसेन यादव के द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्ष रत बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है साथ ही आरोपियों से 03 मोटर साइकिल 01 स्कूटी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम :-
(01) पृथ्वी दास महंत पिता रोशन दास महंत उम्र 22 साल
(02) कार्तिक दास पिता गोपी दास महंत उम्र 19 साल
(03) तुषार साहू पिता निरंजन साहू उम्र 21 साल
(04) जतिन कुमार पिता मिश्रीलाल कुर्मी उम्र 19 साल
(05) साहिल दास पिता देवेंद्र दास महंत उम्र 18 साल
(06) राहुल दास पिता रोशन दास महंत उम्र 22 साल सभी निवासी आरा मशीन नूरी मस्जिद के पास थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा
(07) गजानंद यादव पिता मंगल साईं यादव उम्र 20 साल निवासी सीएसईबी कॉलोनी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा

जप्त वाहनों की सूची :-
(01) CG12BE7479
(02) CG12AE7830
(03) CG12BQ3681
(04) CG12BG4374

*उपमुख्यमंत्री साव किया अपने जन्मदिन पर निःशुल्क वाकर वितरण का शुभारंभ श्रीराम सेवा समिति की पहल*

0

उपमुख्यमंत्री साव किया अपने जन्मदिन पर निःशुल्क वाकर वितरण का शुभारंभ श्रीराम सेवा समिति की पहल

लोरमी:- परहित सरिस धर्म नहीं भाई दूसरों की भलाई या दूसरों के उपकार के समान कोई धर्म नहीं है यही बात चरितार्थ करते हुए श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा लोरमी के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के जन्मदिन के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद हेतु उन्हें चलने में आसानी हो उनकी मदद हो इसलिए उन्हें साव जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों से पीड़ित लोगों को निःशुल्क वाकर वितरण करवाया इस अवसर पर साव जी ने कहा मानवता ही सबसे धर्म है पीड़ित लोगों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के बराबर है श्रीराम सेवा समिति के द्वारा किये लोरमी शहर में किये जा रहे जनसेवा के काम बहुत ही पुण्यदाई हैं समिति के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि आये दिन सड़क दुर्घटना में हजारों लोग घायल हो जाते जिन्हें चलने फिरने में परेशानी होती ऐसे लोगों की मदद हेतु समिति के द्वारा यह निःशुल्क वाकर वितरण की पहल उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर समिति ने शुरू किया है अभी 10 लोगों को यह सुविधा बिल्कुल निःशुल्क में दिया जा चुका है और आगे भी यह सुविधा निरतंर समिति के द्वारा संचालित होती रहेंगी इस अवसर पर भाजपा नेता विनय साहू विक्रम सिंह गुरमीत सलूजा रवि शर्मा दिनेश साहू विश्वास दुबे सुशील यादव संदीप सोनी भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता समिति के मनीष दुर्गेश समर अजय छत्रपाल एवं सभी सदस्य उपस्थित थे

*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से समावेशी आजीविका की ओर बढ़ते कदम।*

0

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से समावेशी आजीविका की ओर बढ़ते कदम।

0.जिला पंचायत में दो दिवसीय कार्यशाला से हुआ उन्मुखीकरण।

0.विभिन्न विभाग अभिसरण से करेंगे जनहित के नए कार्य।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला पंचायत कबीरधाम में
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत समावेशी आजीविका योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से लक्षित हितग्राही परिवारों तक शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुँचाना तथा विभागीय अभिसरण को और सुदृढ़ बनाना है परिचय कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक बिहान तथा सहयोगी संस्था ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन की टीम एवं BRAC से सुश्री विदिशा उपस्थित रही कार्यक्रम में बिहान योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, आदिम जाति एवं जनजाति, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए सभी विभागों ने उनके विभागों में संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की ताकि समावेशी आजीविका योजना से लक्षित प्रतिभागियों को जोड़ा जा सके और समाज के सबसे कमजोर एवं वंचित वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके राज्य PMU समन्वयक संदीप कुमार ओझा द्वारा योजना के उद्देश्यों, विभागीय अभिसरण की प्रक्रिया क्रियान्वयन रणनीति तथा लाभार्थी चयन की विस्तृत जानकारी साझा की गई कार्यशाला के दूसरे दिवस की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री इश्वरी साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अजय कुमार त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी के मुख्य आतिथ्य में हुई उन्होंने योजना को गरीबों के उत्थान एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों एवं फील्ड टीमों के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया द्वितीय दिवस में बिहान के तीनों ब्लॉकों पंडरिया, बोडला, सहसपुर लोहारा के अधिकारी, कर्मचारी तथा तकनीकी टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को योजना संचालन क्रियान्वयन प्रक्रिया लक्ष्य निर्धारण, हितग्राही चयन, डेटा संधारण, रिपोर्टिंग एवं निगरानी से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

*कार्यक्रम का महत्व!*

दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के बीच अभिसरण को मजबूत करने योजना के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश तय करने तथा लक्षित हितग्राहियों को समयबद्ध एवं प्रभावी लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा राज्य स्तरीय टीम, जिला स्तरीय टीम तथा बिहान के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

—————————————-

*शराब घोटाल में सोने चांदी का ईट खरीद कर नगदी ठिकाने लगाई, दुबई में संपति खरीदी, बोरो में लाते थे नोट।*

0

शराब घोटाल में सोने चांदी का ईट खरीद कर नगदी ठिकाने लगाई, दुबई में संपति खरीदी, बोरो में लाते थे नोट।

आशीष कश्यप बिलासपुर, आईएएस निरंजन दास ने 16करोड़ लिए फिर नियम कायदे ठेकदार के हिसाब से बना दिए, अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा ओम सांई बेवरेज लिमिटेड के दोनों ने दलाली की 114करोड़ का की काली कमाई की , दीपेन चावड़ा होटल मेलिंगटन का मैनेजर एजेस एग्रो का डायरेक्टर ने एक हजार करोड़ को गोल्ड में बदल , नोट रखने के लिए विकास अग्रवाल ने फ्लैट किराए परलिया खामरडीह के बालिजो में फ्लैट में पैसा छुपाया सदर बाजार के सराफा व्यापारी से सोने चांदी की ईट खरीदी, दुबई में संपति खरीदी , एसीबी ने छह आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ चार्जशीट बनाई है और दावा किया है करोड़ों के हेराफेरी कर सरकार को नुकसान पहुंचा कर अवैध रकम खुद ख गए। गिरिराज होटल के नितेश पुरोहित और यश पुरोहित के होटल में पैसा रखा जाता था ल

*कलेक्टर ने अनोखे अंदाज में किया बीएलओ का सम्मान*

0

*कलेक्टर ने अनोखे अंदाज में किया बीएलओ का सम्मान*

*मॉल में पसंदीदा फिल्म दिखाने के साथ कराया सपरिवार लंच*


आशीष कश्यप बिलासपुर,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बेलपान की बीएलओ श्रीमती दशमत धु्रव को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूरा किया। आज बीएलओ दशमत ध्रुव को पुरस्कार स्वरूप परिवार सहित मैग्नेटो मॉल में फिल्म दिखाने और लंच की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई।
दशमत ध्रुव ने बताया कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई। उनके क्षेत्र के 420 मतदाताओं का पूरा डेटा ऑनलाइन एंट्री के साथ उन्होंने समय पर पूरा किया। उन्होंने कहा कि गांव में बाहर से आई बहुओं के डेटा एकत्र करने में प्रारंभिक कठिनाई आई, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी समझाने के बाद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सके। इससे उनका संपूर्ण कार्य समय पर पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि वे अपना कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया जिससे लक्ष्य पूरा हो सका। उन्होंने कहा कि कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने पर वे बहुत खुश है और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। साथ ही पुरस्कार स्वरूप परिवार साहित फिल्म देखने और लंच ने उनके उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है, भविष्य में भी अपने कार्य और दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे। उन्होंने बताया कि मॉल में उन्होंने 120 बहादुर फिल्म का आनंद लिया।

*जिला पंचायत की बैठक 1 दिसम्बर को*

0

*जिला पंचायत की बैठक 1 दिसम्बर को*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिला पंचायत की बैठक 1 दिसम्बर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में खनिज विभाग, महिला बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन,कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी और समीक्षा एवं अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।