Home Blog Page 303

*आज डॉ ज्वाला प्रसाद मिश्र शास विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में भारतीय इतिहास में *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक, आध्यात्मिक विरासत पर आधारित संगोष्ठी एवं स्थितिसांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया/सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाजिसमें मुख्य वक्ता श्री संजय बिंझवार जी द्वारा आदिवासी नायक तिलक मांझी, शहीद वीर नारायण, वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद पुरुष रहे हैं/सोना खान के जमींदाररहे/उन्होंने जीवन पर्यंत अंग्रेजों से संघर्ष किया/ आदि महापुरुषों की संघर्षों की ऐतिहासिक कहानी बताए, इसी क्रम में श्री मोहन उपाध्याय जी कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जन नायकों का योगदान, अंग्रेजों के खिलाफ किए गए युद्ध, देश की एकता अखंडता, वीर शहीदों की वीरगाथा की विस्तृत जानकारी दिए , कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ शोभित कुमार बाजपेई सर द्वारा आदिवासियों की कलाकृति, बस्तर आर्ट, बासशिल्प आदि की रोचक जानकारी साझा किए इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा, आदिवासी संस्कृति पोशाक की झलक, आदिवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले औषधीय गुणों वाले पौधो का पीपीटी प्रेजेंटेशन कु दीपांजलि नामदेव द्वारा, कु श्रेया देवगन द्वारा जनजाति की खानपान संस्कृति की आकर्षक ज्ञानवर्धक पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दी, अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम का संयोजन कु तृप्ति लकड़ा सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी संचालन प्रो सुरेश कुमार भारती कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,कु नेहा साहू एवं कु हिमांशी ध्रुव द्वारा किया गया/ समारोह में स्टाफ के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे/

*मुंगेली:- डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कक्षा सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। * 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:–  संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर एवं वरिष्ठ अभिभावक पार्षद संजय चंदेल द्वारा भारतीय संविधान के किताब एवं डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर दैनिक प्रार्थना के साथ कक्षा दूसरी के छात्र निखिल साहू ने संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर एवं बुके भेंटकर किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने संविधान पर आधारित कक्षा सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महिला अभिभावकों अनामिका भास्कर, आयुषी कंवर, रिंकी कुर्रे, सुकृता साहू द्वारा कक्षा की सजावट और कक्ष के सम्मुख संविधान पर आधारित बनाये गये रंगोली की सराहना की गयी । यह संविधान के प्रति छात्रों को जागरूक करने का अच्छा उपाय है। पार्षद संजय चंदेल ने कहा कि विविधता के बावजूद भी संविधान के कारण देश एकसूत्र में बंधा हुआ है। यह संविधान के महत्ता को बताता है। अतः हमें संविधान की रक्षा करनी चाहिए। प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने कहा कि आजादी के बाद देश को चलाने एवं एकसूत्र में बांधने के लिए नियम, कानून बनाने की बात आई तब संविधान निर्माण समिति ने संविधान बनाने का कार्य किया जिसमें बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी का विशेष योगदान रहा। आज हमारा देश और हम डाॅ. अम्बेडकर तथा संविधान के प्रति कृतज्ञ हैं। एच.आर.भास्कर ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान को लिखा और लागू हुआ इस संविधान में मौलिक अधिकार और कर्तव्य के कारण ही हम सब एक है आइये आज हम सब संविधान की रक्षा करने का संकल्प लें। आज बाबा साहब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा स्वरचित संविधान देश में लागू है। इस संस्थान में छात्र प्रतिदिन दैनिक प्रार्थना के साथ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हैं। इसी का सुखद परिणाम है कि दूसरी कक्षा के छात्र निखिल साहू ने बिना देखे संविधान के प्रस्तावना का सामुहिक वाचन कराया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारत में कार्य करने के प्रशासनिक ढांचा संविधान के अंदर से तैयार की गई है अतः भारत का संविधान ही देश का मूल ग्रंथ है जिसमें सभी जानकारी निहित है अतः सभी नागरिकों को उपयोगी कानूनों की जानकारी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। संविधान लागू होने के पूर्व देश में सामाजिक ताना-बाना कुछ अलग ही था परंतु संविधान लागू होने के बाद एक नई व्यवस्था के अनुरूप देश का संचालन प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी वर्गों के हित के लिए कुछ न कुछ अनुबंध का प्रावधान किया गया। बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के तीन मूलमंत्रों शिक्षित बनों, संगठित रहो एवं संघर्ष करो के बारे में बताते हुए संविधान देश निर्माण की कुंजी है जिसमें न्यायपालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका चाहे स्थानीय प्रशासन हो संचालन की व्यवस्था स्पष्ट रूप से दी गई है। राज्य प्रशासनिक और भारतीय प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी में उपयोग करें।

संविधान से संबंधित सवाल ज्यादातर पूछे जाते हैं। हमें केवल नौकरी के लिए ही नहीं पढ़ना-लिखना चाहिए बल्कि पढ़े-लिखे लोगों को चाहिए कि वे अपने-अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाने में अपनी-अपनी योग्यता का भरपूर सदूपयोग करें। और समाज में जागरूकता लाकर सभी को आगे बढ़ने का अवसर दें तथा देश की उन्नति में सहभागी बनें। डाॅ. अम्बेडकर ने इतनी कठिनाइयों को सहन करने के बाद पढ़-लिखकर, समाज के लिए जीवन भर संघर्ष किया और संविधान लिखकर दिया। तब से हम लोकतांत्रिक देश में संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उपयोग कर पा रहे हैं एवं अपने कर्तव्य का पालन करने में सक्षम हो रहे हैं। इसीलिए संस्थान हमेशा संविधान के प्रचार-प्रसार एवं संवैधानिक जागरूकता के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा एवं अभिभावकों ने संविधान दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

* गर्व का क्षण – हमारे नन्हे सितारों की शानदार उपलब्धि *

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली विद्यालय शासकीय हाई/मिडिल/प्राथमिक स्कूल संकुल केन्द्र नवागांव (घु) के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का क्षण है। स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 10वें साल शानदार व्यापार मेला, मुंगेली 2025 में आयोजित देशभक्ति आधारित कार्यक्रम “ऑपरेशन सिंदूर” में नन्हे शूरवीर बच्चों ने अद्भुत सौर्य पिरामिड-प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों ने अपनी दमदार प्रस्तुति, अनुशासन, देशभक्ति और आत्मविश्वास से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
छोटे-छोटे वीरों की ऊर्जा, सौम्यता और जज़्बा देखकर हर किसी ने उनकी सराहना की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन को तैयार करने में शिक्षक श्री लखन कुर्रे श्री मीनदास पात्रे की मेहनत, मार्गदर्शन और रचनात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। समपूर्ण तैयारी प्राचार्य श्री मनीराम कुर्रे, प्रधान पाठक श्री तोप सिंह राजपूत सर ,श्रीमती सरोज बाला राय, श्रीमती सुरंजना आगरे,श्रीमती नैन्सी मसीह , श्री संतोष यादव सर की निगरानी में कराई गई।
विशेष योगदान
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाने हेतु प्राचार्य श्री मनीराम कुर्रे ,शिक्षक शिक्षिकाएं श्री ध्रुव सर ,श्रीमती गरिमा सोनी तथा अति सम्मानित सरपंच श्री नारायण साहू उपस्थित रहा, जिनके उत्साहवर्धन से बच्चों में और अधिक आत्मविश्वास आया।
विद्यालय के ये नन्हे सितारे, कल के उज्ज्वल भविष्य, अपनी प्रतिभा से निरंतर नई ऊँचाइयों को छूते रहें — इसी शुभकामना के साथ।
सभी बच्चों, अभिभावकों और सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई! 🌟🇮🇳

*संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव में उमड़ी आस्था*

0

*राम्हेपुर में चल रहा दिव्य आयोजन, दिनेशचन्द्र एवं चन्द्रचुड़ तिवारी कर रहे अमृतमयी कथा वाचन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— विकासखंड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर में स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं जनक राम निर्मलकर की स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन 25 नवंबर से 03 दिसंबर 2025 तक श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में जारी है। कथा वाचन पंडित दिनेशचन्द्र तिवारी राजपुरोहित लोरमी एवं पंडित चन्द्रचुड़ तिवारी राजपुरोहित के पावन मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।कार्यक्रम के प्रथम दिवस 25 नवंबर को वेदी पूजन, गणेश स्थापना एवं गोकर्ण कथा के साथ ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। दूसरे दिन 26 नवंबर को परीक्षित जन्म एवं 24 अवतार कथा का अमृतमयी प्रसंग सुनाया गया। तीसरे दिन 27 नवंबर को कपिल अवतार, सती चरित्र और ध्रुव चरित्र के मार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में भावविभोर कर दिया। चौथे दिन आज अजामिल कथा एवं प्रह्लाद चरित्र का दिव्य वर्णन किया गया, जिसमें बुरी संगति के दुष्परिणाम और भक्ति की महिमा का संदेश दिया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भंडारा का भी विधिवत आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्राम एवं आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। यह कार्यक्रम धार्मिक सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। आयोजनकर्ता जितेंद्र (जित्तू) निर्मलकर एवं श्रीमती निकिता निर्मलकर ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्चरित्र एवं धर्म के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देना है। आगामी दिनों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह एवं सुदामा चरित्र जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। अंतिम दिवस 03 दिसंबर को विशाल भजन संध्या एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण यह आध्यात्मिक माहौल राम्हेपुर ग्राम के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर बन गया है।

*मुंगेली जिले के धान खरीदी केंद्र टेमरी में जमकर बवाल अमानक धान को जॉच के बाद नहीं लेने पर लुटा गया समिति से धान ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

मुंगेली जिले के धान खरीदी केंद्र टेमरी में जमकर बवाल अमानक धान को जॉच के बाद नहीं लेने पर लुटा गया समिति से धान ,,,, पढ़े पूरी खबर।


मुंगेली = मुंगेली जिले के धान खरीदी केंद्र टेमरी में जमकर बवाल की स्थिति देखने को मिली बताते चलें कि टेमरी सोसाइटी में बताते चलें कि संस्था प्रभारी ने बताया कि किसान विश्वनाथ सिंह के नाम से टोकन कटा हुआ था, जिसमें उनके भतीजे अभिराज सिंह एवं उनके अन्य साथी एवं उसके छोटे भाई वंश सिंह द्वारा मिलकर एवं उनके साथ चार लोग मिलकर सभी साथ मिलकर आए जो धान 300 बोरी जो लाए थे वो चलने योग्य नहीं था जिसके कारण उनका धान रिजेक्ट किया गया जब किसानों के द्वारा बड़े बड़े नेतागिरी पहुंच दिखाया गया तब उसके बाद कृषक महासंघ संजय सिंह परिहार द्वारा संस्था प्रभारी से बात किया गया तब कृषि विभाग में मामले की शिकायत की गई जिसपर sado मुंगेली के द्वारा धान का परीक्षण किया गया जिसपर धान चलने योग्य नहीं है बताया गया और धान रिजेक्ट कर दिया गया उसके बाद कृषक वापस धान को बोरे में भरकर बाकी अन्य धान को जबरदस्ती ले जाने लगे सोसायटी के धान को ले जाने से मना करने पर हमालो से गाली गलौच किया जाने लगा मार पीट भी किया गया , ऐसी स्थिति में हमाल काम करने से डर रहे हैं इस प्रकार इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर और थाना प्रभारी सीटी कोतवाली से की गई है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कब तक कार्यवाही होती है।
धान खरीदी केन्द्रों में इस प्रकार की विषम परिस्थितियो में तत्काल एफ आई आर दर्ज किया जाना चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की अन्य असुविधाओं का सामना करना न पड़ें,

*कइसे मनावव राजभाषा छत्तीसगढ़ी दिवस*

0

*कइसे  मनावव राजभाषा छत्तीसगढ़ी दिवस*

*गूगल एडवरटाइजमेंट कर भारतीय स्टेट बैंक एटीएम कार्ड बनाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अब्दुल्ला लश्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार*

0

#ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत अंतरराज्यीय साइबर अपराधी पर कार्यवाही
#गूगल एडवरटाइजमेंट कर भारतीय स्टेट बैंक एटीएम कार्ड बनाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अब्दुल्ला लश्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

रायपुर# *पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी प्रकार के साइबर फ्रॉड कारीत करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है*

प्रार्थी संजय साहनी निवासी शंकर नगर थाना सिविल लाइन ने गूगल सर्च इंजन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का नया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सर्च किया था। गूगल सर्च में एक मोबाइल नंबर मिला जिससे संपर्क करने पर एक ऐप का लिंक भेजा उक्त ऐप को इंस्टॉल करवा कर पुराने एटीएम कार्ड का अंतिम 6 अंक पूछ कर प्रार्थी के बैंक खाता से 8 लाख निकाल लिए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 496/24 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी),66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में गुगल, बैंक एवं मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। योजनाबद्ध तरीके से 24 परगना पश्चिम बंगाल में रेड कार्यवाही कर आरोपी अब्दुल्ला लश्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला के विरुद्ध हरियाणा एवं उत्तराखंड में भी रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल से अन्य बैंक खाता की जानकारी मिली है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
अब्दुल्ला लश्कर पिता अरफॉत लश्कर उम्र 33 वर्ष नेत्रा उत्तर सेहरदहा साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल

*चाकूबाजी करने वाले पर पचपेड़ी पुलिस का प्रहार*

0

*चाकूबाजी करने वाले पर पचपेड़ी पुलिस का प्रहार* धारा 296,115(2),109 3(5) BNS
**चाकू मारकर गंभीर चोट कारित वाले आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*
* आरोपियो नाम आरोपी –
* 01 कमल कुमार महिलांगे पिता स्व जेठू राम महिलांगे उम्र 53 साल ,
* 02 राकेश कुमार महिलांगे पिता कमल कुमार महिलांगे उम्र 24 साल ,
* 03 जयश कुमार महिलांगे पिता कमल कुमार महिलांगे उम्र 19 साल
* 04 एक विधि से सघर्ष बालक चारो निवासी सुकुलकारी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग.


आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.11.25 रात्रि 10 बजे लगभग को आरोपीगण के द्वारा शराब के पीने के नाम पर अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने की नियत से चाकू से वार कर गम्भीर चोट पहुंचा कर फरार हो गया था, उक्त मामले मे थाना पचपेडी मे अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया, घटना के सम्बन्ध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह बिलासपुर के द्वारा तत्काल आरोपियों का गिरफ्तारी के निर्देश मिला। पतासाजी हेतु मुखबिर लगाकर सूचना मिलने पर चंद घंटे के भीतर में आरोपियों का पतासाजी कर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ कर आज दिनांक 27.11.25 को उक्त आरोपीगण और एक विधि से सघर्ष बालक चारो निवासी सुकुलकारी थाना पचपेडी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है.।

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

0

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

*थाना क्षेत्र में हुये चोरी के 3 अलग-अलग प्रकरणों में मषरूका बरामद।*

*सुने मकान से चांदी के जेवर, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क व इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित निर्माणाधीन मकान के सामानों को किये थे चोरी।*

*2 आरोपियों सहित विधि से संघर्षरत् 3 नाबालिक पुलिस के गिरफ्त में।*

*आरोपियों के कब्जे से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित एसी एवं ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर कुल किमती 78000रू. का मषरूका बरामद।*

*आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेष।*


*नाम आरोपी:-*
01. नरेन्द्र सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सीएचएमओ ऑफिस नूतन चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. सुमित ठाकुर पिता मनी सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी रघु विहार अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. *विधि से संघर्षरत् तीन नाबालिक बालक।*
—————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमरू राम साहू निवासी नूतन चौक सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.10.2025 को वह अपने पैतृक गांव बलौदा बाजार सपरिवार गया हुआ था, दिनांक 21.10.2025 को वापस आया तो घर का सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था आलमारी खुला हुआ था जिसमें रखे चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, स्टडी रूम से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, मदर बोर्ड एवं अन्य सामान कुल किमती 45000रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, इसी प्रकार प्रार्थी कन्हैया लाल चौबे निवासी राजस्व कालोनी अशोक नगर सरकण्डा का निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान, वायर, हथौड़ा वाइब्रेटर मशीन सहित अन्य सामान जुमला 18000रू. का सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराया उक्त रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक

26.11.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि सुमित सिंह ठाकुर वाइब्रेटर मशीन बिक्री करने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है, जो चोरी का सामान जैसे लग रहा है, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/ सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा संदेही सुमित सिंह ठाकुर को हिरासत मंे लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी कन्हैया लाल चौबे एवं अमरू राम साहू के घर अपने साथी नरेन्द्र सिंह एवं 3 नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर मशरूका चोरी करना स्वीकार किया जिसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी सुमित सिंह ठाकुर एवं 3 अन्य नाबालिक साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराये, जिसे विधिवत् जप्त किया गया, प्रकरण में शामिल नाबालिक बालक द्वारा प्रार्थी मोहम्मद खालिद के घर से एसी का कॉपर वायर एवं ट्रांसफार्मर का कॉपर चोरी करना स्वीकार करते हुये मशरूका बरामद कराया जो अपराध क्रमांक 1609/25 की मशरूका होने से प्रकरण में जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधितव् गिरफ्तार कर न्यायिम रिमाण्ड पर भेजा गया है।

➡ *लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

➡ *लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡ *थाना लालपुर एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत खेत से हुये लोहे के एंगल को मुंगेली पुलिस ने जप्त कर 03 आरोपी 01 खरीददार कबाड़ी एवं 01 अपचारी को भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡ *घुमने फिरने एवं शौक पुरा करने के चलते दीगर जिला से आकर जिला मुंगेली मे चोरी करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार*

➡ *आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 168/25 धारा 303(2),317(3),3(5) बीएनएस के तहत् आरोपी के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो लालपुर/मुुंगेली:-* प्रार्थी राकेश तिवारी साकिन भालुखोंदरा के द्वारा दिनांक 14.11.2025 को थाना लालपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेत के मेढपार मे धान फसल कि सुरक्षा के लिए लोहे के एंगल गढाकर फेंसिंग जाली लगाया हुं जिसे दिनांक 28.10.2025 को 64 नग लोहे का ऐंगल एवं दिनांक 13.11.2025 के दरमियानी रात्रि को 30 नग कुल 94 नग लोहे का ऐंगल किमती करीबन 36000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति तोडकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना लालपुर मे अपराध क्र. 168/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व इसी तरह थाना फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिपाही मे प्रार्थी लीलक राम साहू पिता स्व.रामनुज के खेत के मेढ़ मे चारों ओर लगे 40 नग लोहे के एंगल को दिनांक 09/10.11.2025 के दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर मे 97/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा उक्त प्रकरण संपत्ति संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया कि जिले मे हो रहे चोरियों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुये चोरी के प्रकरण की शत् प्रतिशत बरामदगी कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने साथ ही रात्रि पुलिस गस्त बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह मार्गदर्शन पर थाना लालपुर, फास्टरपुर, सायबर सेल की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अलग- अलग कार्यक्षेत्र बताकर चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया गया।
अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान दिनांक 26.11.2025 को जरिये साइबर सेल तकनीकी सहायता एवं मुखबीर से पता चला कि ग्राम अतरगवां नवागढ़ के कुछ लड़के एंगल चोरी कर कबाड़ी दुकान मे लोहे का एंगल बेचे है जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अतरगवां मे 1.समीर भास्कर पिता बधरूदास भास्कर उम्र 20 वर्ष 2. देवप्रसाद माथुर पिता मनोज माथुर उम्र 19 वर्ष 3. इन्द्रेश उर्फ सुरज बंजारे पिता माखन बंजारे उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान ग्राम अतरगवां थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा छ.ग. एवं 01 अपचारी बालक को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कर किया गया जो अच्छा दिखने, खाने पीने घुमने के शौक होने तथा घर किराया, मोटर सायकल मे पेट्रोल डलवाने के लिए पैसा नहीं होने के कारण घटना दिनांक 28.10.2025 एवं दिनांक 13.11.2025 के दरमियानी रात्रि को ग्राम भालुखोदरा के खेत से कुल 94 नग लोहे के ऐंगल को चारो लोग मिलकर तोडकर चोरी करके 02 मोटर सायकल से लाकर रेस्ट हाउस के पीछे दाउपारा मुंगेली मे कबाडी मोहम्मद नवाब के पास बिक्री कर पैसा लिए थे उसी प्रकार दिनांक 09.11.2025 को रात्रि ग्राम सिपाही फास्टरपुर के खेत से मेढपार लगभग 40 नग लोहे के ऐंगल को चारो लोग मिलकर तोडकर चोरी करके उक्त दोनो मोटरसायकल मे लेकर पुनः रेस्ट हाउस के पीछे दाउपारा मुंगेली मे कबाडी मोहम्मद नवाब के पास बिक्री कर पैसा लिए थे और आपस मे बराबर बराबर बांटे थे बटवारा मे मिले पैसे को घुमने फिरने खाने पीने मो0सा0 मे पेट्रोल डलवाने व घर किराया देने मे खर्च कर देना बताये व खरीददार कबाड़ी मोहम्मद नवाब उर्फ अरमान पिता मोहम्मद नसीम उम्र 21 वर्ष साकिन हीरालाल वार्ड दाउपारा,लोरमी रोड मुंगेली थाना मुंगेली जिला मुंगेली (छ0ग0) को से पुछताछ करने उक्त आरोपियों एवं अपचारी बालक से जानबुझकर 134 नग लोहे के एगंल को खरीदकर अपने केम्पस मे रखना जिसके एवज पैसा देना बताने पर कुल 134 नग लोहे का एंगल को बरामद किया गया व घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल को विधिवत जप्त कर आरोपी समीर भास्कर, देवप्रसाद माथुर, इन्द्रेश उर्फ सुरज बंजारे, कबाड़ी मोहम्मद को दिनांक 26.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया व अपचारी बालक का सामाजिक पृष्टिभुमि भरा कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के आरोपियो के द्वारा दीगर जिला से मुंगेली के ग्रामो मे रात्रि मे दुसाहस पुर्व भम्रण करके सम्पति संबंधी अपराध किये है, आरोपीयों के द्वारा थाना लालपुर के अतिरिक्त थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 97/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण मे भी मशरूका चोरी किये है जिसकी बरामदगी की गई है।

*अपील:-* मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि जिले मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पास के पुलिस थाना चौकी को सूचना देवें एवं घर, दुकान मे सीसीटीवी कैमरा अवश्य रूप से लगावें।

*जप्ती:-* 134 नग लोहे का एंगल कीमती 50000 रूपये, 02 नग मोटरसायकल पल्सर एनएस सीजी 25 पी 4963, एचएफ डिलक्स सीजी 25 क्यु 7470 कीमती 70000 रूपये कुल कीमती 01 लाख 20 हजार रूपये

*गिरफ्तार आरोपी नाम -* 1.समीर भास्कर पिता बुधरूदास भास्कर उम्र 20 वर्ष 2. देवप्रसाद माथुर पिता मनोज माथुर उम्र 19 वर्ष 3. इन्द्रेश उर्फ सुरज बंजारे पिता माखन बंजारे उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान ग्राम अतरगवां थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा 4. मोहम्मद नवाब उर्फ अरमान पिता मोहम्मद नसीम उम्र 21 वर्ष साकिन हीरालाल वार्ड दाउपारा,लोरमी रोड मुंगेली थाना मुंगेली जिला मुंगेली (छ0ग0) व 01 अपचारी बालक

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना लालपुर प्रभारी उप निरी. अमित गुप्ता, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र.आर.सुरेन्द्र कुर्रे आर. जितेन्द्र ठाकुर, रमाकांत डहरिया, तोरन सोनवानी, विकास ठाकुर एवं सायबर सेल से प्र.आर.यशवंत डाहिरे, नोखे कुर्रे, रवि जांगड़े आर. परमेश्वर जांगड़े, रामकिशोर कश्यप की अहम भुमिका रही।