Home Blog Page 302

*एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली उप निदेशक लोक अभियोजन एवं जिला अभियोजन अधिकारी के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों, आदतन अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण एवं चालान कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।*

0

एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली उप निदेशक लोक अभियोजन एवं जिला अभियोजन अधिकारी के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों, आदतन अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण एवं चालान कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।


———————————–
*बेमेतरा, :* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में उप निदेशक लोक अभियोजन एवं जिला अभियोजन अधिकारी बेमेतरा के साथ दोष मुक्ति प्रकरणो एवं चालान कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। इस समीक्षा बैठक में कुछ प्रकरणों में आरोपियों के दोष मुक्ति होने के कारणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें किसी भी मामलों में प्रकरणों के विवेचकों द्वारा विवेचना में किये जाने वाले त्रुटियों को दूर करने हेतु एवं भौतिक साक्ष्यों को सावधानी से एकत्र करने हेतु अभियोजन अधिकारियों ने सुझाव दिये। होस्टाईल हो रहे प्रार्थी एवं गवाहों को उनके द्वारा दिये गये अभिमत/कथन पर कायम रहने हेतु विवेचकों को प्रकरण के प्रार्थियों के साथ लगातार सम्पर्क में रहने हेतु निर्देशित किये। जिससे की प्रकरण के प्रार्थी एवं गवाह अपने कथन को न्यायालय में निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से दे सके जिसके फलस्वरूप आरोपी न्यायालय से विचारणों उपरांत दोष सिद्ध हो सके एवं अपराधी द्वारा उसके किये गये अपराध की समुचित सजा मिल सके। विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर परीस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र करने एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये कार्यवाही करने, त्रुटि रहित विवेचना करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया, अपराध करने वाले आपराधियों को शतप्रतिशत सजा मिल सके। साथ ही नए कानूनों के लागू होने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही आदतन अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण एवं न्यायालयीन प्रकरणों की अन्य समस्याओं की समीक्षा किया गया।

*बैठक में* उप निदेशक लोक अभियोजन अधिकारी श्री आशीष कुमार सिन्हा, जिला अभियोजन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे शामिल रहें।

*शासकीय महाविद्यालय लोरमी मे मनाया छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस*

0

शासकीय महाविद्यालय लोरमी मे मनाया छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस


लोरमी,,,,,,,,
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विभाग के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संदर्भ में डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम के आरम्भ में तुलसी,भानुप्रिया,पूर्णिमा जायसवाल के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत के पश्चात स्वागत भाषण में कार्यक्रम के संयोजक एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ एच एस राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस प्रतिवर्ष 28 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन 2007 के उस दिन की स्मृति में मनाया जाता है जब छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ी को राज्य भाषा का दर्जा दिया था। राजभाषा आयोग का गठन भी इसी उद्देश्यपूर्ति हेतु हुआ था कि छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जा सके ।उद्बोधन की कड़ी में डॉ एस के जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा का इतिहास अर्धमागधी अपभ्रंश से शुरू होता है, जिससे नवीं-दसवीं शताब्दी में पूर्वी हिंदी की अन्य बोलियों (अवधी, बघेली) के साथ इसका उद्भव हुआ। प्राचीन काल में यह क्षेत्र दक्षिण कोसल के नाम से जाना जाता था और भाषा को कोसली कहा जाता था। आधुनिक काल में, छत्तीसगढ़ के क्षेत्र के लिए “छत्तीसगढ़” शब्द के प्रयोग के बाद इसका नाम बदलकर छत्तीसगढ़ी हो गया। पी पी लाठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बोली जाने वाली भाषा है। यह हिन्दी के अत्यन्त निकट है और इसकी लिपि देवनागरी है। छत्तीसगढ़ी का अपना समृद्ध साहित्य व व्याकरण है। डॉ आर एस साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का अधिकतर जीवन छत्तीसगढ़ी के सहारे गतिमान है।एक दूसरे के दिल को छू लेने वाली यह छत्तीसगढ़ी एक तरह से छत्तीसगढ़ राज्य की संपर्क भाषा है। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक पहचान, संपर्क और शिक्षा के लिए है। यह राज्य की संपर्क भाषा है, जो 2 करोड़ लोगों की मातृभाषा है और इसके माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले लोकगीत, साहित्य और मुहावरे जीवित रहते हैं। इस भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग का गठन किया गया है। इसके पश्चात पूर्णिमा जायसवाल,अवधेश, प्रियंका,कविता ,रजनी हरीश अंजली,प्रशांत, दिलीप आदि विद्यार्थियों के द्वारा गीत,भाषण,कहानी,कविता,आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो अमित केवट एवं पूर्णिमा जायसवाल ने किया । इस दौरान महाविद्यालय प्रो.निधि सिंह, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, नरेन्द्र ध्रुव, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि उपस्थित थे।

*विवादित इंजीनियर सोनल जैन का नया कारनामा*

0

*विवादित इंजीनियर सोनल जैन का नया कारनामा*

*नया विवाद पुरानी आदतें: प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के झूठे आरोप*

*स्वेच्छाचारिता के कारण रायगढ़ में हुई थी निलंबन की कार्रवाई*

मुंगेली जिले के जनपद पंचायत में पदस्थ विवादित इंजीनियर ने नया कारनामा किया है। झूठे आरोप और विवाद कर सुर्खियों में रहने वाली सोनल जैन ने इस बार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। उक्त आरोप के संबंध में बातचीत के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोनल जैन द्वारा

लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है। जन आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देखते हुए आपसी सद्भाव एवं समन्वय से कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
गौरतलब है की उप अभियंता सोनल जैन अपने पूर्व कार्यकाल में भी विवादों से घिरी रही । वर्ष 2019 में हुए रायगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत में सब

इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर स्वेच्छाचारितापूर्ण आचरण करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया था। यही नहीं उन्होंने विधायक एवं जनप्रतिनिधियों पर दबाव डालने के मिथ्या आरोप लगाए थे। उनकी स्वेच्छाचारिता एवं सिविल सेवा आचरण के उल्लंघन के कारण के कारण सोनल जैन को 17 अगस्त 2020 को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था और उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित किया गया था।

*विवादित इंजीनियर सोनल जैन का नया कारनामा*

0

*विवादित इंजीनियर सोनल जैन का नया कारनामा*

*नया विवाद पुरानी आदतें: प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के झूठे आरोप*

*स्वेच्छाचारिता के कारण रायगढ़ में हुई थी निलंबन की कार्रवाई*

मुंगेली जिले के जनपद पंचायत में पदस्थ विवादित इंजीनियर ने नया कारनामा किया है। झूठे आरोप और विवाद कर सुर्खियों में रहने वाली सोनल जैन ने इस बार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। उक्त आरोप के संबंध में बातचीत के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोनल जैन द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है। जन आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देखते हुए आपसी सद्भाव एवं समन्वय से कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
गौरतलब है की उप अभियंता सोनल जैन अपने पूर्व कार्यकाल में भी विवादों से घिरी रही । वर्ष 2019 में हुए रायगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर स्वेच्छाचारितापूर्ण आचरण करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया था। यही नहीं उन्होंने विधायक एवं जनप्रतिनिधियों पर दबाव डालने के मिथ्या आरोप लगाए थे। उनकी स्वेच्छाचारिता एवं सिविल सेवा आचरण के उल्लंघन के कारण के कारण सोनल जैन को 17 अगस्त 2020 को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था और उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित किया गया था।

*जांजगीर-चांपा में कार व बस में भीषण टक्कर*

0

ब्रेकिंग न्यूज़ : जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में कार व बस में भीषण टक्कर
कार के उड़े परखच्चे – बस सड़क किनारे पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल
3 पत्रकार भी हुए घायल, सभी का उपचार जारी

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर के पास आज दोपहर एक तेज़ रफ्तार बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे पलट गई और कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हो गए, वहीं कार में सवार तीन पत्रकार भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी पामगढ़ पहुँचाया गया है जहां प्राथमिक उपचार जारी है। गंभीर घायलों को बेहतर सुविधा के लिए रेफर किया जा रहा है।

घटनास्थल से मिली जानकारी—

बस शिवरीनगरयन से बिलासपुर की ओर जा रही थी

व्यासनगर के पास सामने से आ रही कार से भीषण टक्कर

बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल

मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया

बस में कुल कितने यात्री सवार थे इसकी पुष्टि जांच के बाद

पत्रकारों की कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। पुलिस स्थिति का विवेचन कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

*अकलतरा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा — 04 आरोपी गिरफ्तार*

0

अकलतरा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा — 04 आरोपी गिरफ्तार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा।थाना अकलतरा एवं साइबर टीम की सतर्कता व संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी सहित कई चोरी मामलों का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात व 28 चांदी के सिक्के सहित दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. सुभाष रगड़े पिता स्व. रति रगड़े (21 वर्ष)

2. अफरोज खान पिता समीम खान (30 वर्ष)

3. राजेश रगड़े पिता सुरेंद्र रगड़े (40 वर्ष)

4. अनिल साहू पिता शत्रुघ्न साहू (34 वर्ष) निवासी संजय नगर, अकलतरा

 

 

घटना का विवरण

दिनांक 23 नवंबर 2025 को अर्चित अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि परिवार सहित खरसिया कार्यक्रम में जाने के दौरान 21 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और DVR हार्डडिस्क चोरी कर ले गए। प्रकरण को थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 610/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एवं डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की गई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर संदेह गहराया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि किशन कश्यप पूर्व में कस्तूरी ट्रेडर्स में पुताई व राशन लेने के बहाने घर पर आता-जाता था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। योजना बनाकर आरोपियों ने रात में सब्बल की मदद से ताला तोड़ा और जेवरात, नकदी व सिक्के बैग में भरकर लेकर फरार हो गए।

चोरी के बाद फुटेज वायरल होने पर सुभाष, राजेश रगड़े और राजेश सिदार ने अफरोज से हिस्सा मांगा और रुपए की ब्लैकमेलिंग की। बिलासपुर में रुपये का बंटवारा भी किया गया।

 

बरामदगी

नगदी ₹ 3,00,000/- (लगभग)
सोने-चांदी के जेवरात
28 चांदी के सिक्के
2 मोटरसाइकिल एवं 1 ऑटो
माँ मोबाइल और साईं डेली नीड्स चोरी में प्रयुक्त राशि ₹13,000/- जप्त

किशन कश्यप एवं अन्य एक आरोपी फरार — तलाश जारी।

 

टीम जिन्हें सफलता का श्रेय

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में
अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा के निर्देशन में

साइबर सेल प्रभारी – नि. सागर पाठक
थाना प्रभारी अकलतरा – नि. भास्कर शर्मा
पुलिस टीम – ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय व स्टाफ

जांच में साइबर टीम, महिला आरक्षक दल एवं थाना अकलतरा टीम की भूमिका सराहनीय रही।

*मुंगेली व्यापार मेला के चौथे दिन गूंजेगी ठहाकों की गूंज,देश के नामी कवि लगाएंगे मंच पर हास्य-रस की बहार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/मुंगेली व्यापार मेला अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए हर दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मेले के चौथे दिवस आयोजित होने जा रहा है हास्य कवि सम्मेलन,जिसकी तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं।
मुंगेली व्यापार मेला अब केवल एक स्थानीय आयोजन नहीं रहा,बल्कि प्रदेश और देश दोनों स्तरों पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। जनता इसकी लोकप्रियता को इस बात से समझ सकती है कि पूरे साल लोग इसे “मुंगेली का त्योहार”कहकर याद करते हैं और बेसब्री से इसके आगमन का इंतजार करते हैं।
शुक्रवार की रात मेले के मुख्य मंच पर देश के जाने-माने कवि अपनी हास्य-व्यंग्य,श्रृंगार,ओज और गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन कई मायनों में खास रहेगा,क्योंकि इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए नामचीन कवि अपने शब्दों के माध्यम से माहौल को ठहाकों से गूंजा देंगे।

हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होने वाले कवि—

जानी बैरागी,अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि–धार
चेतन चर्चित,हास्य कवि एवं लाफ्टर–मुंबई
विभा सिंह,श्रृंगार रस–बनारस
देवेन्द्र परिहार,संचालन–मुंगेली
भरत द्विवेदी,लोकप्रिय गीतकार–रायपुर
अभिषेक पाण्डेय,सब-रस–कबीरधाम
अक्षत शर्मा,युवा कवि–लोरमी

आयोजकों का कहना है कि इस कवि सम्मेलन में हर आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे और प्रस्तुतियाँ दर्शकों को न सिर्फ हँसी से लोटपोट करेंगी बल्कि समाजिक संदेश भी देंगी।
मेले में बढ़ती भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि यह अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन इस बार भी अपनी छाप छोड़ते हुए यादगार साबित होगा।

*जांजगीर–चांपा: अकलतरा में 50 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का शिलान्यास*

0

*जांजगीर–चांपा: अकलतरा में 50 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का शिलान्यास*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर–चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां विधायक राघवेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, उपाध्यक्ष दिवाकर राणा तथा महेश्वर टंडन सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 50 बिस्तर क्षमता वाले नए अस्पताल भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह अस्पताल भवन CSR मद के माध्यम से निर्मित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। परंपरागत विधि से भूमि पूजन के उपरांत अतिथियों द्वारा निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि अकलतरा क्षेत्र में लंबे समय से अस्पताल विस्तार की मांग थी, जो अब पूरी होने की ओर अग्रसर है। नए भवन के तैयार होने से अकलतरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर, सुलभ और विस्तारित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

 

मुख्य बिंदु

स्थान: अकलतरा, जांजगीर–चांपा
क्षमता: 50 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन
वित्त पोषण: CSR मद

—

*महिला अधिकारी पर अत्याचार लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं जिला प्रशासन की मंशा पर उठ रहा सवाल, क्या महिलाएं नहीं है सुरक्षित ,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

महिला अधिकारी पर अत्याचार लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं जिला प्रशासन की मंशा पर उठ रहा सवाल, क्या महिलाएं नहीं है सुरक्षित ,,,पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली = मुंगेली जिले के जनपद पंचायत मुंगेली में उप अभियंता सोनल जैन द्वारा विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाए 24 घंटे से भी अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है, इस पूरे मामले में जनपद सीईओ राकेश, जिला पंचायत के प्रभाकर पाण्डेय, उमाशंकर साहू (जिला पंचायत सदस्य) मनोज साहू (पूर्व जनपद सदस्य) , राज साहू जनपद सदस्य मुंगेली, चंद्रकांत कटकवार सब इंजीनियर, शिल्पी उप अभियंता res, त्रिभुवन कवर तकनीकी सहायक जनपद पंचायत मुंगेली अलग अलग तरीकों से महिला अधिकारी को तंग कर रहे हैं उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखकर सुसाइड करने की बात लिखकर सुसाइड नोट लिखकर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की बात लिखी है, और सूत्रों के मुताबिक जिला चिकित्सालय में उनका इलाज जारी है बड़े बड़े आला अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले में अब तक कोई किसी भी तरह से खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन क्या निर्णय लेते हैं,

*कृषि विज्ञान मुंगेली द्वारा बायोफोर्टीफाईड गेहु का कृषको के प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कृषि विज्ञान मुंगेली द्वारा भारत सरकार महतवपूर्ण योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत समूह अग्रिम पंक्ति के अंतर्गत कृषको के प्रक्षेत्र मे बायोफोर्टीफाईड गेहु का प्रदर्शन लिया जा रहा है इसी के अंतर्गत कृषि विज्ञान मुंगेली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम प्रमुख के मार्गदर्शन मे मुंगेली विकाशखंड के ग्राम गीधा एवं लिम्हा मे लगभग 30 कृषको के यहाँ समूह मेप्र दर्शन लिया जा रहा है. इस प्रदर्शन के अंतर्गत कृषको को बायोफोर्टीफाईड गेहु बीज किस्म-HI-1634 (पूसा अहेलिया) ,खरपतवारनाशक एवम बीज उपचार हेतु ट्राइकोडर्मा का वितरण किया गया.बीज वितरण के पश्चात कृषि विज्ञान मुंगेली के वैज्ञानिक डा.थानेश्वर कुमार द्वारा बायोफोर्टीफाईड गेहु किस्म-HI-1634 (पूसा अहेलिया) के गुण के बारे मे तकनिकी जानकारी दिया गया एवम खाद-उर्वरक प्रबंधन के बारे मे जानकारी दिया गया,इसी क्रम मे ईजिनीयर पल्लवी पोर्ते द्वारा बीज कि बोवाई कि विधि, सीड ड्रिल से बोवाई एवम अन्य सस्य क्रियाओ के बारे मे तकनिकी जानकारी दिया गया,इस कार्यक्रम अधिक संख्या मे कृषक,पंच, ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी थानु जयसवाल जी के उपस्थि रहे.