Home Blog Page 301

*डिजिटल छत्तीसगढ़: जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सबसे बड़ा सहारा*

0

*डिजिटल छत्तीसगढ़: जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सबसे बड़ा सहारा*

*मीलों की दूरी मिटा दी तकनीक ने—डिजिटल छत्तीसगढ़ की मानवीय मिसाल*

*भुवनेश्वर में रहते हुए भी श्रीमती सोनम त्रिपाठी ने बिलासपुर से अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र किया प्राप्त*

*छत्तीसगढ़ की डिजिटल व्यवस्था ने बनाया मुश्किल काम आसान*

रायपुर, / डिजिटल भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की ई-सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि समय, मेहनत और संसाधनों की बड़ी बचत भी सुनिश्चित की है। भुवनेश्वर में रहने वाली श्रीमती सोनम त्रिपाठी का अनुभव इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने डिजिटल सेवाओं के सहारे अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया और अपनी बीमार माताजी के बैंक खाते को बिना किसी परेशानी के भुवनेश्वर में स्थानांतरित करवा लिया।

विवाह के बाद भुवनेश्वर में बस चुकी श्रीमती सोनम त्रिपाठी के माता-पिता बिलासपुर में ही रहते थे। पिता का निधन होने के बाद नगरपालिका बिलासपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। लेकिन जब उनकी माताजी की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अपने साथ भुवनेश्वर ले जाना पड़ा, तब एक नई चुनौती सामने आई कि माताजी के बैंक खाते का ट्रांसफर। बैंक ने पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसकी जानकारी श्रीमती त्रिपाठी को पहले नहीं थी, और इसी कारण काम कुछ समय के लिए अटक गया। इस दस्तावेज़ की आवश्यकता ने परिवार को असमंजस में डाल दिया।

*इंटरनेट और डिजिटल छत्तीसगढ़ का मिला सहारा*

श्रीमती त्रिपाठी ने समाधान की तलाश शुरू की और इंटरनेट की मदद से छत्तीसगढ़ के जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय का संपर्क नंबर प्राप्त किया। भुवनेश्वर से ही उन्होंने संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया। कार्यालय कर्मचारी ने आवश्यक दस्तावेज़ों, ऑनलाइन प्रक्रिया और प्रमाण पत्र प्राप्ति के चरणों की स्पष्ट एवं सहज जानकारी प्रदान की। डिजिटल व्यवस्था की बदौलत कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो गया, और बैंक की समस्त औपचारिकताएँ तुरंत पूर्ण हो गईं।

*डिजिटल सेवाएँ समय बचाती हैं, परेशानी दूर करती हैं — श्रीमती सोनम त्रिपाठी*

श्रीमती सोनम त्रिपाठी बताती हैं कि यदि उन्हें डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी पहले मिल जाती, तो उनका काम और पहले ही पूरा हो जाता। उनका कहना है कि बैंकिंग, सरकारी सहायता, संपत्ति, पेंशन और अन्य कार्यों में बाधा से बचने के लिए ऐसे दस्तावेज़ समय रहते बनवा लेना चाहिए। मैंने भी भुवनेश्वर से ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की और प्रमाण पत्र कुछ ही दिनों में प्राप्त हो गया।
उनका अनुभव बताता है कि सूचना की उपलब्धता, तकनीक का उपयोग और सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण किस प्रकार जटिल लगने वाले कामों को भी सरल और तेज बनाते हैं।

*डिजिटल छत्तीसगढ़: अब हर नागरिक के ‘एक क्लिक’ पर सरकारी सेवाएँ*

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, शिकायत निवारण, प्रमाण पत्र उपलब्धता और विभिन्न सेवाओं के डिजिटलीकरण ने आमजन की परेशानी को काफी हद तक कम किया है। बिलासपुर से लेकर बस्तर तक हर कोई घर बैठे प्रमाण पत्र, आवेदन स्थिति और अन्य सेवाओं का लाभ उठा पा रहा है। इससे न केवल समय और ऊर्जा की बचत होती है, बल्कि प्रक्रियाएँ पारदर्शी और विश्वसनीय भी बनी हैं।

सोनम त्रिपाठी की यह कहानी उन नागरिकों के लिए प्रेरणा है जो परंपरागत प्रक्रियाओं की कठिनाइयों से परेशान रहते हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि समय पर सूचना, सहयोगी प्रशासन और आधुनिक डिजिटल सेवाओं की सहायता से कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता और सरलता से पूरा किया जा सकता है।

डिजिटल छत्तीसगढ़ की यह मिसाल न केवल राज्य के डिजिटल परिवर्तन की सफलता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी बताती है कि डिजिटल भारत अभियान कैसे आम नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रहा है।

*छत्तीसगढ़ की डिजिटल सेवाएँ अब आम नागरिकों की जिंदगी में बदलाव ला रही हैं। भुवनेश्वर में रहते हुए भी श्रीमती सोनम त्रिपाठी ने बिलासपुर से अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया और माताजी के बैंक खाते का ट्रांसफर बिना किसी कठिनाई के पूरा कर लिया—यह हमारे ई-गवर्नेंस सिस्टम की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता का प्रमाण है। “डिजिटल छत्तीसगढ़” का लक्ष्य ही यही है कि हर नागरिक को घर बैठे, एक क्लिक में, तेज़ और सरल तरीके से सरकारी सेवाएँ उपलब्ध हों। श्रीमती त्रिपाठी का यह अनुभव डिजिटल भारत अभियान और राज्य सरकार की नागरिक-केंद्रित कार्यशैली की सफलता को रेखांकित करता है। – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

0

*प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

*71.12 लाख रुपये के तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण और 1.21 करोड़ रुपये के हायर सेकंडरी स्कूल भवन का हुआ शिलान्यास*

रायपुर, /राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के
नगर पंचायत टुण्ड्रा में विकास का नया अध्याय लिखा। इस अवसर पीकर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। टुण्ड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने 71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकाश हो रहा है इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के किसान, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों में सरकार की योजनाओं से उत्साह और संतोष का माहौल है। मंत्री ने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र की प्रशासनिक क्षमता, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करेंगे। मंत्री श्री वर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा श्री कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

*सख्त मॉनिटरिंग का असर—धमतरी में धान खरीदी तेज रफ्तार पर*

0

*सख्त मॉनिटरिंग का असर—धमतरी में धान खरीदी तेज रफ्तार पर*

*किसानों को मिल रहा त्वरित भुगतान*

रायपुर, / धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन पूरी पारदर्शिता, सुगमता और मजबूत प्रशासनिक निगरानी के साथ सुचारू रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 100 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1,27,851 किसानों द्वारा 1,19,541.09 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है, जिनमें 76,046 सीमांत, 49,493 लघु और 2,312 दीर्घ किसान शामिल हैं।

*तेज़ी से हो रही खरीदी, किसानों को हर दिन भुगतान*

15 से 28 नवम्बर 2025 के बीच 17,580 किसानों से 81,704.52 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीदी गई उपज का कुल मूल्य 193.86 करोड़ रुपये है, जिसका निर्वहन प्रतिदिन नियमित रूप से किसानों के खातों में किया जा रहा है।

*100 केन्द्रों पर नोडल अधिकारी—व्यवस्था और पारदर्शिता पर पैनी नजर*

जिले ने खरीदी व्यवस्था को मजबूत करने प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारी हर सप्ताह स्थल निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के अनुकूल रहे।

*कोचियों पर नकेल—अवैध भंडारण व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई*

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर रोक के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग का संयुक्त उड़नदस्ता दल सक्रिय है। उड़ीसा सीमा से सटे बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद और सांकरा चेकपोस्ट पर 24×7 निगरानी की व्यवस्था की गई है।अब तक अवैध परिवहन/भंडारण के 28 प्रकरण दर्ज, कुल 1,253 मीट्रिक टन धान और दो वाहन जप्त किए गए हैं। कार्रवाई निरंतर जारी है।

*कस्टम मिलिंग में गति*

विपणन वर्ष 2024-25 में अर्जित धान की मिलिंग हेतु जिले में 102 राइस मिलों का पंजीयन हुआ है। इनमें से 55 मिलों को 2,51,552 मीट्रिक टन धान उठाव की अनुमति दी गई है, जबकि 1,99,248 मीट्रिक टन का अनुबंध पूरा किया जा चुका है।

*शिकायतों के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सक्रिय*

कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 11 में जिले का कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित है। अभी तक प्राप्त 17 में से 14 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है तथा शेष 3 पर कार्यवाही जारी है।इसके लिए
07722-232808 पर सम्पर्क किया जा सकता है। धमतरी जिला प्रशासन किसानों को सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ धान खरीदी उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

*4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त*

0

*4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त*

*प्रधानमंत्री आवास योजना अपूर्ण मकानों को पूर्ण दर्शाने के मामले में कार्रवाई*

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की निर्माण की स्थिति की गलत रिपोर्टिंग के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस मामले में दोषी पाए गए 4 ग्राम पंचायतों के आवास मित्रों एवं एक ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले कड़ा रूख अपनाते हुए जनपद पंचायत के कई अन्य अधिकारियों सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद के निर्देशानुसार योजना अंतर्गत निर्मित आवासों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के लिए जिला स्तरीय टीम को विभिन्न ग्राम पंचायतों में भेजा गया था। टीम ने ग्राम पंचायत खजूरपदर, उसरीजोर, सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी, मुचबहाल और धोबनमाल का दौरा कर आवासों की स्थिति की विस्तृत जांच की।
निरीक्षण में पाया गया कि कुछ हितग्राहियों के आवास अभी भी अपूर्ण अवस्था में थे, जबकि आवास मित्र एवं रोजगार सहायकों द्वारा अन्य व्यक्तियों के आवास का जियोटैग कर उन्हें पूर्ण दिखाया गया था। इस गलत रिपोर्टिंग को गरियाबंद कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी और मुचबहाल के आवास मित्रों तथा ग्राम पंचायत धोबनमाल के रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

इसके साथ ही आवास निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग में लापरवाही को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपुर; विकासखण्ड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण; तकनीकी सहायक (मनरेगा); तथा ग्राम पंचायत सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी, मुचबहाल एवं धोबनमाल के सरपंच/सचिव को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तकनीकी सहायक को बिना परीक्षण किए जियोटैगिंग के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है।

कलेक्टर ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम को और सख्त किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।

*Cabinet meeting to be held on December 3 under the chairmanship of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*Cabinet meeting to be held on December 3 under the chairmanship of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

Raipur, //A meeting of the Cabinet, chaired by Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, will be held on December 3, 2025, at 11:00 a.m. in the Council of Ministers’ Chamber at Mantralaya, Mahanadi Bhawan.

*🔶बच्चे को प्रताड़ित करने की शिकायत पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध*

0

*🔶बच्चे को प्रताड़ित करने की शिकायत पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध*

🔶 आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आशीष कश्यप बिलासपुर थाना कोटा को दिनांक 27/11/2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास, करगीरोड कोटा में 04 वर्षीय बालक को उसकी कथित गोदनामा माता राजकुमारी भैना द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उक्त मामले में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किए जाने पर, निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। टीम द्वारा बालक की स्थिति, चोटों एवं प्रताड़ना के तथ्यों के आधार पर प्राथमिक पुष्टि की गई।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्राप्त आवेदन एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना कोटा पुलिस द्वारा आरोपीयां राजकुमारी भैना, पति स्व. राजकुमार भैना, उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, कोटा के विरुद्ध धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपीयां को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पीड़ित बालक को आवश्यक सुरक्षा, उपचार एवं देखरेख हेतु संबंधित विभाग के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप निरी. मीना ठाकुर, म.आर.दीपिका लोनिया, आर. दीप सिंह, प्रफुल्ल यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

*नहाती हुई महिला को देखकर गलत नियत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल*

0

*नहाती हुई महिला को देखकर गलत नियत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल*

गिरफ्तार आरोपी:-
(1) रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर:- इस प्रकार हैं कि प्रार्थीया दिनांक 27.11.25 को थाना कोनी उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट कर बताई कि ग्राम जलसों स्थित अपने घर नहानी में नहा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रुपेश सूर्यवंशी उसे नहाते हुए देखकर व महिला को घर में अकेले पाकर गलत नियत से उसके घर में घुसकर महिला को जबरदस्ती कर छूने व छेड़छाड़ करने लगा किसी तरह महिला बचकर वहां से भागकर घटना के संबंध में अपने परिजनों को बताई उपरोक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया पुलिस द्वारा आरोपी रुपेश सूर्यवंशी के घर में दबिश दी गई पुलिस को देखकर आरोपी रुपेश सूर्यवंशी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पुलिस हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछने पर अपराध कारित करना स्वीकार किया. आरोपी रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जलसों के विरुद्ध अपराध धारा सदर 74,77,329(2) BNS का अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया है।

♦️ *खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ *खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
♦️ *गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*
♦️ *जिले में स्टंट व रोड पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी*

आरोपी —
1. उज्जवल कौशिक, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा
2. निलेश वर्मा उर्फ रॉकी, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा

आशीष कश्यप बिलासपुर थाना सिरगिटटी में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई में कि उज्जवल कौशिक काले रंग की खुली जीप क्रमांक OR 14 N 9559 के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिससे स्वयं एवं राहगीरों के जीवन को गंभीर जोखिम उत्पन्न हो रहा था।घटना के दौरान निलेश उर्फ रॉकी वर्मा द्वारा पीछे बैठकर उक्त स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था। यह कृत्य तिफरा ओवरब्रिज क्षेत्र में किया जाना पाया गया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा धारा 281, 3(5) BNS एवं 184, 189 MV Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है तथा उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

*विवादित सब इंजीनियर के विरुद्ध पंचायत सचिव संघ ने खोला मोर्चा*

0

*विवादित सब इंजीनियर के विरुद्ध पंचायत सचिव संघ ने खोला मोर्चा*

*“अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों पर लगाए गए आरोप निराधार” — सचिव संघ*

मुंगेली। जनपद पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर सोनल जैन द्वारा पंचायत के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर लगाए गए कथित मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को पंचायत सचिव संघ ने पूरी तरह निराधार बताया है। इस संबंध में संघ ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले पर अपना पक्ष रखा।

सचिव संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पंचायत में सभी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि आपसी सामंजस्य एवं सकारात्मक कार्य वातावरण में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सोनल जैन द्वारा लगाए गए आरोप मिथ्या बताए गए हैं, जिनसे जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की छवि धूमिल होती है।

सचिव संघ ने यह भी कहा कि यदि सोनल जैन वास्तव में दो वर्षों से प्रताड़ना का सामना कर रही थीं, तो वे सक्षम प्राधिकारी के समक्ष औपचारिक शिकायत प्रस्तुत कर जांच की मांग कर सकती थीं। संघ के अनुसार, उनके कार्य व्यवहार एवं मूल्यांकन को लेकर उनके प्रभार वाले क्षेत्रों के सरपंचों और सचिवों ने पूर्व में भी असंतोष व्यक्त करते हुए सीईओ से शिकायत की थी। संघ ने आरोप लगाया कि वे सरपंचों पर निजी शिकायत दर्ज कराने का दबाव भी बनाती थीं। संघ ने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

*सरपंच द्वारा मूल्यांकन के एवज में पैसे की मांग की शिकायत:*

इस बीच ग्राम पंचायत बिरगहनी की सरपंच ने निर्माण कार्य मूल्यांकन के लिए पैसे की मांग करने की शिकायत दर्ज की है। सरपंच ने पत्र के माध्यम से बताया कि गांव में आरसीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था जिसका निर्माण कार्य 3 माह से अधिक हो जाने के बाद भी सब इंजीनियर सोनल जैन द्वारा मूल्यांकन नहीं किया गया और मूल्यांकन करने के एवज में कथित रूप से पैसे की मांग की गई।

*पूर्व कार्यकाल में भी रहे विवाद:*
सब इंजीनियर सोनल जैन अपने पूर्व कार्यकाल में भी विवादों में रही है। सोनल जैन अपने पूर्व कार्यस्थल रायगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला जनपद में कार्यरत रहते हुए विवादों में रही थीं। वर्ष 2019 में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार एवं अनुशासनहीन व्यवहार तथा शांति भंग के आरोप में उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । इसके उपरांत 17 अगस्त 2020 को उन्हें निलंबित किया गया था तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच जारी है।
पंचायत सचिव संघ ने सोनल जैन के कथित आचरण को अनुशासनहीन बताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।