Home Blog Page 300

*मुंगेली व्यापार मेला के छठवें दिन लोगों का ध्यान खरीददारी और झूले में अधिक रहा ।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दोपहर से ही परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र से लोग आते रहे । रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूनम विराट तिवारी की टीम ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा । उनके लोकप्रिय गीत एवं टीम के द्वारा प्रस्तुत भाव नृत्य से लोग भाव विभोर होकर आनंदित रहे । मुंगेली क्षेत्र में पूनम विराट तिवारी उनकी टीम का पहली बार आगमन हुआ था । छठवें दिन दोपहर में स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने अपनी काव्य पाठ किया । स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में खिलेन्द्र मिरे प्रथम, अभिलाषा पांडे द्वितीय एवं पूर्णिमा जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुआ । भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ महतारी विषय बोलने के लिए दिया गया था । इस प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाषण प्रस्तुत किया ।‌ भाषण प्रतियोगिता में कुमारी नूपुर सिंह सोलंकी ने प्रथम, माल्या साहू ने द्वितीय एवं राशि जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । स्वरचित कवितापाठ एवं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार नंदराम यादव, कवि देवेन्द्र परिहार और और राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षिका सुधार रानी शर्मा रही । दोनों प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मंच से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया ।
संध्याकालीन मंचीय कार्यक्रम में छठवें दिन बॉडी बिल्डिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसे लेकर शहर के लोगों में भारी उत्साह था । शहर और गांव के युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे । बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता निभाई । बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भूपेश पात्रे ने प्रथम, राजेश पटेल ने द्वितीय एवं कमल साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रायपुर से तेज सिंह साहू तथा बिलासपुर से प्रफुल्ल साहू, आकाश डहरिया एवं मनीष यादव उपस्थित रहे । विजेता एवं निर्णय को अतिथियों के हाथों सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।
रात्रि कालीन कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों के द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश, मां सरस्वती और भारतमाता की छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमारो के अध्यक्ष महावीर सिंह ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों, संरक्षकों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर पालिका और नगर वासियों का स्वागत किया और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की बात की । तत्पश्चात संयोजक रामपाल सिंह ने मुगली व्यापार मेला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी. आर. साव धर्मदा ट्रस्ट मुंगेली के अध्यक्ष डॉ विनय गुप्ता ने कहा- इस जन समूह को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। मैं स्टार्स ऑफ टुमारो को बधाई देता हूं। यह मेला केवल मेला नहीं है बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक, पर्यावरण जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों की टीम है। यह टीम नहीं ऊंचाइयों को छुए हमारी शुभकामनाएं । आगे जब भी जरूरत होगी मुझे सहयोग करके प्रसन्नता होगी । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने कहा – किसी आयोजन का सफलतापूर्वक निरंतर 10 वर्ष चलना बहुत बड़ी बात है । यह आयोजन 40 स्टॉल से शुरू हुआ था और अब मैदान छोटा होने लगा है । मैं संयोजक रामपाल सिंह सहित पूरी टीम को सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव विनोद यादव ने एवं कार्यक्रम का सहसंयोजक संचालन रामशरण यादव ने किया । व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

*सिंचाई कूप के साधन ने बदली किस्मत*

0

*सिंचाई कूप के साधन ने बदली किस्मत*

0.महात्मा गांधी नरेगा से मिला सुखद परिणाम, हितग्राही श्री राजूलाल को मिली नई उम्मीद।

0.कूप निर्माण ने खोले तरक्की के नए रास्ते।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– यह कहानी है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से लाभान्वित हुए हितग्राही राजूलाल साहू पिता चमरू साहू जो ग्राम पंचायत बामी,जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के रहने वाले हैं राजूलाल अब अपने गाँव मे अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं ग्राम सभा से मिली जानकारी ने उनके लिए बहुत से नए रास्ते खोल दिए ग्राम पंचायत बामी द्वारा राजूलाल के मांग पर मनरेगा योजना से सिंचाई कूप का निर्माण कार्य 2 लाख 52 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत कराया गया कार्य की स्वकृति ने किसान राजूलाल के लिए नई उम्मीद की किरण जगा दी निर्माण कार्य 16 मार्च 2024 से प्रारंभ होकर 15 जुलाई 2024 को पूरा हुआ कुल 2 लाख 52 हजार रुपये की लागत से तैयार यह कूप आज किसान की खुशहाली का आधार बन चुका है मनरेगा के तहत निर्मित यह सिंचाई कूप ग्राम पंचायत बामी में ग्रामीण विकास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है इससे न केवल रोजगार सृजित हुआ बल्कि स्थायी जल-संरचना ने किसान की किस्मत बदल दी यह कार्य साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना और सही दिशा में किया गया विकास कार्य कैसे लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है।

*कूप निर्माण से मिल रहा फायदा!*

पहले पानी की कमी से खेतों में सीमित उत्पादन हो पाता था। वर्षा पर निर्भर खेती के चलते अक्सर फसलें प्रभावित होती थीं और किसान राजूलाल को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता था लेकिन महात्मा गांधी नरेगा योजना के इस कार्य ने परिस्थितियां पूरी तरह बदल दी है अब पानी साल के बारहों महीने रहता है जिसके कारण पूरे साल खेती किसानी लगी रहती है पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से ना केवल फसल उत्पादन में वृद्धि हुई बल्कि किसान ने रबी सीजन में भी फसल लेना शुरू कर दिया परिवार की आय में बहुत सुधार हुआ है और किसान अब दोहरी फसल लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं वही मनरेगा से बने कूप ने मेरी खेती को नई जान दी है पहले पानी के लिए हम वर्ष पर निर्भर थे अब मेरे पास सिंचाई का अपना साधन है मेरे पास दो एकड़ जमीन है जिसमे खरीफ फसल धान 48 क्विंटल और रबी फसल 2024-25 मे गेहूँ 16 क्विंटल उत्पादन हुआ है कूप निर्माण के पहले धान 36 क्विटल होता था और रवि फसल के लिए दूसरे के बोर वेल से पानी लेना पड़ता था।अब मेरा खुद का कूप है जिसमे मै पंप की सहायता से खेत की सिंचाई कर रहा हु अब फसल उत्पादन बढ़ रहा है आय बढ़ रही है और जीवन में खुशहाली आई है आमदनी बढ़ाने से पारिवारिक जरुरतो को पूरा करना पहले से आसान हों गया है।

*कबीरधाम ज़िले में हों रहे कूप निर्माण पर एक नजर….*

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 147 हितग्राहियों की मांग पर 3 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक की लागत पर सिंचाई कूप निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया इसी तरह चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 86 हितग्राहियों के लिए कूप निर्माण स्वीकृत हुआ है जिसकी लागत राशि 2 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक है इन सभी कार्यों में हितग्राहियों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर भी मिल रहा है साथ ही सिंचाई का साधन घर में ही उपलब्ध हो रहा है बहुत से सिंचाई कप का निर्माण पूरा हो चुका है और हितग्राही इसकी सहायता से अपने खेतो एवं बाड़ी की सिंचाई कर फसल वृद्धि का लाभ उठा रहे हैं यह कहा जा सकता है कि कूप की सहायता से स्थानीय कृषक आर्थिक तरक्की की ओर अग्रसर हो रहे है।

—————————————-

*सीसी रोड़ निर्माण होने से व्यापार में आयेगी तेजी-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0

*सीसी रोड़ निर्माण होने से व्यापार में आयेगी तेजी-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0।सत्यम जनरल से महावीर स्वामी चौक सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत महावीर स्वामी वार्ड क्रमांक 23 में सत्यम जनरल स्टोर्स से लेकर महावीर स्वामी चौक तक प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी वार्ड पार्षद,व्यापारी गणों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने से एवं उखड़ी हुई सड़क के कारण क्षेत्र में धूल गड्ढों और अव्यवस्थित आवागमन की समस्या बना हुआ था व्यापारियों एवं स्थानीय परिवारों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग की जिसे ध्यान में रखते हुए इस मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की।

*समस्याओं का निराकरण ही पहली प्राथमिकता-नपाध्यक्ष*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया व्यापारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 23 का यह मार्ग लंबे समय से नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था आपकी समस्याएँ हमारी प्राथमिकता हैं और नगर में जहाँ भी असुविधा है उसे दूर करने का दायित्व पूरा पालिका टीम का है नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हम विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं अब यह सीसी रोड के बन जाने से न केवल धूल और गंदगी की समस्या समाप्त होगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी सुगमता मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कवर्धा शहर को स्वच्छ सुंदर व विकसित कवर्धा के रूप में निर्माण करना।

*व्यापारियों ने जताया आभार*

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान अब होने जा रहा है उनका कहना है कि नए सीसी रोड से आवागमन सुरक्षित होगा तथा आसपास के घरों और दुकानों को धूल से मुक्ति मिलेगी। वार्डवासियों ने नगर पालिका टीम एवं अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण होगा इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, वार्ड पार्षद एवं सभापति रिंकेश वैष्णव, पार्षद डोनेश राजपूत, सौखी आहिरवार, हरीश कुंभकार, जसवंत छाबड़ा अतुल देशलहरा, प्रेमचंद श्रीमाल, डॉ.अतुल जैन, जसवंत छाबड़ा, कमल आहूजा, अमित शर्मा, हरदीप सलूजा, राजेन्द्र शर्मा, कौशल कौशिक, हामिद सिद्विकी, सोनू चांवला, सुरजीत सिंह खुराना, गोल्डी बग्गा, श्याम चकोर, द्वारिका गुप्ता, सूचित बोथरा, अविनाश पारख, प्रमोद लुनिया, अनिल लुनिया, प्रतीक लुनिया सहित अधिक संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

—————————————-

*39 लाख 77 हजार की लागत से होगा सीसी रोड एवं नाली निर्माण*

0

39 लाख 77 हजार की लागत से होगा सीसी रोड एवं नाली निर्माण

0.नपा अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने वार्डवासियो के साथ किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- वार्ड क्रमांक 17 में होली क्रॉस स्कूल से लेकर पेट्रोल पंप (बिलासपुर रोड) तक जर्जर हो चुकी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया वर्षों से खराब सड़क और नाली की समस्या के कारण आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी खराब सड़क के कारण आवाजाही और भी मुश्किल हो जाती थी क्षेत्रवासियों की लंबी मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए अब इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए आज भूमिपूजन भी किया गया।

*वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि निर्माण कार्यों हेतु सीसी रोड के लिए 23.70 लाख रुपये तथा नाली निर्माण के लिए 16.07 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिससे वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा तथा लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क व्यवस्था प्राप्त होगी।

*वार्डवासियो ने जताया आभार*

वार्डवासियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनमानस की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों की शुरुआत करना सराहनीय पहल है भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति पार्षद बिहरि राम धुर्वे, रिंकेश वैष्णव, उपमुख्यमंत्री कार्यालय से नरेंद्र मानिकपुरी, प्रवीण परिहार, अनिल साहू, हरीश कुंभकार, जसवंत छाबड़ा, विजय लक्ष्मी तिवारी, तिलक कुर्रे, प्रमोद कुमार शुक्ला, कुमार कश्यप, उमेश कुंभकार,केशव जायसवाल,विनोद जायसवाल,जीवन मल्लाह,बलराम पाली सहित अधिक संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

—————————————-

*आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा*

0

जांजगीर–चांपा बिग ब्रेकिंग

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा जांजगीर–चांपा जिले के अकलतरा पहुँची।
यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस व भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
दोनों प्रमुख दलों पर आरोप लगाते हुए उन्हें “चोर” बताया तथा प्रदेश में परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया।

बताया गया कि छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा लगातार जिले–जिले, क्षेत्रों में पहुंच रही है और आगे भी जारी रहेगी।

*,, राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आरम्भ,,,*

0


लोरमी,,,,, राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के सात दिवसीय शिविर का आरम्भ कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह के नेतृत्व में हुआ।इस संदर्भ में डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई का आरम्भ समीपस्थ ग्राम बोड़तरा के बिलासा पब्लिक स्कूल में हुआ।यह शिविर 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक चलेगा। इस शिविर का थीम नशा मुक्त भारत के लिए युवा हैं। शिविर के आरम्भ में मुख्य अतिथि लोरमी के पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि ठाकुर भूपेंद्र सिंह के द्वारा मां सरस्वती,स्वामी विवेकानंद,महात्मा गांधी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तदोपरांत तुलसी एवं भानुप्रिया के द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति का अर्थ है किसी व्यक्ति को नशे की लत से छुटकारा दिलाने की प्रक्रिया। इसमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लोगों को नशीले पदार्थों जैसे शराब, तंबाकू और ड्रग्स से दूर रहने में मदद की जाती है।समाज के बदलते परिवेश में कुछ अलग करने की कामना, मानसिक तनाव और बहुत से शौक ऐसे कारण है जो नशे के प्रचलन को बढ़ा रहे हैं। इसका शिकार हमारी युवा पीढ़ी हो रही है। नशा करना युवाओं के लिए एक फैशन की तरह है जो प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। डॉ एस के जांगड़े ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। इन गतिविधियों में आमतौर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल होती है,एन एस एस के संयोजक डॉ एच एस राज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य नारा “मैं नहीं, बल्कि आप” है। यह नारा निःस्वार्थ सेवा और समाज के कल्याण पर जोर देता है, जिसमें व्यक्ति के बजाय दूसरों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। पी पी लाठिया ने कहा कि एन एस एस में व्यक्तिगत विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा शामिल हैं। स्वयंसेवकों को नेतृत्व, टीम वर्क और समस्या-समाधान जैसे व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है। शिविर आरम्भ समारोह के दौरान अरुण सिंह,गंगाराम जायसवाल,डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.मनीष कश्यप, प्रो गुरुदेव निषाद,सोनू साहू के साथ ही राजा कश्यप,ललित लाठियां, अमित साहू, गौरव ध्रुव
रानी कश्यप, प्रियंका साहू, भानुप्रिया, तुलसी,अदिति,अंजना स्वयंसेवक उपस्थित थे।

*एक ही दिन में जनसहयोग से स्टॉप डैम निर्माण ग्राम बिसौनी में जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने की अनोखी मिसाल*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अचानकमार अभ्यारण्य के सुदूर वनांचल स्थित वनग्राम बिसौनी में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या हर वर्ष विकराल रूप ले लेती है। इसी चुनौती से राहत दिलाने के लिए प्रयास A Small Step Foundation की टीम ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा—
गांव के समीप स्थित बरसाती नाले पर सामूहिक श्रमदान से स्टॉप डैम निर्माण।

टीम के सुझाव पर ग्रामीणों ने बिना किसी हिचक के पूर्ण सहमति जताई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ महामाई पंचायत के सरपंच श्री अमर धुर्वे ने भी इस पुनीत कार्य में पूरे उत्साह से सहयोग करने का संकल्प लिया।

रविवार की सुबह 8:00 बजे ग्राम बिसौनी का माहौल देखने लायक था—
गांव की महिलाएँ, पुरुष, बच्चे… सभी फावड़ा, गैंती और धमेली लेकर नाले की ओर पहुँच गए।
सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगातार मेहनत, श्रमदान और सामूहिक सहयोग की अनोखी तस्वीर देखने को मिली।

कुछ ही घंटों की मेहनत से अस्थायी स्टॉप डैम तैयार हो गया—और सबसे खास बात, यह सब बिना किसी लागत, सिर्फ जनसहयोग से संभव हुआ। काम पूरा होने के बाद प्रयास फाउंडेशन की टीम ने सभी श्रमिक ग्रामीणों को गरमा-गरम नमकीन और मिठाई का स्वल्पाहार प्रदान कर सम्मानित किया।

फाउंडेशन के इन प्रयासों ने न केवल पानी की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया, बल्कि ग्रामीणों में प्रकृति संरक्षण और जिम्मेदारी की नई चेतना भी जगाई।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने पानी की बचत, वर्षा जल-संचयन, स्वच्छ जल उपयोग, तथा पेड़-पौधों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सरल और व्यवहारिक सुझाव दिए।
इसके साथ ही नाले की सफाई, पौधारोपण, वाटर हार्वेस्टिंग, और कचरा प्रबंधन जैसी गतिविधियों ने गांव में पर्यावरण सुधार का सकारात्मक माहौल तैयार किया।

ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा—
“जल और प्रकृति बचाने की यह आवाज न केवल हमें जागरूक करती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद की नई रोशनी जगाती है।”

 

ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि जब समाज और संस्था मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
एक ही दिन में तैयार हुआ यह स्टॉप डैम इस बात का प्रतीक है कि संकल्प और सामूहिक प्रयास से बड़े चमत्कार भी रचे जा सकते हैं।

फाउंडेशन की टीम ने बताया कि उद्देश्य सिर्फ एक अभियान चलाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में ऐसा बदलाव लाना है कि हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बने।
टीम ने कहा—
“छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े बदलाव लाते हैं… और बिसौनी इसका जीता-जागता प्रमाण है।”

*डॉक्टर रेशमा राजपूत का बागपत में हुआ भव्य स्वागत*

0

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर की राशिद कॉलोनी में रहने वाले नासिर राजपूत की बेटी रेशमा राजपूत ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर से प्रथम श्रेणी में बीएएमएस की डिग्री प्राप्त की है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर के दीक्षांत समारोह से बागपत पहुँचने पर डॉक्टर रेशमा राजपूत का नगर के लोगों ने फूलमाला पहनाकर, गुलदस्ता व उपहार भेंट कर भव्य स्वागत किया। सम्मान समारोह में महामहिम राष्ट्रपति जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित व इंटरनेशनल अवार्डी वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत सहित अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विपुल जैन ने डॉक्टर रेशमा राजपूत के पिता नासिर और उनकी माता आशमा की जमकर प्रशंसा की। कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद जिस प्रकार इन दोनों ने अपने बच्चों की जो अच्छे से परवरिश की व उनकी पढ़ाई-लिखाई कराई वो काबिले तारीफ है। विपुल जैन ने बताया कि रेशमा राजपूत ने कक्षा 10 की शिक्षा वर्ष 2016 में जैन स्कूल बागपत नगर से, कक्षा 12 की शिक्षा वर्ष 2018 में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत नगर से प्राप्त की। वर्ष 2018 में ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर में बीएएमएस में एडमिशन लिया, वर्ष 2023 में बीएएमएस की शिक्षा पूर्ण कर महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून से इंटर्नशिप किया। विपुल जैन ने कहा कि डॉ रेशमा राजपूत ने अपनी इस उपलब्धि से अपने परिवार, धर्म और समाज को गौरवान्वित किया है। रेशमा की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। रेशमा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बहन-भाइयों, मामा नईम राणा, रिश्तेदारों, गुरुजनों व सहयोगियों को दिया। सम्मान समारोह का संचालन सुषमा रानी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर रेशमा राजपूत के पिता नासिर, माता आसमा, भाई जुनेद, नावेद, फरीद व जानिब, बहन गुलफसा, मामा नईम राणा, मामी हिना बेगम, बीएसपी नेता हाजी फिरोज, रोहित धनकड़, नीतीश भारद्वाज सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

*नवा रायपुर मेडिसिटी: मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़*

0

*नवा रायपुर मेडिसिटी: मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़*

*हेल्थकेयर हब बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है अटल नगर*

रायपुर/ स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान किसी भी विकसित समाज की असली नींव होते हैं। भारत जब वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ हमारी प्रमुख प्राथमिकता बन चुकी हैं। इसी दृष्टि से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में विकसित की जा रही ‘मेडिसिटी’ परियोजना न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवा के नए युग की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी और भविष्यगामी स्वास्थ्य पहल के रूप में उभर रही है।

नवा रायपुर अटल नगर पहले से ही शिक्षा, परिवहन, उद्योग और आधुनिक शहरी ढांचे का प्रमुख केंद्र रहा है। अब मेडिसिटी इसे राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थकेयर की राजधानी के रूप में स्थापित करने जा रहा है। अत्याधुनिक कनेक्टिविटी, व्यापक परिवहन नेटवर्क और भौगोलिक दृष्टि से रणनीतिक स्थिति नवा रायपुर को न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख गंतव्य बना रही है। हर वर्ष 7 करोड़ से अधिक यात्री यहां के एयरपोर्ट और रेल सेवाओं का उपयोग करते हैं, और जल्द ही शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बाद मेडिकल टूरिज्म के विस्तृत अवसर यहां खुलने वाले हैं।

सेक्टर 36–37 में 200 एकड़ में विकसित की जा रही मेडिसिटी में 5,000 से अधिक बेड की क्षमता और देश के अग्रणी हेल्थकेयर समूहों की भागीदारी इस परियोजना को देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य शहर के रूप में स्थापित करेगी।

मेडिसिटी में मेडिकल यूनिवर्सिटी, नर्सिंग कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित किए जा रहे हैं ताकि डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल पेशेवरों की नई और सक्षम पीढ़ी तैयार हो सके। कार्डियोलॉजी, कैंसर साइंस, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और मल्टी–स्पेशियलिटी अस्पतालों के साथ अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक्स लैब्स यहां स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे। मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवासीय परिसर, छात्रावास, होटल और धर्मशाला जैसी सुविधाएँ इस पूरे क्षेत्र को एक व्यवस्थित ह्यूमन–सेंट्रिक मेडिकल ज़ोन में बदल देंगी। ‘वॉक-टू-हॉस्पिटल’ मॉडल, पर्यावरण अनुकूल डिजाइन, सुगम सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी और पीएमजेएवाई व सीजीएचएस जैसी योजनाओं के तहत किफायती उपचार सेवाएँ इस परियोजना को पूरी तरह समावेशी बनाती हैं।

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर में पहले से सक्रिय उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान इस संरचना को और भी मजबूत आधार प्रदान करते हैं। श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल 2012 से बाल हृदय रोग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अग्रणी केंद्र है, जहाँ भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अफ्रीकी देशों से भी मरीज आते हैं। वहीं 2018 से संचालित 170 बिस्तरों वाला बालको कैंसर हॉस्पिटल सेंट्रल इंडिया के 500–600 किमी के दायरे में अत्याधुनिक कैंसर उपचार उपलब्ध कराता है। रायपुर का स्वच्छ वातावरण और कम जीवन–यापन लागत मरीजों के लिए इसे और उपयुक्त बनाती है।

मेडिसिटी केवल एक स्वास्थ्य परियोजना नहीं बल्कि आर्थिक गतिविधियों का भी विशाल केंद्र बनेगी। स्वास्थ्य, फार्मा, वेलनेस और सपोर्ट सेवाओं में हजारों रोजगार सृजित होंगे। इसके आसपास किफायती आवास, व्यापारिक प्रतिष्ठान और नई सेवा गतिविधियों का विस्तार राज्य की जीडीपी में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

नवा रायपुर मेडिसिटी छत्तीसगढ़ सरकार का वह संकल्प है जो कहता है—सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, कम लागत में उच्च सुविधा और सुरक्षित जीवन की गारंटी। यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि भारत के स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित भविष्य की नई परिभाषा है। आने वाले वर्षों में नवा रायपुर अटल नगर मेडिसिटी न सिर्फ मध्य भारत बल्कि पूरे देश के स्वास्थ्य परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श हेल्थकेयर मॉडल के रूप में स्थापित होगी।

*नवा रायपुर मेडिसिटी छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का ऐसा इंजन बनेगी, जो आने वाले दशकों तक राज्य की विकास रफ्तार को नई दिशा देगा। 200 एकड़ में विकसित हो रही यह विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सिटी न सिर्फ उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करेगी, बल्कि स्वास्थ्य, फार्मा, वेलनेस, शिक्षा और सेवा क्षेत्रों में हजारों रोजगार सृजित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देगी। एम्स, बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट, मेडिकल यूनिवर्सिटी और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों की स्थापना से नवा रायपुर राष्ट्रीय हेल्थ हब के रूप में उभरेगा। मेडिसिटी का मॉडल ‘सुलभता, किफायत और उच्च गुणवत्ता’ के सिद्धांतों पर आधारित है और यह आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म, रिसर्च और हेल्थ इकोनॉमी का अग्रणी केंद्र बनाएगा।-वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी*

*नवा रायपुर अटल नगर में विकसित की जा रही मेडिसिटी मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत है। 200 एकड़ में विकसित हो रहा यह विशाल हेल्थकेयर सिटी आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ ही नहीं, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र सहित पूरे क्षेत्र को अत्याधुनिक, सुलभ और किफायती चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा। ‘नवा रायपुर मेडिसिटी’ उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएँ, मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और मेडिकल टूरिज्म सभी को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए भारत के विकसित भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगी। – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*Digital Chhattisgarh: A lifeline that supported a daughter miles away*

0

*Digital Chhattisgarh: A lifeline that supported a daughter miles away*

*Technology bridges the distance — an example of “Digital Chhattisgarh” in action*

*Living in Bhubaneswar, Smt Sonam Tripathi obtained her late father’s digital death certificate from Bilaspur*

*State’s digital framework turned a complex task into an easy process*

Raipur, //The Digital India initiative and the e-services of the Chhattisgarh Government have not only simplified public services but also ensured significant time, effort, and resource savings for citizens. The experience of Bhubaneswar-based Smt. Sonam Tripathi stands as an honest and relatable example of how digital services can solve urgent family challenges seamlessly. She was able to obtain her late father’s digital death certificate and transfer her ailing mother’s bank account to Bhubaneswar without any obstacles.

After her marriage, Smt. Tripathi settled in Bhubaneswar, while her parents continued to live in Bilaspur. Following her father’s passing, the Bilaspur municipal office issued a physical death certificate. However, when her mother’s health deteriorated, and she had to bring her to Bhubaneswar, the bank required a digital death certificate—something she was unaware of, resulting in unavoidable delays. The need for this document created uncertainty during an already difficult time.

*Technology and “Digital Chhattisgarh” came to the rescue*

Searching for a solution, Smt. Tripathi used the internet to find the contact details of the state’s Birth and Death Registration Office. She contacted the official directly from Bhubaneswar. The staff member guided her through the “simple online procedure”, the documents required and the steps for certificate retrieval.
With the help of the digital system, the certificate became available online within a few days, and the bank formalities were completed promptly.

*“Digital services save time and eliminate difficulties” — Smt. Sonam Tripathi*

Smt. Tripathi shared that early awareness of the digital process would have enabled her to resolve her work even faster. She emphasised that essential documents should be prepared in advance to avoid hurdles in banking, pensions, property matters and government assistance. She said the entire procedure—completed from Bhubaneswar—proved how “access to information, use of technology and digital governance” can simplify even the most complex tasks.

*Digital Chhattisgarh: Government services now available at ‘one click’*

In recent years, the state’s progress in digital birth-death registration, grievance redressal, certificate delivery and online applications has significantly reduced public inconvenience. From Bilaspur to Bastar, citizens can now obtain certificates, track applications, and access services from the comfort of their own homes. The system has ensured “greater transparency, faster processes and dependable outcomes”.

Smt. Tripathi’s experience serves as an inspiration for citizens still hesitant about digital procedures. It demonstrates that with timely information, supportive administration and modern e-governance, essential tasks can be completed “swiftly, smoothly and without stress”.

Digital Chhattisgarh not only highlights the achievement of the state’s digital transformation but also shows how the Digital India mission is delivering “real, meaningful change” in people’s daily lives.

Chhattisgarh’s digital services are now transforming the lives of ordinary people. Even while living in Bhubaneswar, Smt. Sonam Tripathi was able to obtain her late father’s digital death certificate from Bilaspur and complete her mother’s bank account transfer without any difficulty — a testament to the transparency, reliability and efficiency of our e-governance system. The goal of “Digital Chhattisgarh” is to ensure that every citizen receives government services quickly and easily, from home, with just one click. Smt. Tripathi’s experience underlines the success of the Digital India initiative and the state government’s citizen-centric governance. — Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai