Home Blog Page 299

**मुंगेली में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की भव्य शुरुआत**

0

*परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में प्रदेश स्तरीय सतनाम शोभायात्रा का दिव्य शंखनाद*

*मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम में बढ़ी गरिमा*

*गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति, मुंगेली में उमड़ा आस्था का सैलाब*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/रायपुर/छत्तीसगढ़ — गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सतनामी समाज के गौरव, आन-बान-शान, आदेशक, निर्देशक, मार्गदर्शक एवं परम पूजनीय गुरु बालदास साहेब जी के पावन सानिध्य में प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा का अत्यंत दिव्यता और गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ।

प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी गुरु प्रकाश पर्व की शुरुआत मुंगेली स्थित सतनाम भवन के शेतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना से की गई, जहाँ परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी ने मानव समाज एवं समस्त संत समाज के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं। इस पवित्र आयोजन में गुरुदेव जी के साथ सतधारी गुरु सोमेश बाबा जी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, एवं गुरु सौरभ साहेब जी की संयुक्त उपस्थिति ने गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व को अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा, उत्साह एवं भव्यता प्रदान की। चारों गुरुजनों का एक साथ उपस्थित होना समाज के लिए सौभाग्य एवं गौरव का क्षण रहा।

शोभायात्रा के दौरान परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी तथा सतधारी गुरु सोमेश बाबा जी भव्य रथ में विराजमान होकर श्रद्धालुओं के अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं गुरु सौरभ साहेब जी घोड़े पर सुशोभित होकर समाजजनों का अभिनंदन ग्रहण कर रहे थे। गुरुजनों के दर्शन हेतु नगर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।

डीजे धुमाल, रथ-बग्गी, आतिशबाजी एवं साहेब सतनाम के जयघोष से पूरा मुंगेली शहर सतनाममय हो उठा। भव्य शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए मंडी प्रांगण पहुँची, जहाँ आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चारों गुरुजनों ने मंच से समाज को गुरुवाणी के माध्यम से आशीर्वचनों की वर्षा करते हुए गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व प्रारंभ की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। गुरुजनों के सान्निध्य में उपस्थित श्रद्धालु, समाजजन एवं संत-समाज आध्यात्मिक उत्साह से अभिभूत रहे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, विभिन्न राजमहंत, जिला महंत, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सतनामी समाज के वरिष्ठजनों, सदस्यों एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। पूरे कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अखिल भारतीय सतनाम सेना मुंगेली, सतनामी समाज के पदाधिकारीगण, युवा साथियों, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं को गुरुजनों ने हृदय से आशीर्वाद और बधाई प्रदान की।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की ‘‘पहल’’ कार्यक्रय के तहत अभिनव पहल मुक – बधिर बच्चो को घुमाया गया व्यापार मेला*

0

➡ *मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा जिले मे *पहल कार्यक्रम* के तहत अभिनव पहल करते हुये जिले के मुक – बधिर बच्चों को उत्साहित करने एवं अच्छा पल देने के लिये मुक – बधिर बच्चों को जिले के बीआर साव स्कुल मैदान स्थित आयोजित व्यापार मेला मुंगेली मे ले जाने भ्रमण एवं झुला – झुलाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमे ‘‘पहल’’ कार्यक्रम के तहत मुक – बधिर बच्चों को पुलिस अधीक्षक श्री पटेल की पहल पर मेले का भ्रमण कराया गया। मेला भ्रमण के दौरान मुक – बधिर बच्चो ने झुुला, रेलगाड़ी, घोड़ा झुला समेत विभिन्न झूलों का आनंद लिया और झुला झूलते हुए बच्चों ने खूब हूटिंग भी की। इस दौरान बच्चों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी, वे एक दूसरे को इशारा कर – करके अपनी खुशियों को प्रकट कर रहे थे। सभी बच्चे काफी प्रफुल्लित एवं आनंदित थे।


मुुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुखबधिर बच्चों को भ्रमण कराते हुये मुखबधिर छात्र-छात्राओं ने मेला का आनंद लेते हुये सभी ने चाट, पकौड़ी, गुपचुप खाये व सभी बच्चे मनपसंद से आनंदित होते हुये अलग – अलग खिलौने पंसद किये सभी बच्चो को चश्मा व अनेक प्रकार के खिलौने दिया गया एवं बच्चोे को *पहल कार्यक्रय* के तहत मेला मे बैनर पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा नियमों व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमो की जागरूकता हेतु अपील की गई।
मेला भ्रमण मे पुलिस विभाग से सुशील कुमार बंछोर सायबर सेल प्रभारी, शत्रुहन खुंटे, जितेन्द्र सिंह, बबीता श्रीवास व श्रीमती शैलजा स्वामी (शिक्षाविद), श्रीमती जया गुप्ता (समाजसेविका) एवं मुक – बधिर छात्र – छात्रायें उपस्थित रही।

*स्टार्स ऑफ प टुमारो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित मुंगेली व्यापार मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित हुआ । * 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली इसका समापन कोलकाता की रॉक बैंड म्यूजिक एंड डांस टीम के द्वारा भव्य और आकर्षक रूपों में रंगारंग प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ । कोलकाता की इस टीम के द्वारा बेहद ही शानदार प्रस्तुति दी गई । बैंड के संगीत के दोनों के साथ लोग देर रात तक में झूमते रहे ।
इसके पूर्व मुंगेली व्यापार मेला के सातवें और आखिरी दिन दोपहर में छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई । जिसमें श्रीमती ललिता श्रीवास ने प्रथम, श्रीमती प्रीति गोसाई ने द्वितीय एवं श्रीमती वर्षा रात्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच छत्तीसगढ़ी व्यंजन से सजा हुआ था, आयोजकों और दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुत्फ उठाया । इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती सुलोचना सुनील पांडे, श्रीमती विनिया राजू सिंह एवं श्रीमती रीना भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहीं । संध्याकालीन कार्यक्रम में मुंगेली गाट टैलेंट 2025 संपन्न हुआ । जिसमें जिले के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । मंच से गायन, वादन, डांस, मिमिक्री, कत्थक जैसे कला का प्रदर्शन किया गया । इस प्रतियोगिता में वोकल क्वीन ग्रुप ने प्रथम, रिया कश्यप ने द्वितीय एवं भूमि मानिकपुरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । मुंगेली गाट टैलेंट 2025 की निर्णय के रूप में श्रीमती विभा मसीह, शुभांगी कुलदीप एवं राहुल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे । इसके साथ ही प्रतिवर्ष की तरह स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम नवरात्रि में दुर्गा उत्सव झांकी प्रतियोगिता के टीम में से दुर्गा उत्सव समिति तीन समिति को मंच से सम्मानित करती है । इसी क्रम में व्यापार मेला 2025 में सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति मुंगेली को प्रथम, हनुमंत दुर्गा उत्सव समिति मुंगेली को द्वितीय एवं ओम बाल दुर्गा उत्सव समिति मुंगेली को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया ।
रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले की गरिमामय उपस्थिति रही । अतिथियों के दीप प्रज्वलन व स्वागत के पश्चात स्टार्स ऑफ टुमारो के अध्यक्ष महावीर सिंह ने सफल आयोजन में अपने संरक्षकों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद मुंगेली, जिले के समस्त नगर वासियों का अपने टीम की ओर से स्वागत किया । तत्पश्चात संयोजक रामपाल सिंह ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा- हम मुंगेली जिले को व्यापारिक दृष्टि से आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं । इसके साथ ही क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत करके आगे बढ़ाने की इच्छा रखते हैं । पर्यावरण के क्षेत्र में हम नगर में हरिहर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली के माध्यम से वृक्षारोपण करके लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का हमारा प्रयास जारी है ।

इसमें आप सब की सहभागिता हमें आगे बढ़ाने की अप प्रेरित कर रही है । तत्पश्चात उद्बोधन के क्रम में पुन्नूलाल मोहले ने कहा – यहां देश भर के व्यापारियों का प्रतिवर्ष आगमन होता है। इस तरह का मेला देखने के लिए हमें दूसरे बड़े शहर जाना पड़ता था । जो अब हमारे शहर मुंगेली में स्टार्स ऑफ टुमारो के माध्यम से देखने को मिल जाता है। लोगों को भव्य और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिल जाता है । इसके लिए मैं संयोजक रामपाल सिंह सहित स्टार्स ऑफ टुमारो की पूरी टीम को बधाई देता हूं । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी ने कहा- मुंगेली व्यापार मेला के बारे में बोलने का नहीं समझने का विषय है । यह ऐसी संस्था है जो पूरे मुंगेली को एक साथ जोड़ देती है। इनके द्वारा सांस्कृतिक, व्यापारिक और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य निरंतर किया जाता है। इस अवसर पर मैं संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष भाई महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव और कोषाध्यक्ष छोटे भाई धनराज परिहार के साथ ही पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं । स्टार्स ऑफ टुमारो की ओर से कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने इस आयोजन की सफलता के लिए नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया । साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन के लिए नगर वासियों का सहयोग मिलता रहेगा । कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन टीम के सहसंयोजक रामशरण यादव ने किया । इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमारो के इस भव्य आयोजन को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार में बड़ी भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों को भी सम्मानित किया गया । व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आईजी श्री अजय यादव, एसपी श्री अभिषेक पल्लव, एएसपी श्री पंकज शुक्ला तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री आदित्य कुमार, श्रीमती अंशिका जैन, श्री प्रतिक दादा साहेब और श्रीमती मानषी उपस्थित थे।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai meets delegation of trainee IPS Officer*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai meets delegation of trainee IPS Officer*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai met a delegation of trainee IPS officers at the Chief Minister’s Residence Office in Raipur on December 1. During the meeting, an extensive discussion was held on key issues related to the administrative setup and law and order situation in the state. Chief Minister Shri Sai advised the officers to work with commitment, sensitivity and vigilance.

CM stated that maintaining law and order in the tribal and forest area of Chhattisgarh is a challenging responsibility. He added that officers posted in such areas must remain alert and discharge their duties promptly, responsibly and with a sensitive approach.

Wishing all trainee IPS officers a bright future, Chief Minister Shri Sai encouraged them to contribute towards further strengthening the state’s law-and-order framework.

IG Shri Ajay Yadav, SP Shri Abhishek Pallav, ASP Shri Pankaj Shukla and trainee IPS officers Shri Aditya Kumar, Smt Anshika Jain, Shri Pratik Dadasaheb and Smt. Manashi were present.

*अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास*

0

*अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास*

*इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पहली बार इतिहास रचते हुए 22 से 29 नवम्बर 2025 तक इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया।

छत्तीसगढ़ टीम ने अमेरिका, कोलंबिया, इंडियन पोलो एसोसिएशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा कर यह गौरव अर्जित किया। यह उपलब्धि आदिवासी युवाओं की खेल जगत में बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कई संस्थानों का संयुक्त योगदान रहा जिसमे छत्तीसगढ़ शासन,भारतीय सेना (एनसीसी),दंतेवाड़ा जिला प्रशासन,कांकेर जिला प्रशासन,ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी, रायपुर मुख्य रूप से शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्यों में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह, एनसीसी,लांस नदिम अली (सेवानिवृत्त),वेदिका शरण,चित्रभानु सिंह,सैमुअल विश्वकर्मा,गोलू राम कश्यप,सुभाष लेकामि,देवकी कड़ती शामिल रहे। इससे पूर्व भी कु. वेदिका शरण ने सितंबर 2025 में बेंगलुरु में आयोजित घुड़सवारी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आयु वर्ग में भारत में दूसरा तथा विश्व स्तर पर 15 वा स्थान प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है l

उल्लेखनीय है कि “खेल से शक्ति” पहल के अंतर्गत दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को घुड़सवारी और पोलो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी द्वारा भारतीय सेना के अनुभवी पोलो खिलाड़ियों के सहयोग से संचालित किया गया।

यह पहल आदिवासी युवाओं को खेल, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अवनीश शरण और घुड़सवारी प्रशिक्षक सुश्री गीता दहिया उपस्थित रहे।

**अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस का प्रहार*

0

**अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस का प्रहार*
*
🔶 *थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जप्त की है।*

🔶 **आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।*
🔶* *नाम आरोपी जीवन लाल डांडेकर पिता मोहम्मद राम उम्र 45 वर्ष उम्र निवासी ग्राम कुकुरदीखुर्द थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर –मामले का संक्षिप्त विवरण इन प्रकार है कि,चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत श्रीमान रजनेश सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देश पर थाना पचपेड़ी में दिनांक 30.11.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुकुरदीखुर्द में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल राहगीर गवाह को लेकर आरोपी जीवन लाल डांडेकर निवासी ग्राम कुकुरदीखुर्द के सकुनत पर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी जीवन दांडेकर पिता मोहम्मद राम निवासी ग्राम कुकुरदीखुर्द थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के कब्जे से 15.00 लीटर लीटर महुआ शराब कीमती 3000 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

🔶 *पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।*

♦️ *अवैध रूप से शराब का बिक्री करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *अवैध रूप से शराब का बिक्री करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से 65 नग देशी प्लेन एवं मसाला शराब एवं मोसा एक्टिवा किया गया जप्त।*
♦️ *आरोपी को स्वदेशी प्लजा के सामने से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- 1.महावीर कौशिक पिता स्व. सोनू राम कौशिक उम्र 58 वर्ष सा ग्राम खम्हरिया थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग.*
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम एवं कड़ी कार्यवही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया था जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर निरी कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध रूप शराब की बिक्री करने वाले आरोपीयो कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी में देशी मंदिरा प्लेन एवं मसाला शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिये ले जा रहा कि सूचना पर तत्काल सीएमडी चैक के आगे स्वदेशी प्लाजा पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति एक्टिवा क्रमांक सी जी 10 बी डी 3328 को रोककर चेक करने पर उसके थैला एवं डिक्की से 65 नग देशी प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ मिला आरोपी के कब्जे से कुल 65 नग शराब एवं एक्टिवा क्रमांक सी जी 10 बी डी 3328 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

*🔶✨ आमजनों को तलवार लहराकर भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार ✨🔶*

0

*🔶✨ आमजनों को तलवार लहराकर भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार ✨🔶*

✨🔶 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही ✨🔶

आशीष कश्यप बिलासपुर :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 01/12/2025 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त् हुआ कि ग्राम सेमरताल धान मंडी के सामने में एक व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ ,गवाह के रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी कर आमजनों को तलवार लहराकर भयभीत करने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया पुछताछ करने पर उसने अपना नाम जय प्रकाश मानिकपुरी पिता स्व रामायण दास उम्र- 39 वर्ष निवासी ग्राम सेमरताल थाना कोनी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जिससे समक्ष गवाहन एक लोहे का तलवार जिसकी कुल लम्बाई 34 इंच, तलवार का फल के सामने का भाग तेज नुकीला बरामद किया गया, आरोपी जय प्रकाश मानिकपुरी को नोटिस दिये जाने पर बरामद लोहे के तलवार के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लेख किया ।जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोनी में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कोनी पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, सूझबूझ एवं कड़ी मेहनत से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*विवेकानंद विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में गीता जयंती मनाया गया *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगर के हृदय स्थल पर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में अगहन मास के शुक्ल पक्ष का एकादशी जिसे मोक्षदा अर्थात मोक्ष प्रदान करने वाला के रूप में प्रचलित है। गीता जयंती विद्यालय में विगत 24 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस श्लोक गायन, निबंध, रंगोली व व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें निबंध में प्राथमिक स्तर पर भूमिका कश्यप(प्रथम), महक यादव(द्वितीय), लतेश्वरी साहू(तृतीय) , माध्यमिक स्तर पर मानवी सिंह ठाकुर(प्रथम) नवीन साहू (द्वितीय), कमलेश्वरी साहू(तृतीय) एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर पूजा चंद्राकर (प्रथम) , मान्या सिंह ठाकुर (द्वितीय), हेमलता सप्रे (तृतीय) स्थान‌ पर रहे। रंगोली में प्राथमिक स्तर पर सूरभि यादव (प्रथम), दिशा कुंभकार (द्वितीय), रितु सोनकर (तृतीय) , माध्यमिक स्तर पर डिम्पी यादव (प्रथम), रुद्र सोनकर व भावना यादव(द्वितीय), नवीन पैकरा (तृतीय) एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर शिखा साहू (प्रथम) , नम्रता घृतलहरे (द्वितीय), यामिनी सुप्रे व दिव्या यादव (तृतीय) स्थान‌ पर रहे।‌ श्लोक गायन में माध्यमिक स्तर पर सुषमा साहू(प्रथम) चांदनी जोशी (द्वितीय), भाविका देवांगन(तृतीय) एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर चित्रांजलि साहू (प्रथम) , आरती पटेल (द्वितीय), रुचि केशरवानी (तृतीय) स्थान‌ पर रहे।‌ तथा व्याख्यान प्रतियोगिता में हिमांशी साहू (प्रथम) पंकज चंद्राकर (द्वितीय)‌ व प्रिया चंद्राकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में श्री गीता का पूजन, पठन, हवन तथा पं. श्री अयोध्या प्रसाद के श्री मुख से श्री गीता का व्याख्यान किया गया।

इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति श्री दिनेश सोनी जिला अध्यक्ष(वि. हि. प) ,‌ यशवंत सिंह सह मंत्री(वि. हि. प) , पद्मराज सिंह जिला मंत्री, मनोज मिश्रा जिला सह मंत्री, प्रकाश संतवानी, कोमल शर्मा छ.ग. चेंबर ऑफ कॉमर्स महामंत्री सम्मिलित होकर कार्यक्रम में प्रतिभागीय छात्र-छात्राओं को पुरस्कारप्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्री पारथलाल कुलमित्र , सचिव श्री स्वारथ कुलमित्र, सुखनंदन यादव व जगदीश देवांगन ने किया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।