Home Blog Page 298

 *सूखे नशे ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*सूखे नशे ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत ब्राउन शुगर के साथ 02 आरोपी के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

➡️ *आरोपीयो से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बजन 15 ग्राम ग्राम कीमती 75000 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये व 02 नग मोबाइल कीमती 10000 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन 01 मोटरसायकल कीमती 30000 कुल कीमती 115000 रूपये जप्त*

➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 04.12.2025 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि 01 मोटरसायकल में 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये बिलासपुर से मुंगेली तरफ आने वाले है कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया।

सूचना तस्दीकी हेतू बिलासपुर रोड गीधा बाईपास मे घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही हेतु अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम 16.10 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से मोटर सायकल पैसन पो मो०सा क्रमांक सीजी 11 AK 2166 आते दिखा जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा ग्राम गीधा बाईपास पर घेराबंदी कर रोका गया, मोटर सायकल मे 02 व्यक्ति थे, जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये गवाहो के समक्ष मोटरसायकल एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई, तलाशी दौरान आदित्य शर्मा के कब्जे से (1) एक सीलबंद सफेद कलर के छोटे पालिथीन पैकेट के अंदर रखा ब्राउन शुगर, पन्नी सहित वजन 10 ग्राम (दस ग्राम), कीमती करीबन 50,000/-रुपये व एक नग रियल कपंनी का मोबाईल नगदी 600 रू व घटना में प्रयुक्त पैसन प्रो मो० सा क्रमाक सीजी 11 AK 2166 एवं आरोपी दीपक सिंह छत्री के कब्जे से (1) एक सीलबंद ब्राउन रंग के छोटे पैकेट के अंदर रखा ब्राउन शुगर, पन्नी सहित वजन 05 ग्राम (पांच ग्राम), कीमती करीबन 25000/- रुपये, व एक नग एनड्राड मोबाईल व 01 कीपैड मोबाईल नगदी 400 रूपये
दोनो से प्राप्त मादक पदार्थ, मोबाइल, मोटर सायकल की जुमला कीमती 1,15,000 रूपये को विधिवत जप्त कर (1) आदित्य शर्मा (2) दीपक सिंह छत्री के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्र.527/25 धारा 21, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी आदित्य शर्मा एवं व दीपक सिंह छत्री को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

*अपील :-* मुंगेली पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

*गिरफ्तार आरोपियों का नाम*

(1) आदित्य शर्मा पिता होरीलाल शर्मा उम्र 24 साल निवासी शिवपुर मुंगेली थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली,

(2) दीपक सिंह छत्री पिता स्व० रामभाउ छत्री उम्र 30 वर्ष निवासी शिवपुर थाना सिटी कोतवाली

*जप्ती :-*
1. ब्राउन शुगर वजन 15 ग्राम कीमती 75000 रूपये
2. नगदी रकम 1000 रूपये
3. मोबाईल 03 नग कीमती 10000 रूपये
4. तस्करी में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल कीमती 30000 रूपये

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी सिटी कोतवाली मुंगेली, श्री कार्तिकेश्वर जांगडे, साइबर सेल प्रभारी उप निरी. सुशील कुमार बंछोर, सउनि ईश्वर राजपूत प्र.आर.नरेश यादव, नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे,रवि जांगड़े आर. भेषज पाण्डेकर,राहुल यादव, गिरीराज सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज, रवि डाहिरे, रामकिशोर कश्यप की अहम भुमिका रही।

*नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका दस्तयाब करने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*
*रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर गुम बालिका सहित आरोपी गिरफ्तार।*
*शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया नाबालिक से दुष्कर्म।*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
शुभम ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर उम्र 22 वर्ष, निवासी भूकम्प अटल आवास म.नं. आई/6, बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 01.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 14 वर्ष की है जो दिनांक 01.12.2025 के दोपहर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 02.12.2025 को पतासाजी दौरान सूचना मिला कि अपहृत बालिका का जान पहचान शुभम ठाकुर के साथ है, वह भी घर में नहीं है, जिससे शुभम ठाकुर का पता तलाश करने पर अपहृत बालिका को घर में छोड़कर फरार हो गया, जिससे नाबालिक बालिका को परिजनो के समक्ष दस्तयाब कर पूछताछ कर कथन लिया गया जो आरोपी शुभम ठाकुर के द्वारा शादी करके पत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर बहला फूसलाकर ले जाना एवं शारीरिक संबंध बनाना बताई जिससे आरोपी शुभम ठाकुर का पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 05.12.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि शुभम ठाकुर नूतन चौक के आसपास घूम रहा है, मुखबीर की उक्त सूचना के संबंध मंे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी शुभम ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*सुहागरात पर गायब हुई दुल्‍हन, मचा बवाल, ये वजह आई सामने*

0

*सुहागरात पर गायब हुई दुल्‍हन, मचा बवाल, ये वजह आई सामने*

लखनऊ। दुल्‍हनों को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें आ रही है। ताजा खबर उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर से आई है। यहां एक दुल्‍हन सुहागरात पर गायब हो गई। इसके बाद बवाल मच गया। तलाशी के बाद दुल्‍हन मिली। पूछताछ में उसने वजह सामने आई।मामला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र का है। यहां रविवार की रात एक युवक की शादी हुई। दुल्हन शादी के बाद सोमवार को ससुराल आई। पूरा दिन वहीं रही।सुहागरात को करीब 1 बजे दूल्हे की नींद खुली तो उसने देखा कि दुल्हन पास नहीं है। इसके बाद ससुराल में हड़कंप मच गया। परिवार और रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की, पुलिस को सूचना दी गई।तलाशी के बाद दुल्हन गांव के बाहरी रास्ते (गांव से करीब 2 किमी दूरी) पर बैठी मिली। पुलिस और परिवार की जांच में पाया गया कि दुल्हन शादी से पहले ही किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम-संबंध में थी।

बताया जा रहा है कि वह उस प्रेम संबंध को छोड़ना नहीं चाह रही थी। इसलिए शादी के पहले दिन ही ससुराल छोड़कर भाग गई। दुल्‍हन का प्रेमी पहले से ही दो बच्‍चों का बाप है।इस घटना के बाद दोनों परिवारों में बहुत विवाद हुआ। एक दूसरे पर आरोप लगाए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद विवाद निपट गया। दुल्हन को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया गया।

दूल्हे ने साफ कर दिया कि अब वह दुल्हन को अपने साथ नहीं रखेगा। थाने में पंचायत बैठी। आख़िरकार दोनों पक्षो में अलग-अलग रहने पर समझौता हो गया।

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जिले मे सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जिले मे सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡ *थाना जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत आरोपी रितिक साहू कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार*

➡ *आरोपी रितिक साहू के कब्जे से नगद 4500 रूपये, कागज एवं वॉटस अप मे सट्टा पट्टी 01 नग मोबाइल कीमती 10000 रूपये, 01 डाट पेन को किया गया जप्त*

➡ *आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्र. 187/25 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत किया गया कार्यवाही*

• *वर्ष की समाप्ति के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा ली गई बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक।*

0

• *वर्ष की समाप्ति के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा ली गई बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक।*

• *31 दिसम्बर 2025 के पूर्व थानों में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत, विभागीय जॉच एवं अनसुलझे प्रकरणों के निराकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित कर निराकरण हेतु दिये गये निर्देश।*

• *नवीन कानून से संबंधित पोर्टल यथा- ई-साक्ष्य, ई-संमस, नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, आई.ओ. मितान, एनसीसीआरपी पोर्टल इत्यादि पर जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाही की हुई समीक्षा।*

• *अवैध शराब की डिमाण्ड एवं सप्लाई पर सतत निगाह रखने तथा इसे पूर्णरूप से प्रतिबंधित किये जाने तथा संगठित जुआ-सट्टा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने दिये गये निर्देश।*

• *थानों में बीट पुलिसिंग की समीक्षा कर बीट सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन के सबंध में दिये गये निर्देश।*

• *लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के प्रकरणों को वर्ष की समाप्ति के पूर्व निराकृत किये जाने दिये गये निर्देश।*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- दिनांक 03.12.2025 को डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें मुख्यतः वर्ष 2023, 2024 तथा 2025 के आापराधिक आंकड़ो की समीक्षा तथा जिलों में बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ नवीन कानून के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-संमस नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, आई.ओ. मितान, एनसीसीआरपी पोर्टल इत्यादि पर जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ अन्य गंभीर प्रकृति के प्रकरणों की सतत विवेचना करते हुए यथाशीघ्र विधिसम्मत निराकरण किये जाने तथा 31 दिसम्बर 2025 की समाप्ति के पूर्व लंबित अपराध, मर्ग प्रकरण तथा चालान, लंबित शिकायत, लंबित विभागीय जॉच के निराकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित कर इसका निराकरण करने निर्देशित किया गया।

सड़क दुघटनाओं में कमी लाये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने कहा गया। पशु तस्करी, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात कराने की कार्यवाही की जावे।

संपत्ति संबंधी अपराधों में की गई रिपोर्ट पर त्वरित अपराध पंजीयन कर उसका निराकरण करने तथा अपहृत संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। चोरी के अपराधों के निकाल के लिए टीम बनाकर कार्यवाही करने कहा गया।

जिलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ बाउण्ड ओव्हर कराने तथा पिछली कार्यवाही के सापेक्ष आने वाले समय में इन कार्यवाहियों में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया।

जिलों में संगठित जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक अपराध पर पूर्णतः अंकुश लाने के साथ-साथ अवैध शराब की डिमाण्ड एवं सप्लाई पर निगाह रखते हुए अवैध शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने निर्देशित किया गया। आबकारी के मामलों में अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा गया। जप्त मादक पदार्थो का नष्टीकरण 31 दिसम्बर,2025 के पूर्व नियमानुसार करने निर्देशित किया गया।

जिले में चरित्र सत्यापन एवं पासपोर्ट लंबित प्रकरणों का निराकरण वर्ष समाप्ति के पूर्व किये जाने निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थानों में आपराधिक प्रकरणों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत करने भी कहा गया।

पुलिस महानिरीक्षक ने इस बात पर भी विशेष बल दिया कि पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन में रहें, इसे सुनिश्चित किया जावे। किसी भी अनुशासहीनता के लिए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित अनुशासनात्मक कार्यवाही करें ताकि बल में अनुशासन का स्तर बना रहे। नगर पुलिस अधीक्षक/पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को और अधिक जिम्मेदार बनाते हुए उन्हें नियमित टास्क दिया जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करावें। पर्यवेक्षणकर्ता राजपत्रित अधिकारी अपने पर्यवेक्षणीय थाना के कार्यों की प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अधीनस्थों को उचित दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन करें। राजपत्रित अधिकारीगण वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त सभी प्रकार के दिशा-निर्देशों को अधीनस्थों से साझा करें एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करावें।

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री अंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्री सुरजन राम भगत, पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह उपस्थित रहे।

——

*अवैध शराब की विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार*

0

*अवैध शराब की विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार*
🔶 03 अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 महिला आरोपीयां सहित 02 पुरुष आरोपी को किया गिरफ्तार

🔶 कोटा पुलिस ने 3 आरोपीयों से कुल 113 लीटर महुआ शराब जप्त कर की विधिवत् कार्यवाही

आशीष कश्यप बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना कोटा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों (02 पुरुष, 01 महिला) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 113 लीटर महुआ शराब जप्त की गई है। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

दिनांक 03.12.2025 की शाम थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम, गौबंद, लमेर एवं दरीकापा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर रेड कार्रवाई की गई। जिसमें

1️⃣ आरोपी – विजेंद्र मानिकपुरी
पिता स्व. गणेश मानिकपुरी, उम्र 31 वर्ष
साकिन पुरानी बस्ती कोटा, हा.मु. गौबंद लमेर
बरामदगी – 25 लीटर महुआ शराब
कीमत – ₹5,000/-

2️⃣ आरोपी – मनीषा केंवट
पति गंगाराम केंवट, उम्र 33 वर्ष
साकिन लमेर, थाना कोटा
बरामदगी – 48 लीटर महुआ शराब
कीमत – ₹9,600/-

3️⃣ आरोपी – राकेश आनंद
पिता स्व. राजेश आनंद, उम्र 40 वर्ष साकिन दरीकापा, थाना कोटा बरामदगी – 40 लीटर महुआ शराब
कीमत – ₹8,000/-

सभी बरामद सामग्री को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

🔶बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है।

*सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता का आभार*

0

सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता का आभार

0.जनता की सेवा, सुरक्षा, सशक्तिकरण, सम्मान और क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई गति एवं दिशा दी इन विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को पुनः विकास के पथ पर अग्रसर किया महिला, किसान,युवा, वरिष्ठजन हर व्यक्ति एवं वर्ग के लिए योजनाओं के संचालन से लेकर उनके हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए इसी कड़ी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विकास को नई गति दी, भावना दीदी की गारंटी उन्होंने जनता की सेवा, सुविधा, सम्मान और सुगमता के लिए किये अपने संकल्पों को धरातल पर उतारा है जिससे आज वहां स्वास्थ्य,शिक्षा, सशक्तिकरण, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से एक नए विकसित पंडरिया का निर्माण हो रहा है 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण के अवसर पर मुझे अपनी सेवा एवं पंडरिया विधानसभा के विकास का सौभाग्य प्रदान करने के लिए मैं विधानसभा के मेरे परिवारजनों एवं अपने जनादेश से प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ मैं केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और उन सभी हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी आभार जो दिन-रात मेरे साथ इस सफ़र में कदम से कदम मिलकर पूरे समर्पण भाव से कार्य किया विगत दो वर्षों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास के नए अध्याय लिखे हैं नरेंद्र मोदी की गारंटी में किये गए वादों को पूरा करते हुए जन-जन के चेहरों पर मुस्कान एवं घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह किया है महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु. की आर्थिक सहयता 3100 रु. में किसानों से धान खरीदी, दो वर्ष का बकाया बोनस युवाओं के लिए सरकारी नौकरी,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र अभूतपूर्व कार्य, विकास व अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का अतुलनीय कार्य हुआ है 2 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या चरम पर थी और नक्सल का गढ़ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब प्रदेश में लाला आतंक समाप्ति की ओर है और नक्सल ग्रस्त इलाकों में विकास व सुशासन का सूर्योदय हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा भी विगत 2 वर्षों में विकास के एक नए अध्याय से जुड़ा है जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुई विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य आज तीव्र गति से आगे बढ़ रहें हैं नगर से लेकर गाँव-गाँव तक समृद्धि और खुशहाली पक्के सड़कों के माध्यम से पहुँच रही है 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति से आज गाँव-गाँव,घर-घर तक पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सौन्दर्यीकरण, तालाबों का उन्नयन, चौक-चौराहों का उन्नयन, खेल मैदान एवं उद्यान, पुल-पुलिया का निर्माण, आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़कें, बिजली एवं पेयजल की आपूर्ति स्कूलों उन्नयन, नाली निर्माण , महाविद्यालय की स्थापना, इंदौरी एवं पांडा तराई नगर पंचायत के विकास हेतु स्वीकृति और जनता की सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

*भावना दीदी की गारंटी एवं पंडरिया विधानसभा में पूरी हो रही जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे*

भावना दीदी की गारंटी में हमने पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के संचालन से लगभग 40000 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिला है लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में 250 से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग मिल रही है रणवीरपुर एवं पांडातराई में उप तहसील कार्यालय की स्थापना, ग्रामीण क्षेत्रों व नगरों में सड़कों के निर्माण, जल एवं बिजली आपूर्ति, अधोसंरचना निर्माण, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है जिसमें कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं कुछ प्रगति पर हैं हमारे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी पीएम जनमन योजना के तहत 3342 आवास को स्वीकृति दी गई है पंडरिया विधानसभा के भी 14088 आवासों को स्वीकृति मिली इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक निधि के तहत सामुदायिक भवन यात्री प्रतीक्षालय,सीसी रोड,जैसे अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय सीमा में पूरे हो रहे हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण हेतु पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 22 सड़कों को डामरीकृत करने हेतु 58 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा पंडरिया विधानसभा को दी गई है इसके साथ ही जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण पूर्ण हुआ सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर है,पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास का निर्माण जारू है राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य हेतु मांग की थी और मुझे हर्ष है कि 4.55 किलोमीटर की इस सड़क के मरम्मत कार्य हेतु मंत्री ने 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है और उक्त कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो गया है हमें विश्वास है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण भी कर लिया जाएगा इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है किसानों को सिंचाई के लिए पार्यप्त जल आपूर्ति के लिए बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना, जैसी सिंचाई परियोजनाओं हेतु 100 करोड़ से अधिक की राशि, पुल-पुलिया के निर्माण हेतु 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य विगत वर्षों में भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जो कांग्रेस सरकार के शासन में पूरी तरह ठप्प पड़े थे नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

—————————————-

*( ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग विभाग एबं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की पहल )*

0

( ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग विभाग एबं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की पहल )

कोटिया – मोहतरा पंचायत , बिल्हा में वाणिज्य और उद्योग विभाग एबं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के माध्यम से उद्यमिता और स्वरोजगार पर उन्मुखीकरण कार्यशाला १ दिन के एक दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं , महिला समूह को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उद्यमिता, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति देने हेतु कार्य कर रहे हैं, वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास हेतु सतत उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में 75 से ज्यादा युबायों,महिलाओं ,ग्राम के पंच लोग,छोट ब्यबसायी के लोग जैसे फ़ूड प्रोसेसिंग ,अग्रि प्रोसेसिंग ,हेंडीक्राफ्ट इस प्रोग्राम में शामिल भी हुए थे। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से गुरुकल्याण नायक ग्रामीण खेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोग उद्यमिता, व्यवसाय योजना के ऊपर ज्यादा प्रयास करने के लिए प्रेरित किये एबं नौजबानों के लिए खुद के उद्यमिता, व्यवसाय योजना पर प्रयास करने के लिए सुझाव दिए। ,इसी क्रय क्रम के दौरान ब्यबसायी अलोक कुमार पाडे ,अमन कुमार कौशिक ब्यबसाय के ऊपर क्या क्या योजना बनाना पड़ता हे और कैसे खुद को सजाग रखना के बारे में बिस्तृत किय।
इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम के सरपंच बिटावन मेहर ,नंदनी छत्री-पूरब सरपंच ,इंद्रजीत छत्री-मंडल अध्यक्ष, महेसिया ध्रुव आदि प्रोग्राम के लिए बिसेस सहयोग और नेतृत लिए थे। शत्रुघ्न ध्रुव कार्यक्रम के लिए पुर्ब से पंचायत को सूचना देकर कार्यक्रम को सफल बनाने लिए बिसेस सहायता किये थे।

*लोरमी से निःशुल्क तीर्थयात्रा में 70 निर्धन महिलाओं ने किया मैहर माँ शारदा का दर्शन*

0

लोरमी से निःशुल्क तीर्थयात्रा में 70 निर्धन महिलाओं ने किया मैहर माँ शारदा का दर्शन

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- आस्था श्रद्धा और सामाजिक समरसता को बनाये रखने के लिए लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा 1दिसबंर को निःशुल्क तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें लोरमी शहर की घर घर जाकर बर्तन साफ सफाई करने वाली एवं लेवर मजदूरी करने वाली माताएं बहने शामिल थी इसके साथ ही टीम के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के लोगों को भी इस तीर्थयात्रा में शामिल किया गया यह आयोजन श्रीराम सेवा समिति लोरमी ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के अवसर पर संचालित किया टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि इसके पहले भी टीम के द्वारा निःशुल्क में भोरमदेव एवं रतनपुर की यात्रा करवाया जा चुका हैं इस बार पहली बार लोरमी के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के विशेष सहयोग से उनके जन्मदिन के अवसर पर पहली बार छत्तीसगढ़ के बाहर मैहर वाली माँ शारदा मैया की तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है जिसकी तैयारी टीम के द्वारा लगातार की जा रही है इसके लिए मैं और हमारी पूरी टीम लोरमी विधायक जी का विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उनके सहयोग से ही यह सब कार्य सम्भव हो पाया है इस कार्य में टीम के दुर्गेश मनीष अजय सावन कवि पंकज भोलाराम राजेंद्र विनोद गायत्री विक्की राकेश सुभाष समर छत्रपाल एवं टीम के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

*सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने दिल्ली रवाना*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं यह सत्र दिनांक 1 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा इस दौरान सांसद पांडेय लोकसभा सत्र में उपस्थित रहकर क्षेत्र के जनहित के मुद्दे उठायेंगे इस बीच अवकाश के दिन सांसद पांडेय लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे सांसद पांडेय इससे पहले भी क्षेत्र के कई बड़े व महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा में प्रमुखता व मुखरता के साथ उठा चुके हैं।

—————————————-