Home Blog Page 295

*लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में बोले सांसद संतोष पांडेय, वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का गीत*

0

लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में बोले सांसद संतोष पांडेय, वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का गीत

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि वंदे मातरम् कोई धार्मिक गीत नहीं किसी व्यक्ति या दल या राज्य का गीत नहीं, वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का गीत है भारत के गौरव का गीत है हर भारतीय के आशाओं-आकांक्षाओं का सुरमयी गीत है इस गीत ने लाखों भारतीयों के भीतर स्वतंत्रता का स्वप्न देखने का साहस जगाया और असंख्य वीरों ने यातनाओं और फांसी के तख्तों पर चढ़ते हुए भी “वन्दे मातरम्” का उद्घोष कर मातृभूमि के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 की कल्पना बिना वंदे मातरम् गीत के पूरा नहीं हो सकता इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उत्सव पूरा देश मना रहा है उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि “इण्डिया इस इंदिरा इंदिरा इस इंडिया” का नारा लगाने वाले कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मातृभूमि के प्रति क्या भावना होगी यह पूरा देश जानता है जिसे हम मातृभूमि कहते हैं वह कांग्रेस के लिए सिर्फ जमीन टुकड़ा है पंडित नेहरु ने अक्साई चिन में कहा था “यह एक बंजर जमीन हैं जहाँ घास तक नहीं उगती उन्होंने कहा कि मात्रभूमि और मातृभूमि में अंतर है हमारे लिए यह मात्रभूमि नहीं बल्कि हमारी मातृभूमि भारत माता है।

—————————————-

*सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में 48 सड़कों की मिली स्वीकृति*

0

0. सांसद संतोष पांडेय बोले- क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता।

0. सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा व प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में कुल 48 सड़कों की स्वीकृति मिली है इसमें विकासखंड पंडरिया के 25, बोड़ला के 16, सहसपुर लोहारा के 6 व कवर्धा के 1 सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है सांसद संतोष पांडेय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं लोकसभा में भी प्रमुखता के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा चुके हैं सांसद संतोष पांडेय ने जिले के अनेक आवश्यक स्थानों में सड़क निर्माण को लेकर प्रयासरत थे उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान को पत्र लिखकर जिले के विभिन्न स्थानों में सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी साथ ही लोकसभा में शून्य काल के माध्यम से भी केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था इसके फलस्वरूप केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में 48 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है इसकी अनुमानित लागत लगभग 115.02 करोड़ रूपए है जो 48 बसावटों को सड़क संपर्कता प्रदान करेगी उक्त सड़कों के निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा राहगीरों को सुविधा मिलेगी विकासखंड पंडरिया के भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बोहिल मार्ग से झूमर, सोमनापुर से मोतेसरा, देवसरा मार्ग से पंडरीपथरा, छिंदीडीह से टिकराटोला, जकना मार्ग से धोबे, केसमर्दा मार्ग से गाड़ासरई, दमगढ़ से लुढ़ुटोला, दमगढ़ मुख्य मार्ग लुढ़ुटोला से चारभाठा, बांगर मार्ग से एरुंगटोला, बिरहुलडीह से करालु, दीवानपटपर से चिखलापानी, बांगर मार्ग से धारटोला महीडबरा से नवापारा, बोहिल से फिफलीपानी, भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला बदनाटोला, कांदावानी से डेंगूरजाम-अमनिया, बिरहुलडीह से लिफडी बदना मार्ग से कारीढाप, दमगढ़ से महुआपानी, अमनिया बरटोला मार्ग से ढोलढोली-डोकरीघटिया, बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी(टोलापारा), भैंसाडबरी से भंडराटोला, भेंड्रागढ़ से भेंड्रागढ़ बैगापारा, डालामौहा से पीपलाकछार तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है विकासखंड सहसपुर लोहारा के पेंड्रा से पावले, पैलपार से गोरखपुर खुर्द, सूरजपुरा से कुम्हारी, कुटकीपारा से सिंघरापारा, सारी से रेलई, छोटूपारा से बेलहरी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है इसी प्रकार विकासखंड बोड़ला के मुडघुसरी मुख्य मार्ग से कोमो(बिजेधाप) मुख्य मार्ग से जैताटोला-चाटा, छूहीनारा से आमानारा, खुमान से बंदूकुंडा, मुख्य मार्ग से माराडबरा(बैगा बस्ती) नंदनी से नंदनी पारा, दलदली मुख्य मार्ग से बरघाट, सहसपुर लोहारा रेंगाखार मार्ग से तेंदूटोला, मुड़घुसरी जंगल से बंजारिहा बैगाटोला, छुही से आमाकोन्हा(राली) धुमाछापर से औराघोघरा, बोड़ला कोडार मार्ग से भाठाखार(बैगाटोला) बरेंडा से कोसाटोला, तरेगांव चरणतीरथ मार्ग से जुनपानी, लरबक्की मार्ग से थारपथरा, भोरमदेव मार्ग से थंवरझोल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है वहीं विकासखंड कवर्धा के मुख्य मार्ग से बीजाझोरी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है सांसद संतोष पांडेय ने उक्त सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

—————————————-

*शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चुड़ा मारकर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल*

0

शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चुड़ा मारकर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल
’’ आरोपीगाण – 01. प्रभुदयाल यादव पिता संपत लाल यादव उम्र 23 साल 02. राजेश महंत पिता जगदीश महंत उम्र 29 साल निवासी दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति’’थाना बाराद्वार- विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामधन यादव पिता संतोष यादव उम्र 30 साल निवासी दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.10.25 के शाम करीबन 07.00 बजे गांव की बस्ती से अपने घर आ रहा था तथी तुलसी हाता मेन रोड दुरपा के पास प्रभुदयाल यादव एवं राजेश महंत के द्वारा शराब पीने के लिये 200 रूप्यें मांग करने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चुड़ा मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजली गुप्ता सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के घटना कारित फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था फरार आरोपीयो की अपने सकुनत ग्राम दुरपा में आने की मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 09.12.25 को को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है
’’ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ,सउनि. यशंवत राठौर, प्रआर.श्रीकांत सेंगर, आर. टकेश्वर कटकवार, आर. रतन विश्वकर्मा का योगदान रहा।

*पिता को अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर पेचकस मारकर चोट पहुंचाने वाले 01 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल*

0

’’ पिता को अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर पेचकस
मारकर चोट पहुंचाने वाले 01 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल
’’ आरोपी – सूरज कुमार यादव पिता पूनमचंद यादव उम्र 31 साल वार्ड क्रमांक 06 बाराद्वार थाना बाराद्वार
जिला सक्ती (छ0ग0)


आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति’’थाना बाराद्वार- विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पूनमचंद यादव पिता ननकी राम यादव उम्र 31 साल वार्ड क्रमांक 06 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.09.25 के रात्रि 12.00 बजे घर के अंदर उसका बेटा आरोपी द्वारा अपने पत्नि को मारपीट कर रही था जिसे छुड़ाने पर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर पेचकस मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजली गुप्ता सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के घटना कारित फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था फरार आरोपीयो की अपने सकुनत वार्ड क्रमांक 06 बाराद्वार में आने की मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 09.12.25 को को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है
’’ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ,सउनि. यशंवत राठौर, प्रआर.राजेश पैकरा, आर. टकेश्वर कटकवार, आर. रतन विश्वकर्मा का योगदान रहा।

*वॉलीबॉल पुरुष वर्ग की टीम मुजफ्फरपुर बिहार के लिए रवाना*

0

वॉलीबॉल पुरुष वर्ग की टीम मुजफ्फरपुर बिहार के लिए रवाना

छत्तीसगढ़:- पूर्वी छेत्री वॉलीबॉल पुरुष वर्ग की टीम 8 नवंबर को मुजफ्फरपुर बिहार के लिए रवाना हुई क्रीड़ा अधिकारी अविनाश निर्मलकर ने बताया कि ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का आयोजन 10 से 15 दिसंबर तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर बिहार में आयोजित है जिसमें दीपेंद्र कुमार, सागर सिंह, राम रतन वर्मा, राहुल कुमार, आकाश ध्रुव, चंदन सिंह, यशवंत बेहरा, विशाल सिंह ,इसीतत्व साहू, साहिल राठौर ,प्रांजल गर्ग ,अनय दुबे, टीम में शामिल है एवं टीम मैनेजर अविनाश निर्मलकर एवं कोच राजेश सिंह शामिल है अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ,कुल सचिव डॉक्टर तार्निश गौतम , विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोद तिवारी टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई ।

*डबल इंजन की सरकार में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशो की अवहेलना नगर सैनिक के जवानों के साथ हो रहा अन्याय,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

डबल इंजन की सरकार में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशो की अवहेलना नगर सैनिक के जवानों के साथ हो रहा अन्याय,,,,,पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर = सुशासन के सरकार में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशो की अवहेलना की जा रही है 2015 में नगर सैनिक के जवानों को आरक्षक के समान वेतन देने का 2022 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में हाई कोर्ट आदेश जारी किया, जिसे स्पष्ट रूप से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो की लगातार अवहेलना की जा रही है, डबल इंजन की सरकार में लगातार सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशो की अवहेलना की जा रही है बताते चलें कि मध्य प्रदेश में नगर सैनिक की जवानों की 37000 सैलरी है तो वहीं महज 19000 भुगतान करके छत्तीसगढ़ सरकार नगर सैनिक के जवानों के साथ अन्याय कर रही है, बताते चलें कि नगर सैनिक के जवान जो कि दिन रात गर्मी हो बरसात हो या किसी भी प्रकार की परिस्थिति क्यों न हो लगातार अपने कार्य के प्रति सजग रहते हैं लेकिन उसके बाद भी सरकार की मंशा समझ से परे है, नेता प्रतिपक्ष के द्वारा भी लगातार शासन पर धावा बोल रही है लेकिन इसके बाद भी डबल इंजन की सरकार निर्णय नहीं ले पा रही है कि करना क्या है?

*पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से विधानसभा के किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए मिली 13 करोड़ से अधिक की सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण बाहुल्य हैं जहां कृषि वहां के निवासियों की आय का प्राथमिक स्त्रोत है इसलिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किसानों की समृद्धि, उनके आय में वृद्धि,बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास कर रही हैं आज इसी कड़ी में भावना बोहरा ने आज ग्राम छीरपानी में पंडरिया विधानसभा में कृषि, सिंचाई व जल संरक्षण हेतु 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है इस दौरान उन्होंने पंडरिया विकासखंड अंतर्गत 5 करोड़ 88 लाख 50 हजार रु. की लागत से महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, 02 नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य एवं मुख्य नहर का सी.सी. लाईनिंग कार्य एवं 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रु.की लागत से आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रु. की लागत से ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य इस प्रकार कुल 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के कृषि परियोजनाओं का भूमिपूजन किया भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिली है जिनका आज क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों के साथ विधिवत भूमिपूजन किया गया यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी एनीकटों के निर्माण से बरसात के पानी का संरक्षण होगा भू-जल स्तर में सुधार आएगा और गर्मियों में भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी उन्होंने आगे कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ पंडरिया विधानसभा के हजारों किसानों को मिलेगा अब उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए केवल बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से ऊँचाई पर स्थित खेतों तक भी पानी पहुँचाया जा सकेगा मुख्य नहर की सी.सी. लाईनिंग से पानी की बर्बादी रुकेगी और हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुँचेगा इससे रबी और खरीफ दोनों ही फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी किसान अब गेहूं, धान, दलहन, तिलहन के साथ-साथ सब्जियों और अन्य फसलों की खेती भी बड़े स्तर पर कर सकेंगे सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होने से फसल चक्र में भी विस्तार होगा जिससे किसानों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी किसानों की समृद्धि, उनके आय में वृद्धि और ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है इसके पूर्व भी बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य और सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण हेतु 121 करोड़ की परियोजनाएं अपना आकार ले रही हैं इन निर्माण कार्यों से न केवल कृषि बल्कि ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण 400 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य पंडरिया विधानसभा को नई पहचान दे रहें हैं वहीं सड़क, नाली, पुल-पुलिया, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है और भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के लाभ से आमजनता के जीवन में खुशहाली व सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है आज इन परियोजनाओं के भूमिपूजन से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में किसानों के सशक्तिकरण और सिंचाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी वहीं वहीं खेतों तक जल की सतत आपूर्ति,सिंचाई क्षमता में व्यापक वृद्धि, कृषि उत्पादन में मजबूती और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और जनता उपस्थित रहे।

—————————————-

*गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

0

गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0.उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संतोष पांडेय वी अतिथियों ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन।

0.कवर्धा में विकास की बड़ी सौगात, 10.73 करोड़ की लागत से राजनांदगांव बायपास से नवीन बाजार तक बनेगा गौरव पथ।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– कवर्धा शहर के विकास को नई ऊँचाई देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्माने आज 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतिक्षित राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के साथ कवर्धा के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में शहर अब तेज़ी से उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जहां आधुनिक सुविधाएं, सुदृढ़ सड़कें बेहतर यातायात और सुनियोजित शहरी विकास कवर्धा की पहचान होंगे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं बल्कि कवर्धा शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास का मार्ग है लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक बनने वाला यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएगा और शहर की सुंदरता को नई चमक देगा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद संतोष पाण्डेय के अथक प्रयासों से गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है उन्होंने बताया कि कवर्धा शहर में दो आधुनिक चौपाटियों का निर्माण किया जा रहा है साथ ही भारत माता चौक से समनापुर तक 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा को मेडिकल कॉलेज की एक बड़ी सौगात मिली है कवर्धा के प्राचीन बूढ़ा महादेव परिसर में कांवरिया श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं के निर्माण का कार्य किया जाएगा भोरमदेव पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन हेतु 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है स्वच्छता के क्षेत्र में जनसहयोग आवश्यक है प्रत्येक वार्ड और हर गली को स्वच्छ बनाने के लिए जनजागरण तथा सामुदायिक सहयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पारदर्शी और समयबद्ध रूप से करे।

*कवर्धा शहर का अभूतपूर्व विकास-संतोष पांडेय*

सांसद संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में आज कवर्धा शहर अभूतपूर्व विकास की दिशा में अग्रसर है शहर में अटल परिसर का निर्माण, हनुमान जी का निर्धारित स्थल, बनने वाली आधुनिक चौपाटी, चमचमाती सड़कों का जाल, तथा मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाला बाईपास—ये सभी कवर्धा के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं जो नई सरकार के गठन के बाद संयुक्त प्रयासों का परिणाम है उन्होंने कहा कि आज गौरव पथ का भूमि पूजन संपन्न हुआ है और कल से निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा सांसद पाण्डेय ने कहा कि इस देश और इस क्षेत्र का विकास संयुक्त प्रयासों से ही संभव है उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में कवर्धा एक नया इतिहास लिखने जा रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे जो कवर्धा के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

*तेजी से हो रहा कवर्धा शहर का विकास-चंद्रप्रकाश*

नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि 10 करोड़ 73 लख रुपए के लागत से बनने वाला गौरव पथ रोड विकसित कवर्धा के रूप में कवर्धा शहर की पहचान बनेगी गौरव पथ के निर्माण से कवर्धा शहर में विकास को नई दिशा मिलेगी यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी बल्कि शहर के बुनियादी सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेगी लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक गौरव पथ का निर्माण शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व सांसद संतोष पाण्डेय के विशेष प्रयासों से कवर्धा शहर को विकास के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक सौगात मिली है।

*10 करोड़ 73 लाख की लागत से बनेगी गौरवपथ*

कवर्धा शहर में 10 करोड़ 73 लाख रू. की लागत से गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा कबीरधाम जिले में बनने वाले इस पहले गौरव पथ की लंबाई करीब 2 किलोमीटर से अधिक होगी। राजनांदगांव बायपास से पिलारी नहर होते हुए यह नवीन बाजार तक जुड़ेगी इससे रामनगर वार्ड शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के रहवासियों को लाभ होगा इस अवसर पर अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, राजेंद्र चंद्रवंशी अशोक साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुष्मा बघेल, अनिल सिंह ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी एवं सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

—————————————-

*मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका*

0

*मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका*

*राज्यपाल से पीएससी में चयनित सरस्वती शिक्षा संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने की सौजन्य भेंट*

रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में इस वर्ष के राज्य सेवा परीक्षा में विभिन्न पदों पर चयनित छत्तीसगढ़ सरस्वती शिक्षा संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल श्री डेका ने चयनित अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह आप लोगांे के जीवन का दूसरा पड़ाव हैं। विद्यार्थी जीवन से निकलकर अब आप जीवन की दूसरी सच्चाइयों से रूबरू होंगे। श्री डेका ने कहा कि अपनी काम को पूजा की तरह करें। ऐसा काम करें जिससे आम जनता के मन आप लोगों के प्रति विश्वास और श्रद्धा हो। सर्वश्रेष्ठ सेवा देने का प्रयास करें। ईमानदारी आप के कार्याे में दिखनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें।

श्री डेका ने कहा कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सदस्य हैं, उसके अनुरूप अपना आचरण और व्यवहार रखें। सभी को जीवन में एक ऐसा कार्य काम करना चाहिए जिसमे लेना न हो बल्कि देना हो इससे उन्हें भी आनंद आएगा।

इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के पदाधिकारियों सहित पीएससी में चयनित अधिकारियों श्री सुमीत केशरवानी, श्री सीमांशु केशरवानी, श्री वैभव गुलहरे, सुश्री तान्या पाण्डेय, श्री नीरज गुप्ता, श्री हितेन्द्र सिंह, श्री वैभवी साहू, सुश्री आकांक्षा महोबिया, श्री जयप्रकाश सिंह, श्री रोशन ओग्रे, श्री प्रिंस कुमार कुशवाहा, सुश्री आरती साहू, रंती देव, सुश्री पूनम साहू, सुश्री किरण महेरिया, श्री विजय वर्मा उपस्थित थे।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Expresses Profound Grief Over Devastating Fire Incident in Arpora, Goa*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Expresses Profound Grief Over Devastating Fire Incident in Arpora, Goa*

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has expressed deep sorrow over the tragic fire incident that occurred in Arpora, Goa. In a message marked with empathy and compassion, he conveyed heartfelt condolences to the bereaved families, describing the incident as extremely distressing and heartbreaking. Chief Minister Shri Sai prayed for peace to the departed souls and wished a swift recovery for all those injured.