Home Blog Page 294

*सट्टा पर प्रतिबंध लगाने सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

 *सट्टा पर प्रतिबंध लगाने सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡ *थाना चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोड़तरा मे आरोपी संदीप उर्फ पंकज यादव कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार*

➡ *आरोपी संदीप उर्फ पंकज यादव के कब्जे से नगद 1960 रूपये, कागज मे सट्टा पट्टी व 01 नग मोबाइल कीमती 4000 रूपये, 01 डाट पेन को किया गया जप्त*

➡ *आरोपी के विरूद्ध थाना चिल्फी मे अपराध क्र. 187/25 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से जिले में सट्टा में प्रतिबंधित लगाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है प्राप्त निर्देशन पर *”ऑपरेशन बाज”* के तहत दिनांक 10.12.2025 को अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना चिल्फी पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा मुखबीर सूचना मे ग्राम बोड़तरा नहर पुल के पास संदीप उर्फ पंकज यादव पिता अयोध्या उम्र 25 वर्ष निवासी हरदी (खेकतरा) हाल मुकाम बोड़तरा कला, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. के द्वारा आम लोगो को रूपये पैसे का लालच देकर कागज पर आम लोगो को लालच देकर अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया, आरोपी संदीप उर्फ पंकज यादव से गवाहोे के समक्ष सट्टा पट्टी से अर्जित नगदी रकम 1960 रूपये, एक लाईनदार कागज मे सट्टा पट्टी, 01 डॉट पेन, 01 नग मोबाइल कीमती 4000 रूपये, कुल 5960 रूपये को जप्त कर आरोपी संदीप उर्फ पंकज यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 187/25 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्व कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.12.2025 को पूर्व आपराधिक रिकार्ड संलग्न कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा अपील की गई कि जिले मे अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा, शराब की सुचना देवेे एवं सूचना देने वाले का नाम पुर्ण रूप से गोपनीय रखी जावेगी।

उक्त कार्यवाही में निरी. रघुवीर चन्द्रा थाना प्रभारी चिल्फी, साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर, प्र.आर.नरेश यादव, सिद्धेश्वर बंजारे आर. परमेश्वर जांगड़े की विशेष भूमिका रही।

🔶 *हत्या कर शव को तालाब में फेंकने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔶 *हत्या कर शव को तालाब में फेंकने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

🔶 *पुरानी रंजिश के चलते युवक की नृशंस हत्या का अंधा कत्ल 03 दिनों में बिलासपुर पुलिस के तत्परता से सुलझा*

🔶 *थाना कोटा पुलिस टीम, एसीसीयू, डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम की संयुक्त विवेचना कार्यवाही से मिली सफलता*

🔶 *घटनास्थल एवं मुख्य मार्गों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन , हज़ारो मोबाइलनंबरों का किया गया तकनीकी विश्लेषण*


आशीष कश्यप बिलासपुर :- दिनांक 01.12.2025 को प्रार्थी के द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि धीरज साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम घोड़ा मार , दिनांक 30.11.2025 की रात भोजन उपरांत अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था, परंतु अगले दिन सुबह वह फार्म में नहीं मिला। मोबाइल बंद होने तथा खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना कोटा में गुम इंसान दर्ज कर लगातार पता तलाश की जा रही थी ।

दिनांक 7.12.25 ग्राम घोड़ा मार स्थित बांधा तालाब में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS)* के द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अर्चना झा, एसडीओपी मस्तूरी श्री लालचंद मोहले, एफएसएल के डॉक्टर एवं डॉग् स्कॉट की टीम थाना प्रभारी कोटा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, मृतक की पहचान गुम इंसान धीरज साहू के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पीएम करवाया गया, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना कोटा में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना कोटा एवं Accu की संयुक्त टीम पृथक से बनाकर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई , जिसमें घटनास्थल के मुख्य मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, मृतक के परिवार / मित्रगण एवं सर्व संबंधितों से लगातार पूछताछ की गई। हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के आधार पर दो संदेही व्यक्तियों अनिल साहू एवं जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू से पूछताछ की गई , जिन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार किया।

अभिरक्षा में पूछताछ पर उसने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व मृतक धीरज से विवाद के कारण उसके मन में रंजिश थी और उसी के चलते उसने अपने साथी जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

दिनांक 30.11.2025 की रात लगभग 11:30 बजे दोनों आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BG 1727 से सिविल साहू के प्लॉट के पास पहुँचे। मोटर पंप निकालने के बहाने मृतक धीरज को बुलाया गया एवं दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव पर पत्थर बांधकर उसे बाँधा तालाब में फेंक दिया।
तथा घटना में प्रयुक्त आलाज़रब, मृतक के कपड़े व मोबाइल को कोरी डेम में फेंकना बताया

साक्ष्यों एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी
*(01)अनिल कुमार साहू पिता स्व. मेलू राम साहू उम्र 28 वर्ष*
*(02) जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 18 वर्ष साकिनान घोड़ामार थाना कोटा जिला बिलासपुर* द्वारा
अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र.CG 10 BG 1727 व चाकू तथा पत्थर को जप्त कर आज दिनांक 11.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहरुद्दीन, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य,चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह,डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, राहुल सिंह, आतिश पारिख, आरक्षक महादेव कुजूर, प्रशांत सिंह, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू, चंदन मानिकपुरी, अखिलेश पारकर, दीप कंवर, प्रफुल्ल यादव, संजय श्याम का उत्कृष्ट समन्वय, सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं अथक टीमवर्क के कारण प्रकरण का सफल पर्दाफाश संभव हो सका।

*सांसद संतोष पांडेय ने माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात कर जताया आभार*

0

सांसद संतोष पांडेय ने माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात कर जताया आभार

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा से कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुल 48 सड़क एवं प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत जिले में कुल 7 सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

—————————————-

*कूप निर्माण बना खुशहाली का स्रोत*

0

कूप निर्माण बना खुशहाली का स्रोत

0.महात्मा गांधी नरेगा से बने कुएं ने बढ़ाया किसान का आत्मविश्वास।

0.वनांचल ग्राम पंचायत सरईपतेरा में कूप निर्माण से किसान के आमदनी में हुआ बड़ा बदलाव।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:-जिले के विकासखण्ड बोड़ला के वनांचल ग्राम पंचायत सरईपतेरा की जहां खेतीहर कृषको की संख्या अधिक है यह कहानी है कृषक बिसाहु सहरिया की जिन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से सिंचाई कूप (डगवेल) की स्वीकृति मिली है हितग्राही बिसाहु सहरिया पहले अपने खेतो में सिंचाई के लिए बरसात के पानी पर निर्भर रहते थे लेकिन अब सिंचाई कूप निर्माण होने से कोई भी मौसम में अपने खेतो की सिंचाई कर सकते है कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण है खेतो में सिंचाई का साधन जो महात्मा गांधी नरेगा योजना से इसकी पूर्ति हो रहा है कृषक कार्य के लिए महत्वपूर्ण है सिंचाई का साधन होना लेकिन इसके अभाव में हितग्राही बिसाहु सहरिया पहले बारहमासी फसल लेने में असमर्थ थे पहले केवल बरसात के पानी के भरोसे खेती करते थे और बारिश पर निर्भरता के कारण फसल उत्पादन में अनिश्चितता बनी रहती थी हितग्राही के पास केवल 2.10 एकड़ जमीन है जिसमें सीमित खेती ही हो पाती थी सिंचाई के अभाव में फसले नष्ट हो जाने से हितग्राही को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था हितग्राही बिसाहु सहरिया को अपने पंचायत से जानकारी मिली के उनके समस्याओं का हल महात्मा गांधी नरेगा योजना से हो सकता है जिसके बाद ग्राम पंचायत के समक्ष उन्होंने अपनी मांग रखी ग्राम पंचायत के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया जिसके पश्चात सिंचाई कूप हेतु कुल 2.44 लाख की लागत से निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई कूप निर्माण का कार्य हितग्राही के खेत में 8 अप्रेल 2024 को प्रारंभ होकर 27 अप्रेल 2024 को पूरा हो गया निर्माण कार्य में 60000 रूपए की मजदूरी गांव के मनरेगा जाॅब कार्ड धारी परिवारों को प्राप्त हुआ जिसमें हितग्राही का परिवार भी सम्मिलित होकर अपने कूप निर्माण कार्य में रोजगार प्राप्त किया निर्माण कार्य में 1.82 लाख सामग्री पर व्यय किया गया जिसका परिणाम हुआ की कूप निर्माण हितग्राही बिसाहु के जीवन में खुशहाली का स्रोत बन गया है अब उन्हें अपने खेत के लिए सालभर पानी उपलब्ध हो गया है पहले जहां एक फसलीय खेती किया करते थे अब वे खरीफ रबी और जायद फसलों की खेती करने लगे है इस प्रकार कूप निर्माण हो जाने से बारहमासी फसल ले रहें है खेती का रकबा 2.10 एकड़ है, जिससे कूप निर्माण से आय में बढ़ोत्तरी हुआ है अब स्वंय अपने लिए सब्जी लगा रहे है साथ ही सब्जी को बेच कर आमदनी कमा रहे है बिसाहु सहरिया की कहानी गांव के अन्य किसानों के लिए मिसाल बन गई है जहां पहले सिर्फ बारिश का इंतजार था वहीं अब मेहनत और तकनीक के दम पर वे सालभर खेती कर पा रहे हैं पशुपालन और छोटी-छोटी व्यवसायिक गतिविधियां भी अब उनके जीवन का हिस्सा बन गई हैं।

कूप की सहायता से हुई आमदनी, बढ़ा आत्मविश्वास: हितग्राही बिसाहु सहरिया

हितग्राही बिसाहु सहरिया अपने कूप के बारे में बताते है कि “पहले सिर्फ बरसात में ही खेती कर पाता था जो अब सालभर फसल उत्पादन कर पा रहा हूं खेती का रकबा बढ़ गया है और इससे मेरी आय में वृद्धि हुआ है जिससे परिवार के भरण पोषण में सहायता मिली है पहले सिंचाई के अभाव में कोई उत्पादन नहीं था अब मेरे अपने 2.10 एकड़ में धान और तिलहन की फसल से साल भर में लगभग 1.60 हजार का मुनाफा कमाया हूं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की वजह से मेरे जैसे किसानों को नई जिंदगी मिली है मेरा आत्मविश्वास बढ़ा गया है और भविष्य के लिए नई उम्मीदे जगी है।

—————————————-

*माँ भारतीय एकेडमी दामापुर के सात अभ्यर्थीयों का पुलिस में चयन*

0

माँ भारतीय एकेडमी दामापुर के सात अभ्यर्थीयों का पुलिस में चयन

0.मुफ्त में फिजिकल लिखित पेपर की करवाई गई तैयारी:- अश्वनी यदु

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं जिला पुलिस कवर्धा का रहा पूरा सहयोग:- अश्वनी यदु

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- माँ भारतीय एकेडमी दामापुर से सात अभ्यर्थी का चयन ने दामापुर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है अश्वनी यदु द्वारा शुरू की गई भारत माता के सम्मान में शुरू की गई माँ भारतीय एकेडमी को सिर्फ दो साल पहले शुरू की गई और पहले ही प्रयास में सात लोगों का चयन हुवा जो अपने आप में मिसाल है माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सुविधा उपलब्ध करा कर उनके हुनर को तरासने के उद्देश्य से बहुत ही कम सुविधाओं के साथ एकेडमी का संचालक किया गया युवाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया जिसका नतीजा हम सबके सामने है, सभी युवा साथी गरीब घर से संबंध रखते हैँ तैयारी करवाने में काफ़ी दिक्कत आती रही तैयारी कर रहे युवक युवतियों का डाईट चाट बनाने में भी दिक्कत जाती थी क्योंकि सभी युवा प्रोटीन हेतु सामाग्री खरीद पाने में सक्षम नहीं होते थे फिर भी युवाओं ने अपना मेहनत जारी रखा मैदान बनाने में दिक्कत आती थी मैदान गिला होने पर सड़क पर तैयारी करते बरसात में परेशानी का सामना करते लेकिन तैयारी नहीं रुकी आगे अश्वनी यदु ने कहा की भविष्य में और बेहतर करने की कोशिश करेंगे ताकि गरीब किसान के बच्चों को युवाओं को बेहतर सुविधा दे सकें हमारा उद्देश्य ग्रामीण इलाके के बच्चों को बेहतर सुविधा दिलाना है आगे अश्वनी यदु ने कहा की एकेडमी संचालित करने में बहुत लोगों का सहयोग रहा मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक कवर्धा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल चौकी दामापुर के पूर्व प्रभारी विमल लवनीया वर्तमान चौकी दामापुर प्रभारी खांडे पूरा चौकी स्टाप का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलते रहा फिजिकल एवं लिखित पेपर की तैयारी करवा रहे चौकी दामापुर के आरक्षक नन्दलाल राठौर ने कहा की युवाओं ने अपना सब कुछ लगा दिया था जिसका नतीजा सबके सामने है सभी को उनके उज्जवल भविष्य की सुभकामनाये आगे नन्दलाल ने कहा की अपनी ड्यूटी ख़त्म कर मैं प्रति दिन सुबह 6 बजे मैदान चला जाता था जहां फिजिकल टेस्ट की सारी बारीकीयां सिखाया जाता था रनिंग से कैसे पांव में पकड़ मज़बूत होती है इसके लिये सभी युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती थी ऊँची खुद लम्बी खुद गोला फेक 100 मीटर दौड़ 800 मीटर दौड़ की प्रति दिन प्रैक्टिकल के साथ मैडिटेशन एवं फूल बॉडी वार्मअप करवाई जाती थी उसके बाद मेरे द्वारा प्रति दिन 1 घंटे लिखित पेपर की तैयारी करवाई जाती थी कड़ी मेहनत का नतीजा आप सबके सामने है वंही मैं माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु को भी बधाई देता हूं जिनके द्वारा एकेडमी शुरू की गई युवाओं के हुनर को पहचाना और उनको सुविधा उपलब्ध करवाई क्योंकि अगर ये एकेडमी शुरू नहीं की जाती तो ये युवा कंही भटकते रहते क्योंकि सलेक्ट हुए अधिकतर युवाओं के पास हुनर तो था मगर शहर में जाकर रहने लायक पैसे नहीं थी इनके हुनर में कभी पैसा आड़े नहीं आया क्योंकि एकेडमी को पूरी तरह से मुफ्त संचालित किया गया वंही एकेडमी के एक और शिक्षक नींगापुर निवासी भानु चंद्रवंशी ने कहा की लिखित पेपर की तैयारी करवाना अपने आप में चलेजिंग था कई युवा फिजिकल टेस्ट में काफ़ी आगे थे मगर लिखित पेपर की तैयारी बहुत कमजोर थी इस लिए बेहतर से बेहतर तैयारी करवाना अत्यंत आवश्यक था क्योंकि सभी अभ्यर्थी गरीब मजदूर किसान घर से सबंध रखते हैँ इस लिए महंगी बुक बाहर कोचिंग सेंटर से टाइअप करना भी मुश्किल था हमने बेहतर सुविधा दी बेहतर माहौल तैयार किया ताकि किसी को कोई कमी महसूस न हो हर सप्ताह टेस्ट लिए गए बिलासपुर के टॉप के कोचिंग सेंटर में लिए जा रहे टेस्ट का पेपर उपलब्ध करा कर उस पर काम किया जिसका नतीजा आप सबके सामने है सभी साथियों को खूब बधाई अभी जिनका सलेक्शन नहीं हुवा है उनको निराश होने की आवश्यकता नहीं है अभी वेटिंग लिस्ट बाकि है उसके आलावा आगे और बेहतर तैयारी करवाई जाएगी और सबसे ज्यादा बधाई मैं पुरे एकेडमी के तरफ से एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु को दूंगा क्योंकि उनका विश्वास समर्पण का नतीजा सामने है अश्वनी यदु ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी आगे अश्वनी यदु ने कहा की हमारे एकेडमी से दुर्गा मानिकपुरी घिकुड़िया
प्रदीप चेसकर मोतेसरा
भारतीय पाठे अतरिया खुर्द
रोहित यदु जैतपुरी
अरविन्द यदु जैतपुरी
महेश यदु जैतपुरी(वेटिंग 4)
पुरुषोत्तम निषाद अखरा
निवासी का आरक्षक हेतु चयन हुवा है जिनको पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी ने अपनी शुभकामनाये दी माँ भारतीय एकेडमी में पुलिस हेतु चयन से पूरा दामापुर क्षेत्र गदगद है पुरे प्रदेश में दामापुर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिये एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु को पूरा क्षेत्र बधाई देने पहुंच रहे हैँ दामापुर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि आम जन ने चयनित अभ्यर्थीयों को बधाई शुभकामनायें दी।

—————————————-

*भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा*

0

भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा

0.पंडरिया विधानसभा में 55 करोड़ से अधिक की सड़क स्वीकृति विकास की नई रफ़्तार और जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से केवल पंडरिया विधानसभा ही नहीं बल्कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में निरन्तर विकास कार्य हो रहें हैं केंद्र सरकार द्वारा भी छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 57 किलोमीटर लंबाई से अधिक के 27 सड़कों के निर्माण हेतु 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है पंडरिया विधानसभा को मिली इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजनांदगांव सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया विधायक भावना बोहरा ने इसे जनविश्वास और जनसहयोग की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य सिर्फ घोषणा नहीं बल्कि धरातल पर विकास की ठोस तस्वीर प्रस्तुत करना है उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि समग्र विकास की रीढ़ होती है पंडरिया क्षेत्र में स्वीकृत यह राशि क्षेत्र के गावों को आपस में जोड़ते हुए किसानों की फसलों की समय पर परिवहन सुविधा बढ़ाएगी ग्रामीण बाज़ार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच आसान बनाएगी रोज़गार, व्यापार और परिवहन गतिविधियाँ तेज होंगी वहीं सामाजिक व सांस्कृतिक सम्पर्क बेहतर होगा इन सड़कों के निर्माण से अवसर उन्नति और आत्मनिर्भरता का मार्ग भी सुदृढ़ होगा विधायक भावना बोहरा ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार गाँव-गाँव में आधारभूत संरचना मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध है हर घर तक पक्की सड़क पहुँचाना हमारा संकल्प है 55 करोड़ से अधिक की यह स्वीकृति पंडरिया का भविष्य मजबूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेगी उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी 400 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्य पंडरिया विधानसभा में हो रहें हैं हमारा लक्ष्य है सुदृढ़ सड़क नेटवर्क, समृद्ध गाँव और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत इन सड़कों के निर्माण से समग्र ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित होगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति, रोजगार एवं व्यापार को नई गति मिलेगी यह केवल सड़क निर्माण नहीं एक बेहतर भविष्य की नींव है।

*पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के इन 27 सड़कों का होगा निर्माण*

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम देवसरा से पंडरीपथरा मार्ग, सोमनापुर से मोतेसरा, भटरुसे से पथर्री कंझेटी मार्ग, बोहिल से झूमर मार्ग, भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाह्य बदनाटोला मार्ग, बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी, बांगर से धारटोला मार्ग, देवानपटपर से चिकलापानी मार्ग,बिरहुलडीह से करालु मार्ग, महिडबरा से नवापारा मार्ग, बांगर से आरुगटोला मार्ग, दमगढ़ मुख्य मार्ग से लुढुटोला से चारभाठा, दमगढ़ से महुआपानी मार्ग, बोहिल से फिफलीपानी, केसरमड़ा से गंडसरई मार्ग, भैंसाडबरी से बंदराटोला मार्ग, भेदरागढ़ से भेदरागढ़ बैगापारा, डालामोहा से पिपराकछार, जखना से धोबे मार्ग,दमगढ़ से लुढुटोला, बदना मार्ग से कारीढाप,बिरहुलडीह से लिफडी,अमनिया बारटोला रोड से ढुलढुली- डोकरीगठिया, छिंदीडीह से टिकराटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम -अमनिया, पैलपार से गोरखपुरखुर्द , पेंड्रा से पावले तक कुल 57.400 किलोमीटर सड़क का निर्माण 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार की लागत से होगा।

—————————————-

*सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से पीएमजनमन अंतर्गत जिले में 7 सड़कों की मिली स्वीकृति*

0

सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से पीएमजनमन अंतर्गत जिले में 7 सड़कों की मिली स्वीकृति

0.सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा व प्रयास से प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत जिले में कुल 7 सड़कों की और स्वीकृति मिली है इसमें विकासखंड बोड़ला में 6 व पंडरिया में 1 सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है सांसद संतोष पांडेय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं लोकसभा में भी प्रमुखता के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा चुके हैं अभी हाल ही में ही सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में कुल 48 सड़कों की स्वीकृति मिली है उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान को पत्र लिखकर पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी इसके फलस्वरूप केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में 7 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है इसकी कुल लंबाई 17.70 किमी है इसकी अनुमानित लागत लगभग 1489.2 लाख रूपए है। जो 7 बसावटों को सड़क संपर्कता प्रदान करेगी उक्त सड़कों के निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा राहगीरों को सुविधा मिलेगी पीएम जनमन अंतर्गत विकासखंड बोड़ला अंतर्गत मुख्य मार्ग से भोथी, खरिया मुख्य मार्ग से नयापारा, बोदा 47 से गर्रा मुख्य मार्ग से नेवराटोला, मुख्य मार्ग से खिलाही(बालसमुंद), पांडातराई मुख्य मार्ग से कोकडदाखार(बीचपारा) तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है वहीं विकासखंड पंडरिया अंतर्गत गोरखपुर से नुनमट्टीटोला तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है सांसद संतोष पांडेय ने उक्त सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

—————————————-

*नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

 नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔶 अपहृता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी – बसंत रात्रे पिता नामदास रात्रे, उम्र 20 वर्ष, साकिन लिम्हा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर –दिनांक 26.11.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी की पतातलाश हेतु टीम लगायी गई। आरोपी द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर भागकर तुरकाडीह ले गया था। सूचना पर कोटा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस द्वारा अपहृता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा आरोपी बसंत रात्रे को दिनांक 10.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, सउनि नहरू राम साहू, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया,आरक्षक ओंकार नेताम, आरक्षक प्रफुल्ल यादव का सराहनी योगदान है।

🔶कोटा पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।

🛑*’’ सिरगिटटी पुलिस ने सुलझाई अनसुलझी हत्या का मामला*

0

🛑*’’ सिरगिटटी पुलिस ने सुलझाई अनसुलझी हत्या का मामला*

🛑*’’ 01 माह पूर्व सब्जी मंडी रोड तिफरा में मिली थी अधजली लाश*

🛑*’’ तकनीकी साक्ष्य, टावर डंप व पूछताछ के आधार पर अज्ञात मृतक की पहचान कर आरोपी गिरफ्तार*

नाम आरोपी –
1. अरुण दास मानिकपुरी पिता सुम्मत दास मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा (स्थायी पता – बड़े भटली थाना जरहागांव, मुंगेली)
2. धनेश लोधी उर्फ राजू पिता सिद्वराम लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी यातायात नगर वार्ड नं. 08 तिफरा

आशीष कश्यप बिलासपुर:- दिनांक 07.11.2025 को होटल ग्रेण्ड लोटस के पीछे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव पाया गया था, जिस पर मर्ग कायम कर शव की पहचान हेतु इश्तहार जारी किए गए। राज्य के सभी जिलों एवं थाना क्षेत्रों में दर्ज गुम इंसान रिपोर्टों से शव का मिलान कराया गया। तकनीकी विश्लेषण व टावर डंप से प्मोबाइल नंबर की पहचान की गई, जिसके जरिए परिजनों से संपर्क कर मृतक की पहचान गोपाल पिता मुन्ना कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेमिया नेवारी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) के रूप में की गई।

पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों तक पहुँचने हेतु सभी दिशाओं में जांच प्रारंभ की। तकनीकी पहलुओं, स्थानीय सूचनाओं, आसपास के CCTV फुटेज की पुनः गहन जांच और मुखबिरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों को चिह्नित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना सिरगिटटी, थाना सिविल लाइन, थाना सरकंडा, थाना तारबाहर, ACCU एवं सायबर सेल को सम्मिलित कर एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक गोपाल होटल ग्रैण्ड लोटस के पीछे सब्ज़ी मंडी रोड के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। उसी समय दोनों आरोपी भी वहां शराब पीने पहुंचे। शराब सेवन के दौरान मृतक का आरोपी धनेश लोधी उर्फ राजू से विवाद हुआ, जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की। पास में रखे पत्थर से मृतक के सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना उजागर होने की आशंका से आरोपियों ने मृतक के शव तथा उसके कपड़ों को जला कर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया।

लगातार पतासाजी के दौरान दोनों संदिग्ध—अरुण दास मानिकपुरी एवं धनेश लोधी उर्फ राजू—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सघन पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

*मोटर सायकल एक्सचेंज कराने के नाम पर धार दार चाकू दिखाकर मोटर सायकल एंजेसी मे गाली गलौच करने वाले 03 आरोपियों व 01 विधि से संघर्षरत बालक को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

0

*मोटर सायकल एक्सचेंज कराने के नाम पर धार दार चाकू दिखाकर मोटर सायकल एंजेसी मे गाली गलौच करने वाले 03 आरोपियों व 01 विधि से संघर्षरत बालक को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
गिरफ्तार आरोपी
1. बहोरिक यादव उर्फ बिल्ला पिता राम प्रसाद यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम करही थाना तखतपुर हा0 मु0 राधा कृष्ण मदिर के पास जबडापारा थाना सरकंडा
2. सूर्य कुमार यादव उर्फ सूर्या भोला उर्फ सूर्या पिता संतोष यादव उम्र 20 साल ग्राम करही थाना तखतपुरजिला बिलासपुर छ0ग0
3. विवेक यादव उर्फ बादशाह पिता अशोक यादव उम्र 20 साल निवासी ग्रामफिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0
4. विधि से संघर्षरत बालक

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.12.2025 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई कि आरोपी बहोरिक यादव ग्राम करही के कादीर आटो बजाज शो रूम आया और गाडी एक्चेंज करने के नाम पे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए चला गया ,कुछ देर बाद हाथ मे चाकू लेकर अपने साथी सूर्यकुमार यादव, बादशाह, और एक अपचारी बालक के साथ आया और चारो दुकान में मौजुद अमित वैष्णव के साथ पुन: मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच , जान से मारने की धमकी दिए, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया , उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया। घेराबंदी कर रेड किया , तीन आरोपी एवं एक विधि से संघर्ष बालक को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। 3 आरोपियों को एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।