Home Blog Page 293

*जिस शासकीय विद्यालय से शिक्षा पाई, उसी को आदर्श विद्यालय बनाने की पहल*

0

*जिस शासकीय विद्यालय से शिक्षा पाई, उसी को आदर्श विद्यालय बनाने की पहल*

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के प्रयास से कंतेली प्राथमिक शाला के लिए ₹4 करोड़ 54 लाख की स्वीकृति*

आशीष कश्यप बिलासपुर /शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और जड़ों से जुड़े नेतृत्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री सह बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों से मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कंतेली के समग्र विकास हेतु ₹4 करोड़ 54 लाख 15 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि यही वह सरकारी विद्यालय है, जहाँ से श्री साहू ने स्वयं अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।

यह स्वीकृति कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत प्रदान की गई है। परियोजना का उद्देश्य विद्यालय को एक आदर्श (मॉडल) स्कूल के रूप में विकसित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित एवं समावेशी शिक्षा का वातावरण उपलब्ध हो सके।

स्वीकृत परियोजना के तहत विद्यालय में आधुनिक एवं आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, छात्र-अनुकूल कक्षाओं का विकास, समावेशी शिक्षण सुविधाओं की व्यवस्था तथा आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एसईसीएल बोर्ड की सीएसआर समिति के निर्देशानुसार, समस्त कार्यों का क्रियान्वयन एसईसीएल के सिविल विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह पहल केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, कृतज्ञता और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण है। जिस विद्यालय ने श्री तोखन साहू के जीवन को दिशा दी, उसी विद्यालय को नई पहचान दिलाने का उनका संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा और समाज को यह सशक्त संदेश देगा कि शिक्षा में निवेश ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का आधार है।

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का जिला साहू समाज मुंगेली की पदाधिकारियों ने निर्वाचन में सहयोग के लिए किया आभार*

0

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का जिला साहू समाज मुंगेली की पदाधिकारियों ने निर्वाचन में सहयोग के लिए किया आभार*

मुंगेली जिले के जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न तहसील अध्यक्षों ने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री पुहुप साहू ने हालिया निर्वाचन के दौरान मिले मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरंतर समर्थन के लिए साहू समाज की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री पुहुप साहू ने कहा कि श्री तोखन साहू का समाज के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देता है। उनके सहयोग से साहू समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त हुआ है तथा शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवाओं के अवसरों को लेकर समाज निरंतर प्रगति कर रहा है।

भेंट के दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार एवं समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने समाज के विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि साहू समाज की एकजुटता, परिश्रम और सामाजिक चेतना विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने समाज के हित में हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, जिला अध्यक्ष श्री पुहुप साहू, संरक्षक श्री बलदाऊ साहू, लोरमी तहसील अध्यक्ष श्री राजेश साहू, लालपुर अध्यक्ष श्री भवानी शंकर साहू, मुंगेली जिला अध्यक्ष श्री लेखुराम साहू, पथरिया तहसील अध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, सरगांव तहसील अध्यक्ष श्री गोविंदराम साहू, बोधीराम साहू (जिला उपाध्यक्ष), हिरालाल साहू (महामंत्री), श्री पोषण साहू (सलाहकार) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

*कबीर विचारधारा से सामाजिक समरसता का संदेश, संत समागम में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*कबीर विचारधारा से सामाजिक समरसता का संदेश, संत समागम में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

*कबीर दर्शन और सेवा भाव का सम्मान: मंत्री श्री साहू का संदेश*

छत्तीसगढ़:- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू साइंस कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर में सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब जी के पावन आगमन पर श्री साहू ने आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि संत कबीरदास जी की विचारधारा आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि कबीरदास जी का संदेश—समरसता, सत्य, समानता, मानवता और आडंबर से मुक्त समाज—वर्तमान समाज को एकजुट करने और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। संत परंपरा का यह आध्यात्मिक संदेश सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसके उपरांत श्री साहू छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संघ के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए रसोईया बहनों-भाइयों के समर्पण और सेवा-भाव की सराहना की। श्री साहू ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और इसमें रसोईयां कर्मियों का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आश्वस्त किया कि सरकार रसोईया बहनों-भाइयों के कल्याण, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाले ऐसे आयोजनों को सदैव प्रोत्साहन देती रहेगी।

*शादी का झॉसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*शादी का झॉसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
🔶 फरार आरोपी को पुलिस ने कड़ी मेहनत से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर।

गिरफ्तार आरोपी :-
1. आशीफ खान पिता फरीद खान उम्र 21 वर्ष निवासी पड़ावपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर:- दिनाँक 08/11/2025 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ावपारा कोटा थाना कोटा का रहने वाला आशिफ खान, नाबालिक पीड़िता का दो वर्ष पूर्व से स्कूल जाने के समय पीछा करता और शादी करना चाहता हॅु, बोलकर अपने प्रेमजाल में फॅसाकर पीड़िता को नाबालिक जानते हुये जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया ।पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी होने पर आरोपी अपने घर से फरार था, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से आरोपी की पतासाजी के लिए टीम बनाकर आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

 *ग्राम नेवासपुर के हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

0

 *ग्राम नेवासपुर के हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

➡️ *ग्राम नेवासपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

➡️ *हत्या के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡️ *सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 530/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था जिसमे 01 आहत की मुत्यू पश्चात धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी जाकर किया गया कार्यवाही*

*मुंगेली:-* सूचक प्रफुल सोनकर पिता रोहित उम्र 21 वर्ष निवासी परमहंस वार्ड मुुंगेली अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.12.25 को अपने घर मुुंगेली में था तक दोपहर करीब 3.30 बजे गेदलाल सोनकर ने फोन कर बताया कि नेवासपुर के खेत के धान फसल को झम्मन सप्रे तथा इसके परिवार के लोग काट रहे है। तब प्रफुल सोनकर (सूचक) अपने भाई अजीत सोनकर, निखिल सोनकर, मां पूर्णिमा सोनकर, जनक सोनकर (सुचक का दादा मृतक) सभी ग्राम नेवासपुर स्थित खेत में करीब 3.45 बजे दोपहर पहुंचे तब खेत के धान फसल को झम्मन सप्रे लोगो को काटने से मना करने पर झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे सभी लोग एक राय होकर प्रफुल सोनकर (सूचक) के परिवार के सभी लोगो को मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी, डण्डा एवं लोहे के रॉड से मारपीट किये है, मारपीट से जनक सोनकर (सूचक का दादा मृतक) को सीना, पेट एवं सिर में अत्यधिक चोट लगा है, जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती किये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 11.12.2025 के रात्रि 07.53 बजे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 530/25 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये बारिकी से जांच कर विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा प्रकरण मे आहतों का त्वरित डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया तथा ईलाज के दौरान दिनांक 11.12.2025 के रात्रि मे जनक सोनकर की मृत्यू हो गयी है। जिसका मर्ग इंटीमेशन कायम कर गवाहो एवं आहतो का कथन लेखबद्ध किया गया व घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गये है। आरोपियोे के द्वारा जनक सोनकर को एक राय होकर मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने से मृत्यूकारित करना प्रमाणित पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे के विरूद्ध हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस जोड़ी गयी।

प्रकरण मे आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर आरोपी 1.झम्मन लाल सप्रे पिता स्व. भीखु राम उम्र 54 वर्ष 2. दुजेराम सप्रे पिता सिखु राम उम्र 55 वर्ष 3. द्वारिका सप्रे पिता झम्मन उम्र 18 वर्ष निवासी नेवासपुर थाना मुंगेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जमीन विवाद को लेकर जनक सोनकर का हत्या एवं प्रफुल सोनकर, निखिल सोनकर, पुर्णिमा के साथ मारपीट करना स्वीकर करने पर आरोपियों के निशादेही पर टंगिया, लाठी, लोहे का रॉड को गवाहोे के समक्ष जप्त कर आरोपी झम्मन सप्रे, दुजेराम सप्रे, द्वारिका सप्रे को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.12.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं फरार आरोपी विमल सप्रे की पतासाजी जारी है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उपनिरी.हरीश साहू, सउनि भानुप्रताप बर्मन, मधुकर रात्रे, प्र.आर.चन्द्र कुमार धु्रव, मनोज ठाकुर, बालीराम धु्रव, राजेश बंजारे, दिलीप साहू आरक्षक विकास ठाकुर, योगेश यादव, संजय यादव, नोहर डड़सेना, अजय चन्द्राकर, रवि श्रीवास की भूमिकाi सराहनीय रही।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम:-*
1.झम्मन लाल सप्रे पिता स्व. भीखु राम उम्र 54 वर्ष
2. दुजेराम सप्रे पिता सिखु राम उम्र 55 वर्ष
3. द्वारिका सप्रे पिता झम्मन उम्र 18 वर्ष सभी निवासी नेवासपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली

*दो वर्षों की उपलब्धियाँ, जनता के नाम प्रतिबद्धता: जनदर्शन में बोले राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*दो वर्षों की उपलब्धियाँ, जनता के नाम प्रतिबद्धता: जनदर्शन में बोले राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

*बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से संवाद करते राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

छत्तीसगढ़:- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निजी कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएँ एवं मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।

श्री साहू ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “लोगों की समस्याएँ सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना ही सुशासन की सच्ची पहचान है। जनदर्शन जनता और शासन के बीच विश्वास को मजबूत करता है।”

इस अवसर पर श्री साहू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में आवासन, शहरी विकास, बुनियादी ढाँचे, गरीब कल्याण और जनहित से जुड़ी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी अधोसंरचना विकास, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में सरकार ने ठोस और जन-उपयोगी परिणाम दिए हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम के उपरांत श्री साहू ने क्षेत्र में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनकल्याण, पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

*कोतरी हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘पहल 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को दिया प्रतियोगी परीक्षाओं व सामाजिक विषयों का मार्गदर्शन*

0

कोतरी हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘पहल 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को दिया प्रतियोगी परीक्षाओं व सामाजिक विषयों का मार्गदर्शन


मुंगेली। विकासखंड लोरमी अंतर्गत शासकीय कोतरी माध्यमिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार, दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पहल 2.0 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल स्वयं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 650 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि जागृत करना, बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक और नैतिक मूल्यों से उन्हें जोड़ना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा यूपीएससी और पीएससी परीक्षाओं की तर्ज पर विद्यार्थियों से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं रोचक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और नैतिक शिक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। रामायण (रामचरितमानस) के संदर्भ में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास जाने के कारण पर प्रश्न किया गया, जिस पर विद्यार्थियों ने बताया कि भगवान श्रीराम अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने वाले, त्यागी और अपनी प्रजा के प्रति संवेदनशील पुत्र थे। विद्यार्थियों के सटीक और भावनात्मक उत्तरों से उपस्थित अतिथिगण काफी प्रभावित हुए।

प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्पीकर के रूप में बिलासपुर की काऊसलर श्रीमती शैलजा स्वामी, पुलिस अधिकारी शत्रुहन खूंटे, तथा बबीता श्रीवास सायबर सेल उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी, नशा मुक्ति विशेषकर ब्राउन शुगर जैसे घातक नशों से होने वाले दुष्परिणामों, एवं युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाला नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पहल 2.0 कार्यक्रम को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरक पहल माना जा रहा है।

*सुने मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरों को तखतपुर पुलिस ने गिरफतार कर भेजा जेल।*

0

सुने मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरों को तखतपुर पुलिस ने गिरफतार कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी
1. राम खिलावन धुरी पिता जगत राम धुरी उम्र 38 वर्ष निवासी ब्लाक रोड वार्ड क्रमांक 01 तखतपुर जिला बिलासपुर
2. संतोष यादव पिता सखराम यादव उम्र 45 साल निवासी सुभाष नगर तखतपुर जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशुतोष सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 01 तखतपुर थाना तखतपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थी सुबह 10 बजे घर मे ताला बंद कर बिलासपुर चला गया था उसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोड कर अंदर घुसकर कमरे मे रखे अलमारी से 01 जोडी सोने के टाप्स व नगदी रमक 7000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा पू से)द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर सीसीटीवी पुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के संदेही राम खिलावन धुरी को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी संतोष यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी के नगदी रकम 1000 रूपये को बरामद किया गया शेष रकम को खर्च करना तथा सोने के टाप्स नकली लगने से नदी मे फेकना बताया, आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय ,प्रधान आरक्षक रामायण सिंह आशीष वस्त्रकार सुनील सूर्यवंशी, ओंकार सिंह की विषेष भूमिका रही।

 *पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा खेलते 04 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों पर कार्यवाही, ₹5,320 नगद जप्त*

0

 *पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा खेलते 04 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों पर कार्यवाही, ₹5,320 नगद जप्त*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

दिनांक 13.12.2025 को थाना प्रभारी कोटा श्री तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर दर्रीकापा नहर किनारे एवं गंज स्कूल के पीछे डाकबंगला, कोटा क्षेत्र में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान उक्त स्थानों पर कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है::—:

1. यात्रे कुमार खांडे पिता स्व. देवचरण खांडे, उम्र 48 वर्ष, साकिन टांडा, थाना कोटा

2. विजय अनंत पिता शत्रु अनंत, उम्र 35 वर्ष, साकिन दर्रीकापा, थाना कोटा

3. शिवफल बंजारे पिता स्व. रामजी बंजारे, उम्र 47 वर्ष, साकिन कपसिया कला, थाना कोटा

4. राजू लाल बंजारे पिता इतवारी बंजारे, उम्र 45 वर्ष, साकिन कपसिया कला, थाना कोटा

5. कुबेर बंजारे पिता देव लाल बंजारे, उम्र 37 वर्ष, साकिन कपसिया कला, थाना कोटा

6. डिकेश साहू पिता स्व. नर्मदा साहू, उम्र 41 वर्ष, साकिन रेस्ट हाउस रोड, डाकबंगला कोटा

7. प्रेम सारथी पिता स्व. विजय सारथी, उम्र 18 वर्ष, साकिन डाकबंगला कोटा

8. किशन छाडिया पिता स्व. करण छाडिया, उम्र 20 वर्ष, साकिन डाकबंगला कोटा

9. साहिल गुप्ता पिता अजय गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, साकिन रेस्ट हाउस रोड, डाकबंगला कोटा

10. राहुल करेलिया पिता शंकर करेलिया, उम्र 20 वर्ष, साकिन डाकबंगला कोटा, थाना कोटा

मौके से कुल ₹5,320/- नगद जप्त किया गया।
सभी आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
👮‍♂️ थाना कोटा पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

*,,,,, एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन*

0

,,,,, एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन

लोरमी,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वणिज्य महाविद्यालय लोरमी में हिंदी विभाग के द्वारा विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर कक्षा एम ए हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार एवं प्रेजेंटेशन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस संदर्भ में डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार एवं प्रेजेंटेशन होना अनिवार्य हैं इसी के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना,राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत के द्वारा हुआ। स्वागत भाषण में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ एच एस राज ने डॉ नरेंद्र सलूजा द्वारा लिखित महाविद्यालय के कुलगीत का गायन करने के पश्चात कहा कि अभिव्यक्ति क्षमता का विकास विचारों, भावनाओं और ज्ञान को प्रभावी ढंग से मौखिक और लिखित रूप से व्यक्त करने की कला है, जिसके लिए सुनने, पढ़ने, सोचने और अभ्यास की आवश्यकता होती है, जिसमें आत्मविश्वास, स्पष्टता, उचित भाषा, और हाव-भाव का प्रयोग शामिल है, डॉ एस के जांगड़े ने उद्बोधन की कड़ी में कहा कि अभिव्यक्ति की मुख्य विशेषताएँ हैं,स्पष्टता ,स्वाभाविकता , सुबोधता संक्षिप्तता ,मौलिकता और भावनात्मक जुड़ाव जो विचारों, भावनाओं और सूचनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में मदद करती हैं, डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि यह सामाजिक बदलाव लाने और समाज में सकारात्मक सुधार के लिए आवाज उठाने का एक शक्तिशाली साधन हैं।मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि अभिव्यक्ति कौशल एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग सीखने एवं प्रत्यक्ष जीवन अनुभव के माध्यम से अर्जित बुनियादी कौशल के एक समूह का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो व्यक्तियों और समूहों को दैनिक जीवन में आम तौर पर सामने आने वाले मुद्दों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से संभालने में सक्षम बनाता है। उद्बोधन के पश्चात दीपक,प्रशांत खुसरो,कविता साहू,राधिका,ओंकार राजपूत,दशरथ,रीमा,पूर्णिमा जायसवाल,अदिति माथुर,आशा राम,शारदा,दीपिका आदि विद्यार्थियों ने वीरगाथा काल,सिद्ध साहित्य, आधुनिक गद्य में जयशंकर प्रसाद का योगदान,अनुवाद के उपकरण,हिंदी भाषा के विविध रूप,राम की शक्ति पूजा का भाव सौंदर्य,भक्तिकालीन विभिन्न धाराएं,व्यंग्य लेखन और परसाई जैसे विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो अमित निषाद एवं पूर्णिमा जायसवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ एच एस राज ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के पी.पी.लाठिया,, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पूर्णेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू,सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि उपस्थित थे।