Home Blog Page 288

*पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की अनुकरणीय कार्यवाही, 22 दिन में चालान प्रस्तुत, आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास*

0

*पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की अनुकरणीय कार्यवाही, 22 दिन में चालान प्रस्तुत, आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास*

कवर्धा:- जिला कबीरधाम अंतर्गत महिला थाना कवर्धा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 137(2), 64(1), 65(2), 74 बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट के संवेदनशील प्रकरण में माननीय विशेष न्यायालय (फास्ट ट्रैक), पॉक्सो कबीरधाम द्वारा आरोपी दशरथ लाल गुप्ता पिता स्व. नर्मदा प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड न. 14 गुप्ता पारा कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को 20 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया गया है।

उक्त प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS) के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के कुशल नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के सतत पर्यवेक्षण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आशीष शुक्ला के निर्देशन में प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की गई।

प्रकरण में मात्र पांच वर्ष की नाबालिग बालिका के साथ किए गए यौन अपराध को दृष्टिगत रखते हुए पीड़ित पक्ष की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी गई तथा सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया गया।

महिला थाना प्रभारी भुनेश्वरी राठौर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सशक्त एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किया गया। घटना के 22 दिवस के भीतर चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जो पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सुदृढ़ विवेचना, प्रभावी अभियोजन समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही के परिणामस्वरूप ट्रायल चालू होने के मात्र तीन माह की अवधि में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्धि कर कठोरतम दंड का आदेश पारित किया गया।
प्रकरण में महिला थाना टीम द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्य, मेहनत, लगन एवं प्रोफेशनलिज्म को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को इनाम देने की घोषणा की गई है।

यह प्रकरण कबीरधाम पुलिस के लिए केवल एक अपराध का खुलासा नहीं, बल्कि नाबालिगों की सुरक्षा, समाज में विश्वास की स्थापना एवं अपराधियों के प्रति कठोर संदेश का प्रतीक है। कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट करती है कि बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

*शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आरोपी ने होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर युवती के साथ किया था गलत काम*

*घटना स्थल का पुलिस एवं FSL की टीम ने किया निरीक्षण*

*कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार*

थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

कवर्धा :- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झूठा आश्वासन देकर दिनांक 01.11.2025 एवं 04.11.2025 को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस ले जाकर उक्त कृत्य किया गया। बाद में आरोपी द्वारा विवाह से इंकार कर पीड़िता से संपर्क समाप्त कर दिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल होटल दक्ष पैलेस का निरीक्षण फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के साथ किया गया है तथा आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं साथ ही होटल दक्ष पैलेस के संचालक से गेस्ट एंट्री रजिस्टर भी जप्त किया है। पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया गया है एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि प्रकरण में पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है तथा मामले की विवेचना संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*
*पार्टी मनाते हुये युवकों ने शराब के नशे में कर रहे थे मस्ती।*
*युवकों के साथ युवतियां भी थी शामिल।*
*5 युवकों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*
*3 वाहनों पर की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही।*
—————————————————-
*नाम अनावेदक -*
01. आदित्य वस्त्रकार पिता मोहन लाल उम्र 33 र्वा निवासी लिंक रोड कृष्णा नेत्रालय के सामने शुभ मंगल अपार्टमेंट थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. लक्की देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर छ.ग.।
03. आशीष साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पत्रकार कालोनी अशोक नगर सरकण्डा।
04. वंश देवांगन पिता सतीश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
05. विपुल दुबे पिता वशिष्ट नारायण दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नगर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.।
—————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.12.2025 के रात्रि सूचना मिला कि पत्रकार कालोनी सरकण्डा बिलासपुर में कुछ युवक एवं युवतियां पार्टी मना रहे हैं और बहुत ही हल्ला गुल्ला मचा रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर सूचना तस्दीक किया गया, जिनके द्वारा पत्रकार कालोनी के एक मकान में 5 युवक व 2 युवतियां पार्टी मनाते एवं शराब सेवन किये हुये मिले जो शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जिनसे नाम पता पूछने पर आदित्य चन्द्राकर, लक्की देवांगन, आशीष साहू, वंश देवांगन एवं विपुल दुबे बताये, जिनका ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर शराब सेवन किये हुये मिले, जिनके पास मिले वाहन क्रमांक CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 एवं CG 10 BH 8007 का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत् कार्यवाही किया गया, एवं उक्त युवकों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर युवक एवं युवतियों को समझाईश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

*रतनपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी बिक्री पर की गई कार्यवाही।*

0

*रतनपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी बिक्री पर की गई कार्यवाही।*
🔹 150 कट्टी भरे धान की बोरी को किया जप्त।
🔹 धान खरीदी का बिल व दस्तावेज पेश नहीं करने पर चोरी की मशरूका होने की अंदेशा पर किया जप्त।
नाम अनावेदक :-
1. रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनॉक 21/12/2025 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि माजदा क्रमाँक CG 10BV 6881 का चालक अपने वाहन में अवैध रूप से धान खरीदी कर कृषि उपज मण्डी में अवैध तरीके से बेचने के लिये ग्राम खरगहनी थाना कोटा से ग्राम तेन्दुभाठा थाना रतनपुर लेकर जा रहा है, कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर ग्राम बारीडीह मेनरोड में घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा, वाहन चालक रामेश्वर ध्रुव के द्वारा माजदा में भरे 150 बोरी धान का खरीदी-बिक्री का दस्तावेज पेश नहीं करने पर अवैध धान होने की अंदेशा पर मौके पर 106 BNSS के प्रावधानों के तहत वाहन एवं 150 बोरी धान को जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए, तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को सूचना दिया गया जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

♦️ *मोबाईल फोन से क्रिकेट सटटा खिलाने वाला आरोपी सिविल लाईन पुलिस की गिरफत में*

0

♦️ *मोबाईल फोन से क्रिकेट सटटा खिलाने वाला आरोपी सिविल लाईन पुलिस की गिरफत में*

*नाम आरोपी -*
1- मनोज पोपटानी पिता नंद लाल पोपटानी उम्र 30 साल साकिन हेमूनगर सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
*जप्त मशरूका -*
1- सेमसंग अल्ट्रा मोबाईल 23

2- बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 ए पी 8886
3- नगदी रकम 6700 रूपये
कुल कीमती 361700 रूपये

आशीष कश्यप बिलासपुर-* दिनॉक 21-12-2025 को सूचना मिली कि मनोज पोपटानी नामक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक के आसपास अपने बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 ए पी 8886 में घूम घूम कर मोबाईल फोन के माध्यम से क्रिकेट सटटा खिला रहा है की सूचना पर आरोपी को महाराणा प्रताप चौक के पास रोका गया जो पुलिस को देखकर आगे बढ गया को पीछा कर रोका गया आरोपी के मोबाईल फोन को चेक करने पर क्रिकेट सटटा खिलाते पाये जाने पर आरोपी के विरूध्द 7(1) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है

*👨🏻‍✈️आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध कोनी पुलिस का प्रहार*

0

👨🏻‍✈️आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध कोनी पुलिस का प्रहार

आशीष कश्यप बिलासपुर -थाना क्षेत्र में शांति,कानून-व्यवस्था बनाए रखने के हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांति कायम,अपराध घटित होने से रोकने व आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा निम्न व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया गया ;

आरोपियों के नाम :-
1. लक्की भारत पिता श्रीकांत भारत उम्र 27 वर्ष साकिन काली मंदिर के पास आवासपारा सेंदरी थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. भोलू यादव उर्फ राकेश यादव पिता सरजू यादव उम्र 26साल साकिन गोदामपारा थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. भीमशंकर वर्मा पिता इतवारी वर्मा उम्र 20 साल साकिन घुटकु थाना कोनी
4. सुनील यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी यादवपारा थाना कोनी बिलासपुर

*होमगार्ड के जवान ने की आत्महत्या परिवारजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल एक बार फिर गरमाया प्रदेश में जवानों के विभागीय भ्रष्टाचार/वेतन विसंगति का मामला ,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

होमगार्ड के जवान ने की आत्महत्या परिवारजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल एक बार फिर गरमाया प्रदेश में जवानों के विभागीय भ्रष्टाचार/वेतन विसंगति का मामला ,,,,,पढ़े पूरी खबर।

आशीष कश्यप प्रधान संपादक बिलासपुर = राजनादगांव जिले से एक खबर सामने आई है जहां दो वरिष्ठ अधिकारी का नाम लिखकर एक होमगार्ड के जवान ने आत्महत्या कर ली नगर सैनिक के जवानों ने इसे सरकार की नाकामी बताया है, बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय के परिपालन में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश जारी किया गया था कि समान वेतन लागू किया जाए लेकिन समान वेतन लागू करना तो दूर बल्कि दिन रात गर्मी हो या बारिश का मौसम हो या कैसे भी विपदा आए 24*365 घंटे ड्यूटी में मुस्तैद रहने वाले नगर सैनिक के जवानों के जेबों में

डाका डाला जा रहा है, जिसके कारण ग्राम खैरा निवासी होम गार्ड के जवान ने आज आत्महत्या कर ली, वेतन और भोजन राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए होम गार्ड के जवान ने आत्महत्या कर ली विभाग के 2 उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों का नाम का उल्लेख करते हुए, होम गार्ड के जवान ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने यह आरोप लगाया कि मानदेय और भोजन राशि में गड़बड़ी की गई है, जिसमें 40 हजार रुपए की राशि मिलने वाली थी जिसे अन्य कार्य में खर्च कर दिया गया है, व

विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है, होम गार्ड के जवान ने यह आरोप लगाया है कि लगातार ड्यूटी में तैनात किया जाता है अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है कार्य का समुचित ढंग से विभाजन नहीं किया जाता है, प्रत्येक कार्य जो कार्य नियम में नहीं है उसे भी कराया जाता है, लगातार दबाव बनाया जाता है, जिससे कि व्यथित होकर जवान ने आत्महत्या कर ली, बताते चलें कि सुसाइड नोट में हाई कोर्ट के आदेशो की भी बात कही गई है जिसे की उच्च अधिकारीयो द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है, हाई कोर्ट के आदेशो की अवहेलना की जा रही है, जिससे कि महज लगभग 18 हजार रुपए में दिन रात कार्य कर जीवन चलाना पड़ रहा है, अब देखने वाली बात यह है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करती है और इतनी बड़ी संख्या में जवानों का गुस्सा जो फूटा है उसे सरकार किस तरह संभाल पाती है, क्या होम गार्ड के इस जवान द्वारा दिया गया बलिदान अन्य जवानों के लिए सार्थक साबित होगा।

*👨🏻‍✈️आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध कोनी पुलिस का प्रहार*

0

👨🏻‍✈️आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध कोनी पुलिस का प्रहार

आशीष कश्यप बिलासपुर थाना क्षेत्र में शांति,कानून-व्यवस्था बनाए रखने के हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांति कायम,अपराध घटित होने से रोकने व आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा निम्न व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया गया ;

आरोपियों के नाम :-
1. रवि कौशिक पिता स्व.सगरिया कौशिक उम्र 26 साल साकिन देवनगर छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. सिद्धांत खरे पिता स्व. दयालदस खरे उम्र 22 साल साकिन सेंदरी थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. गोलू मोची पिता फूलसिंह मोची उम्र 30 साल साकिन तुर्का डीह चौक बड़ी कोनी
4. दीपक पात्रे पिता रामकुशल उम्र 48 वर्ष निवासी सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर

*सोशल मिडिया पर अश्लील फोटो विडियो अपलोड करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*सोशल मिडिया पर अश्लील फोटो विडियो अपलोड करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*साइबर टीप लाईन से प्राप्त शिकायत पर की गई कार्यवाही।*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
प्रदीप खाण्डे पिता दिलीप खाण्डे उम्र 22 वर्ष निवासी माकरी थाना कुण्डा चौकी दामापुर जिला कवर्धा (छ.ग.)
————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के संबंध में साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये हैं, जिसके परिपालन में थाना सरकण्डा में साइबर टीप लाईन की प्राप्त शिकायत के पर अप.क्र. 332/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मोबाईल टावर लोकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी प्रदीप खाण्डे द्वारा अपने मोबाईल से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी प्रदीप खाण्डे को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया एवं आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रजत जयंती पर ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल : वरिष्ठ कलाकार एवं निर्माता हुए सम्मानित*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने निगम के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राजेश अवस्थी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने निगम की वर्तमान अध्यक्ष सुश्री मोना सेन को एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कलाकार बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छालीवुड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की संस्कृति, कला और पहचान को और अधिक सशक्त रूप में स्थापित करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1957 से प्रदेश में फिल्मों के निर्माण का सिलसिला प्रारंभ हुआ। उन्होंने भूलन कांदा उपन्यास पर आधारित फिल्म “भूलन द मेज” को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जड़ें लोक संस्कृति, लोककथाओं और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी हैं, जो इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्मों के विकास को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में छालीवुड का भविष्य स्वर्णिम है और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक वर्ष प्रदेश के चहुंमुखी विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निर्माताओं और वरिष्ठ कलाकारों श्री मोहन सुंदरानी, श्री सतीश जैन, श्री संतोष जैन, श्री मनोज वर्मा, श्री अनुज शर्मा और श्री प्रेम चंद्राकर को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनंदन करते हुए निगम के पुनर्गठन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर छइंहा भुइंया” के निर्माता श्री सतीश जैन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के समग्र और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायकगण श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में कलाकार, निर्माता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।