
लोरमी: माहिष्मती अचीवर्स एकेडमी लोरमी में निःशुल्क सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का सफल रूप से संपन्न हुआ। जहां जनसेवा के संकल्प के साथ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया।आयोजन में सेवा समर्पण और स्वास्थ्य का संगम रहा।
120 व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सफल रहे।
स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) का आयोजन ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और परामर्श उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण तरीका है, जिसमें विभिन्न बीमारियों की पहचान, योग सत्र और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया जाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ती है और लोगों को समय पर इलाज मिलता है। मेडिकल टीम लोरमी के साथ डाक्टर, एवं स्कूल स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर हेल्थ कैम्प का शुभारंभ किया। जिनमें डॉ नाथू बाबु जायसवाल , डॉ सतीश जायसवाल, बुधराम डडसेना, कॉंग्रेस महामंत्री कृष्णा कुमार सोनी, पायल सोनी, मिंटू छाबड़ा, सचिव मुकेश कश्यप,जीवन साहू,एडवोकेट प्रिया जायसवाल, सोहन डडसेना, लक्ष्मी गुप्ता, विवेकानंद महिलांग, डॉक्टर तुलेश कुर्रे, डॉक्टर रवि जायसवाल, अशोक जायसवाल, अभिजीत सिंह, पंकज ठाकुर, साहू हास्पिटल, सिंह पैथोलॉजी, रामया भूपेंद्र सिंह, अभिलाष जायसवाल, श्रद्धा मिश्रा, अंशु चंदेल, अंबिका श्रीवास, अंश गंधर्व, सक्षम गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विशेष सहयोग डॉक्टर जी एस दाउ ब्लाक मेडिकल ऑफिसर लोरमी, एस के बघेल ने सहयोग किया।
*सेवा समर्पण और स्वास्थ्य का संगम!*
*सांसद संतोष पांडेय ने निर्माणाधीन गौरवपथ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*
सांसद संतोष पांडेय ने निर्माणाधीन गौरवपथ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने शनिवार को कवर्धा नगर अंतर्गत राजनांदगांव बाईपास रोड से पिलारी नहर होते हुए नवीन बाजार तक 10 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन गौरवपथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्यों का निरीक्षण किया सांसद पांडेय ने ठेकेदार को गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने और गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए सांसद पांडेय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता को बेहतर आवागमन एवं मूलभूत की सुविधा उपलब्ध हो और क्षेत्र का आर्थिक विकास सुनिश्चित हो इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल भी मौजूद रहे।
—————————————-
*कोरबा पुलिस की अपराधीयों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 43 वारंटियों की गिरफ्तारी!*
जिनमें 11 स्थायी वारंटी शामिल, इस प्रकार 2 दिन में कुल 94 आरोपी हुए गिरफ्तार!

कोरबा – पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है। नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए कोरबा पुलिस ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखते हुए, 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 11 स्थायी वारंटी शामिल हैं, इस प्रकार 2 दिन में कुल 94 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।
ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे, जिन पर सतत निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार दो दिनों में कोरबा पुलिस द्वारा कुल 94 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत आज की कार्यवाई में थाना कोतवाली एवं थाना कुसमुंडा द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए तथा थाना सिविल लाइन्स ने 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए । दूसरी ओर, थाना कुसमुंडा एवं थाना उरगा द्वारा क्रमशः 4 एवं 3 स्थायी वारंट तामील किए गए।

कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील:
▪️ जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हो एवं जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी सूचना भी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जा सके।
▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं; नशे की हालत में ड्राइविंग आपके तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए अत्यंत घातक हो सकती है।
▪️ओवरस्पीडिंग से बचें और हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें, क्योंकि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।
▪️दोपहिया वाहन चालक स्टंटबाज़ी / खतरनाक स्टंट (Stunting) न करें; ऐसी हरकतें जानलेवा होने के साथ‑साथ कानूनन दंडनीय भी हैं।
▪️महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़, हिंसा या दुर्व्यवहार न करें; यदि कहीं ऐसा कोई व्यवहार होता दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
▪️ किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।
▪️ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
▪️ नव वर्ष शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
*कोरबा पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा फरार एवं वारंटी आरोपियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त, सुनियोजित और निरंतर कार्रवाई जारी रखेगी।*
उप मुख्य*मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव शक्कर कारखाना ने किया 24.85 करोड़ रूपए का भुगतान*
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव शक्कर कारखाना ने किया 24.85 करोड़ रूपए का भुगतान

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 24.85 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में आज दिनांक तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफ.आर.पी. दर 329.05 रुपये के अनुसार गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे किया गया है समय पर भुगतान होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण है भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा के प्रबंध संचालक जी.एस. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत अब तक 1,05,975 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 1,09,565 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है यह उपलब्धि शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग एवं कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है राज्य शासन की गन्ना नीति के अनुरूप कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।
*किसानों से अपील*
कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे कारखाने में परिपक्व साफ-सुथरा बिना अगवा एवं बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें इससे शक्कर रिकवरी प्रतिशत में वृद्धि होगी जिसका सीधा लाभ किसानों को प्राप्त होगा।
—————————————-
*गुरु घासीदास बाबा सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे:-भावना बोहरा*
गुरु घासीदास बाबा सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे:-भावना बोहरा
0. गुरु घासीदास बाबा के संदेशों ने विश्व में जगाई सामाजिक चेतना उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के ग्राम रणवीपुर निज निवास स्थित विधायक कार्यालय में कैबिनेट मंत्री और सतनाम समाज के धर्म गुरु खुशवंत साहेब का आगमन हुआ इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने समाज के प्रतिनिधि मंडल, सदस्यों, रणवीरपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान गुरु खुशवंत साहेब जी और विधायक भावना बोहरा ग्राम गौरमाटी, डोंगरिया खुर्द, कुआँमालगी और बीजाभाटा में आयोजित गरु प्रकाश पर्व एवं गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह में शामिल हुए और जैतखाम व गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के विचार आज भी समरस समाज का मार्गदर्शन करते हैं गुरुघासीदास बाबा के अमूल्य विचार एवं शिक्षाएं जनकल्याण हेतु हमें सदैव प्रेरित करती है आप सभी बाबा के बताये मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़ने का संकल्प लें गुरु प्रकाश पर्व समस्त मानव समाज के जीवन में वैभव एवं ऐश्वर्य का प्रकाश लेकर आएगा आज देश–प्रदेश गुरु घासीदास बाबा के संदेशों को आत्मसात कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है उन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” का जो संदेश दिया वह समाज को समानता भाईचारे और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है उनके द्वारा दी गई शिक्षा और संदेश आज भी प्रासंगिक हैं विधायक भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा एक महान संत और सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पूरे समाज को समानता का संदेश दिया ‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार आज भी सामाजिक एकता और मानव मूल्यों की सबसे मजबूत नींव है छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गुरु घासीदास बाबा के विचारों और सतनाम समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है मैं समाज के सदस्यों और खासकर युवाओं से आह्वान करती हूँ कि वे बाबा के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका जरुर सुनिश्चित करें गुरु घासीदास बाबा सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे उनका संपूर्ण जीवन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सत्य अहिंसा और नैतिकता के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है भावना बोहरा ने आगे कहा कि सतनाम समाज ने भी बाबा के विचारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया है सर्व समाज के प्रति उनके आदर्शों को आत्मसात करके हमने भी पंडरिया विधानसभा में हर व्यक्ति और समाज को एक साथ लेकर चलने व सेवाओं और सुविधाओं की पहुँच हर व्यक्ति एवं समाज तक हो इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा हो या निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और हर क्षेत्र व समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों व संदेशों से भी प्रेरणा लेकर हम अपने दायित्वों को निभा रहें हैं जिसमें सतनाम समाज के आप सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों का बहुमूल्य सहयोग व अपनत्व हमें लगातार मिल रहा है आप सभी ने जिस स्नेह और आत्मीयता से स्वागत किया उसके लिए मैं सतनाम समाज के समस्त सदस्यजनों का आबह्र व्यक्त करती हूँ और गरु प्रकाश पर्व कीहार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ आपसी जनसहयोग से हम पंडरिया विधानसभा को समृद्ध, सशक्त और विकासशील से विकसित बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सतनाम समाज के प्रतिनिधि मंडल, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
—————————————-
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 22 वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया!

कोरबा – पुलिस द्वारा आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशों के परिपालन में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज गति, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.12.2025 को कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 22 वाहन चालकों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील व सुझाव:
▪️क्रिसमस एवं नववर्ष का उत्सव सुरक्षित, संयमित एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं।
▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह आपके और दूसरों के जीवन के लिए घातक हो सकता है।
▪️दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें एवं चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
▪️तेज गति, लापरवाही व खतरनाक ड्राइविंग से बचें।
▪️देर रात यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें।
कोरबा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
*पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा का अवतरण कार्यक्रम नगर पंचायत मल्हार के स्कूल चौक में आयोजित किया गया,,,,*
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा का अवतरण कार्यक्रम नगर पंचायत मल्हार के स्कूल चौक में आयोजित किया गया,,,,

आशीष कश्यप बिलासपुर/मल्हार -पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा का अवतरण कार्यक्रम नगर पंचायत मल्हार के स्कूल चौक में आयोजित किया गया प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ के 115 नगरी निकायों में वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नगर पंचायत मल्हार में मस्तुरी क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री डां. कृष्णमूर्ति बांधी मुख्य अतिथि के रूप में तथा अति विशिष्ट तिथि के रूप में बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित चित्र प्रज्वलित कर भारत माता की जयकारा से किया गया समस्त अतिथियों के स्वागत के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया मुख्य अतिथि डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अंत्योदय के पक्षधर थे तथा उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया तथा देश को सुदृढ़ करने का काम किया भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि अटल जी की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण ही भारत परमाणु संपन्न देश बना तथा कारगिल विजय कर आतंकवादियों को खदेडने का काम किया रंजीत सिंह ने अटल जी को याद कर नमन् किया उनको देश के विकास मे उनके योगदान को याद किया महामंत्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवो को शहरों से जोड़ने का काम श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने कहां की अटल जी के आशीर्वाद से ही हमारा छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तथा समृद्धि की ओर अग्रसर होने का नीव अटल जी ने ही रखा सुशासन दिवस पर अतिथियो द्वारा आवास हितग्रहियों को भवन अनुज्ञा तथा राशन कार्ड वितरित किया गया lनगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक शेषनारायण गुप्ता ने किया
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह विवेक त्रिपाठी नगर पंचायत मल्हार के सभापति आशुतोष वर्मा पार्षद मिलू राम कैवर्त, सपना यादव, गायत्री देवार,मिथुन यादव, जगदीश, विष्णु केवट,आशा केवट प्रमोद थवाईत, सुजित राजभानु,वरिष्ठ जन रामनारायण कश्यप,अवध प्रजापति अकत राम सिन्हा,धर्मेंद्र सिंह, बलदाऊ, रामनाथ, संतोष वर्मा दिनेश वर्मा अजय कैवर्त उमेश कैवर्त,लोकनाथ बंजारे चौकी प्रभारी अवधेश सिंह सरपंच अल्का गोविन्द वर्मा,रवि सिंह अजित सिंह रामकुमार शनि साहु नगर पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता दीदी पत्रकार तथा मल्हार के समस्त जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए
*🔶✨ मोबाइल से धोखाधड़ी करने में संलिप्त जामताड़ा का आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में✨🔶*
🔶✨ मोबाइल से धोखाधड़ी करने में संलिप्त जामताड़ा का आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में✨🔶
✨🔶 Any Desk App डाउनलोड करवा कर प्रार्थीया के एकाउंट से किया था 1,99778 रुपए ट्रांसफर कर धोखधड़ी ✨🔶
*अपराध क्रमांक* – 406/2022
धारा – 420 भा. द .वि,66 (D) आई . टी.एक्ट

आशीष कश्यप बिलासपुर– वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं इसी अनुक्रम में थाना कोनी के अपराध क्रमांक – 406/2022 धारा – 420 भा. द .वि,66 (D) आई . टी.एक्ट जिसकी प्रार्थीया के द्वारा मेशू एप के माध्यम से खरीददारी की गई थी सामान वापसी के लिए हेल्पलाइन नंबर में कॉल करने पर दूसरे मोबाईल नंबर से कॉल कर सामान व पैसा वापसी का झांसा देकर Any Desk App डाउनलोड करवा कर प्रार्थीया के ग्रामीण व सहकारी बैंक के एकाउंट से 1,99,778 रुपए को अपने एकाउंट में ट्रान्सफर कर धोखाधड़ी कर लिया विवेचना में आरोपी के मोबाईल व एकाउंट नंबर की जानकारी ली गई एकाउंट बाबूधन कर्मकार निवासी ग्राम झपदाहा जिला जामताड़ा झारखंड के नाम से मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी के साथ बंधन बैंक राजनगर वीरभूम पश्चिम बंगाल में खाता खोलना और लोगों से धोखाधड़ी कर पैसा ट्रांसफर कर निकालना बताया खाता से रजिस्टर्ड मोबाइल को पेश करने पर जप्त किया गया हैं आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं अन्य आरोपी की पतातलाश जारी हैं ।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
*अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती कार्यक्रम में पंडरिया के भाजपा नेताओं ने चलाया स्वक्षता अभियान*
।
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के दिशा निर्देश एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में पंडरिया मंडल द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर पंडरिया मंडल के सभी बूथों पर आज सुबह स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही बूथ स्तर पर अटल चौक (परिसर ) में संध्या के समय दीप प्रज्वलित की गई वही पंडरिया सर्किट हाउस के पास अटल परिसर में सुबह स्वच्छता अभियान चला कर संध्या के समय दीप प्रज्वलित कर स्व अटल बिहारी वाजपेई का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया वही कार्यक्रम में पंडरिया भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————————————-
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने 24 को छत्तीसगढ़ बंद का किया पूर्ण समर्थन- कमल सोनी

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन अपने सभी 120 इकाई एवं उनके सदस्यगण कांकेर जिला में हो रहे मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज का धर्मांतरण का घोर निंदा करता है तथा इसके विरोध में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के दिनाँक 24 दिसम्बर 2025 को “छत्तीसगढ़ बंद” का पूर्ण समर्थमन करता है।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन अपने सभी 120 इकाई सदस्यों से आह्वान करता है कि, कांकेर में हो रहे हमारे सनातनी जनजाति के इस प्रकार धर्मांतरण के विरोध में प्रतिष्ठानों को बंद कर अपने क्षेत्रों में बंद का समर्थन के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रदर्शन भी करें जिससे प्रशासन तक आवाज पहुँच सके और कांकेर तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में हो रहे इस प्रकार धर्मांतरण का क्रम बंद हो सके।
उक्त जानकारी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन कमल सोनी सहित छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सचिव प्रकाश गोलछा ने पत्र जारी कर दी है ।
उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर सुबह साढे़ ग्यारह बजे से सदर बाजार बिलासपुर में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन
के तत्वाधान में सांकेतिक विरोध स्वरूप पैदल रैली गोलबाजार तक निकाली जाएगी।









