Home Blog Page 289

*पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकारों के दल ने की सौजन्य मुलाकात*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, ताकि अन्य राज्यों के शासन-प्रशासन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े नवाचारी प्रयासों को पत्रकारों के दृष्टिकोण से समझा जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्ययन भ्रमणों से प्राप्त अनुभवों के आधार पर छत्तीसगढ़ में भी नई और प्रभावी पहल शुरू की जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा के अनुभवों को यात्रा-वृत्तांत के रूप में लिपिबद्ध करें, जिससे यह आम पर्यटकों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी है।

प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से बस्तर धरती पर स्वर्ग के समान है, किंतु नक्सलवाद लंबे समय तक इसके विकास में एक बड़ी बाधा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में राज्य सरकार पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन को राज्य की नई उद्योग नीति में शामिल किया गया है। इसके तहत सुदूर वनांचलों में होम-स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पर्यटक ग्रामीण परिवारों के साथ रहकर उनकी संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली को नजदीक से अनुभव कर सकें। इससे पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि विश्व के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों में छत्तीसगढ़ के धुड़मारास को शामिल किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि इन पर गंभीरता से विचार कर उन्हें अमल में लाया जाएगा।

इस अवसर पर जशपुर से श्री विजय त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधानसभा देखने का अवसर मिला, जहां आमजन को विधि निर्माण की प्रक्रिया और विधानसभा की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए एक भव्य संग्रहालय का निर्माण किया गया है। इस संग्रहालय के माध्यम से राज्य निर्माण से लेकर वर्तमान तक की विधायी यात्रा और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान को समझने का अवसर मिलता है।

कोरबा से श्री विजय खेत्रपाल ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण के माध्यम से यह समझने का अवसर मिला कि राजस्थान में सैकड़ों वर्ष पुराने किलों और महलों को आधुनिक जनसुविधाओं से जोड़कर पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया गया है। इसके साथ ही रेगिस्तानी क्षेत्रों में जीप सफारी, ऊंट सवारी, पैरा-सेलिंग, डेजर्ट कैंप जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यटन को आकर्षक रूप दिया गया है, जो छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रभावी केस स्टडी हो सकती है।

जगदलपुर के श्री अर्जुन झा ने जयपुर स्थित चोकरधानी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां ग्रामीण जीवन, लोकसंस्कृति और खान-पान को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसी प्रकार बस्तर पंडुम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। श्री टिंकेश्वर तिवारी ने भी राजस्थानी खान-पान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को पर्यटन स्थलों पर प्रमुखता से बढ़ावा देने पर जोर दिया।

स्टेट न्यूज़ सर्विस के युवा पत्रकार श्री रजत अवस्थी ने राजस्थानी टोपी साफा से मुख्यमंत्री श्री साय का सम्मान करते हुए पत्रकार भ्रमण योजना को प्रारम्भ करने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र नागेश सहित पत्रकारगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

*Chhattisgarhi Cinema Is a Living Document of Our Folk Culture and Identity: CM Shri Vishnu Deo Sai*

0

*Chhattisgarhi Cinema Is a Living Document of Our Folk Culture and Identity: CM Shri Vishnu Deo Sai*

*Government Committed to the Preservation and Promotion of Chhattisgarhi Cinema: CM*

*CM Shri Sai Attends ‘Chhattisgarhi Filmo Ke Safar’ Event on State’s Silver Jubilee Celebration; Senior Artists and Producers Felicitated*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Sunday attended the programme Chhattisgarhi Filmo Ke Safar – “Journey of Chhattisgarhi Films”, organised by the Chhattisgarh Film Vikas Nigam on the occasion of the state’s Silver Jubilee celebrations. The event was held at Pt Deendayal Upadhyay Auditorium, Science College campus, Raipur. On the occasion, the Chief Minister shared his views in detail on the growth, achievements and promising future of Chhattisgarhi cinema.

In his address, CM Shri Sai recalled the contribution of former Chief Minister Dr Raman Singh in the formation of the Chhattisgarh Film Vikas Nigam, stating that he played a significant role in laying a strong foundation for Chhattisgarhi Cinema – Chhollywood. He also paid tribute to the corporation’s first chairman, late Rajesh Awasthi, saying his untimely demise was an irreparable loss not only to Chhattisgarhi cinema but to the entire state.

Chief Minister said that Chhattisgarhi cinema has now entered a new era. Appreciating the sitting chairperson of the corporation, Ms Mona Sen, as an experienced, hardworking and dedicated artist, he expressed confidence that under her leadership, Chhollywood would witness all-round development. He said that in the coming years, Chhattisgarhi films would further strengthen the state’s culture, art and identity at national and international platforms.

Referring to the historical journey of filmmaking in Chhattisgarh, CM Shri Sai said that film production in the state began in the year 1957. He termed the National Award received by film “Bhulan The Maze” is based on the novel Bhulan Kanda, as a matter of pride for the entire state. The Chief Minister said that Chhattisgarhi cinema is deeply rooted in folk culture, folklore and social concerns, which gives it a distinct identity. “Chhattisgarhi cinema is a living document of our folk culture and cultural identity,” he said.

The Chief Minister said that the state government is working with full seriousness and commitment towards the development of Chhattisgarhi films. As part of this effort, Chitrotpala Film City is being developed, for which an amount of Rs 150 crore has been approved. Expressing confidence in the bright future of Chhollywood, CM Shri Sai said the government would extend all possible support to take the film industry to new heights.

Extending greetings on the Silver Jubilee year of Chhattisgarh, the Chief Minister said that this historic year is scripting a new chapter of all-round development for the state. He expressed hope that the programme would prove to be a milestone in the direction of Chhattisgarhi cinema’s growth.

On the occasion, CM Shri Sai also felicitated eminent producers and senior artists who have made significant contributions to Chhattisgarhi cinema, including Shri Mohan Sundrani, Shri Satish Jain, Shri Santosh Jain, Shri Manoj Verma, Shri Anuj Sharma and Shri Prem Chandrakar.

Addressing the gathering, Chhattisgarh Film Development Corporation chairperson Ms Mona Sen welcomed the Chief Minister and thanked him for the reorganisation of the corporation. Thanking Shri Satish Jain, producer of the iconic Chhattisgarhi film Mor Chhainha Bhuiyan. She said the film played a crucial role in giving Chhattisgarhi cinema a new identity. She reiterated her commitment to the holistic and sustainable development of the Chhattisgarhi film industry.

Skill Development Minister shri Guru Khushwant Saheb, MLAs Shri Sunil Soni, Shri Purandar Mishra and Shri Anuj Sharma, Chairman of Chhattisgarh Medical Services Corporation Shri Deepak Mhaske, Chairman of Chhattisgarh Fishermen Welfare Board Shri Bharat Matiyara, Chairman of Chhattisgarh Telghani Vikas Board Shri Jitendra Sahu, Director of the Culture Department Shri Vivek Acharya, along with a large number of artists, producers and distinguished citizens, were present at the programme.

*जांजगीर में जनादेश परब 22 दिसम्बर को*

0

*जांजगीर में जनादेश परब 22 दिसम्बर को*

*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित*

*छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री श्री अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े व विधायक श्री ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

*राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी*

जनादेश परब में सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और निरंतर विकास की झलक विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए आकर्षक प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी एवं प्रदर्शनी में पीएम सूर्यघर योजना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसी तरह किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान सीधे लाभ और प्रक्रियाओं को समझ सकें। डिजिटल और नवाचारी शिक्षा, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पीएम एवं विद्या जैसी योजनाओं के माध्यम से स्मार्ट स्कूल-सशक्त छात्र-उज्ज्वल भविष्य” की अवधारणा गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा की झलक देखने को मिलेगी।

इसके अलावा प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन, सुपोषण अभियान एवं बाल कल्याण योजनाओं, सिंचाई योजनाओं और जल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने हेतु एक मॉडल देखने को मिलेगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

*’Viksit Bharat–G RAM G’ Act to Provide Strong Guarantee of Dignity and Rights for Rural Labourers: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*‘Viksit Bharat–G RAM G’ Act to Provide Strong Guarantee of Dignity and Rights for Rural Labourers: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai stated that the Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) Act has a robust framework designed to ensure trust, dignity, and security in the lives of the rural labourers. The initiative has been structured to deliver timely employment, full remuneration, and a transparent system to the rural labourers.

The Chief Minister said that through VB–G RAM G Act, concerted efforts have been made to minimise the scope for any irregularities in the employment process and to ensure that workers are not deprived of their rightful entitlements. By ensuring that wages are transferred directly into bank accounts, this will strengthen the economic security of rural labourers.

He further stated that VB–G RAM G Act incorporates modern provisions such as biometric authentication, real-time monitoring, AI-based analysis, and citizen participation, creating a strong and transparent framework for the effective protection of the rights of rural labourers. These measures will not only enhance the quality of work but will also ensure greater transparency and institutional accountability across the system.

Chief Minister Shri Sai noted that the Act embodies the guiding principle of ‘Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas and Sabka Prayas’ under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi. In line with the vision of Viksit Bharat 2047, the Act represents a decisive step towards empowering rural India and promoting self-reliance, while providing dignified and sustainable livelihood opportunities.

He emphasised that respect for labourers, timely access to employment, and a transparent system form the foundation of a strong nation. The VB–G RAM G Act, he said, is a significant step towards strengthening this foundation.

*Janadesh Parab to Be Held in Janjgir on December 22*

0

*Janadesh Parab to Be Held in Janjgir on December 22*

*Union Health Minister Shri JP Nadda and CM Shri Vishnu Deo Sai to Address Massive Public Meeting*

*Exhibition Showcasing Two Years of Achievements of Chhattisgarh Government and Cultural Programmes to Be Organised*

Raipur, /In order to mark the completion of two years of the Chhattisgarh government under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, Janadesh Parab will be organised in Janjgir on December 22. During the event, the people will be informed about the achievements of the state government over the past two years and the key decisions taken for Chhattisgarh’s integrated development. Beneficiaries eligible under various public welfare schemes will also be provided benefits on the occasion.

On the occasion of Janadesh Parab, a massive public meeting will be organised at the Police Lines ground in Janjgir will be addressed by Union Minister for Health and Family Welfare Shri JP Nadda. The programme will be presided over by Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai. Renowned folk artist and Padma Shri awardee Shri Anuj Sharma, along with other artists, will present cultural programmes at the event. In addition, a development exhibition highlighting the achievements of various departments over the last two years will be organised at the venue. The exhibition will feature stalls set up by departments including the Chhattisgarh State Power Board, Agriculture Department, School Education, Women and Child Development, Water Resources, Fisheries and Cooperation, among others.

The programme will be attended by Union Minister of State Shri Tokhan Sahu, Deputy Chief Minister Shri Arun Sao and Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma as special guests. Cabinet ministers Shri Ramvichar Netam (Agriculture), Shri Dayaldas Baghel (Food), Shri Kedar Kashyap (Forest), Shri Lakhan Lal Dewangan (Industry), Shri Shyam Bihari Jaiswal (Health), Shri OP Choudhary (Finance), Smt. Laxmi Rajwade (Women and Child Development), Shri Tank Ram Verma (Revenue), Shri Gajendra Yadav (School Education), Shri Guru Khushwant Saheb (Scheduled Caste Development), Shri Rajesh Agrawal (Culture and Tourism), along with Lok Sabha MP Smt. Kamlesh Jangde and MLA Shri Byas Kashyap, will also be present as distinguished guests.

*Exhibition Focused on the State’s Holistic Development*
At Janadesh Parab, visitors will get a glimpse of the government’s two years of continuous service and sustained development through attractive exhibitions set up by various departments. The exhibition will provide information on schemes such as the PM Surya Ghar Yojana, among others. Similarly, details related to the PM Kisan Samman Nidhi, beneficiary-oriented schemes and modern agricultural techniques will be showcased, enabling farmers to directly understand the benefits and processes. The exhibition will also highlight the concept of “Smart Schools – Empowered Students – Bright Future”, showcasing digital and innovative education initiatives such as ICT labs, smart classrooms, PM e-Vidya and other schemes, reflecting the state’s focus on quality and technology-driven education.

In addition, the exhibition will feature information on women empowerment initiatives, including the Mahtari Vandan Yojana, nutrition and child welfare schemes, irrigation projects and water management, fisheries development, employment and self-employment programmes, and a model explaining the complete process of paddy procurement at minimum support price (MSP). Various departments will also set up stalls to provide detailed information about their respective schemes.

*अघोर विद्यापीठ स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन*

0

अघोर विद्यापीठ स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

*मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव रहे*

*विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह रहे उपस्थित*

मनोज साहू ब्यूरो अकलतरा (जांजगीर-चांपा)।
जांजगीर जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी में संचालित अघोर विद्यापीठ स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं गरिमामय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव रहे। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने अघोर आश्रम द्वारा संचालित अघोर विद्यापीठ स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का प्रकाश फैलाने का यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने भी अघोर विद्यापीठ द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में चुन्नीलाल साहू, आनंद प्रकाश मिरी, रोहित सारथी एवं श्रीमती दीप्ति सारथी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि अघोर विद्यापीठ पोड़ीदलहा संस्था के संस्थापक कापालिक धर्म रक्षित राम जी बाबा हैं, जो विगत तीन दशकों से अधिक समय से क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से जनसेवा में संलग्न हैं। उनके मार्गदर्शन में अघोर आश्रम न केवल शिक्षा बल्कि सामाजिक सेवा, संस्कार और मानवता के मूल्यों को भी आगे बढ़ा रहा है।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास कार्यक्रम के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम की सफलता में संस्था के अध्यक्ष गोपाल राम, प्राचार्य अंजली दुबे सहित समस्त आश्रम स्टाफ एवं विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

*अकलतरा में दिनदहाड़े ATM लूट की सनसनीखेज वारदात, दो बदमाशों ने उड़ाए करीब 58 हजार*

0

अकलतरा में दिनदहाड़े ATM लूट की सनसनीखेज वारदात, दो बदमाशों ने उड़ाए करीब 58 हजार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा।पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात लुटेरों ने एटीएम से लगभग 58 हजार रुपये लूट लिए। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारी द्वारा एटीएम में नकदी डाली जा रही थी। इसी दौरान दो बदमाश वहां मौजूद रहे और पूरी गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही महिला बैंक कर्मचारी नकदी डालकर वहां से हटी, बदमाश तेजी से एटीएम के भीतर घुसे और नकदी निकालकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
घटना के बाद बैंक कर्मचारी घबराहट में आ गए और तत्काल इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी। फिलहाल बैंक द्वारा एटीएम में मौजूद नकदी की गणना की जा रही है, जिसके बाद वास्तविक लूट की राशि स्पष्ट हो सकेगी। इसके उपरांत पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
घटना दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की तैयारी कर रही है।

*विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प*

0

विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है वहीं क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी हो रही है इसी कड़ी में आज एक और बहुप्रतीक्षित मांग जनता की पूरी हुई जिसका विधायक भावना बोहरा द्वारा भूमिपूजन किया गया आज ग्राम पंचायत देवसरा में 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से होने वाले 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन एवं 92 लाख 95 हजार रुपए क लागत से ग्राम मैनपुरा और देवपुरा को जोड़ने वाली मैनपुरा हरिनाला पुल निर्माण के कुल 3 करोड़ 67 लाख 95 हजार रुपए के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का विधायक भावना बोहरा ने विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी साथ ही इस सौगात के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में आज हमारा पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है जन विश्वास से जन-जन के विकास संकल्प लेकर हम निरंतर शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क, व्यापार, बिजली,पानी जैसी मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार तथा विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्य आज पूरे विधानसभा में हो रहे हैं बेटियों की शिक्षा,सुविधा और सशक्तिकरण के लिए हम हर वह प्रयास कर रहें हैं जिससे वे अपने सपनों को पूरा कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों आज ग्राम पंचायत देवसरा में 100 सीटर कन्या बालिका छात्रावास के भूमिपूजन से क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा मिलेगी इससे दूर-दराज की छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में सहूलियत होगी स्कूल छोड़ने की दर कम होगी और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा यह छात्रावास बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा उन्होंने आगे कहा कि 5 वर्षों तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में हमारा पंडरिया विधानसभा उपेक्षित रहा विकास कार्य पूरी तरह ठप्प रहें कानून व्यवस्था ध्वस्त थी और जनता परेशान थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में हमारा पंडरिया विधानसभा निरंतर विकास पथ पर गतिमान हो रहा है एक समय था जब बारिश के मौसम में पंडरिया नगर में हरिनाला पुल न होने की वजह से कनेक्टिविटी बाधित होती थी लेकिन हमारी सरकार आते ही आज वहां पुल बनकर तैयार है और एक तरह से कहें तो आज उसका दूसरा फेज भी अपना आकार लेगा ग्राम देवपुरा और मैनपुरा को जोड़ने वाली मैनपुरा हरिनाला पुल निर्माण की भी नींव आज रखी गई और जल्द ही यह काम पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्तायुक्त पूर्ण होगा जिससे जनता को सुलभ, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी यह विकास कार्य आज मुक्यमंत्री के सुशासन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विकास के संकल्प से पूरा हो रहा है जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज पंडरिया विधानसभा में 400 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य हो रहे हैं जिसमें से कई कार्य पूर्ण और कुछ कार्य पुर्णतः की ओर हैं हाल ही में अनुपूरक बजट 2025-26 में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला से बिशेसरा पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के सड़क के फोरलेन एवं चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ रुपए की स्वीकृति और कुई कुकदुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मिली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 57 किलोमीटर से अधिक के कुल 27 पक्की सड़क निर्माण हेतु 55 करोड़ से अधिक की स्वीकृति मिली ग्राम छीरपानी में आगर नदी पर एनीकेट निर्माण और अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकेट कम काजवे निर्माण, महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य के लिए 13 करोड़ रु.से अधिक की स्वीकृति मिली है विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा में भाजपा के सुशासन में ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं जो वर्षो से लंबित थी वनांचल व दूरस्थ एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास पहुँच रहा है पक्के आवास और सड़कें, बिलजी, पानी, जैसे मूलभूत सुविधाएँ, शासन की कल्याणकारी योजनाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास हो रहें हैं मैनें हमेशा यही प्रयास किया है कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने मुझे जिस विश्वास के साथ अपनी सेवा और क्षेत्र की प्रगति के लिए अवसर दिया है उसे पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों को पूरा करूँ समृद्ध पंडरिया बनाने के लिए हम एक रोड-मैप के साथ कार्य कर रहें हैं जिसमें हम विकास व अधोसंरचना निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, व्यवसाय और व्यापारियों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का सशक्तिकरण, सौन्दर्यीकरण, सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था और हमारे वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में भी नगर व शहरों की तरह सभी सुविधाएँ और विकास कार्यों को वहां निवासरत परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें भी पंडरिया विधानसभा की इस विकास यात्रा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं।

—————————————-

*राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए सूरज चयनित*

0

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए सूरज चयनित

युवा महोत्सव के वाद विवाद प्रतियोगिता में सूरज प्रथम


मुंगेली./ जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जिलेभर के प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली युवा सूरज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन एवं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ। सूरज शर्मा इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय एवं खेल व युवा कल्याण भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व कर सूरज ने राज्य का मान बढ़ाया था। उनकी उपलब्धि पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराज पटेल, सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विमीत्रा धृतलहरें,व्याख्याता मोहन उपाध्याय, मोनिका ठाकुर, एकानंद तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

*धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण*

0

*धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण*

*निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने पर चिखलाकसा केंद्र प्रबंधक को दिया कारण बताओ नोटिस*

*रायपुर,/* समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के गैंजी तथा डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा, कोटागांव, भर्रीटोला एवं घोटिया धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने अब तक खरीदी गई कुल धान की मात्रा, ग्रामवार औसत पैदावार, रकबा समर्पण की स्थिति तथा पंजी संधारण की विस्तार से समीक्षा की।

*निर्धारित मात्रा से अधिक धान मिलने पर की गई कड़ी कार्यवाही*
डौण्डी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केन्द्र चिखलाकसा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर धान बोरों की तौल कराई। तौलाई के दौरान चार अलग-अलग बोरों में धान की मात्रा निर्धारित मानक 40 किलो 680 ग्राम से अधिक, लगभग 41 किलोग्राम पाई गई। इस गंभीर अनियमितता पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा समिति प्रबंधक श्री भगवान सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

*रकबा समर्पण और सत्यापन पर विशेष जोर*
धान खरीदी केन्द्र गैंजी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रकबा समर्पण की स्थिति की जानकारी लेते हुए एक टोकन वाले किसानों के साथ-साथ 02 एकड़ से अधिक एवं 10 एकड़ से अधिक रकबा रखने वाले किसानों की संख्या की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान विक्रय हेतु पहुँचे किसान श्री दीपक यामले से चर्चा कर उन्हें धान बिक्री के पश्चात शेष रकबे का अनिवार्य रूप से समर्पण करने की समझाइश दी। किसान द्वारा घर में शेष लगभग 130 क्विंटल धान रखे होने की जानकारी पर कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम को किसान के घर भेजकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

*गुणवत्ता और नमी जांच पर भी सख्ती*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान का अवलोकन किया तथा नमी मापक यंत्र से नमी जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को केवल साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री हेतु लाने की समझाइश दी।

*नोडल अधिकारी और निगरानी समिति को दिए आवश्यक निर्देश*
धान खरीदी केन्द्र चिखलाकसा में कलेक्टर ने नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने रकबा समर्पण पंजी का अवलोकन कर अब तक समर्पण करने वाले किसानों की संख्या की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी एवं निगरानी समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह अनिवार्य रूप से खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहें और धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराएं।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि डबल टोकन की स्थिति में रकबा सत्यापन के उपरांत ही धान खरीदी की जाए। साथ ही अब तक धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या, कुल खरीदी मात्रा तथा पिछले वर्ष की औसत खरीदी से तुलना की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया और धान बिक्री के उपरांत शेष रकबे का अनिवार्य रूप से समर्पण करने की अपील की। इस अवसर पर अनेक किसानों द्वारा मौके पर ही शेष रकबे का समर्पण भी किया गया।