Home Blog Page 286

*कल्याण आश्रम का जनजातीय समाज सेवा एवं संरक्षण में अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*कल्याण आश्रम का जनजातीय समाज सेवा एवं संरक्षण में अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय*

*दोकड़ा में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का बनेगा चिकित्सालय भवन*

*एक करोड़ 75 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वनवासी कल्याण आश्रम का जनजातीयों की सेवा और उनके संरक्षण की दिशा में अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि आश्रम का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की धर्म-संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करते हुए उनके सर्वांगीण विकास को गति देना है। वे आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 95 लाख रुपये की लागत से दोकड़ा में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के चिकित्सालय भवन, 10-10 लाख रुपए के दो आरसीसी पुलिया, 20-20 लाख रुपए दो सामुदायिक भवन एवं 20 लाख रुपए की लागत के स्वागत द्वार निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में आगे कहा कि दोकड़ा में वनवासी कल्याण आश्रम की शुरुआत वर्ष 1986 में एक छोटे से अस्पताल प्रकल्प के रूप में हुई थी। आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से जुड़कर क्षेत्र के लोगों की सेवा की और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हुए भूमिपूजन से बड़े और सुसज्जित अस्पताल भवन के निर्माण से अंचल के जनजातीय समाज को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष की सभी नागरिकों को बधाई देते हुए बताया कि फरसाबहार में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बगिया सिंचाई योजना प्रारंभ की जा रही है, जिससे 14 ग्रामों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गोमती साय और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट ने भी सम्बोधित किया और अस्पताल भवन के लिए 95 लाख की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने सामरबार में संत श्री बभु्रवाहन महाराज से की भेंट*

0

*मुख्यमंत्री श्री साय ने सामरबार में संत श्री बभु्रवाहन महाराज से की भेंट*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकासखंड के ग्राम सामरबार स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचकर गुरु पीठाधीश्वर संत श्री बभु्रवाहन सिंह जी महाराज से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत श्री से उनका कुशलक्षेम जाना तथा आश्रम की शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संत गहिरा गुरु आश्रम की शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज को सही दिशा देने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पूज्य गहिरा गुरु महाराज के अनुयायियों सहित कंवर समाज, साहू समाज, विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज, रौतिया, बिझिया, यादव, नागवंशी, गौड़, उरांव समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, आश्रम के ट्रस्टी, आश्रम प्रमुख और आमसभा के सदस्यों से भी भेंट कर संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सामरबार में स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम क्षेत्र का प्रमुख आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र है। यहां शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु जी महाविद्यालय एवं प्राच्य संस्कृत का आवासीय विद्यालय संचालित है, जहां गरीब, आदिवासी, पिछड़े एवं दलित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है।

*सामाजिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी जुड़ाव और युवाओं को मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*सामाजिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी जुड़ाव और युवाओं को मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*कंवर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढूढरूडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद श्री नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है, जिससे वे एक अच्छे नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा में अग्रसर होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार के गठन के साथ ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना के माध्यम से अब तक 70 लाख महिलाओं को 22वीं किस्त प्रदान की जा चुकी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है तथा चरण पादुका का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय महत्व के आईआईटी, एम्स, आईआईआईटी, लॉ यूनिवर्सिटी सहित 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं। युवाओं को इन संस्थानों का अधिकतम लाभ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई उद्योग नीति के तहत राज्य को 7.83 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस नीति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, ताकि यह वर्ग भी व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ सके। जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर है। नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। खेलों के क्षेत्र में सन्ना में तीरंदाजी अकादमी का निर्माण करने सहित खेल मैदानों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी का अवसर छत्तीसगढ़ को मिला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं सुसंस्कृत नागरिक बनाने पर भी जोर देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि समाज को सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को समर्पण भाव से कार्य करना होगा। यदि समाज के बुजुर्ग एवं जागरूक नागरिक संकल्प लें, तो समाज के साथ-साथ देश भी तेजी से प्रगति करेगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कंवर समाज के महासचिव श्री अशोक पैंकरा, अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज उत्तरी क्षेत्र-ढूढरूडांड के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद साय, सचिव श्री राजेश पैंकरा, कोषाध्यक्ष श्री गुलसागर साय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

*कुपोषण मुक्ति की दिशा में सफल रहा मिशन गोद अभियान*

0

*कुपोषण मुक्ति की दिशा में सफल रहा मिशन गोद अभियान*

*जनभागीदारी से जिले में 20 प्रतिशत बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति*

*रायपुर, /* बालोद जिला प्रशासन द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन समुचित उपलब्धता एवं उनके उचित देखभाल सुनिश्चित कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने हेतु शुरू की गई मिशन गोद अभियान बालोद के परिणामों ने सभी को चौंका दिया। बालोद जिले के गंभीर कुपोषित बच्चों में से 20.80 प्रतिशत बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिला दी गई है। यह अभियान जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं कारगर अभियान सिद्ध हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के अंतर्गत जिले के अति गंभीर कुपोषित बच्चों को समुचित पौष्टिक आहार एवं देखरेख के लिए समुचित राशि एवं अन्य जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि मिशन गोद के अंतर्गत क्षेत्रीय सांसद, जिले के तीनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिले के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारियों के अलावा जिले के सभी अधिकारियों को इन बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी।

*अतिरिक्त आहार राशि के लिए 4.48 लाख रूपये से अधिक हुए जमा*

बालोद जिले में 10 सितंबर से 10 दिसंबर तक जारी इस अभियान के अंतर्गत गोद लेने वाले सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन एवं अन्य जरूरी खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता के लिए न्यूनतम 500 रूपये की राशि जमा की। जिसके फलस्वरूप कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त आहार राशि के लिए 04 लाख 48 हजार रूपये से अधिक की राशि प्राप्त हो चूका है।

*जनप्रतिनिधियों ने 300 बच्चों को लिया गोद*

उल्लेखनीय है कि 10 सितंबर से 10 दिसंबर तक जिले में 03 माह की समयावधि के लिए लागू इस अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 300 गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया था। जिसमें से 53 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। इसी तरह जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कुल 184 बच्चों को गोद लिया गया है। इसमें से वर्तमान में 51 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। इसके अलावा जन सामान्य के द्वारा 180 बच्चों को गोद लिया गया हैै। जिसमें 36 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। जिले में इन बच्चों की समुचित देखभाल एवं इनके लिए समुचित पौष्टिक आहार की व्यवस्था के फलस्वरूप बालोद जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या में आशातीत कमी आई है।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत मिले उल्लेखनीय सफलता की सराहना करते हुए इस अभियान को जिले के नवनिहालों को कुपोषण से मुक्ति प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान बताया है। इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित समाजसेवियों एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की ओर सभी का आभार जताया।

*बिलासपुर रेंज साइबर थाना में डिजिटल अरेस्ट के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।*

0

बिलासपुर रेंज साइबर थाना में डिजिटल अरेस्ट के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
♦️रेंज सायबर थाना टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर भय दिखाकर सायबर ठगी करने वाले 01 अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
♦️वर्चुअल नम्बर तथा व्हाट्सएप एप के माध्यम से प्रार्थी को मंनीलॉड्रिंग के केस में संलिप्त होने का भय देकर डिजिटल अरेस्ट कर केस से बचाने के नाम पर 57 लाख रूपये का किया गया वित्तीय धोखाधडी की ठगी।
♦️फर्जी सिम कार्ड, वर्चुअल मोबाईल नम्बर व फर्जी बैंक खातों का आरोपियों द्वारा धोखाधडी करने में किया गया उपयोग।

♦️आरोपियों द्वारा ठगी की राशि आहरण करने में फर्जी बैंक तथा सोशल मीडिया में लेगेसी लोन नामक एप्प का करते है उपयोग।
रेंज सायबर थाना बिलासपुर में थाना सिविल लाईन बिलासपुर से जांच हेतु प्राप्त अपराध क्रमांक 883/25 धारा 318(4) ,309 बीएनएस एवं आई.टी एक्ट के प्रकरण में की गई कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपीगण:-
(01) मनिंदर सिंह पिता निरंजन सिंह उम्र 54 वर्श निवासी म.न. 1852/137 शांतिनगर जिला नार्थ वेस्ट दिल्ली, स्थानीय निवासी मौथुरपुरा शिकारपुर थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)

आशीष कश्यप बिलासपुर – प्रकरण के प्रार्थी निवासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र को अज्ञात आरोपियों द्वारा वर्चुअल मोबाईल नम्बर तथा फर्जी मोबाईल नम्बर से कॉल कर मनीलॉड्रींग के केस में संलिप्त होने के केस में डिजिटल अरेस्ट का डर बनाकर कुल 57,00,000 रूपये का ऑनलाईन ठगी किया गया है।
विवेचना दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया, प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी शिकारपुर बुलंदशहर, तथा दिल्ली क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार विशेष टीम निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में दिल्ली रवाना की गई, टीम द्वारा दिल्ली क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर आरोपी मनिंदर सिंह निवासी शिकारपुर को ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की पुष्टी होने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग सेे तलब कर पुछताछ किया गया, जो लोगो को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनीलांड्रिंग, ड्रग पार्सल जैसो केस में संलिप्त होने का केस दर्ज होना बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय देकर ऑनलाईन ठगी का काम करते है, ठगी करने के लिये फर्जी सीम व बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त कर ठगी की रकम को सोशल मीडिया में लेगेसी लोन नामक एप्प के प्रसारित कर ठगी की राशि आम लोगो को लोन के रूप् मेें देकर ठगी की राशि आहरण करने का जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि इसके द्वारा ठगी के काम में कमिशन के लालच में आकर अपने कंपनी/फर्म शिकारपुरिहा रियालिटी प्रा.लि. के नाम से जारी करेंट अकाउंट में पैसे मंगाकर आहरण करने का काम करता था,
उपरोक्त कार्यवाही में श्री निमितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह जीवन साहू, प्रधान आरक्षक सैयद साजिद, आरक्षक चिरंजीव कुमार तथा थाना के अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

*थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*
*अलग-अलग स्थानों पर धारदार चाकू लहराते राहगीरों को परेशान करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।*
*आरोपियों के कब्जे से 2 धारदार चाकू बरामद।*
*आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. मनोज टण्डन पिता स्व. रतिराम टंडन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. शंकर साहू उर्फ दउवा पिता हेम लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी चिगराजपारा शिव मंदिर के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री पंकज पटेल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों मंे लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 29.12.2025 को सूचना मिला कि अशोक नगर सरकण्डा एवं कबीर चौक चिंगराजपारा में युवक धारदार चाकू हाथ में रखकर कर लहरा रहे हैं, एवं आने-जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा अशोक नगर सरकण्डा में मनोज टंडन एवं कबीर चौक चिंगराजपारा में शंकर साहू उर्फ दउवा धारदार चाकू लहराते हुये मिले, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार | 2- चोरी की 01 नग एक्टिवा मोटर सायकल किया गया जप्त*

0

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार | 2- चोरी की 01 नग एक्टिवा मोटर सायकल किया गया जप्त |

नाम आरोपी :-
01. शेख साहिल पिता शेख जहीर उम्र 20 वर्ष निवासी करबला चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

आशीष कश्यप बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया पूर्णिमा ताम्रकार पति शांतिलाल ताम्रकार निवासी जरहाभाठा मंदिर के पास बिलासपुर के द्वारा दिनांक – 16.07.25 को थाना सिटी कोतवली मे ‘रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 11.06.25 को तेलीपारा संजय शुक्ला के घर के पास अपनी स्कूटी क्रमांक-CG10/AW9278 को बताकर अपने घर रानीगांव चलीगई थी। संजय शुक्ला प्रार्थी के घर आकर बताया कि दिनांक 14.06.25 को रात्रि करीबन 01.00 बजे एक्टिवा मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप. क. – 364 / 25 धारा 303 (2),3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा चोरी के प्रकरणों में गंभीरता से पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी – शेख साहिल पिता शेख जहीर उम्र 20 वर्ष निवासी करबला चौक थाना सिटी कोतवाली को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो प्रकरण की मशरूका मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/AW9278 को अपने दोस्त इमरान खान उर्फ इम्मू निवासी चांटीडीह बंधु काम्पलेक्स के साथ मिलकर चोरी करना बताया एवं मोटर सायकल को घर में रखना बताया। मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/AW9278 को आरोपी से जप्त कर दिनांक 29.12.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। एवं प्रकरण के एक आरोपी इमरान खान उर्फ इम्मू निवासी चांटीडीह बंधु काम्पलेक्स जो फरार है जिसकी पता तलाश जारी है ।

*नव वर्ष 2026 से पूर्व सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने कोरबा पुलिस की तैयारी*

0

सभी पिकनिक स्थलों पर हो रही गश्त, नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई!

कोरबा – नव वर्ष के मद्देनजर और जनसामान्य को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए, कोरबा पुलिस ने पूरे जिले में तैयारियां की हैं। जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त एवं चौकसी बढ़ा दी गई है।

कोरबा पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों का उत्सव सुरक्षित, व्यवस्थित और कानून के दायरे में रहकर मनाया जाए। टीमें जिले के हर लोकप्रिय पिकनिक स्थल और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों पर लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। शराब पीकर वाहन चलाना, अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाना, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण, या किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल की जाएगी।

इस अभियान के तहत, पुलिस दल ट्रैफिक नियमों की पालना, नशे में गाड़ी चलाना, ध्वनि प्रदूषण रोकथाम और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चलती हुई गाड़ियों की रैंडम चेकिंग भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नव वर्ष का आनंद जिम्मेदारी के साथ लें, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करें और कानून का सम्मान करें। किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए, नागरिक पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय थाने से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

*कोरबा पुलिस द्वारा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई*

0

कोरबा – पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध दिसंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नव वर्ष 2026 के पूर्व जनसामान्य को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले के विभिन्न चौकियों व मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस दलों ने विशेष रूप से उन वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। ऐसे वाहनों से न केवल अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन होता है। दिसंबर महीने के दौरान कुल 19 वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। चालान कार्यवाही के साथ-साथ, संबंधित वाहनों के साइलेंसर जब्त भी किए गए हैं।

कोरबा पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नागरिकों से भी अनुरोध है कि यदि उन्हें ऐसे किसी वाहन के बारे में जानकारी मिलती है, जो शोरगुल फैला रहा है या अवैध रूप से परिवर्तित किया गया है, तो वे नजदीकी थाने अथवा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्रदान कर सकते हैं।

*राजधानी दिल्ली में साहित्यिक परिचर्चा, विनोद कुमार शुक्ल को किया याद*

0

*राजधानी दिल्ली में साहित्यिक परिचर्चा, विनोद कुमार शुक्ल को किया याद*

*साहित्यकारों से साहित्य उत्सवों की प्रासंगिकता पर भी संवाद*

रायपुर में साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 23 से 25 जनवरी तक

नई दिल्ली,- राजधानी दिल्ली में आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रचना-कर्म और साहित्यिक अवदान को याद किया गया। इस अवसर पर साहित्य उत्सवों की प्रासंगिकता पर भी गहन संवाद स्थापित किया गया।

रायपुर में 23- 25 जनवरी को आयोजित होने वाले साहित्य उत्सव 2026 के परिप्रेक्ष्य में राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर साहित्य उत्सव की वैचारिक दिशा को विस्तार देने के साथ साथ साहित्य से जुड़े ज्वलंत प्रश्नों पर सार्थक चर्चा की।

कार्यक्रम में डॉ सच्चिदानंद जोशी ने विनोद कुमार शुक्ल से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि इतने बड़े साहित्यिक व्यक्तित्व से मिलने की अपेक्षा कुछ और थी, लेकिन जब वे उनसे मिले तो अत्यंत आश्चर्य हुआ कि वे कितने सरल और सहज हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत आत्मीयता से भरी होती थी, जिसमें कहीं भी कोई अतिरेक नहीं होता। बिना लाग-लपेट के वे सीधे और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात कहते यही उनकी व्यक्तित्व और लेखन की सबसे बड़ी विशेषता थी।

छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने विनोद कुमार शुक्ल को याद करते हुए कहा कि युवा उनसे गहराई से आकर्षित रहते थे और उनके यहाँ हमेशा युवाओं की भीड़ लगी रहती थी।

श्री शर्मा ने कहा कि अपनी एक मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे पूछा कि आपने युवावस्था में अत्यंत गंभीर लेखन किया और अब बाल साहित्य की ओर क्यों आए। इस पर विनोद कुमार शुक्ल ने उत्तर दिया कि उन्हें लगता है वे बहुत गंभीर लेखन कर चुके हैं, लेकिन नई पीढ़ी के साथ शायद न्याय नहीं कर पाए। अब उन्हें लगता है कि नई पीढ़ी के साथ न्याय करने का अवसर उन्हें बाल साहित्य के माध्यम से मिला है।

साहित्यकार अलका जोशी ने विनोद कुमार शुक्ल के रचना-कर्म पर बात करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि वे मामूली और साधारण स्थितियों में भी सौंदर्य खोज लेते थे।

उन्होंने कहा कि नौकर की कमीज में विनोद कुमार शुक्ल ने अत्यंत सहजता के साथ सत्ता के प्रति रोष को व्यक्त किया है, बिना किसी आडंबर के। उनकी रचनाओं में वह अदृश्य व्यक्ति दिखाई देता है, जो अपने गुम हो जाने से बचने की कोशिश करता है।

अलका जोशी ने कहा कि चाहे नौकर की कमीज हो या एक दीवार में खिड़की रहती है, उनकी रचनाओं में ऐसे दृश्य आते हैं जहाँ पात्र अपनी सीमित परिस्थितियों के भीतर भी हाथी पर सवारी करने जैसा सपना देखता है। उनकी लेखन-खूबसूरती यह थी कि रचनाओं में दृश्य और परिस्थितियाँ इतनी जीवंत होती थीं कि पाठक धीरे-धीरे उनसे जुड़ता चला जाता था। पाठक की यह इन्वॉल्वमेंट ही उनकी रचनात्मक सफलता का मूल आधार रही।

इसके पहले के सत्र में साहित्य उत्सवों में कितना साहित्य विषय पर अपनी बात रखते हुए लेखक
अनंत विजय ने कहा कि साहित्य में गहराई अनिवार्य है। गहराई होगी तभी साहित्य को उसके पाठक मिलेंगे और वही साहित्य समय के साथ अपनी स्थायी छाप छोड़ पाएगा।

उन्होंने साहित्य उत्सवों की संरचना पर जोर देते हुए कहा कि सत्रों की संरचना में ठोस कंटेंट होना चाहिए, तभी श्रोता और पाठक उनसे जुड़ पाएंगे।

अनंत विजय ने यह भी स्पष्ट किया कि रायपुर साहित्य उत्सव पूरी तरह व्यावसायिकता से दूर रहेगा। यदि किसी सत्र में फिल्म जगत से कोई व्यक्ति आमंत्रित किया जाता है, तो उसके साथ मंच पर एक साहित्यकार की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि साहित्य केंद्र में बना रहे।

उन्होंने कहा कि सेल्फी संस्कृति साहित्य की दुश्मन है। कई बार साहित्य उत्सवों में फिल्मी हस्तियों को केवल इसलिए बुलाया जाता है ताकि लोग उनके साथ सेल्फी लेने आएं, जबकि इससे साहित्य का मूल उद्देश्य पीछे छूट जाता है।

वहीं, साहित्यकार अनिल जोशी ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी एक बार फिर किताबों और साहित्य से जुड़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि साहित्य उत्सवों की उपयोगिता अत्यधिक हो सकती है, बशर्ते उनके उद्देश्य स्पष्ट हों।
अनिल जोशी ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत से पहले उसकी प्रासंगिकता पर गंभीर विचार किया जाना चाहिए। साथ ही आयोजन के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि साहित्य केंद्र में रहे और आवश्यक सावधानियों व मूल्यों का पालन हो, ताकि ऐसे उत्सव वास्तव में साहित्य-संवाद को समृद्ध कर सकें।

विनोद कुमार शुक्ल पर बोलते हुए अनिल जोशी ने कहा उनकी लेखनी एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग की तरह है, जिसे समझने के लिए पाठक को ठहरकर देखना और महसूस करना पड़ता है।

कार्यक्रम में नई शैली के लेखन पर टिप्पणी करते हुए पूर्व संपादक एवं लेखक प्रताप सोमवंशी ने कहा कि समय के साथ लेखन के स्वरूप में बदलाव आया है और आज नई शैली में साहित्य रचा जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही पारंपरिक शैली में लेखन भी निरंतर हो रहा है, जिसे पाठक आज भी पसंद कर रहे हैं और वह समान रूप से पढ़ा जा रहा है।

इस अवसर पर रायपुर साहित्य उत्सव समिति के सदस्य एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, रायपुर साहित्य उत्सव समिति के सदस्य संजीव सिन्हा सहित देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार और विचारक शामिल हुए।