Home Blog Page 285

*ग्राम कुँवागांव में गौ रक्षा व संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, ग्राम सुरक्षा सेवा व गौ संरक्षण समिति का हुआ गठन*

0

*ग्राम कुँवागांव में गौ रक्षा व संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, ग्राम सुरक्षा सेवा व गौ संरक्षण समिति का हुआ गठन*


मुंगेली— ग्रामीण क्षेत्र में गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण एवं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु ग्राम कुँवागांव में ग्राम सुरक्षा सेवा व गौ संरक्षण समिति का विधिवत गठन किया गया। समिति के गठन की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय को दी गई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष पांडेय स्वयं ग्राम कुँवागांव पहुंचे और समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर गोवंश के रखरखाव, सुरक्षा एवं वर्तमान समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया कि गांव में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसलें आवारा मवेशियों द्वारा नष्ट की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में आर्थिक क्षति के साथ-साथ चिंता का माहौल बना हुआ है।
समिति द्वारा बताया गया कि पूर्व में निर्मित गौठान वर्तमान में अव्यवस्थित स्थिति में है। यदि उसे पुनः सुव्यवस्थित कर आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए, तो आवारा मवेशियों को सुरक्षित रूप से वहां रखा जा सकता है। इससे एक ओर जहां गोवंश का संरक्षण सुनिश्चित होगा, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसलों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा। समिति ने मांग रखी कि गौठान में पानी, चारा, शेड एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने ग्रामीणों व समिति की समस्याओं को गंभीरता से सुना और गौठान को व्यवस्थित करने की मांग को तत्काल समर्थन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि गौ संरक्षण एवं ग्रामीण हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे, ताकि आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और किसानों को राहत मिल सके। इस अवसर पर ग्राम सुरक्षा सेवा व गौ संरक्षण समिति के अध्यक्ष नीलकंठ कश्यप, उपाध्यक्ष डॉ. मन्नू साहू, कोषाध्यक्ष रघुनाथ साहू, सचिव घनश्याम साहू, सहसचिव दिलखुश कश्यप, संचालक बिंदु राम साहू सहित रामलाल साहू, राजेश कश्यप, जीतराम साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने समिति गठन का स्वागत करते हुए गौ रक्षा एवं गांव की सामूहिक समस्या के समाधान में सहयोग का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से गांव में गौवंश की बेहतर देखरेख होगी, फसल नुकसान की समस्या कम होगी और ग्राम कुँवागांव गौ संरक्षण के क्षेत्र में एक उदाहरण बनेगा। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक टीकाराम साहू ने दिया।

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*

0

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*

*मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 135 आवेदन हुए प्राप्त*

मुंगेली,// जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एडीएम श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान जनदर्शन में 135 आवेदन प्राप्त हुए।
अपर कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, इसलिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर समय-सीमा में समाधान किया जाए। जनदर्शन के दौरान ग्राम कुधुरताल की अनारकली ने शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम कोयलारी छटन निवासी भागीरथी साहू ने बैटरी चालित सायकल उपलब्ध कराने की मांग रखी। लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खेकतरा हरदी के भुनेश्वर प्रसाद अनंत ने अपने मोहल्ले में जल निकासी की समस्या बताते हुए नाली निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया।
इसी तरह ग्राम खपरी के गिरजा शंकर मिश्रा ने एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत धान विक्रय से संबंधित समस्या का आवेदन दिया। ग्राम कोतरी के श्री संतोष कुमार ने भूमि रकबा सुधार कराने तथा पथरिया विकासखंड के ग्राम पेटुलकापा निवासी श्री जगदीश ने भूमि सीमांकन कराए जाने की मांग की। जनदर्शन में इसके अलावा भी कई नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। एडीएम ने आवेदनों के निसमानुसार निराकरण करने आश्वस्त किया। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सारिका मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*बरेला अपहरण मर्डर केस मे फरार 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जरहागांव पुलिस को मिली सफलता*

0

*बरेला अपहरण मर्डर केस मे फरार 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जरहागांव पुलिस को मिली सफलता*

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ;भा.पु.से.द्ध के निर्देशन मे थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरेला में हुये हत्या के फरार 07 आरोपियों को पकड़ने मंे मिली बड़ी सफलता*

➡️ *ग्राम बरेला मे जमीन विवाद को लेकर आपराधिक षड़यंत्र कर अपहरण कर ले जाकर मारपीट कर हत्या करने वाले 07 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *थाना जरहागांव ग्राम बरेला मे हुये जमीन विवाद हत्या के प्रकरण मे पूर्व मे 05 व 07 आरोपी कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई एवं अन्य फरार आरोपियों की पता-तलाश की जा रही है।*

➡️ *थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(1), 103(2), 61(2)(ए), 238 (1) बीएनएस के तहत आरोपियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।*

➡️ *इस प्रकरण मे पूर्व मे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल*

मुंगेली/जरहागांव:- ग्राम बरेला पंजाब नेशनल बैंक परिसर मे घटना दिनांक 26.12.2025 को दोपहर करीबन 2.30- 3.00 बजे मृतक राजकुमार धुरी पिता बेनीराम धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव को पुरानी रंजिश जमीन विवाद की बात को लेकर आरोपीगण छोटू साहू, रवि, चिन्टू साहू, पिन्टू साहू, कान्हा पटेल, बफरीन ऊर्फ समीर व उनके अन्य साथियों के द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र रचकर हत्या करने की नियत से अपहरण कर कही अन्यत्र ले जाकर मृतक के साथ मारपीट कर आयी चोंट के कारण मृत्यु होना पाये जाने से बिना नंबर मर्ग थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के जीरो मर्ग पर से थाना जरहागांव मे मर्ग क्रमांक 56/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 140(1), 103(2), 61(1)(ठ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में जरहागांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण मे मृतक के परिजन एवं मौके के गवाहो का कथन लिया गया एवं बैंेक मे लगे सीसीटीवी फुटेज से प्राथमिक तौर पर अपराधियोें की पहचान की गयी और आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीमें गठित की गयी थी।
प्रकरण मे दिनांक 28.12.2025 को आपराधिक षड़यंत्रकर्ता एवं सहयोगियों सहित 05 आरोपियों को जेल भेजा गया है, प्रकरण के अन्य फरार आरोपियो की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 30.12.2025 को मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से *प्रदीप उर्फ छोटू साहू* पिता संतोष उम्र 27 वर्ष निवासी बरेला, *मनीष साहू* पिता शिव उम्र 22 वर्ष निवासी बरेला, *विनीत साहू उर्फ चिन्टु* पिता राकेश उम्र 20 वर्ष निवासी बरेला को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर बताया कि प्रदीप साहू दिनांक 26.12.2025 के दोपहर 01.30 बजे बैंक कार्य से पंजाब नेशनल बैंक बरेला गया था तो बैंक अंदर बैठे राजकुमार धुरी (मृृतक) को देखा और 01 वर्ष से चल रहे जमीन विवाद को लेकर वाद विवाद था जिसके परिपेक्ष्य मे बेनीराम धुरी (मृतक का पिता) के बच्चों को चोंट पहुचांने या जान से मारने की धमकी देकर योजना बनाये थे जिसके लिये दिनांक 26.12.2025 को प्रदीप साहू द्वारा राजकुमार धुरी (मृतक) को बैंक मे उपस्थित देखने के बाद अपहरण कर हत्या की नियत से अपने साथीगण रवि निर्मलकर, चिन्टु साहू, मिन्टु साहू, राजा धुरी, मनीष साहू, कान्हा पटेल, छोटु खान, प्रदीप धु्रवंशी, समीर कोशले एवं विकास पटेल को जरिये मोबाइल से फोन कर बैंक के पास बुलाया और सभी एक राय होकर पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घुसकर राजकुमार धुरी (मृतक) को जबरदस्ती उठाकर मेरे जीजा की गाड़ी प्20 क्रमांक एचपी 38 एफ 2528 से ठकुरीकापा नर्सरी ले गये। मै और मनीष साहू फिर पीएनबी बैंक मे जाकर माहोल देखते रहे कि कोई पुलिस को सूचना तो नही दे रहा है फिर कुछ समय बाद मै और मनीष साहू ठकुरीकापा नर्सरी पहुंचकर राजकुमार धुरी (मृतक) को हाथ मुक्के, जंगली डण्डे से मारपीट किया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे कार मे भर के बरेला ले कर आये और मै नीली एक्टिवा मे छोटु खान, कान्हा पटेल के साथ बरेला मृतक के घर के सामने आये और कार से राजकुमार धुरी (मृतक) को उसके घर के सामने फेंक कर चले गये जिसके बाद मुझे पता चला कि अस्पताल मे राजकुमार धुरी (मृतक) की मौत हो गयी है। जिसके बाद हम सभी दोस्त आपस मे फोन से संपर्क किये और सभी नीली एक्टिवा और प्20 कार से मेरे जीजा सोनु साहू निवासी घोघरा के घर गये जहां सोनू साहू ने हम लोग को बरेला से दूर भाग जाने को कहा और प्20 कार को नांदघाट के पास छोड़कर पोमेश साहू निवासी भाठापारा से उसकी नेक्सॉन कार सीजी 04 पी व्ही 2441 लेकर भाठापारा पहुंचे और प्20 कार को पोमेश और मेरे जीजा सोनू साहू लेकर मुंगेली मे छिपाये और मेरे घर मे मेरे मम्मी पापा को देखने के लिये भेजा था। भाठापारा मे शिव डेली निड्स के पास नीली एक्टिवा से पहुंचे पिन्टु साहू और अपने दोस्तो को लेकर रायपुर निकल गयेे और शिव भाठापारा निवासी उत्तम साहू को नीले रंग की एक्टिवा को बरेला मे कही छुपाने के लिये कहा और मेरे घर मे पुलिस द्वारा की जाने वाले कार्यवाही की रेकी करने के लिये कहा था जिसके बाद भाठापारा से हम लोग रायपुर फिर दुर्ग से नागपुर गये और योगेश साहू और सौैरभ धुरी को वापस नेक्सॉन कार के साथ भाठापारा भेज दिये जिसके बाद हम लोग दूसरे दिन फिर से टेªन से भाठापारा आये फिर वहां से चांपा से कोरबा, कोरबा से कोटा, कोटा से बरेला की तरफ आ रहे थे तभी पुलिस ने हमे पकड़ लिया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर ठकुरीकापा नर्सरी मे मैने मृतक राजकुमार धुरी को हाथ, पैर और जिस डण्डे से मारा था उस डण्डे को ठकुरीकापा के नर्सरी मे छुपाकर रखा था जिसे विधिवत रूप से जप्त किया गया। पुछताछ के दौरान पता चला कि इनके 03 साथी तेंदुआ लोरमी के जंगल मे छीपे हुये है जिस पर उन्हे भी विशेष टीम द्वारा हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जिससे सभी के द्वारा प्रदीप साहू के साथ जमीन संबंधी विवाद को लेकर राजकुमार धुरी का पंजाब नेशनल बैंक से अपहरण कर मारपीट कर हत्या करना बताये जिसके बाद सभी आरोपियों से विधिवत रूप से मशरूका जप्त कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई एवं माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रकरण मे अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी हेतु अलग – अलग टीमें लगायी गयी है एवं फरार आरोपियों की सहायता करने वालो पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि फरार आरोपियो की गिरफ्तारी की जा सके।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा थाना प्रभारी जरहागांव, उपनिरी. सुशील बंछोर सायबर सेल प्रभारी,सउनि लखीराम नेताम, प्र.आर.महेश राज, नोखे कुर्रे, लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े आरक्षक अजय शिवहरे, उमेश सोनवानी, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह, हेमसिह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, रवि मिंज, राकेश बंजारे, राम कश्यप की भूमिका सराहनीय रही।

*दिनांक 30.12.2025 को गिरफ्तार आरोपी का नाम*
1.प्रदीप उर्फ छोटू साहू पिता संतोष उम्र 27 वर्ष निवासी बरेला
2.विनीत साहू उर्फ चिन्टु पिता राकेश उम्र 20 वर्ष निवासी बरेला
3. रवि निर्मलकर पिता स्व. बिहारी लाल उम्र उम्र 25 वर्ष निवासी बरेला
4.राजा धुरी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी बरेला
5.प्रदीप धु्रवंशी पिता स्व. पवन उम्र 25 वर्ष निवासी बरेला
6. मनीष साहू पिता शिव उम्र 22 वर्ष निवासी बरेला
7. योगेश साहू पिता जितेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी खपरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा

*पुर्व मे दिनांक 28.12.2025 को गिरफ्तार आरोपी का नाम*
1.संतोष कुमार साहू पिता लतेलराम साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम बरेला थाना जरहागांव
2.पोमेश पिता जितेन्द्र साहू उम्र 27 वर्ष निवासी हथनीपारा भाठापारा बलौदाबाजार
3.सोनु राम साहू पिता कोदुराम साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम घोघरा नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल मुकाम मुंगेली
4.उत्तम साहू पिता प्रकाश उम्र 28 वर्ष निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठापारा जिला बलौदाबाजार
5. समीर कोशले पिता रमेश उम्र 19 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव

*लूट के प्रयास करने वाले ’’अंतर्राज्यीय गिरोह’’ पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’*

0

लूट के प्रयास करने वाले ’’अंतर्राज्यीय गिरोह’’ पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’*।
ऽ श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना से संबंधित कुख्यात अपराधियों की किया जा सका पहचान एवं गिरफतारी ।
ऽ हत्या के अपराध में पूर्व में तिहाड़ जेल में सजा काट चुके हैं आरोपी ।
ऽ एसीसीयू/सायबर सेल एवं थाना सरकंडा की टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।
ऽ घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।
ऽ फिर एक बार अज्ञात आरोपियों की पहचान में सी.सी.टी.वी. की रही अहम भुमिका।
ऽ आरोपियों द्वारा घटना घटित करने के लिये तखतपुर एवं अम्बिकापुर से की गई थी दो मोटर सायकल की चोरी
ऽ गिरफ्तार आरोपी से जप्त की गई दोनों चोरी की मोटर सायकल

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.) – अपराध क्रमंाक 1758/25 धारा 309(5) 3(5) बी.एन.एस.एस.
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. गगनदीप बंसल पिता सुरन्दर बंसल उम्र 42 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती करवल नगर दिल्ली

बरामद संपत्ति:- 01 मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सी.जी. 10 ए.एस. 2450
02 मोटर सायकल टी.वी.एस. स्पोर्टर्स क्रमांक सी.जी.15 सी.के. 1036

आशीष कश्यप बिलासपुर:- दिनांक 19.12.2025 को प्रार्थी लखन उर्फ निटी देवांगन निवासी जबड़़ापारा बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह कंपनी गार्डन के पास समोसा दुकान लगाता है , दिनांक 19.12.25 के सुबह करीब 07. 15 बजे वह अपने घर से एक्टिवा वाहन से दुकान जाने के लिये जबड़ापारा स्थित अपने घर से निकला था घर से थोड़ी दूर स्थित आनंद डेयरी के पास पंहुचा था तभी मोटर सायकल में सवार तीन अज्ञात ब्यक्तियों के द्वारा स्कूटी के सामने आकर वाहन को रूकवाये तथा पीछे में बैठे हुए ब्यक्ति द्वारा गले में पहने हुए सोने की चैन को एक हाथ मे पकड़ कर चैन को दो नही तो गोली मार देंगे कह कर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर लूटने का प्रयास किये लेकिन प्रार्थी द्वारा आरोपियों का विरोध करते हुए शोर मचाने के कारण आरोपीगण मोटर सायकल में सवार होकर मुख्य रोड की ओर भाग निकले प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।
अज्ञात आरोपियों के द्वारा दिन दहाड़े कट्टा अड़ा कर लूट का प्रयास करने की घटना को बिलासपुर पुलिस द्वारा चुनौती के रूप में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व व निर्देश पर ए.सी.सी.यू , सायबर सेल बिलासपुर एवं थाना सरकंडा से टीम तैयार कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा दिये गये निर्देश का पालन करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना स्थल के पास लगे हुए सी.सी. टी.वी. कैमरा का बारीकी से अवलोकन करने पर पाया गया कि तीन ब्यक्ति एक होण्डा साईन मोटर सायकल में आकर प्रार्थी से लूटपाट की घटना का प्रयास किये हैं उक्त सी.सी. टी.वी. में आये फुटेज का मिलान करते हुए बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा शहर के करीब 300 कैमरे के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया तथा तकनिकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का लोकेशन अनुपपुर रेल्वे स्टेशन मंे पाये जाने पर टीम भेज कर आरोपी गगनदीप बंसल पिता सुरन्दर निवासी दिल्ली को पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह मूलतः दिल्ली का रहने वाला है पूर्व मंे तिहाड़ जेल मे हत्या के मामले में बंद था जहां उसकी जान पहचान विजय लाम्बा निवासी दिल्ली के साथ हुई थी जेल से छुटने के बाद विजय लाम्बा एवं उसके दोे अन्य साथी आमीर एवं शकील के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना करने के लिये तखतपुर से मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सी.जी. 10 ए.एस. 2450 एवं अम्बिकापुर से एक मोटर सायकल टी.वी.एस. स्पोर्टर्स क्रमांक सी.जी. 15 सी.के. 1036 चोरी करना स्वीकार किया उक्त दोनो मोटर सायकल को रेल्वे स्टेशन के पास बिलासपुर में छिपाकर रखना बताया दोनों मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सी.जी. 10 ए.एस. 2450 एवं टी.वी.एस. स्पोर्टर्स क्रमांक सी.जी. 15 सी.के. 1036 को रेल्वे स्टेशन से बरामद किया गया है । आरोपी विजय लाम्बा एवं आमीर तथा शकील वर्तमान में फरार हैं जिनकी पता तलाश लगातार की जा रही है घटना में प्रयुक्त कट्टा को आरोपी विजय लाम्बा के पास होना बताया है।
संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू /ग्रामीण श्री अनुज कुमार , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमीतेश सिंह , निरीक्षक प्रदीप आर्य , उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (प्रभारी ए.सी.सी.यू,) , जे0पी0 निषाद , प्रधान आरक्षक राहुल सिंह , देवमुन पुहुप , आतीश पारीक , बलवीर सिंह आरक्षक, प्रमोद सिंह, सत्य पाटले, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मुकेश वर्मा , नवीन एक्का , प्रशांत सिंह , रवि यादव , प्रशांत राठौर , अविनाश कश्यप , प्रेम सूर्यवंशी , अभिजीत डाहिरे , तदवीर पोर्ते , निखील जाधव महादेव कूजूर एवं थाना सरकंडा उप निरी. जे.पी. निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

*नववर्ष 2026 को लेकर कोरबा पुलिस का व्यापक सुरक्षा, निगरानी एवं यातायात नियंत्रण अभियान!*

0

 

कोरबा – नववर्ष 2026 को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस इकाइयों को विशेष सतर्कता, चेकिंग एवं निगरानी अभियान के निर्देश दिए गए हैं।

व्यापारियों एवं डीजे संचालकों की बैठक!

उक्त निर्देशों के परिपालन में जिले के सभी थाना एवं चौकियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में सभी व्यापारी वर्ग एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर निर्धारित समय पर दुकान बंद करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा रात्रिकालीन समय में अनावश्यक रूप से दुकानें खुली न रखने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।
साथ ही व्यापारियों को यह भी समझाइश दी गई कि बैंक में नगद राशि जमा करते समय पूर्ण सतर्कता बरतें, किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने साथ रखें, अकेले न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
इसी बैठक में डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा एवं डेसिबल मानक का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा निर्धारित समय पर डीजे बंद करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी!

नववर्ष के अवसर पर जिले के ढाबा संचालकों की बैठक तथा होटल, सराफा बाजार, मोबाइल दुकानों, बैंक मार्गों , भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था!

जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों एवं पर्यटन क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। नागरिकों से अपील की जाती है कि—
• जलाशयों एवं नदियों में गहराई में न जाएं,
• किसी भी प्रकार का जोखिमपूर्ण व्यवहार न करें,
• लौटते समय शराब पीकर वाहन न चलाएं।

यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान!

कोरबा पुलिस द्वारा नववर्ष के दौरान यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है—
• चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य,
• दो पहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वालों द्वारा हेलमेट पहनना अनिवार्य,
• ड्रंक एंड ड्राइव, तेज गति एवं स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई,
• मॉडिफाइड/अवैध साइलेंसर के विरुद्ध कार्यवाही,
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग निषिद्ध,
• नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावकों पर भी वैधानिक कार्रवाई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🔹 *कोरबा पुलिस की अपील*

कोरबा पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, पिकनिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों एवं व्यापारी वर्ग से अपील है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, नियमों का पालन करें तथा नववर्ष 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाएं।

*नववर्ष से पूर्व सड़क सुरक्षा को लेकर कोनी पुलिस का सख्त अभियान*

0

 नववर्ष से पूर्व सड़क सुरक्षा को लेकर कोनी पुलिस का सख्त अभियान

🔶 पिछले 05 दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 107 चालानी कार्यवाही

🔶 नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, मॉडिफाइड साइलेंसर व अवैध नंबर प्लेट पर कसा शिकंजा

आशीष कश्यप बिलासपुर– नववर्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु थाना कोनी पुलिस द्वारा विगत 05 दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 107 चालानी कार्यवाही की गई है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाना (Drunk & Drive), तेज व लापरवाह वाहन चालन, मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध/बिना नंबर प्लेट वाहन, बिना हेलमेट व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।

यह अभियान सड़क सुरक्षा के तीन स्तंभों – इंजीनियरिंग, एजुकेशन एवं एनफोर्समेंट में से एनफोर्समेंट को सशक्त करने की दिशा में चलाया गया है, ताकि नियमों के प्रति भय के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो सके।

कोनी पुलिस का यह प्रयास विशेष रूप से नववर्ष के दौरान बढ़ने वाली यातायात गतिविधियों एवं संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

🔹 कोनी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित नववर्ष मनाएं।

*छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान*

0

*छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान*

*हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में पहली बार एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वर्ष 2025 में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल द्वारा जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल 4689 संपत्तियों का विक्रय किया गया, जिनका कुल मूल्य 1022 करोड़ रुपये से अधिक है। यह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में मंडल द्वारा किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की दिशा में योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्य किया जा रहा है, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम इस अभूतपूर्व सफलता के रूप में सामने आया है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रारंभ से ही समाज के कमजोर एवं निम्न आय वर्ग को प्राथमिकता दी जाती रही है। अब तक निर्मित कुल आवासों में लगभग 70 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए बनाए गए हैं। विगत पांच वर्षों में जहां मंडल द्वारा औसतन 1387 संपत्तियों का प्रतिवर्ष विक्रय हुआ और औसत मूल्य लगभग 262 करोड़ रुपये रहा, वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 4689 संपत्तियों एवं 1022 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह मंडल की कार्यप्रणाली में हुए सुधार, नीतिगत सरलीकरण और आम नागरिकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

विगत एक वर्ष के दौरान शासन द्वारा लागू की गई ओटीएस-2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप 1452 संपत्तियों का विक्रय हुआ। इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 220.16 करोड़ रुपये रहा, जिससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के बड़ी संख्या में नागरिकों को सीधा लाभ मिला।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर इस वर्ष 23 से 26 नवंबर 2025 तक रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 भी अत्यंत सफल रहा। इस मेले के दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 26 जिलों में 2080 करोड़ रुपये की लागत वाली 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही मेले के दौरान ही 305 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का विक्रय हुआ, जिससे मंडल की योजनाओं के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सरकार की जनहितैषी नीतियों और आम नागरिकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव तथा मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय राज्य के आवास क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच, स्पष्ट आवास नीति तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। शासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को किफायती, सुलभ और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि वर्ष 2025 की यह सफलता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन, मंत्री श्री ओपी चौधरी के नेतृत्व और मंडल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मंडल पारदर्शिता, नई सोच और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी आवासहीनों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

*Chhattisgarh Housing Board Sets New Milestone in Housing Sector*

0

*Chhattisgarh Housing Board Sets New Milestone in Housing Sector*

*First Time in Board’s History: Property Sales Cross Rs. 1,022 Crore in a Single Year*

Raipur, //The Chhattisgarh Housing Board has achieved a historic milestone in 2025 by recording its highest-ever annual sale of residential and commercial properties. Between January and December 2025, the Board sold a total of 4,689 properties with a combined value exceeding Rs. 1,022 crore, marking the highest annual turnover since the Board’s formation and setting a new benchmark in the state’s housing sector.

This remarkable achievement has been realised under the “good governance” framework of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, guidance of Housing and Environment Minister Shri O. P. Choudhary and leadership of Housing Board Chairman Shri Anurag Singh Deo. The Board has been consistently working towards providing affordable, safe, and quality housing through planned and effective implementation, resulting in this unprecedented success.

From its inception, the Chhattisgarh Housing Board has prioritised weaker and low-income sections of society. Nearly 70 per cent of all houses constructed so far have been dedicated to beneficiaries from economically weaker sections and low-income groups, reflecting the Board’s commitment to “inclusive and equitable urban development.” Over the past five years, the Board recorded an average annual sale of 1,387 properties valued at around Rs. 262 crore. In 2025, this figure rose sharply to 4,689 properties worth over Rs. 1,022 crore, highlighting significant improvements in operational efficiency, policy simplification, and growing public trust.

During the past year, the state government’s OTS-2 (One Time Settlement) scheme played a key role in boosting sales. Under the scheme, beneficiaries were offered discounts of up to 30 per cent, leading to the sale of 1,452 properties valued at approximately Rs. 220.16 crore. This initiative directly benefited a large number of middle- and low-income families.

On the directions of Housing and Environment Minister Shri O. P. Choudhary, the State-Level Housing Expo 2025, held from November 23 to 26, 2025 at BTI Ground, Shankar Nagar, Raipur, also proved highly successful. During the expo, the Chhattisgarh Housing Board launched 56 new housing schemes across 26 districts, with a total project cost of Rs. 2,080 crore. Property sales worth Rs. 305 crore were recorded during the event itself, further strengthening citizens’ confidence in the Board’s schemes.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai expressed satisfaction over the achievement, stating that property sales exceeding Rs. 1,022 crore in 2025 represent a major and historic achievement. He described it as clear evidence of the government’s people-centric policies and the growing trust of citizens in public institutions. The Chief Minister congratulated Housing and Environment Minister Shri O. P. Choudhary, Chairman Shri Anurag Singh Deo, and all officers and employees of the Housing Board for their collective efforts.

Housing and Environment Minister Shri O. P. Choudhary stated that achieving property sales of Rs. 1,022 crore within a single year is a landmark moment for the state’s housing sector. He attributed this success to the Chief Minister’s welfare-oriented vision, a clear and practical housing policy, and the dedication of Housing Board officials and staff. The government’s objective, he added, remains to ensure that every eligible citizen has access to affordable, dignified, and secure housing.

Chairman Shri Anurag Singh Deo stated that the Housing Board’s success in 2025 is the result of guidance from the Chief Minister, strong leadership from the Housing and Environment Minister, and the collective efforts of the entire Board team. He emphasised that this achievement demonstrates the Board’s commitment to transparency, innovation, and public interest, and reaffirmed that sustained efforts will continue to provide affordable housing options to citizens in the years ahead.

*पीएम-उषा मद में अनियमितता पर शासन का सख्त रुख*

0

*पीएम-उषा मद में अनियमितता पर शासन का सख्त रुख*

*लोहराकोट कालेज के प्राचार्य और पिथौरा कॉलेज के चार सहायक प्राध्यापक निलंबित*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिला के शासकीय महाविद्यालय लोहराकोट के प्राचार्य और पिथौरा के चार सहायक प्राध्यापकों को सामग्री क्रय से जुड़े गंभीर आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी पर पीएम-उषा मद के अंतर्गत आवंटित राशि में गड़बड़ी तथा वित्तीय नियमों के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोष पाया गया है।इसी तरह पिथौरा महाविद्यालय में पीएम-उषा मद से प्राप्त राशि के अंतर्गत मिड-डे के दौरान जेम पोर्टल के माध्यम से किए गए क्रय में छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम, 2002 एवं संशोधित 2025 के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। प्रारंभिक जांच में यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन के दायरे में पाया गया है।
निलंबित किए गए सहायक प्राध्यापकों में डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. बृहस्पतु सिंह विशाल, श्री पीठी सिंह ठाकुर एवं डॉ. एस.एस. दीवान सभी शासकीय महाविद्यालय पिथौरा के नाम शामिल हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान सभी का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक, उच्च शिक्षा कार्यालय, रायपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। प्रकरण में विभागीय जांच की कार्यवाही पृथक से की जाएगी। यह आदेश उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा छत्तीसगढ़ राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। शासन की इस कार्रवाई को शासकीय संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 13.56 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का लोकार्पण और 26.68 करोड़ 68 रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद श्री नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह सहित कंवर समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्थलगांव विकासखण्ड में जिन नवनिर्मित कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 2.71 करोड़ रूपए लागत से ग्राम आमाटोली में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन, 3.04 करोड़ रुपए लागत से ग्राम पंचायत पंगसुवा दर्रापारा तक सड़क, 2.35 करोड़ रुपए लागत से सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग, 3.06 करोड़ लागत से पालीडीह बस्ती से लाखझार तक सड़क, 6.34 करोड़ लागत से कर्राजोर से होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग, 2.73 करोड़ रुपए लागत से बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग, 2.16 करोड़ रुपए लागत से सूरजगढ़ के मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक पहुंच मार्ग, 2.01 करोड़ लागत के तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग और 2.25 करोड़ रुपए लागत से एस.टी.पी. निर्माण कार्य शामिल है।

इसी तरह जिन नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया उनमें विकासखण्ड कांसाबेल में 2.63 करोड़ रुपए लागत से कांसाबेल के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग, 1.07 करोड़ रुपए लागत से छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग, 1.97 करोड़ रुपए लागत से करंजटोली डाड़ीडिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग, 1.72 करोड़ रुपए की लागत से कोरंगा बस्ती से खैरवारटोली पहुंच मार्ग, 4.28 करोड़ रुपए की लागत से मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग, 3 करोड़ रुपए की लागत से करंजटोली-रजौटी पहुचं मार्ग 1.23 करोड़ रुपए की लागत से घोघरा के चौक से फरसाटोली मेन रोड पहुंचमार्ग, 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, नक्टीमुंडा और 54.01 लाख रुपए की लागत से पत्थलगांव में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कार्यालय भवन शामिल है।