Home Blog Page 282

*परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम*

0

*परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम*

*81,533 पालकों का पंजीयन: देश में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़*

*पालक सहभागिता में देश में प्रथम स्थान गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल*

रायपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55 लाख शिक्षक और 81,533 पालक शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य में परीक्षा प्रबंधन, समय प्रबंधन, पालकों को अपने बच्चों को परीक्षा में अधिक अंक लाने हेतु अनावश्यक दबाव देने से बचने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए किए जा रहे सुनियोजित प्रयासों को दर्शाती है।

‘परीक्षा पे चर्चा’ में पालकों की भागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। कुल पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है। बलोदाबाजार जिले में 14,658 तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 9,952 पालकों द्वारा पंजीयन किया गया है, जो इस अभियान के प्रति अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता, सहभागिता और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। यह उपलब्धि केवल संख्यात्मक सफलता नहीं है, बल्कि यह परीक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव का भी संकेत देती है।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे राज्य में अपनाई गई नवाचारपूर्ण रणनीतियाँ महत्वपूर्ण रही हैं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई, शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों पर ऑन-साइट पंजीयन की व्यवस्था की गई तथा युवा क्लब और “अंगना म शिक्षा कार्यक्रम” के माध्यम से समुदाय को बड़े पैमाने पर जोड़ा गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित “परीक्षा पे चर्चा मेला” से एक ही दिन में 10,000 से अधिक पंजीयन दर्ज हुए, जबकि इससे पहले प्रतिदिन औसत पंजीयन लगभग 1500 के आसपास था। पिछले प्रयासों के रूप में आयोजित शिक्षक-पालक सम्मेलन और मेगा पीटीएम ने भी अभिभावकों की सजगता और सहभागिता को नई दिशा दी है।

परीक्षा पे चर्चा से जुड़े प्रेरक अनुभव भी लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में शामिल हुई कु. युक्तामुखी ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों से पंजीयन कर अपने प्रश्न पूछने की अपील की है। उनका प्रेरक संदेश विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता की भावना जागृत कर रहा है।

इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित “परीक्षा पे चर्चा मेला” में सभी विद्यालयों, समुदाय, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और इस आयोजन के परिणामस्वरूप एक ही दिन में 10,000 से अधिक पंजीयन हुए। इस सफलता से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी परीक्षा पे चर्चा मेलों का आयोजन किया जा रहा है और लोग उत्साहपूर्वक इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में परीक्षा पे चर्चा में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण स्थलों पर ही पंजीयन की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पंजीयन प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई और वहीं पर पंजीयन कराने में सहयोग दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षकों द्वारा बहुत बड़ी संख्या में पंजीयन किया गया।

पंजीयन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी और इस बात की पूरी संभावना है कि छत्तीसगढ़ में 30 लाख से अधिक पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि “परीक्षा पे चर्चा” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों से सीधे संवाद करते हैं। इस संवाद में परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया जाता है तथा पालकों को यह संदेश भी दिया जाता है कि वे अधिक अंक लाने के लिए अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि बच्चों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाएँ। यह पहल अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और परीक्षा को तनाव का विषय न मानकर उत्सव के रूप में मनाने की व्यापक सामाजिक चेतना विकसित कर रही है।

*“परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त की गई यह उपलब्धि पूरे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाने का जो संदेश दिया गया है, उसे छत्तीसगढ़ ने दिल से अपनाया है। कुल पंजीयन में देश में चौथा स्थान और पालक सहभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि हमारे यहां अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ी है और वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इसी उत्साह के साथ हम 30 लाख से अधिक पंजीयन के लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे और परीक्षा को तनावमुक्त बनाने के इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते रहेंगे।” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*RBSK चिरायु योजना से 2 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन*

0

RBSK चिरायु योजना से 2 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करहीडीह निवासी 2 वर्ष की मासूम बच्ची कृति बंजारे को RBSK चिरायु योजना के तहत नया जीवन मिला है। बच्ची जन्म से ही न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसी गंभीर जन्मजात बीमारी से पीड़ित थी, जिससे उसके जीवन पर संकट मंडरा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय पर बीमारी की पहचान कर बच्ची को उपचार के लिए रेफर किया गया। इसके पश्चात रायपुर के एक निजी अस्पताल में RBSK चिरायु योजना के अंतर्गत बच्ची का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क कराया गया, जो सफल रहा। वर्तमान में बच्ची की स्थिति स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में डॉ. स्वप्निल दुबे, डॉ. मधुलिका, अनिता ज्योति एवं गिरजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य टीम की तत्परता और समर्पण के चलते बच्ची को समय पर सही इलाज मिल सका।
बच्ची के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शासन की RBSK चिरायु योजना और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद बच्चों के लिए वास्तव में जीवनदायिनी साबित हो रही है।

*गौरेला पुलिस द्वारा अंधे क़त्ल की गुत्थी 03 दिवस में सुलझाई, सगे बड़े भाई ने की थी हत्या*

0

*गौरेला पुलिस द्वारा अंधे क़त्ल की गुत्थी 03 दिवस में सुलझाई, सगे बड़े भाई ने की थी हत्या*

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- थाना गौरेला क्षेत्र अंतर्गत घटित एक गंभीर अंधे क़त्ल के प्रकरण में जिला पुलिस गौरेला–पेंड्रा–मरवाही द्वारा त्वरित, सटीक एवं प्रभावी विवेचना करते हुए मात्र 03 दिवस के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह घटना दिनांक 31.12.2025 की रात्रि 22:00 बजे से दिनांक 01.01.2026 के प्रातः 05:00 बजे के मध्य घटित होना पाई गई।

घटना का विवरण

मृतक चंद्रभान सिंह उरेती, पिता जयपाल सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लमराटोला बरवासन, पोस्ट हर्री, थाना गौरेला, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छ.ग.) का शव उसके घर के सामने संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया। मृतक के सिर, चेहरे, गले एवं कान में गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की निर्मम हत्या की गई है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना गौरेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पंचनामा कार्यवाही, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा घटनास्थल से आवश्यक भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्रारंभिक तौर पर आरोपी अज्ञात होने से यह प्रकरण अंधा क़त्ल बन गया था।

विवेचना एवं पुलिस की कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल के पर्यवेक्षण में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गौरेला श्री श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में थाना गौरेला पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ, मृतक के पारिवारिक व सामाजिक संबंधों की जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों का गहन विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक एवं उसके बड़े भाई के मध्य पारिवारिक विवाद एवं आपसी तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी
सघन पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या उसके सगे बड़े भाई—चेतन सिंह उरेती पिता – जयपाल सिंह,उम्र – 42 वर्ष,निवासी – वार्ड क्रमांक 10, लमराटोला बरवासन, पोस्ट हर्री, थाना गौरेला, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छ.ग.) द्वारा की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम
इस संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक श्री सौरभ सिंह द्वारा किया गया। टीम में
उप निरीक्षक सनत मात्रे, राम निवास राठौर
सहा.उप निरी. गोपाल डहरिया, आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल सक्रिय रूप से शामिल रहे।विवेचना में सायबर सेल जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छ.ग.) से— आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा,हर्ष गहरवार द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

*सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।*

0

*सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।*

*• मोटर सायकल को बिक्री करने एक ऑनलाईन ऐप में फोटो व कीमत डालने पर बाईक खरीदने आए ग्राहक ही बाइक को चोरी कर हुआ फरार।*

*• चोरी गए मोटर सायकल कीमती करीबन 01 लाख 40 हजार रूपए सहित आरोपी बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त में।*
———————————

बेमेतरा:-  प्रकरण में विवेचना के* दौरान आरोपी रतन जैन उम्र 27 वर्ष को पकडा गया पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 1,40,000/-रुपये को जप्त कर बरामद किया गया।

*आरोपी* रतन जैन पिता जिनेन्द्र जैन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 44 गुरू घासीदास वार्ड, कसारीडीह दुर्ग जिला दुर्ग को आज 04 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

* *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का जिले में तूफानी दौरा*

0

* *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का जिले में तूफानी दौरा*

* *आज सुबह SP द्वारा जिला कलेक्टर के साथ मिलकर शिवरीनारायण में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हुए*

* *बाद तूफानी दौरा के तहत पामगढ़ क्षेत्र के चांडीपारा पहुंचकर महिला कमांडो का गठन, पुनः ग्राम कुरियारी पहुंचे बाद बलौदा क्षेत्र के जूनाडीह एवं पतोरा क्षेत्र पहुंचकर विशेष सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नशा मुक्ति जागरूकता*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक को सुबह *कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री जन्मेजय महोबे* के साथ शिवरीनारायण पहुंचकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और शिवरीनारायण नदी घाट की साफ सफाई को लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। SP ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।

इसके बाद थाना पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा पहुंचकर सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर महिला कमांडो का गठन किया गया बाद तूफानी दौरा के दौरान ग्राम कुरियारी पहुंचकर नशामुक्ति सायबर जागरूकता कार्यक्रम बाद इसी कड़ी में लगातार बलौदा क्षेत्र के जूनाडीह एवं पंतोरा पहुंचकर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर पुलिस पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को कानून -व्यवस्था, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता मिलकर अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। SP ने सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव व पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. प्रेम सिंह बघेल को अर्पित की श्रद्धांजलि।*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव व पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. प्रेम सिंह बघेल को अर्पित की श्रद्धांजलि।*


मुंगेली:- जिले के प्रतिष्ठित मालगुजार एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व स्वर्गीय प्रेम सिंह बघेल जी के निधन पर शोकाकुल बघेल परिवार को ढांढस बंधाने हेतु उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ग्राम बांकी पहुंचे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्वर्गीय बघेल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि स्व. प्रेम सिंह बघेल जी का जीवन धर्म, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक रहा। उल्लेखनीय है कि सन 1981 में उनके द्वारा आयोजित यज्ञ में श्री करपात्री जी महाराज सहित देश के चारों पीठों के शंकराचार्य पधारे थे, जो उनकी धार्मिक आस्था और प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

स्व. प्रेम सिंह बघेल जी न्यूज 24 के एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, IBC 24 न्यूज के जिला संवाददाता इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल सिंह के पिता थे।
इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झाफल और बिचारपुर में श्रीरामचरित मानस पाठ का किया श्रवण*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झाफल और बिचारपुर में श्रीरामचरित मानस पाठ का किया श्रवण*

*श्रीरामचरित मानस पाठ से आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का हुआ संचार : डिप्टी सीएम अरुण साव*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी क्षेत्र के ग्राम झाफल के गंगानगर जूनापारा और श्री सिद्ध बाबा मंदिर बिचारपुर में आयोजित पावन श्रीरामचरित मानस पाठ का श्रवण किया। इस दौरान श्री साव ने कहा कि, प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और सत्य के मार्ग का संदेश मानस के प्रत्येक चौपाई में जीवन को दिशा देने वाला है।

श्री साव ने कहा कि, इस आध्यात्मिक वातावरण में मन को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत सुदृढ़ होती है और नई पीढ़ी को जीवन मूल्यों की प्रेरणा मिलती है।

….. …..

*पी एम आवास निर्माण के अपूर्ण कार्य समय सीमा में करें पूर्ण – आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा*

0

*पी एम आवास निर्माण के अपूर्ण कार्य समय सीमा में करें पूर्ण – आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा*

*पी एम आवास, जनमन एवं मनरेगा के कार्यों की गहन समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

मुंगेली,  // प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जनमन अंतर्गत आवास, तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त मनरेगा एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने की। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय मौजूद रहे। बैठक के दौरान आयुक्त सह संचालक श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*डीलर दीदियों के माध्यम से निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश*

श्री सिन्हा ने कहा कि आवास योजना के हितग्राहियों को कम दर पर रेत, सीमेंट, गिट्टी, शटरिंग प्लेट जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था डीलर दीदियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए, जिससे स्व-सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ा जा सके और उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त हो। उन्होंने ‘मोर गांव मोर पानी महाअभियान’ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।
आयुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आवास योजना के हितग्राहियों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन, मछली पालन, कूप निर्माण, डबरी निर्माण जैसे हितग्राही मूलक कार्यों को मांग अनुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत किया जाए।

*विशेष पिछड़ी जनजातियों को को जनमन आवास का मिले लाभ:*

आयुक्त श्री सिन्हा ने वनांचल क्षेत्रों में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को जनमन आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। श्री सिन्हा ने कहा कि हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाए कि वे स्वयं अपना पक्का मकान बनाएं, इसके लिए मैदानी कर्मचारियों द्वारा नियमित क्षेत्र भ्रमण कर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी विकासखंडों के जिला समन्वयकों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण करने की बात दोहराई। साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ते हुए अपने पक्के आवासों की छतों पर सोलर पैनल स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

*अमृत सरोवरों में आजीविका गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश*

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी अमृत सरोवरों में आजीविका आधारित कार्य प्रारंभ किए जाएं। मछली पालन, फलदार वृक्षारोपण, फूल उत्पादन जैसे कार्यों को महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जाए।
उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कराने तथा लेबर बजट के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
आयुक्त श्री सिन्हा ने भू-जल स्तर में वृद्धि एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वनांचल क्षेत्रों में आजीविका डबरी निर्माण पर विशेष जोर दिया । इससे ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण और आजीविका—तीनों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत निर्मित सभी संरचनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
साथ ही सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मजदूरों का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

➡️ *शराब पीकर चाकू लेकर स्कूल में घुस कर शिक्षक को गाली गलोच एवं हंगामा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल* ।

0

➡️ *शराब पीकर चाकू लेकर स्कूल में घुस कर शिक्षक को गाली गलोच एवं हंगामा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल* ।

*अपराध क्रमांक 159/2025*
*धारा ~ 296, 351(2), 132 BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट*

*अभियुक्त का नाम:- उमेश कुमार यादव पिता रम्हैया लाल यादव उम्र 30 साल ग्राम पुरानी बस्ती सेंडुरस थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.),*

आनंद राठौर ब्यूरोशक्ति :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी प्रमोद कुमार सूर्यवंशी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेन्दुरस का उमेश कुमार यादव बड़ा चाकू लेकर स्कूल में जबरन घुस गया कर तिजराम हेड मास्टर कहा है उसे जान से खत्म कर दूँगा कहते गंदी गंदी गाली गलोच कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*
मामला गंभीर प्रकृति का होने से *श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती, श्री हरीश यादव (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त हुआ, आरोपी रिपोर्ट दिनांक से फरार था जो घर आया हुआ था को उसके घर से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किए तथा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 04,01,2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी मालखरौदा के नेतृत्व में स.उ.नि. दिलीप खलखो, आरक्षक अरुण नेताम सेतराम पटेल का विशेष योगदान रहा ।

*♦️प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग गिरफ्तार*

0

*♦️प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग गिरफ्तार*
♦️ मोटरसायकल बदल–बदलकर अलग-अलग स्थानों पर 04 घटनाओं को दिया गया अंजाम
♦️ रुपयों का लालच देकर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर बैंक में अमानत के रूप में जेवरात जमा कराते थे

नाम आरोपी :-
1. रामप्रसाद यादव पिता अंजोरीलाल यादव, उम्र 65 वर्ष, साकिन पोड़ी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. जितेन्द्र यादव पिता स्व. अजीत यादव, उम्र 38 वर्ष, साकिन ढनढन, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम एलआईजी-4, दीनदयाल कॉलोनी, मंगला, बिलासपुर
3. कन्हैया सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी, उम्र 45 वर्ष, साकिन सोनी मोहल्ला, तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका :-
1. पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक CG-10-BY-9201
2. नगद रकम ₹ 4,500/-
3. सोने-चांदी के जेवरात, कुल कीमती ₹ 2,56,000/-

आशीष कश्यप बिलासपुर – थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत कराने का झांसा देकर, तत्काल रकम दिलाने में विलंब होने पर योजना निरस्त हो जाने की बात कहकर, पीड़ितों से अमानत के रूप में नगद राशि अथवा सोने-चांदी के जेवरात लेकर धोखाधड़ी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

उक्त घटनाओं पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें प्रत्येक घटना में दो व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक CG-10-BY-9201 से आते-जाते दिखाई दिए।

सीसीटीवी फुटेज एवं प्रार्थियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों रामप्रसाद यादव एवं जितेन्द्र यादव को थाना तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन एवं शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत कराने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक CG-10-BY-9201, नगद ₹ 4,500/- तथा सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमती ₹ 2,56,000/- जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जप्त जेवरात को गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखना बताया गया, जिसे थाना तलब कर विधिवत पूछताछ की गई।

उक्त प्रकरण में आरोपी रामप्रसाद यादव, जितेन्द्र यादव एवं कन्हैया सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा