Home Blog Page 280

*’’ चाकू लहराते दहशतगर्दी करते, आदतन बदमाश को तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार*

0

*’’ चाकू लहराते दहशतगर्दी करते, आदतन बदमाश को तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार*
’’ बदमाश के कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू किया गया जप्त
’’ आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
—————————————————-
नाम आरोपी:- 1. रविशंकर गढेवाल पिता रूद्रशंकर गढेवाल उम्र 26 साल साकिन शिव चैक कतियापारा कोतवाली जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-  श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने ,अंशाति फैलाने ,गुंडागर्दी करने वालो पर सतत् निगाह रखी जाने लगातार चेकिंग करने निर्देशित किया गया हैं। निर्देशन पर दिनांक 04.01.2026 के तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रखी जा रही हैं कि टाउन भ्रमण दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मुख्य रेल्वे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास अपने हाथ में चाकू लिए लहराते आम जन ,आने जाने वालो राहगीरो डराकर भय उत्पन्न कर रहा हैं। सूचना पर तोरवा पुलिस त्वरित मौके पर पहुचकर एक सिरफिरे बदमाश के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू को जप्त किया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रविशंकर गढेवाल निवासी कतियापारा कोतवाली का रहने वाला बताया। जिसके आपराधिक पूर्ववृत्त के चेक कराया गया बदमाश को मारपीट,हत्या के प्रयाश जैसे गंभीर अपराध में चालान किया जा चुका हैं। आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।

*🔶✨ झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्तियों से मारपीट कर नुकीले धारदार चीज से हमला करने वाले 03 आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में ✨🔶*

0

🔶✨ झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्तियों से मारपीट कर नुकीले धारदार चीज से हमला करने वाले 03 आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में ✨🔶

✨🔶 आरोपियो के विरुद्ध मारपीट के धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही भेजा जाएगा रिमांड पर ✨🔶

*अपराध क्रमांक* 05/26 धारा 296,115(2), 351(2) ,118(1), 3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तार आरोपी* –

(1) संदीप भार्गव पिता बद्री प्रसाद भार्गव उम्र 25 वर्ष सा पौसरा कोनी
(2) अमन दीप भार्गव पिता अयोध्या उम्र 26 वर्ष सा पौसरा कोनी
(3) अनिकेत भार्गव पिता अयोध्या उम्र 20 वर्ष सा पौसरा थाना कोनी बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में प्रार्थी धरमलाल भार्गव निवासी ग्राम पौंसरा दिनांक 03/01/2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 07/00 बजे ग्राम पोसरा मोहल्ले में संदीप भार्गव एवं संजय सोनी के बीच लडाई झगडा हो रहा था वह झगडा लडाई को छुड़वाने गया तो संदीप भार्गव बोलने लगा तुम बीच मे मत आओ नही तो ठीक नही होगा कहते हुए हाथ में रखे डंडा से उसके सिर में मारा है और संदीप भार्गव अपने भाई अमन भार्गव, अनिकेत भार्गव को बुलाकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अनिकेत भार्गव हाथ में रखे लोहे के धारदार वस्तु से तथा अमन भार्गव कोई लोहे की नुकीली वस्तु से मारपीट किया है जिससे उसके बाये गाल, बाये कान, सिर मे चोट आया है तथा उसे बीच बचाव करने आये विरेन्द्र भार्गव , रिषी भार्गव, दीपक भार्गव को भी मारपीट किये है मारपीट करने से विरेन्द्र के बाये गाल, तथा रिषी भार्गव के सिर में एवं दीपक भार्गव के गले में चोट आया हैं रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों संदीप भार्गव , अमन भार्गव , अनिकेत भार्गव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए और उनसे घटना में प्रयुक्त डंडा, ब्लैड व चाकू धारदार को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोडा गया है।आरोपियों को विधिवत आज दिनांक 04.01.2026 को गिरफ्तार किया गया हैं गिरफ्तार आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

🔸 *ध्यान भटकाकर चोरी करने के मामले में ACCU एवं मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

0

🔸 *ध्यान भटकाकर चोरी करने के मामले में ACCU एवं मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
🔸*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपी को छत्तीसगढ़ , ओडिशा के बोर्डर से पकड़ा गया*
🔸 *शातिर चोर सचिन ध्रुव एव एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।*
🔸 *20000 रुपया नगद जप्त ।*

*नाम गिरफ्तार आरोपी*:- 01 एक विधि से संर्घर्षरत किशोर

02. *सचिन ध्रुव पिता राजेश ध्रुव उम्र 22 साल निवासी ग्राम भीमखोज संतोषी ननगर वार्ड क 04 थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियां प्रेम कुमारी कुर्रे दिनांक 30.12.2025 को अपने घर से अकेली पैसा निकालने के लिए मस्तुरी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आटो में बैठकर आयी थी। बैक से कुल 102000 / रू निकालकर पैदल पैदल स्टेट बैंक मस्तुरी जा रही थी कि मेन रोड पर संतोष किराना दुकान के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा महिला के कपड़ों पर कचरा फेंका गया जो प्रार्थीय अपने कपड़ों को झाडने लगी और पेड के डगाली के उपर हाथ में रखे थैला एवं पैसा को रख कर साडी को धोने लगी धोने के बाद देखी तो थैला में रखे 102000 / रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थियां के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा
अज्ञात आरोपियो को पकडने एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देश देने पर घटना स्थल एवं आस पास सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी सचिन ध्रुव एवं विधि संर्घषरत बालक का पता चलने से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चोरी गई रकम में से 20,000 रुपए बरामद कर आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 02व्यक्तियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 02व्यक्तियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*
*कांबिंग गस्त के दौरान मिले शराब के नशे में कार चलाते हुए कोनी पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही।*
*मौके पर उपस्थित पुलिस टीम के साथ विवाद ,भागने का प्रयास*
*आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*
*थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने इस प्रकार की कृत्यों पर की जायेगी वैधानिक कार्यवाही।*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-  दिनांक 05/01/2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार थाना कोनी पुलिस *कॉबिंग गस्त* में रवाना हुए चेकिंग के दौरान तुर्काडीह मुख्य मार्ग में एक सफ़ेद रंग की कार पंजीयन नबर CG10 AD 4488 का चालक कपिल माथुर पिता बिरझू राम उम्र 38 वर्ष और बगल सीट में बैठा हुआ व्यक्ति सुमित माथुर पिता घासीराम उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी तुर्काडीह थाना कोनी अत्यधिक शराब के नशे में मिले जिनसे पूछताछ करने के दौरान भागने का प्रयास करने लगे दौड़ा कर पकड़ा गया शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर विधिवत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 की कार्यवाही की गई कार्यवाही से गुस्से में होकर पुलिस से बहसबाजी विवाद करने लगे समझाने का प्रयास किया किन्तु रोकने पर पुलिस से हुज्जतबाजी किया गया पुलिस द्वारा गंभीर घटना को घटित होने से रोकने हेतु अनावेदको को धारा 170,126 एवं 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं। जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति कायम की जा सके।

*प्रतिबंधितो का विवरण*

1.कपिल माथुर पिता बिरजू राम उमर 38 वर्ष निवासी तुर्काडीह थाना कोनी जिला बिलासपुर

2.सुमित माथुर पिता घासीराम उम्र 25 वर्ष निवासी तुर्काडीह थाना कोनी जिला बिलासपुर

**♦️ *प्रहार अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस की सघन कार्रवाई, 140 आरोपी गिरफ्तार*

0

**♦️ *प्रहार अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस की सघन कार्रवाई, 140 आरोपी गिरफ्तार*

♦️ *हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही*
♦️ *विशेष अभियान में 248 शिकायतों का त्वरित निराकरण**

आशीष कश्यप बिलासपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार “प्रहार अभियान” चलाया जा रहा है।इस अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) , ग्रामीण और ACCU ने अपने CSP और SDOP के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के द्वारा तड़के चालू किया गया जिसमे पुलिस व्यापक सफलता मिली है ।

इसी क्रम में दिनांक 04/05 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के दौरान 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपियों में*
• 30 स्थायी वारंटी,
• 69 गिरफ्तारी वारंटी,
• 23 फरार आरोपी,
• 06 संदिग्ध गुंडा/निगरानी बदमाश शामिल हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

कॉम्बिंग गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना तोरवा, सिविल लाइन, कोनी एवं चकरभाठा थाना क्षेत्रों में 05 आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चालू/धारदार हथियार बरामद कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इसी दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में दिनांक 03 जनवरी एवं 04 जनवरी 2026 को विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों से प्राप्त कुल 248 शिकायतों का त्वरित एवं सफल निराकरण किया गया। इनमें 125 सादरी (सामान्य) शिकायतें तथा 123 स्थानीय शिकायतें शामिल हैं।

बिलासपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के सतत अभियानों के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा, विश्वास एवं कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा सुदृढ़ किया जा रहा है।

*➡️बिलासपुर पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना से एनडीपीएस के आरोपी को मिली 15 वर्ष का कठोर कारावास की सज़ा*

0

*➡️बिलासपुर पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना से एनडीपीएस के आरोपी को मिली 15 वर्ष का कठोर कारावास की सज़ा*

*➡️उप निरीक्षक अवधेश सिंह के द्वारा की गई थी कार्यवाही एवं विवेचना*

*➡️मिनी बस्ती जरहा भाठा के नशे के सौदागर आकाश कुर्र पिता छन्नू कुर्रे उम्र 23 वर्ष साकिन मिनी बस्ती जरहा भाठा को हुई 15 वर्ष का कारावास एवं डेढ़ लाख रुपये जुर्माना की सजा*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर शहर में नशीली दवाईयों का अवैध बिक्री पर रोक लगाने हेतु तत्कालिन पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जो शहर मे नशीला इंजेक्सन बेचने वालो के खिलाफ पता साजी के दौरान दिनांक 11.08.2023 को थाना सिविल लाईन में पदस्थ एसआई अवधेश सिंह मुखबिर सूचना मिली कि आकाश कुर्र नाम का व्यक्ति जरहा भाठा मिनी बस्ती कबाड़ी दुकान के पास अवैध रूप से नशीला इन्जेक्सन का बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत पालन कर आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ नशीला इंजेक्शन जब्ती उपरांत प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस महोदय के कोर्ट पर रिमांड पर पेश किया गया विवेचना पूर्ण कर आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ दिनांक 07.11.2023 को अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया , जो माननीय विशेष न्यायाधीश श्रीमती किरण त्रिपाठी (एन.डी.पी.एस. एक्ट) के न्यायालय पर प्रकरण की सुनवाई पश्चात , विशेष लोक अभियोजक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा एवं विवेचक उप निरी. अवधेश सिंह के द्वारा प्रकरण में साक्ष्य परीक्षण उपरांत , आरोपी आकाश कुर्रे को दिनांक 03.01.2026 को विचारण के दौरान माननीय विशेष न्यायाधीश के द्वारा आरोपी आकाश कुर्रे पर आरोप सबुत पाये जाने पर (एन.डी.पी.एस. एक्ट) की धारा 22(सी) का दोष सिद्ध पाये जाने पर 15 वर्ष का कठोर कारावास व डेंढ़ लाॅख रूपये का जुर्माना से दंडीत किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक अवधेश सिंह के द्वारा कार्यवाही कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) द्वारा उत्कृष्ट विवेचना हेतु एसआई अवधेश सिंह को पुरस्कृत किया गया है ।

*■ सड़क सुरक्षा माह के दौरान PPP मॉडल के आधार पर जनसहयोग से सुगम व सुचारू आवागमन हेतु शहर को सुव्यस्थित करने ली गई संकल्प*

0

*■ सड़क सुरक्षा माह के दौरान PPP मॉडल के आधार पर जनसहयोग से सुगम व सुचारू आवागमन हेतु शहर को सुव्यस्थित करने ली गई संकल्प*

*■ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के कुछ जगह को सेक्टर के रूप में चिन्हित कर की जाएगी आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास*

*■ तय समय सीमा में लक्ष्यानुरूप कार्यों का संपादन करते हुए जन सहयोग से बनाई जाएगी व्यवस्था सुनिश्चित*

*■ सामाजिक सरोकार की भूमिका का निर्वहन करते हुए लक्षित सेक्टरों के आमजन, नागरिक संगठन, व्यापारिक संगठन एवं एनजीओ सहित आम नागरिकगण होंगे यातायात मित्र एवं ट्रैफिक वार्डन के रूप में सहयोगी*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का उद्घाटन समारोह 01.01.2026 को विधिवत रूप से चेतना भवन पुलिस लाईन में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज बिलासपुर, जिलाधीश एवं जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर लक्ष्य अनुसार कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित विभागों को सुझाव प्रदान किया गया था।
उक्त सुझावों को पूर्ण किए जाने हेतु बिलासपुर नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर चयनित कर वहां पर स्मार्ट सिटी के प्रारूप के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास करते हुए सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक व्यवस्था बनाए जाने के सम्बंध पहल की गई है।

महत्वपूर्ण सुझाव:-

01-नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर यातायात के दृष्टिकोण से निर्बाध आवागमन हेतु नियत समय पर लक्ष्य निर्धारित कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना।
02- लक्षित सेक्टर में किसी भी तरीके का आवागमन को बाधित करने वाली अतिक्रमण को समय सीमा अनिवार्य रूप से हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराना।
03-चिन्हित सेक्टर मे किसी भी स्थिति में नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी नहो एवं सेक्टर मे निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्किग किया जावे यह सुनिश्चित करना।
04-लक्षित सेक्टर में किसी भी प्रकार के विज्ञापन हेतु बैनर पोस्टर, फ्लैसी, होर्डिंग्स, एलईडी डिस्प्ले, डमी पुतला, होर्डिग्स बैस आदि के द्वारा मुख्य मार्ग में दृष्टिता बाधित न हो एवं उक्त समाग्रियों के द्वारा सुगम आवागमन बाधित न हो यह सुनिश्चित करना।
05-लक्षित सेक्टर में फुटकर व्यवसाय फेरी, पसरा लगाना, चलित ठेला, गुमटी, रेड़ी चाट गुपचुप फल सब्जी खिलौना आदि के विक्रेताओं के द्वारा मुख्य मार्ग को बाधित न की जावे इस हेतु निगम के अतिक्रमण दस्ता के साथ नियमित रूप से कार्यवाही की जावे।
06-लक्षित सेक्टर में सड़क सुरक्षा मानक के अनुरूप सड़क के किनारे पीली पट्टी, जेब्रा क्रासिंग, साईनेज, गतिसीमा बोर्ड, स्वच्छता पेटी, विभिन्न विषयां पर सूचनात्मक बोर्ड आदि लगाना।
07- लक्षित सेक्टर में सड़क में हुये गड्डे नाली डिवाईडर रोड का कटाव, मरम्मत कार्य की पूर्णता खम्बे आदि को व्यवस्थित करते हुये शीघ्र समाधान एवं सुधारात्मक इंजिनियरिंग कार्य पूर्ण करना।
08-लक्षित सेक्टर के मार्गो में स्थित होटल, लाज, सराय, ढाबा, धर्मशाला, हास्टल शिक्षण संस्थान, विवाह भवन में आने वाले लोगों के वाहनों के कारण आवागमन बाधित न हो यह व्यवस्था सुनिश्चित करना।
09-लक्षित सेक्टर को स्मार्ट सिटी के प्रारूप पर पूर्ण रूप से गंदगी मुक्त कराते हुये स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जावे इस हेतु विभिन्न स्थानों पर जन मानस के ध्यानाकर्षध हेतु स्वच्छता संबंधी पोस्टर भी लगाया जावे।
10-टाउन एण्ड कन्ट्री प्लान के द्वारा स्वीकृत एवं निर्मित भवनों में स्थित पार्किंग स्थल का पार्किंग के प्रायोजन से ही उपयोग हो। यह भवन मालिक को भवन निर्माण के शर्तो को संज्ञान में लगाते हुये सख्ती से पालन सुनिश्चित कराई जाये।
11-सेक्टर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् नियमानुसार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जावे।
12-उक्त सभी संस्थानों को सुनिश्चित करने में पीपीपी मॉडल के तहत् सेक्टर के समस्त व्यापारियों आम नागरिकों, जन प्रमुखों, सामाजिक संगठनों एवं समस्त जनमानस के साथ बैठक आयोजित कर विचार विमर्श कर कार्ययोजना तैयार करते हुये निर्विवाद लक्ष्य को पूर्ण करना।
13-उक्त लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों के पूर्णता हेतु नागरिकां को उनके सामाजिक सरोकार की भूमिका के प्रति जागरूक करने हेतु सदैव जन चौपाल एवं अन्य माध्यमों से शहर के सतत् विकास के संबंध में सहभागी वातावरण निर्मित करना।
14- लक्षित सेक्टर में ट्रैफिक वार्डन, यातायात मित्र एवं यातायात सहयोगी तैयार कर यातायात के सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था बनाए जाने हेतु जनसहयोग प्राप्त करना।

15- व्यवस्थित आवागमन हेतु की जा रही अपील को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रेस, मीडिया एवं सोशल इनफ्लुएंसर के माध्यम से यातायात के संदेशों को अधिकाधिक प्रसारित करना।

उपरोक्त निर्देश के पालन में प्रथम चरण तीन लक्षित सेक्टरों का चयन किया गया है जिसमें 1-अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैण्ड 2-लिंकरोड श्रीकांत वर्मा मार्ग से महिमा तिराहा तक, 3-महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक शीघ्र कार्य योजना तैयार कर तय समय सीमा में निर्धारित कार्यो को पूर्ण किये जाने योजना बनाई गई है। तत् संबंध में संबंधित विभाग अतंर्विभागीय संमन्वय स्थापित करते हुये उक्त कार्या को समय सीमा पर सम्पादित किये जाने कार्ययोजना बनाई गई है।

जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि सुचारू आवागमन हेतु शहर के व्यस्ततम मार्ग एवं जगहों पर की जा रही आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास के क्रम में की जा रही कार्रवाइयों में सुझाव प्रदान करते हुए व्यबस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें।

*BREAKING NEWS= ग्राम पंचायत चकरभाठा के सचिव के ऊपर लगा भ्रष्टाचार व गबन का आरोप जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए बिना निकाली गई राशि कार्यवाही अब तक अधूरी ,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

 ग्राम पंचायत चकरभाठा में सचिव के ऊपर लगा भ्रष्टाचार व गबन का आरोप जनप्रतिनिधियों की जानकारी के बगैर निकाली गई राशि कार्यवाही अब तक अधूरी ,,,,,पढ़े पूरी खबर।


मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत चकरभाठा के सचिव के ऊपर भ्रष्टाचार की शिकायत व जनप्रतिनिधियों के जानकारी के बगैर राशि आहरण करने का मामला सामने आया है जिसमें पंच सरपंच को जानकारी दिए बिना ही पंचायत की राशि गबन कर ली गई है जिसकी शिकायत पर जांच समिति गठित की गई थी, लेकिन इस पूरे मामले में कार्यवाही अब तक अधूरी है, बताते चले कि इस पूरे मामले में एक माह पूर्व में तीन सदस्यों की जांच समिति गठित की गई थी जिसमें सीईओ जनपद श्री लक्ष्मीकांत कौशिक, श्री दिनेश सिंगरौल और श्री बृजेश चौबे को जांच अधिकारी बनाया गया था, बताते चलें कि जिला पंचायत सीईओ के पत्र दिनांक 4/11/2025 के अनुसार ग्राम पंचायत चकरभाठा के सचिव चंद्रकुमार साहू के द्वारा पंचायत की राशि अपनी निजी खाते पर राशि आहरण कर धोखाधड़ी कर पैसा गबन किया गया जिसकी जानकारी सरपंच एवं पंचों को नहीं है, सचिव द्वारा जानकारी दिए बगैर कई किश्तों में राशि आहरण की गई है, बताते चलें कि ग्राम पंचायत में सचिव बीते 15 सालों से पदस्थ है इस पूरे मामले में एक जॉच समिति का आदेश जारी किया गया था जिसपर सीईओ जनपद मुंगेली से जानकारी ली गई थी तब उनका कहना था कि जांच रिपोर्ट जिला सीईओ को दे दिया गया है, लेकिन जब हमने पूछा कि कार्यवाही क्या हुई है और जांच में क्या पाया गया है तब उन्होंने कुछ नहीं कहा ।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगेली
श्री लक्ष्मीकांत कौशिक =
ग्राम पंचायत चकरभाठा में सचिव द्वारा जानकारी दिए बिना पंचायत की राशि गबन/अनियमितता का मामला सामने आया था इस पूरे मामले में जॉच कर जांच रिपोर्ट जिला सीईओ को दी जा चुकी हैं।

*पंवरजली में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए सर्व समाज के लोग*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सर्व हिन्दू समाज के द्वारा पटुवा मण्डल के पंवरजली में हिन्दू सम्मेलन रखा गया जिसमें आस-पास के 8 गांव के ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए वही हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य धर्म संस्कृति और संस्कार के संरक्षण को लेकर किया गया साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के बुजुर्ग मदन सिँह राजपूत शामिल हुए वही मुख्य वक्ता के रूप में ॠषि राज चंद्रवंशी जिला किसान कार्य प्रमुख स्वयंसेवक संघ ऋषि चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में सभी समाज को एकजुटता के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर भारत माता के हित में कार्य करने को कहा वही चंद्रवंशी ने आगे कहा की हमें सभी समाज को एक करके आगे बढ़ना होगा हम सभी प्रकृति के उपासक है प्रकृति के पूजा करने वाले हैँ हमें पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा डिस्पोजल प्लास्टिक से बने सामानो का बहिष्कार करना आवश्यक है क्योंकि प्लास्टिक के बने उपकरणो के कारण आज केंसर जैसे बीमारी तेजी से बढ़ रही है वंही एक परिवार अब अलग अलग रहना शुरू कर दिया है जिसके कारण आने वाले पीढ़ी संस्कार भूलती जा रही है हमें अपने दादा दादी चाचा चाची भाई भाभी सब मिलकर कम से कम सप्ताह में एक बार भोजन भजन करना चाहिए ताकि आपसी सद्भावना बनी रहे वही हम हिन्दू समाज को कुछ लोग बाटने की कोशिश कर रहे हैँ ताकि हिन्दुओं की ताकत को बांटा जा सके लेकिन हमें किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है हमें एक दूसरे का सहारा बनना है ताकत बननी है तभी हम सही मायने में सच्चा देश हितैषी बन पाएंगे बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

—————————————-

*आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही!*

0

एक ही दिन में 44 प्रकरण दर्ज, 653.3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त!

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा दिनांक 04.01.2026 को आबकारी अधिनियम के तहत जिले में व्यापक कार्यवाही करते हुए—

▪️कुल 44 प्रकरण दर्ज किए गए
▪️कुल 43 आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई
▪️कुल 653.3 लीटर देशी महुआ शराब जप्त की गई

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।