Home Blog Page 279

*🔷 थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया।*

0

*🔷 थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया।*

आशीष कश्यप बिलासपुर🔷 एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) एवं एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की सघन चेकिंग की गई।

🔷 चेकिंग के दौरान अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

नाम अनावेदक :
1. अविनाश लहरे पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
2. ऋषभ सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
3. मोहम्मद मोइन खान पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल
4. मनीष जोशी पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार
5. अमन सेन पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

**मीनी माता चौक के पास स्कूल वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट की गंभीर लापरवाही आई सामने**

0

**मीनी माता चौक के पास स्कूल वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला
ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट की गंभीर लापरवाही आई सामने**

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा बुधवार सुबह करीब 7 बजे मीनी माता चौक फोरलेन के पास सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल, अकलतरा का एक स्कूल वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन तरौद से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल की ओर आ रहा था, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूल वेन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।
दुर्घटना के समय स्कूल वेन में नियमों के विरुद्ध 16 बच्चे सवार थे, जबकि परिवहन नियमों के अनुसार उक्त वाहन में अधिकतम 8 बच्चों को ही बैठाने की अनुमति है। क्षमता से दोगुने बच्चों को बैठाए जाने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और हादसे की गंभीरता बढ़ गई। हालांकि वाहन की गति कम होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो बच्चों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय नागरिकों और स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को तुरंत नजदीकी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने वाहन के दस्तावेज पूर्ण होने की बात कही, लेकिन क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाना ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट की घोर लापरवाही को उजागर करता है।
घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच, बच्चों की संख्या पर सख्त नियंत्रण, प्रशिक्षित चालकों की नियुक्ति और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है।
फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन यह घटना स्कूल परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

*पंडरिया में गाँव-गाँव तक पहुँच रही पक्की सड़कें, विधायक भावना बोहरा ने 8.38 करोड़ रु.से अधिक के मेनरोड से उदका तक 14 किमी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

पंडरिया में गाँव-गाँव तक पहुँच रही पक्की सड़कें, विधायक भावना बोहरा ने 8.38 करोड़ रु.से अधिक के मेनरोड से उदका तक 14 किमी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0.मेनरोड से उदका तक 14 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन 7 से अधिक गांवो को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव तक पक्की सड़कों का निर्माण सुनिश्चित हो रहा है मंगलवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 8 करोड़ 38 लाख 8 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मेनरोड से उदका तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मांग थी जो अब साकार हो रही है इस सड़क के निर्माण से ग्राम मोहतरा, सारुपारा, झिरियाकला, झिरियाखुर्द, बुचीपारा, नवागांव टिकैत एवं उदका सहित आस-पास के विभिन्न गाँव में निवासरत परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा अब ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय और लागत दोनों की बचत होगी भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन होने पर विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन को आसान बनाएगी और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास ही सशक्त प्रदेश की नींव होता है बेहतर सड़कें न केवल आवागमन का साधन होती हैं बल्कि वे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी करती हैं भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव तक मजबूत, सुरक्षित और पक्की सड़कें पहुंचे। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती देगा एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और अन्य आवश्यक सेवाएं अब ग्रामीण अंचलों तक आसानी से पहुंच सकेंगी क्षेत्रवासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है और जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि उनकी आकाँक्षाओं को हम पूरा करें यह परियोजना न केवल एक सड़क निर्माण है बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता,सुविधा और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है जो पंडरिया विधानसभा को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा की अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है इसलिए ग्रामीण विकास और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने ग्रामीण विकास की मूल भावना को केंद्र में रखते हुए ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए निरंतर और ठोस कदम उठाए हैं भाजपा सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों का विस्तार विकास की प्राथमिक कड़ी बना है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न राज्य व केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं बल्कि किसानों,आम नागरिकों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों के जीवन को भी सरल बनाती हैं आज पंडरिया विधानसभा में 400 करोड़ से अधिक के सड़क सिंचाई परियोजना,अधोसंरचना निर्माण, पुल-पुलिया, सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*पंडरिया के गांवों को मिली विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने 19.49 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया*

0

पंडरिया के गांवों को मिली विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने 19.49 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा की प्रगति एवं विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा वासियों को बड़ी सौगात मिली है आज विधायक भावना बोहरा ने 19 करोड़ 49 लाख 12 हजार की लागत से ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाली 6 प्रमुख व बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस दौरान भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम दामापुर में ₹5 करोड़ 85 लाख 58 हजार की लागत से माकरी से पटुवा एवं ₹3 करोड़ 8 लाख 12 हजार की लागत से दामापुर से बहबलिया तक सड़क निर्माण तथा ग्राम हथमुड़ी में ₹4 करोड़ 76 लाख 65 हजार की लागत से हथमुड़ी से कोलेगांव तक निर्माण और ग्राम कुण्डा में ₹2 करोड़ 15 लाख 77 हजार की लागत से कुण्डा से माकरी (पंडरिया) ₹1 करोड़ 69 लाख 70 हजार की लागत से कुंडा से सेन्हाभांठा एवं ₹1 करोड़ 93 लाख 30 हजार की लागत से सेन्हाभाटा से महका तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि गांवों को सशक्त किए बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है मजबूत सड़कें गांवों की जीवनरेखा होती हैं जो किसानों को बाजार से जोड़ती हैं युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ती हैं और आम नागरिकों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक सुगम पहुंच प्रदान करती हैं इन सड़क परियोजनाओं से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी जिससे कृषि, लघु उद्योग और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी सुगम आवागमन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गांव आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होंगे डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं सड़कों के साथ-साथ बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और विकास कार्यों को निरंतर गति देना तथा जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी सोच और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की नीति के तहत सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों को भी मजबूती प्रदान करती हैं इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, किसानों व्यापारियों और आम नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्राप्त होगी भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा सरकार के सुशासन एवं पंडरिया विधानसभा वासियों के सुझाव एवं मार्गदर्शन से हम विकास की इस गति को निरंतर आगे बढ़ा रहें हैं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, सुझावों को जानना और उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करना इसके लिए हम सतत प्रयास कर रहें हैं जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहें हैं विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,किसानों के सशक्तिकरण एवं अधोसंरचना निर्माण से लेकर मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है सिंचाई व्यवस्था और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए सिंचाई परियोजनाएं जो यहां के किसानों और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी उन्हें भी स्वीकृति मिली है और कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है नवीन महाविद्यालय की स्थापना, रणवीरपुर और नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना, पीएम जनमन योजना से पक्की सड़कों का निर्माण व पीएम आवास की सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति, 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन हरिनाला से बिशेसरा पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के सड़क के फोरलेन एवं चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। ऐसे कई कार्य हैं जो विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा में हो रहें हैं और इस विकास यात्रा को निरंतर गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*सुगम आवागमन सुविधा हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक के 3 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से निरंतर विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गति मिल रही है पंडरिया विधानसभा में क्षेत्र की सक्रीय विधायक भावना बोहरा जी के सतत प्रयासों से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे हर व्यक्ति को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है शुक्रवार को विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कुल 3 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 83 लाख 95 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बगदई से कौड़िया सड़क 1 करोड़ 57 लाख 44 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बनिया से कारेसरा मार्ग एवं 1 करोड़ 44 लाख 87 हजार की लागत से गांगीबहरा से हथलेवा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जनाकांक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्ध है सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को सरल बनाएँगी बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा देगी हमारा यही प्रयास है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और क्षेत्र की प्रगति हो इसी कड़ी में आज 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया और जल्द ही यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएँगी जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा गाँव-गाँव तक पक्की सड़क, बिजली एवं शुद्ध पानी की पर्याप्त आपूर्ति, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों से क्षेत्र की आर्थिक प्रगति एवं जनता व किसानों का सशक्तिकरण के लिए हम सतत प्रयास कर रहें हैं विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा ने विकास के कई आयाम स्थापित किये हैं। शहर से लेकर गाँव और गाँव से लेकर वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है विकास कार्यों के साथ ही किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में योजनाओं का क्रियान्वयन से लेकर विकास कार्यों से लोगों के जीवन में सकारातमक परिवर्तन आ रहा है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही हैं महिला, युवा, किसान और हर समाज एवं वर्ग के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर पंडरिया की प्रगति में अपनी सक्रीय सहभागिता निभा रहे हैं जनता ने जिस विश्वास से हमें अपनी सेवा और क्षेत्र की तरक्की के लिए जनादेश दिया उसका सम्मान करते हुए हम दिन-रात कार्य कर रहें हैं और पंडरिया को समृद्ध, सशक्त और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ग्रामीण क्षेत्रों में अवागम सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास हो रहें हैं हाल ही में 16 सड़को के निर्माण हेतु 1 करोड़ 54 लाख रु. से अधिक एवं बजट 2024-25 में स्वीकृत 3 सड़कों के निर्माण व मरम्मत हेतु 7 करोड़ 43 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति मिली है भावना बोहरा ने बताया कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा में 400 करोड़ से अधिक के विकास,अधोसंरचना निर्माण एवं सिंचाई परियोजनाएं हो रहें हैं जिससे क्षेत्र की अर्तव्यवस्था को गति एवं पंडरिया विधानसभा की जनता को सुविधा मिल रही है आज पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार, चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का निर्माण तालाबों एवं शहरों का सौन्दर्यीकरण, बिलजी,पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य ध्रुव गति हो रहे हैं पूर्ण पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता के कार्यों से कांग्रेस शासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित रहा हमारा पंडरिया विधानसभा आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है भूमिपूजन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा सिंह मंडल अध्यक्ष नरेश साहू मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक दारा सिंह राजपूत तिलक सेन सुदर्शन कुम्भकार बसंत शर्मा विकास वैष्णव ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपेश कौशिक, अरविंद राजपूत, देवनाथ यादव, बसंत बोहरा, राजू पारख, संजय साहू प्रमोद मानिकपुरी, राजेश कौशिक जनपद सदस्य, सोमलाल साहू, खोमलाल कौशिक, डॉ शिव सिंह परमार, मनोज बंजारे विधायक प्रतिनिधि, कुम्भकर्ण सिन्हा सुरेश कौशिक , गोपाल कौशिक गिरधर साहू अनिल वैष्णव , मोरध्वज साहू , ओमकार वैष्णव , लीलेश्वर वैष्णव , नीकू साहू , अजय निर्मलकर , दिनेश कौशिक , विनय परमार , गजाधर कौशिक , ओम प्रकाश वैष्णव , भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: पंजीयन 28 फरवरी तक*

0

*प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: पंजीयन 28 फरवरी तक*

मुंगेली, // शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है, इसके तहत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द मूंगफली, सोयाबीन एवं रबी फसलों जैसे चना, मसूर, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु किसानों को 28 फरवरी तक पंजीकरण पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है।
कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि इस योजना के तहत अरहर का समर्थन मूल्य 08 हजार रूपए, सोयाबीन 05 हजार 328 रूपए, मूंग 08 हजार 768 रूपए, उड़द 07 हजार 800 रूपए, मूंगफली 07 हजार 263 रूपए, चना 05 हजार 875 रूपए, मसूर 07 हजार रूपए और सरसों का 06 हजार 200 रूपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

 

*अंशकालीन खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षक की भर्ती हेतु मेरिट सूची जारी*

0

*अंशकालीन खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षक की भर्ती हेतु मेरिट सूची जारी*

*दस्तोवज सत्यापन 08 व 09 जनवरी को*

मुंगेली, // जिले में शिक्षा विभाग द्वारा अंशकालीन खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षक की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत मेरिट सह चयन सूची जारी की गई है। सूची में क्रमांक 01 से 10 तक के योगा प्रशिक्षक पद के अभ्यर्थियों का दस्तोवज सत्यापन 08 जनवरी तथा क्रमांक 01 से 05 तक के संगीत प्रशिक्षक पद के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कक्ष क्रमांक 207 में किया जाएगा। सूची के संबंध में जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

 

*राष्ट्रीय वयोवृद्ध कार्यक्रम: सियान सदन में वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार*

0

*राष्ट्रीय वयोवृद्ध कार्यक्रम: सियान सदन में वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार*

मुंगेली, // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय वयोवृद्ध कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के निर्देशानुसार रामगढ़ सियान सदन में सभी पेंशनधारी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के राय के मार्गदर्शन में वृद्धजनों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।
शिविर में नाक-कान-गला, नेत्र तथा अन्य विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता वाले पेंशनधारी वृद्धजनों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। इस पहल से वृद्धजनों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं जीवन गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के मानसिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेरॉय, फार्मासिस्ट ओमप्रकाश भास्कर, नर्सिंग ऑफिसर नम्रता पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*जिले में धान खरीदी व उठाव सुव्यवस्थित तरीके से जारी*

0

*जिले में धान खरीदी व उठाव सुव्यवस्थित तरीके से जारी*

*डीओ जारी करने में राज्य में जिला तीसरे स्थान पर*

मुंगेली, // जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी एवं किसानों को समयबद्ध भुगतान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है कि धान खरीदी, उठाव और भुगतान के क्षेत्र में मुंगेली जिला राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जिले के 66 सहकारी समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 10 हजार 919 पंजीकृत किसानों में से 64 हजार 510 किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान 727 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का लगभग 31 लाख क्विंटल धान उपार्जित किया गया है। खरीदी किए गए धान में 36 हजार 460 सीमांत किसान, 25 हजार 846 लघु किसान तथा 2 हजार 204 दीर्घ किसान शामिल हैं, जो शासन की किसान-हितैषी नीति को दर्शाता है।
जिले में अब तक लगभग 30 लाख क्विंटल धान के उठाव हेतु डीओ जारी किया जा चुका है, जो कुल खरीदी का 99.40 प्रतिशत है। इसके साथ ही अब तक 20 लाख क्विंटल धान का उठाव कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। डीओ जारी करने के मामले में मुंगेली जिला पूरे राज्य में तृतीय स्थान पर है, जो जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का प्रमाण है। किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु बैंकों में काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है, साथ ही एटीएम एवं चेक के माध्यम से भी भुगतान किया जा रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अपने वास्तविक धान का ही विक्रय करें। शासन पंजीकृत किसानों से उनके रकबा का 1-1 दाना खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है, किंतु बाहरी अथवा कोचिया-बिचौलियों के बहकावे में आकर धान विक्रय करना कानूनन अपराध है। इससे न केवल शासन को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके।

 

*कलेक्टर ने ली धान खरीदी नोडल, समिति प्रबंधक एवं ट्रस्टेड पर्सन की बैठक*

0

*कलेक्टर ने ली धान खरीदी नोडल, समिति प्रबंधक एवं ट्रस्टेड पर्सन की बैठक*

*खरीदी में पारदर्शिता और रकबा समर्पण में तेजी लाने के दिए निर्देश*

मुंगेली,// जिले में पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं ट्रस्टेड पर्सन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में धान खरीदी के सफलतापूर्वक डेढ़ माह से अधिक पूर्ण होने पर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा शेष अवधि में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने रकबा समर्पण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिन समितियों में रकबा समर्पण की प्रक्रिया धीमी पाई गई, वहां तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को उन्होंने शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वास्तविक किसानों को ही लाभ मिले और शासन के हित सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि अवैध धान के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों से लेकर परिवहन मार्ग तक सख्त निगरानी रखने तथा अवैध धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सतर्क ऐप एवं कमांड सेंटर के माध्यम से धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की जिला एवं राज्य स्तर पर बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समितियों में बिना गेट पास के प्रवेश पर प्रतिबंध, प्रवेश के समय जीपीएस की सक्रियता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए पारदर्शी धान खरीदी करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने राजस्व अधिकारियों से टोकन सत्यापन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि टोकन जारी करने से लेकर धान खरीदी तक प्रत्येक चरण में सघन जांच एवं सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। धान खरीदी से संबंधित जो भी एलर्ट प्राप्त हों, उन्हें गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित सहकारिता, खाद्य, विपणन एवं सीसीबी के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।