Home Blog Page 278

*ग्राम रींवापार के भरत सोनी ने सुगमता के साथ बेचा 206 क्विंटल धान*

0

*ग्राम रींवापार के भरत सोनी ने सुगमता के साथ बेचा 206 क्विंटल धान*

*केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की*

*49.20 क्विंटल धान का किया रकबा समर्पण*

मुंगेली, // मुंगेली विकासखंड के ग्राम रींवापार निवासी प्रगतिशील किसान श्री भरत सोनी ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में रकबा समर्पण कर जिले के किसानों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उपार्जन केंद्र नवागांव घुटेरा में सुगमता के साथ 206 क्विंटल धान का विक्रय किया, साथ ही 49.20 क्विंटल धान का रकबा समर्पण भी किया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि खरीदी केंद्र में टोकन प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी बारी प्राप्त हो रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल व्यवस्था तेज़, सटीक एवं पूर्णतः पारदर्शी है, जिससे तौल में किसी प्रकार की शंका नहीं रहती। इसके अतिरिक्त किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र में छाया, पेयजल एवं बैठने की उत्तम व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को सहज एवं सुरक्षित वातावरण में धान विक्रय की सुविधा मिल रही है।
भरत सोनी ने बताया कि रकबा समर्पण से वास्तविक उत्पादन के अनुरूप धान खरीदी सुनिश्चित होती है, जिससे फर्जी रिकॉर्डिंग एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगता है। उन्होंने अन्य पंजीकृत किसानों से भी अपील की कि धान विक्रय के पश्चात शेष बचे रकबा का समर्पण अवश्य करें, ताकि शासन की धान खरीदी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी बन सके। भरत सोनी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक प्रयासों से धान खरीदी प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक आसान, तेज़ और भरोसेमंद हो गई। बता दें कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर रकबा सत्यापन एवं फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया गया है। इससे जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र किसानों तक पहुँचेगा।

 

*कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर और धूमा का किया औचक निरीक्षण*

0

*कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर और धूमा का किया औचक निरीक्षण*

*अव्यवस्था पर सरगॉव समिति प्रबंधक को लगाई फटकार, नोटिस व वेतन रोकने के दिए निर्देश*

मुंगेली, // जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर एवं धूमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों से धान खरीदी की प्रगति, व्यवस्थाओं व किसानों को दी जा रही सुविधाओं, अब तक कितने किसानों से धान खरीदी हुई है, खरीदी की मात्रा, रकबा समर्पण एवं टोकन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समिति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी रहे। धान खरीदी केंद्र सरगांव में निरीक्षण के दौरान धान का समुचित स्टेकिंग नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। खराब व्यवस्था के लिए समिति प्रबंधक श्री धनुष राम साहू को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने तथा केंद्र का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अव्यवस्था को गंभीर लापरवाही मानते हुए सहकारिता निरीक्षक एवं फूड इंस्पेक्टर को नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएडीओ कोसले की भी लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र की सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल एवं वजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय, टोकन एवं भुगतान से संबंधित जानकारी ली। खरीदी केंद्र सांवतपुर में जानकारी दी गई कि 650 पंजीकृत किसानों में से 400 से अधिक किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है तथा 43 हेक्टेयर से अधिक रकबे का समर्पण हुआ है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की रीसाइक्लिंग किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए और केवल किसानों की वास्तविक उपज का ही धान खरीदा जाए। उन्होंने समिति प्रबंधक से स्टेकिंग एवं धान विक्रय की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने खरीदी केन्द्र धूमा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। कलेक्टर ने अंत में राजस्व अधिकारियों को मिलों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि धान की रीसाइक्लिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दौरान पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश कुमार डड़सेना, जिला विपणन अधिकारी श्री मनोज यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*धान उपार्जन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर*

0

*धान उपार्जन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर*

*उपार्जन केंद्र नवागांव (ची.) में अनियमितता पर खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित*

मुंगेली,// धान उपार्जन केंद्र नवागांव (ची.) में स्टेट स्तर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर की गई जांच में गंभीर अनियमितता सामने आई है। अलर्ट के माध्यम से यह सूचना मिली थी कि जारी डीओ के अनुसार खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा मिलर को कम धान भेजा गया है तथा उपार्जन केंद्र में अतिरिक्त धान रखा गया है, जिसे अन्य किसानों के नाम पर खपाने का प्रयास किया जा सकता है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान उपार्जन केंद्र नवागांव में 234 बोरी अतिरिक्त धान पाया गया, जो ऑनलाइन दर्शित मात्रा से अधिक था।
उक्त मामले में सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 02 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। किंतु दोनों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं पाए गए। जिस पर खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध सेवा से पृथक करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के संबंध में भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस प्रकरण के बाद कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के खरीदी प्रभारियों एवं मिलर्स की बैठक लेकर स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी उपार्जन केंद्र में यदि अनियमितता, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास या नियमों की अवहेलना पाई जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी।

 

 *अवैध शराब के ऊपर थाना पचपेड़ी पुलिस का प्रहार*  *दो आरोपियों कुल 66 लीटर महुआ शराब जप्त*

0

 *अवैध शराब के ऊपर थाना पचपेड़ी पुलिस का प्रहार*
 *दो आरोपियों कुल 66 लीटर महुआ शराब जप्त*

गिरफ्तार आरोपी – (1) सुखीराम केंवट पिता छेदराम केंवट उम्र 40 साल निवासी ग्राम लोहर्सी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।
(2) राजेश सिंह ठाकुर पिता स्व. बेनी सिंह ठाकुर उम्र 52 साल ग्राम लोहर्सी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर:- संक्षिप्त विवरण- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा अवैध शराब और अवैध नशा पर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश के अनुक्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को दिनांक 07.01.2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम लोहर्सी मे सुखीराम केंवट एवं राजेश सिंह ठाकुर ने अधिक मात्रा मे शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी सुखीराम केंवट के पास से 02 नग प्लास्टिक जरीकेन मे 25 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब एवं आरोपी राजेश सिंह ठाकुर के कब्जे से 82 नग पन्नी मे बंधा हुआ प्रत्येक नग 500-500 एमएल कुल 41 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में दोनो व्यक्ति से अलग अलग कोई वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया तथा दोनो आरोपी सुखीराम केंवट एवं राजेश सिंह ठाकुर का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड लेकर जैल दाखिल किया गया है।

🔷 *ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की रोकथाम हेतु सिविल लाइन पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान*

0

🔷 *ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की रोकथाम हेतु सिविल लाइन पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान*

🔷 *ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के बीच चल रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए आरोपी पकड़े गए*

🔷 *दो पृथक प्रकरणों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

🔷 *अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पतासाजी जारी, उनके विरुद्ध भी की जाएगी सख्त वैधानिक कार्यवाही*

*नाम आरोपीगण*–
1. अविनाश वाधवानी उर्फ अवि पिता श्यामलाल वाधवानी, उम्र 28 वर्ष,
निवासी – गार्डन सिटी, मोपका, राहुल ढाबा के बगल में, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
2. आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश पिता अनिल कुमार अग्रवाल, उम्र 31 वर्ष,
निवासी – गली नंबर 5, विनोबा नगर, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर।

*जप्त सामग्री*–

• 02 नग मोबाइल फोन
• ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट
• नगदी रकम ₹5,000/-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-  सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग के अंतर्गत एडिलेड स्ट्राइकर्स एवं सिडनी थंडर के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महाराणा प्रताप चौक के पास से अविनाश वाधवानी उर्फ अवि एवं व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर अविनाश वाधवानी के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट एवं ₹3,000/- नगद तथा आयुष अग्रवाल के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट एवं ₹2,000/- नगद बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

🔷 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बिलासपुर द्वारा इस सट्टा सिंडिकेट में शामिल अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पहचान कर उन्हें पकड़ने तथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।*

🔷 *पुलिस द्वारा अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पतासाजी लगातार की जा रही है, जिनके विरुद्ध भी साक्ष्य मिलने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।*

🔹 *थाना सकरी क्षेत्र में घटित एक गंभीर घटना को बिलासपुर पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है।*

0

🔹 *थाना सकरी क्षेत्र में घटित एक गंभीर घटना को बिलासपुर पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है।*

🔹 *उक्त घटना के संबंध में आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या का अपराध पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-जमानतीय) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।*

🔹 *आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*

🔹 *घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल केटीएम क्रमांक OD-01-AS-7268 को विधिवत जप्त किया गया है।*

*आरोपी का विवरण*–

डेनिस मिंज पिता अजय मिंज, उम्र 19 वर्ष
निवासी – ग्राम सामा टिकरा, विश्रामपुर, थाना विश्रामपुर, जिला जशपुर
वर्तमान पता – 27 खोली, सर्किट हाउस के पास, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-  सकरी क्षेत्र में मोटर सायकल क्रमांक OD-01-AS-7268 के चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क किनारे पैदल चल रही उर्मीला मनहर एवं उसकी नाबालिग पुत्री मान्या मनहर को ठोकर मार दी गई। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित किया गया।

थाना सकरी क्षेत्र में घटित उक्त घटना को प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर पाया गया। मामले में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा मोटर सायकल को लापरवाहीपूर्वक एवं असावधानी से चलाते हुए ऐसा कृत्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दो व्यक्तियों की मृत्यु होना पायी गई। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस (गैर-इरादतन हत्या, गैर-जमानतीय) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

📌 उल्लेखनीय है कि थाना सकरी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है।

📌 जानबूझकर अथवा गंभीर लापरवाही से किया गया कोई भी ऐसा कृत्य, जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, उसे गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में रखते हुए बीएनएस की गैर-जमानतीय धाराओं के अंतर्गत कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*जनहित में अपील*
बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। लापरवाही एवं तेज़ गति से वाहन चलाना न केवल स्वयं बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही जारी रहेगी।

*सड़क सुरक्षा माह 2026 में चेतना अभियान के तहत् ग्राम खैरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक*

0

*सड़क सुरक्षा माह 2026 में चेतना अभियान के तहत् ग्राम खैरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे)द्वारा चेतना अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करना हेतु निर्देशित किया गया था के परिपालन में आज दिनांक 7/01/2026 को रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरा के महामाया कॉलेज रतनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस कैम्प में चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम के ज़रिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी,महिला बाल अपराधों के संबंध में,कानूनी अधिकार ,सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति तथा यातायात नियमों, अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय,तथा महामाया कॉलेज के प्राचार्य,खैरा स्कूल के प्राचार्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवम बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी समस्या की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया गया ।

*आईजीपी (IGP) दुर्ग रेंज, दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) के निर्देशन पर एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) द्वारा ‘‘CEIR पोर्टल के माध्यम से अभियान चलाकर बरामद मोबाईल को उनके मालिको को किया गया सुपुर्द।*

0

*आईजीपी (IGP) दुर्ग रेंज, दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) के निर्देशन पर एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) द्वारा ‘‘CEIR पोर्टल के माध्यम से अभियान चलाकर बरामद मोबाईल को उनके मालिको को किया गया सुपुर्द।*

*• गुम हुए 120 मोबाइल किए गए परिजनों के सुपुर्द।*

*• अपने मोबाइल वापस प्राप्त कर परिजनों के चेहरे पर लौट आई खुशी।*

*• 22,00,000/-रूपए (बाइस लाख रूपये) कीमत के 120 मोबाइल बरामद कर किए गए मोबाइल धारकों के सुपुर्द।*
—————-

बेमेतरा,  जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में गुम हुए मोबाईलों को ‘‘CEIR पोर्टल के माध्यम से अभियान के तहत, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं साइबर नोडल एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोए हुए मोबाइलों की पतासाजी एवं बरामदगी हेतु CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं गुम मोबाईल का विश्लेषण कर कार्रवाई की गई।

 

*इस अभियान के अंतर्गत* CEIR पोर्टल में गुम मोबाईल रिपोर्ट के 120 मोबाईल फोन विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22,00,000/- रूपए कीमत अक्षरी ( बाइस लाख रूपये ) आंकी गई है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों को सत्यापन उपरांत विधिवत रूप से संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्द किया गया।

*मोबाईल वितरण कार्यक्रम के दौरान* प्रार्थियों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखी। प्रार्थियों ने प्रसन्नता और संतोष के साथ अपने मोबाईल प्राप्त किए और बेमेतरा पुलिस के इस प्रयास का सराहना की। बेमेतरा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में भरोसा और विश्वास और मजबूत हुआ है।

*इस अवसर पर* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बताया कि नागरिक अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल या CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज करें, जिससे मोबाइल पता साजी कर जल्द से जल्द रिकवर किया जा सके। एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी उपस्थितजन को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी उपस्थितजन ने भी एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

*मोबाईल स्वामियों ने बताया कि* मोबाईल गुम होने के बाद अपने मोबाइल को पाने की उम्मीद छोड़ दिए थे, ऐसे में CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) अभियान के तहत मोबाईल को पाकर वे काफी खुश है, उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी, मोबाईल स्वामियों द्वारा गुम हुए मोबाईल को पुनः पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

*मोबाइल वितरण के दौरान* डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

*उक्त अभियान कार्यवाही* मोबाईल बरामदगी में प्रभारी सायबर सेल बेमेतरा, निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, मोहित चेलक, योगेश यादव, आरक्षक पंचराम घोरबंधे, विनोद सिंह राजपूत,पीलाराम साहू, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, रेखन साहू, संतोष धीवर, जय किशन साहू, आकाश सिंह राजपूत सहित सभी साइबर सेल टीम की विशेष सराहनीय भुमिका रही है।
IGP Durg Range

* घर अंदर घुस कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्काो से मारकर चोट पहूंचाने वालें कों भेजा जेल ।

0

घर अंदर घुस कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्काो से मारकर चोट पहूंचाने वालें कों भेजा जेल ।
 आरोपी 1. मुन्नाच साहू पिता गुनुराम साहू उम्र 50 साल 02. उमेश साहू पिता मुन्नाक साहू उम्र 29 साल 03. रमेश साहू पिता मुन्ना साहू उम्र 22 साल तीनो साकिनान ग्राम डेहरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 मेमोरेण्डम कथन लेकर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर

कबीरधाम:-घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थी द्वारिका चन्द्ररवंशी पिता स्वा0 उधोराम साहू साकिन डेहरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 03.01.2026 के रात्रि करीबन 08.00 बजे अरोपीगंण मुन्ना साहू एवं उमेश साहू, रमेश साहू साकिनान डेहरी के द्वारा प्रार्थी के घर का दरवाजा को धक्का मारकर घर अंदर घुसकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए कहने लगे की हम लोग कैलाश चंद्रवंशी के खेत को अधिया कमा रहे थे उसे तुम क्यो कमा रहे हो आज तुझे जांन से खतम कर देंगे की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुचाया है। मारपीट करते हुए बोल रहे थे कि तुमको मारने के पश्चात कैलाश चंद्रवंशी को भी जाकर मारेंगे कहने की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरू0 आरोपीगंण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 03/2026 बारा 331 (6) 296,115 (2)351, (3).3. (5) बीएनएस पजीबद्ध किया गया है। एवं प्रार्थी कैलाश चंद्रवंशी के रिपोर्ट पर आरोपीगंणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 04/2026 बारा 331 (6) 296,115 (2)351, (3).3. (5) बीएनएस कायम कर विवेचना दौरान आरोपीयों का कृत्यह अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक- 04.01.2026 को विधिवत गिरप्तार कर आज दिनांक- 04-01.26 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया से निरीक्षक अमित कश्यप, उप निरी0 राजेश्वार सिंह ठाकुर, सउनि डोमन बंजारे प्र0आर0 देवनारायण चन्द्रैवंशी आर0 दिनेश चन्द्रिवंशी, हेमंत शर्मा, तोरण कश्यप एवं समस्त्क‍ स्टाडप का सराहनीय योगदान रहा है।

*■ ट्रेफिक वायलेशन फ्री जोन होंगे शहर के तीन सेक्टर “अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक”*

0

*■ ट्रेफिक वायलेशन फ्री जोन होंगे शहर के तीन सेक्टर “अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक”*

*■ शहर में लक्षित सेक्टर को “ट्रेफिक वायलेशन फ्री जोन” बनाने यातायात पुलिस सख्त एवं कठोर*

*■ लक्षित सेक्टर में पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा की जा रही अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर उल्लंघन कर्ताओ पर सख्ती से कार्यवाही*

*■ शहर के प्रथम तीन सेक्टर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्राथमिकता के आधार पर महीना भर चलेगी यह कार्यवाही*

*■ आगामी कार्य योजना के तहत पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित कर क्रमशः किया जाएगा “ट्रेफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में सुगम एवं सुचारू*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न आयोजनो के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को दृष्टिगत रखते हुए भूतल परिवहन मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विभिन्न सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास के क्रम में योजनाबद्ध तरीके से यातायात सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु बनाए जाने हेतु विभिन्न प्रयास भी किया जा रहे हैं।
इसी क्रम में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह दिशा निर्देश में बिलासपुर नगर को विभिन्न सेक्टर में विभाजित करके लक्षित सेक्टर में योजनाबद्ध तरीके से पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर सरल, सुगम एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस क्रम में सर्वप्रथम शहर में तीन सेक्टर निर्धारित किए गए हैं जिसमें अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, लिंक रोड से महिमा तिराहा श्रीकांत वर्मा मार्ग, तथा महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक, जिसमें अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही शहर के अन्य सभी क्षेत्रों को भी अपील किया जा रहा है कि यह कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी।
अतः सभी जगह पर अवैध अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी, होर्डिंग आदि के माध्यम से मुख्य मार्ग को बाधित करने वाले बाधाओं को हटावे, होटल, लाज, ढाबा, सराय, कोचिंग संस्थान, आदि के कारण भीड़ लग रही हो उन जगहों को सुव्यस्थित कर लें। जितने भी ठेला, घूमटी, चाट, गुपचुप, फल, खिलौने आदि के चलित ठेला है उन्हें मुख्य मार्ग में रखकर विक्रय ना करें इस प्रकार के पाए जाने पर नियमानुसार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
इसी क्रम में आज अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग को बाधित करने वाले समस्त बाधाओ को हटाई गई है जिसमें दुकानों के सामने लगी हुई बैनर, फ्लेक्सी, पोस्टर, होर्डिंग, डिस्प्ले एवं दुकान के सामने अतिरिक्त अतिक्रमण करते हुए कंक्रीट के पक्का निर्माण, मुख्य मार्ग में की गई पृथक से निर्मित अन्य संरचना तथा दुकान को अतिरिक्त बढ़ाते हुए दीवाल आदि को हटाई गई है।
इस दौरान दुकान के सामने छत पर मुख्य मार्ग की ओर बढ़ते हुए विभिन्न डिस्प्ले बोर्ड, साइन बोर्ड, पुतला आदि को हटाई गई है तथा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगातार महीना भर यह कार्यवाही लक्ष्यानुरूप प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित क्षेत्र में की जाएगी अतः कोई भी नागरिक गण यातायात नियमों को बाधित न करें। न हीं दुकान में आने वाले वाहनों को दुकान के समक्ष खड़ी करावे अपितु निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ी करावे जिससे उक्त तीनों सेक्टर को “ट्रेफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित किया जा सके।