Home Blog Page 276

*सांकर धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितताओं के आरोप, किसान परेशान*

0

सांकर धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितताओं के आरोप, किसान परेशान
मानक से अधिक वजन, हमाली कराने और लापरवाही का आरोप

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा | अकलतरा
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सांकर में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। केंद्र की कार्यप्रणाली से नाराज किसानों ने शासन द्वारा निर्धारित नियमों के खुलेआम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
किसानों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार प्रति बोरी धान का मानक वजन 40 किलो 700 ग्राम निर्धारित है, जबकि सांकर खरीदी केंद्र में उनसे 41 किलो 500 ग्राम से अधिक धान तौला जा रहा है। इससे प्रत्येक बोरी में किसानों को अतिरिक्त धान देना पड़ रहा है, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, खरीदे गए धान की बोरियों को लाइनर (भूसा बोरी) के बिना सीधे जमीन पर रखा जा रहा है, जिससे धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में पर्याप्त मजदूरों की व्यवस्था नहीं है और उनसे जबरन हमाली कार्य कराया जा रहा है, जो शासन के नियमों के स्पष्ट रूप से खिलाफ है।
स्थानीय किसानों ने खरीदी केंद्र प्रभारी रविंद्र सिंह पर अक्सर अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया है, जिससे व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल पांडे की कार्यप्रणाली को लेकर भी किसानों में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि दस्तावेजी कार्यों में अनावश्यक देरी और सहयोग की कमी के कारण उन्हें घंटों तक केंद्र में परेशान होना पड़ता है।
किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर किसानों ने प्रशासन से धान खरीदी केंद्र सांकर की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई, तथा खरीदी प्रक्रिया को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी बनाने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

*चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितताओं के आरोप: किसान परेशान*

0

चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितताओं के आरोप: किसान परेशान

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा | अकलतरा क्षेत्र

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।

किसानों के अनुसार, खरीदी केंद्र में मानक से अधिक तौल की जा रही है। शासन के नियमानुसार प्रति बोरी धान का वजन लगभग 40 किलो 700 ग्राम तक होना चाहिए, लेकिन यहां किसानों से 41 किलो 500 ग्राम से भी अधिक धान तौला जा रहा है। इससे किसानों को सीधे तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं, धान की बोरियों को भूसा बोरी (लाइनर) के बिना सीधे जमीन पर रखा जा रहा है, जिससे धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं की कमी के चलते उन्हें स्वयं हमाली (लोडिंग-अनलोडिंग) का कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से नियमों के विपरीत है।

स्थानीय किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्र के प्रभारी धीरेंद्र कौशिक अक्सर नदारद रहते हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रह पाता। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश श्रीवास की कार्यशैली को लेकर भी किसान असंतोष जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि दस्तावेजी कार्यों में अनावश्यक विलंब और सहयोग की कमी के कारण उन्हें घंटों तक केंद्र में भटकना पड़ता है।

किसानों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है और वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर अब किसान प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो तथा खरीदी प्रक्रिया को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी बनाया जाए।

फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों द्वारा आंदोलन का रास्ता अपनाए जाने की भी आशंका जताई जा रही

*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन रायगढ़ में संपन्न*

0

🚩 राष्ट्रहित छात्रहित शिक्षकहित 🚩

*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन रायगढ़ में संपन्न*

मुंगेली:- अत्रि प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष मुंगेली ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ चार पुरुषार्थों – राष्ट्रीय हित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 03 व 04 जनवरी 2026 को पंजरी प्लांट, कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास, नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में किया गया . इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस में माँ भारती की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन से शुरुआत की गई. शैक्षिक व्याख्यान के प्रथम सत्र में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर श्री नारायण नामदेव जी ने अपने विस्तृत विचार रखें. सत्र के प्रभारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी जी रहे.
द्वितीय सत्र में प्रभारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता उप प्राताध्यक्ष ने खुला मंच में विभिन्न जिलों के शिक्षक प्रतिनिधियों के विचार आमंत्रित किये जिसमें विभिन्न जिलों के 22 शिक्षक प्रतिनिधियों- टिकेश ठाकुर, शिव शंकर नामदेव, अनिल कुमार, मनीष देवांगन, पिन लाल पटेल, विपिन पाठक इत्यादि ने अपने स्वतंत्र विचार रखे. इसके पश्चात तृतीय सत्र में महासभा का आयोजन किया गया जिसके प्रभारी मनोज राय प्रांतीय महामंत्री एवं गया राम राजवाडे प्रांतीय कोषाध्यक्ष रहे. तत्पश्चात साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन श्री टेकराम सेन प्रांतीय उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया.

शिक्षक सम्मेलन के दूसरे दिवस सत्र प्रभारी प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 – शिक्षण प्रशिक्षण, राष्ट्रीय चेतना एवं समावेशी समाज की दिशा पर व्याख्यान हेतु आलोक शर्मा सेवानिवृत्त प्राध्यापक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर तथा श्री अनिल पैकरा प्राचार्य डाइट धर्मजयगढ़ को आमंत्रित किया. इसमें प्रदेश भर के आए शिक्षकों अनिल गौरहा, संतोष तिवारी, राजेंद्र कुमार श्रीवास, ड़ा एम एल पटेल, डॉ ए के गुप्ता, सुरेन्द्र दुबे, वेद प्रकाश साहू, नीलकंठ वर्मा, श्रीमती वीणा तिवारी, श्रीमती वनमाला तिवारी, श्रीमती रश्मि द्विवेदी, ईश्वर तिवारी, सूर्यकांत शर्मा,रमेश तिवारी, जी. एस. ध्रुव प्राचार्य तेदुवा, सी. एस. पैकरा, डॉ. राम बाबू गुप्ता, कुंज राम ध्रुव, डी. सी. साहू, लोचन सिंह ध्रुव, संजय सिंह, संतोष पोर्ते,शिव श्रीवास,
रामेश्वर राठौर,गजाधर सिंह कँवर, जगदीश साहू, अनिल श्रीवास,
रजनीकांत पटेल, छेड़ीलाल श्रीवास,
जितेन्द्र भानू, प्रमोद पटेल, तुलाराम साहू,
ओमप्रकाश श्रीवास इत्यादि शिक्षको ने प्रशंसा की.
दूसरे सत्र में समाज और राष्ट्र निर्माण में पंच परिवर्तन में हमारा दायित्व क्या होगा में प्रमुख वक्ता गोपाल यादव पालक अधिकारी ने अपने व्याख्यान से शिक्षक समाज को नई दिशा दी. इस सत्र के प्रभारी सतीश तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रहे.

समापन कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य शिक्षा से ही बदलता है और शिक्षा की गुणवत्ता का सीधा संबंध शिक्षक की सोच, संस्कार और नवाचार से होता है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत की सबसे बड़ी ताकत यह है कि एक सामान्य परिवार का बच्चा भी शिक्षा के बल पर सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है. उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक के भीतर पालक भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित करती है. वित्त मंत्री ने रायगढ़ में शिक्षक सदन की मांग पर विधायक निधि से 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा भी की.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओंकार सिंह प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री छ. ग. शिक्षक संघ द्वारा उठाए 09 सूत्रीय विषयों को सरकार के समक्ष सकारात्मक रूप से रखा जाएगा.

इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ शक्ति व रायगढ़ के कैलेंडर का विमोचन भी किया.
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षित ही नहीं करते, बल्कि उन्हें जीवन के उतार-चढ़ाव से लड़ने योग्य बनाते हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों, गुणवत्ता और नवाचार पर केंद्रित यह सम्मेलन वास्तव में प्रशंसनीय है. नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज के ज्ञान स्तंभ हैं.

विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद, राधेश्याम रठिया सांसद रायगढ़, श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांज गीर श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत शक्ति रहे.

इस सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी में प्रदेश भर के विभिन्न विकासखंड, जिला, संभाग के पदाधिकारी- डॉ बी रघु, रविंद्र सिंह चौहान, हरि शर्मा, येनू कुमार दिल्लीवार, भुवन सिन्हा, रामनारायण मिश्र, शिवसेखर सिंह, केडी राय, तरुण सिंह राठौर, शैलेंद्र भदोरिया निर्मल शार्दुल टिकेश ठाकुर, अत्रि सिंह राजकुमार सिंह, भुवनेश्वर देवांगन गिरधारी राम, टीकम साहू, रविंद्र द्विवेदी, मानसिंह रठिया इत्यादि प्राचार्य, व्या., शिक्षक हजारों की संख्या में शामिल हुए.

ओंकार सिंह प्रमुख संगठन मंत्री
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि सम्मेलन से प्राप्त यह वैचारिक पाथेय हम सभी के कार्यक्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित जन प्रतिनिधियों, शैक्षिक समूह के साथियों, रायगढ़ पोषक जिला के मनोज राय, रंगारी जी समेत सभी साथियों का आभार जताया.

*विधायक भावना बोहरा के जनसेवा के कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा :अरुण साव*

0

विधायक भावना बोहरा के जनसेवा के कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा :अरुण साव

0.पंडरिया विधानसभा की सेवा का अवसर मेरा सौभाग्य है यह 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य आप सभी मेरे परिवारजनों को समर्पित करती हूं : भावना बोहरा।

0.उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक भावना बोहरा ने रखी विकसित पंडरिया की नींव, ₹19.94 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

0.पंडरिया एवं पांडातराई नगर के गांव-गांव पहुंची विकास की रोशनी,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹19.94 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

0।नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए 1-1 करोड़ की मिली सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आज ऐतिहासिक क्षण रहा आज पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह में लगभग 10,000 से अधिक की संख्या में जनता उपस्थित रही और पंडरिया के विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनी इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमपूजन कर जनता को समर्पित किया इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए 1-1 करोड़ रुपए के सौगात की घोषणा की और अन्य मांगों को भी पूरा करने हेतु आश्वस्त किया यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और विकास यात्रा को नई गति देगा समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया है उनके निरंतर प्रयासों और सक्रियता से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा है सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में जो कार्य आज शुरू हो रहे हैं वे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले सिद्ध होंगे भावना बोहरा द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एमबुलेंस, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर और जनता की सेवा, सुविधा एवं विकास के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें उत्कृष्ट विधायक और एमबुलेंस वाले दीदी की उपाधि दी है विधायक भावना बोहरा जो 24 घंटे आप सभी की चिंता करती हैं आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि भावना बोहरा निरंतर आपकि सेवा में जुटी हुईं हैं मैं बचपन से पंडरिया आ रहा हूँ लेकिन आज यहां उपस्थित जनसैलाब पंडरिया के इतिहास में पहली बार देख रहा हूँ उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार जनहित, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और पंडरिया सहित समूचे छत्तीसगढ़ में विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम लगातार प्रयास कर रहें हैं इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा और क्षेत्र के विकास का अवसर जो आप सभी ने अपने बहमूल्य समर्थन से मुझे दिया है वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है आज 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मैं क्षेत्र की जनता को समर्पित करती हूँ आपके विश्वास और सहयोग से ही हम विकास की इस यात्रा को और गति दे पा रहे हैं मेरा संकल्प है कि पंडरिया के प्रत्येक गांव, हर बस्ती और वनांचल क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे आज जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है उनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति योजनाएँ, अधोसंरचना विकास, नगरपालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, चौक-चौराहों का विकास, नवीन तहसील भवन तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाएँ शामिल हैं इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में रोजगार, व्यापारिक गतिविधियाँ और आम जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा मैं इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूं और पंडरिया विधानसभा के आप सभी मेरे परिवारजनों को बधाई देती हूं इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक है पंडरिया विधानसभा को मिली यह सौगात भाजपा सरकार के विकास का संकल्प और विधायक भावना बोहरा की प्रतिबध्दता को दर्शाता है नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है और विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।

*नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹13 करोड़ 89 लाख 33 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमपूजन किया गया*

पंडरिया में ₹3 करोड़ 85 लाख की लागत से कार्यालय नगर पालिका भवन सह व्यवसायिक परिसर निर्माण, अधोसंरचना मद के तहत नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत 66 कार्यों हेतु ₹3 करोड़ 80 लाख, ₹1 करोड़ 91 लाख 87 हजार की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, ₹73 लाख 80 हजार की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण, ₹20 लाख की लागत से ध्वजा चौक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹2 करोड़ 79 लाख की लागत से कुल 52 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और वन विभाग अंतर्गत ₹59 लाख 66 हजार की लागत से अमनिया से डालामौहा तक रपटा निर्माण कार्य का उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया इस प्रकार कुल 13 करोड़ 89 लाख 33 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

*नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया*

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर, सेन्हाभांठा एवं परसवारा में रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय तथा ग्राम लोखान एवं मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय हेतु ₹4 करोड़ 61 लाख 42 हजार के विकास कार्य, नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹71 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय भवन और नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत ₹45 लाख की लागत से नवनिर्मित चौपाटी, ₹19 लाख की लागत से भारत माता चौक, ₹5 लाख की लागत से शिवाजी पुष्प वाटिका एवं ₹4 लाख की लागत से रजत जयंती चौक का लोकार्पण किया गया इस प्रकार कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू जनपद पंचायत लोहारा अध्यक्ष दुर्गा सिंह नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी नगर पंचायत इन्दौरी अध्यक्ष मित्रिन बाई मांडले नगर पालिका पंडरिया उपाध्यक्ष सुमित तिवारी नगर पंचायत पांडातराई उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित वरिष्ठजन,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*’ फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील विडियो को सोशल मिडिया में अपलोड कर वायरल करने वाले एक साल से फरार आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल ’’*

0

*’ फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील विडियो को सोशल मिडिया में अपलोड कर वायरल करने वाले एक साल से फरार आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल ’’*
’’ आरोपी – सूरज पिता रामशंकर तांबेकर उम्र 29 साल निवासी मुढाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छग) ’’

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति’’ थाना बाराद्वार – विवरण इस प्रकार है कि आरोपी सूरज पिता रामशंकर तांबेकर उम्र 29 साल निवासी मुढाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छग) के द्वारा दिनांक 10.18.2022 को ग्राम कड़ारी मे फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील विडियो को सोशल मिडिया में अपलोड कर वायरल करने वरिष्ट कार्यालय के माध्यम से सायबर टीप लाईन क्रमांक 137055823 प्राप्त होने पर धारा 67 बी आई टी एक्ट 14(1) पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डाॅ. भुवनेश्वरी पैकरा(रा.पु.से) से आवश्यक दिशा निर्देश पर एक फरार आरोपी को उसके घर ग्राम मुढ़ाली से आरोपी सूरज पिता रामशंकर तांबेकर उम्र 29 साल निवासी मुढाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छग) के विरूध्द कार्यवाही करते हुये दिनांक 08.01.26 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है
’’ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव ,सउनि यशवंत राठौर, मप्रआर. श्यामा जायवसाल, प्रआर. मनीष राजपूत, आर. योगेश राठौर ,आर. टकेश्वर कटकवार, आर. बुधेश्वर पटेल, का योगदान रहा।

*जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन माता परमेश्वरी महोत्सव में हुए शामिल*

0

*जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन माता परमेश्वरी महोत्सव में हुए शामिल*

*माता की पूजा-अर्चना कर समाज के सुख-शांति व समृद्धि की कामना, एकता और भाईचारे का दिया संदेश*


मुंगेली— छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, वाणिज्य, उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन आज मुंगेली प्रवास पर रहे। इस दौरान वे देवांगन समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव के चौथे दिन आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देवांगन समाज एक मेहनती, संस्कारवान और संगठित समाज है, जिसने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले ने माता परमेश्वरी महोत्सव के बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। देवांगन समाज मुंगेली द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हो रहे हैं।

*10 जनवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

*डॉ. शुभम देवांगन के नेतृत्व में गंभीर बीमारियों व नेत्र जांच की निःशुल्क सुविधा*

महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाजसेवा को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जनवरी को माता परमेश्वरी महोत्सव परिसर में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन समाज के युवा एवं सेवाभावी चिकित्सक डॉ. शुभम देवांगन के नेतृत्व में किया जाएगा। शिविर में जिला अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। डॉ. शुभम देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर उन लोगों तक जो आर्थिक कारणों से नियमित इलाज नहीं करा पाते। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

*स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी लगाया गया निःशुल्क शिविर, 40 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ*

महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग, विकासखंड मुंगेली द्वारा भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 40 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, सिकल सेल स्क्रीनिंग, ब्लड ग्रुप जांच सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। जिसमें समाज के एक गंभीर लकवा बीमारी का भी उपचार एवं दवा इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी इलाज कर उन्हें उचित सलाह दिया गया।

*समाज सेवा के लिए कोमल देवांगन हुए सम्मानित*

माता परमेश्वरी महोत्सव के तीसरे दिन समाज के वरिष्ठजनों द्वारा समाज की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह,
जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता, शिक्षक नंदन देवांगन, जीवरखन देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, शिक्षक दुर्गेश देवांगन, सुदामा देवांगन, दीपचंद देवांगन, जगदीश देवांगन, बलराम देवांगन, भूपेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

*समाज कल्याण विभाग द्वारा छड़ी का किया वितरण*

महोत्सव के चौथे दिन समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंदों को छड़ी का वितरण भी किया गया, जिससे बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सुविधा मिल सके।

*पांचवें दिन श्याम दीवाना ईशु का भव्य जागरण*

महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक श्याम दीवाना ईशु द्वारा भव्य भाव जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
गौरतलब है कि सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती, भजन-कीर्तन, कथा वाचन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन न होकर समाज सेवा और जनकल्याण का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, युवा टीम अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन, जगदीश देवांगन, अनिल देवांगन, ददुआ देवांगन, अमन देवांगन, बलराम देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, रजत देवांगन, गोलू देवांगन, धनराज देवांगन, नानू देवांगन, भोलू, गज्जू, विकास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

*प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली विभागीय समीक्षा बैठक*

0

*प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली विभागीय समीक्षा बैठक*

*कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति, पारदर्शिता और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*

*शासन की योजनाओं का आमजनों को मिले त्वरित एवं समयबद्ध लाभ: मंत्री श्री देवांगन*

मुंगेली, // राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं की प्रगति, जनसेवाओं की गुणवत्ता एवं मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता में शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि बने। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का आमजनों को त्वरित एवं समयबद्ध लाभ पहुंचाने की बात कही। बैठक में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव सहित तीनों अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री श्री देवांगन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि छात्रावासों में पेयजल, बिजली, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं, वन विभाग आदि की समीक्षा करते हुए ग्राम जाकड़बांधा क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटाई कर खेत बनाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं ऋण पुस्तिका से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारियों द्वारा अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं और ग्रामीणों के राशन कार्ड समय-सीमा में बनें। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट में शामिल सेवाओं का नाम एवं निराकरण अवधि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री श्री देवागंन ने शिक्षा विभाग अंतर्गत पीएम श्री योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, अपार आईडी, निःशुल्क साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, न्योता भोजन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि न्योता भोज में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने चीनू नवागांव में शिक्षकों की कमी की शिकायत पर नियमानुसार शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग प्रभारी मंत्री ने लेबर बजट अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों को आवास योजना तथा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु जगह-जगह शिविर लगाने, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री देवांगन ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में कुपोषण की स्थिति, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना एवं नोनी सुरक्षा योजना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत, जीवन धारा, कुष्ठ उन्मूलन, डायरिया नियंत्रण एवं सिकल सेल उन्मूलन स्क्रीनिंग की समीक्षा की। मंत्री श्री देवांगन ने उद्योग विभाग को जिले में उद्योग विस्तार हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने एवं पाइपलाइन कार्य में समुचित समतलीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग को खराब सड़कों की त्वरित मरम्मत और स्वीकृत सड़कों के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिले मंे क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की गई है। सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की अनुपलब्धता एवं रेफर करने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही। साथ ही श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिकों को आवास योजना का लाभ दिलाने अगले 15 दिनों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, ऑपरेशन बाज, जिला बदर, जागरूकता कार्यक्रम एवं कोटवार प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के शिकार लोगों को 12 लाख रुपये से अधिक की राशि वापस कराई गई है। सड़क सुरक्षा उपायों से दुर्घटनाओं में कमी आई है। प्रभारी मंत्री ने पुलिस की पहल की सराहना की।
वन मंडलाधिकारी कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है। डीएफओ ने किसान वृक्ष मित्र योजना एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना की प्रगति से अवगत कराया। सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि पीएम जनमन योजनांतर्गत अंतर्गत पक्का आवास, सड़क सहित 12 प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। पक्का आवास के 1028 प्रकरण स्वीकृत हैं, जिनमें से 528 पूर्ण हो चुके हैं। चार सड़कों में से तीन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं एटीआर बफर क्षेत्र में मोबाइल टावर भी स्थापित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत एसएचजी सेचुरेशन, बैंक लिंकेज, लखपति दीदी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ, युक्तधारा पोर्टल, मनरेगा, आजीविका डबरी एवं सोशल ऑडिट सहित अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

*मनरेगा ने बदली रामकुमार की तक़दीर, डबरी बनी सिंचाई, रोजगार और आय का स्थायी साधन*

0

*मनरेगा ने बदली रामकुमार की तक़दीर, डबरी बनी सिंचाई, रोजगार और आय का स्थायी साधन*

*खेती से मत्स्य पालन तक, मनरेगा से सशक्त हुई ग्रामीण आजीविका*

मुंगेली, // महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण क्षेत्रों में केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य आज ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़, के किसान श्री रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा और स्थायित्व प्रदान किया है।
किसान श्री रामकुमार की निजी भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.58 लाख रुपये की लागत से डबरी का निर्माण कराया गया, जिससे 676 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस जल संरचना के निर्माण से न केवल उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिली, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी खुले। डबरी निर्माण के पश्चात श्री रामकुमार द्वारा स्वयं मत्स्य पालन प्रारंभ किया गया, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 30 से 35 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही डबरी की मेड़ पर अरहर की फसल लेकर वे लगभग 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। इस प्रकार उनकी कुल आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आजीविका को स्थायित्व मिला है।
डबरी निर्माण से पूर्व सिंचाई संसाधनों के अभाव में खेती प्रभावित होती थी, जिससे उत्पादन सीमित रहता था। किंतु अब यह डबरी श्री रामकुमार के लिए स्थायी जलस्रोत बन चुकी है, जिसने कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को संभव बनाया है। इस सफलता को देखते हुए आयुक्त मनरेगा, रायपुर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम रामगढ़ पहुंचकर डबरी का निरीक्षण किया और हितग्राही से संवाद कर आजीविका एवं आय में हुए सकारात्मक परिवर्तन की जानकारी ली। उन्होंने डबरी निर्माण को ग्रामीण आय संवर्धन का प्रभावी मॉडल बताया।
जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से निर्मित जल संरचनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाती हैं। डबरी जैसे कार्य किसानों को सिंचाई, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे बहुआयामी लाभ प्रदान करते हैं। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक किसानों को ऐसी टिकाऊ परिसंपत्तियों का लाभ मिले। सीईओ, जिला पंचायत मुंगेली ने कहा, डबरी निर्माण से न केवल स्थायी संपत्तियों का सृजन होता है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलता है। ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे। योजनाओं का सही और प्रभावी क्रियान्वयन हो, तो आय वृद्धि और आजीविका सशक्तिकरण स्वाभाविक रूप से संभव हो जाता है।

 

*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: कर्ज के बोझ से मुक्त होकर आत्मनिर्भर बनी सुष्मिता जाटवर*

0

*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: कर्ज के बोझ से मुक्त होकर आत्मनिर्भर बनी सुष्मिता जाटवर*

*प्रतिमाह कमा रही 50 हजार रूपए*

मुंगेली, // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की एक प्रेरक मिसाल पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बरदुली से सामने आई है। सतकार महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती सुष्मिता जाटवर ने संघर्ष से सफलता तक का जो सफर तय किया है, वह ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। समूह से जुड़ने से पूर्व श्रीमती सुष्मिता जाटवर की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। परिवार की आय सीमित थी और आजीविका के लिए उन्हें छोटे-मोटे कार्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर ऋण लेना मजबूरी बन गई थी, जिससे आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था।
एनआरएलएम के अंतर्गत सत्कार महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया। समूह के माध्यम से उन्हें 15 हजार रूप्ए की रिवॉल्विंग फंड सहायता तथा बैंक लिंकेज के तहत 50 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने खेत के साथ-साथ अन्य किसानों की भूमि किराये पर लेकर कृषि कार्य में निवेश करने के लिए किया। इसके साथ ही उन्होंने छोटे व्यवसाय की भी शुरुआत की। वर्तमान में श्रीमती सुष्मिता जाटवर भिंडी, करेला, लौकी एवं टमाटर जैसी सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं, जिसे स्थानीय मंडी में विक्रय किया जा रहा है। इस पहल से उनकी मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां उनकी आय लगभग 03 हजार रूपए प्रतिमाह थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 50 हजार रूपए प्रतिमाह तक पहुंच गई है।
आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही उनके परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने साहूकारों से लिया गया ऋण भी चुका दिया है और आज वह आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही हैं। भविष्य की योजनाओं के तहत श्रीमती सुष्मिता जाटवर अपने व्यवसाय का विस्तार करने के साथ-साथ बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए अन्य ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

*अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ी कार्रवाई, 150 कट्टी धान सहित वाहन जब्त*

0

*अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ी कार्रवाई, 150 कट्टी धान सहित वाहन जब्त*

मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा सघन निगरानी एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव नायब तहसीलदार, श्री लीलाधर क्षत्री, थाना प्रभारी सरगांव श्री संतोष शर्मा, के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चन्द्रखुरी, नारायणपुर चौक पर प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ी कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 07 सीए 4923 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 150 कट्टी धान का अवैध परिवहन पाया गया। वाहन चालक की पहचान सत्यवान दास मानिकपुरी, निवासी भाटापारा के रूप में हुई, जबकि परिवहन किया जा रहा धान किसान समारू यादव, निवासी दामापुर से संबंधित पाया गया। प्रकरण में नियमानुसार धान सहित वाहन को जब्त कर थाना सरगांव को सुपुर्द किया गया है। एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा ने कहा कि मामले में विधिसम्मत नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।