Home Blog Page 275

*02 साल से फरार लुट के आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफतार कर भेजा जेल*

0

📌 02 साल से फरार लुट के आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफतार कर भेजा जेल
📌 आदतन आरोपी संजू पकडे जाने के डर से दिगर राज्य भागने कि फिराक में था। जिसे भागने से पूर्व तखतपुर पुलिस ने जिला कबीर धाम से किया गिरफतार

📌 नाम आरोपी- संजू साहू पिता महेन्द्र साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम सिलपहरी थाना पोडी जिला कबीरधाम

आशीष कश्यप बिलासपुर👉 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.04.23 को प्रार्थीया के पति गांव में भागवत सुनने के दौरान घर पर अपने अंधे लडके के साथ घर के आंगन मे बैठी थी उसी समय एक बाईक मे दो लडके आये और घर के सामने बाईक खडा किये एक लडका बाईक मे ही बैठा था। और एक लडका आया और प्रार्थीया को मोबाइल से फोटो दिखाने के दौरान गले मे पहनी सोने का मंगलसूत्र 08-10 ग्राम कीमती करीब 35000/- पैतीस हजार रूपये को छीनकर बाईक से भाग गये है प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध कायमी कर मामले गंभीर होने पर उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया । विवेचना के दौरान फरार आरोपी का लगातार पतासाजी किया गया । लंबे समय से फरार गंभीर अपराधों के आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान *प्रहार* के तहत तत्काल गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अचर्ना झा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठीत कर लुट के आरोपियों का लगातार पतासाजी करने पर मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही संजू साहू जो ग्राम सिलपहरी मे लुप छूप कर रह रहा है भागकर वह जम्मू कश्मीर जाने वाला है ‍जिस पर तत्काल टिम रवाना कर ग्राम सिलपहरी थाना बोडला जिला कबीर धाम जाकर भाग रहे संजू साहू को घेरा बंदी कर पकडकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया,अपने मेमोरेंडे मे बताया कि वह अने एक अन्य साथी संजय कुमार बंजारे के साथ वाहन पेशन प्रो क्रमांक CG 10 EN 6024 में पुछताछ के बहाने महिला के गले मे पहने हुए सोने के माला को लुटकर भाग जाना एवं सोने के मंगलसूत्र को बेजकर उसके हिस्से के प्राप्त रकम 15000 रूपये मे से 14000 का खर्च करना व 1000 रूपये को बचा होना। बताया जिसे जप्त कर आरोपी के विरूध अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी को ज्यूडिश्यिल रिमाड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण मे अन्य आरोपी का पतातलास जारी है।

*’’ सिरगिट्टी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बेचने वाले पर कडा ’’प्रहार‘‘।*

0

*’’ सिरगिट्टी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बेचने वाले पर कडा ’’प्रहार‘‘।*
’’ अवैध गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे 01 आरोपी को सिरगिटटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
’’ आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा कीमती 30000 रुपये एंव बिक्री रजक 790 रुपये जप्त
’’ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – मोहम्मद गुलाम गुस्तफरा पिता स्व. जब्बार खान उम्र 29 साल निवासी लाल खदान परियापारा आंगनबाडी के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं की बिक्री एवं परिवहन मे अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया था दिये गये निर्देश के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी दिनांक 11.01.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिलपहरी धान मण्डी के पास मे एक व्यक्ति अपने आप को कबाड बिनने के बहाने अपने पास रखे एक पीला हरा रंग का चमकीला प्लास्टिक बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर नशा करने वाले युवको को गांजा बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर सिरगिटटी पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा कीमती 30000 रुपये एवं बिक्री रकम 790 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध 29/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

♦️ *राजीव प्लाजा गेट के पास मारपीट करने वाले आरोपीयो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *राजीव प्लाजा गेट के पास मारपीट करने वाले आरोपीयो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *मारपीट करने वाले आरोपियो पर तारबाहर पुलिस कि त्वरित कार्यवाही।*
♦️ *घटना के तत्काल बाद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार।*
♦️ *03 आरोपी के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही।*
*नाम आरोपीः- 01 मोहम्मद शाहरूख पिता मोहम्मद युसुफ खान उम्र 32 साल सा. खुदीराम बोस चैक थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.*
*02 रियाज अहमद पिता अब्दुल रशीद उम्र 27 साल सा. राजकिशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.*
*03 सागर नायक पिता पंचराम नायक उम्र 26 साल सा. ग्राम जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर छग.*

आशीष कश्यप बिलासपुर⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी अमर पाल राजीव प्लाजा में गार्ड की नौकरी करता है कि दिनांक 10.01.2026 को साक्षी अपनी डयूटी पर था रात्रि करीब 10.00 बजे खाना खा रहा था तो इसके जगह पर साहेब सिंह ड्यूटी पर था करीब 10.20 बजे रात्रि में एक आटो चालक अपनी आटो को राजीव प्लाजा के गेट नंबर 01 से अंदर ले जा रहा था जिसे साहेब सिंह द्वारा बोला गया कि ऑटो अंदर नही ले जाना है कहकर मना करने पर उक्त आटो चालक द्वारा अपने अन्य साथीयो को बुलाकर प्रार्थी को हाथ, झापड से मारपीट कर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे जिस पर थाना तारबहार में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल श्रीामान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिसके द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियो को पकडने निर्देशित किया गया जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र कुमार अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पहचान हेतू घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कारवाही करते हुए माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया।आरोपी रियाज और सागर का थाना सरकंडा में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि उदयभान सिंह, प्रआर 09 जय सिंह धुर्वे, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।

*बेमेतरा जिले के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने संभाला पदभार।*

0

*बेमेतरा जिले के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने संभाला पदभार।*

*• एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) से जिले में स्थानांतरण पर आए नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की सौजन्य भेंट।*
—————————-

बेमेतरा, :-* बेमेतरा जिले के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा का पदभार आज 09 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को अपना कार्य पदभार संभालने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदभार संभाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले में स्थानांतरण पर पदस्थ नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने सौजन्य भेंट कर मुलाकात की।

*इस अवसर पर* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने स्वयं का परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

*तत्पश्चात* डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारियों ने नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

*भेंट के दौरान* जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।

*इस अवसर पर* डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक उनि (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी सहित थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, लेखराम ठाकुर, रोशन लाल टोन्डे, उप निरीक्षक राकेश साहू, राजकुमार साहू, भुनेश्वर यादव, अलील चंद, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, डी.एल. सोना, ओंकार प्रसाद साहू, यशवंत जंघेल, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, उदल राम टांडेकर, रघुवीर सिंह, कृष्ण कुमार क्षत्री, विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक बालमती, आरक्षक वासुदेव साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

*सहायक शिक्षकों ने उठाई वेतन विसंगति की आवाज डिप्टी सीएम अरुण साव को सौंपा ज्ञापन*

0

*सहायक शिक्षकों ने उठाई वेतन विसंगति की आवाज डिप्टी सीएम अरुण साव को सौंपा ज्ञापन*

लोरमी :-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर की अगुवाई में शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।
शिक्षकों ने चेताया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।अतः इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र राठौर,निलेश दुबे, ओमप्रकाश साहू,ईश्वर साहू, ओपी ध्रुव, जितेन्द्र वैष्णव,नरेश दुबे,आशुतोष मिश्रा, नाजिर खान,ईश्वर साहू,संस्कार साहू,रमेश साहू,दुष्यंत ठाकुर,जगदीश टंडन,चैन सिंह,भारत जांगड़े,नोहर चतुर्वेदी, अकथ ध्रुव, महावीर राजपूत उपस्थित रहे l

*कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*

0

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :-कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू ने की अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, संदीप साहू (कसडोल) सहित समाज के कई वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी एवं संरक्षकगण मंचासीन रहे जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
• अध्यक्ष: धरमराज साहू
• उपाध्यक्ष: कौशल साहू, श्रीमती मनीषा साहू
• संगठन सचिव: लोकचंद साहू,कौशिल्या साहू
नवनियुक्त जिला महामंत्री लालचंद साहू, खिलेश्वर साहू जिला कोषाध्यक्ष धर्मराज साहू

तहसील स्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

राधेश्याम साहू (कवर्धा नगर), डॉ. जलेश्वर साहू (पण्डरिया), श्रवण साहू (कुण्डा), गणेशराम साहू (पिपरिया), सहदेव साहू (कवर्धा ग्रामीण), मीलूराम साहू (बोड़ला), विजय साहू (लोहारा पूर्व), रजेलाल साहू (लोहारा पश्चिम) सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

—————————————-

*♦️थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालो के विरुद्ध मस्तुरी पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡

0

*♦️थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालो के विरुद्ध मस्तुरी पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡

♦️*जुआ खेलते 07 आरोपी हुए गिरफ्तार।*

♦️*आरोपियों से नगदी 10100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।*

*अपराध क्रमांक -17/2026*
*धारा 3(2) जुआ एक्ट*

*नाम आरोपी का नाम*:-

01. लखेश्वर साहू पिता स्व. द्वारिका साहू उम्र 34 साल निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
02. देवेंद्र सोनी पिता लल्लू सोनी उम्र 52 साल निवासी गोड़पारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
03. भरत जायसवाल पिता बिहारी जायसवाल उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
04. रामकुमार केंवट पिता स्व. राजाराम केंवट उम्र 43 साल निवासी पोड़ी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
05. पोला राम पिता दुखीराम पाल उम्र 64 साल निवासी पोडी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
06. फेकूराम साहू पिता दुलारी राम साहू उम्र 50 साल निवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी बिलासपुर
07. राजू साहू पिता महेश राम साहू उम्र 39 साल निवासी किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही थी कि दिनांक 08.01.2026 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि लावर तालाब के पास में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर 07 जुआडियान जुआ खेलते मिले जिनसे 10100 रुपये नगद व 52 पत्ती ताश को जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

 *बकरी चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरप्तार कर भेजा जेल*

0

 *बकरी चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरप्तार कर भेजा जेल*
⏺️ आरोपी के कब्जे से 01-01 नग बकरा-बकरी , एवं बकरा बिक्री से प्राप्त रकम 10000 रुपये किया गया जब्त।
नाम आरोपी- राजाराम सागर पिता सतानंद सागर उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोसमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली(छ.ग.)


आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी कुंज बिहारी पिता सुंदर पटेल उम्र 39 साल निवासी बेलसरी थाना तखतपुर के द्वारा रिपार्ट दर्ज कराया कि इसके 07 नग बकरी/ बकरा को कोई अज्ञात चोर घर मे बने कोठा के दरवाजे मे लगे ताला को तोडकर बकरी को चोरी कर ले गया है , प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई, जिसमें श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री रजनेश सिंह, द्वारा जिले में चोरी की लगातार हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र के निगरानी बदमाशों एवं अन्य गतिविधियों पर सतत् निगाह रखते हुए त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर श्रीमान अ.पु.अ. महोदय (ग्रामीण), श्रीमति अर्चना झा एवं एसडीओपी महोदय, कोटा, श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तखतपुर श्री विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्रों में सतत् निगाह रखकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, जो पतासाजी के दौरान दिनांक-09/01/2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति चोरी के बकरा-बकरी कुरानकांपा रोड तखतपुर मे बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, की सूचना तस्दीक हेतु प्र आर 1065, हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, नाम पूछने पर टाल मटोल करने लगा जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपना नाम राजाराम सागर पिता सतानंद सागर उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोसमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली(छ.ग.) का रहने वाला बताया, एवं चोरी करना स्वीकार किया,जिसके कब्जे से 01-01 नग बकरा-बकरी एवं शेष बकरियों को बेचने से प्राप्त ₹10000 नकदी बिक्री रकम को आरोपी से विधिवत जप्त किया गया ,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्र आर 1065 गंगाधर कंवर, आरक्षक 191 आशीष वस्त्रकार, आरक्षक 1230 चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

*🔶✨ अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार ✨🔶*

0

🔶✨ अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार ✨🔶

✨🔶 आरोपी के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 11000 /- रु जप्त ✨🔶

*अपराध क्रमांक* 09/2026
*धारा -* 34(2) आबकारी एक्ट

*गिरफ्तार आरोपी*
मनीष मरकाम पिता रमेश मरकाम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अमतरा थाना कोनी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 09/01/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मनीष मरकाम नामक व्यक्ति निवासी ग्राम अमतरा ,अमतरा नहर के पास बहुत अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखा हैं बेच रहा है कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी मनीष मरकाम के पास से 26 – 26 लीटर क्षमता वाले 02 नग पीले व लाल रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 50 लीटर व 05 लीटर के पीले रंग के जरीकेन में 05 लीटर कुल 55 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी मनीष मरकाम का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया हैं।माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा।

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

* *भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि को फर्जी तरीके से निकाल कर गबन करने वाले 05 आरोपी चढे अकलतरा पुलिस के हत्थे*

0

* *भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि को फर्जी तरीके से निकाल कर गबन करने वाले 05 आरोपी चढे अकलतरा पुलिस के हत्थे*

* *आरोपीगण पीछले 03 वर्षो से थे फरार अलग अलग स्थानों से पर दबिस देकर किया गया गिर*

* *24 लाख रुपए का आरोपियों के द्वारा किया गया था फर्जीवाड़ा*

* *फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुआवजा राशि को किया गया गबन*

* *आरोपीयों के विरूद्ध धारा 420,467,468,471,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

*गिरफ्तार आरोपी*

01. परमेश्वर पाटले पिता दशरथ निवासी नरियारा थाना मुलमुला
2. विश्राम भारद्वाज पिता भगवानी भारद्वाज निवासी झलमला थाना मूलमुला
3. दीपक दिवाकर पिता राम सिंह दिवाकर निवासी खम्हारिया थाना लवन
4. नरेश रत्नाकर पिता रामदिन रत्नाकर निवासी खम्हारिया थाना लवन
5. शंकर लाल भारद्वाज पिता गोटी लाल भारद्वाज निवासी कोसिर थाना पामगढ़

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी योगेन्द्र सिंह चंदेल पिता स्व बलदाउ सिंह ग्राम तरौद थाना अकलतरा के द्वारा दिनंाक 08.04.2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि तरौद स्थित भूमि जो कि के.एस.के वर्धा पावर प्लांट में अधिग्रहित की गई थी जिसमें मुआवाजा राशि 24 लाख दिया गया था जिससे असंतुष्ट होकर उचित मुआवाजा के लिए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में मामला विचाराधीन था उसी भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि को कोई अज्ञात व्यक्ति मप्रार्थी योगेन्द सिंह एंव उसका भाई स्व. गिरधर सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड व डीसीबी बैंक जांजगीर से बिना वास्तविक प्रार्थी के खाता खोलवाये बिना अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुआवजा के राशि को निकल लिया गया । जब डीसीबी बैंक से चेक बुक वास्तविक प्रार्थी के पास डाक के माध्यम से आया तो फर्जीवाड़ा का पता चला,जिस पर से
अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध 209/23 धारा 420 भादवि का अपराध पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश लगातार किया जा रहा था जो पता नहीं चल रहा था कि किस व्यक्ति के द्वारा फर्जी आधारकार्ड के माध्यम से 24 लाख रूपये का धोखाधड़ी किया गया है , जिस पर फर्जी आधार कार्ड की जानकारी खाद्य विभाग से लिया गया जिसमें आधार कार्ड के नंबर से संदेही *दीपक दिवाकर एवं नरेश रत्नाकर दोनो निवासी खम्हरिया थाना लवन जिला बलौदाबजार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में आरोपी गणो ने बताया कि दीपक दिवाकर के ससुर शंकर भारद्वाज के द्वारा नरियारा निवाशी परमेश्वर एवं झलमला निवाशी विश्राम के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया, परमेश्वर को पता था कि तरौद निवाशी योगेन्द्र चंदेल एवं स्व गिरधारी चंदेल मुआवजा का राशि नहीं लिए है जिस पर दीपक दिवाकर एवं नरेश रत्नाकर का आधारकार्ड को झूठा शपथ पत्र देकर नाम चेंज कराया गया उसके बाद उसी आधार कार्ड से बैंक में खाता खुलवाया गया , ओर मुआवजा ले लिया गया एवं पैसे को आपस में बांट लिए

फर्जीवाड़ा किया हुआ आधार कार्ड, बैंक में दिए मोबाइल नंबर, बैंक में खाता खुलवाने के लिए दिए दस्तावेज, फोटो को जप्त किया गया है, सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गई गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया है,
प्रकरण विवेचनाधीन है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अकलतरा निरी. भास्कर शर्मा, उनि बी.एल. कोसरिया म.प्र.आर. स्वाती गिलोरकर आर. राजाजयप्रकाश रात्रे , गौकरण राय, भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।